Saturday, March 21, 2026
Home Blog Page 30

Bollywood : कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे

कृतिका कामरा और गौरव कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. उन्होंने अपनी शादी का कार्ड भी शेयर किया. कपल की शादी का कार्ड बहुत इंटरेस्टिंग है. एक्ट्रेस कृतिका कामरा और एक्टर-प्रेजेंटर गौरव कपूर की शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. उनकी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल है. उनकी शादी के जश्न की झलक सामने आनी शुरू हो गई है. कृतिका और गौरव की शादी का कार्ड काफी यूनिक है.

कपल 12 मार्च को मुंबई में शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. इस खास मौके पर उनके करीबी दोस्तों और परिवार साथ होगा. सभी साथ में मिलकर इसे सेलिब्रेट करेंगे. इस जश्न में फिल्म और खेल जगत के कई जाने-माने चेहरे भी शामिल होने वाले हैं. उनकी शादी को और खास बनाता है उनका अलग और दिलचस्प वेडिंग इनवाइट. ट्रेडिशनल वेडिंग रिसेप्शन की जगह कृतिका और गौरव ने “द पार्टी, आफ्टर” नाम से एक खास लेट-ईवनिंग सेलिब्रेशन रखा है. इसे आफ्टर-पार्टी की तरह प्लान किया गया है.

इस पार्टी में जैज़ नाइट और स्पीकईज़ी बार जैसा होगा. मेहमानों को जल्दी आने, आराम से बैठने और रात भर जश्न का आनंद लेने के लिए इंवाइट किया गया है. इनवाइट का डिज़ाइन भी बेहद खूबसूरत है, जिसमें मोनोक्रोम लुक और हल्का-फुल्का अंदाज दिखाई देता है. कृतिका और गौरव कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं. उन्होंने दिसंबर 2025 में अपने रिलेशनशिप को इंस्टाग्राम ऑफिशियल किया था. उन्होंने एक-दूसरे के साथ की फोटोज शेयर की थी, जहां वो साथ में क्वालिटी टाइम एंजॉय कर रहे थे. खबरें हैं कि दोनों का रोमांस सीरीज द ग्रेट शमसुद्दीन फैमिली की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था.

गौरव की ये दूसरी शादी है. उनकी पहली शादी किरत भट्टल के साथ हुई थी. ये शादी चल नहीं पाई और उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए. ये शादी 2014 से 2021 तक ही चली थी. वहीं कृतिका की बात करें तो वो टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. उनकी एक्टिंग और शो फैंस काफी पसंद करते हैं.

Business : ईरान वॉर ने ओर बढ़ायी भारत की मुसीबत, मुंबई के 20% होटल बंद हुए, भोपाल से चंडीगढ़ तक जानें हालात

0

सरकार ने तेल रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं ताकि आपूर्ति में किसी तरह की कमी न आए. फिलहाल सरकार की प्राथमिकता घरेलू एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखना है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है. Iran से जुड़े युद्ध के बीच भले ही सरकार ने तेल और गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही है, लेकिन देश के कई हिस्सों में एलपीजी की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ रही है. हॉस्पिटैलिटी बॉडी AHAR (Indian Hotel and Restaurant Association) के मुताबिक आर्थिक राजधानी Mumbai में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति घटने के कारण करीब 20 प्रतिशत रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं.

संगठन का कहना है कि यदि यही स्थिति जारी रहती है तो अगले दो-तीन दिनों में लगभग 50 प्रतिशत तक खाने-पीने की दुकानें बंद हो सकती हैं. रेस्टोरेंट मालिकों का कहना है कि पिछले दो दिनों से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर प्राप्त करने में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसी तरह की समस्या Bengaluru और Chennai जैसे शहरों में भी सामने आ रही है. संगठन का कहना है कि यदि गैस की आपूर्ति जल्द सामान्य नहीं होती है तो यहां भी स्थिति गंभीर हो सकती है. बेंगलुरु में होटल मालिकों ने संकेत दिए हैं कि कॉमर्शियल एलपीजी की सप्लाई बाधित होने पर उन्हें अपने संचालन अस्थायी रूप से बंद करने पड़ सकते हैं, क्योंकि उनका काम पूरी तरह एलपीजी पर निर्भर है.

चंडीगढ़ में भी एलपीजी सप्लाई को लेकर हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं. Indane गैस एजेंसी के गोदाम में बड़ी संख्या में कमर्शियल गैस सिलेंडर जमा पड़े हैं. कर्मचारियों के मुताबिक पिछले चार दिनों से कमर्शियल सिलेंडर की नियमित सप्लाई नहीं मिल रही है, जिसकी वजह से जो सीमित सिलेंडर आ रहे हैं, वे गोदाम में ही इकट्ठा हो रहे हैं.

गोदाम में काम करने वाले कर्मचारी सोनू के अनुसार होटल और रेस्तरां संचालक लगातार सिलेंडर के बारे में पूछताछ कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं. इसके अलावा घरेलू गैस की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है और कर्मचारियों का कहना है कि घरेलू एलपीजी की सप्लाई लगभग आधी रह गई है. इस स्थिति के कारण शहर में होटल, रेस्तरां और खाने-पीने के कारोबार से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि उनका संचालन पूरी तरह गैस सिलेंडर की उपलब्धता पर निर्भर करता है. भोपाल में भी Iran से जुड़े युद्ध के बीच गैस की किल्लत का असर साफ दिखाई देने लगा है. यहां कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई रुकने और घरेलू सिलेंडर की बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतर अनिवार्य किए जाने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है. हालात ऐसे हैं कि गैस एजेंसियों के गोदामों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगने लगी हैं. कई लोग सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चिंतित हैं.

आम उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार भले ही स्थिति सामान्य होने की बात कर रही हो, लेकिन जमीनी स्तर पर सिलेंडर आसानी से नहीं मिल रहे हैं और कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई अचानक बंद कर दी गई है. लोगों का यह भी आरोप है कि मौजूदा स्थिति का फायदा उठाते हुए कुछ गैस एजेंसियां सिलेंडर की कमी का हवाला देकर उपभोक्ताओं को इंतजार करने के लिए मजबूर कर रही हैं. इससे शहर में गैस सप्लाई को लेकर असमंजस और चिंता का माहौल बन गया है. दूसरी ओर केंद्र सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और तेल-गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही है. सरकार ने तेल रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं ताकि आपूर्ति में किसी तरह की कमी न आए. फिलहाल सरकार की प्राथमिकता घरेलू एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखना है.

सरकारी अधिकारियों के अनुसार इस कदम का उद्देश्य आवश्यक सेवाओं जैसे- रेस्टोरेंट, अस्पताल और फूड सप्लाई चेन को बाधित होने से बचाना है. इसी बीच Donald Trump ने संकेत दिए हैं कि Iran से जुड़ा युद्ध जल्द खत्म हो सकता है. साथ ही G7 देशों ने भी रणनीतिक तेल भंडार के इस्तेमाल का फैसला किया है. इन घोषणाओं के बाद वैश्विक बाजार में Crude Oil की कीमतों में कुछ नरमी देखने को मिली है.

Bollywood : बेटे को था ट्यूमर, जॉनी लीवर करते रहते थे प्रार्थना, फिर हुआ चमत्कार, जेमी लिवर ने सुनाया हैरान करने वाला किस्सा

जॉनी लीवर को हमेशा हंसते-मुस्कुराते और दूसरों को हंसाते हुए देखा गया है. लेकिन, उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में काफी तकलीफों का सामना किया है, जिसका खुलासा उनकी बेटी जेमी लिवर ने किया है. 90 के दशक के पॉपुलर कलाकारों में से एक माने जाने वाले जॉनी लीवर ने अपनी जिंदगी में सफलता के साथ-साथ काफी मुश्किल दौर का भी सामना किया है. अब हाल ही में उनकी बेटी जेमी ने दर्दनाक पल के बारे में बात की.

विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में जेमी लीवर ने बताया कि जब वो स्कूल में पढ़ा करती थीं, तभी उनके भाई को ट्यूमर हो गया था. पहले तो किसी को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है. लेकिन ट्यूमर के बढ़ने की वजह से भाई को काफी बेचैनी होने लगी थी. जेमी ने कहा कि उनका भाई ट्यूमर को छिपाने के लिए अलग तरीके से कपड़े पहनने लगा. वो और उनका भाई एक ही स्कूल में पढ़ा रहते थे. ऐसे में बड़ी बहन होने की वजह से वो अपने भाई का खास ख्याल रखती थीं.

जेमी ने कहा बताया कि उनके भाई की सर्जरी करवानी पड़ी, जो काफी मुश्किल था. उस दौरान उनकी और उनके पेरेंट्स की लाइफ पूरी तरह से बदल गई. उन्होंने बताया कि उनका परिवार और वो हमेशा से भगवान में काफी विश्वास रखते थे. लेकिन, इस घटना के बाद भगवान में उन लोगों का विश्वास और बढ़ गया. जेमी ने बताया कि उन्होंने अपने पेरेंट्स को काफी मुश्किल दौर से गुजरते देखा है. इतना ही नहीं उनके लिए भाई जेसी को सर्जरी और रिकवरी से गुजरते देखना काफी मुश्किल था.

जेसी ने आगे कहा कि उनके भाई की एक सर्जरी मुंबई में हुई थी, जो सफल नहीं हो सकी. उसके बाद दूसरी सर्जरी अमेरिका में हुई, जो बहुत लंबी चली. ये सब दो साल के अंदर हुआ. पहली सर्जरी के फेल होने के बाद जेमी और उनके परिवार ने प्रार्थना करना शुरू कर दिया. पूरा परिवार एक साथ मिलकर प्रार्थना करता था. लोग भी उनके घर आकर प्रार्थना किया करते थे. उन्होंने बताया कि उनके पिता घुटनों के बल बैठ कर प्रार्थना किया करते थे. उन्हें लग रहा था कि बेटी की सर्जरी करवानी चाहिए या नहीं. उस पल उनके पिता को महसूस हुआ जैसे भगवान ने कहा हो आगे बढ़ो.

जेमी ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में वो पूरे परिवार के संग अमेरिका गए थे. क्योंकि उनके पेरेंट्स जेसी की हर इच्छा पूरी करना चाहते थे. जब उनकी फैमिली एक चर्च में गई तो पादरी ने पूछा क्या हुआ. जब जेसी के बारे में पादरी को बताया गया तो उन्होंने एक अस्पताल का नाम बताया और कहा ईश्वर उसे ठीक कर देंगे. वहीं पर सर्जरी हुई और वो ठीक हो गया.

Bengal news : उत्तर 24 परगना में पुलिस का बड़ा एक्शन, 70 करोड़ के नकली नोट बरामद, दंपति समेत 7 अरेस्ट

0

उत्तर 24 परगना के बेलघरिया में पुलिस ने नकली नोट रैकेट का भंडाफोड़ कर दंपति सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है और फ्लैट से करीब 70 करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं. उत्तर 24 परगना के बेलघरिया इलाके में नकली नोटों के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है. पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार किया है और उनके फ्लैट से करीब 70 करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं. यह छापेमारी कमरहटी नगरपालिका के अंतर्गत सरतपल्ली इलाके में स्थित उनके अपार्टमेंट में की गई.

इस मामले में एक नेपाली नागरिक समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने नकदी और नकली नोटों से भरे कई बक्से, 12 मोबाइल फोन और एक लग्जरी कार भी बरामद की है. जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं.
जांचकर्ताओं के मुताबिक गिरफ्तार दंपति की पहचान दीपा धर और उनके पति अरिंदम धर के रूप में हुई है. दीपा स्थानीय निवासी है, जबकि अरिंदम मूल रूप से सोनारपुर के हरिणावी इलाके का रहने वाला है.

अधिकारियों के अनुसार यह दंपति कई वर्षों से सरतपल्ली इलाके में रह रहा था. खुफिया अधिकारियों का मानना है कि यह नेटवर्क तब सक्रिय हुआ जब दंपति 2024 में नेपाल गया और वहीं से कथित तौर पर तस्करी के गिरोह से जुड़ गया. इसके बाद से उनके संपर्क कई संदिग्ध लोगों से बढ़ने लगे थे. जांच में सामने आया है कि आरोपी वीडियो कॉल के जरिए व्यापारियों को नकली नोटों के बंडल दिखाते थे. इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी वाले व्यापारिक सौदों में निवेश करने के लिए लुभाया जाता था और यह भरोसा दिलाया जाता था कि निवेश करने पर उनकी रकम दोगुनी कर दी जाएगी. बताया जा रहा है कि कई लोग इस झांसे में आकर पैसा लगाने को तैयार हो जाते थे. इसी तरीके से आरोपियों ने कथित तौर पर बड़ी रकम जुटाई और अपने अवैध कारोबार को आगे बढ़ाया.

अधिकारियों का कहना है कि दंपति इस पैसे का इस्तेमाल अपनी आलीशान जीवन शैली बनाए रखने में करता था. जानकारी के मुताबिक वे अक्सर देर रात तक पार्टियां आयोजित करते थे, जिनमें व्यापारियों को भी बुलाया जाता था.
फिलहाल जांच एजेंसियां नकली नोटों के असली स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई हैं. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस पूरे मामले के पीछे किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क की संलिप्तता है. गिरफ्तार किए गए सभी सात लोगों से पूछताछ जारी है और मामले की जांच आगे बढ़ रही है.

Life style : गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे

0

गर्मी के मौसम में कच्चे प्याज का यूज काफी बढ़ जाता है. चलिए आपको बताते हैं कि इसके क्या फायदे होते हैं और आप इसको कैसे यूज कर सकते हैं. गर्मी का मौसम आते ही तेज धूप और बढ़ता तापमान सेहत पर असर डालने लगता है. ऐसे में लोग ऐसी चीजों की तलाश करते हैं जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करें. आमतौर पर माना जाता है कि कच्चा प्याज गर्मियों में लू से बचाव करने और शरीर को ठंडक देने में मदद कर सकता है. चलिए आपको बताते हैं कि अगर आप गर्मी के मौसम में इसका सेवन करते हैं, तो आपको इससे क्या- क्या फायदा मिलता है.

कच्चा प्याज कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें विटामिन C पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह कोलेजन बनने की प्रक्रिया में मदद करता है. इसके अलावा इसमें फोलेट मौजूद होता है, जो सेल्स के निर्माण और डीएनए के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. प्याज में पोटैशियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो नसों के काम और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है. साथ ही इसमें मौजूद फाइबर डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाने में सहायक होता है. प्याज में क्वेरसेटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करने और हार्ट की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.

कच्चे प्याज में पानी की मात्रा अच्छी होती है, जिससे गर्म मौसम में शरीर को हाइड्रेट रहने में मदद मिलती है. यह शरीर में तरल पदार्थों का संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है और डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव कर सकता है. इसके साथ ही इसमें कच्चा प्याज अपने कूलिंग प्रभाव के लिए जाना जाता है. इसे खाने से शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद मिलती है. यह पसीना आने की प्रक्रिया को भी बढ़ावा देता है, जिससे शरीर स्वाभाविक रूप से ठंडा रहता है. इसलिए गर्मियों में इसे सलाद या खाने के साथ साइड डिश के रूप में खाना फायदेमंद माना जाता है.

कच्चे प्याज में मौजूद विटामिन C और क्वेरसेटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करते हैं. ये शरीर की सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं और इंफेक्शन के खतरे को कम करने में सहायक हो सकते हैं. कच्चे प्याज में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है. इससे कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है और आंतों की काम करने का तरीका बेहतर बनी रहती है. इसके अलावा प्याज में पाए जाने वाले कुछ एंजाइम वसा को तोड़ने में भी मदद करते हैं, जिससे खाना आसानी से पच जाता है.

कच्चे प्याज में प्राकृतिक मिठास होती है, लेकिन इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. इसमें मौजूद कुछ तत्व ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं. इसलिए डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए भी इसे सीमित मात्रा में डाइट में शामिल करना फायदेमंद माना जाता है.

Haryana news : पति बीमार था और गरीबी का कहर! 3 बेटियों संग कुएं में कूदी मां, गोद में थी 4 महीने की बच्ची, सभी की मौत

0

हरियाणा के नूंह जिले के बड़ौंपुर गांव में साहिबा नाम की महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या की, जिससे गांव में हड़कंप मच गया. जानें पूरा मामला. हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव बड़ौंपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जहां एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों की मदद से कुएं से चारों शवों को बाहर निकाला गया.

पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की पहचान साहिबा पत्नी शाहिद के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि साहिबा 8 मार्च को अपने खेतों में सरसों की कटाई करने गई थी. शाम को रोजा इफ्तार के दौरान वह अपने बच्चों सहित घर वापस नहीं लौटी. परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला.

अगली सुबह सुबह 9 बजे के करीब जब परिवार के सदस्य गेहूं की फसल को पानी देने खेत में गए, तो उन्हें कुएं के पास कुछ चप्पलें पड़ी मिलीं. शक होने पर उन्होंने कुएं में देखा और पानी में बच्चों के शव तैरते हुए पाए. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी. पुलिस स्टेशन अधिकारी सुभाष चंद्र पुलिस टीम और फायर विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से महिला और उसकी तीनों बेटियों के शव कुएं से बाहर निकाले गए.

पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मंडीखेड़ा के जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया. मृतक बच्चों की पहचान अक्ष (लगभग 7 वर्ष), सानूपिया (लगभग 5 वर्ष) और चार महीने की बच्ची के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि महिला का पति मानसिक रूप से बीमार था. इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस घटना की पूर्ण जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

Health : क्या आरो का पानी सेहत के लिए होता है खतरनाक, आइये जानते डोक्टरस का कहना

0

कुछ लोग यह भी सोचते हैं कि लंबे समय तक आरो का पानी पीने से शरीर का इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बिगड़ सकता है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार हेल्दी लोगों में ऐसा होना बहुत कम संभावना वाला मामला है. आजकल आमतौर पर सभी घरों में पानी को साफ करने के लिए वॉटर प्यूरीफायर का इस्तेमाल आम हो गया है. खासकर रिवर्स ऑस्मोसिस यानी आरो तकनीक वाले प्यूरीफायर लोगों के बीच बहुत पॉपुलर है. इन्हें पानी से गंदगी, भारी धातुओं और दूसरे हानिकारक तत्वों को हटाने के लिए भरोसेमंद माना जाता है. इस वजह से बहुत से लोग रोज पीने के लिए आरो का पानी इस्तेमाल करते हैं. हालांकि समय-समय पर यह सवाल भी उठता रहा है कि क्या आरो का पानी पीना पूरी तरह सुरक्षित है या नहीं.

कुछ लोगों का मानना है कि आप फिल्ट्रेशन के दौरान पानी में मौजूद जरूरी मिनरल भी निकल जाते हैं, जिससे शरीर पर नेगेटिव इफेक्ट पड़ सकता है. खासकर लंबे समय तक आरो का पानी पीने से मिनरल की कमी या इलेक्ट्रोलाइट संतुलन होने की चिंता जताई जाती है. वहीं इसे लेकर डॉक्टरों का कहना है कि इसे लेकर लोगों के मन में कई तरह की गलतफहमियां भी है. दरअसल आरो फिल्ट्रेशन पानी से कई तरह की अशुद्धियों को हटाता है, लेकिन इससे सेहत को नुकसान होने की संभावना सामान्य तौर पर कम मानी जाती है.

आरो तकनीक में पानी मेम्ब्रेन से गुजरता है, इस प्रक्रिया में बैक्टीरिया, वायरस, घुले हुए नमक, भारी धातु और दूसरे हानिकारक तत्वों को अलग कर देता है. यही वजह है कि जिन इलाकों में भोजन में प्रदूषण या अशुद्धियां होती है. वहां आरो सिस्टम पानी को साफ करने में प्रभावी माना जाता है. हालांकि इस प्रक्रिया के दौरान पानी में मौजूद कुछ नेचुरल मिनिरल जैसे कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा कम हो सकती है. यही कारण है कि कई लोग मानते हैं कि आरो का पानी जरूरत से ज्यादा शुद्ध हो जाता है और इसमें जरूरी पोषक तत्व कम हो जाते हैं.

वहीं न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि शरीर को मिलने वाले जरूरी मिनरल का मुख्य सोर्स पानी नहीं बल्कि हमारा रोज का खाना होता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार पीने के पानी से शरीर को मिलने वाले मिनरल की मात्रा काफी कम होती है. जबकि ज्यादातर पोषक तत्व हमें खाने से ही मिलते हैं, उनका कहना है कि अगर कोई रोज संतुलित और पोषक आहार लेता है तो आरो पानी से मिनरल की थोड़ी कमी होने से शरीर में किसी तरह की कोई कमी नहीं होती है. वहीं फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर भोजन शरीर की जरूरत के पोषक तत्व आसानी से पूरा कर सकता है.

किडनी एक्सपर्ट्स के अनुसार आरो का पानी किडनी की सेहत पर आमतौर पर कोई बड़ा नेगेटिव इफेक्ट नहीं डालता है. डॉक्टर के अनुसार आरो सिस्टम पानी से अशुद्धियां हटाने के लिए बनाया गया है, जिससे पानी पीने के लिए सुरक्षित हो जाता है. हालांकि इस प्रक्रिया में कुछ मिनरल कम हो सकते हैं, लेकिन किडनी की सेहत के लिए ज्यादा जरूरी चीज पर्याप्त पानी पीना, संतुलित भोजन करना और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना है. साफ और सुरक्षित पानी पीना किडनी के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इससे शरीर से अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिलती है.

कुछ लोग यह भी सोचते हैं कि लंबे समय तक आरो का पानी पीने से शरीर का इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बिगड़ सकता है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार हेल्दी लोगों में ऐसा होना बहुत कम संभावना वाला मामला है. शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन किडनी हार्मोन और खाने से मिलने वाले पोषक तत्व के जरिए नियंत्रित होता है. सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट मुख्य रूप से खाने से ही मिलते हैं, इसलिए नॉर्मल कंडीशन में आरो का पानी पीने से इलेक्ट्रोलाइट संतुलन पर असर नहीं पड़ता है.

World : इंसानों की जगह अब रोबोट ने किया खतरनाक काम, चीन में ठीक कर दी 10KV की बिजली लाइन

चीन के Hubei Province में एक खास तरह के रोबोट ने पहली बार 10 केवी पावरलाइन की मरम्मत करके सबको हैरान कर दिया. यह रोबोट बिजली लाइन पर बेहद सटीक तरीके से काम कर सकता है.दुनिया तेजी से बदल रही है और तकनीक अब उन कामों तक पहुंच गई है जिन्हें कभी सिर्फ इंसान ही कर सकता था. खासकर बिजली से जुड़े कामों को सबसे खतरनाक पेशों में गिना जाता है, जहां एक छोटी सी गलती भी जानलेवा साबित हो सकती है. लेकिन अब तकनीक ने यहां भी बड़ी छलांग लगा दी है. चीन में एक ऐसा रोबोट तैयार किया गया है जिसने पहली बार इंसानी बिजली मिस्त्री की जगह लेकर हाई वोल्टेज बिजली लाइन की मरम्मत कर दिखाई है.

यह घटना इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि इसमें 10 केवी की लाइव बिजली लाइन पर काम किया गया, यानी बिजली बंद किए बिना मरम्मत पूरी की गई. विशेषज्ञ मान रहे हैं कि यह तकनीक आने वाले समय में खतरनाक कामों में इंसानों की जगह मशीनों के इस्तेमाल की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकती है.चीन के Hubei Province में एक खास तरह के रोबोट ने पहली बार 10 केवी पावरलाइन की मरम्मत करके सबको हैरान कर दिया. यह रोबोट बिजली लाइन पर बेहद सटीक तरीके से काम कर सकता है. खास बात यह है कि यह रोबोट बिजली बंद किए बिना भी मरम्मत कर सकता है. यानी आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई भी जारी रहती है और मरम्मत का काम भी पूरा हो जाता है.

इस रोबोट को Hubei Electric Power Research Institute और State Grid Wuhan Electric Power Supply Company ने मिलकर तैयार किया है. इंजीनियरों के मुताबिक इस रोबोट में बेहद एडवांस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह बिजली के तारों के बीच भी सुरक्षित तरीके से काम कर सकता है.यह रोबोट अत्याधुनिक लेजर कटिंग तकनीक का इस्तेमाल करता है. सबसे पहले यह बिजली तार पर लगी कठोर इंसुलेशन को बेहद सटीक तरीके से काटता है. इसके बाद यह शाखा तार को मुख्य तार से जोड़ता है और क्लैंप को पूरी मजबूती के साथ कस देता है. इस पूरी प्रक्रिया में किसी तरह की गलती की संभावना बेहद कम होती है.

बिजली लाइनों की मरम्मत करना दुनिया के सबसे जोखिम भरे कामों में से एक माना जाता है. आमतौर पर बिजली मिस्त्री खास सुरक्षा उपकरण पहनकर लाइव तारों के बीच काम करते हैं. लेकिन जरा सी चूक भी गंभीर हादसे में बदल सकती है. ऐसे में इस तरह के रोबोट का इस्तेमाल इंसानों की जान बचाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है.

सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर जबरदस्त चर्चा देखने को मिल रही है. कई यूजर्स का कहना है कि अगर रोबोट ऐसे ही काम करने लगे तो आने वाले समय में इलेक्ट्रिशियन जैसी नौकरियां भी खतरे में पड़ सकती हैं. वहीं कुछ लोगों ने इस तकनीक की जमकर तारीफ की और कहा कि बिजली लाइनों पर काम करना बेहद खतरनाक होता है, ऐसे में रोबोट इंसानों की जान बचाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. कई यूजर्स ने इसे भविष्य की झलक बताते हुए लिखा कि आने वाले समय में रोबोट और AI ऐसे कई जोखिम भरे काम संभालते नजर आएंगे.

Sports : स्टार बनने के बाद भी रोहित शर्मा का ऐसा हाल, पत्नी रितिका से डांट खाते दिखे, यूजर्स ने लिए मजे

0

वायरल हो रही है क्लिप में रोहित शर्मा अपने पत्नी रितिका के साथ नजर आ रहे हैं और दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोंकझोक दिखाई दे रही है. वीडियो सामने आते ही यूजर्स ने इस पर मजेदार रिएक्शन देना शुरू कर दिए.

भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने रिकॉर्ड्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. वहीं इस बार भी हिटमैन सोशल मीडिया पर चर्चा का हिस्सा बन गए हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई चौका-छक्का या रिकॉर्ड नहीं बल्कि एक मजेदार वीडियो है. दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है क्लिप में रोहित शर्मा अपने पत्नी रितिका के साथ नजर आ रहे हैं और दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोंकझोक होते दिखाई दे रही है. वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर यूजर्स ने इस पर मजेदार रिएक्शन देना शुरू कर दिए. कई लोगों का कहना है कि चाहे इंसान कितना भी स्टार क्यों न बन जाए, लेकिन पत्नी के सामने उसका हाल लगभग हर पति जैसा ही होता है. यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को काफी रिलेटेबल भी लग रहा है.

रोहित शर्मा और रितिका भारत और न्यूजीलैंड मैच के दौरान स्टेडियम में खड़े होकर बात कर रहे हैं. बातचीत के दौरान रोहित थोड़ा नाराज या गंभीर नजर आते हैं. जबकि रितिका उन्हें समझाने की कोशिश करते दिखाई देती है. रोहित के चेहरे के एक्सप्रेशन और रितिका के समझाने वाले अंदाज को देखकर के लोगों को यह एक आम पति पत्नी के बीच की नोकझोक जैसा लगा. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इस पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन देना कर शुरू कर दिए. इस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर ने पोस्ट के साथ लिखा रोहित शर्मा और रितिका को देखकर यह साबित हो गया कि पति-पत्नी का रिश्ता सभी का एक जैसा होता है. किसी बात को लेकर रोहित नाराज है और रितिका समझाने की कोशिश कर रही है.

एक यूजर ने लिखा रोहित शर्मा और रितिका को देखकर साबित हो गया कि पति-पत्नी का रिश्ता हर जगह एक जैसा ही होता है. वहीं दूसरे ने मजाक करते हुए कहा लग रहा है पार्टी करने से मना कर रही है. एक दूसरे यूजर ने लिखा पता नहीं किस बात को लेकर नाराज है. किसी ने कमेंट किया समझा रही है या डांट रही है यह समझ नहीं आ रहा है. एक यूजर ने लिखा पति कुछ भी करें आखिर में पत्नी की बात सुननी ही पड़ती है. वहीं एक और यूजर ने लिखा नोकझोक तो हर पति पत्नी के बीच होती है, तभी रिश्ते में मजा आता है. वहीं लास्ट में एक यूजर लिखता है वह स्त्री है कुछ भी कर सकती है

Bollywood : मिस्ट्री मैन संग मलाइका अरोड़ा हुईं स्पॉट, वायरल होते हुऐ फोटोज ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

मलाइका अरोड़ा का सोशल मीडिया पर एक तेजी से फोटो वायरल हो रहा है. इस विडिओ में एक्ट्रेस सोराब बेदी के संग कोजी डांस करती हुई नजर आ रही हैं. फैंस उनकी वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.मलाइका अरोड़ा आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के एक वीडियो ने धमाल मचा रखा है.

वायरल वीडियो में एक्ट्रेस स्प्लिट्सविला X6 फेम सोराब बेदी के संग कोजी डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को देख लग रहा है कि ये किसी पार्टी की है. रिपोर्ट के अनुसार ये वायरल वीडियो मलाइका अरोड़ा के नए खुले रेस्टोरेंट ‘स्वीनी’ में हुए सेलिब्रेशन पार्टी का है.वायरल क्लिप में सोराब और मलाइका पार्टी में डांस करते और एंजॉय करते दिख रहे हैं. इस शानदार शाम की कुछ झलक सोराब बेदी ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करके दिखाई हैं. तस्वीरों में वो मलाइका और दोस्तों के संग पोज देते और पार्टी को एंजॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

सोराब ने मलाइका को उनके नए रेस्टोरेंट के लिए बधाई भी दी है. उसके बाद मलाइका ने भी इस पर रिएक्शन देते हुए थैंक्यू लिखा. अपनी वायरल वीडियो की वजह से मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं. इससे पहले उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी, जो रोम की थी.इसके पीछे की वजह ये थी कि उस तस्वीर में मलाइका के साथ डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता भी नजर आए थे. कई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वो तस्वीर वैलेंटाइन डे ट्रिप की थी. दोनों को एक साथ रोम के पॉपुलर ट्रेवी फाउंटेन पर देखा गया था. इसके बाद से दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थी.

बता दें मलाइका अरोड़ा ने पहले अरबाज खान के संग शादी की थी. इन दोनों की शादी 1998 में हुई थी. 2017 में इनका डिवोर्स हो गया था. अरबाज संग तलाक के बाद मलाइका ने अर्जुन कपूर को डेट किया था. हालांकि, ये रिश्ता भी ज्यादा वक्त तक नहीं चला.

- Advertisement -

News of the Day