Friday, March 20, 2026
Home Blog Page 25

Bollywood : आराध्या बच्चन जितनी बड़ी है बेटी तो ऐसे करें मेकअप, जादू कर देंगे बिग बी की पोती के ये लुक्स

आराध्या बच्चन अब धीरे-धीरे अपने स्टाइल और मेकअप सेंस को लेकर भी चर्चा में आने लगी हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे इससे सीख सकते हैं. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन अब धीरे-धीरे अपने स्टाइल और मेकअप सेंस को लेकर भी चर्चा में आने लगी हैं. कम उम्र में ही उनका फैशन और ब्यूटी सेंस काफी लोगों का ध्यान खींच रहा है. कई मौकों पर उनका लुक बिल्कुल अपनी मां ऐश्वर्या राय की झलक देता है. अगर आपकी बेटी भी आराध्या की उम्र के आसपास है, तो उनके इन सिंपल लेकिन स्टाइलिश मेकअप लुक्स से आसानी से इंस्पिरेशन ली जा सकती है.

हाल ही में बिजनेसमैन मुदित अडाणी और अनन्या दिवानजी के वेडिंग सेलिब्रेशन में आराध्या अपने माता-पिता के साथ पहुंचीं. इस खास मौके पर उनका लुक काफी चर्चा में रहा. आराध्या ने व्हाइट शिमरी आउटफिट पहना था, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं. उनके मेकअप को ज्यादा हैवी रखने के बजाय सॉफ्ट और क्लीन रखा गया था. न्यूड टोन लिपस्टिक और ब्लू आईलाइनर ने उनके पूरे लुक को खास बना दिया.

हेयरस्टाइल भी काफी स्टाइलिश था. आराध्या साइड पार्टिंग के साथ खुले वेवी बालों में नजर आईं. यह स्टाइल काफी हद तक ऐश्वर्या राय के क्लासिक हेयर लुक से मिलता-जुलता लगा. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में मां-बेटी की खूबसूरत बॉन्डिंग भी साफ दिखाई दी. आराध्या का यह अंदाज बताता है कि कम उम्र में भी सिंपल मेकअप और सही स्टाइलिंग से बहुत ग्रेसफुल लुक पाया जा सकता है. एक तस्वीर में आराध्या का मेकअप काफी फ्रेश और ग्लोइंग नजर आया. उन्होंने मैट बेस मेकअप चुना था, जिससे चेहरा साफ और नैचुरल लग रहा था. उनके ग्लॉसी पिंक लिप्स और सिल्वर शिमरी ड्रेस का कॉम्बिनेशन बेहद खूबसूरत लग रहा था. आंखों को उभारने के लिए उन्होंने क्लासिक ब्लैक आईलाइनर और मस्कारा का इस्तेमाल किया था, जिससे उनकी आंखें और भी आकर्षक नजर आ रही थीं. साथ ही बालों में लगा हेयरबैंड उनके पूरे लुक को हल्का सा 90s टच दे रहा था.

वहीं ऐश्वर्या राय हमेशा की तरह बेहद ग्रेसफुल नजर आईं. उन्होंने बोल्ड रेड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को खास बनाया. हल्का ब्लश और हाईलाइटर उनके चेहरे पर शानदार ग्लो दे रहा था. आंखों पर उन्होंने ज्यादा मेकअप नहीं किया, सिर्फ आईलाइनर और मस्कारा के साथ लुक को क्लासिक रखा. उनके सीधे खुले बाल पूरे लुक को और भी एलिगेंट बना रहे थे.

कुछ समय पहले SIIMA अवॉर्ड्स में भी मां-बेटी की जोड़ी ने सभी का ध्यान खींचा था. उस दौरान आराध्या ने डेवी बेस मेकअप के साथ पीच टोन लिप्स और हल्का आई मेकअप चुना था. वहीं ऐश्वर्या ने अपने क्लीन और नेचुरल मेकअप लुक से फिर साबित किया कि सादगी ही असली खूबसूरती है. आराध्या बच्चन अब धीरे-धीरे अपनी मां की तरह स्टाइल और ग्रेस में निखरती नजर आ रही हैं. उनके ये सिंपल लेकिन खूबसूरत मेकअप लुक्स उन पैरेंट्स के लिए भी एक अच्छा आइडिया हो सकते हैं, जो अपनी बेटियों को हल्का, एलिगेंट और एज-अपरोप्रियेट मेकअप देना चाहते हैं.

Sports : टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी

0

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन कुछ बड़े नाम ऐसे भी रहे जिन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. डेवोन कॉन्वे और स्टीव स्मिथ जैसे नाम इस लिस्ट में शामिल हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च तक हुआ, जिसमें 20 टीमों के बीच कुल 55 मुकाबले खेले गए. पूरे टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरीं, वहीं कुछ बड़े नाम ऐसे भी रहे जिन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला. टीम में शामिल होने के बावजूद ये खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेंच पर ही बैठे रहे.

जॉनसन चार्ल्स (वेस्टइंडीज) : जॉनसन चार्ल्स वेस्टइंडीज के अनुभवी ओपनर हैं और 2012 तथा 2016 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं. इस बार भी उन्हें टीम में शामिल किया गया था, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. टीम मैनेजमेंट ने अन्य बल्लेबाजों पर भरोसा जताया, जिसके कारण चार्ल्स को मौका नहीं मिल पाया.

डेवोन कॉन्वे (न्यूजीलैंड) : डेवोन कॉन्वे न्यूजीलैंड के भरोसेमंद बल्लेबाज माने जाते हैं, लेकिन इस टूर्नामेंट में वह बेंच पर ही रहे. भारत के खिलाफ सीरीज में उनका फॉर्म अच्छा नहीं रहा था. वहीं फिन एलन और टिम सीफर्ट की शानदार बल्लेबाजी के कारण टीम मैनेजमेंट ने कॉन्वे को मौका नहीं दिया.

बेन डकेट (इंग्लैंड) : बेन डकेट इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और टी20 इंटरनेशनल में उनका स्ट्राइक रेट भी काफी अच्छा है. इसके बावजूद उन्हें इस टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची, लेकिन टीम संयोजन के कारण डकेट को बाहर ही रहना पड़ा.

बेन करन (जिम्बाब्वे) : बेन करन जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज हैं और इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन के भाई हैं. जिम्बाब्वे ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को हराया और सुपर-8 तक पहुंची. इसके बावजूद बेन करन को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला.

स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) : स्टीव स्मिथ जैसे अनुभवी खिलाड़ी का नाम भी इस सूची में शामिल है. स्मिथ को टीम में रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया था. हालांकि टीम संयोजन के कारण उन्हें मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिल पाया.

Health : यह है दुनिया का सबसे महंगा चावल, जानें क्या-क्या हैं इसकी खासियत?

0

हर देश में चावल को पकाने और खाने का तरीका भी अलग-अलग होता है, कहीं इसे सादे उबालकर दाल या सब्जी के साथ खाया जाता है, तो कहीं इसे मसालों के साथ फ्राई करके टेस्टी डिश बनाए जाते हैं.

चावल सिर्फ एक खाना नहीं बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है. भारत, बांग्लादेश, चीन, दक्षिण कोरिया और जापान जैसे देशों में करोड़ों लोग अपने डेली खाने में चावल का यूज करते हैं. हर देश में चावल को पकाने और खाने का तरीका भी अलग-अलग होता है, कहीं इसे सादे उबालकर दाल या सब्जी के साथ खाया जाता है, तो कहीं इसे मसालों के साथ फ्राई करके टेस्टी डिश बनाए जाते हैं. आमतौर पर चावल सस्ता और आसानी से मिलने वाला खाना माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा चावल भी है जिसकी कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा चावल कौन सा है और इसकी खासियत क्या-क्या हैं.

दुनिया का सबसे महंगा चावल Kinmemai Premium Rice माना जाता है. यह खास चावल जापान की कंपनी Toyo Rice Corporation में तैयार किया जाता है और अपनी बेहतरीन क्वालिटी, खास प्रोसेसिंग तकनीक और सीमित के प्रोडक्शन कारण बेहद महंगा होता है. इस खास चावल को साल Kinmemai Premium rice launch 2016 में बाजार में लॉन्च किया गया था. उस समय 840 ग्राम Kinmemai Premium चावल की कीमत लगभग 9,496 जापानी येन थी, जो भारतीय मुद्रा में करीब 5,490 रुपये के बराबर थी. उसी समय सामान्य चावल की कीमत जापान में लगभग 300 से 400 येन प्रति किलो होती थी. वहीं आज इसकी कीमत और भी ज्यादा हो चुकी है. आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 140-140 ग्राम के छह पैक यानी कुल 840 ग्राम चावल की कीमत लगभग 155 सिंगापुर डॉलर है, जो भारतीय रुपये में करीब 10,500 रुपये से ज्यादा होती है यानी एक किलो Kinmemai Premium चावल की कीमत लगभग 12,000 से 12,500 रुपये तक पड़ती है.

  1. दुनिया का सबसे महंगा चावल Kinmemai Premium Rice अपनी खास क्वालिटी, खास प्रोसेसिंग तकनीक और पोषण के कारण काफी अलग माना जाता है. इसे जापान की कंपनी Toyo Rice Corporation तैयार करती है. इसकी कई ऐसी खूबियां हैं जो इसे सामान्य चावल से बिल्कुल अलग बनाती हैं.
  2. इसे पकाने से पहले धोने की जरूरत नहीं होती है. साधारण चावल को पकाने से पहले कई बार धोना पड़ता है ताकि उसमें मौजूद स्टार्च और गंदगी निकल जाए, लेकिन Kinmemai Premium चावल को खास तकनीक से पॉलिश किया जाता है, जिससे अतिरिक्त स्टार्च पहले ही हट जाता है. इसलिए इसे पकाने से पहले धोने की जरूरत नहीं होती है.
  3. इस चावल को बनाने के लिए एक विशेष राइस बफिंग तकनीक का यूज किया जाता है. इस तकनीक से चावल के दानों की बाहरी मोम जैसी परत हटा दी जाती है, जो पचाने में कठिन होती है. इससे चावल का स्वाद भी बेहतर हो जाता है.
  4. इस चावल के दानों को मशीन से नहीं बल्कि बहुत सावधानी से चुना जाता है. इसमें जापान की बेहतरीन किस्मों जैसे Koshihikari Rice और Pikamaru Rice का यूज किया जाता है, जो अपनी खुशबू और स्वाद के लिए मशहूर हैं.

4.इस चावल को तैयार करने के बाद लगभग छह महीने तक फ्लेवर एजिंग प्रक्रिया से गुजारा जाता है. इससे चावल का टेस्ट, खुशबू और टेक्सचर और भी बेहतर हो जाता है.

  1. कंपनी के अनुसार इस चावल में सामान्य चावल की तुलना में लगभग 6 गुना ज्यादा LPS (लिपोपॉलिसैकेराइड्स) पाए जाते हैं. यह तत्व शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.
  2. इस चावल के लिए यूज होने वाली किस्में मुख्य रूप से जापान के Koshihikari इलाके में उगाई जाती हैं. यहां का मौसम, पहाड़ी वातावरण और मिनरल से भरपूर पानी चावल की खेती के लिए बहुत अच्छा माना जाता है.
  3. इस चावल का उत्पादन बहुत सीमित मात्रा में किया जाता है. इसी वजह से यह आम बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं होता और इसकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है.

World : अंतरिक्ष से जगमगाता दिखा भारत, ISS ने साझा की रात की अद्भुत तस्वीर, देखकर आप भी कहेंगे- वाह!

0

साल 2025 की शुरुआत में NASA ने भी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से ली गई भारत की एक रात की तस्वीर जारी की थी. उस तस्वीर में भारत बहुत सुंदर लग रहा था. इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन ने अंतरिक्ष से भारत की एक बेहद आकर्षक रात की तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर में पूरा भारतीय उपमहाद्वीप हजारों शहरों की रोशनी से जगमगाता हुआ दिखाई दे रहा है. यह दृश्य तब कैद किया गया जब अंतरिक्ष स्टेशन अरब सागर और हिमालय के ऊपर से गुजर रहा था. आईएसएस ने यह तस्वीर अपने आधिकारिक सामाजिक मंच खाते पर साझा करते हुए लिखा कि “अरब सागर और हिमालय के ऊपर से गुजरते समय अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से भारत के रोशन शहरों का यह रात का दृश्य दिखाई देता है.’

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद अंतरिक्ष यात्री नियमित रूप से पृथ्वी की तस्वीरें लेते हैं. यह अंतरिक्ष स्टेशन पृथ्वी की सतह से लगभग 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्कर लगाता है और दिन भर में करीब 16 बार पृथ्वी की परिक्रमा करता है. इस दौरान शहरों, समुद्री तटों और मौसम से जुड़े कई दृश्य अंतरिक्ष से कैमरे में कैद किए जाते हैं. अंतरिक्ष से साझा की गई भारत की तस्वीरें अक्सर लोगों का ध्यान खींचती हैं, खासकर रात में ली गई तस्वीरें. इन तस्वीरों में पूरे उपमहाद्वीप में फैली शहरों की रोशनी एक जाल जैसी आकृति बनाती हुई दिखाई देती है, जो भारत के घनी आबादी वाले शहरी नेटवर्क को दर्शाती है.

साल 2025 की शुरुआत में NASA ने भी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से ली गई भारत की एक रात की तस्वीर जारी की थी. उस तस्वीर में भारत तारों से भरे आसमान के नीचे चमकता हुआ दिखाई दे रहा था. यह तस्वीर अंतरिक्ष से ली गई कई तस्वीरों की एक श्रृंखला का हिस्सा थी, जिन्हें सामाजिक मंचों पर साझा किया गया था. भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, जो अलग-अलग अभियानों में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 300 से अधिक दिन बिता चुकी हैं, पहले भी बता चुकी हैं कि रात के समय पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए अंतरिक्ष से भारत को देखना बेहद खास अनुभव होता है.

हाल ही में वर्ष 2025 में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करने वाले भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने भी एक समय- मोशन इमेज साझा किया था, जिसमें रात के समय रोशनी से जगमगाता भारतीय उपमहाद्वीप दिखाई देता है.

Dehradun news : नकरौंदा में तेज रफ्तार कार की चपेट में आई एक मासूम बच्ची, मौत का भयावह CCTV फुटेज हुए वायरल

देहरादून के नकरौंदा में तेज रफ्तार कार ने एक मासूम बच्ची की जान ले ली. सीसीटीवी फुटेज में भयावह मंजर कैद हुआ. चालक बच्ची को अस्पताल ले गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के नकरौंदा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की जान चली गई. इस घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं.

वायरल हो रहे CCTV फुटेज में घटना का पूरा मंजर साफ दिखाई दे रहा है. फुटेज के अनुसार मासूम बच्ची सड़क के किनारे खड़ी थी या सड़क पार करने की कोशिश कर रही थी. इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भीषण था कि बच्ची को संभलने या बचने का कोई मौका तक नहीं मिला. फुटेज देख कर मौके पर मौजूद लोग भी सन्न रह गए.

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. रायपुर और डोईवाला क्षेत्र की पुलिस क्षेत्राधिकारी रीना राठौर ने बताया कि यह बेहद दुखद घटना है. दुर्घटना के बाद कार चालक खुद ही बच्ची को लेकर रायपुर स्थित अस्पताल पहुंचा लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और परिजनों की ओर से औपचारिक शिकायत मिलते ही आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी.

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और दुख का माहौल है. लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों की वजह से अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं जिससे मासूमों और आम लोगों की जान खतरे में पड़ रही है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवासीय क्षेत्रों में वाहनों की गति पर सख्ती से नियंत्रण किया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके.

Entertainment : ‘पॉडकास्ट’ में करोड़पति यूट्यूबर ने दे दिया पत्नी को तलाक, प्रेग्नेंसी में वाइफ को दिया था धोखा!

0

पाकिस्तान के पॉपुलर यूट्यूबर में से एक माने जाने वाले रजब बट्ट ने हाल ही में तलाक की घोषणा की है. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में चल रही परेशानियों को भी दुनिया के सामने रखा. रजब बट्ट की गिनती पाकिस्तान के सबसे अमीर यूट्यूबर्स में होती है. रजब बेहद ही लग्जरी लाइफ जीते हैं. हालांकि, इन दिनों वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से लाइमलाइट में छाए हुए हैं. दरअसल, रजब ने अचानक कुछ ऐसा कर दिया जिसके बारे में सोच पाना भी मुश्किल है.

उन्होंने एक पॉडकास्ट के दौरान ही अपनी पत्नी ईमान संग तलाक की घोषणा कर दी. रजब की बातों को सुन उनके फैंस को गहरा सदमा लगा. पॉडकास्ट के दौरान रजब ने क्लियर तौर पर कहा कि वो अब इस शादी को और नहीं खींच सकते हैं. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात तो ये रही कि उन्होंने अपनी पत्नी को उसी दौरान तलाक दे दिया. रजब ने पॉडकास्ट में कहा कि अब वो एक झूठे और दिखावे के रिश्ते को ढोने के पक्ष में बिल्कुल भी नहीं हैं. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी वाइफ और ससुरालवालों पर भी कई आरोप लगाए.

रजब ने कहा कि उनकी शादी में सम्मान नहीं था. यूट्यूबर का कहना था कि उनकी मां को उनकी वाइफ ने अपमानित किया था. इतना ही नहीं वाइफ के परिवार के लोगों ने उनके पिता के हैसियत पर भी सवाल खड़े किए थे. पॉडकास्ट में रजब ने आगे कहा कि अपने पेरेंट्स के अपमान को वो सहन करके इस रिश्ते को एक और मौका देने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं.

उन्होंने ये भी कहा कि उनकी शादी को डेढ़ साल हो चुके हैं. लेकिन, उनकी वाइफ सिर्फ डेढ़ महीने ही उनके पास रही है. आपको बता दें रजब इससे पहले तब सुर्खियों में आए थे, ईमान के भाई ने कहा था कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनकी बहन को यूट्यूबर ने चीट किया था.
इस पर रजब ने रिएक्शन देते हुए कहा था कि उनका एक पास्ट अफेयर था, जिसे खत्म होने में थोड़ा वक्त लगा. रजब ने ये भी कहा कि उन्होंने अपनी गलती को स्वीकार किया था और अपनी पत्नी से माफी भी मांगी थी. उसके बाद भी बार-बार एक ही बात को घसीटना गलत है.

Rajasthan news : जोधपुर में गैंगवार की आहट, केडी ग्रुप से जुड़े अनिल साहू को लगी तीन गोलियां, एम्स में भर्ती

0

जोधपुर शहर में रामडावास निवासी और केडी ग्रुप से जुड़े अनिल साहू को एक गैंगवार में कंधे सहित शरीर में तीन गोलियां लगी हैं. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. राजस्थान के जोधपुर शहर में फायरिंग की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यह मामला पुलिस कमिश्नर वेस्ट के कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र के शताब्दी सर्कल के पास का बताया जा रहा है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह फायरिंग गैंगवार से जुड़ी हो सकती है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

बताया जा रहा है कि रामडावास निवासी और केडी ग्रुप से जुड़े अनिल साहू को इस हमले में गोली लगी है. जानकारी के मुताबिक अनिल साहू के कंधे सहित शरीर में तीन गोलियां लगी हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के समय उसके साथ केडी का भाई मुन्ना उर्फ देवसा भी मौजूद बताया जा रहा है. फायरिंग की इस वारदात के बाद घायल अनिल साहू को तुरंत उपचार के लिए जोधपुर के एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

घटना की सूचना मिलते ही कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस सक्रिय हो गई. थाना प्रभारी तेजकरण परिहार ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी और पुलिस टीमों को अलर्ट कर दिया. आरोपियों की तलाश के लिए विवेक विहार, लूणी, झंवर और बोरानाडा थाना पुलिस की टीमें भी जुटी हुई हैं. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाशी अभियान चला रही है.

मामले को लेकर डीसीपी विनीत बंसल ने बताया कि शताब्दी सर्कल के पास फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन वहां कोई घायल नहीं मिला. बाद में जानकारी मिली कि एक व्यक्ति को गोली लगने के बाद एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है. फुटेज में सामने आया है कि एक सफेद स्कॉर्पियो में घायल व्यक्ति को अस्पताल छोड़कर कोई व्यक्ति वहां से चला गया. फिलहाल पुलिस उस स्कॉर्पियो और उसमें मौजूद लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. पुलिस का कहना है कि घायल के बयान के बाद ही पूरे घटनाक्रम का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

Entertainment : ‘जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया, पति देता था गालियां’, मिस इंडिया अर्थ 2019 विनर सायली का छलक आया दर्द बहार

0

मिस इंडिया अर्थ 2019 विनर सायली सुर्वे ने पति पर कई आरोप लगाए हैं और पति से रास्ते अलग कर लिए हैं. पति से अलग होने के बाद उन्होंने वापस हिंदू धर्म अपना लिया है. मिस इंडिया अर्थ 2019 विनर सायली सुर्वे पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं. उन्होंने अपने पति से रास्ते अलग कर लिए हैं. सायली ने मुस्लिम बिजनेसमैन संग शादी की थी. अब सायली ने पति पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. सायली ने बताया कि उनका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन भी करवाया गया था. हालांकि, अब पति से अलग होने के बाद उन्होंने वापस हिंदू धर्म अपना लिया है.

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, सायली ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर 2019 में बिजनेसमैन Aatif Tase संग शादी की थी. निकाह से पहले उन्होंने धर्म परिवर्तन किया था. उनका नाम भी बदलकर Ateja हो गया था. लेकिन इस शादी में मुश्किलें आईं. उन्होंने मेंटल और फिजिकल हैरेसमेंट झेला. ‘आतिफ से शादी करना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी. मैंने इतने साल सिर्फ बच्चों की खातिर निकाले.’ स्टेटमेंट के मुताबिक, उन्होंने कई बार पुलिस में शिकायत की लेकिन उनका दावा है कि उन्हें वो मदद नहीं मिली जो उन्हें चाहिए थी. फिर आखिर में सायली ने इस शादी से बाहर निकलने का फैसला किया.

‘अगर कोई महिला ये बर्दाश्त कर रही है, तो प्लीज मत करिए. भगवान ने आपको जिंदगी ऐसे रावण के सामने खोने के लिए नहीं दी है. साहस मत खोइए. मैं वहां 10 साल थी क्योंकि मेरे 4 बच्चे थे. जब मैं अपने बच्चों की तरफ देखती थी, तो एक मां कभी नहीं सोचती कि मेरा घर टूट जाए या मेरे बच्चों को अपने पेरेंट्स का साथ न मिले. मैं ये सब सोचते हुए कई साल बिता दिए. लेकिन इंसान होने के नाते मेरे धैर्य ने जवाब दे दिया. मुझे अपने बच्चों के लिए वहां से निकलना पड़ा.’ सायली ने कहा कि उन्हें 24 घंटे गालियां सुनने को मिलती थी. साथ ही उनके साथ मारपीट होती थी.

बता दें कि सायली सुर्वे मुंबई से हैं और पुणे में पली-बढ़ी हैं. सायली ने मॉडलिंग के जरिए अपना करियर बनाया. मिस इंडिया अर्थ 2019 का टाइटल जीतने के बाद उन्हें अटेंशन मिली.

Bollywood : बड़े पर्दे पर इस साल बजेगा शाहरुख खान का डंका! चार फिल्मों से मचाने आ रहे तहलका, जानें- रिलीज डेट

शाहरुख खान तीन साल से बड़े पर्दे से दूर हैं. एक्टर की इस साल दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इसके बाद अगले साल भी दो कतार में हैं. बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्मों के लिए फैंस क्रेजी रहते हैं. साल 2023 में एक्टर ने बैक टू बैक ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ से बॉक्स ऑफिस लूट लिया था. तीन साल से सुपरस्टार की कोई फिल्म नहीं आई और फैंस एक्टर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्र हो रहे हैं.

ऐसे साल 2026 किंग खान के फैंस की मुराद पूरी करने वाला है. दरअसल सुपरस्टार एक नहीं बल्कि दो फिल्में के साथ सिनेमाघरों में धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं. इसके बाद अगले साल यानी 2027 में भी शाहरुख खान की दो बड़ी फिल्में रिलीज होनी है. चलिए यहां एक्टर की अपकमिंग फिल्में की पूरी लिस्ट जान लेते हैं. 2023 की ब्लॉकबस्टर ‘जेलर’ के सीक्वल ‘जेलर 2’ साल की मच अवेटेड फिल्म है. इसे नेल्सन दिलीपकुमार ने निर्देशित किया है. इस पैन-इंडिया फ़िल्म में रजनीकांत ने लीड रोल प्ले किया है. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड सुपरस्टार इस क्राइम एक्शन थ्रिलर में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगें. खबर की मानें तो रजनीकांत स्टारर में किंग खान एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे. ये फिल्म इस साल 12 जून या 12 अगस्त को रिलीज हो सकती है. फिलहाल रिलीज डेट को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट होनी बाकी है.

शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म किंग है.इस बॉलीवुड एक्शन थ्रिलर में सुपरस्टार तीन साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर लीड रोल में कमबैक करेंगे. बता दें कि इसे सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म में शाहरुख खान पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. किंग की स्टार कास्ट में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल, अभय वर्मा, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, सौरभ शुक्ला, अक्षय ओबेरॉय और करणवीर मल्होत्रा ​​सहित कई दमदार कलाकार शामि हैं. इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है. बता दें कि किंग किंग क्रिसमस के मौके पर यानी 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

साल 2026 में दो फिल्मों से बॉक्स ऑफिस हिलाने के बाद साल 2027 में भी शाहरुख खान बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे. दरअसल सुपरस्टार वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की 2023 की ब्लॉकबस्टर पठान के सीक्वल में नजर आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पठान 2 को भी सिद्धार्थ आनंद निर्देशित करेंगे. ये 2027 मे रिलीज होनी है लेकिन इसकी कंफर्म रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है. बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं. वहीं वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स की एक और फ़िल्म टाइगर वर्सेस पठान में शाहरुख़ खान पठान का अपना रोल दोहराते नजर आएंगे. वहीं सलमान खान भी टाइगर के रोल में दिखेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ आनंद इस स्पाई एक्शन फ़िल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि फ़िल्म को अभी के लिए रोक दिया गया है.

Life style : सेहत से समझौता! एवरेस्ट के मसालों में मिले कीटनाशक, जानें आपकी सेहत के लिए ये कितने खतरनाक?

0

एवरेस्ट के कुछ मसाला उत्पाद लैब परीक्षण में तय मानकों पर खरे नहीं उतरे. चलिए आपको बताते हैं कि क्या- क्या निकला है रिपोर्ट में. फेमस भारतीय मसाला ब्रांड एवरेस्ट के कुछ उत्पादों की क्वालिटी को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा देखने को मिली. यह मामला तब सामने आया जब ट्रस्टिफाइड नाम के एक यूट्यूब चैनल ने 1 मार्च 2026 को एक वीडियो जारी किया, जिसमें दावा किया गया कि एवरेस्ट के कुछ मसाला उत्पाद लैब परीक्षण में तय मानकों पर खरे नहीं उतरे. वीडियो के अनुसार चैनल ने ये मसाले डी-मार्ट स्टोर से खरीदे और फिर उनके नमूनों को लैब में जांच के लिए भेजा.

हर मसाले के तीन-तीन पैकेट खरीदे गए थे, जिनमें से एक पैकेट को परीक्षण के लिए भेजा गया. जिन उत्पादों की जांच की गई उनमें एवरेस्ट गरम मसाला, एवरेस्ट किचन किंग मसाला, एवरेस्ट कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और एवरेस्ट मीट मसाला शामिल थे. चैनल का कहना था कि इन मसालों की जांच इसलिए कराई गई ताकि यह पता चल सके कि वे इंडियन फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तय सुरक्षा सीमाओं को पूरा करते हैं या नहीं. साझा किए गए नतीजों के अनुसार एवरेस्ट गरम मसाला के नमूने में दो कीटनाशक तय सीमा से अधिक पाए गए. इनका नाम एसेटामिप्रिड और एजोक्सीस्ट्रोबिन बताया गया. इसके अलावा नमूने में एंटरोबैक्टीरिएसी परिवार के बैक्टीरिया की मात्रा भी अधिक बताई गई.

यह मुद्दा बाद में सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी चर्चा में आ गया. एक उपयोगकर्ता ने एआई आधारित चैटबॉट ग्रोक से एंटरोबैक्टीरिएसी बैक्टीरिया के बारे में सवाल पूछा. उपयोगकर्ता ने बताया कि इस बैक्टीरिया समूह में ई. कोलाई और साल्मोनेला जैसे कई बैक्टीरिया शामिल होते हैं, जो अक्सर खाद्य पदार्थों के दूषित होने से जुड़े पाए जाते हैं. जवाब में ग्रोक ने बताया कि एंटरोबैक्टीरिएसी परिवार के कई बैक्टीरिया पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकते हैं. यदि दूषित भोजन का सेवन किया जाए तो दस्त, उल्टी, पेट दर्द और फूड पॉइजनिंग जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

एक्सपर्ट का कहना है कि मसालों में एंटरोबैक्टीरिएसी की मौजूदगी कई बार सफाई या प्रोसेसिंग से जुड़ी समस्याओं की ओर संकेत करती है. इसका मतलब यह हो सकता है कि कच्चे मसालों को ठीक से साफ नहीं किया गया या सुखाने और पैकिंग की प्रक्रिया में स्वच्छता का पूरा ध्यान नहीं रखा गया. International Journal of Current Microbiology and Applied Sciences में पब्लिश एक रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, यदि लंबे समय तक ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाए जिनमें कीटनाशकों की मात्रा अधिक हो तो इसका शरीर पर असर पड़ सकता है. समय के साथ इन रसायनों के अवशेष शरीर में जमा हो सकते हैं और यह लीवर, आंतों तथा नर्वस सिस्टम पर प्रभाव डाल सकते हैं. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यून वाले लोगों के लिए इसका खतरा अधिक माना जाता है.

- Advertisement -

News of the Day