Saturday, September 26, 2026
Home Blog Page 245

NATIONAL : हरीश राणा का दिल्ली एम्स में निधन, 13 सालों की दर्द भरी सांसों से मिली मुक्ति

0

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले हरीश राणा ने दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली है, हरीश राणा ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें सुप्रीम कोर्ट से इच्छा मृत्यु की अनुमति मिली थी.

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले हरीश राणा ने दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली है, हरीश राणा ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें सुप्रीम कोर्ट से इच्छा मृत्यु की अनुमति मिली थी. 13 साल से अधिक समय तक कोमा में रहने के बाद दिल्ली के AIIMS में निधन हो गया. हरीश राणा ने दिल्ली एम्स में मंगलवार (24 मार्च 2026) आखिरी सांस ली है, हरीश पिछले 13 सालों से बिस्तर पर थे और एक जिंदा लाश बनकर जी रहे थे. आज उन्हें दर्द भरी जिंदगी से मुक्ति मिल गई है.

गाजियाबाद के रहने वाले हरिश राणा के एक हादसे के बाद ऐसी हालत में पहुंच गए थे कि वे न तो बोल सकते थे और न ही चल सकते थे. 13 साल तक मशीनों और मेडिकल सपोर्ट के सहारे जिंदा रहे हरीश की हालत को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी जीवन रक्षक उपकरण हटाने की अनुमति दी थी. कोर्ट का यह फैसला भारत में जीवन के अंतिम चरण से जुड़े कानूनों के लिए भी एक अहम मिसाल बन गया.

बता दें कि अदालत ने कई मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट और परिवार की सहमति को ध्यान में रखते हुए यह अहम फैसला सुनाया था. कोर्ट ने निर्देश दिया था कि हरीश को दिल्ली के एम्स के पेलिएटिव केयर विभाग में भर्ती किया जाए और वहां उनके जीवन के अंतिम चरण की देखभाल के लिए पूरा प्लान तैयार किया जाए.

बता दें कि हरीश राणा मूल रूप से गाजियाबाद के रहने वाले थे और साल 2013 में वह पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र थे. यहां पर पढ़ाई के समय हॉस्टल की चौथी मंजिल से नीचे गिर गए थे और इस दौरान उन्हें गंभीर ब्रेन इंजरी हुई थी. इस हादसे के बाद डॉक्टरों ने उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा और तब से वह लगातार बिस्तर पर थे.

BUSINESS : ऑनलाइन खाना मंगवाने वालों को झटका, जोमैटो के बाद स्विगी ने भी बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस; जानें पूरी डिटेल

Swiggy Platform Fee Increase: अगर आप अक्सर बाहर से खाना मंगवाते हैं, तो अब आपको थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है. फूड डिलीवरी ऐप स्विगी ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाने का फैसला लिया है…

अगर आप अक्सर बाहर से खाना मंगवाते हैं, तो अब आपको थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है. ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप स्विगी ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाकर 17.58 रुपये प्रति ऑर्डर कर दी है, जो पहले 14.99 रुपये थी. यानी कि इसमें करीब 17 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है.

आपको बता दें कि इससे पहले जोमैटो ने भी अपनी फीस में करीब 2.40 रुपये का इजाफा किया था. ऐसे में दोनों बड़ी फूड डिलीवरी कंपनियों के इस फैसले के बाद अब ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना पहले के मुकाबले थोड़ा महंगा होने वाला है….

बढ़ती लागत ने बढ़ाई कंपनियों की चुनौती

स्विगी ने ऐप पर यूजर्स को जानकारी दी है कि प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी का मकसद ऑपरेशन और मेंटेनेंस से जुड़े बढ़ते खर्चों को संभालना है. दरअसल ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा है. जिसका असर एलपीजी और कच्चे तेल की कीमतों पर साफ देखने को मिल रहा है.

ईंधन महंगा होने से पूरे फूड डिलीवरी सिस्टम की लागत बढ़ गई है. जिसमें रेस्टोरेंट्स से लेकर डिलीवरी पार्टनर्स तक सभी शामिल हैं. इन वजहों से प्लेटफॉर्म चार्ज को बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

बार-बार ऑर्डर करने वालों पर बढ़ेगा खर्च का बोझ

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जैसे स्विगी और जोमैटो की बढ़ी हुई प्लेटफॉर्म फीस का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो रोज या बार-बार खाना ऑर्डर करते हैं. खासतौर पर स्टूडेंट्स और वे युवा जो घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उनके खर्च में सीधा इजाफा होगा.

बार-बार ऑर्डर करने की वजह से यह छोटी-छोटी बढ़ोतरी मिलकर महीने के खर्च को काफी बढ़ा सकती है. जिससे इन यूजर्स की जेब पर ज्यादा असर देखने को मिलेगा.

जोमैटो और स्विगी दोनों कंपनियों ने बढ़ाई फीस

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने पिछले हफ्ते अपनी प्लेटफॉर्म फीस में करीब 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया था. जबकि इसकी शुरुआत अगस्त 2023 में सिर्फ 2 रुपये से हुई थी और अब यह बढ़कर 17.58 रुपये तक पहुंच गई है.

वहीं स्विगी ने भी इस बार अपनी प्लेटफॉर्म फीस में करीब 17 फीसदी का इजाफा किया है. जिससे ग्राहकों के लिए ऑर्डर करना पहले से महंगा होने वाला है.

NATIONAL : 92000 टन गैस और 60 भारतीय नाविक… नौसेना के सुरक्षा चक्र में भारत लौट रहे ‘जग वसंत’ और ‘पाइन गैस’, दुश्मन भी पस्त

0

भारतीय नौसेना ने जग वसंत और पाइन गैस नाम के दो LPG टैंकरों को हॉर्मुज स्ट्रेट पार कराने के बाद एस्कॉर्ट किया. इन जहाजों में 92,612.59 मीट्रिक टन LPG है और ये भारत आ रहे हैं. इलाके में तनाव के बीच नौसेना हाई अलर्ट पर है और समुद्री सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं.

भारतीय नौसेना ने एक बार फिर देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करते हुए दो भारतीय झंडे वाले LPG कैरियर्स को सुरक्षित रूप से एस्कॉर्ट किया है. ये दोनों जहाज, जग वसंत और पाइन गैस, हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर चुके हैं और भारत की तरफ बढ़ रहे हैं. इन जहाजों में कुल 92,612.59 मीट्रिक टन तरलीकृत पेट्रोलियम गैस यानी LPG भरी हुई है, जो भारत के लिए लाई जा रही है.

भारतीय नौसेना ने इन जहाजों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उस समय संभाली जब ये हॉर्मुज स्ट्रेट जैसे संवेदनशील समुद्री मार्ग से गुजर रहे थे. यह इलाका दुनिया के सबसे अहम और संवेदनशील समुद्री रास्तों में से एक माना जाता है, जहां हाल के समय में क्षेत्रीय तनाव भी बढ़ा हुआ है. ऐसे में इन जहाजों की सुरक्षित आवाजाही बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

दोनों जहाजों पर भारतीय नाविक तैनात हैं. जग वसंत पर 33 और पाइन गैस पर 27 भारतीय नाविक सवार हैं, जो इस चुनौतीपूर्ण मार्ग से सुरक्षित तरीके से गुजरते हुए भारत की ओर बढ़ रहे हैं. जैसे ही ये गैस से भरे जहाज हॉर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर गए, भारतीय नौसेना ने तुरंत एस्कॉर्ट मिशन शुरू कर दिया और इनकी सुरक्षा सुनिश्चित की.

इस पूरे ऑपरेशन के दौरान समुद्री सुरक्षा एजेंसियां लगातार नजर बनाए हुए हैं. जहाजों की आवाजाही को बेहद करीबी से मॉनिटर किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके. हॉर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा सप्लाई के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है और यहां से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा सीधे तौर पर कई देशों की ऊर्जा जरूरतों से जुड़ी होती है.

दोनों LPG कैरियर्स अब भारतीय बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं और इनके 26 से 28 मार्च 2026 के बीच पहुंचने की उम्मीद है. इस बीच भारतीय नौसेना पूरी तरह सतर्क है और उत्तरी अरब सागर के साथ-साथ पर्शियन गल्फ के पास अतिरिक्त टास्क फोर्स भी तैनात की गई है.पूरे घटनाक्रम से यह साफ होता है कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित रखने के लिए समुद्री मार्गों पर पूरी तरह सतर्क और तैयार है. नौसेना की सक्रिय भूमिका से इन जहाजों की सुरक्षित यात्रा संभव हो पाई है और देश की ऊर्जा सप्लाई को भी मजबूती मिली है.

NATIONAL : 10 दिन से खाना-पानी बंद, फिर भी हालत स्थिर… मौत का इंतजार कर रहे हरीश राणा ने AIIMS के डॉक्टरों को चौंकाया

0

हरीश राणा की हालत बिना भोजन और पानी के भी स्थिर बनी हुई है. पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया के तहत पिछले कई दिनों से उनका पोषण बंद है. डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें दर्द से राहत देने की दवाएं दी जा रही हैं, ताकि उनकी अंतिम यात्रा बिना किसी कष्ट के पूरी हो सके.

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हरीश राणा की हालत स्थिर बनी हुई है. उनको पिछले 10 दिन से भोजन और पानी नहीं दिया जा रहा है. पैसिव यूथेनेशिया की प्रक्रिया के तहत पोषण बंद किए जाने के कई दिन बाद भी उनकी स्थिति में फिलहाल कोई गिरावट दर्ज नहीं की गई है, जो कि हैरान करता है.

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के रहने वाले हरीश राणा को 14 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था. 15 मार्च को उनका तरल भोजन बंद कर दिया गया. 17 मार्च से पानी भी देना रोक दिया गया. इस तरह पिछले करीब 10 दिनों से उन्हें न तो भोजन दिया जा रहा है और न ही पानी. इसके बावजूद उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.

एम्स के कैंसर अस्पताल के पैलिएटिव केयर यूनिट में हरीश का इलाज चल रहा है. यूनिट की प्रमुख डॉक्टर सीमा मिश्रा के मुताबिक, सामान्य तौर पर इतने दिनों तक भोजन और पानी बंद रहने पर शरीर में बेचैनी के लक्षण दिखते हैं. लेकिन हरीश पिछले करीब 13 साल से गहरे कोमा में हैं, जिसकी वजह से उनमें प्रतिक्रिया नहीं दिख रही है.

एम्स के एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम हरीश राणा को लगातार दर्द निवारक और जरूरी दवाएं दे रही है, ताकि उन्हें किसी तरह का कष्ट या असहजता महसूस न हो. पूरी कोशिश की जा रही है कि उनकी अंतिम यात्रा शांत और बिना पीड़ा के पूरी हो. उनके पिता अशोक राणा के वकील मनीष जैन ने बताया कि परिवार को लगातार अपडेट दिया जा रहा है.

वकील मनीष जैन ने बताया कि हरीश राणा के परिवार को लगातार काउंसलिंग भी दी जा रही है, ताकि वे इस संवेदनशील स्थिति को संभाल सकें. ब्रह्माकुमारी राजयोग संस्थान से जुड़े हरीश के परिवार का कहना है कि वे इस प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से लंबा नहीं खींचना चाहते. उनका मानना है कि उनका बेटा बिना कष्ट के अंतिम यात्रा पूरी करे.

NATIONAL : MBBS कर चुकी लड़की ने बिल्ली पाली, माता-पिता को ऐतराज था… 23 साल की डॉक्टर ने खत्म कर ली जिंदगी

0

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

हैदराबाद से बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां 23 साल की डॉक्टर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. हैदराबाद के अलवाल इलाके में रहने वाली इस युवती ने हाल ही में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी और आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रही थी.एजेंसी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार की है, जब युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह पिछले तीन महीनों से एक बिल्ली पाले थी, लेकिन उसके परिवार को यह पसंद नहीं था. इसी बात को लेकर घर में विवाद चल रहा था.

परिजनों को यह बात पसंद नहीं थी कि युवती घर में बिल्ली को रखे. वहीं डॉक्टर को बिल्ली रखना पसंद था. घरवालों के विरोध से युवती मानसिक रूप से परेशान थी. इसी तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया. हालांकि, पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पड़ताल की जा रही है.

बता दें कि इससे कुछ दिन पहले भी हैदराबाद के मीरपेट इलाके में एक 20 वर्षीय छात्रा ने अपने पालतू बिल्ली की मौत से दुखी होकर आत्महत्या कर ली थी. लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं समाज के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं.फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और लोग इसे बेहद दुखद मान रहे हैं.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

UP : ‘हम मंदिर कैसे जाएं? शराबियों का जमावड़ा और भद्दे कमेंट…’, शराब ठेके को लेकर डीएम ऑफिस पहुंची महिलाएं

0

बांदा में मंदिर के पास खुले शराब ठेके को लेकर महिलाओं में भारी आक्रोश है. नवरात्रि के दौरान मंदिर आने-जाने में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है. परेशान महिलाओं ने डीएम कार्यालय पहुंचकर ठेका हटाने की मांग की है. प्रशासन ने शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

उत्तर प्रदेश के बांदा में मंदिर और आबादी के पास खुले शराब ठेके को लेकर बवाल मचा हुआ है, जिससे परेशान होकर महिलाएं डीएम ऑफिस पहुंच गई हैं. महिलाओं का कहना है कि मंदिर के पास शराब दुकान खुलने से नवरात्रि के पर्व पर हम मंदिर जाने में डरते हैं, क्योंकि आने जाने वाले रास्ते मे शराबियों का जमावड़ा रहता है. वे लोग गलत अपशब्द कहते हैं. इसके अलावा रास्ते में पेशाब, उल्टियां पड़ी रहती हैं. कुछ तो घरों के बाहर बैठकर शराबी शराब पीते हैं, मना करने पर वाद विवाद अभद्रता करने पर उतारू हो जाते हैं.

महिलाओं ने कहा स्थानीय स्तर पर शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए उन्होंने डीएम से मांग की है कि आबादी और मंदिर के पास शराब ठेके को तत्काल हटाकर आबादी के बाहर खोला जाए. शराबियों के कारनामों से परेशान महिलाएं डरी हुई हैं और बाहर निकलने में खौफ खा रही हैं. फिलहाल डीएम ऑफिस में मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट ने पीड़ित महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

मामला नरैनी तहसील क्षेत्र तरहटी कालिंजर का है, जहां की रहने वाली पीड़ित महिलाओं ने बताया कि कस्बे में आबादी और शारदा माता के मंदिर के पास एक देशी शराब दुकान खुली हुई है जो परेशानी का सबब है. महिलाओं ने कहा – हमारी मांग है इस शराब ठेके को मंदिर और आबादी के बीच से हटाया जाए, वरना हम CM योगी के पास लखनऊ जाकर शिकायत करेंगे.

सिटी मजिस्ट्रेट ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना और उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया. सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला का कहना है कि सम्बंधित विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र भेजा जा रहा है.

ENTERTAINMENT : ‘ये मेरी बीवी नहीं है, हर जगह ये लिखते हो’, लैला खान संग दिखे फरदीन खान तो दी सफाई

फरदीन खान को हाल ही में स्पॉट किया गया. इस दौरान वो अपनी बहन के साथ दिखे. लेकिन जब पैपराजी उन्हें देखकर कंफ्यूज हुए तो फरदीन खान ने सफाई भी दी.एक्टर फरदीन खान हाल ही में स्पॉट हुए. वो मुंबई में एक इवेंट में गए हुए थे. इस दौरान वो एक वुमेन के साथ दिखे. वुमेन ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ था. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. फरदीन खान वीडियो में पैपराजी को ये क्लियर करते नजर आ रहे हैं कि उनके साथ जो वुमेन हैं वो उनकी पत्नी नहीं हैं.

फरदीन ने कहा, ‘मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि ये मेरी पत्नी नहीं हैं. ये मेरी बहन हैं. बहुत सारे हैंडल पर आप लोग इन्हें मेरी पत्नी लिखते हैं.’ ये सुनने के बाद फरदीन खान की बहन हंसने लगती हैं और कहती हैं- ये बहुत जरुरी था.फरदीन खान की बहन का नाम लैला खान हैं. लैला और फरदीन दिवंगत एक्टर फिरोज खान के बच्चे हैं. लैला खान की शादी फरहान फर्नीचरवाला के साथ हुई है. वो लाइमलाइट से दूरी बनाए रखती हैं.बता दें कि फरदीन का ये वीडियो इस बीच में आया है, जब उनकी पत्नी संग अनबन की खबरें चर्चा में बनी हैं. वहीं फरदीन खान की शादी दिसंबर 2005 नताशा माधवानी संग शादी की थी. नताशा एक्टर मुमताज और मयूर माधवानी की बेटी हैं. फरदीन खान और नताशा एक बेटी और एक बेटा है.

2023 में नताशा और फरदीन के अलग होने की खबरें आई थीं. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, फरदीन और नताशा कुछ सालों से अलग-अलग रह रहे थे. वहीं फरदीन ने कहा था कि वो अपने बच्चों की डेली लाइप को बहुत मिस करते हैं. उन्हें ग्रो करते हुए देखना मिस करते हैं. फरदीन ने बताया कि जब भी उनके बच्चे मुंबई आते हैं वो पूरा समय उन्हें देते हैं. हालांकि, फरदीन और नताशा की तरफ से उनकी शादी में अनबन को लेकर रिएक्ट नहीं किया गया है.

INDOOR : डॉक्टर ने 30 वर्षीय महिला को बनाया हवस का शिकार, इंजेक्शन लगाकर किया रेप… बवाल

0

इंदौर में एक डॉक्टर द्वारा एक 30 वर्षीय महिला से रेप किए जाने का मामला सामने आया है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद एक ग्रुप उसके घर में घुस गया और तोड़फोड़ भी की.

मध्य प्रदेश के इंदौर में इलाज के बहाने 30 साल की एक महिला से रेप करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाकर उसे धमकाने के आरोप में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है. इस घटना से जिले में भारी आक्रोश फैल गया है. एक एजेंसी के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद लोगों का एक ग्रुप उसके घर में घुस गया और तोड़फोड़ की. फिर आग लगा दी.

पुलिस उपाधीक्षक (DSP) उमाकांत चौधरी ने बताया कि बड़गोंदा पुलिस स्टेशन में दर्ज पहली सूचना रिपोर्ट (FIR) के अनुसार महिला कुछ महीने पहले पेट दर्द की शिकायत लेकर डॉ. शाहिद उर्फ ​​सईद खान के क्लिनिक गई थी. महिला ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाने के बाद उसके साथ रेप किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें ले लीं.

शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि आरोपी डॉक्टर ने उन आपत्तिजनक तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी दी. जिसके बाद उसे पातालपानी इलाके में एक रिसॉर्ट में ले गया. जहां उसने उसके साथ दोबारा रेप किया.खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद लोगों का एक ग्रुप उसके घर में घुस गया और तोड़फोड़ की. साथ ही उसके दरवाजे और मोटरसाइकिल में आग लगा दी.

एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल खान के एक रिश्तेदार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर महू पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश द्विवेदी ने बताया कि तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

प्रदर्शनकारियों में से एक राम डांगी ने दावा किया कि आरोपी डॉक्टर के परिवार ने तोड़फोड़ और आगजनी की मनगढ़ंत कहानियां बनाकर ग्रामीणों के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराने की साजिश रची है.

ENTERTAINMENT : तलाक के 6 साल बाद बादशाह ने गर्लफ्रेंड ईशा रिखी संग गुपचुप कर ली दूसरी शादी, वरमाला से फेरों तक की तस्वीरें आई सामने

सिंगर-रैपर बादशाह ने अपनी गर्लफ्रेंड और पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी से गुपचुप शादी कर ली है. ये बादशाह की दूसरी शादी है. वहीं ईशा की मां पूनम ने इस जोड़ी की शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल शेयर की हैं. इन तस्वीरों में बादशाह और ईशा अपने परिवार वालों की मौजूदगी में शादी की रस्में निभाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं बादशाह की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं.

ईशा की मां द्वारा शेयर की गई तस्वीरें में बादशाह ब्राउन कलर के कुर्ते और गोल्डन कलर के साफ़ा पहने हुए दूल्हा बने हुए नजर आ रहे है, वहीं ईशा ट्रेडिशनल रेड कलर के सलवार-कमीज़ में दुल्हन के लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. कुछ तस्वीरों में दोनों को एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए भी देखा जा सकता है. वहीं एक तस्वीर में बादशाह और ईशा मंडप के सामने बैठे हुए शादी की रस्म निभाते दिख रहे हैं. दूसरी तस्वीरों में यह जोड़ा मुस्कुराते हुए और कैमरे के सामने एक साथ पोज़ देता हुआ नज़र आ रहा है. कई और तस्वीरों में कपल के दोस्त और रिश्तेदार दोनों को आशीर्वाद और बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. अपनी पोस्ट के कैप्शन में ईशा की मां ने लिखा, “भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें.” हालांकि, ना तो बादशाह और ना ही ईशा, दोनों में से किसी ने भी अब तक अपनी शादी को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है. इसलिए इस शादी पर अभी सस्पेंस बना हुआ है.

वहीं बादशाह और ईशा की शादी के बाद की बतौर न्यूली वेड कपल तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं. एक तस्वीर में ईशा मांग में सिंदूर फ्लॉन्ट करते हुए बादशाह की बाहों में नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में ईशा और बादशाह पूल के किनार पोज देते दिख रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में ईशा और बादशाह स्माइल के साथ तस्वीर क्लिक कराते दिख रहे हैं.

बता दें कि बादशाह और ईशा पिछले लगभग चार सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे एक पार्टी में अपने एक कॉमन दोस्त के ज़रिए मिले थे और उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया. ईशा रिखी एक पंजाबी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने 2013 में फ़िल्म ‘जट्ट बॉयज़ पुत्त जट्टां दे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फ़िल्म में सिप्पी गिल और ओम पुरी समेत कई अन्य कलाकार भी मुख्य भूमिका में थे. इस एक्ट्रेस ने 2018 में फ़िल्म ‘नवाबज़ादे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें वरुण धवन, राघव जुयाल और पुनीत पाठक भी नज़र आए थे.

बादशाह की पहले जैस्मीन मसीह से शादी हुई थी. लेकिन इस जोड़ी का साल 2020 में तलाक हो गया था. हालांकि, दोनों अपनी बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह की को-पेरेंटिंग करते हैं. 2024 में, बादशाह ने बताया कि जैस्मीन के साथ उनके रिश्ते में क्या गड़बड़ हुई थी. उन्होंने बताया कि दोनों ने साथ रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन उन्हें एहसास हुआ कि उनकी शादीशुदा ज़िंदगी उनकी बेटी के लिए ‘ठीक नहीं’ थी. बादशाह ने ‘प्रखर के प्रवचन’ पॉडकास्ट पर कहा था, “हम दोनों ने सब कुछ आज़माया. हमने अपनी पूरी कोशिश की और हमारे पास जो कुछ भी था, सब कुछ दे दिया. हम इसलिए अलग हुए क्योंकि यह हमारे बच्चे के लिए ठीक नहीं था. मुझे अपने बच्चे से मिलने का मौका मिलता है, लेकिन उतनी बार नहीं, क्योंकि वह लंदन में रहती है.”

SPORTS : IPL 2026 से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, किनको मिली जगह

0

आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने भारतीय महिला टीम की साउथ अफ्रीका दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम में 2 नए खिलाड़ियों को मौका मिला है.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के शुरू होने के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे और रोमांच बढ़ता जा रहा है. इस लीग के चढ़ते रोमांच के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करने वाली है, जिसके लिए टीम इंडिया की घोषणा की गई है. इस 15 सदस्यीय टीम में 2 खिलाड़ियों को पहली बार जगह मिली है, जबकि इस टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में ही होगी.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अप्रैल 2026 में साउथ अफ्रीका का दौरा करना है, जिसके लिए टीम का चयन किया गया है. इस दौरे पर 2 खिलाड़ियों को पहली बार भारत की टी20 टीम में जगह मिली है और वो दोनों खिलाड़ी- कश्वी गौतम और अनुष्का शर्मा हैं. इन दो नए खिलाड़ियों के अलावा साउथ अफ्रीका दौरे की टी20 टीम में बाकी पुराने खिलाड़ी ही शामिल हैं.

साउथ अफ्रीका दौरे पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए जिन 15 खिलाड़ियों को चुना गया है, आइए एक नजर जरा उनके नामों पर डाल लेते हैं.

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, अरुंधती रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयांका पाटिल, कश्वी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, अनुष्का शर्मा.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत 17 अप्रैल से होना है. इस दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी. इस टी20 सीरीज के पहले दो मैच डरबन में 17 और 19 अप्रैल को खेले जाएंगे. उसके बाद अगले दो मैच जोहानिसबर्ग में 22 और 25 अप्रैल को होंगे. इसके अलावा सीरीज का आखिरी मुकाबला बेनोनी में 27 अप्रैल को खेला जाएगा.

- Advertisement -