Saturday, September 26, 2026
Home Blog Page 236

Vastu Tips for Kitchen: रसोई की इस दिशा में रखें पानी से भरा गिलास, खूब बढ़ेगा पैसा!

क्या आप चाहते हैं कि आपके घर में खुशहाली और समृद्धि हमेशा बनी रहे? वास्तु के अनुसार, रसोई में पानी से भरा गिलास रखना बेहद शुभ माना जाता है. इससे न केवल सुख-समृद्धि बढ़ती है, बल्कि आपके सभी काम भी आसानी से पूरे होते हैं.

घर में सुख-शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि बनाए रखना किसी की भी प्राथमिकता होती है. हम रोज़मर्रा की जिंदगी में छोटी-छोटी चीजों को लेकर सतर्क रहते हैं चाहे वो सेहत, धन, बच्चों की पढ़ाई हो या फिर कामकाज. लेकिन अक्सर हम घर के छोटे-छोटे कोनों और आदतों पर ध्यान नहीं देते. वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यही छोटी चीजें कभी-कभी हमारे जीवन में बड़े प्रभाव डालती हैं.

रसोई का कोना और वहां रखा पानी इसका सबसे बढ़िया उदाहरण है. आप सोच सकते हैं कि पानी तो बस रोज़मर्रा का इस्तेमाल होता है, इसमें क्या वास्तु महत्व है? विशेषज्ञ कहते हैं कि पानी केवल जीवन का आधार नहीं है, बल्कि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक भी है. यदि पानी को सही दिशा और स्थान पर रखा जाए, तो यह घर में सुख-शांति बढ़ाता है, नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है.

उत्तर-पूर्व कोना: यह दिशा शुभ और देवताओं की दिशा मानी जाती है. यहां पानी का गिलास रखने से घर में समृद्धि और ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है.
उत्तर दिशा: अगर उत्तर-पूर्व कोने में जगह नहीं है, तो उत्तर दिशा में पानी रख सकते हैं. यह कुबेर की दिशा है. जो नई आर्थिक संभावनाओं को जन्म देती है.

रात को सोने से पहले रसोई का उत्तर-पूर्व कोना साफ करें. वहां साफ गिलास में ताजा पानी भरें. सुबह इसे किसी पौधे में डाल दें. ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और घर में खुशहाली बढ़ती है.

चूल्हे के पास पानी न रखें: आग और जल विरोधी तत्व हैं. इनके पास पानी रखने से घर में कलह और सेहत से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं.
साफ और सही बर्तन का करें इस्तेमाल: तांबे, पीतल या मिट्टी के पात्र में पानी रखें.
स्थान पूरी तरह साफ होना चाहिए: गंदगी या अव्यवस्था वास्तु दोष पैदा कर सकती है.
पानी रोज़ बदलें: ताज़ा पानी हमेशा शुभ माना जाता है.
ऊर्जा बढ़ाने के लिए दीपक या हल्की लाइट: पानी के पास छोटी रोशनी रखना सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है.

NATIONAL : ‘अतीक अहमद शरीफ आदमी…’, धुरंधर 2 देखने के बाद क्या बोले फिरोजाबाद के ASP अनुज चौधरी?

0

उत्तर प्रदेश के एएसपी अनुज चौधरी ने फिल्म धुरंधर 2 में अतीक अहमद के चित्रण का समर्थन करते हुए कहा कि वह कोई शरीफ व्यक्ति नहीं, बल्कि मोस्ट वांटेड अपराधी था. उन्होंने फिल्म के विरोध को गलत बताया और इसे समाज के लिए संदेश देने वाली फिल्म कहा. लोगों से इसे देखने की अपील भी की. वहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल हिंसा मामले में उनके खिलाफ एफआईआर के आदेश पर रोक बरकरार रखते हुए अगली सुनवाई 21 अप्रैल तय की है.

उत्तर प्रदेश के चर्चित पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने फिल्म धुरंधर 2 देखने के बाद उसमें दिखाए गए माफिया अतीक अहमद के किरदार पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है. अतीक अहमद के चित्रण को लेकर चल रहे विवाद पर ASP अनुज चौधरी ने कहा कि फिल्म में कुछ भी गलत नहीं दिखाया गया है. उनके अनुसार, अतीक अहमद कोई शरीफ व्यक्ति नहीं था, बल्कि एक कुख्यात और मोस्ट वांटेड अपराधी था.

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या उसे किसी राष्ट्रभक्त की तरह पेश किया जाना चाहिए? उनके मुताबिक, फिल्म में उसके चरित्र को उसी रूप में दिखाया गया है जैसा वह वास्तव में था, इसलिए इस पर आपत्ति करना उचित नहीं है.

अनुज चौधरी ने कहा, ‘अतीक अहमद कोई शरीफ आदमी नहीं था. वह एक मोस्ट वांटेड अपराधी था. क्या वह कोई राष्ट्रभक्त था? फिल्म में उसका जैसा चरित्र था वैसा ही पर्दे पर उतारा गया है.’ASP अनुज चौधरी ने उन लोगों पर भी निशाना साधा जो फिल्म के कुछ दृश्यों का विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि फिल्म में तथ्यों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है और इसे अनावश्यक विवाद में घसीटना ठीक नहीं है.

फिल्म की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि धुरंधर 2 केवल एक मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के लिए एक संदेश देने वाली फिल्म है. इसमें धर्म की रक्षा, संघर्ष और बलिदान की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है.उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस फिल्म को अधिक से अधिक लोगों को देखना चाहिए और इसका विरोध करने के बजाय इसके संदेश को समझना चाहिए. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

हाल ही में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल हिंसा मामले में एएसपी अनुज चौधरी समेत 20 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश पर लगी अंतरिम रोक को फिलहाल जारी रखने का फैसला किया है. मामले की अगली सुनवाई के लिए 21 अप्रैल की तारीख तय की गई है.दरअसल, यह मामला संभल के तत्कालीन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विभांशु सुधीर के उस निर्देश से जुड़ा है, जिसमें अनुज चौधरी सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करने को कहा गया था. इस आदेश को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई थी.

ENTERTAINMENT : बचपन के दिनों को याद कर भावुक हुए वरुण धवन, बोले- ‘कमाई नहीं होने पर, खर्च कम करना पड़ता था’

आज वरुण धवन भले ही बॉलीवुड के बड़े सितारों में गिने जाते हैं और एक शानदार लाइफस्टाइल जीते हैं. लेकिन उनका बचपन उतना आसान नहीं था. हाल ही में उन्होंने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि उनकी परवरिश एक लोअर मिडिल क्लास परिवार में हुई. उस समय घर में ज्यादा पैसे नहीं थे, लेकिन परिवार का प्यार भरपूर मिला. यही वजह है कि वरुण आज भी अपने उस दौर को बहुत खास मानते हैं.

बी ए मैन यार के लेटेस्ट एपिसोड में एक बातचीत के दौरान वरुण ने बताया कि उनके पिता डेविड धवन उस समय अपने करियर को संभालने में जुटे रहते थे. वो अक्सर घर से बाहर रहते थे और लगातार काम करते थे. वो स्कूल ऑटो से जाते थे और उन्हें कभी इस बात का बुरा नहीं लगा कि उनके पास सुविधाएं नहीं थीं. उनके लिए जमीन पर सोना हो या बेड पर, सब एक जैसा ही था. उन्होंने यह भी बताया कि घर में माहौल ऐसा था, जहां उनकी मां समझती थी कि जो कुछ मिल रहा है, वो उनके पिता की मेहनत का नतीजा है. जब किसी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा नहीं होता था, तो घर में खर्च कम करने की बात भी होती थी, जिससे उन्हें बचपन से ही पैसों की अहमियत समझ में आई.

बता दें, आज वरुण धवन ने अपने दम पर इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान बनाई है. वो भले ही एक फिल्मी परिवार से आते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से खुद को साबित किया है. उनके पिता डेविड धवन बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक हैं, जिन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं. वरुण हमेशा कहते हैं कि उनके बचपन की सादगी और परिवार से मिले संस्कार ही उन्हें जमीन से जोड़े रखते हैं. यही कारण है कि सफलता के इस मुकाम पर पहुंचने के बाद भी वह अपनी जड़ों को नहीं भूलते.

ENTERTAINMENT : इस दिन रिलीज होगी ‘हैप्‍पी पटेल: खतरनाक जासूस’, जानें कब और कहां देखें

वीर दास की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘हैप्‍पी पटेल: खतरनाक जासूस’ जनवरी 2026 में थिएटर्स में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे खास सफलता नहीं मिली. अब, आमिर खान के बैनर तले बनी ये फिल्म अप्रैल 2026 में ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म को आप कब और कहां देख सकते हैं.

भारत की पहली अनोखी कॉमिक जासूस फिल्म के रूप में जानी जाने वाली ये एंटरटेनर 1 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. हाल ही में नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर फिल्म की ओटीटी रिलीज की जानकारी दी है. कैप्शन में लिखा, ‘इंडिया शुरुआती लोगों के लिए नहीं है. लेकिन हैप्पी पटेल के लिए है. ‘हैप्‍पी पटेल: खतरनाक जासूस’, 1 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देखें.’

इस स्पाइ-कॉमेडी फिल्म की कहानी लंदन में रहने वाले एक गुजराती युवक, हैप्पी पटेल (वीर दास) के इर्द-गिर्द घूमती है. हैप्पी का सपना ब्रिटिश इंटेलिजेंस एजेंसी (MI7) में एक जासूस बनना है, लेकिन अपनी मासूमियत और अनाड़ीपन की वजह से वह सात बार इसकी परीक्षा में फेल हो चुका होता है.

कहानी में मोड़ तब आता है जब उसे एक खास मिशन के लिए भारत के गोवा भेजा जाता है. वहां उसे एक ब्रिटिश महिला, बीट्राइस को छुड़ाना है, जिसे किडनैप कर लिया गया है. गोवा पहुंचने पर हैप्पी की भिड़ंत एक खतरनाक लेडी डॉन ‘मामा’ से होती है. ‘मामा’ एक ऐसी विलेन है जो जितनी बड़ी गैंगस्टर है, उतनी ही शौकीन रसोइया भी है. फिल्म में एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी और जासूसी का मेल है.वीर दास के अलावा इस फिल्म में मोना सिंह, इमरान खान और मिथिला पालकर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है और फिल्म में उनका स्पेशल कैमियो भी किया. फिल्म, जो वीर दास और कवी शास्त्री के निर्देशन में बनी है, एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी और जासूसी का मेल है.

NATIONAL : नेपाली थीम के नाम पर चल रहा था अवैध कसीनो, होटल नवरंग में ऋषिकेश पुलिस की रेड, 35 गिरफ्तार

0

आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित होटल नवरंग में देर रात पुलिस ने छापा मारकर एक अवैध कसीनो का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने कुल 35 लोगों को हिरासत में लिया है. ऋषिकेश में अपराध का एक नया और चौंकाने वाला चेहरा सामने आया है. आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित होटल नवरंग में देर रात पुलिस ने छापा मारकर एक अवैध कसीनो का भंडाफोड़ किया. खास बात यह रही कि यह कसीनो उसी रात पकड़ा गया जब इसे शुरू हुए मुश्किल से एक दिन भी नहीं बीता था.

कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट के मुताबिक देर रात एक मुखबिर ने पुलिस को होटल नवरंग में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी दी. सूचना मिलते ही सीओ नीरज सेमवाल ने बिना देर किए पुलिस टीम को होटल की तरफ रवाना कर दिया. टीम ने पहले होटल को चारों तरफ से घेरा और फिर अंदर दबिश दी.

जब पुलिस होटल के भीतर पहुंची, वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई. कई लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस की मजबूत घेराबंदी के चलते एक भी व्यक्ति वहां से निकल नहीं पाया. मौके पर कुल 35 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें करीब 10 महिला डांसर भी शामिल थीं.

जांच में सामने आया कि इस अवैध कसीनो की शुरुआत 27 मार्च को ही हुई थी, यानी छापेमारी से ठीक एक दिन पहले. इसके पीछे गुमानीवाला श्यामपुर निवासी अशोक थापा का नाम सामने आया है, जो नेपाली थीम की आड़ में यह धंधा चला रहा था. महिला डांसरों को खासतौर पर इसलिए बुलाया गया था, ताकि कसीनो में आने वाले ग्राहकों को लुभाया जा सके और माहौल को जमाया जा सके. पहली ही रात में काफी भीड़ जुट गई थी.

पुलिस ने मौके से करीब 20 हजार कॉइन, 60 हजार रुपये नकद, 6 बोतल शराब, 20 रुपये के नकली नोट और बड़ी तादाद में ताश की गड्डियां जब्त की गई हैं. बताया गया कि कसीनो सिर्फ नकदी पर नहीं, बल्कि ऑनलाइन रुपये ट्रांजेक्शन के जरिए भी चल रहा था. पैसों का लेनदेन डिजिटल माध्यम से करके पकड़ से बचने की पूरी कोशिश की गई थी. नकली नोटों की बरामदगी ने मामले को और गंभीर बना दिया है.

गिरफ्तार किए गए 35 लोगों में केवल स्थानीय लोग नहीं थे. जानकारी के मुताबिक इनमें दिल्ली से आए लोग और एक-दो जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं. यही वजह है कि पुलिस इस मामले को बेहद संवेदनशील मानते हुए जांच में जुटी है. होटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है.

पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल खुद इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं. पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, कई और नाम और चेहरे सामने आ सकते हैं. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस कसीनो के तार कहां-कहां तक जुड़े हैं और इसके पीछे कौन-कौन से बड़े चेहरे हैं. धर्मनगरी की छवि को दागदार करने की यह कोशिश पुलिस की सतर्कता की वजह से पहली रात ही नाकाम हो गई.

NATIONAL : जिस Instagram फ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक, उसने बंधक बनाकर लूट लिया… बेरहमी से मारपीट भी की

0

एक फ्रेंड रिक्वेस्ट, कुछ दिन की चैट और फिर मुलाकात… लखनऊ में ऑनलाइन दोस्ती खौफनाक साजिश में बदल गई. यहां इंस्टाग्राम के जरिए युवकों को फंसाकर सुनसान जगह बुलाया जाता है, फिर बंधक बनाकर लूटपाट और मारपीट की जाती है. वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया जाता है. इस सनसनीखेज मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

लखनऊ में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर युवकों को जाल में फंसाने, फिर बंधक बनाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है. इंदिरानगर के रहने वाले युवक ने आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद उसे मिलने के लिए बुलाया गया. फिर सुनियोजित तरीके से बंधक बनाकर उसे पीटा गया. आरोपियों ने न सिर्फ उसकी सोने की चेन और नकदी लूट ली, बल्कि ऑनलाइन पैसे भी ट्रांसफर करा लिए. इतना ही नहीं, ब्लैकमेल करने के इरादे से उसकी पिटाई का वीडियो बना लिया गया. पीड़ित के मुताबिक, 30 नवंबर 2025 को इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती शिवम नाम के युवक से हुई थी.

कुछ दिन बाद शिवम ने उसे घुमाने के बहाने रात करीब 8:20 बजे खुर्रमनगर इलाके में बुलाया. वहां से बाइक पर बैठाकर सीमैप की ओर ले गया, लेकिन रास्ते में पहले से घात लगाए उसके साथी संदीप और विवेक भी पहुंच गए.आरोप है कि संदीप ने पीड़ित युवक की जेब में एक पुड़िया रखकर उसे गांजा तस्करी में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी. विरोध करने पर विवेक नाम के युवक ने चाकू निकाल लिया, जिसके बाद तीनों ने उसे जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा. मुंह पर रूमाल बांधा और उसे बंधक बनाकर रखा.

पीड़ित का आरोप है कि उससे 8500 रुपये कैश, सोने की चेन लूट ली गई और जबरन 4000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए. रात करीब 10:30 बजे आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर वापस खुर्रमनगर में छोड़ गए.अगले दिन उसने इलाज कराया, लेकिन पिटाई का वीडियो बनाए जाने और ब्लैकमेलिंग के डर से वह चुप रहा. आखिरकार 20 मार्च को उसने इंदिरानगर थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया.

इसी तरह एक और पीड़ित ने खुलासा किया कि सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद उसे कुकरैल बुलाकर रातभर जंगल में बंधक बनाकर पीटा गया. उससे ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराए गए. इंदिरानगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह के मुताबिक, मामला पुराना जरूर है, लेकिन तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि नामजद आरोपी पहले भी इंदिरानगर समेत अन्य थानों से जेल जा चुके हैं.विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे गिरोह पहले भरोसा जीतते हैं, फिर सुनसान जगह बुलाकर अपराध को अंजाम देते हैं- और वीडियो बनाकर पीड़ित को चुप रहने पर मजबूर करते हैं. इसलिए अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से बचें. सोशल मीडिया पर हर मुस्कुराता चेहरा भरोसे के लायक नहीं होता. एक छोटी सी लापरवाही बड़े खतरे में डाल सकती है. इसलिए सतर्क रहें, सुरक्षित रहें.

ENTERTAINMENT : ‘धुरंधर 2’ ने उड़ा दी ‘रियल’ जमील जमाली की नींद, बौखलाकर बोले- जबरदस्त जवाब दूंगा

0

‘धुरंधर 2’ आने के बाद खुद को जमील जमाली कहने वाले पाकिस्तानी नेता नबील गबोल कहीं गायब हो गए थे. मगर अब वो मीडिया में आकर कह रहे हैं कि वो आदित्य धर की फिल्म का तगड़ा जवाब देने वाले हैं. नबील गबोल बेहद नाराज दिखे हैं.

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ को आए करीब 9 दिन बीत चुके हैं. मगर इसे लेकर लोगों का क्रेज बिल्कुल कम नहीं हो रहा है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ रुपये भी कमा लिए हैं. आदित्य धर ने जिस तरह ऑडियंस को एक के बाद एक सरप्राइज दिया है, वो काफी पसंद किया जा रहा है.

‘धुरंधर 2’ में राकेश बेदी के किरदार जमील जमाली से जुड़ा एक तगड़ा सरप्राइज था, जिसने कई लोगों के होश उड़ा दिए थे. फिल्म में जमील जमाली एक इंडियन एजेंट निकलता है. इस ट्विस्ट की किसी ने उम्मीद नहीं की थी. जमील जमाली की सच्चाई सामने आने के बाद, सोशल मीडिया पर लोगों ने पाकिस्तानी नेता नबील गबोल को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया था.

नबील गबोल जबसे ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट आया है, तबसे यही बात कहे जा रहे थे कि फिल्म में जमील जमाली वाला रोल उनपर बेस्ड है. उन्होंने आदित्य धर पर भी सवाल उठाए थे, जिन्होंने उनके किरदार को कॉमिक अंदाज में दिखाया. नबील गबोल का कहना था कि वो दबंग किस्म के हैं, मगर ‘धुरंधर’ में उन्हें कॉमेडी करते दिखाया गया. पाकिस्तानी नेता ने इस दौरान खूब लाइमलाइट भी बटोरी.

मगर जब ‘धुरंधर 2’ रिलीज हुई और ये सामने आया कि जमील जमाली एक एजेंट है, तो नबील गबोल का कोई अता पता नहीं था. वो अचानक कहीं गायब से हो गए थे. अब काफी दिनों के बाद वो दोबारा इंटरनेट पर नजर आए हैं. पाकिस्तान के एक क्रिएटर के साथ उन्होंने ‘धुरंधर 2’ पर बात की है. नबील गबोल का एक बार फिर कहना है कि जमील जमाली का किरदार उनपर बेस्ड है और वो ‘धुरंधर 2’ फिल्म में दिखाई कहानी का तगड़ा जवाब भी देंगे.

नबील गबोल फिल्म में रॉ एजेंट दिखाए जाने पर कहते हैं, ‘सच्चाई ये है कि वो पाकिस्तान और उसकी आर्मी से लड़ नहीं सकते, तो उन्होंने उसके बदले एक फिल्म बना डाली. इससे उन्होंने ल्यारी को इंटरनेशनली फेमस बना दिया. ल्यारी के लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता, वो बहुत मजबूत हैं. उन्होंने एक कॉमेडियन राकेश बेदी को ले लिया, ताकि वो नबील गबोल यानी मेरा रोल प्ले कर सकें.’

‘राकेश बेदी कहता है कि नहीं मैंने नबील गबोल नहीं, सभी पाकिस्तानी नेताओं को मिलाकर रोल बनाया. भाई, 2007 में तो ल्यारी का एमएनए नबील गबोल था. बाकी ये है कि कुछ आजकल बहुत ट्रोलिंग चल रही है, हमारे इंडियन लोग कर रहे हैं. मैं देख रहा हूं वो लिख रहे हैं कि नबील गबोल क्यों खामोश हो गया. तो आज तारीख देख लो 26 (मार्च) है, मैं आपको जबरदस्त जवाब दूंगा.’

नबील गबोल आगे कहते हैं, ‘जिस तरह हमारी पाकिस्तानी फौज ने आपको जवाब दिया, जिस तरह आपके छह प्लेन गिराए हैं, उसी तरह मैं भी आपको सही जवाब दूंगा कि ल्यारी असल में क्या है. हम धुरंधर 3 बनाएंगे, नाम ये नहीं रखेंगे. हम उसे ल्यारी का गब्बर रखेंगे.’ पाकिस्तानी नेता के ये बयान सुनकर इंडियन फैन्स की हंसी छूट गई है. वो कमेंट्स में उन्हें फिर से अपना एजेंट बता रहे हैं. एक यूजर ने तो हंसते-हंसते ये भी लिखा है कि अपने किरदार से बाहर मत आइएगा जमील साहब.

NATIONAL : अयोध्या में पूर्णाहुति के दिन बड़ा ‘अग्निकांड’, चपेट में आई गौशाला, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

0

अयोध्या में राम मंदिर के पास श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति के दिन भीषण आग लग गई, जिससे वहां हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि दमकल विभाग ने समय रहते आग बुझा ली और कोई जनहानि नहीं हुई. इस घटना पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर तीखा हमला बोला है. उन्होंने इसे प्रशासन की लापरवाही बताते हुए आरोप लगाया कि पैसे बचाने के चक्कर में बिना विशेषज्ञों के यह आयोजन किया गया और उन्होंने इस घटना की जांच की मांग की.

अयोध्या में राम मंदिर से बस थोड़ी ही दूर राजघाट पर पिछले नौ दिनों से एक बड़ा आयोजन चल रहा था, लेकिन आखिरी दिन वहां अचानक सब कुछ बदल गया. श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति हो रही थी, तभी अज्ञात कारणों से वहां भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि उन्होंने यज्ञशाला के साथ-साथ पास की गौशाला को भी अपनी चपेट में ले लिया. उस वक्त वहां काफी लोग मौजूद थे, जिससे अचानक भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.

हैरानी की बात यह है कि सरयू तट पर बाटी वाले बाबा के पास करीब एक एकड़ में फैले इस महायज्ञ का आज ही पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ था. यह महायज्ञ स्वामी जी महाराज द्वारा आयोजित किया गया था, जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह कर रहे थे. समापन के दिन ही अज्ञात कारणों से लगी इस आग ने उत्सव के माहौल को दहशत में बदल दिया.

आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन में खलबली मच गई. डीएम निखिल टीकाराम फूंडे और एसएसपी गौरव ग्रोवर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर जुटी रहीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज से मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया है.

प्रशासन और आयोजकों के लिए राहत की बात यह रही कि इस भीषण अग्निकांड में अब तक किसी के हताहत होने या किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं मिली है. दमकल विभाग के मुताबिक, आग यज्ञशाला से शुरू होकर गौशाला तक फैल गई थी, लेकिन समय रहते बचाव कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

इस हादसे के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार और प्रशासन को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा कि अयोध्या में यज्ञ के बाद लगी आग सही प्रबंधन और प्रशासन की कमी को दर्शाती है. अखिलेश यादव ने इस पूरे आयोजन के पीछे के आर्थिक और मानवीय स्रोतों की जांच की मांग की है.

अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ‘जनता में फैली ये बात बेहद निंदनीय है कि इस यज्ञ के नाम पर मंत्री जी से संबंधित विभाग से विभागीय स्तर पर बड़ी वसूली हुई और पैसे बचाने के चक्कर में विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही ये आयोजन हुआ.’ उन्होंने उम्मीद जताई कि हादसे में सभी लोग सुरक्षित होंगे, लेकिन साथ ही भ्रष्टाचार और लापरवाही के पहलुओं पर जांच की जरूरत बताई.

ENTERTAINMENT : पापा बन गए यूट्यूबर अनुराग डोभाल, 21 दिन पहले की खुद को मारने की कोशिश

यूट्यूबर अनुराग डोबाल पापा बन गए हैं. अनुराग की पत्नी ने पहले बेबी को जन्म दिया है. उन्होंने अपने नन्हे बेबी की पहली झलक भी फैंस संग शेयर कर दी है. मुश्किल वक्त में उनके घर में खुशियों ने दस्तक दी है. फैंस कपल को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं.

बधाई हो, यूट्यूबर और बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल के घर में खुशियों ने दस्तक दी है. अनुराग पिता बन गए हैं. रामनवमी के खास मौके पर अनुराग की पत्नी रितिका ने पहले बेबी को जन्म दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को गुड न्यूज दी. अनुराग की पत्नी रितिका ने गुड न्यूज देने के साथ अपने बेबी की पहली झलक भी फैंस संग शेयर की है. उन्होंने अपने नन्हे बच्चे के पैरों की फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है. हालांकि, उन्होंने अभी बेबी का फेस रिवील नहीं किया है. उन्हें बेटा हुआ है या बेटी… अभी इसका भी खुलासा नहीं किया है.

रितिका ने पोस्ट में सिर्फ बच्चे की बर्थ डेट बताई है. उनके बेबी का जन्म 27 मार्च, 2026 को हुआ है. कैप्शन में रितिका ने लिखा- राम नवमी के दिव्य और शुभ अवसर पर, भगवान ने हमें हमारा सबसे अनमोल तोहफा दिया है. रितिका की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फैंस उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं और उनके बेबी को खूब प्यार और दुआएं दे रहे हैं.

अनुराग डोभाल की बात करें तो वो बीते कुछ समय से हेडलाइन्स में हैं. अनुराग ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान आत्महत्या करने की कोशिश की थी. उनकी गाड़ी तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकरा गई थी. एक्सीडेंट में अनुराग को गंभीर चोंटें आईं. उनके हिप में फैक्चर हुआ था. उनकी सर्जरी भी हुई है, जिसके बाद उन्हें चलने-फिरने में काफी दिक्कतें हो रही हैं.

अनुराग ने हाल ही में वीडियो शेयर करके बताया था कि वो काफी दर्द में हैं. उन्हें ऐसा लग रहा है कि शायद वो अब कभी चल नहीं पाएंगे. वो काफी इमोशनल होते दिखे थे. इससे पहले उन्होंने ये भी बताया था कि उनके परिवार ने उन्हें बेदखल कर दिया है. परिवार की वजह से वो डिप्रेशन में हैं. मगर इस मुश्किल घड़ी में उनके घर में खुशियों ने दस्तक दी है. उनकी जिंदगी में नन्हा-मुन्ना मेहमान आ चुका है. पिता बनकर वो काफी ज्यादा खुश हैं. फैंस को उम्मीद है कि पिता बनने के बाद अनुराग डिप्रेशन से भी जल्द बाहर आ जाएंगे.

- Advertisement -

News of the Day