Sunday, September 27, 2026
Home Blog Page 263

NATIONAL : सगाई समारोह से चोरी हुए कपल के जेवरात, 20 दिन बाद चोर ने कूरियर से लौटाया

0

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक सगाई समारोह से एक कपल की ज्वेलरी चोरी हो गई थी. वहीं अब चोरी के 20 दिन बाद ज्वेलरी को कूरियर के जरिए लौटा दी गई है. हालांकि पुलिस ने चोरी करने वाली की तलाश अब फिंगर प्रिंट लेने के बाद शुरू कर दी है.

आंध्र प्रदेश के तिरुपति से एक अजीब मामला सामने आया है. यहां एक सगाई समारोह के दौरान चोरी हुई सोने की ज्वेलरी बाद में कूरियर के ज़रिए लौटा दी गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

पुलिस ने बताया कि ज्वेलरी लगभग 20 दिन पहले चोरी हुई थी, जब तिरुपति के एक जोड़े ने यहां नायडुपेटा में एक निजी हॉल में आयोजित सगाई समारोह में शिरकत की थी. नायडुपेटा के DSP जी. चांटीबाबू ने बताया कि सगाई समारोह के दौरान जिस ज्वेलरी के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, उसे बाद में कूरियर के ज़रिए वापस भेज दिया गया और जोड़े के घर के दरवाज़े पर रख दिया गया.

पुलिस के अनुसार परिवार ने अपने घर के प्रवेश द्वार पर ज्वेलरी मिलने के बाद अधिकारियों को इसकी सूचना दी. पुलिस ने ज्वेलरी से उंगलियों के निशान (फिंगरप्रिंट्स) जमा किए और चोरी में शामिल व्यक्ति की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है.अधिकारियों को शक है कि परिवार का कोई परिचित ही ज्वेलरी चुराकर ले गया होगा. हालांकि बाद में उसे लौटा दिया होगा. इस बीच पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने दावा किया जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं यह मामला अब चर्चाओं में है.

BHOPAL : ‘साहब, कस्टडी में ही फेरे करा दो…’ भोपाल में मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग का सरगना, दुल्हन पहुंच गई थाने

0

भोपाल में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग करने वाले गैंग के सरगना को पुलिस ने हल्दी समारोह के दौरान ही मंडप से गिरफ्तार कर लिया. दूल्हे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही हाथों में मेहंदी और चेहरे पर हल्दी लगाए दुल्हन सीधे थाने पहुंच गई और पुलिस से गुहार लगाने लगी- साहब, मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी… अगर हो सके तो कस्टडी में ही हमारे फेरे करा दीजिए.

भोपाल में मंडप से गिरफ्तार इलीगल गैंग के सरगना की दुल्हन थाने पहुंच गई. दुल्हन ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि साहब, कस्टडी में ही फेरे करा दो. उसने कहा कि मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी. मेरी क्या गलती है? मुझे उसके जुर्म की जानकारी नहीं थी. घर में मेहमान मौजूद हैं. हल्दी से लेकर तमाम रस्में हो चुकी हैं. दुल्हन का कहना था कि 2 घंटे के लिए रिहा कर दो, नहीं तो यहीं कस्टडी में फेरे करा दो.

हाथों में मेहंदी, चेहरे पर हल्दी और गले में माला पहने सीमा थाने में गैंगस्टर दूल्हा आकाश से मिलाने की गुहार लगाती रही. हालांकि, पुलिस ने दुल्हन की बात नहीं मानी. कोर्ट में भी उसके वकील की ओर से फेरे कराने के लिए समय मांगा गया था, लेकिन मोहलत नहीं मिली.

यह पूरा मामला भोपाल के कोहेफिजा इलाके का है. यहां दुल्हन अपने परिवार के साथ थाने पहुंची. उसके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी, चेहरे पर हल्दी का रंग था और गले में शादी की माला पड़ी थी.दुल्हन सीमा बार-बार पुलिस से गुहार लगा रही थी कि उसके होने वाले पति आकाश से उसे मिलवा दिया जाए. वह पुलिस से कह रही थी कि शादी की सभी रस्में लगभग पूरी हो चुकी हैं और घर में मेहमान मौजूद हैं.

वह पुलिस से कह रही थी कि साहब, मेरी क्या गलती है? मुझे उसके किसी जुर्म के बारे में नहीं पता था. अगर संभव हो तो उसे सिर्फ दो घंटे के लिए छोड़ दीजिए, नहीं तो कस्टडी में ही हमारी शादी करा दीजिए. हालांकि पुलिस ने उसकी इस मांग को स्वीकार नहीं किया.दरअसल, पुलिस को एक ऐसे संगठित गिरोह के बारे में जानकारी मिली थी, जो लोगों को हनीट्रैप के जरिए फंसाकर उनसे पैसे वसूलता था. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस गैंग का सरगना आकाश नीलकंठ उर्फ भूरा हड्डी है.

पुलिस को यह भी सूचना मिली कि आकाश की शादी 12 मार्च को होने वाली है और वह लालघाटी के एक मैरिज गार्डन में हल्दी की रस्म निभा रहा है.इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हल्दी कार्यक्रम के दौरान ही आकाश को गिरफ्तार कर लिया. अगले दिन उसका रिसेप्शन भी होना था.पुलिस की जांच में सामने आया कि आकाश उर्फ भूरा हड्डी एक संगठित गिरोह चलाता था, जिसे ELLEGAL गैंग के नाम से जाना जाता था. इस गिरोह में करीब 15 से ज्यादा युवक और युवतियां शामिल बताए जा रहे हैं. गैंग का तरीका बेहद शातिर था.

गिरोह पहले किसी युवक या व्यक्ति को टारगेट करता था. फिर एक युवती को उसके पास भेजा जाता था. जैसे ही वह व्यक्ति युवती से मिलने के लिए तैयार होता, उसी दौरान गैंग के बाकी सदस्य वहां पहुंच जाते थे.इसके बाद उस व्यक्ति के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए जाते थे. फिर उसे महिला से जुड़े केस या FIR की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जाता था और मोटी रकम की मांग की जाती थी.

पुलिस के मुताबिक, हाल ही में इस गैंग ने एक पुजारी को निशाना बनाया था. गिरोह ने एक युवती को पुजारी के घर भेजा. युवती ने घर के अंदर जाकर दरवाजा बंद कर लिया और अचानक शोर मचाना शुरू कर दिया.कुछ ही देर में गैंग के कई सदस्य वहां पहुंच गए और पुजारी पर रेप के प्रयास का आरोप लगाने लगे. इसके बाद वे जबरन एक वाहन में बैठाकर एक मल्टी में ले गए. वहां पुजारी को बंधक बनाकर मारपीट की गई और 8 लाख रुपये की मांग की गई. हालांकि पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए मामले की शिकायत पुलिस में कर दी.

मामले की जांच के बाद पुलिस ने गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में आकाश नीलकंठ उर्फ भूरा हड्डी, रामजी ठाकुर, अभिषेक उपाध्याय, अभिषेक मीणा, नीरज खान, अमित ओसवाल शामिल हैं.पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. मुख्य आरोपी आकाश पर ही 31 से ज्यादा गंभीर आपराधिक केस दर्ज बताए जा रहे हैं. वह पहले हत्या के एक मामले में आरोपी रह चुका है और जमानत पर बाहर था.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आकाश की शादी तय हो चुकी थी और उसे पैसों की जरूरत थी. इसी कारण उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हनीट्रैप के जरिए पैसे वसूलने की योजना बनाई थी. इस गैंग ने एक युवक से 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी करवाए थे.आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया. वहां भी उसके वकील ने शादी की रस्में पूरी करने के लिए कुछ समय की मोहलत मांगी थी. लेकिन अदालत ने इस मांग को खारिज कर दिया और आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया.

फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर लिया है और गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है. पुलिस का मानना है कि इस गिरोह का नेटवर्क काफी बड़ा हो सकता है और इसमें कई और लोग शामिल हो सकते हैं.

NATIONAL : साढ़े तीन साल पहले की लव मैरिज, पुराने प्रेमी संग होटल पहुंची पत्नी… पति ने कमरा नंबर 302 में रंगे हाथ पकड़ा

0

अलीगढ़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. साढ़े तीन साल पहले प्रेम विवाह करने वाली महिला अपने पुराने प्रेमी के साथ एक होटल में पहुंच गई. पति ने दोनों को बाइक पर जाते देख पीछा किया और होटल के कमरा नंबर 302 तक पहुंच गया. पुलिस को सूचना देने पर दोनों को होटल से पकड़कर थाने लाया गया. महिला पहले ही पति पर दहेज और मेंटेनेंस का मुकदमा दर्ज करा चुकी है.

अलीगढ़ में रिश्तों के भरोसे को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है. साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज करने वाले पति-पत्नी की कहानी अब पुलिस थाने तक पहुंच गई है. पति का आरोप है कि जिस पत्नी के लिए उसने परिवार और समाज की परवाह नहीं की, वही पत्नी शादी के बाद भी अपने पुराने प्रेमी के संपर्क में आ गई और उसी के साथ अंतरंग संबंध बना रही है.

बताया जाता है कि मामला उस समय अचानक सामने आया जब पति ने अपनी पत्नी को कथित प्रेमी के साथ बाइक पर जाते देख लिया. उसे शक पहले से था, लेकिन उस दिन जो उसने देखा, उसने उसके संदेह को और गहरा कर दिया. पति चुपचाप दोनों के पीछे लग गया. पीछा करते-करते वह रामघाट रोड स्थित एक होटल तक पहुंच गया. आरोप है कि दोनों होटल में दाखिल हुए और वहां कमरा नंबर 302 लिया. इसके बाद पति ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस जब मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया गया तो पति का दावा है कि दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में थे. इसके बाद पूरे मामले ने अचानक तूल पकड़ लिया.

जानकारी के मुताबिक यह मामला बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र के रहने वाले आकाश कुमार और अलीगढ़ के चंदनिया इलाके की रहने वाली महिला से जुड़ा है. करीब साढ़े तीन साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था. शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन समय बीतने के साथ रिश्ते में दरार आने लगी. पति आकाश का आरोप है कि शादी के बाद भी पत्नी का संपर्क उसके पुराने परिचित युवक मृदुल से बना रहा. आकाश का कहना है कि कई बार उसने पत्नी को फोन पर किसी से लगातार बात करते देखा. जब उसने इस बारे में पूछा तो पत्नी हर बार यही कहती रही कि उसका किसी से कोई संबंध नहीं है. लेकिन पति को धीरे-धीरे शक होने लगा कि बात कुछ और है.

समय के साथ यह शक घर के अंदर विवाद का कारण बन गया. पति के मुताबिक उसने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन हालात नहीं बदले. इसी बीच नवंबर महीने में पत्नी अपने मायके चली गई. इसके बाद दोनों के बीच दूरी और बढ़ गई. आकाश ने बताया कि हाल ही में वह अपनी बहन के यहां किसी काम से अलीगढ़ आया हुआ था. इसी दौरान वह शहर में घूम रहा था, तभी उसकी नजर अचानक अपनी पत्नी पर पड़ी. पत्नी अकेली नहीं थी. वह एक युवक के साथ बाइक पर जा रही थी. पति का कहना है कि वह युवक मृदुल था, जिससे उसकी पत्नी पहले भी संपर्क में रहती थी. यह देखते ही आकाश ने चुपचाप दोनों का पीछा करना शुरू कर दिया.

आकाश के अनुसार बाइक सीधे रामघाट रोड की ओर गई और एक होटल के सामने रुक गई. दोनों होटल के अंदर चले गए और वहां कमरा बुक कराया. बताया जाता है कि होटल के रजिस्टर में पहचान के लिए आधार कार्ड भी जमा कराया गया और कमरा नंबर 302 दिया गया. पति ने यह सब दूर से देखा और तुरंत पुलिस को सूचना देने का फैसला किया. आकाश ने आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल करके पूरी जानकारी दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस टीम के साथ आकाश भी होटल के अंदर गया और तीसरी मंजिल पर कमरे तक पहुंचा. दरवाजा खटखटाने के बाद जब कमरा खुला तो वहां मौजूद लोगों के बीच हलचल मच गई. पति का आरोप है कि कमरे के अंदर दोनों मौजूद थे और अचानक पुलिस को देखकर घबरा गए. पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और फिर उन्हें अपने साथ थाने ले गई. होटल स्टाफ से भी कमरे की बुकिंग और दस्तावेजों के बारे में जानकारी ली गई.

इस मामले को और पेचीदा बनाता है वह मुकदमा, जो पत्नी ने पहले ही पति के खिलाफ दर्ज कराया हुआ है. पत्नी ने आकाश पर दहेज और मेंटेनेंस का आरोप लगाया है. उसका कहना है कि शादी में उसके परिवार की ओर से काफी खर्च किया गया था. वहीं आकाश इन आरोपों को पूरी तरह झूठा बता रहा है. उसका कहना है कि यह प्रेम विवाह था और दहेज जैसी कोई बात ही नहीं थी. आकाश का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से वह लगातार मानसिक तनाव में था. उसे लगता था कि पत्नी उससे कुछ छिपा रही है, लेकिन उसके पास कोई ठोस सबूत नहीं था. होटल की इस घटना के बाद उसे लगा कि उसका शक सही था.

क्वार्सी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ की. पुलिस का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. यदि किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दी जाती है तो उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. रामघाट रोड के होटल में हुई इस घटना के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. एक ओर प्रेम विवाह के बाद टूटते रिश्ते की कहानी है, तो दूसरी ओर दहेज और मेंटेनेंस के आरोपों का विवाद भी जुड़ा हुआ है.

ENTERTAINMENT : स्ट्रैपलेस गाउन में छाईं ईशा अंबानी, Oscars में स्टनिंग लुक से लूटी लाइमलाइट

Oscars 2026 में ईशा अंबानी ने अपने गॉर्जियस लुुक से इवेंट में चार चांद लगाए. ईशा का स्टनिंग लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. फैंस उनके ग्रेस और खूबसूरती पर दिल हार रहे हैं.98वें एकेडमी अवॉर्ड (Oscars 2026) लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया. रेड कार्पेट पर कई हॉलीवुड सितारों ने अपने खास अंदाज से जलवा बिखेरा. ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी स्वैग में पति निक जोनस संग एंट्री की. मगर ईशा अंबानी ने अपने गॉर्जियस लुक से इवेंट में पूरी लाइमलाइट लूट ली. उनका स्टनिंग लुक चर्चा में बना हुआ है.

ईशा अंबानी ने एकेडमी अवार्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर पति आनंद पीरामल संग एंट्री की. उन्होंने रेड कार्पेट पर पति संग कई पोज भी दिए. 98वें एकेडमी अवार्ड्स में ईशा अंबानी एक खूबसूरत विंटेज वैलेंटिनो गाउन में नजर आईं, जिसके साथ उन्होंने लॉरेन श्वार्ट्ज (Lorraine Schwartz) का वेलवेट चोकर कैरी किया, जिसमें डायमंड पेंडेंट लगा है. इसके साथ ईशा ने स्टेटमेंट डायमंड ड्रॉप इयररिंग्स को पेयर-अप किया.

ईशा अंबानी के ब्लैक एंड क्रीम स्ट्रैपलेस गाउन पर मल्टी पेस्टल कलर की फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी हुई है, जिसने उनके लुक में चार चांद लगा दिए हैं. ईशा का ये स्ट्रैपलेस गाउन वैलेंटिनो के फॉल 2006 कॉउचर कलेक्शन का है. फ्लोरल क्लासी गाउन संग ईशा ने अपने मेकअप को काफी सटल रखा. सॉफ्ट बेस, न्यूड ग्लॉसी लिपस्टिक और लाइट ब्लशर लगाकर उन्होंने अपने मेकअप को फ्रेश और वाइब्रेंट लुक दिया. आंखों को लाइनर और मस्कारे के साथ डिफाइन किया. आइब्रोज को बोल्ड रखा.

हेयरस्टाइल की बात करें तो ईशा ने अपने लुक को काफी सिंपल और क्लासी रखा. उन्होंने बालों को स्लीक लुक देकर हाफ टाई किया. ईशा का लुक सुपर एलीगेंट और ग्रेसफुल है. अपने इस स्टनिंग लुक से ईशा ने इवेंट की लाइमलाइट लूट ली. इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर ईशा ने अपने स्ट्रॉन्ग फैशन सेंस से तगड़ी छाप छोड़ी. उन्हें इस लुक में जिसने भी देखा वो बस देखता रह गया.

ईशा अंबानी के अलावा देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का लुक भी चर्चा में बना हुआ है. प्रियंका इवेंट में कस्टम व्हाइट Dior गाउन में इलेक्ट्रिफाइंग लुक में दिखाई दीं. उन्होंने हर किसी को अपने स्वैग से इंप्रेस किया. एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रियंका बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई हैं.

VADODARA : शक, गुस्सा और कत्ल… मासूम बच्चों के सामने खून! दिल दहला देगी वडोदरा मर्डर केस की खौफनाक कहानी

वडोदरा के बकरावाड़ी इलाके में पति ने पत्नी पर शक के चलते चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. आरोपी ने अपनी पत्नी पर नजर रखने के लिए घर में CCTV कैमरे लगवाए थे. हालांकि वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पढ़ें इस खूनी वारदात की सनसनीखेज कहानी.

वडोदरा के बकरावाड़ी इलाके में मौजूद नारायण एवेन्यू आम दिनों की तरह शांत था. लोग अपने-अपने घरों में आराम कर रहे थे और रोज की तरह रात गुजरती जा रही थी. लेकिन इसी शांत माहौल के बीच अचानक एक घर से चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं. किसी को अंदाजा नहीं था कि पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ मामूली झगड़ा कुछ ही देर में एक खौफनाक वारदात में बदल जाएगा. जब लोगों को सच्चाई का पता चला तो इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

बताया जाता है कि बंटी नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी रीटाबेन सोलंकी के साथ नारायण एवेन्यू में रहता था. बीती रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. शुरुआत में यह झगड़ा सामान्य था, जैसा अक्सर घरों में हो जाता है. लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया और माहौल बेहद गर्म हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि बंटी अपना आपा खो बैठा. गुस्से में अंधा हो चुका बंटी अब किसी भी हद तक जाने को तैयार था. यही वह पल था जब बंटी हैवान बन गया.

झगड़े के दौरान बंटी ने घर में रखा एक चाकू उठा लिया. गुस्से में बेकाबू होकर उसने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया. बताया जाता है कि उसने अपनी बीवी पर एक के बाद एक कई वार किए. रीटाबेन को शायद समझने का भी मौका नहीं मिला कि आखिर अचानक क्या हो गया. कुछ ही पलों में वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी. गंभीर चोटों की वजह से उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई. हर तरफ खून बिखरा था. देखते ही देखते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. ये दर्दनाक घटना मातम में बदल गई.

जैसे ही आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी मिली, इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हर कोई इस खौफनाक घटना के बारे में चर्चा करने लगा. किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि पति-पत्नी का झगड़ा इतना भयानक रूप ले सकता है. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. थोड़ी ही देर में पुलिस की गाड़ियां नारायण एवेन्यू पहुंचने लगीं. पुलिस आने बाद सीधे मौका-ए-वारदात पर पहुंची.

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने सबसे पहले घटनास्थल को सुरक्षित किया और जांच शुरू की. महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं मौके पर ही पंचनामा तैयार किया गया और सबूत इकट्ठा किए गए. पुलिस हर उस सुराग को तलाशने में जुट गई जो इस हत्या की पूरी कहानी को सामने ला सके. जांच के दौरान आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई.

हत्या के बाद आरोपी पति बंटी मौके से फरार हो गया था. लेकिन वडोदरा पुलिस ने तेजी दिखाते हुए उसे ज्यादा देर तक भागने नहीं दिया. पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई. पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे सिर्फ झगड़ा था या कोई और वजह भी छिपी हुई है. आरोपी से पूछताछ जारी है.

पुलिस जांच में एक चौंकाने वाली बात सामने आई. बताया गया कि पति-पत्नी के रिश्ते में लंबे समय से तनाव चल रहा था. आरोपी पति को हमेशा शक रहता था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ संबंध है. इसी शक के चलते उनके रिश्ते में धीरे-धीरे जहर घुल गया था. अपनी पत्नी पर नजर रखने के लिए बंटी ने घर में CCTV कैमरे तक लगवा दिए थे. इसके बावजूद उसका शक खत्म नहीं हुआ और आखिरकार यही शक इस खौफनाक वारदात की वजह बन गया.

इस दर्दनाक घटना के बाद सबसे ज्यादा असर उन मासूम बच्चों पर पड़ा है जो अब अपनी मां को हमेशा के लिए खो चुके हैं. जानकारी के मुताबिक मृतका रीटाबेन सोलंकी के दो बेटे हैं. एक की उम्र करीब 13 साल है, जबकि दूसरा बच्चा अभी सिर्फ ढाई साल का है. अब इन दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ चुका है. एक शक और गुस्से ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस हत्या के पीछे और कौन से कारण हो सकते हैं.

NATIONAL : दरिंदगी के बाद खंबे से बांधकर छोड़ गया, चीखी तो जुटे लोग…आधी रात को घर से किया था किडनैप

0

बीड़ जिले के हिवरापहाड़ी गांव में 17 वर्षीय विवाहिता के साथ हुई अमानवीय घटना ने समाज को झकझोर दिया है. देर रात घर से अगवा कर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में उसे गांव की चावड़ी के खंभे से बांध दिया गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है.

महाराष्ट्र के बीड़ जिले के पिंपलनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिवरापहाड़ी गांव से एक बेहद खौफनाक और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 17 साल की शादीशुदा युवती को उसके घर से अगवा कर उसके साथ दरिंदगी की गई. हैवानियत यहीं नहीं रुकी, आरोपियों ने अत्याचार के बाद पीड़िता को गांव की सार्वजनिक चावड़ी (चौपाल) के खंभे से बांध दिया और फरार हो गए. इस घटना ने पूरे जिले में आक्रोश पैदा कर दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता 10 मार्च की रात अपने पति के साथ घर में सो रही थी. गर्मी अधिक होने के कारण घर का दरवाजा खुला था. इसी का फायदा उठाकर गांव के ही वैभव गीताराम पटेकर नामक युवक ने रात करीब 3:00 बजे घर में प्रवेश किया. उसने पीड़िता का मुंह दबाया और उसे जबरन उठाकर नदी किनारे ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया.

दुष्कर्म के बाद आरोपी पीड़िता को गांव के बीचों-बीच स्थित चावड़ी (चौपाल) पर ले आया. वहां उसने पीड़िता को एक खंभे से बांध दिया और खुद मौके से भाग निकला. पीड़िता बेहोशी की हालत में रात भर वहीं बंधी रही.

सुबह जब गांव के लोग वहां जमा हुए, तब यह भयानक मंजर सामने आया. पीड़िता ने रोते हुए मदद की गुहार लगाई, लेकिन शुरुआत में कोई उसे बचाने आगे नहीं आया. अंततः सरपंच और पीड़िता के रिश्तेदारों ने मौके पर पहुंचकर उसे बंधनमुक्त किया. घटना के सदमे में डूबी पीड़िता ने दो दिन बाद हिम्मत जुटाई और अपने परिवार के साथ थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई.

पिंपलनेर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी वैभव पटेकर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 17 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया- जैसे ही हमें इस घटना की शिकायत मिली, हमने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता के बयान के आधार पर जांच जारी है. आरोपी फिलहाल पुलिस कस्टडी में है और मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है.

BHAKTI : नवरात्र शुरू होने से पहले घर से तुरंत हटा दें ये 5 चीजें, तभी बरसेगी मां दुर्गा की कृपा

0

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, मां दुर्गा के स्वागत से पहले घर की सफाई के साथ कुछ अशुभ चीजों को घर से हटाना जरूरी माना जाता है. जानें नवरात्र से पहले किन वस्तुओं को घर से बाहर करना शुभ माना जाता है.

कुछ दिनों में चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है. हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को हर वर्ष नवरात्र का पर्व मनाया जाता है. नवरात्र के इन शक्तिशाली दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की उपासना की जाती है. हिंदू धर्म में नवरात्र के यह 9 दिन बहुत ही शुभ और मां दुर्गा की उपासना के लिए विशेष माने जाते हैं.

द्रिक पंचांग के अनुसार, 19 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने वाली है और इन शुभ दिनों का समापन 27 मार्च को रामनवमी के दिन होगा. वहीं, वास्तु शास्त्र के मुताबिक, नवरात्र का पर्व आने से पहले घर को साफ-सुथरा रखना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि जब मां दुर्गा का आगमन होता है तो घर का वातावरण पवित्र और सकारात्मक होना चाहिए. इसलिए नवरात्र शुरू होने से पहले घर की अच्छी तरह सफाई कर लेनी चाहिए और ऐसी चीजों को बाहर कर देना चाहिए जिन्हें अशुभ या नकारात्मक माना जाता है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है. तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनको नवरात्र शुरू होने से पहले घर से हटा देना चाहिए.

अगर घर के मंदिर में देवी-देवताओं की टूटी हुई मूर्तियां या फटी हुई तस्वीरें रखी हैं तो उन्हें हटा देना चाहिए. ऐसी वस्तुओं को मंदिर में रखना शुभ नहीं माना जाता है. इन्हें किसी पवित्र नदी में प्रवाहित करना या मंदिर में दान करना बेहतर माना जाता है.घर में बंद पड़ी घड़ी को वास्तु में अच्छा नहीं माना जाता है. यह जीवन में रुकावट और ठहराव का संकेत माना जाता है. नवरात्र से पहले ऐसी घड़ियों को ठीक करा लें या घर से हटा दें.रसोई में टूटे बर्तन, दरार वाले कप या बेकार हो चुका सामान रखना अशुभ माना जाता है. नवरात्र से पहले इन्हें घर से बाहर कर देना चाहिए, ताकि घर में साफ-सफाई और सकारात्मक माहौल बना रहे.

घर में लंबे समय से जमा बेकार सामान या कबाड़ नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकता है. नवरात्र से पहले घर को व्यवस्थित करना और ऐसे सामान को निकाल देना शुभ माना जाता है.अगर घर में सूखे या मुरझाए पौधे लगे हैं तो उन्हें भी हटा देना चाहिए. सूखे पौधों को वास्तु में नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. उनकी जगह नए और हरे-भरे पौधे लगाना बेहतर माना जाता है.

Himachal News : हिमाचल में मौसम का यू-टर्न, शिमला में ओले, कुल्लू-लाहौल में बर्फबारी, जानें IMD का अपडेट

0

राजधानी शिमला और उसके आसपास के इलाकों में आज तेज बारिश और बर्फबारी हुई. वहीं मौसम विभाग ने शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों में ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और उसके आसपास के इलाकों में रविवार (15 मार्च) को तेज हवाओं के साथ बारिश और बर्फबारी हुई जबकि कुल्लू, लाहौल और स्पीति जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात हुआ. वहीं आसमान में घने बादल छाने की वजह से कुछ क्षेत्रों में दृश्यता काफी कम हो गई. अटल सुरंग सहित मनाली की ऊपरी पहाड़ियों पर भी हल्का हिमपात हुआ.

सुरंग के पास बर्फ का आनंद लेते हुए पर्यटकों के वीडियो इंटरनेट पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहे हैं. हिमपात से पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों में खुशी की लहर भी दौड़ गई है, क्योंकि छुट्टियों के दौरान पहाड़ियों में हिमपात और मैदानी इलाकों में गर्मी के कारण क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है. हालांकि, व्यावसायिक रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति में व्यवधान की आशंका चिंता का विषय बनी हुई है.

शिमला मौसम विभाग ने रविवार के लिए शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों में तेज हवाओं, आकाशीय बिजली और बूंदा-बांदी की संभावना के मद्देनजर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. विभाग ने 21 मार्च तक राज्य में हल्की बारिश और हिमपात का भी अनुमान जताया है.मौसम विभाग के मुताबिक कुल्लू और शिमला में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है, गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है और आकशीय बिजली गिरने की भी आशंका है, जिसकी वजह से ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. साथ ही सोलन और सिरमौर जिलों के लिए बृहस्पतिवार 19 मार्च के लिए बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है.

इसके अतिरिक्त, मौसम विभाग ने किन्नौर, लाहौल और स्पीति को छोड़कर बारह में से दस जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की आशंका के मद्देनजर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. उत्तर-पश्चिमी भारत में 17 मार्च की रात से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की भी संभावना

Sports : विवादों के बीच यश दयाल ने चुपचाप कर ली शादी, जानें कौन है RCB तेज गेंदबाज की दुल्हन

0

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल को लेकर सामने आई खबर में बताया गया उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल ने विवादों के बीच चुपचाप शादी कर ली है. यूपी के लिए खेलने वाले गेंदबाज पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप हैं, जिसके चलते वह बीते कुछ वक्त से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं. इन आरोपों के चलते यश यूपी टी20 लीग 2025 में नहीं खेल सके थे. अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या वह इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन यानी IPL 2026 में खेलेंगे या नहीं? इसी बीच उनकी शादी की खबर ने सबको हैरान कर दिया.

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि आरसीबी के तेज गेंदबाज ने शादी कर ली है. बताया गया का उनकी शादी 04 फरवरी को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में हुई थी. शादी को बहुत गुपचुप तरीके से किया गया था, जिसके चलते एक महीने से ज्यादा वक्त बाद इसकी खबर सामने आई. रिपोर्ट में बताया गया कि शादी को इतनी गुपचुप तरीके से किया गया था कि परिवार के अलावा दूसरे किसी भी शख्स को दावत नहीं मिली थी. कोई भी दोस्त या क्रिकेटर भी इस शादी का हिस्सा नहीं बना था.

अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर यश दयाल की दुल्हन कौन हैं? तो उनकी पत्नी का नाम श्वेता पुंडीर हैं, जो पेशे से एक कंटेंट क्रिएटर हैं. मजे की बात यह है कि श्वेता ने हाल ही में यश के साथ एक रील भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिससे दोनों के रिश्ते पर लगभग मोहर लगती हुई दिखी. इसके अलावा वह यश से जुड़ी एक पोस्ट और शेयर कर चुकी हैं.

यश ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 43 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 43 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 33.90 की औसत से 41 विकेट चटकाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट 3/20 का रहा. इसके अलावा उनकी इकॉनमी 9.57 की रही.

Education : 9 साल तक नहीं गए स्कूल, फिर बन गए इनोवेटर. कितने पढ़े-लिखे हैं सोनम वांगचुक

0

सोनम वांगचुक सिर्फ एक इंजीनियर ही नहीं हैं, बल्कि वे ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी शिक्षा और इनोवेशन के जरिए समाज में बड़ा बदलाव लाने की कोशिश की.

लद्दाख के प्रसिद्ध इंजीनियर, शिक्षा सुधारक और पर्यावरण कार्यकर्ता Sonam Wangchuk एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्हें हिरासत से रिहा किए जाने की खबर सामने आई, जिसके बाद लोग उनके जीवन और काम के बारे में फिर से जानने लगे हैं. सोनम वांगचुक सिर्फ एक इंजीनियर ही नहीं हैं, बल्कि वे ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी शिक्षा और इनोवेशन के जरिए समाज में बड़ा बदलाव लाने की कोशिश की, दिलचस्प बात यह है कि आज दुनिया भर में पहचान बना चुके सोनम वांगचुक अपने बचपन में 9 साल की उम्र तक स्कूल ही नहीं जा पाए थे.

पहाड़ों के बीच बसे लद्दाख के एक छोटे से गांव में जन्मे वांगचुक के पास उस समय पढ़ाई की सुविधाएं बहुत कम थीं, लेकिन कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और आगे चलकर इंजीनियर बने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया और कई ऐसे प्रयोग किए जिनकी चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होती है. तो आइए जानते हैं कि सोनम वांगचुक कितने पढ़े-लिखे हैं.

Sonam Wangchuk की पढ़ाई मैकेनिकल इंजीनियरिंग तक हुई है. उन्होंने National Institute of Technology Srinagar (NIT श्रीनगर) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री (B.E.) हासिल की है. सोनम वांगचुक अपने गांव में पढ़ाई की सुविधा न होने की वजह से लगभग 9 साल की उम्र तक स्कूल नहीं जा पाए थे.बाद में उन्हें पढ़ाई के लिए श्रीनगर भेजा गया, शुरुआत में उन्हें हिंदी और अंग्रेजी समझने में दिक्कत होती थी, लेकिन उन्होंने मेहनत करके पढ़ाई जारी रखी. उन्होंने आगे चलकर National Institute of Technology Srinagar से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की, पढ़ाई के समय वे बच्चों को ट्यूशन पढ़ा कर अपना खर्च भी चलाते थे.

इंजीनियर बनने के बाद उन्होंने नौकरी के बजाय शिक्षा और समाज सुधार का रास्ता चुना. 1988 में उन्होंने Students Educational and Cultural Movement of Ladakh (SECMOL) की स्थापना की, जिससे लद्दाख के छात्रों की शिक्षा व्यवस्था सुधारने का काम शुरू हुआ. साथ ही उन्होंने पानी की समस्या से निपटने के लिए Ice Stupa जैसी अनोखी तकनीक भी विकसित की, जिससे उन्हें दुनिया भर में पहचान मिली. सोनम वांगचुक का जन्म 1 सितंबर 1966 को लद्दाख के उलेटोकपो नाम के गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम सोनम वांग्याल और मां का नाम शेरिंग है.

उस समय उनके गांव में स्कूल जैसी सुविधाएं बहुत सीमित थीं. इसी वजह से वे लगभग 9 साल की उम्र तक औपचारिक शिक्षा से दूर रहे. बाद में पढ़ाई के लिए उन्हें श्रीनगर भेजा गया. वहां भी शुरुआत में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाएं अच्छी तरह नहीं आती थीं, इसलिए पढ़ाई समझना उनके लिए आसान नहीं था, किन उन्होंने धीरे-धीरे मेहनत करके इन चुनौतियों को पार किया. सोनम वांगचुक को सबसे ज्यादा पहचान उनके अनोखे प्रयोगों के कारण मिली.उनका सबसे प्रसिद्ध आविष्कार Ice Stupa तकनीक है. यह बर्फ से बना कृत्रिम ग्लेशियर होता है, जिससे सर्दियों में पानी जमा किया जाता है और गर्मियों में किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल जाता है. इस तकनीक की वजह से लद्दाख के कई इलाकों में खेती करना आसान हुआ और सूखे जैसी समस्या से काफी हद तक राहत मिली.

- Advertisement -

News of the Day