Monday, June 22, 2026
Home Blog Page 27

NATIONAL : राजस्थान-मध्य प्रदेश सीमा के अंतिम गांव में मुख्यमंत्री की मॉर्निंग वॉक, ग्रामीणों से संवाद कर जानी समस्याएं

0

बांसवाड़ा, 21 मई (हि.स.)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो दिवसीय बांसवाड़ा दौरे के दौरान एक अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने गुरुवार सुबह राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतिम गांव चूड़ादा में मॉर्निंग वॉक की। इस दौरान उन्होंने बेहद सादगी के साथ ग्रामीणों के बीच बैठकर चाय की चुस्की ली और उनसे सीधा संवाद स्थापित किया। इससे पहले बुधवार रात को भी मुख्यमंत्री ने इसी गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी थीं। सुबह की सैर के दौरान मुख्यमंत्री ने आमजन से मिलकर जमीनी हकीकत जानी और लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को हाथ के हाथ निर्देश दिए। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार रात्रि चौपाल के माध्यम से प्रदेश के 14 हजार से अधिक ग्राम पंचायत तक पहुंच कर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

मॉर्निंग वॉक के बाद मुख्यमंत्री बांसवाड़ा के लिए रवाना हुए। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री के ईंधन बचत के संदेश को आगे बढ़ाते हुए आम जनता से पेट्रोल-डीजल बचाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की। इस दौरान उनके साथ सरकार के तीन मंत्री भी मौजूद रहे। अपनी इस सुबह की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जन नेता मामा बालेश्वर दयाल की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

रात्रि चौपाल और संवाद के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में पानी, रेल कनेक्टिविटी और फोरलेन सड़क निर्माण जैसी प्रमुख मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं। इन मांगों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पहाड़ी और जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को अमृत योजना के तहत हैंडपंप लगवाने और क्षेत्र में मा-बाड़ी केंद्र खोलने के जरूरी निर्देश भी दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर योजना का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक अनिवार्य रूप से पहुंचना चाहिए।

NATIONAL : प्रधानमंत्री मोदी कुछ समय बाद पहुंचने वाले हैं स्वदेश, पांच देशों की यात्रा पूरी कर लौट रहे हैं रोम से

0

रोम (इटली), 21 मई (हि.स.)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की अपनी आधिकारिक यात्रा पूरी कर रोम से स्वदेश रवाना हो चुके हैं। वो कुछ घंटों के बाद भारत पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी यात्रा के अंतिम पड़ाव में इटली में अपनी इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी के साथ वार्ता की। बातचीत में दोनों देश आपसी संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमत हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार रात रोम से भारत रवाना होने से पहले एक्स पर लिखा, ” मेरी इटली की यात्रा बेहद सफल रही अब उसका समापन हो रहा है। प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ मैंने अलग-अलग क्षेत्रों के मसलों पर चर्चा की। इस यात्रा का सबसे अहम नतीजा यह है कि भारत-इटली संबंधों को ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाएंगे। पूरी मानवता को इसका लाभ मिलेगा। इससे आने वाले वर्षों में आपसी सहयोग को नई गति मिलेगी। मैं प्रधानमंत्री मेलोनी, इटली सरकार और इटली के बेहतरीन लोगों का उनकी दोस्ती के लिए धन्यवाद देता हूं।”

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी एक्स पर लिखा, ”भारत-इटली संबंध और मजबूत हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पांच देशों की यात्रा का अंतिम चरण संपन्न हुआ। इटली की सफल यात्रा के बाद प्रधानमंत्री स्वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। इस यात्रा में महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए और इटली के साथ विशेष रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में नई गति मिली।” उल्लेखनीय है कि इटली की राजधानी रोम से भारत की राजधानी दिल्ली की अधिकतम हवाई दूरी लगभग 5,994 किलोमीटर है। सीधी उड़ान से लगभग 8 घंटे 35 मिनट का अधिकतम समय लगता है।

SPORTS : ईडन गार्डन्स में कोलकाता की रोमांचक जीत, मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया

0

कोलकाता, 20 मई (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए मुंबई इंडियंस (एमआई) को 4 विकेट से हराकर प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता ने 148 रन के लक्ष्य को 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

बारिश के कारण मैच लगभग एक घंटे की देरी से शुरू हुआ। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी कोलकाता ने शुरुआत से ही मुंबई पर दबाव बनाए रखा। मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर केवल 147 रन ही बना सकी। एक समय टीम ने 84 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे और बड़ा स्कोर बनाने की उम्मीदें कमजोर पड़ गई थीं।

मुंबई की ओर से कप्तान हार्दिक पंड्या ने 26 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन सुनील नरेन की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। अंत में कॉर्बिन बॉश ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

कोलकाता की गेंदबाजी शानदार रही। कैमरन ग्रीन, सौरभ दुबे और कार्तिक त्यागी ने दो-दो विकेट झटके, जबकि सुनील नरेन को एक सफलता मिली। इसके अलावा एक अहम मौके पर विल जैक्स रनआउट हो गए, जिससे मुंबई की पारी और दबाव में आ गई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही और टीम ने 54 रन तक अपने तीन विकेट खो दिए थे। लेकिन इसके बाद मनीष पांडे और रोवमन पॉवेल ने जिम्मेदारी संभालते हुए बेहतरीन साझेदारी की। दोनों ने 47 गेंदों पर 64 रन जोड़कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

मनीष पांडे ने 45 रनों की अहम पारी खेली, जबकि रोवमन पॉवेल ने 40 रन बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस जीत के साथ कोलकाता के 13 मैचों में 13 अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। प्लेऑफ की उम्मीदों को यह जीत नई मजबूती देती है।

WORLD : भारत-स्वीडन संबंधों को मिला नया आयाम, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर : पीएम मोदी

0

गोथेनबर्ग, 18 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वीडन में आयोजित यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री कार्यक्रम के दौरान भारत और स्वीडन के बीच संबंधों को नई दिशा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत और यूरोप के बीच पॉलिटिकल, इकॉनमिक और स्ट्रेटेजिक कन्वर्जेन्स पूरे विश्व में शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत और स्वीडन के संबंध लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन और मानव-केंद्रित विकास पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश नवाचार, सतत विकास और लोकतंत्र को अपनी साझा ताकत मानते हैं।

कार्यक्रम में स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी मौजूद रहीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच ग्रीन ट्रांजिशन, रक्षा, उभरती प्रौद्योगिकियों और लोगों के बीच संबंधों को सहयोग के प्रमुख स्तंभों के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हेल्थ-टेक और ग्रीन मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में व्यापक संभावनाओं का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और स्वीडन मिलकर “स्वीडन-इंडिया टेक्नोलॉजी एंड एआई कॉरिडोर” को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे। साथ ही स्टार्टअप और अनुसंधान क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए भारत-स्वीडन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र स्थापित करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।

जलवायु परिवर्तन और सतत विकास पर भी प्रधानमंत्री ने दोनों देशों की सोच में समानता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत में ग्रीन हाइड्रोजन, सर्कुलर इकोनॉमी और टिकाऊ बुनियादी ढांचे पर बड़े स्तर पर कार्य हो रहा है, जहां स्वीडन की तकनीक और भारत की क्षमता मिलकर वैश्विक समाधान तैयार कर सकती है।

रक्षा सहयोग पर प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वीडिश कंपनियों का भारत में उत्पादन सुविधाएं स्थापित करना इस बात का संकेत है कि दोनों देश अब केवल खरीदार-विक्रेता संबंधों से आगे बढ़कर दीर्घकालिक औद्योगिक साझेदारी की ओर बढ़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में लोकतांत्रिक देशों के बीच सहयोग का महत्व और बढ़ गया है तथा भारत हमेशा संवाद और कूटनीति के माध्यम से समस्याओं के समाधान का समर्थन करता रहा है।

SPORTS : दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

0

आईपीएल 2026 में रविवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने 194 रन के लक्ष्य को 19.2 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीदें बनी हुई हैं, जबकि राजस्थान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 193 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी रही और मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने भी तेज गति से रन जुटाए, लेकिन अंतिम ओवरों में लगातार विकेट गिरने से टीम 200 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी।

राजस्थान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 53 रन की पारी खेली। कप्तान रियान पराग ने 26 गेंदों पर 51 रन बनाकर तेज अर्धशतक जमाया। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी आक्रामक अंदाज दिखाते हुए 21 गेंदों में 46 रन जोड़े। एक समय राजस्थान मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन अंतिम चरण में बल्लेबाजी लड़खड़ा गई।

दिल्ली की ओर से गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क सबसे सफल रहे। उन्होंने चार विकेट हासिल कर राजस्थान की रनगति पर अंकुश लगाया। इसके अलावा लुंगी एनगिडी और माधव तिवारी ने दो-दो विकेट लेकर टीम को अहम सफलताएं दिलाईं।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने संतुलित बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और लगातार साझेदारियां बनाते हुए मैच पर पकड़ बनाए रखी। टीम ने दबाव के क्षणों में संयम दिखाया और अंतिम ओवरों में जीत अपने नाम कर ली।

राजस्थान की यह लगातार तीसरी हार रही, जिससे टीम की प्लेऑफ राह और कठिन हो गई है। दूसरी ओर दिल्ली ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत बनाए रखी है।

MAHARASHTRA : महाराष्ट्र का अमरावती-वर्धा देश में सबसे गर्म, तापमान 46°C:8 राज्यों में पारा 40° पार; गुजरात की जंगल सफारी में जानवरों के लिए AC-स्प्रिंकलर लगाए

0

पश्चिम में राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र-विदर्भ से लेकर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत 8 राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। इन इलाकों में पारा लगातार 40°C से ऊपर चल रहा है। दिन के साथ रातें भी गर्म हो रही हैं।शनिवार को महाराष्ट्र के अमरावती और वर्धा देश के सबसे गर्म शहर रहे। दोनों शहरों का तापमान 46°C रिकॉर्ड हुआ। यूपी के बांदा, मध्य प्रदेश का नौगांव और खंडवा में भी पारा 44°C से ज्यादा रहा।

इधर, गुजरात के एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास बनी जंगल सफारी (सरदार पटेल जूलॉजिकल पार्क) में जानवरों और पक्षियों के लिए AC, कूलर और स्प्रिंकलर लगाए गए हैं।वडोदरा के सायाजीबाग जूलॉजिकल पार्क ने जानवरों और पक्षियों को गर्मी से बचाने के लिए ठंडक के कई इंतजाम किए हैं। इनमें पानी का छिड़काव, बर्फ के टुकड़े, फॉगर शामिल हैं।

WORLD : ईरान होर्मुज में लाएगा नया ट्रैफिक सिस्टम : खास सर्विस पर टैक्स लगेगा, UAE-ओमान को दी चेतावनी

0

चीन और रूस दोनों ने कहा है कि होर्मुज संकट का हल युद्ध नहीं, बल्कि स्थायी सीजफायर है। चीन ने अमेरिका समर्थित प्रस्ताव का विरोध भी किया। इसका मतलब साफ है कि अब यह सिर्फ ईरान बनाम अमेरिका का मामला नहीं रह गया, बल्कि बड़ी ताकतें भी खुलकर पक्ष लेने लगी हैं

ईरान ने साफ संकेत दे दिए हैं कि अब वह सिर्फ चेतावनी नहीं देगा, बल्कि होर्मुज स्ट्रेट पर अपनी पकड़ और भी मजबूत करेगा। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के चेयरमैन इब्राहिम अजीजी ने कहा है कि जल्द ही जहाजों की आवाजाही के लिए नया सिस्टम लागू होगा। इसके तहत वही देश और कारोबारी जहाज आसानी से गुजर पाएंगे, जो ईरान के साथ सहयोग करेंगे। खास सेवाओं के लिए टैक्स भी देना होगा।

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक है। खाड़ी देशों का तेल और गैस इसी रास्ते से दुनिया तक पहुंचता है। दुनिया के कुल तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा यहां से गुजरता है। इसलिए यहां तनाव बढ़ने का असर सिर्फ मिडिल ईस्ट तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है।

ईरान अब यह संकेत दे रहा है कि वह तय करेगा कौन-सा जहाज आसानी से गुजरेगा और कौन नहीं। यानी अगर कोई देश ईरान विरोधी माना गया, तो उसके सैन्य सामान या कारोबारी जहाजों पर दबाव बढ़ सकता है.ईरानी उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने कहा कि अब दुश्मन देशों के हथियार होर्मुज से नहीं गुजरने दिए जाएंगे। इससे अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की चिंता बढ़ गई है।

अगर होर्मुज में तनाव बढ़ता है, तो सबसे पहले तेल की कीमतें उछल सकती हैं। भारत जैसे देश, जो बड़ी मात्रा में तेल आयात करते हैं, उन्हें महंगा पेट्रोल-डीजल झेलना पड़ सकता है।

चीन और रूस दोनों ने कहा है कि होर्मुज संकट का हल युद्ध नहीं, बल्कि स्थायी सीजफायर है। चीन ने अमेरिका समर्थित प्रस्ताव का विरोध भी किया। इसका मतलब साफ है कि अब यह सिर्फ ईरान बनाम अमेरिका का मामला नहीं रह गया, बल्कि बड़ी ताकतें भी खुलकर पक्ष लेने लगी हैं।इजराइल और लेबनान के बीच 45 दिन का सीजफायर बढ़ा जरूर है, लेकिन दक्षिण लेबनान में हमले जारी हैं। लगातार हिंसा के कारण लोग पलायन कर रहे हैं। वहीं UNICEF ने चेतावनी दी है कि लेबनान में करीब 7.7 लाख बच्चे मानसिक तनाव झेल रहे हैं। लगातार युद्ध और विस्थापन का असर आने वाले वर्षों तक दिखाई दे सकता है।

WORLD : चीन में आखिर क्या ‘पक’ रहा है? ट्रंप के बाद अब पुतिन, बीजिंग जाकर जिनपिंग से करेंगे मुलाकात

विश्व की बड़ी ताकतों अमेरिका, रूस और चीन के बीच कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के हाल की चीनी यात्रा के बाद अब रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin भी जल्द बीजिंग जाने वाले हैं, जहां वह चीनी राष्ट्रपति Xi Jinping से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं की इस मीटिंग को लेकर Geopolitics में नई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

क्रेमलिन ने पुष्टि करते हुए कहा कि व्लादिमीर पुतिन के चीन दौरे की तैयारियां करीब-करीब पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा की जाएगी। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव बोले कि अभी इस दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह यात्रा ‘बहुत जल्द’ होने वाली है। हालांकि, मीटिंग के एजेंडे को लेकर अभी तक कोई डिटेल पब्लिक नहीं की गई है।

यह घटनाक्रम ऐसे वक्त में आया है जब रूस-यूक्रेन जंग और ईरान-अमेरिका के बीच तनाव को लेकर विश्व में हलचल बनी हुई है। दरअसल, व्लादिमीर पुतिन की तरफ से हाल ही में दावा किया गया था कि उन्होंने यूक्रेन से जंग के हालात को लेकर भारत, अमेरिका और चीन को जानकारी दी थी। रूस ने इसी के बाद 3 दिन के युद्धविराम की घोषणा भी की थी।

वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी चीन यात्रा के दौरान यह दावा किया कि जिनपिंग भी ईरान और अमेरिका के बीच समझौता चाहते हैं। ट्रंप यह भी बोले कि चीन चाहता है कि Strait Of Hormuz खुला रहे, क्योंकि चीन भारी मात्रा में ईरान का तेल खरीदता है।

गौरतलब है कि चीन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शी जिनपिंग ने अमेरिका-चीन के रिश्तों को विश्व के सबसे अहम द्विपक्षीय संबंधों में से एक बताया है। शी जिनपिंग ने टकराव की जगह सहयोग पर बात करते हुए कहा कि दोनों देश एकसाथ रहें तो विश्व की भलाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

NATIONAL : इस बार केरलम में जल्दी पहुंचेगा मानसून, उत्तर भारत को अभी राहत नहीं; दिल्ली-NCR और पंजाब में लू का अलर्ट

0

मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दक्षिण-पूर्व अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर, पूरे निकोबार द्वीप समूह और अंडमान द्वीप समूह के विजयपुरम समेत कुछ हिस्सों में प्रवेश कर लिया है।

IMD ने यह कहा कि अगले तीन-चार दिनों में मानसून के दक्षिण-पूर्व अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अंडमान द्वीप समूह के शेष हिस्सों और अंडमान सागर के साथ-साथ पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में भी इस अवधि के दौरान मानसून की शुरुआत देखने को मिल सकती है.

इससे पूर्व IMD ने शुक्रवार को कहा था कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरलम में इस बार 26 मई को आगमन की उम्मीद है। वैसे केरल में आमतौर पर मानसून की शुरुआत एक जून को होती है।

इससे पहले, आइएमडी ने कहा था कि इस वर्ष भारत में मानसून के मौसम के दौरान सामान्य से कम वर्षा होने की आशंका है। यह स्थिति इस मौसम के दौरान अल नीनो की स्थिति के उभरने के कारण हो सकती है, जो देश में कम वर्षा का कारण बनती है।

आईएएनएस के अनुसार, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में एनसीआर में तापमान में तेज वृद्धि की भविष्यवाणी की है। दिल्ली में 17 मई को लू चलने के साथ ही अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। आईएमडी ने पंजाब में भी 20 मई तक लू चलने की आशंका जताई है और येलो अलर्ट जारी किया है।

SPORTS : केकेआर ने गुजरात की उम्मीदों पर फेरा पानी, गिल की टीम को 5 मैचों के बाद मिली हार

0

आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में केकेआर का सामना गुजरात के साथ हुआ। इस मैच में केकेआर ने गुजरात को जीत के लिए 248 रन का टारगेट दिया, लेकिन ये टीम 218 रन तक ही पहुंच पाई और उसे 29 रन से हार मिली। गुजरात ने लगातार 5 जीत के बाद ये मैच गंवा दिया।

केकेआर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात को 29 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ केकेआर ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा है जबकि गुजरात टाइटंस के प्लेऑफ में पहुंचने के इंतजार को लंबा कर दिया। गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन ने अच्छी बैटिंग करते हुए टीम को जीत दिलाने का प्रयास किया, लेकिन ये सभी इसमें सफल नहीं हो पाए। गुजरात को लगातार 5 जीत के बाद इस सीजन में हार मिली। सुनील नरेन को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

आईपीएल 2026 के 60वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना गुजरात टाइटंस के साथ इडेन गार्डन स्टेडियम, कोलकाता में हुआ। इस मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी और कैमरन ग्रीन की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 2 विकेट पर 247 रन बनाए और गुजरात को जीत के लिए 248 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 218 रन बनाए।

कप्तान अजिंक्य रहाणे 14 रन पर आउट हो गए जबकि फिन एलन ने 21 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया, लेकिन शतक से चूक गए और 35 गेंदों पर 93 रन की पारी खेलकर आउट हुए। अंगकृष रघुवंशी ने इस मैच में 33 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वो 82 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि कैमरन ग्रीन ने 26 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वो 52 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे। ग्रीन और रघुवंशी के बीच तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों पर 108 रन की नाबाद शतकीय साझेदारी भी हुई। गुजरात के लिए सिराज और साई किशोर ने एक-एक विकेट लिए।

साई सुदर्शन 23 रन पर रिटायर हर्ट हो गए और फिर बैटिंग करने आए और 57 रन बनाकर नाबाद रहे साथ ही उन्होंने अपना अर्धशतक 27 गेंदों पर पूरा किया। जबकि निशांत सिंधू एक रन पर ही निपट गए। कप्तान शुभमन गिल ने 33 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और टीम के लिए अहम 85 रन की पारी खेली। जोस बटलर ने भी अपना अर्धशतक 32 गेंदों पर पूरा किया और 57 रन बनाकर आउट हुए। केकेआर ने सुनील नरेन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

गुजरात ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। केकेआर ने अपने अंतिम ग्यारह में एक बदलाव किया और वरुण चक्रवर्ती की टीम में वापसी हुई।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट प्लेयर- प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल तेवतिया, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स।

केकेआर की प्लेइंग 11

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी।

इम्पैक्ट प्लेयर- रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, मथीशा पथिराना, वैभव अरोड़ा।

IPL 2026 Points Table: KKR बनाम गुजरात मैच के बाद अंकतालिका; टॉप-5 बैटर-बॉलर, साई सुदर्शन ने हासिल किया ऑरेंज कैप
केकेआर ने गुजरात को आईपीएल 2026 के 60वें मैच में 29 रन से हरा दिया और अंकतालिका में दिल्ली से ऊपर आ गई। वहीं इस मैच के बाद ऑरेंज कैप पर साई सुदर्शन के नाम हो गया। शुभमन गिल आरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर आ गए। पर्पल कैप अब भी भुवी के नाम ही है। …और पढ़ें

केकेआर ने गुजरात को 29 रन से हराया
केकेआर ने गुजरात की टीम को हाई स्कोरिंग मुकाबले में 29 रन से हरा दिया और उसके प्लेऑफ में पहुंचने के इंतजार को लंबा कर लिया। वहीं इस जीत के साथ केकेआर ने खुद को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखा है

- Advertisement -

News of the Day