Saturday, September 26, 2026
Home Blog Page 238

NATIONAL : जोड़ीदार प्रथा से की थी शादी, अब गूंजेगी किलकारी, सुनीता और प्रदीप बनेंगे माता-पिता

0

सिरमौर में जोड़ीदार प्रथा से दो भाइयों से ब्याही सुनीता गर्भवती हैं. पिछले साल उनकी शादी सोशल मीडिया पर चर्चित रही थी. अब सुनीता और उनके पति प्रदीप ने यह खुशखबरी साझा की है.

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक बार फिर वह अनोखी शादी चर्चा में आ गई है जिसने पिछले साल देश-दुनिया में सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. जोड़ीदार प्रथा के तहत दो भाइयों से शादी करने वाली सुनीता अब गर्भवती है और जल्द ही घर में नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है. इस खुशखबरी को सुनीता और उनके पति प्रदीप नेगी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए साझा किया है.

इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर लिखा कि परिवार में जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है और हम तीन से चार बहुत जल्द होने वाले हैं. इस पोस्ट के सामने आते ही एक बार फिर यह जोड़ा सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है. पिछले साल जब इस शादी की खबर सामने आई थी तब भी इसे लेकर लोगों में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं.

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में जोड़ीदार प्रथा के तहत एक ही परिवार के दो या अधिक भाई एक ही महिला से विवाह करते हैं. इसी परंपरा के तहत प्रदीप नेगी और कपिल नेगी ने सुनीता चौहान के साथ सात फेरे लिए थे. वैसे तो पुराने जमाने में यह प्रथा आम थी लेकिन पिछले साल इस शादी के चर्चे इसलिए खूब हुए क्योंकि यह जोड़ा पढ़े-लिखे और संपन्न परिवार से जुड़ा था. इस फैसले ने इसे देश-दुनिया में चर्चा का बड़ा विषय बना दिया और सोशल मीडिया पर इसे लेकर तमाम सवाल भी उठे.

सुनीता के एक पति प्रदीप घर पर रहते हैं जबकि दूसरे पति कपिल नेगी विदेश में नौकरी करते हैं. एक साल बाद अब इस रिश्ते से एक नई शुरुआत होने जा रही है. सुनीता गर्भवती हैं और जल्द ही घर में नए मेहमान का आगमन होगा. इस खबर के सामने आते ही एक बार फिर सोशल मीडिया पर इस परिवार को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. कुछ लोग इस खुशखबरी पर बधाई दे रहे हैं तो कुछ इस परंपरा को लेकर सवाल भी खड़े कर रहे हैं.

पराक्रम चन्द 20 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं. हिमाचल की हर छोटी-बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. सियासी खबरों में खास दिलचस्पी रखते हैं. उन्होंने हिंदी में एम फिल हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से किया है. उन्हें महर्षि नारद पुरस्कार से 2019 में सम्मानित किया गया.

NATIONAL : अफवाहों ने मचा दिया हंगामा! पंजाब में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, लोग टैंक फुल करवा रहे

0

पंजाब के कई इलाकों में पेट्रोल पंपों पर भीड़ देखी जा रही है. सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के बाद लोग बड़ी संख्या में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पहुंच रहे हैं.संगरूर समेत पंजाब के कई इलाकों में इन दिनों पेट्रोल और डीजल को लेकर लोगों के बीच डर का माहौल देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेजी से फैल रही है कि आने वाले समय में तेल की कमी हो सकती है. इसी अफवाह के चलते पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई है और लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली है.

सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर दोपहिया, चारपहिया और यहां तक कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की भी लाइनें देखी जा रही हैं. लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए अपने वाहनों की टंकियां फुल करवा रहे हैं. कई लोग भविष्य की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त तेल स्टोर करने की कोशिश भी कर रहे हैं, जिससे हालात और ज्यादा तनावपूर्ण बनते नजर आ रहे हैं.

हालांकि, पेट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मचारी कुलविंदर सिंह ने इन सभी आशंकाओं को खारिज किया है. उनका कहना है कि तेल की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य चल रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की ओर से केवल ड्रमों या कैनों में तेल देने पर पाबंदी लगाई गई है, ताकि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से तेल का भंडारण न कर सके. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल जरूरत के अनुसार ही तेल भरवाएं.

BUSINESS : शादी सीजन से पहले लौट रही सोने-चांदी में तेजी, जानिए आपके शहर में किस रेट पर बिक रहा सोना…

मिडिल ईस्ट में पैदा हुए हालात से पूरी दुनिया पर इसका असर देखने को मिल रहा है. निवेशक सोने-चांदी जैसे सेफ निवेश विकल्पों की ओर लौटते दिख रहे हैं. आइए जानते हैं, आज का ताजा भाव…

मिडिल ईस्ट में पैदा हुए हालात से पूरी दुनिया पर इसका असर देखने को मिल रहा है. निवेशक सोने-चांदी जैसे सेफ निवेश विकल्पों की ओर लौटते दिख रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. हालांकि, बीते कारोबारी दिन सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई थी. एमसीएक्स और कॉमेक्स पर सोने-चांदी के दाम में तेजी थी. आइए जानते हैं, आज आपको अपने शहर में इन बहुमूल्य धातुओं को खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करना होगा…

दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी आज 2,450 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 24,500 रुपये खर्च करने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,500 रुपये चल रही है.

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,48,220 रुपए
22 कैरेट – 1,35,900 रुपए
18 कैरेट – 1,11,220 रुपए

मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,48,090 रुपए
22 कैरेट – 1,35,750 रुपए
18 कैरेट – 1,11,070 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,49,020 रुपए
22 कैरेट – 1,36,600 रुपए
18 कैरेट – 1,14,000 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,48,090 रुपए
22 कैरेट – 1,35,750 रुपए
18 कैरेट – 1,11,070 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,48,120 रुपए
22 कैरेट – 1,35,800 रुपए
18 कैरेट – 1,11,120 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,48,220 रुपए
22 कैरेट – 1,35,900 रुपए
18 कैरेट – 1,11,220 रुपए

पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,48,120 रुपए
22 कैरेट – 1,35,800 रुपए
18 कैरेट – 1,11,120 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,48,090 रुपए
22 कैरेट – 1,35,750 रुपए
18 कैरेट – 1,11,070 रुपए

मांग बढ़ेगी, लेकिन निवेश में रखें सावधानी

आने वाले दिनों में देश में शादी का सीजन शुरू होते ही सोना-चांदी की मांग बढ़ने की संभावना है. जिससे स्थानीय बाजार में हलचल देखने को मिल सकती है. इसके बावजूद मौजूदा अस्थिर माहौल को देखते हुए विशेषज्ञ निवेशकों को जल्दबाजी से बचने की सलाह दे रहे हैं.

उनका मानना है कि इस समय आक्रामक खरीदारी करने के बजाय बाजार के स्थिर होने का इंतजार करना चाहिए. साथ ही सोच-समझकर कदम उठाना ज्यादा बेहतर रहेगा.

MAHARASHTRA : फर्जी बाबा अशोक खरात के काले कारमानों में और 2 मामले शामिल! सामने आए नए चौंकाने वाले ये आरोप

0

फर्जी बाबा अशोक खरात मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. जैसे जैसे अशोक खरात के गुनाहों की परतें खुल रही है वैसे वैसे मामला और संगीन होता जा रहा है. पहले से दर्ज रेप, ठगी और उगाही के मामलों में फंसे खरात पर अब दो और नए आरोप लगने का मामला सामने आया है. जांच में पुराने दफ्न मामलों के भी उजागर होने से पूरे मामले ने सनसनी मचा दी है. माना यह जा रहा है कि लोग जो किसी न किसी कारण सामने आने की हिम्मत नहीं कर रहे थे वे सब इस खुलासे के बाद अपनी बात कह रहे हैं.

शुक्रवार 27 मार्च देर रात अशोक खरात के खिलाफ दो और नए मामले दर्ज किए गए हैं. जहां एक मामले में 38 वर्षीय महिला के साथ यौन शोषण का आरोप है, वहीं मामले में दूसरे में एक व्यक्ति के साथ आर्थिक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. इन आरोपों ने पहले से गंभीर आरोपों पर चल रही जांच को और गंभीर बना दिया है.

अहमदनगर जिले के नेवासा निवासी व्यवसायी राजेंद्र भागवत ने आरोप लगाया है कि व्यापार में वृद्धि के नाम पर उसे नकली पत्थर और रत्न देकर अंगूठी बेची गई. शिकायतकर्ता की 20 ग्राम सोने की अंगूठी अपने पास रखकर, पीतल की अंगूठी में पुखराज और हीरे का रत्न बताकर 2 लाख 62 हजार रुपये की ठगी की गई.

अशोक खरात को 18 मार्च को एक महिला के साथ तीन साल तक रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद कई और शिकायतें सामने आईं और जांच टीम को रोजाना 15 से 20 कॉल मिल रही हैं. एसआईटी ने शिकायतकर्ताओं की पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन दिया है और मामले की जांच जारी है.

NATIONAL : दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की ‘फुल इमरजेंसी’ लैंडिंग, मौत को छूकर निकले 161 यात्री

0

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर तैनात राहत दलों की सक्रियता और चालक दल की कुशलता ने एक संभावित आपदा को टाल दिया है. इंडिगो प्रशासन अब इंजन में आई इस तकनीकी खराबी के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है.

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी की खबर मिली. विमान के इंजन फेल होने की आशंका के चलते रनवे 28 पर ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई थी. हालांकि, पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट प्रशासन की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया.

आपातकालीन प्रोटोकॉल के बीच, इंडिगो के इस विमान ने सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर आईजीआई एयरपोर्ट के रनवे 28 पर सुरक्षित लैंडिंग की. लैंडिंग के वक्त रनवे पर दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस तैनात थीं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में टेक्निकल फाल्ट होने की वजह से कॉल हुई थी. सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया था. इंडिगो की तकनीकी टीम अब विमान की सघन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि खराबी कितनी गंभीर थी.

जानकारी के अनुसार, इस विमान में कुल 161 यात्री सवार थे लैंडिंग के तुरंत बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. यात्रियों की जांच के बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है. इंडिगो प्रशासन अब इंजन में आई इस तकनीकी खराबी के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है.

NATIONAL : कभी जमीन पर रखती तो कभी गले लगाती, करंट से मरा बच्चा, शव छोड़ने को तैयार नहीं हुई मां

0

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से ममता और शोक की एक ऐसी मार्मिक तस्वीर सामने आई है, जिसने हर देखने वाले की आंखें नम कर दीं. एक बेजुबान मां का अपने मृत बच्चे के प्रति प्रेम और पूरे लंगूर दल का सामूहिक शोक यह बताने के लिए काफी है कि भावनाएं केवल इंसानों तक सीमित नहीं होतीं.छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार की शाम दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई. जहां करंट की चपेट में आकर एक लंगूर के बच्चे की मौत हो जाने के बाद उसके शव को गोद में उठा कर उसकी मां शोक में डूबी नजर आई.

रायगढ़ जिला मुख्यालय के वन विभाग के पास स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म और क्रेडा विभाग की दीवारों पर लंगूरों का एक दल बैठा नजर आया.जंगलों से निकलकर अक्सर लंगूरों का दल भोजन और पानी की तलाश में शहर के भीतर पहुंचता है. इसी बीच लोगों की नजर एक लंगूर को देखकर भावुक हो गई.

लंगूर के मृत शरीर को उसकी मां अपने सीने से लगाकर दीवार के ऊपर बैठी रही और उनका दल भी शोक में चुपचाप बैठा रहा. शायद उसकी मां को भरोसा था कि उसका बच्चा फिर से जिंदा हो जाए. इसी उम्मीद में कभी शव को जमीन में रखती तो कभी सीने से लगाती रही.मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि संभवतः करंट की चपेट में आकर ऊपर से गिरने से लंगूर के बच्चे की मौत हुई है. इस घटना के बाद लंगूर की मां अपने बच्चे के शव को छोड़ने को तैयार नहीं हो रही थी.

लंगूर दल को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता था कि सभी शोक में डूबे हैं. यह घटना मौत के बाद परिवार के दर्द को बयां करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि ममता सिर्फ इंसानों में नहीं, बल्कि बेजुबान में भी होती है.

KANPUR : कानपुर में हाइवे पर टैंकर से लीक हुआ पेट्रोल, बाल्टियां लेकर टूट पड़े लोग, वाहन ने मार दी थी टक्कर

0

कानपुर में हाइवे पर एक वाहन की टक्कर लगने के बाद पेट्रोल टैंकर लीक होने लगा. इसके बाद लोगों को जब पता चला तो वे बर्तन लेकर लीक हो रहे पेट्रोल को भरने पहुंच गए. ड्राइवर ने सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

देश में पेट्रोल-डीजल की पैनिक बाइंग के बीच कानपुर से हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां हाइवे पर एक पेट्रोल टैंकर हादसे का शिकार हो गया. इस दौरान लोग ड्राइवर की मदद करने की जगह बाल्टियां लेकर पेट्रोल भरने में जुट गए. अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर जाम भी लग गया.घटना कानपुर के हाइवे की है. शुक्रवार की रात एक पेट्रोल टैंकर खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था. टैंकर चालक मुन्ना प्रसाद रायपुर से पेट्रोल भरकर शिवराजपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने टैंकर में टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही टैंकर से पेट्रोल लीक होने लगा और देखते ही देखते सड़क पर पेट्रोल फैल गया.
हादसे के बाद चालक ने स्थानीय लोगों से मदद की अपील की. मदद करने की बजाय आसपास के लोग अपने घरों से बाल्टियां और डिब्बे लेकर मौके पर पहुंच गए और टैंकर से लीक हो रहे पेट्रोल को भरने लगे. लोगों का कहना था कि पेट्रोल की कमी की खबरें चल रही हैं, ऐसे में यह उनके काम आएगा.

ड्राइवर ने लोगों को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन जब कोई नहीं माना तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. उस समय तक बड़ी मात्रा में पेट्रोल सड़क पर फैल चुका था, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा भी बना हुआ था.फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए सड़क पर पानी की बौछार की, ताकि फैला हुआ पेट्रोल बह जाए और किसी प्रकार की चिंगारी या आग लगने की आशंका खत्म हो सके. इसके साथ ही पुलिस ने भीड़ को वहां से हटाया और लोगों को टैंकर से दूर किया.

इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिससे हाइवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. पुलिस ने ट्रैफिक को कुछ समय के लिए रोक दिया, ताकि राहत कार्य में कोई बाधा न आए और दुर्घटना से बचा जा सके.स्थिति पर काबू पाने के बाद पुलिस ने लोगों की मदद से टैंकर को धक्का देकर किनारे कराया. इसके बाद एक दूसरा टैंकर मंगवाया गया, जिसमें लीक हो रहे पेट्रोल को शिफ्ट किया गया. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग बाल्टियों में पेट्रोल भरते हुए साफ नजर आ रहे हैं.

जहां एक तरफ यह स्थिति बेहद खतरनाक थी और किसी हादसे की वजह बन सकती थी, वहीं लोग जोखिम उठाकर पेट्रोल लूटने में लगे रहे. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं में दुर्घटना स्थल पर सहयोग करें, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके.

BREAKING NEWS : IGI एयरपोर्ट पर ‘फुल इमरजेंसी’, इंडिगो विमान का इंजन फेल होने की आशंका

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर ‘फुल इमरजेंसी’ लागू कर दी गई है. दरअसल विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट के लिए यह ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई.

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर ‘फुल इमरजेंसी’ लागू कर दी गई है. दरअसल विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट के लिए यह ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई. एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, विमान के इंजन में खराबी या इंजन फेल होने की आशंका के चलते यह कड़ा कदम उठाया गया है.

NATIONAL : मासूम का कातिल एनकाउंटर में ढेर, आगरा में बच्ची का गला काट ड्रम में छिपा दी थी लाश

0

आगरा में 8 साल की मासूम बच्ची की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी. हत्या के बाद आरोपी ने शव को ड्रम में छिपा दिया था. वहीं अब पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है.

उत्तर प्रदेश के आगरा में 8 साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी सुनील को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में मार गिराया. आरोपी बच्ची की हत्या के बाद से ही फरार चल रहा था. दरअसल 24 मार्च को थाना ताजगंज क्षेत्र से एक 8 वर्षीय बच्ची अचानक लापता हो गई थी. बच्ची के गायब होने की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस ने उसकी तलाश के लिए कई टीमें लगा दी थीं. लेकिन अगले ही दिन जो खुलासा हुआ, उसने पूरे आगरा को झकझोर कर रख दिया.

खोजबीन के दौरान बच्ची का शव उसी मकान में किराए पर रहने वाले सुनील के कमरे से बरामद हुआ. मासूम बच्ची की हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को कंटेनर में बंद कर दिया था. इस घटना के बाद इलाके के लोग भी आक्रोशित हो गए थे. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तुरंत 12 टीमें गठित कर दी थीं.

पुलिस के मुताबिक आरोपी सुनील फरार चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया गया था. इसी बीच 27 और 28 मार्च 2026 की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी थाना बमरौली कटारा क्षेत्र में मौजूद है. सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर दी.घेराबंदी के दौरान आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस फायरिंग में एक उप निरीक्षक (दारोगा) घायल हो गया. इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी सुनील गोली लगने से घायल हो गया.

घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई. इस तरह 8 साल की मासूम की हत्या के आरोपी का अंत पुलिस मुठभेड़ में हो गया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 315 बोर का एक तमंचा, 6 खोखा कारतूस और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले में साक्ष्य संकलन और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है. इस मामले पर पुलिस उपायुक्त नगर सैय्यद अली अब्बास का कहना है कि बच्ची के अपहरण और हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी. देर रात सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई.

NATIONAL : क्लब में Song बदलने को लेकर विवाद, युवती की पिटाई

0

ग्रेटर फरीदाबाद में एक क्लब में गाने बदलने को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया. मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है.हरियाणा के ग्रेटर फरीदाबाद में ओमेक्स वर्ल्ड स्ट्रीट पर एक क्लब में पार्टी के दौरान खूब हंगामा हुआ. बताया जाता है कि यहां DJ सिस्टम पर म्यूज़िक बदलने को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई. एक एजेंसी के मुताबिक इसके बाद हुई हाथापाई में एक युवती को उसके बालों से खींचकर पीटा गया. अधिकारियों ने बताया कि एक पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीपीटीपी पुलिस स्टेशन में दो नामजद व्यक्तियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.

इस झड़प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसमें एक महिला को दोनों गुटों के बीच सुलह कराने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है. पुलिस ने एक-दूसरे को जानने वाले इन दोनों गुटों के बीच झड़प की पुष्टि की, हालांकि उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की कि महिला को पीटा गया था या नहीं.अपनी शिकायत में सेक्टर 21A के बिल्डर रमन ग्रोवर ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को अपनी बेटी महक का जन्मदिन मनाने के लिए ‘वायु’ क्लब बुक किया था. इस क्लब के मालिक नीरज चितकारा हैं, जिन्हें ग्रोवर पहले से जानते हैं. महक कनाडा में अंडरग्रेजुएट की छात्रा है और फिलहाल छुट्टियों पर घर आई हुई है.

ग्रोवर ने बताया कि गुरुवार आधी रात के करीब वह अपनी बेटी और उसकी दो सहेलियों को क्लब पर छोड़कर घर लौट आए थे. इसके कुछ ही देर बाद उन्हें अपनी बेटी का फ़ोन आया. बेटी ने बताया कि क्लब में मौजूद कुछ युवक DJ सिस्टम पर म्यूज़िक बदलने को लेकर हुई बहस के बाद उसके साथ बदतमीज़ी कर रहे थे.

शिकायत के अनुसार जब ग्रोवर क्लब पहुंचे, तो वैभव अरोड़ा और 10-12 अन्य युवकों ने मिलकर ग्रोवर, महक और उसकी सहेलियों के साथ मारपीट की. ग्रोवर के मुताबिक मेरी बेटी ने म्यूज़िक बदलने के लिए कहा था. जिसके बाद वहां मौजूद सिम्मी अरोड़ा ने मेरी बेटी के साथ बहस शुरू कर दी और उसे थप्पड़ मार दिया. इसके बाद उसने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बुला लिया, जिन्होंने मेरी बेटी और उसकी सहेलियों पर हमला कर दिया.

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने मेरी बेटी की हीरे की बाली भी छीन ली. अधिकारियों ने बताया कि वैभव अरोड़ा, ऋषित और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय SHO अरविंद कुमार ने कहा कि दोनों ही पक्ष क्लब के मालिक के परिचित हैं. हम क्लब में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि करने के बाद कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी.

- Advertisement -