Saturday, September 26, 2026
Home Blog Page 242

RASHIFAL : आज का राशिफल

0

मेष
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृषभ
आज आपको आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। नौकरी और व्यापार में प्रगति होगी। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

मिथुन
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। काम में ध्यान और धैर्य बनाए रखें। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कर्क
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत भी अच्छी रहेगी।

सिंह
आज आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छे से निभाएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

कन्या
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी और नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला
आज आपको संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और सफलता मिलेगी। धन लाभ के अच्छे योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

धनु
आज आप नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मकर
आज का दिन थोड़ा सावधानी भरा रह सकता है। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मीन
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यों में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। धैर्य और संयम बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

UP : ‘पापा की परी भी अब डेडलिफ्ट करती है, तुम जिम कब आओगी?’ मानसी मिश्रा ने शादी नहीं, सपना चुना; वेडिंग बजट से खोला जिम

0

UP की मानसी मिश्रा ने ‘पापा की परी’ की घिसी-पिटी छवि को तोड़कर एक नई इबारत लिखी है. अपनी शादी के लिए जमा किए गए लाखों रुपये को दहेज या फिजूलखर्ची में उड़ाने के बजाय, मानसी ने उसी पैसे से खुद को आत्मनिर्भर बनाया और शहर की महिलाओं के लिए एक शानदार जिम की शुरुआत की.

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की मानसी मिश्रा ने अपने पिता से अपनी शादी में होने वाला खर्च खुद के लिए मांग लिया. उन पैसों से बेटी ने महिलाओं के लिए एक जिम की शुरुआत की है. मानसी मानती हैं कि आज के समय में बेटी की शादी होने से ज्यादा जरूरी है उसका सशक्त होना. फिलहाल शादी छोड़कर अपने सपनों को प्राथमिकता देने वाली मानसी अब दूसरों के लिए प्रेरणा बन गई हैं.

जिम के बाहर लगे बोर्ड पर लिखा स्लोगन है- ‘पापा की परी भी अब डेडलिफ्ट करती है, तुम जिम कब आओगी?’ शहर के आनंदपुरम कॉलोनी की रहने वाली मानसी मिश्रा ने नवादा इंदेपुर में अपनी जगह पर एक जिम खोला है.

मानसी पढ़ाई कर रही थीं. पढ़ाई पूरी होते ही उनके पिता ने बेटी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा. बेटी ने पिता से कहा कि जो पैसा उन्होंने उसकी शादी के लिए जमा किया है, वही पैसा उसके पैरों पर खड़ा होने के लिए खर्च कर दें. बेटी की जिद से खुश होकर पिता ने उसके लिए महिलाओं का जिम बनाकर तैयार कर दिया.

मानसी मिश्रा पहले 100 किलोग्राम वजन की थीं, जो अब घटकर 60 किलोग्राम रह गया है. मानसी बताती हैं कि उन्होंने बहुत संघर्ष किया. उन्हें थायरॉइड भी था. इसके बाद उन्होंने दिल्ली में जिम जॉइन किया और वजन कम किया. अब उनकी थायरॉइड भी कंट्रोल में है. इसके बाद ही उन्होंने फैसला लिया कि शहर में महिलाओं के लिए एक जिम खोला जाए.

अपनी आंखों में यह सपना संजोकर उन्होंने पिता से कहा कि पापा, आपकी परी अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती है, बजाय शादी करने के. आज पिता ने अपनी बेटी के सपने को साकार कर दिया है.

मानसी अपने बड़े भाई और तीन बड़ी बहनों में सबसे छोटी हैं. उनका कहना है कि शादी मेरे लिए प्राथमिकता नहीं है, जितना फिटनेस और महिलाओं की मदद करना. जो खर्च बेटी की शादी में लगता है, वह मैंने कहा कि पापा आप मेरे लिए यहां लगा दें ताकि मैं कुछ पॉजिटिव चीजें कर सकूं, बजाय शादी करने के.

वहीं मानसी के जिम में जॉब करने वाली सोनी का कहना है कि मानसी मिश्रा हमारी ओनर हैं. उन्होंने हमें जॉब भी दी है और फिटनेस की ट्रेनिंग भी दी है ताकि हम और महिलाओं को फिटनेस के बारे में बता सकें. यहां ज्यादातर महिलाएं अपनी समस्या लेकर आती हैं. फिटनेस से वे अपनी समस्या खुद ही सॉल्व कर सकती हैं.

मानसी के पिता धीरेंद्र मिश्रा का कहना है कि शादी तो हर कोई करना चाहता है, लेकिन बेटी ने शादी नहीं की बल्कि आत्मनिर्भर बनकर अपना काम कर रही है. मैं भी बेटी के साथ जिम में समय दे पाता हूं. फिलहाल शाहजहांपुर की एक बेटी ने महिला सशक्तिकरण के लिए मिसाल पेश की है.

SPORTS : पत्नी वंश‍िका संग पहली बार वृंदावन पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव, कृष्ण भक्त‍ि में हुए लीन

0

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने पत्नी वंशिका के साथ वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में गुपचुप दर्शन किए. मंगलवार को हुए इस दौरे में दोनों ने देहरी पर इत्र चढ़ाया और 56 भोग अर्पित किए. करीब 25 मिनट मंदिर में रहने के दौरान सुरक्षा कड़ी रही. फोटो वायरल होने के बाद बुधवार को लोगों को इसकी जानकारी मिली.

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने अपनी पत्नी वंशिका के साथ वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंद‍िर में दर्शन किए. वह मंगलवार को मंदिर पहुंचे थे, लेकिन उनकी इस यात्रा की भनक किसी को नहीं लगी.दोनों ने मंदिर की देहरी (चौखट) पर इत्र लगाकर सेवा की और भगवान बांके बिहारी को 56 भोग अर्पित किए. शादी के बाद यह उनका पहला मथुरा दौरा था, जिसे उन्होंने पूरी तरह निजी रखा.

कुलदीप और उनकी पत्नी करीब 25 मिनट तक मंदिर में रहे. इस दौरान मंदिर के गार्ड्स ने उन्हें सुरक्षा घेरे में रखा, जिससे उनकी मौजूदगी आम श्रद्धालुओं की नजरों से दूर रही.इस पूरे दौरे की जानकारी बुधवार सुबह तब सामने आई, जब उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. इसके बाद फैन्स को पता चला कि कुलदीप यादव ने गुपचुप तरीके से वृंदावन में दर्शन किए थे.

क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी 14 मार्च को वंश‍िका चड्ढा से मसूरी के होटल सवोय में धूमधाम से शादी हुई.शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में होटल सेंट्रम में हुआ. जहां क्रिकेट, राजनीति और व्यापार जगत की कई बड़ी हस्त‍ियां पहुंचीं. शादी से पहले कुलदीप यादव ने 4 जून 2025 को लखनऊ में एक निजी समारोह में वंशिका से सगाई की थी. दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं और मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं. वंशिका का पालन-पोषण कानपुर के श्याम नगर इलाके में हुआ है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में हायर एजुकेशन पूरी की और वहीं काम भी किया था.

ध्यान रहे कुलदीप यादव अब इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 में द‍िल्ली कैप‍िटल्स की टीम से खेलते हुए द‍िखेंगे. द‍िल्ली का पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स से 1 अप्रैल को लखनऊ में होना है. कुलदीप की बात करें तो वो IPL में 98 मैचों में 102 व‍िकेट ले चुके हैं.

ENTERTAINMENT : ‘भाभीजी घर पर हैं’ छोटे पर्दे का धुरंधर शो, बड़े पर्दे पर क्यों हुआ फ्लॉप? कर दी बड़ी चूक

भाभीजी घर पर हैं टीवी शो की लोकप्रियता के बावजूद, इसकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. एक्टर रोहिताश गौर ने माना कि दर्शकों ने टीवी पर शो इतना पसंद किया कि वो फिल्म को बड़े पर्दे पर स्वीकार नहीं कर पाए.

‘भाभीजी घर पर हैं’ टेलीविजन का लोकप्रिय शो है. 2015 में शुरू हुआ ये शो पिछले 11 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो के हर कैरेक्टर घर-घर पॉपुलर हैं. शो की लोकप्रियता देखते हुए मेकर्स ने ‘भाभीजी घर पर हैं’ पर फिल्म बनाई. फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थीं. अफसोस ‘भाभीजी घर पर हैं’ बॉक्स ऑफिस पर लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी.

‘भाभीजी घर पर हैं’ में मनमोहन तिवारी का रोल अदा करने वाले रोहिताश गौर ने फिल्म के खराब प्रदर्शन पर रिएक्ट किया है. जानते हैं कि मनमोहन तिवारी का क्या कहना है.

एक्टर रोहिताश गौर मंगलवार को मुंबई के इवेंट में शामिल हुए. उनसे पूछा गया कि क्या वजह रही है, जो ‘भाभीजी घर पर हैं’ बॉक्स ऑफिस पर फेल रही. जबकि सीरियल को लोगों ने इतना प्यार दिया था. इस पर उन्होंने कहा- दर्शकों ने टीवी पर इतना ‘भाभीजी घर पर हैं’ देखा है कि उनको ये रास नहीं आया कि उसको बड़े पर्दे पर उतारा जाए. उनको लगा कि ये सीरियल का ही एक्सटेंडेड वर्जन है. ऐसा मेरा मानना है. बाकी कह नहीं सकता कि उन्होंने क्या सोचा होगा. पर हां दर्शकों ने बड़े पर्दे पर फिल्म को स्वीकारा नहीं.

रोहिताश गौर के वीडियो पर टीवी फैन्स ने रिएक्ट किया है. एक ने लिखा कि बिल्कुल सही कहा, जब हम टीवी पर शो देख चुके हैं, तो पर्दे पर फिल्म क्यों देखेंगे. अन्य ने लिखा कि हमारे लिए ‘भाभीजी घर पर हैं’ एक एपिसोड नहीं, लाइफ का वो पल है जिसे हम चॉय के साथ जीते हैं. एक ने कहा कि शो टीवी पर ही सही. इसे थिएटर में कौन देखेगा.

फिल्म की बात करें, तो ‘भाभीजी घर पर हैं’ 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन शशांक बाली ने किया है. अब आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर देख सकते हैं.

NATIONAL : गोवा में BJP पार्षद के बेटे ने किया नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण, सोशल मीडिया पर वायरल किए अश्लील वीडियो

0

गोवा में बीजेपी पार्षद के बेटे सोहम नाइक पर नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगा है. जब मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया. जानिए क्या है पूरा मामला.

गोवा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक बीजेपी पार्षद के बेटे पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और उनके अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का गंभीर आरोप है. इस मामले में अब तक दो नाबालिग लड़कियां सामने आ चुकी हैं और पुलिस जांच लगातार तेज होती जा रही है. घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन भी किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है.

यह मामला गोवा के कुशावती जिले के कुर्चोरेम इलाके का है, जहां पुलिस ने 20 वर्षीय सोहम नाइक को गिरफ्तार किया है. सोहम नाइक स्थानीय बीजेपी पार्षद सुषांत नाइक का बेटा बताया जा रहा है. आरोप है कि उसने नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस मामले में दो नाबालिग लड़कियां सामने आई हैं, जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) और गोवा चिल्ड्रन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं में भी केस दर्ज हुआ है. इन सभी कानूनों के तहत आरोपी पर बेहद गंभीर आरोप हैं, जिनमें नाबालिगों का यौन शोषण और अश्लील सामग्री का प्रसार शामिल है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को प्राथमिकता दी जा रही है.

कुर्चोरेम पुलिस ने 22 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार किया था. उससे एक दिन पहले यानी 21 मार्च को इलाके में उस वक्त तनाव फैल गया, जब कुछ नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो वायरल होने की जानकारी सामने आई. इस घटना के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में थाने के बाहर जमा हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया. लोगों का आरोप था कि पुलिस शुरुआत में कार्रवाई करने में ढिलाई बरत रही है. हालांकि बाद में दबाव बढ़ने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस अधीक्षक (SP) संतोष देसाई के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अब तक तीन मामले दर्ज किए जा चुके हैं. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में और पीड़ित सामने आ सकते हैं, क्योंकि जांच अभी जारी है. दो नाबालिग पीड़िताओं ने कुर्चोरेम में जांच अधिकारी के सामने अपने बयान दर्ज कराए थे. इसके बाद इस केस को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया, ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके और सभी पहलुओं को सामने लाया जा सके.

पीटीआई के मुताबिक, शुरुआत में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में नहीं लिया था, क्योंकि कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई थी. लेकिन जैसे ही वीडियो वायरल होने की पुष्टि हुई और लोग आक्रोशित होकर थाने के बाहर डटे रहे, पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया. जनता के बढ़ते विरोध को देखते हुए पुलिस ने 22 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की शुरुआती भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

फिलहाल, इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी ने कितनी लड़कियों को अपना शिकार बनाया. साथ ही यह भी जांच हो रही है कि वीडियो किन-किन प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किए गए. पुलिस का कहना है कि डिजिटल सबूतों को खंगाला जा रहा है और तकनीकी मदद भी ली जा रही है. इस केस ने एक बार फिर समाज में बच्चों की सुरक्षा और साइबर क्राइम को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है.

NATIONAL : ‘पीली-लाल पोटली में क्या है… जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार से सामने आए ये सीक्रेट

0

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की 48 साल बाद गिनती बुधवार को शुभ मुहूर्त में शुरू हुई. इस प्रक्रिया में RBI अधिकारियों की निगरानी में सोने, चांदी और अन्य धातुओं के आभूषणों की इन्वेंट्री तैयार की जा रही है.

ओडिशा के पुरी में मौजूद भगवान जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में क्या-क्या है, इसे लेकर 48 साल बाद गिनती शुरू हुई है. बुधवार को शुभ मुहूर्त के अनुसार इस प्रोसेस की शुरुआत हुई, जिसके बाद मंदिर के श्रीरत्न क्षेत्र में मौजूद रत्न भंडार का रहस्य सामने आने वाला है. रत्न भंडार में क्या-क्या और कितना है इसकी लिस्टिंग (इन्वेंट्री) तैयार करने का काम RBI अफसरों की निगरानी में शुरू हो चुका है.

जगन्नाथ मंदिर सनातन परंपरा के चार धामों में से एक है. वैष्णव संप्रदाय का सदियों पुराना ये मंदिर हमेशा ही अपनी अनोखी परंपराओं की वजह से चर्चा में रहा है. इसके साथ ही मंदिर के साथ जुड़ी तमाम कहानियां और इसके रहस्य भी लोगों के बीच दिलचस्पी जगाते हैं.

बुधवार को जब इंन्वेंट्री बननी शुरू हुई तो ऐसी ही एक और बात सामने आई. पीली, लाल और सफेद कपड़ों की पोटली में क्या है, इसकी भी जानकारी सामने आई है. SOP के मुताबिक पीली पोटली में सोने की वस्तुएं और आभूषण रखे जा रहे हैं. सफेद मलमली पोटली में चांदी के गहने और और लाल मखमली पोटली में अन्य धातुओं की वस्तुएं रहेंगी.

सामने आया है कि शुभ मुहूर्त दोपहर 12.09 बजे से 1.40 बजे के बीच का था. इस दौरान मंदिर की परंपराओं का पालन करते हुए आभूषणों की गिनती शुरू हुई.

इससे पहले ये गिनती साल 1978 में हुई थी. इसके 48 साल बाद अब दोबारा ये गिनती हो रही है. आखिरी बार यह सूची 13 मई से 23 जुलाई 1978 के बीच तैयार की गई थी. उस समय 128.38 किलोग्राम वजनी 454 सोने-मिश्रित वस्तुएं और 221.53 किलोग्राम वजनी 293 चांदी-मिश्रित वस्तुएं, साथ ही कई कीमती रत्न दर्ज किए गए थे. जहां 1978 की प्रक्रिया को पूरा होने में 72 दिन लगे थे, वहीं अधिकारियों का कहना है कि इस बार आधुनिक तकनीक की मदद से इसे कम समय में पूरा कर लिया जाएगा.

इस पूरी प्रोसेस के दौरान 12वीं सदी के इस मंदिर में दैनिक पूजा-पाठ पर कोई असर नहीं होगा. श्रद्धालुओं को ‘बाहरा कथा’ (मंदिर के अंदर बाहरी बैरिकेड) से दर्शन की अनुमति दी गई है, जबकि ‘भीतरा कथा’ क्षेत्र में इस दौरान एंट्री बैन रहेगी. श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंध समिति द्वारा तैयार SOP के अनुसार ही जांच और गिनती होगी. इस SOP को राज्य सरकार की मंजूरी मिली है. इसके अनुसार इन्वेंट्री की शुरुआत रोजाना पूजा में उपयोग होने वाले आभूषणों से होगी. इसके बाद रत्न भंडार के बाहरी कक्ष और अंत में आंतरिक कक्ष को खोला जाएगा.

इन्वेंट्री के दौरान दो जेमोलॉजिस्ट (रत्न विशेषज्ञ) वस्तुओं की पहचान में सहयोग कर रहे हैं और हर वस्तु की डिजिटल फोटोग्राफी की जा रही है. सोने के आभूषणों को पीले कपड़े, चांदी के आभूषणों को सफेद कपड़े और अन्य वस्तुओं को लाल कपड़े में लपेटकर छह विशेष रूप से तैयार संदूकों में रखा जा रहा है. इस पूरी प्रक्रिया में मंदिर के सेवायत, सरकारी बैंकों के अधिकारी, रत्न विशेषज्ञ और भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि भी शामिल हैं.

NATIONAL : बहन संग फरार हो गई टीचर की पत्नी, 16 लाख के जेवरात भी समेट ले गई… घर में खुली पड़ी थी अलमारी

0

हरियाणा के नारनौल में चौंकाने वाली घटना सामने आई. एक टीचर घर लौटा तो पत्नी गायब थी. अलमारी का लॉकर खाली मिला. कुछ ही देर में सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें पत्नी अपनी बहन के साथ मुंह ढककर स्कूटी पर फरार होती दिखी. टीचर ने घर में देखा तो उसकी पत्नी करीब 16 लाख रुपये के जेवर साथ ले गई.

हरियाणा के महेंद्रगढ़ से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक प्राइवेट स्कूल के टीचर की पत्नी करीब 16 लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें महिला अपनी मौसी की बेटी के साथ स्कूटी पर जाती हुई नजर आ रही है. दोनों ने अपने चेहरे दुपट्टे से ढके हुए थे.

घटना नारनौल के केशव नगर गली नंबर 3 की है. यहां रहने वाला 31 साल का युवक निजी स्कूल में साइंस टीचर है. रोज की तरह वह दोपहर करीब 3 बजे स्कूल से घर लौटा, लेकिन घर पहुंचते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. उसकी 30 वर्षीय पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी. पहले तो लगा कि वह आसपास कहीं गई होगी, लेकिन जब बार-बार फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला और मोबाइल स्विच ऑफ मिला, तो चिंता बढ़ गई.

युवक ने घर के अन्य सदस्यों से पूछताछ की, लेकिन मां, भाई और भाभी उस समय सो रहे थे और उन्हें भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी. इसके बाद जब युवक घर के पूजा घर में पहुंचा, तो वहां रखी अलमारी खुली मिली. जैसे ही उन्होंने लॉकर चेक किया, वह पूरी तरह खाली था. उसमें रखे सोने के सभी जेवरात गायब थे.

युवक के मुताबिक, चोरी हुए जेवरों में बालियां, सोने की चेन, चूड़ियां, मंगलसूत्र, अंगूठी और झुमके शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 16 लाख रुपये है. यह देखकर समझ आ गया कि पत्नी जेवर लेकर घर से चली गई है. युवक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की.

सीसीटीवी फुटेज में जो सामने आया, उसने पूरे मामले की तस्वीर साफ कर दी. फुटेज में देखा गया कि युवक की पत्नी की मौसी की बेटी सुबह करीब 11:29 बजे स्कूटी से घर आई थी. वह कुछ देर रुकने के बाद करीब 12:27 बजे चली गई. इसके बाद वह दोपहर 1:39 बजे दोबारा स्कूटी लेकर आई और महज तीन मिनट के अंदर यानी 1:42 बजे युवक की पत्नी को साथ लेकर निकल गई.

फुटेज में दिख रहा है कि दोनों महिलाओं ने अपने चेहरे दुपट्टे से ढके हुए थे और जल्दबाजी में घर से निकल रही थीं. उनके पास एक बैग भी था. इसके अलावा एक अन्य फुटेज में दोनों को गली के एक घर में जाते हुए भी देखा गया, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला.

युवक ने कहा कि उसकी शादी अगस्त 2023 में हुई थी. उसे इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि पत्नी ऐसा कदम उठा सकती है. इस घटना के बाद वह सदमे में है.वहीं, पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और दोनों महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस अलग-अलग संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और मोबाइल लोकेशन के जरिए भी उन्हें ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर इसके पीछे की असली वजह क्या है.

TECH : 28 दिन का झंझट खत्म अब पूरे 30 दिन चलेगा आपका मोबाइल रिचार्ज! सरकार का बड़ा एक्शन, टेलीकॉम कंपनियों में मची हलचल

0

देश में मोबाइल रिचार्ज प्लान को लेकर लंबे समय से चल रही बहस अब सरकार के स्तर तक पहुंच गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार टेलीकॉम कंपनियों को 30 दिन की वैधता वाले प्लान ज्यादा प्रमुखता से पेश करने के लिए प्रोत्साहित कर सकती है. यह कदम यूजर्स की बढ़ती शिकायतों के बाद उठाया जा रहा है जिन्हें 28 दिन वाले प्लान से परेशानी हो रही है.

हाल ही में राज्यसभा में Raghav Chadha ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया. उन्होंने कहा कि मौजूदा प्लान्स में यूजर्स को रोजाना मिलने वाला डेटा अगर पूरा इस्तेमाल नहीं होता तो वह दिन खत्म होते ही खत्म हो जाता है.

उनके मुताबिक, अगर किसी को 2GB डेटा मिलता है और वह 1.5GB ही इस्तेमाल करता है तो बाकी बचा डेटा बिना किसी रिफंड या रोलओवर के खत्म हो जाता है. उन्होंने मांग की कि यूजर्स को बचा हुआ डेटा अगले दिन या अगले साइकिल में इस्तेमाल करने की सुविधा मिलनी चाहिए.

राघव चड्ढा ने 28 दिन वाले रिचार्ज प्लान को पूरी तरह बंद करने का सुझाव भी दिया. उनका कहना है कि इससे यूजर्स को साल में ज्यादा बार रिचार्ज करना पड़ता है जिससे उनका खर्च बढ़ जाता है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रिचार्ज खत्म होने के बाद भी SMS और इनकमिंग कॉल जैसी बेसिक सेवाएं कम से कम एक साल तक चालू रहनी चाहिए. उन्होंने डिएक्टिवेशन के लिए लंबी ग्रेस पीरियड की भी वकालत की.

केंद्रीय संचार मंत्री Jyotiraditya Scindia ने इस मुद्दे पर ध्यान दिया है और टेलीकॉम कंपनियों से 30 दिन वाले प्लान को ज्यादा प्रमुखता देने को कहा है. वहीं Telecom Regulatory Authority of India पहले ही यह नियम बना चुका है कि कंपनियों को अपने प्लान्स में 30 दिन की वैधता वाला विकल्प देना जरूरी है. हालांकि, कंपनियों को अपने हिसाब से कीमत और अन्य शर्तें तय करने की आजादी भी दी गई है.

अगर सरकार की यह पहल आगे बढ़ती है, तो यूजर्स को जल्द ही ज्यादा पारदर्शी और सुविधाजनक रिचार्ज प्लान देखने को मिल सकते हैं. 30 दिन की वैधता वाले प्लान से लोगों को हर महीने एक ही तारीख पर रिचार्ज करने की सुविधा मिलेगी और बार-बार रिचार्ज की झंझट कम होगी.

GUJARAT : शादी और विदेश भेजने का दिया झांसा, फिर की 7 लाख की ठगी, गुजरात में स्टूडेंट ने टीचर से किया रेप

0

गुजरात में राजकोट के एक स्टूडेंट पर अपनी ही टीचर के साथ रेप करने का आरोप लगा है. आरोपी स्टूडेंट ने टीचर को शादी का झांसा देकर करीब ढाई साल तक उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए.गुजरात के राजकोट से एक सनसनीखेज और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक स्टूडेंट पर अपनी ही टीचर के साथ रेप करने का आरोप लगा है. यह मामला शहर के गांधीग्राम पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस घटना ने इलाके में सभी को हिलाकर रख दिया है.

शिकायत के मुताबिक, आरोपी स्टूडेंट ने टीचर को शादी का झांसा देकर करीब ढाई साल तक उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए. बताया जा रहा है कि जब आरोपी 10वीं क्लास में पढ़ता था, उस समय वही टीचर उसे पढ़ाती थी. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध बनने की बात सामने आई है.

करीब 12 साल बाद आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए फिर से टीचर से संपर्क किया. उसने धीरे-धीरे शिक्षिका का विश्वास जीत लिया और शादी का वादा कर उसे अपने जाल में फंसा लिया. आरोप है कि इसी बहाने वह लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा. इतना ही नहीं, आरोपी ने शिक्षिका को विदेश में बसने के सपने भी दिखाए, जिससे वह उसके झांसे में आती रही.

मामले में यह भी आरोप है कि आरोपी युवक ने व्यापार में नुकसान का बहाना बनाकर शिक्षिका से करीब 7 लाख रुपये भी हड़प लिए. जब शिक्षिका को आरोपी की सच्चाई का एहसास हुआ, तब उसने गांधीग्राम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस घटना ने इलाके में सभी को चौंका दिया है.

NATIONAL : ‘नो चप्पल’ के नियम ने ली स्टूडेंट की जान! वाटर कूलर से लगा करंट, नंगे पैर था, लगा जोर का झटका

0

पुणे के कृषि महाविद्यालय में वाटर कूलर से करंट लगने से 23 साल के छात्र चैतन्य चव्हाण की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

महाराष्ट्र के पुणे स्थित शासकीय कृषि महाविद्यालय (CoA) में एक दर्दनाक हादसे में 23 साल के छात्र की जान चली गई. मृतक की पहचान चैतन्य पुंडलिक चव्हाण के रूप में हुई है, जो बीड जिले के आष्टी का रहने वाला था और कॉलेज में एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट (एमबीए) पहले साल का छात्र था. इस घटना ने पूरे महाविद्यालय परिसर को शोक में डुबो दिया है और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च की रात खाना खाने के बाद चैतन्य मेस में पानी पीने के लिए वाटर कूलर के पास गया था. उसके दोस्त अक्षय सूर्यवंशी के मुताबिक, वाटर कूलर सही तरीके से काम नहीं कर रहा था, इसलिए चैतन्य ने उसकी पिन सॉकेट में दोबारा लगाई. जैसे ही उसने पानी का नल छुआ, उसे जोरदार बिजली का झटका लगा और वह वहीं चिपक गया. मौके पर मौजूद अन्य छात्रों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बिजली का प्रवाह जारी था. बाद में बिजली सप्लाई बंद करने पर वह नीचे गिर गया और बेहोश हो गया.

छात्रों का कहना है कि मेस में चप्पल पहनकर जाने की मनाही है, जिसके चलते चैतन्य नंगे पैर था. आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण उसे करंट का झटका ज्यादा तीव्रता से लगा. घटना के तुरंत बाद चैतन्य को इलाज के लिए पुणे के जहांगीर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की. हालांकि, करंट लगने से उसके मस्तिष्क को गंभीर चोट (हाइपॉक्सिक ब्रेन इंसल्ट) पहुंची थी, जिसके कारण इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई.

इस घटना के बाद महात्मा फुले कृषि विश्वविद्यालय, राहुरी के कुलसचिव राजेंद्रकुमार पाटिल ने सभी कृषि महाविद्यालयों में सेफ्टी ऑडिट (विद्युत, अग्नि और संरचनात्मक) कराने के आदेश दिए हैं. वहीं, शिवाजीनगर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है.पुणे के कृषि महाविद्यालय में वाटर कूलर से करंट लगने से 23 साल के छात्र चैतन्य चव्हाण की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

महाराष्ट्र के पुणे स्थित शासकीय कृषि महाविद्यालय (CoA) में एक दर्दनाक हादसे में 23 साल के छात्र की जान चली गई. मृतक की पहचान चैतन्य पुंडलिक चव्हाण के रूप में हुई है, जो बीड जिले के आष्टी का रहने वाला था और कॉलेज में एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट (एमबीए) पहले साल का छात्र था. इस घटना ने पूरे महाविद्यालय परिसर को शोक में डुबो दिया है और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च की रात खाना खाने के बाद चैतन्य मेस में पानी पीने के लिए वाटर कूलर के पास गया था. उसके दोस्त अक्षय सूर्यवंशी के मुताबिक, वाटर कूलर सही तरीके से काम नहीं कर रहा था, इसलिए चैतन्य ने उसकी पिन सॉकेट में दोबारा लगाई. जैसे ही उसने पानी का नल छुआ, उसे जोरदार बिजली का झटका लगा और वह वहीं चिपक गया. मौके पर मौजूद अन्य छात्रों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बिजली का प्रवाह जारी था. बाद में बिजली सप्लाई बंद करने पर वह नीचे गिर गया और बेहोश हो गया.

छात्रों का कहना है कि मेस में चप्पल पहनकर जाने की मनाही है, जिसके चलते चैतन्य नंगे पैर था. आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण उसे करंट का झटका ज्यादा तीव्रता से लगा. घटना के तुरंत बाद चैतन्य को इलाज के लिए पुणे के जहांगीर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की. हालांकि, करंट लगने से उसके मस्तिष्क को गंभीर चोट (हाइपॉक्सिक ब्रेन इंसल्ट) पहुंची थी, जिसके कारण इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई.

इस घटना के बाद महात्मा फुले कृषि विश्वविद्यालय, राहुरी के कुलसचिव राजेंद्रकुमार पाटिल ने सभी कृषि महाविद्यालयों में सेफ्टी ऑडिट (विद्युत, अग्नि और संरचनात्मक) कराने के आदेश दिए हैं. वहीं, शिवाजीनगर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है.

- Advertisement -