Saturday, March 21, 2026
Home Blog Page 31

Technology : जूम की तरह व्हाट्सप्प पर भी हो सकती है स्क्रीन शेयरिंग, चुटकियों में होंगे ऑफिस के काम, यह है तरीका

0

WhatsApp पर एकदम आसान तरीके से स्क्रीन शेयर की जा सकती है. इससे टेक्नीकल मदद के अलावा ऑफिस में प्रेजेंटेशन जैसे कामों में मदद मिलती है.ऑफिस की प्रेजेंटेशन हो या दूर बैठे किसी व्यक्ति को कुछ समझाना, स्क्रीन शेयरिंग की मदद से ये सब आसानी से किया जा सकता है. स्क्रीन शेयरिंग एक कमाल का फीचर है, जो पहले केवल जूम और गूगल मीट जैसी ऐप्स में मिलता था. अब पिछले कुछ समय से WhatsApp पर भी यह फीचर आ गया है. इसकी मदद से आप वीडियो कॉल के जरिए अपने फोन या डेस्कटॉप की स्क्रीन शेयर कर सकते हैं. इससे आप दूर बैठे लोगों को स्क्रीन दिखा सकते हैं.

WhatsApp के बाकी फीचर्स की तरह स्क्रीन शेयरिंग को यूज करना भी बहुत आसान है. इसके लिए सबसे पहले WhatsApp ऐप ओपन करें. अब उस कॉन्टैक्ट के पास वीडियो कॉल करें, जिससे आप स्क्रीन शेयर करना चाहते हैं. इसके बाद जब सामने वाला यूजर वीडियो कॉल रिसीव कर लेगा तो आपको स्क्रीन पर स्क्रीन शेयर करने का ऑप्शन नजर आ जाएगा. आपको बस स्क्रीन शेयर आइकन पर टैप करना है. इसके बाद कुछ परमिशन देते ही आपकी स्क्रीन शेयर होने लगेगी।

WhatsApp पर किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ स्क्रीन शेयर करने से बचना चाहिए. दरअसल, साइबर अपराधी इस फीचर का यूज कर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं. ये लोग बैंक या सरकारी अधिकारी बनकर वीडियो कॉल करते हैं और सामने वाले को स्क्रीन शेयर करने को कहते हैं. अगर कोई इनकी बातों में आकर स्क्रीन शेयर कर देता है तो साइबर अपराधी उसकी सारी डिटेल्स देख लेते हैं, जिनकी मदद से पैसा और डेटा उड़ाया जा सकता है.

Education : बंद होने वाली है नीट यूजी 2026 की रजिस्ट्रेशन विंडो, फटाफट से करें अप्लाई

0

नीट यूजी 2026 का आवेदन करने वाले छात्रों के लिए ये खबर बेहद ही जरूरी है. नीट यूजी एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 11 मार्च को बंद हो जाएगी.अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाने की चाहत रखते हैं और अपने अभी तक नीट यूजी एग्जाम के लिए अप्लाई नहीं किया है तुरंत कर लें. इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट कल है. ऐसे में उम्मीदवार 11 मार्च से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. एजेंसी की ओर से जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर फॉर्म भर सकते हैं. उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से आसानी से एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

NEET UG 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा कर 11 मार्च कर दी गयी है इच्छुक उम्मीदवार रात 9:00 बजे तक फॉर्म सब्मिट कर सकतें हैं वहीं उम्मीदवार रात 11:50 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं.उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क देना होगा. सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को इस एग्जाम के लिए 1700 रुपये फीस देनी है. जबकि EWS और OBC-NCL कैंडिडेट्स को 1600 रुपये एप्लीकेशन फीस के तौर पर देने हैं. एससी, एसटी, PwBD और थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों के लिए ये शुल्क 1000 रुपये तय किया गया है. वहीं, फॉरेन कैंडिडेट्स को 9500 रुपये की फीस का भुगतान करना होगा.

हर साल इस एग्जाम के लिए लाखों की संख्या में छात्र आवेदन करते हैं. लेकिन कुछ ही सेलेक्ट हो पाते हैं. इस वर्ष NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी और इसकी कुल अवधि 180 मिनट (3 घंटे) होगी. NTA की तरफ से जारी सूचना के अनुसार यह परीक्षा देशभर में 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार भाषा का चयन कर सकेंगे.

कैसे करें आवेदन ?

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: इसके बाद कैंडिडेट्स “New Registration” पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब उम्मीदवार लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरें.
स्टेप 4: इसके बाद उम्मीदवार जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
स्टेप 5: फिर उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
स्टेप 6: अंत में उम्मीदवार फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकालें.

Chandigarh news : अब चंडीगढ़ नगर निगम के IDFC फर्स्ट बैंक के खाते में 116 करोड़ की गड़बड़ी, 2 लोगों पर केस दर्ज

चंडीगढ़ नगर में बड़ी अनियमितता की खबर सामने आ रही है. शहर की एक प्राइवेट बैंक पर 116 रुपये में गड़बड़ी का आरोप है. चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित प्राइवेट बैंक में पिछले कुछ दिन पहले हरियाणा सरकार के 556 करोड़ रुपए में अनियमितता की खबर आई थी. इसके बाद अब इसी बैंक में चंडीगढ़ नगर निगम के 116 करोड़ रुपए की अनियमितता का मामला सामने आया है. इस संबंध में चंडीगढ़ पुलिस ने बैंक के पूर्व ब्रांच मैनेजर रिभव ऋषि और चंडीगढ़ नगर निगम के ठेके पर रखे गए अकाउंटेंट अनुभव मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

बैंक के जिस पूर्व ब्रांच मैनेजर के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया है उसे हरियाणा पुलिस ने पहले ही 556 करोड़ रुपए के सरकार के पैसे में अनियमितता के मामले में गिरफ्तार किया है. आरोपी ने हरियाणा सरकार के पैसे उड़ा लिए थे. सरकार ने 24 घंटे में अपना पैसा वापस निकलवा लिया.

सरकार ने अपने पैसे की 24 घंटे में ब्याज के साथ रिकवरी कर ली थी. हलांकि इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया था. इस मामले में सीएम नायब सिंह सैनी ने खुद विधानसभा में सरकार का पैसा कैसे वापस आया था इस बात की जानकारी दी थी.

चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक ये अनियमितता उस वक्त सामने आई जब चंडीगढ़ नगर निगम ने चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी के सारे पैसे जो इस बैंक में थे. उन्हें नगर निगम के पंजाब नेशनल बैंक के अकाउंट में ट्रांसफर के लिए लिखा.
चंडीगढ़ नगर निगम ने ये कदम हरियाणा सरकार के पैसे में गड़बड़ी के सामने आने के बाद उठाया था. नगर निगम द्वारा चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड का पैसा ट्रांसफर करने के लिए लिखने के बाद ये सामने आया कि जमा पैसे और जो पैसा अभी बैंक के पास है उसमें 116 करोड़ रुपए की अनियमितता है. फिलहाल इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गई है.

Technology : AC यूज कर ते हे तो हो जाएं सावधान, इन गलतियों की वजहसे हो सकता है बड़ा नुकसान, बिल भी बढ़ सकता हे.

0

गर्मी में टेंपरेचर बढ़ते ही AC की याद आने लगी है. AC से मैक्सिमम कूलिंग लेने और बिजली बिल बचाने के लिए कुछ गलतियों से बचना जरूरी है. पिछले कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी है और अब पारा झुलसा देने वाले स्तर पर पहुंच जाएगा. ऐसी गर्मी से राहत के लिए AC ही एकमात्र सहारा है. घर हो ऑफिस, अब हर जगह AC चलने लगेंगे. अगर आप घर पर AC यूज कर रहे हैं तो कुछ गलतियों से बचना जरूरी है. अगर इनसे नहीं बचा गया तो AC खराब होने का खतरा रहेगा और बिजली का बिल भी आसमान छूने लगेगा.

AC के सही यूज के लिए इन गलतियों से बचना जरूरी

रेगुलर सर्विस न करवाना- AC को सही काम करने के लिए रेगुलर सर्विस की जरूरत होती है. अगर रेगुलर सर्विस नहीं की जाएगी तो AC फिल्टर पर गंदगी जमा हो जाएगी, जिससे एयरफ्लो पर असर पड़ता है और इससे कंप्रेशर भी खराब हो सकता है. इसलिए रेगुलर सर्विस को स्किप न करें.

फिल्टर न बदलना- कई लोग एक ही फिल्टर को सालों-साल यूज करते रहते हैं. ऐसा नहीं करना चाहिए और नियमित अंतराल के बाद फिल्टर बदलना जरूरी है. अगर फिल्टर खराब या क्लॉग हो गए हैं तो इससे हवा का फ्लो कम होता है और AC को कूलिंग के लिए ज्यादा काम करना पड़ता है. इससे बिजली का बिल भी ज्यादा आता है और सिस्टम के खराब होने का भी डर रहता है.

टेंपरेचर को एकदम कम रखना- कुछ लोग गर्मी में भी सर्दी जैसा मजा पाने के लिए AC के टेंपरेचर को एकदम कम पर सेट कर लेते हैं. ऐसा करने से भले ही गर्मी से राहत मिल जाए, लेकिन कम टेंपरेचर को मैंटेन करने में AC के पसीने छूट जाते हैं. इसलिए AC के टेंपरेचर को हमेशा 22-24 पर सेट रखें.

खिड़की या दरवाजा खोलकर AC चलाना- ऐसा आमतौर पर होता नहीं है, लेकिन कई लोग दूसरे कमरे तक कूलिंग पहुंचाने के लिए खिड़की या दरवाजा खोलकर रखते हैं. ऐसा करने से कमरे का टेंपरेचर मैंटेन नहीं रह पाता. इस कारण AC को लगातार काम करते रहना पड़ता है. इससे पार्ट्स पर लोड भी बढ़ता है और बिजली का बिल भी ज्यादा आता है.

Business : फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट में अडानी पावर ,विशाल मेघा मार्ट समेत 6 स्टॉक्स शामिल

0

NSE F&O Stocks List नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट में 1 अप्रैल, 2026 से अडानी पावर समेत छह स्टॉक्स की ट्रेडिंग शुरू होगी.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) ने 1 अप्रैल, 2026 से फ्यूचर एंड ऑप्शन (एफएंडओ) सेगमेंट में कुल छह स्टॉक्स को शामिल करने का ऐलान किया है. इनमें अडानी पावर से लेकर कोचीन शिपयार्ड, हुंडई मोटर इंडिया, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज, निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट और विशाल मेगा मार्ट जैसे स्टॉक्स शामिल हैं.

एक्सचेंज ने आगे बताया कि मार्च 2026 के लिए क्वार्टर सिग्मा कंप्यूटेशन साइकिल के तहत एलिजिबिलिटी शर्तों को पूरा करने पर सभी छह स्टॉक्स के कॉन्ट्रैक्ट ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे. यह कदम मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) द्वारा तय स्टॉक चुनने के क्राइटेरिया के अनुसार है. NSE ने बताया है कि 30 मार्च, 2026 को एक अलग सर्कुलर के जरिए मेंबर्स को मार्केट लॉट और स्ट्राइक प्राइस के बारे में बताई जाएगी.

F&O सेगमेंट में शेयरों को जोड़ने का मकसद ट्रेडिंग वॉल्यूम और मैच्योरिटी को बढ़ाना होता है. जब कोई शेयर इस सेगमेंट में आता है, तो उस पर म्यूचुअल फंड्स और विदेशी निवेशक जैसे बड़े संस्थान ज्यादा ट्रेडिंग करते है. इससे शेयर को खारीदना-बेचना आसान हो जाता है. F&O में ट्रेडिंग होने से निवेशकों को शेयरों की सही कीमत का पता लगाने में मदद मिलती है क्योंकि यहां खरीदार और विक्रेता दोनों भविष्य की उम्मीदों पर दांव लगा रहे होते हैं. कैश मार्केट में शेयर गिरने पर उससे मुनाफा नहीं कमाया जा सकता, लेकिन F&O सेगमेंट में आपके पास शेयर को पहले बेचने या नीचे गिरते वक्त खरीदकर मुनाफा कमाने का ऑप्शन होता है.

National : ‘विश्व व्यवस्था के पुननिर्माण में भारत ने दी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका’, क्या बोले दक्षिण अफ्रीका के मंत्री

0

दक्षिण अफ्रीकी मंत्री ने कहा, ‘भारत खुद को ऐसी स्थिति में पाएगा, जहां वह सिर्फ मौजूदा वैश्विक व्यवस्था पर चलने के बजाय एक नई वैश्विक व्यवस्था के सह-निर्माता की भूमिका निभाने का दायित्व भी संभालेगा.’ दक्षिण अफ्रीका के व्यापार और उद्योग मंत्रालय के उप मंत्री जुको गोडलिम्पी ने सोमवार (9 मार्च, 2026) को कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की विश्व व्यवस्था के पुनर्निर्माण में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है जो अब पतन के कगार पर है. प्रिटोरिया में उद्योग जगत के दिग्गजों, शिक्षाविदों और नीति-निर्माताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही.

गोडलिम्पी ने भारतीय उच्चायोग और आईआई-इंडिया बिजनेस फोरम की ओर से आयोजित दूसरे वार्षिक भारत-दक्षिण अफ्रीका व्यापार सम्मेलन को संबोधित किया. दक्षिण अफ्रीकी मंत्री ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त होने के दो साल बाद स्वतंत्र भारत का जन्म उस वैश्विक व्यापार प्रणाली के ढांचे के बीच हुआ, जिसे पश्चिमी देशों ने तैयार किया था.

उन्होंने कहा, ‘प्रमुख शक्तियों की ओर से आकार दी जा रही दुनिया में भारत उभरता हुआ लोकतंत्र है.’ भारत की स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 तक एक प्रमुख वैश्विक शक्ति बनने की उसकी योजनाओं पर मंत्री ने कहा कि भारत अब एक अलग और खास स्थिति में है. उन्होंने कहा, ‘भारत खुद को ऐसी स्थिति में पाएगा, जहां वह सिर्फ मौजूदा वैश्विक व्यवस्था पर चलने के बजाय एक नई वैश्विक व्यवस्था के सह-निर्माता की भूमिका निभाने का दायित्व भी संभालेगा.’
उन्होंने कहा, ‘द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की उस व्यवस्था में भारत एक सहायक भागीदार के रूप में उभरा था, लेकिन अब उसे इस वास्तविकता का सामना करना होगा कि वह ऐसी स्थिति में है जहां उसे उस व्यवस्था के पुनर्निर्माण में एक मुख्य भागीदार की भूमिका निभानी पड़ेगी, क्योंकि यह व्यवस्था अब पतन के कगार पर है.’

गोडलिम्पी ने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका केवल व्यापारिक साझेदार नहीं हैं. जुको गोडलिम्पी ने कहा, ‘हम विकास, औद्योगीकरण और वैश्विक आर्थिक सुधार में रणनीतिक साझेदार हैं.’ उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि विश्व व्यापार संगठन (WTO) में इन दोनों देशों को टेरिबल ट्विन्स (खतरनाक जोड़ी) कहा जाता है क्योंकि इनके प्रतिनिधि ग्लोबल साउथ के हितों में बदलाव लाने के लिए हमेशा मुखर रहते हैं.

उन्होंने कहा, ‘वैश्विक विकास से संबंधित सभी चर्चाओं में दक्षिण अफ्रीका और भारत निष्पक्ष और न्यायसंगत अंतरराष्ट्रीय व्यापार के सिद्धांतों पर आधारित ग्लोबल साउथ के रणनीतिक दृष्टिकोण का समर्थन करते हैं और इस बात पर भी बल देते हैं विकासशील देशों के विचारों को भी उतनी ही गंभीरता से लिया जाना चाहिए जितना कि अधिक आर्थिक शक्ति वाले देशों के विचारों को.’

Business : सोने-चांदी की कीमतों में जल्दी से हो रही हे तेजी, सिल्वर 8,750 रुपये उछला, जानें आज आपके शहर में कितना है रेट

0

घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार, 10 मार्च को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. आइए जानते हैं आज आपके शहर में सोने-चांदी का ताजा रेट. घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार, 10 मार्च को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 1532 रुपये की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.

वहीं चांदी की कीमतों में भी 8740 रुपये की तेजी थी. एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा 1,61,743 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,60,299 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था. 10 मार्च की सुबह करीब 9:50 बजे, एमसीएक्स पर 2 अप्रैल का एक्सपायरी वाला गोल्ड 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,61,831 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,61,831 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था. आइए जानते हैं आज आपके शहर में सोने-चांदी का ताजा रेट.

चांदी की कीमत : एमसीएक्स पर 5 मई 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 3.27 फीसदी की तेजी के साथ 2,75,900 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था. चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,71,000 रुपये पर की थी. दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,78,339 रुपये था.
दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी आज 2,799 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 27,990 रुपये खर्च करने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,899 रुपये चल रही है.

दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,61,820 रुपए
22 कैरेट – 1,48,340 रुपए
18 कैरेट – 1,21,400 रुपए

मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,61,670 रुपए
22 कैरेट – 1,48,190 रुपए
18 कैरेट – 1,21,250 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,63,080 रुपए
22 कैरेट – 1,49,490 रुपए
18 कैरेट – 1,29,990 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,63,620 रुपए
22 कैरेट – 1,48,190 रुपए
18 कैरेट – 1,21,250 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,61,720 रुपए
22 कैरेट – 1,48,240 रुपए
18 कैरेट – 1,21,300 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,61,820 रुपए
22 कैरेट – 1,48,340 रुपए
18 कैरेट – 1,21,400 रुपए

पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,61,720 रुपए
22 कैरेट – 1,48,240 रुपए
18 कैरेट – 1,21,300 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,61,670 रुपए
22 कैरेट – 1,48,190 रुपए
18 कैरेट – 1,21,250 रुपए

Sports : पिता के निधन के बाद भी मैदान में डटे रहे रिंकू सिंह, मंगेतर प्रिया सरोज ने लिखी दिल छू लेने वाली बात

0

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान पिता के निधन के बावजूद रिंकू सिंह टीम इंडिया के साथ डटे रहे. उनकी मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर रिंकू के साहस और जज्बे को सलाम किया. टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बीच एक कहानी ऐसी भी सामने आई जिसने फैंस को भावुक कर दिया. यह कहानी है भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह की, जिन्होंने निजी जिंदगी के सबसे मुश्किल समय में भी टीम के लिए जिम्मेदारी निभाई.

टीम इंडिया की जीत का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है, लेकिन इस जीत के पीछे रिंकू सिंह की हिम्मत और जज्बे की भी खूब चर्चा हो रही है. टूर्नामेंट के दौरान उनके पिता का निधन हो गया था, फिर भी उन्होंने टीम के साथ बने रहने का फैसला किया. रिंकू सिंह के लिए यह वर्ल्ड कप भावनात्मक रूप से बेहद कठिन रहा. पिता के निधन के बाद भी उन्होंने देश के लिए खेलने की जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी. पिता के निधन होने के एक दिन बाद ही रिंकू सिंह ने भारतीय टीम को ज्वाइन कर लिया था. हालांकि इस टूर्नामेंट में उनका बल्ला ज्यादा नहीं चला. उन्होंने 5 मैचों में 24 रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद उनकी मानसिक मजबूती ने सभी का दिल जीत लिया. टीम के साथ बने रहकर उन्होंने यह दिखाया कि मुश्किल हालात में भी खिलाड़ी अपने देश के लिए कैसे खड़े रहते हैं.

रिंकू सिंह की मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने रिंकू की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “कुछ दिन सिर्फ कैलेंडर में लिखे जाते हैं, लेकिन 8 मार्च 2026 जैसे दिन इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो जाते हैं. यह वही दिन है जब भारत ने टी20 वर्ल्डकप 2026 की ट्रॉफी उठाई और हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया. यह गौरव का ऐसा पल है, जिसे देश आने वाली कई पीढ़ियों तक याद रखेगा और जश्न मनाएगा.” उनके इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने शेयर किया और रिंकू के जज्बे की सराहना की.

बीत साल ही रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने एक निजी कार्यक्रम में सगाई कर अपने रिश्ते की शुरुआत की थी. रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले है. माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 के बाद यह जोड़ा शादी कर सकता है.

भले ही इस विश्व कप में रिंकू सिंह का प्रदर्शन आंकड़ों में ज्यादा बड़ा नहीं दिखता, लेकिन टीम की ऐतिहासिक जीत के बीच उनकी यह कहानी फैंस के दिलों को छू गई. उनके जज्बे ने यह साबित कर दिया कि असली ताकत मुश्किल समय में भी आगे बढ़ते रहने में होती है.

Entertainment : ‘मैं जरूर वापस..’ अनुपमा में होगी गौरव खन्ना की वापसी? एक्टर ने खुद सामने से कही ये बात!

0

अनुपमा में अनुज की भूमिका निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले गौरव खन्ना किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. गौरव को इस शो में इतना पसंद किया गया कि फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. स्टार प्लस के शो अनुपमा में अनुज का कैरेक्टर बहुत ही मजबूत तरीके से दिखाया गया था. इस शो में दर्शकों ने अनुज के कैरेक्टर को इतना पसंद किया कि गौरव खन्ना हर किसी के फेवरेट बन गए. इस शो का हिस्सा बनने के बाद गौरव खन्ना को बिग बॉस 19 में देखा गया.

इस शो के वो विनर बने. उसके बाद से फैंस को लगने लगा कि बिग बॉस के बाद गौरव खन्ना अब अनुपमा में वापसी करेंगे. अब गौरव खन्ना ने खुद इस बात को कंफर्म कर दिया है कि वो इस शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में जब गौरव खन्ना से पूछा गया कि क्या वो फिर से अनुपमा में अनुज के तौर पर वापसी करेंगे. ऐसे में गौरव खन्ना ने जो जवाब दिया वो काफी मजेदार था. गौरव खन्ना ने कहा,’आप गलत इंसान से इस बारे में पूछ रहे हैं. क्योंकि अनुपमा में वापसी करना मेरे हाथ में नहीं है. ये हमारे प्रोड्यूसर राजन शाही और चैनल स्टार प्लस पर डिपेंड करता है. अगर स्टोरी में मेरे लिए कुछ इंट्रेस्टिंग होगा तो मैं जरूर वापस आऊंगा. लेकिन, अगर ट्रैक एक्साइटिंग नहीं है तो मैं वापस नहीं आऊंगा.’

गौरव खन्ना ने आगे कहा,’अनुज कपाड़िया का कैरेक्टर सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला है, ऐसे में मैं इस कैरेक्टर को दोबारा करने में काफी खुश होऊंगा.
फिलहाल ऐसा कोई प्लान नहीं है. मैं शो भी फॉलो नहीं कर रहा हूं तो मुझे पता भी नहीं है कि स्टोरी में क्या हो रहा है.’ मालूम हो गौरव खन्ना को लेकर कभी-कभी दर्शकों को ऐसा लगता है कि वो शो में वापसी करेंगे. क्योंकि शो में अक्सर कुछ पुराने सीन्स और फ्लैशबैक दिखाए जाते हैं

गौरव ने बताया कि उन क्लिप्स में फैंस आज भी उन्हें टैग करते हैं. अच्छा लगता है कि दर्शक अनुज को याद करते हैं. फिलहाल, अभी कुछ भी डिसाइड नहीं हुआ है क्योंकि मैं कभी किसी चीज के लिए मना नहीं करता.

World : रूसी महिला का पता लगाएं और पिता को बच्चे से मिलवाएं, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया आदेश

0

साल 2019 से यह महिला भारत में रह रही थी. वह एक्स-1 वीजा पर भारत आई थी, जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी थी. हालांकि, अदालती कार्यवाही के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने समय-समय पर वीजा की अवधि बढ़ाने का निर्देश दिया. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (9 मार्च, 2026) को केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह उस बच्चे का पता लगाए, जिसे उसकी रूसी मां अपने साथ मॉस्को ले गई थी और बच्चे की उसके भारतीय पिता से वर्चुअली मुलाकात करवाए. इस बच्चे की कस्टडी का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा था, लेकिन इसी दौरान रूसी महिला बच्चे को मॉस्को ले गई. महिला संपर्क में नहीं है इसलिए कोर्ट ने केंद्र को उसका पता लगाने का निर्देश दिया है.

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने कहा कि महिला और उसके बेटे के ठिकाने को गुप्त रखा जा सकता है और फिलहाल उन्हें भारत वापस लाने का कोई प्रयास न किया जाए. बेंच ने कहा कि नाबालिग बच्चे को उसके पिता से आभासी रूप से मिलाने के लिए राजनयिक प्रयास जारी रखे जाने चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट ने रूस में भारत के दूतावास से भी अनुरोध किया कि वह सीमित उद्देश्य से महिला और बच्चे का पता लगाने के लिए वहां के अधिकारियों से इस मामले पर बात करें. केंद्र सरकार की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी कोर्ट में पेश हुईं. उन्होंने कोर्ट को बताया कि भारत और रूस के विदेश सचिवों की बैठक और इंटरपोल के ब्लू कॉर्नर नोटिस सहित कई प्रयासों के बावजूद बच्चे का पता लगाने में कोई खास प्रगति नहीं हुई है.

साल 2019 से यह महिला भारत में रह रही थी. वह एक्स-1 वीजा पर भारत आई थी, जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी थी. हालांकि, अदालती कार्यवाही के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने समय-समय पर वीजा की अवधि बढ़ाने का निर्देश दिया.
पिछले साल 21 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट को अवगत कराया गया कि शायद रूसी महिला नाबालिग बेटे के साथ नेपाल सीमा के रास्ते देश छोड़कर चली गई है और शायद वह शारजाह के रास्ते अपने देश पहुंची है. सुप्रीम कोर्ट ने इस स्थिति को अस्वीकार्य बताया और अदालत की घोर अवमानना का मामला बताया.

बच्चे के पिता का आरोप है कि उनकी अलग रह रही पत्नी बच्चे की कस्टडी से जुड़े अदालती आदेश का पालन नहीं कर रही है. पति का कहना है कि वह नहीं जानता है कि इस वक्त उसकी पत्नी और बच्चा कहां रह रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने 22 मई, 2025 को निर्देश दिया था कि सोमवार, मंगलवार और बुधवार- तीन दिन बच्चा मां के पास रहेगा और बाकी के तीन दिन पिता के साथ रहेगा.

- Advertisement -

News of the Day