Friday, March 20, 2026
Home Blog Page 28

Business : शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा सेंसेक्स; निफ्टी भी 110 अंक नीचे

0

आज सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 32 अंकों की बढ़त हासिल करने के बाद सेंसेक्स फिर से करीब 435 अंक नीचे चला गया है. वहीं, निफ्टी में भी 110 अंकों की गिरावटदेखी जा रही है. भारतीय शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव का क्रम बना हुआ है. सुबह के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अभी 77770.74 पर कारोबार कर रहा है. यह इसके पिछले बंद 78205.98 के मुकाबले लगभग 435 अंक या 0.56 परसेंट नीचे है. वहीं, NSE का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 110 अंक लुढ़ककर 24150 पर ट्रेड करता दिख रहा है.

शुरुआती कारोबार में Wipro, Tata Steel, Power Grid, Bajaj Finserv, Tech Mahindra के शेयरों में बढ़त देखी जा रही है. वहीं, Kotak Mahindra Bank, ICICI Bank, HDFC Bank, Reliance Industries और Apollo Hospitals के शेयरों को नुकसान पहुंचा है. बैंक निफ्टी में गिरावट के चलते सेंसेक्स अभी लाल निशान में कारोबार कर रहा है.

एशियाई बाजारों का हाल

बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी के चलते एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिली. जापान का निक्केई 225 1.36 परसेंट उछला, जबकि टॉपिक्स में 1.22 परसेंट की तेजी देखने को मिली. दक्षिण कोरिया के कोस्पी ने 2.52 परसेंट की बढ़त हासिल की, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक 1.39 परसेंट तक चढ़ा. वहीं, हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 25,936 पर कारोबार करता नजर आया, जबकि इंडेक्स का पिछली क्लोजिंग 25959.9 पर हुई थी.

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट लाल निशान में बंद हुआ. इस दौरान निवेशकों की नजर तेल की कम हुई कीमतों और ईरान में जंग की स्थिति पर रही. S&P 500 0.21 परसेंट गिरकर 6781.48 पर बंद हुआ. इसी तरह से डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज भी 34.29 अंक या 0.07 परसेंट लुढ़ककर 47706.51 पर बंद हुआ. हालांकि, नैस्डैक कंपोजिट 0.01 परसेंट बढ़कर 22697.10 पर बंद हुआ. बुधवार सुबह कच्चे तेल की कीमतें निचले स्तर से ऊपर चली गईं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से ईरान में युद्ध समाप्त होने के संकेत मिलने के साथ WTI क्रूड की कीमतें 0.03 परसेंट गिरकर 83.43 पर कारोबार करती नजर आईं, जबकि ब्रेंट क्रूड पिछले सेशन के हाई लेवल 119.50 डॉलर प्रति बैरल से गिरकर अब 87-90 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में है.

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी ने ईरान के साथ युद्ध के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने के बाद उन्हें कम करने के लिए अपने इतिहास में सबसे बड़े तेल भंडार (Emergency Oil Reserve) को जारी करने का प्रस्ताव दिया है. इसके तहत 182 मिलियन बैरल तेल से ज्यादा तेल जारी किया जाएगा.

National : खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर किया बड़ा दावा

0

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की 28 फरवरी को एयरस्ट्राइक में मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर बनाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है.ईरान के नए सुप्रीम लीडर को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. रिपोर्ट के मुताबिक बहुत कम लोग चाहते थे कि मोजतबा खामेनेई ईरान के अगले सुप्रीम लीडर बनें. यहां तक कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके अपने पिता अली खामेनेई भी इस फैसले के पक्ष में नहीं थे.

रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की 28 फरवरी को एयरस्ट्राइक में मौत हो गई थी. न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अली खामेनेई ने अपनी वसीयत में साफ लिखा था कि उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को उनका उत्तराधिकारी न बनाया जाए. हालांकि ईरान की ताकतवर सैन्य संस्था इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दबाव डालकर मोजतबा को इस पद तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

विशेषज्ञों के अनुसार, अली खामेनेई को अपने बेटे की योग्यता को लेकर गंभीर संदेह था. विपक्षी संगठन नेशनल यूनियन फॉर डेमोक्रेसी के रिसर्च डायरेक्टर खोसरो इस्फहानी ने कहा कि अली खामेनेई ने अपनी वसीयत में साफ तौर पर लिखा था कि मोजतबा को उत्तराधिकारी न बनाया जाए. इस्फहानी के मुताबिक अली खामेनेई का मानना था कि मोजतबा के पास देश चलाने के लिए जरूरी अनुभव और राजनीतिक कद नहीं है. उन्होंने कहा, “मोजतबा एक युवा धर्मगुरु हैं, जिन्होंने राजनीति में कोई खास उपलब्धि हासिल नहीं की है.” इस्फहानी ने यह भी कहा कि इतने सालों तक मोजतबा की पहचान सिर्फ अपने पिता के नाम की वजह से ही रही है.

ईरान में सुप्रीम लीडर चुनने की जिम्मेदारी आमतौर पर असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स नाम की संस्था की होती है. यह धर्मगुरुओं की एक परिषद है, जो देश के सर्वोच्च नेता का चुनाव करती है. लेकिन इस्फहानी के अनुसार मोजतबा की नियुक्ति सामान्य प्रक्रिया के तहत नहीं हुई. उनका कहना है कि जब असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स इस मुद्दे पर विचार कर रही थी, तब IRGC ने उस पर दबाव डाला और अंत में फैसला मोजतबा के पक्ष में करवा दिया. इस्फहानी ने ईरान के अंदर मौजूद अपने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि मोजतबा को परिषद में बहुमत के वोट भी नहीं मिले थे. बताया जा रहा है कि IRGC के दबाव के कारण कई धर्मगुरुओं ने उस बैठक का बहिष्कार कर दिया, जिसमें नए सुप्रीम लीडर के नाम की घोषणा की गई थी.इस्फहानी ने कहा कि असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने वास्तव में मोजतबा के पक्ष में मतदान नहीं किया था. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ काफी विरोध था, लेकिन IRGC के दबाव के चलते उन्हें उत्तराधिकारी घोषित कर दिया गया. इस्फहानी के अनुसार, ईरान की यह ताकतवर सैन्य संस्था मोजतबा को ऐसा नेता मानती है जिसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है. उन्होंने कहा, “वे उन्हें एक कठपुतली की तरह देखते हैं, जिस पर वे अपनी मर्जी से असर डाल सकते हैं.”

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है. ट्रंप ने कहा कि मोजतबा खामेनेई शांति से नहीं रह पाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अली खामेनेई के दूसरे बेटे को ईरान का नया नेता बनाना स्वीकार नहीं किया जा सकता. मोजतबा की नियुक्ति से पहले ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका को ईरान के अगले नेता के चयन में भूमिका होनी चाहिए, जैसे पहले वेनेजुएला के मामले में अमेरिका ने हस्तक्षेप किया था. एक्सियोस को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि 56 साल के मोजतबा खामेनेई का अपने पिता के बाद ईरान का प्रमुख बनना स्वीकार नहीं है.

ट्रंप ने कहा कि वे चाहते हैं कि ईरान में ऐसा नेता आए जो देश में शांति और संतुलन ला सके. उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई ऐसा नेता बनाया जाता है जो अली खामेनेई की नीतियों को ही आगे बढ़ाएगा, तो इससे अमेरिका को पांच साल के भीतर फिर से युद्ध का सामना करना पड़ सकता है. रविवार को एबीसी न्यूज से बातचीत में ट्रंप ने कहा, “उन्हें हमसे मंजूरी लेनी होगी. अगर उन्हें हमारी मंजूरी नहीं मिली तो वे ज्यादा समय तक टिक नहीं पाएंगे.”

56 साल के मोजतबा खामेनेई ने इससे पहले कभी कोई आधिकारिक सरकारी पद नहीं संभाला था. उनका प्रभाव मुख्य रूप से अपने पिता के करीबी दायरे में काम करने से बढ़ा था. इसी दौरान ईरान में सख्त रूढ़िवादी नीतियां और मजबूत होती गईं.
2000 के दशक में लीक हुए अमेरिकी कूटनीतिक दस्तावेजों में उन्हें “पावर बिहाइंड द रोब्स” यानी पर्दे के पीछे की ताकत बताया गया था. उसी समय उन पर यह आरोप भी लगा था कि उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति चुनावों को प्रभावित करने में भूमिका निभाई थी ताकि सत्ता के समर्थक उम्मीदवार जीत सकें.

Bollywood : छोटे भाई की शादी में छाई सारा! ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाती हैं ये आसान तरीका, आप भी कर सकते हैं ट्राई कर सकते हे

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अपनी ग्लोइंग स्किन और सादगी के लिए चर्चा में रहती हैं. सारा ने खुलासा किया कि वे महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय क्लीन डाइट, हाइड्रेशन और साधारण स्किनकेयर रूटीन पर भरोसा करती हैं. सोशल मीडिया सेंसेशन और दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अपने फैशनसेंस के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं. सारा का अंदाज उनके चाहने वालों को बहुत पसंद आता है, 28 साल की सारा के फेस का ग्लो हर किसी को अपना मुरीद कर लेता है. हाल ही में अपने छोटे भाई अर्जुन की शादी में सारा ने लुक्स से सबको अपना फैन बना लिया. 

सारा जैसी चमकती हुई स्किन हर कोई चाहता है, ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि सचिन की लाडली अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए क्या स्किनकेयर अपनाती हैं. सारा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने ब्यूटी सीक्रेट रिवील किए थे, आइए जानते हैं कि वो अपने इस दमकते चेहरे के लिए क्या रूटीन फॉलो करती हैं.  जहां आजकल सोशल मीडिया पर 10 से 15 स्टेप वाले स्किनकेयर रूटीन और महंगे प्रोडक्ट्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. वहीं सारा का मानना है कि हेल्दी स्किन के लिए सबसे जरूरी चीजें हैं, सही लाइफस्टाइल, हाइड्रेशन और सिंपल स्किनकेयर रूटीन.

सारा तेंदुलकर ने अपनी ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट शेयर किया. उन्होंने बताया कि उनकी स्किन सेंसिटिव और एक्ने-प्रोन है, इसलिए वह स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से पहले काफी सावधानी रखती हैं. वह हमेशा जेंटल क्लींजर, हल्के मॉइस्चराइजर और ऐसे इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करती हैं जो स्किन के नेचुरल बैलेंस को बनाए रखें और उन्हें लगाने से उनकी स्किन को कोई नुकसान भी ना हो.

सारा ने बताया कि वह ज्यादा प्रोडक्ट्स एक्सपेरिमेंट करने से बचती हैं. उनका कहना है कि स्किनकेयर में बेसिक चीजों सही तरीके से और लगातार करना ज्यादा फायदेमंद होता है. क्लेंजिंग, मॉइस्चराइजिंग और सनस्क्रीन यह तीनों उनके डेली रूटीन का हिस्सा है, इनके अलावा वो अपनी स्किन हाइड्रेट भी रखती हैं. सारा को पीसीओएस यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम था, जिसकी वजह से उन्हें ऑयली स्किन और बार-बार ब्रेकआउट जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. हालांकि इस एक्सपीरिंयस ने उन्हें यह समझने में मदद की कि स्किन हेल्थ और इंटरनल हेल्थ का आपस में गहरा रिश्ता है.

सारा ने पीसीओएस से जूझने के दौरान अपनी लाइफस्टाइल में काफी बदलाव किए. उन्होंने क्लीन डाइट अपनाई, नियमित स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शुरू की और जरूरत पड़ने पर डर्मेटोलॉजिस्ट से भी सलाह ली.
उनका मानना है कि स्किन से जुड़ी समस्याओं में जल्दी रिजल्ट पाने के लिए गलत प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बजाय एक्सपर्ट एक्सपर्ट की सलाह लेना ज्यादा सही होता है. उनका मानना है कि ग्लोइंग स्किन के लिए महंगे प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि अच्छी आदतें जरूरी हैं. जैसे समय पर पानी पीना, 7 से 8 घंटे की नींद लेना और बैलेंस डाइट लेना. यह सभी चीजें हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए अहम है और इनके अलावा फास्ट फूड और ऑयली फूड से दूर रहना.

Trending : बीन बजाकर खेल दिखा रहा था सपेरा, सांप ने बिजली की रफ्तार से किया हमला

0

एक सपेरा सड़क किनारे बैठकर बीन बजा कर सांप को नचाने की कोशिश करता दिखाई देता है. लेकिन अगले ही पल ऐसा कुछ होता है कि देखने वाले भी हैरान रह जाते हैं. एक सपेरा सड़क किनारे बैठकर बीन बजा कर सांप को नचाने की कोशिश करता दिखाई देता है. लेकिन अगले ही पल ऐसा कुछ होता है कि देखने वाले भी हैरान रह जाते हैं. दरअसल खेल दिखाने के दौरान सांप अचानक तेजी से सपेरे पर हमला कर देता है. वहीं इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हाे जाता है. सोशल मीडिया पर सपेरे और सांप के इस वीडियो को तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इसे देखकर कई तरह के रिएक्शंस भी दे रहे हैं.

एक सपेरा जमीन पर बैठा हुआ है और हाथ में बीन लेकर सांप का खेल लोगों को दिखा रहा है. वहीं फन फैला कर बैठा सांप बीन की धुन पर लहराता नजर आता है. कुछ सेकेंड तक सब कुछ नॉर्मल लगता है, लेकिन अचानक सांप बहुत तेज गति से सपेरे की और झपट्टा मार कर हमला कर देता है. सांप का हमला इतना तेज होता है कि सपेरा भी घबरा जाता है और पीछे होने की कोशिश करता है. वहीं यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो जाता है.

अब तो लगता है सपेरे का सीधे भगवान से मिलने का समय आ गया है. वहीं दूसरे ने मजाक करते हुए कमेंट किया लास्ट म्यूजिक बजा दिया भाई ने… एक और यूजर ने लिखा सांप भाई को सपेरे का गाना पसंद नहीं आया. वहीं एक यूजर ने फिल्मी अंदाज में लिखा सांप का शो अभी भी चालू है. इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट किया अब सपेरा भगवान से मिलने जा रहा है.

Bollywood : अर्जुन की शादी में चला ऐश्वर्या राय का जादू, बच्चन परिवार की बहू ने अनारकली में काटा बवाल

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया सानिया चंडोक की शादी में फैशन और ग्लैमर का तगड़ा कॉम्बिनेशन देखने को मिला. ऐश्वर्या राय ने अपने लुक से सभी को दीवाना बना दिया. शादियां अब सिर्फ रस्मों तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि फैशन और ग्लैमर का भी बड़ा मंच बन जाती हैं. अर्जुन तेंदुलकर और सानिया सानिया चंडोक की शादी में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलाय इस खास मौके पर खेल, फिल्म और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. लेकिन जैसे ही ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने एक साथ एंट्री की, पूरा ध्यान उन्हीं पर टिक गया. दोनों की मौजूदगी ने इस समारोह में बॉलीवुड की क्लासिक शान और ग्लैमर जोड़ दिया.

इस खास मौके के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने गहरे नीले और सिल्वर रंग का बेहद खूबसूरत अनारकली सूट पहना था. यह फ्लोर-लेंथ आउटफिट बारीक सिल्वर एम्ब्रॉयडरी से सजा हुआ था, जो रोशनी में हल्की चमक के साथ बेहद आकर्षक लग रहा था. अनारकली का फिटेड बोडिस और नीचे की ओर फैलता हुआ फ्लेयर इस आउटफिट को शाही अंदाज दे रहा था. इस ड्रेस की कारीगरी में सिल्वर थ्रेडवर्क और जरी जैसी बारीक कढ़ाई दिखाई दे रही थी, जो इसे और भी रॉयल बना रही थी. यह लुक पारंपरिक भारतीय फैशन और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत मेल था, जो शादी जैसे बड़े समारोह के लिए बिल्कुल परफेक्ट लग रहा था.

ऐश्वर्या ने अपने सिग्नेचर स्टाइल को बरकरार रखते हुए क्लासिक मेकअप चुना. उनका बोल्ड रेड लिपस्टिक लुक नीले रंग की ड्रेस के साथ शानदार कॉन्ट्रास्ट बना रहा था. बालों को उन्होंने सॉफ्ट कर्ल्स में खुला रखा, जिससे पूरा लुक और भी ग्रेसफुल लग रहा था. अपने आउटफिट को और खास बनाने के लिए उन्होंने सिल्वर रंग का एक स्टेटमेंट बैग कैरी किया, जो ड्रेस की एम्ब्रॉयडरी से पूरी तरह मैच कर रहा था. वहीं ज्वेलरी में उन्होंने डायमंड पीस चुने, जो लुक को एलिगेंट बनाते हुए भी ज्यादा भारी नहीं लग रहे थे. ऐश्वर्या के साथ खड़े अभिषेक बच्चन ने भी अपने लुक से सभी का ध्यान खींचा. उन्होंने एक क्लासिक ब्लैक शेरवानी पहनी थी, जो बेहद सादगी भरे लेकिन स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही थी. उनकी शेरवानी का स्ट्रक्चर्ड डिजाइन ऐश्वर्या के चमकदार आउटफिट के साथ शानदार कॉन्ट्रास्ट बना रहा था.

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चांधोक की शादी इस सीजन की सबसे चर्चित शादियों में से एक बन गई. इस समारोह में क्रिकेट और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. लेकिन ऐश्वर्या और अभिषेक की मौजूदगी ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

Life style : सोते समय इस दिशा में भूलकर भी न रखें सिर, बर्बाद हो सकती है किस्मत!

0

सोते समय सिर किस दिशा में रखें? वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा में सोना सेहत और किस्मत के लिए खतरनाक है. जानें बरकत और अच्छी नींद के लिए सबसे उत्तम दिशा कौन सी हे. क्या आप जानते हैं कि आपकी नींद की गुणवत्ता सिर्फ गद्दे पर नहीं, बल्कि आपके सोने की दिशा पर भी निर्भर करती है? अक्सर हम थकान मिटाने के लिए बिस्तर पर तो जाते हैं, लेकिन उठते ही भारीपन या सिरदर्द महसूस करते हैं. वास्तु शास्त्र कहता है कि सोते समय हमारा शरीर पृथ्वी की चुंबकीय ऊर्जा के संपर्क में होता है, और गलत दिशा इसे बिगाड़ सकती है. आइए जानते हैं कि कौन सी दिशा आपको ऊर्जा देगी और कौन सी आपके सुकून को छीन सकती है. 

उत्तर दिशा
वास्तु और विज्ञान दोनों का मानना है कि उत्तर दिशा में सिर करके सोना सेहत के लिए जोखिम भरा है. पृथ्वी का अपना चुंबकीय ध्रुव उत्तर-दक्षिण है.  जब हम सिर उत्तर की ओर करके सोते हैं, तो हमारे शरीर का चुंबकीय प्रवाह पृथ्वी के प्रवाह से टकराता है. यह टकराव मस्तिष्क पर दबाव बनाता है, जिससे मानसिक तनाव, चिड़चिड़ापन और गहरी नींद न आने की समस्या पैदा होती है. दक्षिण और पूर्व: सेहत के लिए वरदान

दक्षिण दिशा (सबसे श्रेष्ठ): वास्तु विशेषज्ञों की पहली पसंद दक्षिण है. इस दिशा में सिर रखकर सोने से शरीर में चुंबकीय संतुलन बना रहता है, जो सुकून भरी और गहरी नींद के लिए अनिवार्य है. सुबह जागने पर आप तरोताजा और ऊर्जा से भरपूर महसूस करते हैं.

पूर्व दिशा (छात्रों के लिए उत्तम): सूर्योदय की इस दिशा में सिर रखना बेहद शुभ है. यह एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मददगार है. जो लोग मानसिक काम या पढ़ाई अधिक करते हैं, उनके लिए यह दिशा बहुत फायदेमंद मानी गई है.

पश्चिम दिशा: क्यों बरतें सावधानी?
वास्तु शास्त्र में पश्चिम दिशा को सोने के लिए तटस्थ या औसत माना गया है. कुछ लोग इस दिशा में सोने पर अस्थिरता और बेचैनी महसूस करते हैं. यदि आपके पास अन्य विकल्प हैं, तो बेहतर होगा कि आप इसे नजरअंदाज करें, दक्षिण या पूर्व को प्राथमिकता दें.
सिर्फ दिशा ही नहीं, करवट का भी स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है. आयुर्वेद के अनुसार ‘वामकुक्षी’ (बाईं करवट सोना) पाचन तंत्र के लिए सबसे अच्छा है. इस स्थिति में सोने से पेट का एसिड ऊपर नहीं आता, जिससे हार्टबर्न की समस्या नहीं होती. इसके अलावा, यह हृदय पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाव को कम कर रक्त संचार को सुचारू बनाए रखने में मदद करता है. 

Sports : ‘मिस इंडिया’ रहीं जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना, मॉडलिंग छोड़ स्पोर्ट्स में बनाया करियर, लाखों में कमाई

0

भारतीय टीम की शानदार T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद जहां मैदान पर खिलाड़ियों के जश्न की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, वहीं स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन भी चर्चा में आ गई हैं. स्टेडियम से उनकी मौजूदगी और बुमराह के साथ उनकी केमिस्ट्री फैंस का ध्यान खींच रही है. लेकिन संजना गणेशन सिर्फ बुमराह की पत्नी नहीं बल्कि खुद भी एक नामचीम शख्सियत हैं. वो एक एंकर शो की 40 लाख तक फीस लेती हैं. आइये जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें. साथ ही उनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई.

संजना गणेशन का जन्म पुणे में हुआ था. वो एक हाईली एजुकेटेड फैमिली से आती हैं. उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, लेकिन जल्द ही उनका झुकाव मॉडलिंग और मीडिया की दुनिया की तरफ बढ़ गया. अपनी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस की वजह से उन्होंने Femina Miss India में भी हिस्सा लिया. वो फाइनलिस्ट रहीं. उन्होंने Femina Miss India में भी हिस्सा लिया. वो फाइनलिस्ट रहीं. उन्होंने ऑफिशियली गॉर्जियस का टाइटल भी जीता. संजना गणेशन ने रियलिटी शो MTV Splitsvilla में भी हिस्सा लिया था. इस शो के दौरान उनका नाम कंटेस्टेंट अश्विनी कॉल के साथ भी जोड़ा गया था. शो में दोनों की केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही और एक एपिसोड में संजना ने अश्विनी कॉल को किस भी किया था, जिसके बाद वह काफी सुर्खियों में आ गई थीं.

रियलिटी टीवी के बाद संजना ने अपने करियर की दिशा बदलते हुए स्पोर्ट्स एंकरिंग की दुनिया में कदम रखा. वो अब टीवी होस्ट होने के साथ स्पोर्ट्स की एंकरिंग भी करती  हैं. उन्होंने कई बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट्स और लीग्स में एंकरिंग की. अपनी प्रोफेशनल स्टाइल और क्रिकेट की समझ के कारण वह जल्द ही स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग की जानी-मानी फेस बन गईं.

स्पोर्ट्स शो के दौरान ही संजना की मुलाकात भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से हुई. काम के सिलसिले में शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे. कहा जाता है कि बुमराह ने काफी सिंपल लेकिन दिल छू लेने वाले अंदाज में संजना को होटल रूम की बालकनी में प्रपोज किया था. जब संजना गणेशन आईपीएल के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ काम कर रही थीं और जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, उसी दौरान दोनों की लव लव स्टोरी ने एक खास मोड़ लिया. बुमराह ने अपनी लेडी लव को प्रपोज करने के लिए पूरा फिल्मी सीन तैयार किया था.

इसके लिए उन्होंने IPL के अधिकारियों की भी मदद ली ताकि सब कुछ बिल्कुल परफेक्ट तरीके से हो सके. जब संजना कमरे में पहुंचीं, तो बुमराह ने पहले से ही वहां केक रखा हुआ था, कमरे को खूबसूरती से सजाया हुआ था और अंगूठी भी तैयार रखी थी. इसके बाद उन्होंने संजना को बालकनी में चलने के लिए कहा, जहां चारों तरफ मोमबत्तियों से रोमांटिक माहौल बनाया गया था. कुछ समय तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखने के बाद दोनों ने मार्च 2021 में शादी कर ली. यह शादी काफी निजी समारोह में हुई थी, जिसमें परिवार और करीबी लोग शामिल हुए थे. शादी के बाद कपल के घर एक बेटे ने जन्म लिया, जिसका नाम अंगद है.

Technology : गर्मी से पहले बड़ा झटका! महंगे होने वाले हैं AC, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें

0

इस साल गर्मी शुरू होने से पहले ही एयर कंडीशनर खरीदने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. इस साल गर्मी शुरू होने से पहले ही एयर कंडीशनर खरीदने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. बाजार में जल्द ही AC की कीमतें बढ़ सकती हैं जिससे लोगों के बजट पर असर पड़ने की आशंका है. अगर आप आने वाले महीनों में नया AC लेने की सोच रहे हैं तो जल्दी खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रमुख कंपनियां अपने एयर कंडीशनर के दाम बढ़ाने की तैयारी में हैं.

घरेलू और विदेशी कई प्रमुख ब्रांड अपने AC महंगे करने जा रहे हैं. इनमें Voltas, LG Electronics, Daikin और Blue Star Limited जैसे बड़े नाम शामिल हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार आने वाले समय में एयर कंडीशनर की कीमतों में लगभग 5 प्रतिशत से लेकर 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है. कंपनियों का कहना है कि लागत बढ़ने के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ रहा है. AC के महंगे होने के पीछे सबसे बड़ी वजह इसके निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि है. एयर कंडीशनर के कई अहम हिस्सों में कॉपर का व्यापक उपयोग होता है. हाल के महीनों में कॉपर की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं जिससे उत्पादन लागत भी बढ़ गई है. इसके अलावा रुपये की कमजोरी के कारण आयात किए जाने वाले पार्ट्स पहले की तुलना में ज्यादा महंगे पड़ रहे हैं. वैश्विक स्तर पर लॉजिस्टिक्स और माल ढुलाई की लागत बढ़ने से भी कंपनियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है.

सरकार की ओर से लागू किए गए नए ऊर्जा मानकों का असर भी AC की कीमतों पर पड़ रहा है. Bureau of Energy Efficiency द्वारा तय किए गए नए नियम 1 जनवरी 2026 से लागू हो चुके हैं. इन मानकों के तहत तैयार किए गए 5-स्टार एयर कंडीशनर पुराने मॉडलों की तुलना में लगभग 10 से 11 प्रतिशत तक कम बिजली की खपत करते हैं. हालांकि इन नए मानकों को पूरा करने के लिए कंपनियों को बेहतर तकनीक और नए कंपोनेंट्स का इस्तेमाल करना पड़ रहा है जिससे शुरुआती कीमत थोड़ी बढ़ जाती है. लेकिन लंबे समय में कम बिजली खपत के कारण उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत मिल सकती है.

बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत मिलने के बाद विशेषज्ञों का मानना है कि अगर कोई नया AC खरीदने की योजना बना रहा है तो ज्यादा देर करना ठीक नहीं होगा. आने वाले महीनों में लागत बढ़ने के साथ कंपनियां कीमतों में और बदलाव कर सकती हैं. ऐसे में समय रहते खरीदारी करने से उपभोक्ता बढ़ती कीमतों से बच सकते हैं.

Bollywood : चॉल में रहते थे जैकी श्रॉफ, शादी के लिए पत्नी आएशा ने छोड़ी थी लग्जरी लाइफ

कृष्णा श्रॉफ ने एक रियलिटी शो में अपने माता-पिता जैकी और आएशा श्रॉफ की लव स्टोरी और जीवन के संघर्ष के बारे में खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मां ने अपनी आरामदायक और अमीर जिंदगी छोड़कर जैकी के साथ मुंबई की चॉल में रहने का फैसला किया था. बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ टीवी पर छाई हुई हैं. इन दिनों वो रियलिटी शो द 50 में नजर आ रही हैं. कृष्णा ने शो में अपने बॉयफ्रेंड संग मुलाकात और लव लाइफ को लेकर चर्चा की थी. हालिया एपिसोड में कृष्णा ने अपने पेरेंट्स की लव स्टोरी और उनके लाइफ स्ट्रगल पर बात की है.

कृष्णा ने बताया कि उनकी मां आएशा ने उनके पिता जैकी के साथ रहने के लिए अपनी लग्जूरियस लाइफ को छोड़ गिया था. जब दोनों का प्यार परवान चढ़ा था, तब उनके पिता जैकी मुंबई की एक चॉल में रहते थे. स्ट्रगल के दिनों में उनकी मां ने पिता का साथ दिया. तब वो सुपरस्टार नहीं थे. मगर उनकी मां ने पिता को मुश्किल वक्त में संभाला, उनकी लो-लाइफ को सपोर्ट किया.

कृष्णा के मुताबिक, उनकी मां आएशा एक फाइनेंसियली सिक्योर बैकग्राउंड से आती थीं. वो अच्छे और अमीर घराने से थीं. कंफर्ट माहौल में पली बढ़ी थीं. लेकिन जब उनकी मां ने जैकी श्रॉफ से शादी करने की ठानी तो चीजें अलग थीं. उनके पिता जैकी संग आने के लिए मां ने अपना सब कुछ छोड़ दिया था. वो मुंबई की चॉल में रहने लगी थीं. तब जैकी चॉल में अपने पेरेंट्स के साथ रहते थे. मां ने शादी के बाद वहीं पर शिफ्ट किया. अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को पीछे छोड़ दिया था.

बाद में उनका परिवार अपने पहले घर में गया. कृष्णा ने बताया कि उनकी मां हमेशा दूसरों की खुशी देखती हैं. अपने बारे में सबसे आखिर में सोचती हैं. युविकाचौधरी संग बातचीत में कृष्णा ने बताया कि उनका बचपन नॉर्मल बीता था. उन्हें और उनके भाई टाइगर को पेरेंट्स ने इंडस्ट्री की लाइमलाइट से दूर ही रखा था. कृष्णा ने बताया कि वो और टाइगर फैमिली के करीब हैं. क्योंकि आखिर में घर पर उनके पेरेंट्स और वो दोनों ही रहे थे. उनका स्कूल टाइम भी लो-प्रोफाइल रहा था. फिल्म सेट्स पर जाना उनके चाइल्डहुड का रेगुलर पार्ट नहीं था. उनकी फैमिली प्राइवेट लाइफस्टाइल फॉलो करती थी.

Technology : सिर्फ फोन ही चार्ज करने के काम नहीं आता पावर बैंक, ये यूज करना जान लिए तो आज ही खरीदने दौड़ेंगे

0

अधिकतर लोग पावर बैंक को फोन या दूसरी एक्सेसरीज चार्ज करने के लिए यूज करते हैं, लेकिन यह कई और काम भी आ सकता है. इससे लैंप से लेकर फैन तक बनाया जा सकता है. पावर बैंक एक बहुत काम की एक्सेसरी है. अगर आप लगातार ट्रैवल करते हैं या फील्ड में रहते हैं तो फोन चार्जिंग के लिए पावर बैंक का होना जरूरी है. अधिकतर लोग पावर बैंक को फोन चार्जिंग और ज्यादा से ज्यादा स्मार्टवॉच या ईयरफोन आदि चार्ज करने के लिए इसे यूज करते हैं. कम ही लोगों को पता है कि पावर बैंक के और भी कई यूज हैं. आज हम आपको पावर बैंक के ऐसे ही कुछ हिडन यूजेज के बारे में बताने जा रहे हैं.

आजकल मार्केट और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर USB लाइट्स आसानी से मिल जाती हैं. पावर बैंक की मदद लेकर आप आसानी से इनका नाइट लैंप बना सकते हैं. घर में डेकोरेशन के साथ-साथ आप कैंपिंग आदि जगहों पर इसका यूज कर सकते हैं. लैंप की तरह आप पावर बैंक से एक छोटा पंखा भी चला सकते हैं. USB लाइट्स की तरह ही बाजार में USB फैन मिल जाएंगे. इन्हें पावर बैंक में प्लग-इन करना है और फिर आप मजे से ठंडी हवा खा सकते हैं. इस तरह का फैन आप ऑफिस से लेकर किचन तक में यूज कर सकते हैं.

लाइट्स और पंखे की तरह कई CCTV कैमरा को भी USB के जरिए पावर बैंक से कनेक्ट किया जा सकता है. ऐसे में अगर आपको कहीं टेंपरेरी कैमरा लगाना है तो पावर बैंक आपके काम आ जाएगा. इसके लिए आपको नया बिजली का कनेक्शन नहीं करना पड़ेगा.अगर आप कंटेट क्रिएटर हैं या फोटोग्राफी करते हैं तो आपको लाइट पर ज्यादा खर्चा करने की जरूरत नहीं है. आप चाहें तो पावर बैंक से कनेक्ट होने वाली रिंग लाइट खरीद सकते हैं. यह सस्ती भी पड़ेगी और इसके लिए आपको बिजली के प्लग की जरूरत भी नहीं होगी. यह पावर बैंक को पावर सोर्स के तौर पर यूज करेगी और आप इसे आउटडोर सेटिंग में भी यूज कर पाएंगे.

- Advertisement -

News of the Day