झारखंड के सरायकेला-खरसावां में एक महिला ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. फिर उसके शव को दफना दिया. वहीं जब पुलिस जांच के लिए पहुंची तो महिला ने उन्हें भी गुमराह किया और कहा कि उसका अपहरण कर लिया गया है.
झारखंड के सरायकेला-खरसावां ज़िले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक चार साल की बच्ची का उसकी मां ने गला घोंटकर हत्या कर दी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. चांडिल पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी डिल्सन बिरुआ ने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत के बाद मां को सोमवार को गिरफ़्तार कर लिया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपनी बेटी की हत्या कर दी और फिर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. जांच अधिकारियों से महिला ने कह दिया कि उसका अपहरण कर लिया गया है. मैं उसे खुद भी कई दिनों से खोज रही हूं.मां के इस दावे से इलाके में तनाव फैल गया. जिसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया. जांच के दौरान अधिकारियों को मां के दावों पर शक हुआ. पुलिस ने बताया कि बाद में बच्ची का शव परिवार के घर के पीछे से बरामद किया गया.
शव मिलने के बाद मां इलाके से भाग गई थी, लेकिन बाद में उसे ढूंढ़कर गिरफ़्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच जारी है. जब मां की मानसिक स्थिति के बारे में पूछा गया, तो पुलिस ने कहा कि उसमें मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कोई स्पष्ट समस्या नहीं दिखाई दी.
वहीं पड़ोसियों ने बताया कि बच्ची की मां अक्सर उससे मारपीट करती थी. इसको लेकर कई बार उसको समझाया भी गया था. साथ ही उसकी पड़ोसियों से भी ज्यादा नहीं बनती थी.
कानपुर देहात में शादी समारोह के दौरान महज ₹500 के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. 15 वर्षीय किशोर ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक निजी गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह के दौरान उस समय सनसनी फैल गई, जब मामूली रकम के विवाद में एक किशोर ने अपने ही दोस्त पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के अनुसार, अमराहट थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी गौरव ने कुछ समय पहले अपने जन्मदिन के खर्च के लिए अपने ही दोस्त सत्यम से ₹500 उधार लिए थे.सत्यम पिछले कई दिनों से अपने पैसे वापस मांग रहा था लेकिन गौरव बार-बार नई तारीख दे रहा था.सिकंदरा के एक गेस्ट हाउस में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में एक बार फिर दोनों का आमना सामना हुआ. यहां सत्यम ने जब दोबारा अपने ₹500 मांगे, तो गौरव ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया.
विवाद तब और बढ़ गया जब सत्यम ने गौरव की शिकायत उसके घर वालों से करने की बात कही. इससे आक्रोशित होकर गौरव ने आपा खो दिया और चाकू से सत्यम पर हमला कर दिया,खून से लथपथ सत्यम को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतक सत्यम के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.दोनों ही किशोर एक ही गांव (महेशपुर) के रहने वाले थे.दोनों की उम्र करीब 15 वर्ष है.
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (CO) प्रिया सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है.
मृतक और आरोपी का दोस्त दीपांशु ने बताया- ये हत्या पैसों की वजह से हुई है. गौरव ने सत्यम से बर्थडे पर पैसे मांगे थे तो उसने ₹500 दे दिए थे. वह पैसे लौटाने में कई महीनों से टाल मटोल कर रहा था. फिर आज सत्यम ने कहा- पैसा दे दो गौरव भाई तो उसने कहा पैसे हैं नहीं, जिसके लेते हैं उसके देते नहीं है. सत्यम ने कहा दे दो नहीं तो हम तुम्हारे घर पर मम्मी से कह देंगे. तो उसने बोला घर पर कह दोगे तो हम चाकू मार देंगे . इसी बहस में गौरव ने सत्यम को चाकू मार दिया.
अहमदाबाद। धानी मीडिया ग्रुप के संस्थापक और ‘पक्को गुजरात’, ‘महानगर मेट्रो’ एवं ‘CN 24 न्यूज’ के ग्रुप एडिटर श्री पवन माकन जी आज अपना जन्मदिवस मना रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले पवन माकन जी के लिए आज का दिन उनके शुभचिंतकों, सहयोगियों और मीडिया जगत के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है।
कलम की ताकत और अटूट संकल्प पवन माकन जी का व्यक्तित्व केवल एक संपादक तक सीमित नहीं है, बल्कि वे भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने वाले एक प्रखर योद्धा के रूप में जाने जाते हैं। अहमदाबाद से लेकर मुंबई तक, उनके नेतृत्व में ‘धानी मीडिया’ ने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता दी है। चाहे वह प्रशासनिक खामियों को उजागर करना हो या आम आदमी की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुँचाना, माकन जी की कलम ने कभी समझौता नहीं किया।
धानी मीडिया: एक नया आयाम उनके कुशल मार्गदर्शन में ‘महानगर मेट्रो’ और ‘पक्को गुजरात’ जैसे प्रकाशनों ने न केवल सूचना के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, बल्कि डिजिटल क्रांति के इस दौर में ‘CN 24 न्यूज’ के माध्यम से पल-पल की खबरें जनता तक पहुँचाने का बीड़ा उठाया है। एक ग्रुप एडिटर के रूप में उनकी कार्यशैली अनुशासन, दूरदर्शिता और टीम भावना का जीवंत उदाहरण है।
सहयोगियों के प्रेरणास्रोत संस्थान के सह-संपादक सरबजीत माकन और पूरी धानी मीडिया टीम के लिए पवन जी एक मार्गदर्शक की भूमिका में रहते हैं। नए पत्रकारों को तराशने और उन्हें निर्भीकता से रिपोर्टिंग करने का हौसला देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर आज कार्यालय में हर्षोल्लास का माहौल है और सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
“पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी है।” — पवन माकन
शुभकामनाओं का तांता शहर के गणमान्य व्यक्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों और मीडिया जगत की बड़ी हस्तियों ने पवन माकन जी को उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु होने की मंगलकामनाएँ प्रेषित की हैं। हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी कलम इसी तरह समाज को आईना दिखाती रहे और वे सफलता के नए शिखरों को छुएं।
प्रतापगढ़ में पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन मर्डर केस में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. दो शादियां और 18 बच्चों के बावजूद कई महिलाओं से संबंध और देर रात फोन पर लंबी बातचीत इस वारदात की बड़ी वजह बनी. पुलिस जांच में कॉल डिटेल से रिश्तों का विवाद सामने आया, जिसके बाद उसकी पूर्व प्रेमिका और उसके सहयोगियों ने हत्या की साजिश रची.
दो शादियां, 18 बच्चों का बड़ा परिवार… और इसके बाद भी कई महिलाओं से लगातार संपर्क. प्रतापगढ़ के पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन की जिंदगी की यही परतें अब उनकी हत्या की कहानी का केंद्र बन गई हैं. पुलिस जांच में सामने आ रहा है कि निजी रिश्तों की उलझन धीरे-धीरे ऐसी दिशा में बढ़ी, जिसने आखिरकार इस सनसनीखेज वारदात को जन्म दिया.
प्रतापगढ़ जिले के मांधाता इलाके में सामने आए इस हत्याकांड में जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ी वैसे-वैसे रिश्तों, भरोसे और निजी जिंदगी की एक ऐसी कहानी का जाल बुनता गया जो सबको चौंकाती जा रही है. पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना जो कभी गांव की राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहा आज उसी गांव के घर-घर में चर्चा का केंद्र बना है. मुस्तका गुलशन का पारिवारिक ढांचा सामान्य नहीं था. पहली शादी उसने महज 16 साल की उम्र में किस्मतुल निशा से की थी. वक्त के साथ परिवार बढ़ा और करीब एक दशक बाद दूसरी शादी अम्बिया बानो से कर ली. दोनों पत्नियां एक ही घर में रहती थीं और दोनों से मिलाकर उनके कुल 18 बच्चे थे. पहली पत्नी से 9 और दूसरी से भी 9 बच्चे. एक ऐसा परिवार, जहां जिम्मेदारियां कम नहीं थीं. गांव में उसकी पहचान एक जिम्मेदार व्यक्ति और 2016 में प्रधान रह चुके नेता के रूप में थी. लोगों के बीच उठना-बैठना, विवाद सुलझाना और सामाजिक मामलों में सक्रिय रहना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था.
लेकिन इस सार्वजनिक जीवन के समानांतर एक और दुनिया भी चल रही थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच में सामने आया है कि मुस्तका गुलशन कई महिलाओं के संपर्क में था. मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) ने इस मामले में अहम भूमिका निभाई है. जांच में पाया गया कि वह देर रात तक कई नंबरों पर लंबी बातचीत करता था. यही कॉल डिटेल इस केस की सबसे मजबूत कड़ी बनकर सामने आई. जिस दिन वह लापता हुआ, उस दिन भी एक खास नंबर पर लगातार बातचीत हुई थी, जिसने पुलिस को सीधे मुख्य आरोपी तक पहुंचा दिया.
जांच के दौरान सामने आया कि साल 2023 में एक जमीन विवाद के दौरान उसकी मुलाकात एक महिला से हुई थी. उस समय मुस्तका ने विवाद सुलझाने में मदद की थी. मदद के बाद बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह संपर्क एक रिश्ते में बदल गया. कुछ समय तक सब सामान्य रहा, लेकिन बाद में हालात बदलने लगे. महिला ने दूरी बनाने की कोशिश की, लेकिन मुस्तका इस रिश्ते को खत्म करने के लिए तैयार नहीं था. आरोप है कि उसने बातचीत की रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी दी, जिससे तनाव और बढ़ गया.
यहीं से कहानी ने एक खतरनाक मोड़ लिया. महिला ने अपने भाई को पूरी बात बताई. इसके बाद दोनों ने मिलकर एक योजना बनाई. पुलिस के मुताबिक, महिला ने मुस्तका को फोन कर अपने मायके बुलाया. यह स्थान जेठवारा इलाके के बगियापुर लेहरा गांव में बताया जा रहा है. उस समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था. मुस्तका वहां पहुंचा और सामान्य बातचीत के बाद कमरे में चला गया. उसे शायद अंदाजा भी नहीं था कि यह उसकी जिंदगी की आखिरी रात साबित होगी.
रात गहराने के साथ ही साजिश ने आकार लिया. पुलिस के अनुसार, जब मुस्तका सो गया, तब उस पर हमला किया गया. घर में मौजूद लोहे की पाइप से उसके सिर पर जोरदार वार किया गया. हमले के बाद उसने चीखने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद गले पर भी वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद शव को ठिकाने लगाने की तैयारी शुरू हुई. शव को बोरे में भरा गया और नहर में फेंक दिया गया. घटना को छिपाने के लिए उनकी बाइक, मोबाइल और हेलमेट को अलग-अलग जगहों पर फेंका गया, ताकि मामला भटक जाए.
18 मार्च को मुस्तका गुलशन के लापता होने की खबर सामने आई. परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस ने तलाश शुरू की. कुछ दिनों बाद नहर में एक बोरे के अंदर शव मिलने की सूचना मिली. जब शव को बाहर निकाला गया और पहचान हुई, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पूर्व प्रधान की इस तरह हत्या ने हर किसी को चौंका दिया.
पुलिस ने तकनीकी जांच को आधार बनाया. मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रैकिंग ने जांच को सही दिशा दी. जिस नंबर पर आखिरी बार सबसे ज्यादा बातचीत हुई थी, वही इस केस की कुंजी बन गया. इसके बाद पुलिस उस महिला तक पहुंची और पूछताछ में पूरा मामला सामने आ गया. पूछताछ में महिला ने हत्या की बात कबूल कर ली और अपने सहयोगियों के बारे में भी जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक जांच में यह भी सामने आया कि यह अकेला रिश्ता नहीं था. मुस्तका कई महिलाओं से संपर्क में थे और यही बात धीरे-धीरे विवाद का कारण बनती गई. गांव के कुछ लोगों का कहना है कि वह मदद के लिए जाने जाते थे, लेकिन यही मदद कई बार निजी रिश्तों में बदल गई, जिसने बाद में तनाव को जन्म दिया.
मुस्तका गुलशन की मौत के बाद उसके घर में मातम पसरा हुआ है. 18 बच्चों का यह बड़ा परिवार अचानक अपने मुखिया को खो चुका है. जब पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, तो अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी. गांव के कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और कोई भी इस घटना को सहजता से स्वीकार नहीं कर पा रहा.
पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसके भाई और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी.
लखनऊ के बंथरा इलाके में कर्ज के दबाव और कथित बैंक कर्मचारियों की बेइज्जती से परेशान होकर एक दंपती और उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली. इस दर्दनाक वारदात के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. लोग इस केस में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. जानें क्या है पूरा मामला.
लखनऊ के बंथरा इलाके में मौजूद नीवां गांव में उस वक्त सन्नाटा छा गया, जब एक ही घर से तीन अर्थियां उठीं. वहां मौजूद हर चेहरा बस एक ही सवाल पूछ रहा था कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक पूरा परिवार खत्म हो गया? शुरुआत में मामला संदिग्ध आत्महत्या का लगा, लेकिन जैसे-जैसे परतें खुलीं, कहानी कर्ज, दबाव और बेइज्जती की दर्दनाक दास्तान में बदलती चली गई. इस घटना ने न सिर्फ गांव, बल्कि पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.
ये कहानी है रूपनारायण, उनकी पत्नी तारावती और बेटे संदीप की. आरोप है कि इन तीनों ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पीछे छूट गया उनका दूसरा बेटा कुलदीप, जो अब न्याय की लड़ाई लड़ रहा है. कुलदीप का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि मजबूरी में उठाया गया आखिरी कदम है. उसने आशियाना चौराहा स्थित एक निजी बैंक के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. तहरीर में कहा गया है कि लगातार लोन की वसूली के लिए दबाव बनाया जा रहा था.
कुलदीप के मुताबिक, 28 नवंबर 2023 को रूपनारायण ने होटल चलाने के लिए 5 लाख 30 हजार 450 रुपये का लोन लिया था. समय के साथ यह रकम घटकर 5 लाख 18 हजार 670 रुपये बकाया रह गई थी. परिवार का कहना है कि मां तारावती की तबीयत खराब थी, इसलिए उन्होंने बैंक से कुछ समय मांगा था. लेकिन आरोप है कि राहत देने के बजाय बैंक कर्मचारियों ने सख्ती दिखाई. घर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया, जिससे परिवार और ज्यादा दबाव में आ गया.
परिजनों के आरोप यहीं नहीं रुकते. उनका कहना है कि 19 मार्च को बैंक कर्मचारी रूपनारायण की पान की दुकान पर पहुंचे. वहां कथित तौर पर उन्हें सबके सामने अपमानित किया गया. लोगों के बीच हुई इस बेइज्जती ने परिवार को अंदर तक तोड़ दिया. इसके साथ ही मकान नीलाम करने की धमकी भी दी गई. यही वो पल था, जब रूपनारायण और उनका परिवार पूरी तरह टूट गया और जिंदगी से हार मान बैठा.
गांव में उस रात का मंजर आज भी लोगों को सिहरन दे जाता है. बताया जा रहा है कि तीनों घर लौटे और कुछ ही देर बाद जहरीला पदार्थ खा लिया. जब तक किसी को भनक लगती, बहुत देर हो चुकी थी. इस घटना ने बैंक रिकवरी के तौर-तरीकों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या वसूली के नाम पर किसी की इज्जत और मानसिक स्थिति को इस हद तक चोट पहुंचाई जा सकती है? यही सवाल अब हर किसी के मन में है.
मामला अब सिर्फ एक परिवार की मौत तक सीमित नहीं रहा. सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने भी पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि बैंक के कौन-कौन कर्मचारी घर और दुकान पर पहुंचे थे और उन्होंने क्या कहा था? फिलहाल पुलिस सबूत जुटा रही है और आरोपियों से पूछताछ की तैयारी में है.
आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के लिए दो बेहद खास और रेयर जेमस्टोन रिंग्स बनवाई हैं. इसके बाद अफवाह उड़ने लगी कि क्या आमिर ने गौरी संग सगाई कर ली है. लेकिन हम आपको बताते हैं इसकी सच्चाई.
बॉलीवुड के मिस्टर. परफेक्शनिस्ट आमिर खान लगता है तीसरी शादी की तैयारी में हैं. खबर है कि उन्होंने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ सगाई भी कर ली है. दोनों की उंगलियों में डायमंड रिंग चमकती दिखी. आमिर भले ही 60 साल के हो चुके हैं, रोमांस के मामले में वो आज भी अच्छे अच्छों को पीछे छोड़ देने की हिम्मत रखते हैं. वो गौरी का हाथ थामे एक इवेंट में नजर आए, जिसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे कि दोनों की रिंग सेरेमनी हो गई है.
हालांकि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है. एक्टर ने सगाई नहीं की है, ना ही उनका फिलहाल तीसरी शादी का कोई इरादा है. वो कह चुके हैं कि वो गौरी से अपने दिल और दिमाग में शादी कर चुके हैं.
दरअसल, आमिर ने हाल ही में गौरी के लिए दो बेहद खास और रेयर जेमस्टोन रिंग्स बनवाई हैं. ये रिंग्स दुनिया के सबसे चुनिंदा और कीमती पत्थरों से तैयार की गई हैं, जिन्हें बनाने में कारीगरों को कई घंटे लगे. ये दोनों रिंग्स लग्जरी ज्वेलरी ब्रांड QWEEN से बनवाई गई हैं, जो अभी तक ऑफिशियली लॉन्च भी नहीं हुआ है. लेकिन आमिर खान पहले ही इसके ग्राहक बन चुके हैं. गौरी को हाल ही में जो खूबसूरत हल्के नीले रंग की रिंग पहने देखा गया था, वही इन दो रिंग्स में से एक है.
आमिर ने सिर्फ एक रिंग लेने की बजाय दो रिंग्स बनवाने का फैसला किया. उनका मानना है कि ‘प्यार को एक ही एहसास से नहीं समझा जा सकता,’ इसलिए उन्होंने रिश्ते के अलग-अलग पहलुओं को दिखाने के लिए दो रिंग्स चुनीं. इन खास रिंग्स में एक एक्वामरीन (नीला पत्थर) है और दूसरी रूबी (लाल पत्थर). दोनों को उनकी खूबसूरती और रेयरिटी की वजह से चुना गया है.
पहली रिंग में ब्राजील से लाया गया चमकदार नीला एक्वामरीन है, जिसके चारों तरफ हीरों की खूबसूरत डिजाइन है. दूसरी रिंग में मेडागास्कर का हाई-क्वालिटी रूबी लगा है. इन दोनों पत्थरों का मतलब भी खास माना जाता है- रूबी प्यार और जुनून को दिखाता है, जबकि एक्वामरीन सुकून, साफ सोच और इमोशनल गहराई का प्रतीक है. यानी दोनों मिलकर रिश्ते की अलग-अलग लेकिन जरूरी भावनाओं को दिखाते हैं.
दुनिया में मिलने वाले ऐसे पत्थरों में से सिर्फ 0.3% ही इतने शुद्ध और बड़े होते हैं. इस रिंग को सोने में सेट किया गया है और इसके चारों ओर 40 हीरे लगे हैं. इसे बनाने में 363 घंटे लगे और 131 कारीगरों ने मिलकर इसे तैयार किया. दूसरी रिंग में रूबी (लाल पत्थर) लगाया गया है, जो मेडागास्कर से आया है. इतने अच्छे क्वालिटी के रूबी सिर्फ 0.1% ही होते हैं. इस रिंग को बनाने में 812 घंटे लगे.
हाल ही में जब गौरी स्प्रैट एक खूबसूरत हल्के नीले रंग की रिंग पहने नजर आईं, तो उसका डिजाइन और रंग तुरंत लोगों का ध्यान खींचने लगा. बाद में पता चला कि ये खास रिंग आमिर खान ने ही उनके लिए बनवाई है. और ये सगाई की नहीं बल्कि उनकी ओर से गौरी को दिया बेशकीमती तोहफा है.
आमिर गौरी से पहले किरण राव और रीना दत्ता संग रिश्ते में रह चुके हैं. रीना उनकी पहली पत्नी हैं, जबकि किरण दूसरी पत्नी. रीना से आमिर को दो बच्चे हैं- जुनैद और आयरा. तो वहीं किरण से एक बेटा है- आजाद.
नासिक में खुद को ‘गॉडमैन’ बताने वाले अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की गिरफ्तारी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. एक महिला शिक्षक ने आरोप लगाया है कि वह मोबाइल ऐप को ‘दैवीय शक्ति’ बताकर लोगों को भ्रमित करता था और भरोसा जीतकर उनका शोषण करता था. मामले में कई और महिलाएं सामने आई हैं, जबकि कुछ अब भी डर के कारण शिकायत नहीं कर रही हैं.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को ज्योतिषी और ‘गॉडमैन’ बताने वाले अशोक खरात उर्फ ‘कैप्टन खरात’ की गिरफ्तारी के बाद एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. पुलिस की कार्रवाई के बीच एक 34 साल की महिला टीचर ने खरात पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि किस तरह वह महिलाओं, कुंवारी लड़कियों और आम लोगों को धोखा देकर उनका भरोसा जीतता और फिर उनका शोषण करता था.
पीड़िता के अनुसार, वह करीब तीन-चार साल पहले अपने पति की नौकरी से जुड़ी परेशानियों के कारण खरात के संपर्क में आई थी. शुरुआत में उसने अंक ज्योतिष के जरिए समाधान बताकर भरोसा जीता, लेकिन धीरे-धीरे उसका व्यवहार बदलने लगा. महिला का आरोप है कि एक मुलाकात के दौरान उसने ‘हीलिंग’ के नाम पर उसका हाथ पकड़ा और अनुचित हरकतें कीं, जिसके बाद वह वहां से चली गई.
महिला ने यह भी खुलासा किया कि खरात अपने पास आने वाले लोगों को प्रभावित करने के लिए एक खास तरीका अपनाता था. वह अपने केबिन में बैठकर लोगों की निजी जिंदगी से जुड़े सवाल जोर-जोर से पूछता और फिर आईफोन की सीरी जैसे मोबाइल ऐप से मिलने वाले जवाबों को ‘दैवीय शक्ति’ की आवाज बताकर पेश करता था. वह दावा करता था कि कमरे में एक ‘पवित्र आत्मा’ मौजूद है, जो कभी झूठ नहीं बोलती. इसी चाल से वह लोगों की निजी जानकारी हासिल कर उन्हें अपने प्रभाव में लेता था.
आरोप है कि एक बार जब महिला अपने पति के साथ उसके पास गई, तो उसने पति को बाहर बैठाकर महिला को अंदर बुलाया और एक विशेष अनुष्ठान का बहाना बनाया. महिला के मुताबिक, उसे तांबे के बर्तन में ‘पवित्र जल’ पिलाया गया और फिर उसके साथ जबरदस्ती की गई. विरोध करने पर उसे धमकाया गया कि अगर उसने किसी को बताया तो उसके पति के जीवन पर बुरा असर पड़ेगा.
पीड़िता ने यह भी बताया कि खरात ने इस अनुष्ठान के नाम पर उसके पति से करीब 50 हजार रुपये भी लिए और आगे और पूजा कराने का दबाव बनाया. मामले में अब तक कई महिलाएं सामने आ चुकी हैं, जिन्होंने इसी तरह के आरोप लगाए हैं. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक कुछ पीड़िताएं अब भी सामने आने से हिचक रही हैं.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है. अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे.
भिवाड़ी में पुलिस ने महज 48 घंटे में एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया है. घटना में मारी गई महिला गुलफ्सा का पति ही हत्यारा निकला है. हिरासत में लिए जाने के बाद पति ने बताया कि गुलफ्सा जिद्दी किस्म की महिला थी और कई बीमारियों से थी ग्रसित थी. ऐसे में उसने परेशान होकर ये ख़ौफ़नाक कदम उठाया है.
राजस्थान में तिजारा जिले के खैरथल में भिवाड़ी पुलिस ने एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा महज 48 घंटों में करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है. गोधान की पहाड़ियों में संदिग्ध अवस्था में मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान कर पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई है. पुलिस जांच में सामने आया है कि पति ने पत्नी की बीमारियों व उसके गुस्से से परेशान होकर उसे मौत के घाट उतारा था. आरोपी अपनी पत्नी को घूमाने के लिए पहाड़ी पर लेकर गया और वहां पत्थर से उसका सिर कुचल कर उसको मौत के घाट उतार दिया. मृतका के परिजनों ने बताया कि मृतका की गर्भ में 3 महीने का बच्चा पल रहा था. ऐसे में महिला के साथ उसके बच्चे की भी मौत हो गई.
21 मार्च 2026 को कंट्रोल रूम भिवाड़ी को सूचना मिली थी कि गोधान की पहाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. काफी प्रयासों के बाद मृतका की पहचान गुलफ्सा पुत्री मुबीन सागर मध्य प्रदेश हाल निवासी सोनू कॉलोनी संथालका भिवाड़ी के रूप में हुई है. महिला के पति का नाम नदीम है जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है.
लाश मिलने पर तकनीकी आधार पर आरोपी नदीम को डिटेन किया गया और उससे कड़ाई से पूछताछ की गई. इस पर उसने पुलिस को बताया कि गुलफ़्सा से करीब 5 साल पहले लव मैरिज हुई थी. हम दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे. नदीम ने आगे बताया कि- शादी के बाद से गुलफ़्सा कई बीमारियों से ग्रसित है. अभी हाल में ही उसकी रीड की हड्डी का ऑपरेशन कराया था. वर्तमान में उसका टीबी का इलाज चल रहा था.
उसने कहा- गुलफ्स जिद्दी किस्म की महिला थी, वो मुझे अपने घर ले जाना चाहती थी. मेरे परिवार के साथ रहना नहीं चाहती. मेरे ऊपर मनमर्जी चलाती थी. उसने मेरे खिलाफ मध्यप्रदेश के अपने गृह जिले सागर में दहेज मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाकर मुझे गिरफ्तार करा दिया था. ईद के दिन भी उसने मुझसे झगड़ा किया. उसके बाद मैंने इसको रास्ते से हटाने की योजना बनाई और सुनसान जगह ले जाकर सिर कुचलकर इसकी हत्या कर दी थी.
नदीम की मुलाकात गुलफ़्सा से हैदराबाद में हुई थी, जहां दोनों रेडियंट नामक कंपनी में काम करते थे. हैदराबाद में ही दोनों की मुलाकात हुई और दोनों ने शादी कर ली. इधर गुलफ्सा के परिजनों का आरोप है कि गुलफ़्सा का पति शादी के बाद से ही गुलफ़्सा को परेशान करता था, और कई बार उसे मध्यप्रदेश छोड़कर फरार हो जाता था. 19 फरवरी को ही नदीम मृतका गुलफ़्सा के साथ भिवाड़ी आया था. परिजनों के मुताबिक नदीम लंबे समय से दहेज को लेकर उनके साथ अत्याचार कर रहा था. परिजनों ने ये भी बताया कि मरने से पहले गुलफ़्सा गर्भवती थी.
चैत्र नवरात्र 2026 में अष्टमी और राम नवमी की सही तिथि को लेकर लोगों में भ्रम है. तो आइए जानते हैं कि क्या रहेगी अष्टमी नवमी की सही डेट, कन्या पूजन का मुहूर्त, संधि काल और इन दिनों किए जाने वाले जरूरी नियम.
चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है. नवरात्र के दौरान अष्टमी और राम नवमी सबसे खास दिन माने जाते हैं. अष्टमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है, जिसमें छोटी कन्याओं को देवी का रूप मानकर पूजा जाता है. वहीं राम नवमी के दिन भगवान श्रीराम के जन्म का उत्सव मनाया जाता है. तो आइए द्रिक पंचांग के अनुसार, अष्टमी और नवमी की सही तिथियों और उनसे जुड़े नियमों के बारे में जानते हैं.
द्रिक पंचांग के अनुसार, चैत्र दुर्गाष्टमी 26 मार्च 2026, गुरुवार को मनाई जाएगी. अष्टमी तिथि 25 मार्च दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से शुरू होकर 26 मार्च सुबह 11 बजकर 48 मिनट तक रहेगी.
वहीं, रामनवमी 27 मार्च 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी. नवमी तिथि 26 मार्च सुबह 11 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर 27 मार्च सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक रहेगी.
महाअष्टमी पर कन्या पूजन मुहूर्त
इस दिन कन्या पूजन के लिए पहला मुहूर्त सुबह 6 बजकर 17 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 51 मिनट तक रहेगा. दूसरा मुहूर्त सुबह 10 बजकर 56 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगा.
रामनवमी कन्या पूजन मुहूर्त
रामनवमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 17 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 24 मिनट तक बना रहेगा. अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 2 मिनट से लेकर 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा. लाभ उन्नति मुहूर्त सुबह 7 बजकर 50 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 22 मिनट तक और रवि योग पूरे दिन बनेगा. इस दौरान आप कन्या पूजन कर सकते हैं.
Advertisement अष्टमी और नवमी के दिन क्या करें?
अष्टमी के दिन 2 से 10 साल की कन्याओं को भोजन कराएं और उनका आशीर्वाद लें, क्योंकि उन्हें देवी का रूप माना जाता है.
अष्टमी और नवमी के बीच का समय संधि काल कहलाता है, जो बहुत शुभ माना जाता है. इस समय दीपक जलाकर माता चामुंडा का ध्यान करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं.
राम नवमी के दिन घर में छोटा हवन करना शुभ होता है, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.
क्या न करें?
इन दोनों दिनों में किसी से झगड़ा या अपमान नहीं करना चाहिए.
तामसिक भोजन (जैसे मांस, शराब आदि) से दूर रहें और सिर्फ सात्विक भोजन करें.
राम नवमी के दिन भगवान राम को तुलसी चढ़ाएं, लेकिन नवरात्र में देवी दुर्गा को तुलसी अर्पित नहीं करनी चाहिए.
सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना शुभ माना जाता है, देर तक सोने से पूजा का फल कम हो सकता है.
मेष : आज का दिन आनंददायक सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। प्रभावशाली लोगों से बातचीत बहुत ही सकारात्मक रहेगी। किसी लक्ष्य को हासिल करने में भाइयों का भी बखूबी सहयोग मिलेगा।
वृषभ :वृषभ राशि वालों के लिए समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी है। बच्चों के साथ व्यवहार करते समय उन्हीं के नजरिए से देखना उचित रहेगा। पति पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।
मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जीवन से जुड़े कुछ बदलाव होंगे।सहकर्मियों के साथ तालमेल मजबूत रहेगा और किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका रहेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो भविष्य की सफलता का आधार बनेंगी।
कर्क : कर्क राशि के जातकों को आज के दिन व्यवसाय में फायदा मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। पैसों से संबंधित मामलों में भी प्रगति होगी।लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों को मुद्रा सुधारने की आवश्यकता है।
सिंह : सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी भी प्रकार का मतभेद हो सकता है।पिछली कुछ गलतियों से सीख कर आप अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाएंगे, जो कि बेहतरीन रहेंगे। युवाओं को करियर संबंधी किसी परीक्षा मे बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा।
कन्या : कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा काम लेकर आएगा। जीवनसाथी की ओर से सहयोग मिलेगा। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा। किसी मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें भी ताजा होगी।
तुला : तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको आपके फंसे हुए पैसे वापस मिल सकते हैं।नौकरी में आपके बेहतरीन कार्य की सराहना होगी और पदोन्नति संबंधी खुशखबरी मिल सकती है।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। सहकर्मियों के साथ विवाद हो सकता है।काम में नेतृत्व, योजना और तेज निर्णय की अपेक्षा रहेगी। सरकारी विभाग या कॉर्पोरेट सेक्टर में इंटरव्यू संबंधी संदेश मिल सकता है।
धनु : धनु राशि के लोगों के लिए दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए अधिक मेहनत करेंगे।जीवनसाथी आपकी किसी सख्त बात को गलत समझ सकते हैं, इसलिए संवाद को शांत रखें। सिंगल लोगों को किसी जिम्मेदार एवं प्रभावी व्यक्तित्व से सहज आकर्षण महसूस हो सकता है।
मकर: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं और आज आपका अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
कुंभ : आज के दिन आप किसी भी प्रकार की यात्रा या प्रवास पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।काम में सफलता मिलेगी।
मीन : मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आनंद लेकर आएगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पार्टनर के साथ सामंजस्य बढ़ सकता है।