Friday, April 24, 2026
Home Blog Page 229

NATIONAL : तुमडीबोड़ चौकी को लालबाग या डोंगरगांव में विलय किया जाए चौकी को भंग किया जाए कोई फायदा नहीं लोगों को

0

राजनांदगांव छत्तीसगढ़ आईंरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने छत्तीसगढ़ के डीजीपी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय से मांग किया है कि लाल बाग थाना अंतर्गत जी रोड पर स्थित तुमडीबोड़ चौकी को तत्काल लालबाग थाना या डोंगरगांव में विलय किया जाए गौरतलब है कि तुमडीबोड़ चौकी 2017 में प्रारंभ हुआ है लेकिन 2017 से लेकर अब तक चौकी के रहने से प्रभाव नफा नुकसान देखा जाए तो यह सफेद हाथी साबित हो रहा है

शासन के पैसे का जबर्दस्ती दुरुपयोग किया जा रहा है और अपराधों में कमी अगर देखा जाए तो थोड़े भी कमी नहीं आई है अलबत्ता चौकी खुलने के बाद जिस गांव में शराब नहीं बिकती थी वहां शराब बिक रहे हैं जहां पर सट्टा नहीं खिलाया जाता था वहां सट्टा खिलाया जा रहा है आदतन अपराधी ऐश कर रहे हैं लेकिन बेकसूर लोगों को लगातार फंसाया जा रहा है या फिर इस चौकी को सिर्फ गाली गलौज और मारपीट धारा वाली चौकी की संज्ञा दी जानी चाहिए यह बेहद आश्चर्य की बात है कि लोग जब दो नंबर या अपराधी गतिविधियों की सूचना देते हैं कि स्थानीय पुलिस चौकी वाले उस पर ही दबाव डालते हैं चौकी खुलने से लोगों को यह समझ आ गया कि पुलिस के तौर तरीके कैसे होते हैं काम करने के तरीके कैसे होते हैं असल में तुमडीबोड़ क्षेत्र में चौकी खुलने से पुलिस चौकी जैसी कोई बात ही नहीं इस क्षेत्र में चौकी की मांग कभी नहीं की गई थी इस क्षेत्र के ग्रामीण जब डोगरगांव थाना में थे तो काफी सुकून से रहते थे किसी मामले में पुलिस की जरूरत पड़ती तत्काल पहुंचती थी लेकिन अब चौकी हो जाने के बावजूद अभी तक चौकी की विशेष उपलब्धि नहीं रही है बड़े शराब के अड्डे साइबर पुलिस छापा मारती है बड़े मामलों का खुलासा साइबर पुलिस करती है तो यहां वाले पुलिस का कोई काम ही नहीं है सफेद हाथी साबित हो रहा है छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री से आग्रह है कि कानून में संशोधन कर तुमडीबोढ चौकी को तत्काल लालबाग में या डोंगरगांव थाना में विलय किया जाए क्षेत्र के ग्रामीणों ने तुमडीबोढ क्षेत्र को पहले जैसे डोंगरगांव थाना में ही रखने की मांग की है

हेमंत वर्मा प्रदेश अध्यक्ष आईंरा इंटरनेशनल छत्तीसगढ़

SPORTS : न्यूजीलैंड के साथ होने वाली वनडे सीरीज से पहले आई बड़ी खबर, विराट कोहली इस टूर्नामेंट में अब एक भी मैच नहीं खेलेंगे

0

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देशों के बाद विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के शुरुआती दो मैचों में खेलने उतरे विराट कोहली ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. दिल्ली की ओर से खेलते हुए विराट ने पहले मैच में शतक तो दूसरे मुकाबले में अर्धशतक जड़ा. इसके बाद, डीडीसीए के अध्यक्ष रोहन जेटली ने बताया कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज से पहले विराट विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में एक और मैच खेलेंगे, जो रेलवे के खिलाफ मंगलवार यानी 6 जनवरी, 2026 को खेला जाएगा. हालांकि अब दिल्ली के कोच ने कन्फर्म कर दिया है कि कोहली रेलवे के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नहीं खेलेंगे. यानी विराट अब सीधा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैचों में मैदान पर नजर आएंगे.

विराट ने दोनो मैचों में किया था शानदार प्रदर्शन

विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी विराट कोहली का ना खेलने का फैसला आखिरी समय पर लिया गया है. ये मुकाबला आज यानी 6 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा. बीसीसीआई के निर्देशों के अनुसार इस टूर्नामेंट में विराट पहले ही दिल्ली के लिए दो मैच खेल चुके हैं. उन्होंने आंध्र प्रदेश और गुजरात के खिलाफ मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने पहले मुकाबले में 131 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, तो दूसरे मुकाबले 77 रन बनाए थे. इन शानदार पारियों की बदौलत, दिल्ली ने लगातार दो जीत दर्ज की थीं.

दिल्ली के कोच ने विराट के ना खेलने पर बोला

दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, ‘नहीं वो (विराट) इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं हैं.’ बीसीसीआई के निर्देश के मुताबिक, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों को कम से कम दो विजय हजारे ट्रॉफी मैच खेलना जरूरी होता है, जिसे विराट पहले ही पूरा कर चुके हैं. हालांकि, डीडीसीए के अध्यक्ष रोहन जेटली ने पिछले हफ्ते कहा था कि कोहली रेलवे के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलेंगे. दिल्ली के लिए अपने दो मैचों में विराट बेहतरीन फॉर्म में दिखें थे. इन पारियों के दौरान उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की और सबसे तेज 16000 लिस्ट-ए रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने ये मुकाम अपनी 330वीं पारी में हासिल किया और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने ये आंकड़ा 391 पारियों में बनाया था.

BOLLYWOOD : धुरंधर’ का क्रेज हो रहा अब खत्म? 5वें मंडे का कलेक्शन रहा सबसे कम, क्या बन पाएगी 800 करोड़ी?

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में एक महीना बिताने के बाद भी अपना सफर खत्म करने के मूड में नहीं है. 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुई आदित्य धर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है. दरअसल फिल्म को मिल रहे दर्शकों के जबरदस्त पॉजिटिव रिस्पॉन्स के दम पर, ‘धुरंधर’ शानदार परफॉर्म कर रही है और अब यह 800 करोड़ (भारत में कुल कमाई) के करीब पहुंच रही है. फिल्म की लगातार अच्छी परफॉर्मेंस आम जनता और मल्टीप्लेक्स दर्शकों के बीच इसकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी को दिखाता है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 32वें दिन यानी पांचवें मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘धुरंधर’ ने 5वें मंडे कितनी की कमाई?
आदित्य धर के निर्देशन में बनी जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है.रिलीज के एक महीने बाद ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.यह उपलब्धि अब तक केवल पांच भारतीय फिल्मों ने हासिल की है. इसके साथ ही, ‘धुरंधर’ अब तक की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. इसने यश की सुपरहिट फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है. इस फिल्म ने 5वें वीकेंड पर भी सभी फिल्मों को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. हालांकि 5वें मंडे इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है.

  • सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 5वें मंडे यानी 32वें दिन 4.50 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘धुरंधर’ की 32 दिनं की कुल कमाई अब 776.75 करोड़ रुपये हो गई है.

800 करोड़ी बनने से कितनी दूर है ‘धुरंधर’
‘धुरंधर’ की कमाई में पहली बार रिलीज के 32वें दिन भारी गिरावट दर्ज की गई और ये 5 करोड़ का भी आंकड़ा नहीं कर पाई. लेकिन उम्मीद है कि ये फिल्म अपनी रफ्तार बढ़ा लेगी और हो सकता है कि छठे वीकेंड तक ये फिल्म  800 करोड़ी बन जाए. हालांकि फिल्म के कलेक्शन में आई मंदी के बाद ये अब मुश्किल भी लग रहा है. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म इस आंकड़े को छू पाती है या नहीं. 


‘धुरंधर’ के बारे में सब कुछ
‘धुरंधर’ की बात करें तो, इस फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा का किरदार निभाया है, जो कराची में एक आतंकवादी और गिरोह नेटवर्क में घुसपैठ करने वाला एक भारतीय एजेंट है. फिल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी, एक्शन और अभिनय को दर्शकों से जबरदस्त सराहना मिली है. अब निर्माताओं ने धुरंधर के सीक्वल की घोषणा कर दी है, जो मार्च 2026 में रिलीज होगा.

NATIONAL : सोने-चांदी की कीमतों में उछाल; 6 जनवरी को इस रेट पर बिक रहा सोना, जानें अपने शहर का ताजा भाव

0

सोना के साथ चांदी की कीमतों में भी मंगलवार के कारोबारी दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 2,50,000 (प्रति किलो) रुपए पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 3900 रुपये की तेजी दिखाता है. एमसीएक्स सिल्वर शुरुआती कारोबार में 2,50,723 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था. आइए जानते हैं, आपके शहर में आज का सोने-चांदी का ताजा भाव…. 

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार) 

दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,38,970 रुपए 
22 कैरेट – 1,27,400 रुपए 
18 कैरेट – 1,04,270 रुपए

मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,38,820 रुपए 
22 कैरेट – 1,27,250 रुपए 
18 कैरेट – 1,04,120 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,39,970 रुपए 
22 कैरेट – 1,28,300 रुपए 
18 कैरेट – 1,07,000 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,38,820 रुपए 
22 कैरेट – 1,27,250 रुपए 
18 कैरेट – 1,04,120 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,38,870 रुपए 
22 कैरेट – 1,27,300 रुपए 
18 कैरेट – 1,04,170 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,38,970 रुपए 
22 कैरेट – 1,27,400 रुपए 
18 कैरेट – 1,04,270 रुपए

पटना में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,38,870 रुपए 
22 कैरेट – 1,27,300 रुपए 
18 कैरेट – 1,04,170 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,38,820 रुपए 
22 कैरेट – 1,27,250 रुपए 
18 कैरेट – 1,04,120 रुपए

सोने की बढ़ती कीमतों की वजह से अब लोग  22 और 24 कैरेट सोने की जगह 18 कैरेट सोने की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं. यह एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा हैं. अगर आप आज सोना खरीदने की प्लान बना रहे हैं, तो जल्दबाजी में फैसला लेना सही नहीं होगा. खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर पता करें. 

NATIONAL : उत्तराखंड पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदान में कोहरा और कोल्ड डे की चेतावनी

0


उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं, जबकि मैदानी जिलों में घना कोहरा और पाला गिरने से शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रह सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार छह जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. खासतौर पर 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना अधिक जताई गई है. इससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है, वहीं पर्यटक क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

उधर, मैदानी जिलों में ठंड का असर लगातार बना हुआ है. देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने और पाला गिरने की चेतावनी जारी की गई है. सुबह और देर रात के समय दृश्यता बेहद कम रहने की आशंका है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है. कोहरे और सर्द हवाओं के कारण शीत दिवस जैसी स्थिति बनने की संभावना है.
 
शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ाई 

सोमवार के मौसम की बात करें तो मैदानी इलाकों में दिन के समय कोहरे से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ाए रखी. देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड और अधिक तीखी हो गई.

1 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान

आगे के मौसम को लेकर राहत की खबर यह है कि छह जनवरी की संभावित बारिश-बर्फबारी के बाद 11 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि, ठंड और कोहरे से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम ही जताई जा रही है.

RASHIFAL : आज का राशिफल

0

मेष*
आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी।

वृषभ

परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात खुशी देगी।

मिथुन

आज संवाद आपकी ताकत रहेगा। कार्यक्षेत्र में योजनाएँ सफल होंगी। नए काम की शुरुआत के लिए समय उत्तम है।

कर्क

भावनात्मक रूप से सुकून महसूस करेंगे। परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा। धन लाभ के योग हैं।

सिंह

आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी बड़े निर्णय में सफलता मिलेगी। करियर में तरक्की के संकेत हैं।

कन्या
कामकाज में प्रशंसा मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें। किसी यात्रा की संभावना बन रही है।

तुला

आज संतुलन बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। साझेदारी के कामों में सफलता मिलेगी। प्रेम सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

वृश्चिक

गुप्त रूप से किए गए कार्यों में लाभ मिलेगा। पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। मन की उलझनें कम होंगी।

धनु

भाग्य आपका साथ देगा। करियर और पढ़ाई में नए अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मकर

मेहनत का फल मिलेगा। परिवार में शांति और सौहार्द रहेगा। धन सम्बन्धी मामलों में सतर्क रहें।

कुंभ

नई सोच आपको आगे बढ़ाएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोई रचनात्मक कार्य शुरू कर सकते हैं।

मीन

मन शांत रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य और धन दोनों में सुधार होगा।

ENTERTAINMENT : अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन को मंगेतर योगिता बिहानी ने दिया 2 लाख का गिटार, बर्थडे गिफ्ट देख बोले- सिर्फ पैसा सुनाई दे रहा

अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन ने फैमिली के साथ लंदन में बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस बर्थडे पर आर्यमन को मंगेतर योगिता बिहानी ने एक गिटार गिफ्ट किया.

बॉलीवुड कपल अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी इन दिनों लंदन में फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं. यहां उन्होंने अपने बड़े बेटे आर्यमन सेठी का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया. इस दौरान आर्यमन सेठी की मंगेतर योगिता बिहानी भी साथ थी. आर्यमन ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया है. इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें एक महंगा सरप्राइज गिफ्ट भी मिला है.

व्लॉग में आर्यमन सुबह जब उठते हैं तो उन्हें पता चलता है कि घर पर कोई नहीं है. फिर जब वो नीचे जाते हैं तो उन्हें पता चलता है कि फैमिली ने उनके बर्थडे के लिए पूरे घर को सजाया है. उन्हें बर्थडे कार्ड भी मिलता है. आर्यमन के लिए फैमिली ने ट्रेजर हंट प्लान किया था, जिसमें उन्हें फैमिली मेंबर्स के गिफ्ट ढूंढ़ने थे.

इसके बाद आर्यमन अपनी फैमिली के साथ डिज्नी स्टोर जाते हैं. वहां पर उनकी मंगेतर योगिता बिहानी इंतजार कर रही होती हैं. आर्यमन सरप्राइज के लिए थैंक्यू बोलते हैं. इसके बाद योगिता चुपचाप जाकर आर्यमन के लिए गिटार लेकर आती हैं. गिटार देखकर आर्यमन शॉक्ड रह जाते हैं. गिटार देखकर आर्यमन बहुत खुश और इमोशनल भी होते हैं. आर्यमन पूछते हैं कि तुम्हें कैसे इसके बारे में पता चला. तो योगिता कहती हैं कि आर्यमन के दोस्तों ने इसमें उनकी मदद की. इसके बाद आर्यमन गिटार बजाते हैं और योगिता इस स्पेशल मोमेंट को रिकॉर्ड करती हैं.

इसके बाद आर्यमन कहते हैं- ये कितना महंगा है. आप लोग इससे म्यूजिक सुन रहे हैं और मैं सिर्फ पैसा सुन रहा हूं. आर्यमन को OOO-15 M गिटार मिलता है गिफ्ट में. स्टोर की वेबसाइट के मुताबिक, इस गिटार की कीमत लगभग 2.12 लाख है.बता दें कि योगिता और आर्यमन काफी समय से साथ में हैं. योगिता आर्यमन के साथ उनके ही घर में रहती हैं. दोनों कुछ समय में ऑफिशियली सगाई करने वाले हैं.

NATIONAL : अनंतनाग में ऑक्सीजन की कमी से ड्यूटी पर तैनात अमृतसर के जवान की मौत, परिवार में मातम

0

कश्मीर के अनंतनाग में ड्यूटी पर तैनात अमृतसर के सेना के जवान प्रगट सिंह की मौत ऑक्सीजन की कमी और ठंड के चलते हो गई. 15 वर्षों तक स्वास्थ्य ठीक रहने के बाद ड्यूटी के दौरान अचानक हालत बिगड़ी. पत्नी और दो बच्चों के साथ परिवार में मातम है. सैनिक की पार्थिव शरीर आज रात घर पहुंचेगी.

कश्मीर के अनंतनाग जिले में ड्यूटी के दौरान अमृतसर के रहने वाले सेना के जवान प्रगट सिंह की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन की कमी और कड़ाके की ठंड के चलते उनकी जान चली गई. जवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का कहना है कि 11 साल की ड्यूटी के दौरान प्रगट सिंह कभी बीमार नहीं पड़े, लेकिन अब हालात ने उनकी जान ले ली.

जानकारी के मुताबिक, मृतक प्रगट सिंह पिछले 15 वर्षों से भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे थे और बीते एक साल से कश्मीर के अनंतनाग में तैनात थे. वह सेना की 19-11 बटालियन में कार्यरत थे. करीब डेढ़ महीने पहले ही वे छुट्टी बिताकर अपने परिवार से मिलकर ड्यूटी पर लौटे थे.परिजनों के अनुसार, प्रगट सिंह की आखिरी बार परिवार से फोन पर बात हुई थी. उन्होंने बातचीत के दौरान बताया था कि ड्यूटी पोस्ट पर ऑक्सीजन की कमी हो रही है और इसी वजह से वह नीचे उतर रहे हैं. इसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका और कुछ समय बाद उनके निधन की सूचना परिवार को दी गई.

परिवार का कहना है कि प्रगट सिंह हमेशा स्वस्थ रहते थे और कभी किसी गंभीर बीमारी की शिकायत नहीं रही. अचानक इस तरह ड्यूटी के दौरान मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है. बताया जा रहा है कि जवान का पार्थिव शरीर रात करीब 12 बजे तक अमृतसर उनके घर पहुंच जाएगा.जवान की मौत के बाद उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. उनका कहना है कि पति के चले जाने से वह पूरी तरह टूट चुकी हैं. प्रगट सिंह अपने पीछे दो छोटे मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनके भविष्य को लेकर परिवार बेहद चिंतित है.

पत्नी और परिजनों ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ड्यूटी के दौरान ऐसा हादसा हो जाएगा. पूरे गांव और रिश्तेदारों में शोक की लहर है. हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है और परिवार को ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहा है.

NATIONAL : 4 माह की गर्भवती नवविवाहिता की हत्या, चुपके से किया अंतिम संस्कार, पति गिरफ्तार

0

राजस्थान के धौलपुर जिले में दहेज की मांग को लेकर चार माह की गर्भवती विवाहिता की हत्या कर दी गई. ससुरालियों ने मायके को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया और फरार हो गए. सूचना पर पहुंचे परिजनों ने चिता की आग बुझाई. पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

राजस्थान के धौलपुर जिले से दहेज हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मनियां थाना क्षेत्र के इंछापुरा गांव में ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर चार माह की गर्भवती विवाहिता की हत्या कर दी. आरोप है कि हत्या के बाद ससुरालियों ने मायके पक्ष को सूचना दिए बिना ही उपलों के बिटोरा में शव का अंतिम संस्कार कर दिया और घर पर ताला लगाकर फरार हो गए. इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई.

घटना की जानकारी मृतका की बड़ी बहन पिंकी ठाकुर को मिली, जिसने तुरंत अपने परिजनों को सूचना दी. खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग बेटी की ससुराल पहुंचे, जहां उन्होंने चिता जलती हुई देखी. परिजनों ने तुरंत चिता पर पानी डलवाया और आग बुझाई. इसके बाद मनियां थाना पुलिस को घटना की सूचना दी.

सूचना मिलते ही मनियां सीओ खलील अहमद खिलजी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाकर घटनास्थल और चिता से सबूत जुटाए. जिला अस्पताल से डॉक्टरों की टीम को मौके पर बुलाकर मृतका के अवशेषों का पोस्टमार्टम कराया गया. डीएनए जांच के लिए भी नमूने लिए गए हैं.

पुलिस ने घटनास्थल से खून के निशान, कुल्हाड़ी, फावड़ा, लाठी और अन्य सामान जब्त किया है. घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और चारों तरफ खून फैला हुआ मिला, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति पंकज ठाकुर को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है. वहीं आरोपी के परिवार के अन्य सदस्य घटना के बाद से फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

मृतका के पिता देवेंद्र सिंह परमार, निवासी घड़ी तुलसी, खेरागढ़ (आगरा, उत्तर प्रदेश) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी 24 वर्षीय बेटी गुड़िया की शादी 28 मई 2025 को इंछापुरा गांव निवासी पंकज पुत्र लाल सिंह ठाकुर से की थी. शादी में करीब 15 लाख रुपये, बाइक, घरेलू सामान और जेवरात दहेज में दिए गए थे.

पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में कार, सोने की जंजीर और भैंस की मांग करने लगा. मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी के साथ आए दिन मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जाती थी. गुड़िया उस समय चार माह की गर्भवती थी.

देवेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि उनकी बड़ी बेटी पिंकी की शादी ओमपाल सिंह निवासी इच्छापुरा से हुई थी. बड़े दामाद के कहने पर ही उन्होंने अपनी छोटी बेटी गुड़िया की शादी पंकज ठाकुर से कराई थी. लेकिन पंकज और उसके परिवार का व्यवहार शादी के बाद लगातार खराब होता गया.पुलिस के अनुसार, आरोपी पति पंकज अपनी पत्नी पर बेवजह शक करता था. उसे संदेह था कि गुड़िया के अपने जीजाजी ओमपाल सिंह से नाजायज संबंध हैं. इसी शक के चलते वह गुड़िया को मायके जाने, किसी से बात करने और बाहर निकलने से रोकता था और मारपीट करता था.

मनियां सीओ खलील अहमद खिलजी ने बताया कि मौके से एफएसएल टीम ने अहम सबूत एकत्र किए हैं. शव के अवशेषों का पोस्टमार्टम और डीएनए सैंपल लिए गए हैं. आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है.

ENTERTAINMENT : धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी-बॉबी देओल संग बिगड़े हेमा मालिनी के रिश्ते? एक्ट्रेस बोलीं- दो परिवार…

धर्मेंद्र के निधन के बाद पूरा देओल परिवार दर्द से गुजर रहा है. हेमा मालिनी भी धर्मेंद्र की याद में अक्सर पोस्ट शेयर करती हैं. अब एक्ट्रेस ने धर्मेंद्र के बेटों सनी-देओल संग अपने रिश्ते पर बात की है. उन्होंने धर्मेंद्र से जुड़ी यादें भी साझा कीं.

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र भले ही आज हमारे बीच नहीं रहे, मगर अपने परिवार और फैंस की यादों में वो हमेशा जिंदा रहेंगे. धर्मेंद्र की याद में हेमा मालिनी अक्सर पोस्ट शेयर करके अपने दिल का हाल बयां करती हैं. अब हेमा ने दिवंगत एक्टर के बारे में कई बातें साझा की हैं. हेमा मालिनी ने सनी और बॉबी देओल संग अपने रिश्ते पर भी बात की है.

दरअसल, धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी और बॉबी देओल ने पिता के लिए प्रेयर मीट रखी थी. मगर उसमें हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां शामिल नहीं हुई थीं. हेमा ने भी अलग से पति के लिए मुंबई और दिल्ली में प्रेयर मीट का आयोजन किया था. धर्मेंद्र की दो अलग प्रेयर मीट रखने पर दोनों परिवार के रिश्ते पर सवाल उठे थे. कई लोगों ने कयास लगाए कि शायद हेमा के सनी और बॉबी संग रिश्ते ठीक नहीं हैं.

अब ईटाइम्स संग इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र और उनके पहले परिवार को लेकर कई बातें साझा की हैं. सनी और बॉबी देओल ने पिता के लिए जो प्रेयर मीट रखी थी, उसमें शामिल न होने का कारण बताते हुए हेमा मालिनी ने कहा- ये हमारे घर का पर्सनल मामला है. हम एक दूसरे से बातें करते हैं. मैंने अपने घर में एक प्रेयर मीट रखी थी, क्योंकि मेरा अलग ग्रुप है.

‘मैंने फिर एक प्रेयर मीट दिल्ली में रखी थी, क्योंकि मैं पॉलिटिक्स का हिस्सा हूं, इसलिए मेरे लिए जरूरी था कि मैं एक प्रेयर मीट दोस्तों और उस फील्ड के लोगों के लिए रखूं. मथुरा मेरा चुनाव क्षेत्र है और वहां के लोग उनके (धर्मेंद्र) के लिए दीवाने हैं. इसलिए मैंने एक प्रेयर मीट वहां भी रखी थी. मैंने जो किया मैं उससे खुश हूं.’

कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि धर्मेंद्र के लोनावला वाले फार्महाउस को उनके फैंस के लिए म्यूजियम में बदला जा सकता है. इस बारे में हेमा मालिनी बोलीं- मुझे लगता है कि सनी उसे लेकर कुछ प्लानिंग कर रहे हैं. वो जरूर कुछ करेंगे. हर चीज काफी अच्छी तरह से हो रही है. तो ये सोचकर परेशान होने वाली बात नहीं है कि ये दो अलग फैमिलीज हैं और पता नहीं क्या होगा. किसी को इतनी फिक्र करने की जरूरत नहीं है. हम लोग एक दम अच्छे हैं.

बता दें कि उम्र संबंधी बीमारियों के चलते 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था. निधन से पहले वो कई दिनों तक मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रहे थे. मगर उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ और उन्होंने अपने 90वें जन्मदिन से पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था.

- Advertisement -

News of the Day