Saturday, September 26, 2026
Home Blog Page 237

NATIONAL : गुरुग्राम में थार का कहर! दादा और 2 मासूम नातियों को कुचला… तीनों की हुई मौत

0

गुरुग्राम में एक थार ने दादा और उसके 2 मासूम नातियों को कुचल दिया. जिससे तीनों की मौत हो गई. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. फिलहाल पुलिस ने थार जब्त कर ली और ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है.गुरुग्राम में पटौदी के खोड गांव में एक तेज़ रफ़्तार थार गाड़ी ने दो लड़कों और उनके दादा को कुचल दिया. जिससे 8 साल के ज़ायेद खान और 10 साल के ईशान की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनके दादा, 53 साल के सुभाष ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

मृतक राजस्थान के भिवाड़ी के मिल्कपुर गांव के रहने वाले थे. पुलिस के अनुसार सुभाष अपने दो नातियों के साथ अपने भाइयों से मिलने खोड गांव के पास लोकरा रोड पर आए थे. शुक्रवार रात करीब 11 बजे जब वह दोनों लड़कों के साथ घर लौट रहे थे, तभी एक महिंद्रा थार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी. जिससे वे टक्कर वाली जगह से कई फीट दूर जा गिरे.

हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर वहीं गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और थार को जब्त कर लिया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने थार गाड़ी की नंबर प्लेट के आधार पर ड्राइवर की पहचान कर ली है. उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बताया जा रहा है कि हादसे के समय थार गाड़ी बहुत तेज़ रफ़्तार से चल रही थी.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि थार की स्पीड बहुत तेज थी. कुचलने के बाद तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिसके चलते तीनों की मौत हो गई. हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया.

MP : IPS अफसर के ट्रांसफर पर बवाल… सड़कों पर उतरी जनता, कहा- हमें अपना पुलिस कप्तान वापस चाहिए

0

MP के गुना से हटाए गए उसपी अंकित सोनी के तबादले ने अब एक बड़े जन-आंदोलन का रूप ले लिया है. जिस अफसर की प्रशंसा खुद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कर चुके हैं, उनके ‘तथाकथित हवाला कांड’ में नाम आने और अचानक हुए ट्रांसफर से गुना की जनता में भारी रोष है.

जिस IPS अफसर की तारीफ खुद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की थी उसे महज एक आरोप के चलते जिले से हटा दिया गया . लेकिन 19 मार्च को हुए तथाकथित हवाला कांड में हटाए जाने के बाद गुना के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के पक्ष में अब जनता सड़क पर उतर आई है. तथाकथित हवाला कांड के बाद हुए ट्रांसफर को लेकर जनता में नाराजगी है. अंकित सोनी के पक्ष में शहरवासी पोस्टर बैनर लेकर सड़क पर उतर गए जिसके ऊपर लिखा था- SUPPORT ANKIT SONI.

रैली में शामिल महिलाओं ने बताया कि अंकित सोनी को नेताओं ने साजिश करते हुए जिले से हटवाया है. बिना किसी सबूत के ट्रांसफर करना गलत है. यदि पुलिस कप्तान हो तो अंकित सोनी जैसा ही होना चाहिए.

अंकित सोनी के पक्ष में जो रैली निकाली गई उसमें युवा, छात्र-छात्राएं, महिलाएं, व्यापारी शामिल हुए. जनसैलाब देखकर पुलिस को भी सुरक्षा बढ़ानी पड़ी. रैली में मप्र सरकार को निर्णय वापिस लेने के नारे भी लगाए गए. जनता के बीच अंकित सोनी की लोकप्रियता को देखकर नेता भी हैरान रह गए.

दरअसल, गुना पुलिस अधीक्षक रहते हुए अंकित सोनी ने बड़े पैमाने पर नाबालिग बच्चियों को बरामद किया था. ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता बच्चियों को उनके परिजनों से मिलवाने में अहम निभाई थी. जुआ सट्टा, ड्रग्स तस्करी, नकली करेंसी, संगठित अपराध, वाहन चोरी समेत अन्य अपराधों पर विराम लगाया गया था.

लेकिन तथाकथित हवाला कांड में अंकित सोनी का तबादला जिले से बाहर कर दिया गया . फिलहाल अंकित सोनी को पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है. उनकी जगह 2017 बैच की IPS अधिकारी हितिका वासल को कमान सौंपी गई है.

UP : दर्द से तड़पती रही गर्भवती, OT टेबल पर छोड़ सो गए स्टाफ… लखनऊ में हॉस्पिटल की लापरवाही

0

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक गर्भवती महिला को लेबर रूप में टेबल पर छोड़कर डॉक्टर और स्टाफ सो गए. इस दौरान बच्चा गर्भ से आधा बाहर निकल आया था.

लखनऊ के अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सा व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. आरोप है कि प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती महिला को लेबर रूम की ओटी टेबल पर छोड़कर डॉक्टर और स्टाफ सो गए. इस दौरान महिला का बच्चा गर्भ से आधा बाहर आ गया, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था. परिजनों के शोर-शराबे और हंगामे के बाद स्टाफ की नींद टूटी और आनन-फानन में डिलीवरी कराई गई.

जानकारी के अनुसार जानकीपुरम निवासी अमित अपनी 26 वर्षीय पत्नी मीनाक्षी को 24 मार्च की रात करीब 12 बजे प्रसव के लिए अलीगंज सीएचसी लेकर पहुंचे थे. परिवार का आरोप है कि इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और स्टाफ गहरी नींद में थे और काफी मिन्नतों के बाद महिला को ओटी में ले जाया गया. जांच के बाद स्टाफ ने परिजनों से कहा कि अभी समय लगेगा और गर्भवती को टेबल पर ही छोड़कर वहां से चले गए.

कुछ ही देर बाद महिला का प्रसव शुरू हो गया और बच्चा गर्भ से आधा बाहर आ गया. दर्द से तड़पती महिला की चीख सुनकर जब परिजन ओटी के अंदर पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए. प्रसूता मीनाक्षी और उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि इतनी बड़ी लापरवाही के बावजूद अस्पताल स्टाफ ने नेग के नाम पर जबरन 2200 रुपये वसूल लिए.

परिवार का कहना है कि अलीगंज सीएचसी में हर डिलीवरी पर इस तरह की वसूली आम बात है और विरोध करने पर तीमारदारों को धमकाया जाता है. फिलहाल इस आरोप ने पूरे मामले को और भी गंभीर बना दिया है, क्योंकि यह सिर्फ चिकित्सकीय लापरवाही ही नहीं, बल्कि मरीजों के साथ आर्थिक शोषण का मामला भी बनता दिख रहा है. घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है और जिम्मेदार कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है.

अलीगंज सीएचसी प्रभारी डॉ. हेमंत ने परिजनों के सभी आरोपों को निराधार बताया है. उनका कहना है कि ओटी टेबल पर महिला को छोड़कर स्टाफ के सो जाने जैसी बात समझ से परे है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि पीड़ित परिवार की ओर से लिखित शिकायत दी जाती है, तो मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी.

UP : नए भारत का प्रतीक ….नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन पर योगी का बड़ा संदेश , पीएम मोदी की जमकर तारीफ

0

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया और कहा कि यह नए भारत के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम को एक ऐतिहासिक क्षण बताया. “भारत माता की जय” और “हर-हर महादेव” के नारों के साथ अपना संबोधन शुरू करते हुए उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट नए भारत के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम है.योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय और यशस्वी नेता बताया. उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में देश विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर चल रहा है. उन्होंने उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री का स्वागत किया और कहा कि यह मौका उनके प्रति आभार व्यक्त करने का है.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब दुनिया के कई हिस्सों में अव्यवस्था और अस्थिरता है और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, तब भारत में स्थिति नियंत्रित है. उन्होंने केंद्र सरकार के एक्साइज ड्यूटी घटाने के फैसले के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया और इसे आम जनता को राहत देने वाला कदम बताया. उन्होंने कहा कि पिछले 11-12 सालों में “देश प्रथम” की भावना के साथ जो काम हुए हैं उनका नतीजा आज हर क्षेत्र में दिखाई दे रहा है.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश को विकास में बाधा माना जाता था लेकिन अब डबल इंजन सरकार की वजह से प्रदेश ने तेजी से विकास किया है और अपनी नई पहचान बनाई है. उन्होंने बताया कि इस एयरपोर्ट का शिलान्यास 25 नवंबर 2021 को हुआ था और आज उसके पहले चरण का उद्घाटन हो रहा है, जो इस बात का उदाहरण है कि काम कितनी तेज गति से हुआ.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट उत्तर भारत के लिए एक बड़ा लॉजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी हब साबित होगा. यह यमुना एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा. इसके अलावा भविष्य की हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं से भी इसे जोड़ने की योजना है जिससे यह उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाई देगा.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस परियोजना से लाखों युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे. सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, एमएसएमई, मेडिकल डिवाइस और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी. आने वाले समय में यह एयरपोर्ट एक मल्टी-मॉडल कार्गो हब के रूप में विकसित होगा और उत्तर प्रदेश को सीधे वैश्विक बाजारों से जोड़ेगा. भविष्य में यहां कई रनवे भी विकसित किए जाएंगे जिससे यह एक बड़े ग्लोबल एयरपोर्ट का रूप लेगा.

मुख्यमंत्री योगी ने उन किसानों का विशेष आभार जताया जिन्होंने इस परियोजना के लिए अपनी जमीन दी. उन्होंने कहा कि समयबद्ध मुआवजा और पुनर्वास के जरिए किसानों को इस विकास यात्रा से जोड़ा गया है.

अपने संबोधन के अंत में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उसी संकल्प को साकार करने का प्रतीक है.

SPORTS : CSK फैन्स को बड़ा झटका, इंजरी के चलते दो हफ्ते तक नहीं खेल सकेंगे धोनी

0

एमएस धोनी काफ स्ट्रेन के कारण आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्तों और पहले चार मैचों से बाहर रहेंगे. उनकी गैरमौजूदगी में संजू सैमसन या उर्विल पटेल विकेटकीपिंग कर सकते हैं, जबकि सीएसके को शुरुआती दौर में नेतृत्व और फिनिशिंग की चुनौती का सामना करना पड़ेगा.

आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक बड़ा झटका लगा है. चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी करीब दो हफ्ते तक अपनी टीम से नहीं जुड़ पाएंगे. दरअसल, शनिवार, 28 मार्च को सीएसके फ्रेंचाइजी ने पुष्टि की कि धोनी पिंडली (काफ) में खिंचाव के कारण शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे.

रिपोर्ट के मुताबिक, एमएस धोनी इस सीजन के पहले चार मैचों से बाहर रह सकते हैं. धोनी की गैरमौजूदगी में टीम के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी या तो संजू सैमसन संभाल सकते हैं या फिर उर्विल पटेल को मौका मिल सकता है. धोनी के कम से कम सीजन के पहले चार मुकाबले मिस करने की संभावना है.

इन मैचों में बाहर रह सकते हैं धोनी

  • 30 मार्च: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स
  • 3 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स
  • 5 अप्रैल: आरसीबी बनाम सीएसके
  • 11 अप्रैल: सीएसके बनाम दिल्ली

धोनी की अनुपस्थिति से सीजन की शुरुआत में सीएसके की टीम गहराई की बड़ी परीक्षा होगी, खासकर नेतृत्व और फिनिशिंग क्षमता के मामले में.

बता दें कि धोनी ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वह लगातार सिर्फ आईपीएल खेलते रहे हैं. पिछले सीजन में उन्होंने सभी 14 मैच खेले थे और 135 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए थे. उन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी भी तब संभाली थी, जब ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण बाहर हो गए थे.

44 साल की उम्र में भी धोनी लीग के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं. अगर वह इस सीजन में बाद में वापसी करते हैं, तो वह आईपीएल में खेलने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. फिलहाल, सीएसके को अपने सबसे बड़े आइकन के बिना शुरुआती चरण से गुजरना होगा और सबकी नजरें इस बात पर होंगी कि टीम उनकी गैरमौजूदगी में खुद को कैसे ढालती है.

Mumbai : वर्दी की आड़ में अपहरण और लूटे 10,000 डॉलर, मुंबई में दो पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

0

जूहू में दो पुलिस कांस्टेबलों ने एक फॉरेक्स डिलीवरी एग्जीक्यूटिव का अपहरण कर 10,000 डॉलर लूटे. संदीप शिंदे और गजेंद्र राजपूत गिरफ्तार हुए हैं, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हैं.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के जूहू इलाके में दो पुलिस कांस्टेबल एक फॉरेक्स कंपनी के डिलीवरी एग्जीक्यूटिव का अपहरण कर उससे 10,000 अमेरिकी डॉलर लूटने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि लूटी गई रकम अभी तक बरामद नहीं हो सकी है. मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप शिंदे उम्र 33 वर्ष और गजेंद्र राजपूत उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है. दोनों क्रमशः बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और जोगेश्वरी पुलिस स्टेशन में तैनात थे. आरोप है कि उन्होंने अपनी वर्दी और पद का दुरुपयोग करते हुए इस पूरी वारदात को अंजाम दिया.पुलिस के अनुसार घटना 25 मार्च की दोपहर करीब 2 बजे की है. पीड़ित बांद्रा स्थित एक फॉरेक्स कंपनी में डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत है और वह जूहू इलाके में विदेशी मुद्रा देने पहुंचा था. इसी दौरान जूहू सर्कल के पास आरोपियों ने उसे एक एर्टिगा कार में जबरन बैठाकर अगवा कर लिया.

कार के अंदर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी. इसके बाद आरोपी पीड़ित को दहिसर ले गए जहां उससे 10,000 डॉलर से भरा बैग छीन लिया गया और लगातार पिटाई भी की गई.पीड़ित ने शोर मचाया और आसपास के लोग आ गए, जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई. लोगों को आता देख आरोपी भागने लगे लेकिन पुलिस एक ही आरोपी को गिरफ्तार कर पाई जबकि दूसरा भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया.

फॉरेक्स कंपनी के डिलीवरी एग्जीक्यूटिव से लूट की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और दूसरे आरोपी गजेंद्र राजपूत को ठाणे स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, उगाही, डकैती और सरकारी कर्मचारी बनकर अपराध करने जैसे गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया है.फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार तीन आरोपियों की तलाश में कई टीमें जुटी हुई हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

NATIONAL : नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह, जनता बोली- ऐसा सोचा भी नहीं था..

0

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. कार्यक्रम पर बीजेपी ने कहा कि एयरपोर्ट बनने से विकास साफ तौर पर दिखाई दे रहा है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (28 मार्च) को गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर व् एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में एक जबरदस्त सा उत्साह है.

बुलंदशहर से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे एक बीजेपी कार्यकर्ता ने बातचीत में बताया कि जेवर एयरपोर्ट के बनने से आसपास के जिलों में विकास साफ तौर पर दिखाई दे रहा है. चाहे वह होटल सेक्टर का हो या रोजगार को लेकर हो, निश्चित तौर पर युवाओं और स्थानीय लोगों में उत्साह है. बड़ी संख्या में जनता प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देने के लिए कार्यक्रम में पहुंच रही है.एक अन्य बीजेपी समर्थक ने कहा, ‘पहले तो हम यहां इस तरह के एयरपोर्ट की कल्पना भी नहीं कर सकते थे, क्योंकि अखिलेश यादव इसे इटावा ले जाना चाहते थे. जेवर में एयरपोर्ट का निर्माण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से ही दी गई सौगात है.’

एक और बीजेपी समर्थक ने कहा, ‘यह उत्तर प्रदेश के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र को जो तोहफा दिया है, वह अनमोल है. खासकर उस इलाके को बदलकर, जहां 1990 के दशक में गुंडागर्दी और आतंक का माहौल था.’एक स्थानीय नागरिक ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर और नोएडा के लिए आज ऐतिहासिक दिन है. जेवर में एयरपोर्ट के निर्माण से यहां के लोगों के सामने अनेकों अवसर होंगे. उनकी कमाई बढ़ेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

एक युवा कार्यकर्ता ने कहा, ‘यह इस क्षेत्र के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. आज, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में इस क्षेत्र को एक नया और मील का पत्थर साबित होने वाला तोहफा मिल रहा है. यह न केवल यहां के लोगों के लिए, बल्कि आस-पास के क्षेत्रों के निवासियों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के लिए भी एक ऐतिहासिक क्षण है.’

ENTERTAINMENT : ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद हैं हॉस्पिटल में भर्ती, फोटो शेयर कर बोलीं- ‘मैं चल भी नहीं पा रही हूं’

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. दोनों सोशल मीडिया पर अपने पीडीए मूमेंट की फोटोज शेयर करते रहते हैं. लकिन पिछले 14 दिनों से ऐसा नहीं हो पा रहा है, क्योंकि सबा आजाद इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फोटो शेयर कर इस बारे में बताया है. खास बात ये है कि इस मुश्किल की घड़ी में ऋतिक उनक साथ हैं.

सबा आजाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर कई पोस्ट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. अब हाल ही में उन्होंने जो फोटो शेयर की है उससे फैंस की चिंता बढ़ गई है. इस फोटो में सबा हॉस्पिटल के बैड पर लेटी हैं. इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी जिंदगी के सबसे बुरे 14 दिन. साइक्लोस्पोरा कैटेनेन्सिस, ये कितना बेकार है! मैं जो हमेशा घर का खाना खाती हूं, हर जगह गुनगुने पानी की बोतल साथ रखती हूं, उसके बाद भी ये पेट का इन्फेक्शन अचानक हो गया. वो भी साल के सबसे बिजी दिनों में.’

कैप्शन में आगे सबा ने लिखा, ‘दो हफ्तों में मेरा 4 किलो वजन कम हो गया है, जो पहले से ही इतना कम था. मैं ठीक से चल भी नहीं पा रही हूं. अगर एक दिन मैं दिन में दो बार एक्सरसाइज कर लूं, पुल-अप्स करती हूं, वेट उठाती हूं और तो अगले दिन मेरा वजन आधा हो जाता है. लानत है, वजन उठाना तो दूर मुझमें एक टुथपिक तक उठाने की भी ताकत नहीं है. तो कृपया अपने पेट की सेहत के लिए सलाद के पत्ते और सब्जियां ऐसे धोएं जैसे आपकी जिंदगी इस पर डिपेंड करती हो, क्योंकि कभी-कभी सचमुच ऐसा ही होता है! हमारा नया तरीका है बेकिंग सोडा + सब्जी धोने का घोल.’

सबा ने इस पोस्ट में बताया है कि ऐसे समय में उनके साथ ऋतिक रोशन पूरी तरह से खड़े हुए हैं. उन्होंने बताया कि ये फोटो ऋतिक ने ही क्लिक की है. ये बताते हुए उन्होंने लिखा, इन्होंने मेरे चिड़चिड़े मन को हमेशा खुश रखा है और हमेशा मुश्किल से मुश्किल हालात में भी हंसी-मजाक ढूंढ लेते हैं. PS – ‘मैं उतनी छोटी नहीं हुई हूं जितनी यहां दिख रही, बिस्तर बहुत बड़ा है और एंगल भी चौड़ा है.’

ENTERTAINMENT : अकाउंट्स के पेपर में दिखा फिल्मी ट्विस्ट! सोशल मीडिया से क्लासरूम तक पहुंचा ‘धुरंधर 2’ का क्रेज

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का क्रेज इन दिनों लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. आमतौर पर फिल्मों की चर्चा सोशल मीडिया या सिनेमाघरों तक ही सीमित रहती है, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है. यह फिल्म अब क्लासरूम तक पहुंच गई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. रणवीर सिंह की इस फिल्म को लेकर लोगों में इतनी दीवानगी है कि इसका असर पढ़ाई में भी देखने को मिल रहा है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अकाउंट्स के एग्जाम पेपर की फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें फिल्म के किरदारों का मजेदार इस्तेमाल किया गया है. इस पेपर में ‘रहमान डकैत’, ‘हमजा अली मजारी’ और ‘उजैर बलोच’ जैसे नाम सवालों में शामिल हैं. एक सवाल में तो यह भी लिखा गया कि ‘रहमान की मौत 5 दिसंबर 2025 को हुई.’ जहां अकाउंट्स जैसे सब्जेक्ट को हार्ड और बोरिंग माना जाता है, वहीं टीचर ने इसे दिलचस्प बनाने के लिए फिल्मी अंदाज अपना लिया. पोस्ट के कैप्शन में भी मजाकिया अंदाज में लिखा गया कि ‘धुरंधर इतनी वायरल है कि अकाउंट्स वाले सर भी इसके फैन हो गए.’ हालांकि इस पेपर की अभी पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी लोगों को यह आइडिया काफी पसंद आ रहा है.

सोशल मीडिया पर यूजर्स इस पेपर की खूब तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि अगर पढ़ाई ऐसे तरीके से कराई जाए, तो स्टूडेंट बहुत अच्छे से सीखेंगे. किसी ने इसे ‘सबसे अच्छा टीचिंग तरीका’ बताया, तो किसी ने मजाक में फिल्म के किरदारों की डिटेलिंग की तारीफ की. साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.

Mumbai : प्यार का वादा कर लड़की से रेप, फिर शादी से किया इनकार, नेहरूनगर में आरोपी गिरफ्तार

0
नेहरूनगर इलाके में एक युवक ने युवती से दोस्ती कर उसे शादी का भरोसा दिलाया और धीरे-धीरे उससे शारीरिक संबंध बनाए. जब युवती ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया.

मुंबई के नेहरूनगर इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करना का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले युवती से दोस्ती की और धीरे-धीरे उससे नजदीकियां बढ़ाईं. उसने युवती को शादी का भरोसा दिलाकर उसका विश्वास जीता. इसी विश्वास का फायदा उठाते हुए, आरोपी ने कथित तौर पर कई बार युवती के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए. जब युवती ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने साफ तौर पर इंकार कर दिया और उससे दूरी बनाने लगा.

उन्होंने बताया कि जब लड़की बार-बार शादी का दबाव बनाने लगी तो आरोपी ने लड़की से बात कर बंद कर दिया और दूर चला गया. इसके बाद पीड़ित लड़की ने नेहरूनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और बाद में उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है. वहीं, पीड़िता को कानूनी सहायता के साथ-साथ काउंसलिंग भी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उसे मानसिक रूप से सहारा मिल सके.

पुलिस के अनुसार तहरीर में बताया गया कि आरोपी उससे बाहर मिला था, इसके बाद धीमे-धीमे दोनों लोगों में दोस्ती हो गई और आरोपी लड़के ने शादी का विश्वास दिलाकर घर आने-जाने लगा. इसके बाद उसकी इच्छा के विरुद्ध कई सालों तक शारीरिक संबंध बनाया और शादी करने की बात करता रहा.

तहरीर में आगे बताया गया कि धीमे-धीमे कई साल बीत जाने के बाद लड़की शादी का दबाव डालने लगी, जिसके बाद आरोपी लड़के ने उससे बात करना बंद कर दिया और शादी से इनकार करने लगा. जब पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को देने की बात कही तो आरोपी उसे धमकी देने लगे. इसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है. आरोपी ने शादी की बात स्वीकार की है. दोनों के परिजनों से बात की जा रही है, जिससे मामले को जल्दी सुलझाया जा सके.

- Advertisement -