Tuesday, September 29, 2026
Home Blog Page 313

ENTERTAINMENT : शिव-पार्वती जैसा हुआ विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का शाही संगम, अरावली की वादियां बनी गवाह

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंध चुके हैं. इस कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इनकी तस्वीरें देखने के बाद फैंस लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

साउथ के पॉपुलर कपल में से एक माने जाने वाले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गए. इनकी वेडिंग सेरेमनी काफी प्राइवेट थी, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. कपल की शादी के बाद जैसे ही इनकी तस्वीरें सामने आई, फैंस ने उस पर जमकर प्यार लुटाया.

शादी की तस्वीरों में जहां रश्मिका ट्रेटिशनल रेड साड़ी और क्लासिक गोल्ड ज्वेलरी में किसी रानी से कम नहीं लग रही थीं. वहीं, विजय ऑफ-व्हाइट धोती, गोल्ड के आभूषण और कंधे पर लाल शॉल डाले एक दम राजा जैसे लग रहे थे. वैसे तो रश्मिका और विजय की शादी की कई तस्वीरें सामने आई हैं, सभी को खूब पसंद किया जा रहा है.

लेकिन, उनमें से एक तस्वीर पर लोगों की नजरें टिक गई हैं. जी हां, जिस तस्वीर की हम बात कर रहें हैं इसमें विजय अपनी दुल्हन रश्मिका का हाथ पकड़कर उन्हें मंडप से बाहर ले जाते दिख रहे हैं. फोटो में विजय और रश्मिका का गठबंधन साफ दिख रहा है.

दोनों ने एक-दूसरे की छोटी उंगली पकड़ रखी है. वहीं, बैकग्राउंड में मेहमान नजर आ रहे हैं. साथ ही फूलों की बारिश ने इस पल को बेहद ही खास बना दिया है. कपल की इन तस्वीरों को देख फैंस इसका कनेक्शन सीधे पौराणक कथाओं से जोड़ रहे हैं.

रश्मिका और विजय की इस तस्वीर को देखने के बाद किसी ने इसे शिव-पार्वती कोडेड बताया तो किसी ने भक्ति, शक्ति और अनंत समर्पण का प्रतीक बताया. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इनकी शादी की तस्वीरें राम-सीता और शिव-पार्वती की जोड़ी की याद दिला रही है. वहीं, एक यूजर ने कहा कि साउथ इंडियन शादियों की यही सबसे बड़ी खूबसूरती है. वहीं, रश्मिका और विजय ने भी अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर कर एक-दूसरे पर खूब प्यार बरसाया.

ENTERTAINMENT : ‘शादीशुदा होकर किए इंटीमेट सीन, पति को नहीं दिया बच्चा’, आकांक्षा को म‍िले ताने, बोलीं- मजबूरी में…

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला पिछले 10 सालों से साथ हैं. लेकिन उनकी कोई औलाद नहीं है. इसके पीछे की वजह आकांक्षा हैं. वो बच्चा नहीं चाहतीं. हालांकि गौरव को बेबी पसंद हैं. पति को बच्चा न देने को लेकर वो ट्रोल भी होती हैं.

टीवी कपल गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला को लेकर बीते दिनों खबरें थीं कि कपल तलाक लेने वाला है. उनकी 10 साल की टूटने वाली है. एक्ट्रेस ने वेब सीरीज धोखा और डिजायर में हीरो संग इंटीमेट सीन्स किए थे. इन्हें देखकर कहा गया था कि गौरव पत्नी से नाराज हैं. दोनों के बीच कड़वाहट आ गई है. तलाक की इन खबरों में कितनी सच्चाई है इसका एक्ट्रेस ने खुलासा किया है.

हॉटरफ्लाई संग बातचीत में आकांक्षा ने कहा कि उनके तलाक की खबरें गलत हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पति और सास ससुर काफी सपोर्टिव रहे हैं. आकांक्षा के मुताबिक, गौरव को बच्चा ने देने के लिए भी उन्हें जज किया गया. सोशल मीडिया पर उन्हें ताने मिले. लेकिन आकांक्षा को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है. वो कहती हैं- महिला से जुड़ी हर चीज टैबू देखी जाती है. इंडस्ट्री में एक्टर्स सालों से इंटीमेट, किसिंग सीन्स करते आए हैं. शादीशुदा होकर भी ऐसे रोल्स उन्होंने किए हैं लेकिन उन्हें कोई कुछ नहीं कहता. तालियां बजाता है. लेकिन अगर कोई मैरिड महिला ऐसे सीन्स करें तो बवाल मच जाता है.

आकांक्षा ने कहा- इमरान हाशमी को बोलते हैं सीरियस किसर है, उसे सीरियल किसिंग में तारीफ मिल रही है, आप उसे स्क्रिप्ट की डिमांड बोलते हैं. तो हमें क्यों जज किया जाता है? हमारी खुद भी बाउंड्री है. मुझे नहीं पता इसमें जेंडर बायस्ड क्यों है? किसी और का पति रोमांस करे तो तारीफ करते हैं. लेकिन उसकी पत्नी अगर ऐसे सीन्स करें तो उसे कैरेक्टरलेस कह दिया जाता है.

एक्ट्रेस ने बताया कि ट्रोल्स ने गौरव और उनकी फैमिली को भी घसीट लिया था, इसका उन्हें बुरा लगा था. लोगों ने कहा कि गौरव ये सीन्स देखकर रो रहा है. लेकिन उसने मुझे कहा- तुम ठीक हो. वो मेरे साथ रहा, मुझे सपोर्ट किया. उनकी बिग बॉस जर्नी के वक्त भी बच्चे को लेकर मुझे भला बुरा कहा गया. बोला गया कि मैं उन्हें बच्चा नहीं दे रही हूं.

बेबी ना करने पर आकांक्षा ने कहा कि मां बनना या न बनना ये मेरा फैसला है. मैं किसी चीज को लेकर सहमत नहीं हूं तो आप क्यों सवाल उठा रहे हो? आकांक्षा ने कहा- सब बच्चे को लेकर सवाल करते हैं. अगर मेरा पति मेरे साथ नहीं रुकना चाहता, तो वो 9 साल क्यों करता? चला जाता. क्या उसे ये लगता है कि 10वें, 12वें साल पर बच्चे के लिए मान जाएगी? ऐसा कोई मुहूर्त नहीं निकला है. हम दोनों के पास शादी को तोड़कर अपनी इच्छा से जीने का अधिकार है. लेकिन हम फिर भी साथ हैं. कोई किसी को फोर्स नहीं कर रहा है. हम चॉइस से साथ हैं और खुश हैं.

National : मनाकर लाया ससुराल, फिर मायके चली गई पत्नी…, पति ने डिप्रेशन में खुद को मारी गोली

0

बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र में पत्नी के मायके लौटने से आहत एक युवक ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा बरामद कर लिया है. प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है. मामले में साक्ष्य जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में वैवाहिक विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली. कमासिन थाना क्षेत्र के मवई गांव में रहने वाले दशरथ ने कथित तौर पर अवैध तमंचे से खुद को गोली मार ली. गंभीर रूप से घायल दशरथ को उसके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, दशरथ बुधवार को अपनी पत्नी को मायके से मनाकर ससुराल लाया था. उसने पत्नी से वादा किया था कि अब वह मारपीट या विवाद नहीं करेगा. परिवार के मुताबिक पत्नी उसकी बातों पर भरोसा कर घर लौट आई थी. लेकिन ससुराल पहुंचने के बाद दोनों के बीच फिर कहासुनी शुरू हो गई. आरोप है कि दशरथ ने पत्नी के साथ मारपीट की, जिसके बाद उसने अपने पिता को बुलाया और दोबारा मायके चली गई.

पत्नी के जाने से दशरथ कथित तौर पर मानसिक तनाव में आ गया. इसी बीच उसने घर में रखे अवैध तमंचे से अपने पैर में गोली मार ली. गोली लगने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए. हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

National : बस्ती में रिश्ते शर्मसार: 13 और 14 साल की दो लड़कियां बनीं मां, अपनों ने ही लूटी अस्मत!

0

बस्ती में मानवता को झकझोर देने वाले दो मामले सामने आए हैं. यहां महज 13 और 14 साल की दो नाबालिग बच्चियों को रेप के बाद मां बनना पड़ा. दुखद यह है कि एक मामले में सगे चचेरे भाई ने ही दरिंदगी की, वहीं दूसरे मामले में आरोपी के परिवार ने बच्चे को अपनाने से इनकार कर दिया.

बस्ती जिले में दो नाबालिग बेटियों के साथ हुए बलात्कार और उनके मां बनने की घटना ने समाज को स्तब्ध कर दिया है. नगर थाना क्षेत्र की एक 14 वर्षीय किशोरी को गांव के ही एक नाबालिग ने खेत में ले जाकर शिकार बनाया, जिससे उसे गर्भ ठहर गया. दूसरा मामला खोड़ारे थाना क्षेत्र का है, जहां 13 साल की मासूम के साथ उसके सगे चचेरे भाई ने घर में ही ज्यादती की. दोनों ही मामलों में आरोपी भी नाबालिग हैं. पुलिस ने पीड़िताओं की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

बस्ती-गोंडा बॉर्डर स्थित खोड़ारे क्षेत्र की घटना सबसे अधिक विचलित करने वाली है. यहां मुस्लिम समुदाय की 13 वर्षीय बच्ची के साथ उसके चचेरे भाई ने ही रेप किया. जब बच्ची गर्भवती हुई और परिजनों ने आरोपी के घर शिकायत की, तो न्याय देने के बजाय आरोपी के परिवार ने पीड़िता की अस्मत की कीमत महज 20 रुपये लगाकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की. इस अमानवीय व्यवहार के बावजूद पीड़िता ने मेडिकल कॉलेज में बच्चे को जन्म दिया और अब वह इस छोटी उम्र में मां की जिम्मेदारी निभा रही है.

नगर थाना क्षेत्र की दूसरी पीड़िता के साथ गांव के ही लड़के ने खेत में रेप किया था. 6 महीने का गर्भ होने पर जब सच्चाई सामने आई, तो आरोपी के परिजनों ने बच्चे को अपना मानने से साफ मना कर दिया. समाज के तानों और भविष्य की अनिश्चितता के बीच इस लड़की ने बच्चे को जन्म देने का फैसला किया. बस्ती मेडिकल कॉलेज में हुई डिलीवरी के बाद अब वह अपने दुधमुंहे बच्चे का लालन-पालन कर रही है. दोनों ही मामलों में आरोपियों को कानून के शिकंजे में कस दिया गया है.

RASHIFAL : आज का राशिफल

0

मेष :  आज का दिन आनंददायक सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। प्रभावशाली लोगों से बातचीत बहुत ही सकारात्मक रहेगी। किसी लक्ष्य को हासिल करने में भाइयों का भी बखूबी सहयोग मिलेगा। 

वृषभ :वृषभ राशि वालों के लिए समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी है। बच्चों के साथ व्यवहार करते समय उन्हीं के नजरिए से देखना उचित रहेगा। पति पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जीवन से जुड़े कुछ बदलाव होंगे।सहकर्मियों के साथ तालमेल मजबूत रहेगा और किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका रहेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो भविष्य की सफलता का आधार बनेंगी।

कर्क : कर्क राशि के जातकों को आज के दिन व्यवसाय में फायदा मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। पैसों से संबंधित मामलों में भी प्रगति होगी।लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों को मुद्रा सुधारने की आवश्यकता है।

सिंह : सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी भी प्रकार का मतभेद हो सकता है।पिछली कुछ गलतियों से सीख कर आप अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाएंगे, जो कि बेहतरीन रहेंगे। युवाओं को करियर संबंधी किसी परीक्षा मे बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा।

कन्या : कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा काम लेकर आएगा। जीवनसाथी की ओर से सहयोग मिलेगा। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा। किसी मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें भी ताजा होगी।

तुला : तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको आपके फंसे हुए पैसे वापस मिल सकते हैं।नौकरी में आपके बेहतरीन कार्य की सराहना होगी और पदोन्नति संबंधी खुशखबरी मिल सकती है।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। सहकर्मियों के साथ विवाद हो सकता है।काम में नेतृत्व, योजना और तेज निर्णय की अपेक्षा रहेगी। सरकारी विभाग या कॉर्पोरेट सेक्टर में इंटरव्यू संबंधी संदेश मिल सकता है।

धनु : धनु राशि के लोगों के लिए दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए अधिक मेहनत करेंगे।जीवनसाथी आपकी किसी सख्त बात को गलत समझ सकते हैं, इसलिए संवाद को शांत रखें। सिंगल लोगों को किसी जिम्मेदार एवं प्रभावी व्यक्तित्व से सहज आकर्षण महसूस हो सकता है।

मकर: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं और आज आपका अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

कुंभ : आज के दिन आप किसी भी प्रकार की यात्रा या प्रवास पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।काम में सफलता मिलेगी।

मीन : मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आनंद लेकर आएगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पार्टनर के साथ सामंजस्य बढ़ सकता है।

NATIONAL : 9 साल बच्ची को स्कूल में आया हार्ट अटैक, 4 माह पहले भाई ने भी इसी तरह तोड़ा था दम

0

राजस्थान के नागौर जिले में एक हंसती-खेलती मासूम बच्ची की स्कूल में प्रार्थना के दौरान मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो किसी को भी झकझोर सकता है.

राजस्थान के में एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. एक प्राइवेट स्कूल में सुबह प्रार्थना सभा के दौरान 5वीं कक्षा की छात्रा दिव्या अचानक अचेत होकर गिर पड़ी और चंद मिनटों में उसकी जान चली गई. डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर इसकी वजह हार्ट अटैक को बताया है.गोटन उपखंड क्षेत्र के टालनपुर कस्बे निवासी राजेंद्र की 9 वर्षीय पुत्री दिव्या एक प्राइवेट स्कूल में 5वीं कक्षा की छात्रा थी. वह रोज की तरह सुबह करीब 7बजे स्कूल पहुंची थी. स्कूल में प्रार्थना सभा चल रही थी, इसी दौरान अचानक दिव्या बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी.

स्कूल स्टाफ ने तुरंत छात्रा को संभाला और कस्बे के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया. राजकीय चिकित्सालय में डॉक्टर ने छात्रा की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया.डॉक्टर के अनुसार प्रारंभिक तौर पर हृदय गति रुकना मौत का संभावित कारण माना जा रहा है. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया.

इस परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा है कि पूरा गांव सदमे में है. ग्रामीणों के अनुसार, चार माह पहले दिव्या के बड़े भाई अभिषेक (16) की भी अचानक मौत हो गई थी. लगातार दो बच्चों की असमय मृत्यु से परिवार गहरे सदमे में है.

WORLD : डिनर से पहले इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया सरप्राइज, भारतीय कपड़े पहनकर चौंकाया

0

पीएम मोदी इजरायल दौरे पर हैं, जहां उन्होंने नेसेट (इजरायली संसद) के विशेष पूर्ण सत्र को संबोधित किया. इसके साथ ही पीएम मोदी इजरायल की संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं.इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार (25 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डिनर से पहले पारंपरिक भारतीय कपड़े पहने. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बेंजामिन नेतन्याहू ने इंडियन और वेस्टर्न मिक्स कपड़े पहने हुए हैं.

बेंजामिन नेतन्याहू ने सफेद रंग की फुल स्लीव शर्ट के ऊपर हल्के ग्रे रंग की स्लीवलेस जैकेट पहनी, जो पारंपरिक भारतीय जैकेट जैसी लग रही है. इसके साथ ही उन्होंने नीचे डार्क रंग की फॉर्मल पैंट और काले रंग के फॉर्मल जूते पहने. उन्होंने एक्स पर हिंदी में पोस्ट कर लिखा कि हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया.

पीएम मोदी ने यरुशलम में नेसेट (इजरायली संसद) के विशेष पूर्ण सत्र को संबोधित किया. इसके साथ ही पीएम मोदी इजरायल की संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं. नेसेट पहुंचने पर स्पीकर अमीर ओहाना ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया और उन्हें एक औपचारिक सम्मान दिया गया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत विशेष सम्मान के लिए स्पीकर को धन्यवाद देकर की. उन्होंने ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट’ पदक से सम्मानित किए जाने पर आभार व्यक्त किया और इस पदक को दोनों देशों की स्थायी मित्रता और साझा लोकतांत्रिक परंपराओं को समर्पित किया.

पीएम मोदी ने भारत और इजरायल के बीच प्राचीन सभ्यतागत संबंधों के साथ-साथ टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, रक्षा, सुरक्षा और रणनीतिक तालमेल पर आधारित एक मजबूत आधुनिक साझेदारी पर गहन बात की. उन्होंने बताया कि कृषि, ग्रामीण विकास, जल प्रबंधन, स्थिरता और उद्यम जैसे क्षेत्रों में सहयोग ने दोनों देशों के लोगों के बीच के रिश्तों को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है.

आतंकवाद के खिलाफ पीएम मोदी ने दोनों देशों की जीरो टॉलरेंस की अडिग नीति को दोहराते हुए इजरायल में 7 अक्टूबर को हुए आतंकी हमले पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस तरह की क्रूरता और बर्बरता को किसी भी रूप में उचित नहीं ठहराया जा सकता. उन्होंने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने वाले सभी प्रयासों को भारत का पूर्ण समर्थन देने की पेशकश की.

NATIONAL : जुड़वां भाइयों ने जुड़वां बहनों से रचाई शादी, एक ही मंडप में चारों ने लिए सात फेरे

0

तेलंगाना के कामारेड्डी में एक ऐसी शादी देखने को मिली, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगी. यहां जुड़वां भाइयों ने जुड़वां बहनों के साथ एक ही मंडप में सात फेरे लिए. चारों की एक जैसी शक्ल-सूरत ने इस पल को इतना खास बना दिया कि मेहमानों के लिए जुड़वां दूल्हा-दुल्हन में फर्क करना भी मुश्किल हो गया. यह अनोखा ‘डबल ट्विन वेडिंग’ अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया.

शादियां तो आपने बहुत देखी होंगी, लेकिन कामारेड्डी में हुई यह शादी सच में खास बन गई. यहां घनपुर गांव के जुड़वां भाई विजय और विनय ने देमी कलां की रहने वाली जुड़वां बहनों कीर्तन और कीर्ति के साथ एक ही मंडप में सात फेरे लिए. इस ‘डबल ट्विन वेडिंग’ की इलाके में चर्चा हो रही है.दोनों भाई और दोनों बहनें इतनी ज्यादा एक जैसी दिखती हैं कि शादी में आए मेहमान भी कई बार भ्रमित हो गए. मंच पर जब चारों दूल्हा-दुल्हन एक साथ बैठे, तो ऐसा लग रहा था मानो आइने में एक ही जोड़ी की चार छवियां दिखाई दे रही हों. यही वजह रही कि यह शादी लोगों के लिए एक यादगार लम्हा बन गई.

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस तरह की शादी बहुत कम देखने को मिलती है. गांव के बुजुर्गों ने भी माना कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार ऐसा देखा है. शादी के दौरान माहौल उत्साह, हंसी और हैरानी से भरा रहा. लोग इस पल को कैमरे में कैद करते रहे.परिवार वालों ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पहले से अच्छे संबंध थे. जब यह पता चला कि दोनों तरफ जुड़वां बच्चे हैं, तो रिश्ते की बात अपने आप खास बन गई. धीरे-धीरे बातचीत आगे बढ़ी और आखिरकार यह अनोखा रिश्ता तय हो गया.

शादी की रस्में भी उतनी ही खास रहीं जितनी यह जोड़ी. एक ही मंडप, एक जैसे कपड़े और एक साथ होने वाली रस्मों ने पूरे कार्यक्रम को बेहद आकर्षक बना दिया. मेहमानों ने कहा कि यह शादी सिर्फ दो नहीं, बल्कि चार दिलों का संगम थी.सोशल मीडिया पर भी इस शादी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. लोग इसे ‘परफेक्ट ट्विन मैच’ और ‘डबल खुशियों वाली शादी’ जैसे नाम दे रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे किस्मत का अनोखा खेल बताया, तो कुछ ने इसे भगवान की बनाई अद्भुत जोड़ी कहा.

लोगों ने कहा कि इस शादी ने यह भी दिखाया कि रिश्तों में समानता और समझ खूबसूरत हो सकती है. चारों ने न सिर्फ जीवनसाथी चुना, बल्कि एक ऐसा बंधन बनाया, जो हमेशा याद रहेगा. कामारेड्डी की यह अनोखी शादी चर्चा में है, जहां एक जैसे चेहरे, एक जैसे रिश्ते और एक जैसी खुशियां नजर आईं. यह शादी दुर्लभ संयोग था, जिसने लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी.

NATIONAL : पति को बचाने के लिए पत्नी ने गिरवी रखे थे गहने, मौत के सफर में भी निभाया वादा

0

लातेहार के एक परिवार की पति को बचाने की जद्दोजहद बेहद दर्दनाक त्रासदी में बदल गई. चतरा में क्रैश हुए एयर एंबुलेंस में सवार ढाबा संचालक संजय और उनकी पत्नी अर्चना की मौत हो गई. पति के इलाज के लिए जेवर और जमीन गिरवी रखकर पत्नी ने 8 लाख जुटाए थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था.

झारखंड के चतरा में हुए एयर एंबुलेंस क्रैश में लातेहार जिले के चंदवा निवासी संजय साहू और उनकी पत्नी अर्चना की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. 16 फरवरी को अपने ढाबे में लगी आग बुझाते समय 41 वर्षीय संजय 65 प्रतिशत तक जल गए थे. रांची के देवकमल अस्पताल में सुधार न होने पर उन्हें दिल्ली शिफ्ट करने के लिए उनकी पत्नी ने जेवर और जमीन गिरवी रखकर व कर्ज लेकर 8 लाख रुपये जुटाए थे.

जब रेडबर्ड एयरवेज के विमान ने संजय को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरी, तो टेक-ऑफ के तुरंत बाद एटीसी से संपर्क टूट गया और विमान चतरा के जंगलों में क्रैश हो गया. इस हादसे में संजय और अर्चना सहित 9 लोगों की मौत हो गई. अर्चना ने अपने पति के साथ जीने-मरने का जो वचन दिया था, उसे उन्होंने आखिरी सांस तक निभाया और दोनों ने एक साथ मौत को गले लगा लिया.

16 फरवरी को चंदवा के सरोज नगर स्थित संजय के रोड साइड ढाबे में कथित तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी. अपनी रोजी-रोटी और ढाबे को बचाने की कोशिश में संजय बुरी तरह झुलस गए थे. देवकमल अस्पताल के चीफ प्लास्टिक सर्जन डॉ. अनंत सिन्हा ने बताया कि संजय 65 प्रतिशत बर्न इंजरी के साथ लाए गए थे. परिजनों की मांग पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया था.

संजय के रिश्तेदार सीताराम साहू ने बताया कि दिल्ली के अस्पताल ने भर्ती के लिए 5 लाख रुपये अग्रिम जमा करने को कहा था. एयर एंबुलेंस और इलाज का खर्च जुटाना परिवार के लिए बड़ी चुनौती थी. अर्चना ने अपने पति की जान बचाने की बेताब कोशिश में अपने गहने गिरवी रख दिए, जमीन बेच दी और रिश्तेदारों से कर्ज लेकर 8 लाख रुपये जुटाए. लेकिन उनकी यह सारी मेहनत चतरा के जंगलों में विमान के साथ खाक हो गई.

संजय और अर्चना की मौत के बाद उनके दो बच्चे अब अनाथ हो गए हैं. माता-पिता को खोने के गम के साथ ही उन पर अब लाखों रुपये के कर्ज का बोझ भी आ गया है. विधानसभा में यह मामला गूंजा, जहां आजसू विधायक निर्मल महतो ने मृतकों के परिवारों के लिए 2-2 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मदद का आश्वासन दिया है. वहीं, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि आचार संहिता के बावजूद सीएम से चर्चा करके मदद का ऐलान किया जाएगा.

ENTERTAINMENT : पवन सिंह से परेशान होकर ज्योति ने अक्षरा को किया था फोन, एक्ट्रेस बोली- वो बहुत रोई…

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच चल रहे विवाद पर अपनी बात रखी है. उन्होंने बताया कि उन्होंने ज्योति सिंह का सम्मान किया और विवाद में खुद को साइड कर लिया.

भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की प्रेम कहानी किसी से छिपी नहीं है. कई साल तक अक्षरा के साथ रिश्ते में रहने के बाद पवन सिंह ने अचानक ज्योति सिंह से शादी कर ली थी. अक्षरा को प्यार में धोखा मिला, जिसके बाद वो पूरी तरह टूट गईं. पवन सिंह और अक्षरा का रिश्ता खत्म हुए सालों बीत चुके हैं, लेकिन आज तक इनके इश्क की चर्चा होती है. एक इंटरव्यू में अक्षरा ने उन पर लगे आरोपों पर बात की है.

अक्षरा सिंह ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में वो बातें बताईं, जो अब तक लोगों को नहीं पता थी. अक्षरा पर आरोप लगता आया है कि उन्होंने पवन सिंह का घर तोड़ा. वो ज्योति सिंह को पवन सिंह के खिलाफ भड़काती थीं. लेकिन अक्षरा ने इस कहानी का दूसरा पहलू बताया है. अक्षरा से पूछा गया कि आप ज्योति सिंह को कैसे सपोर्ट करती थीं. सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैं इस बात को क्लियर कर देना चाहती हूं कि जैसे ही उन्होंने (ज्योति सिंह) कदम रखा था. मैं हाथ जोड़कर साइड हो गई थी.

एक्ट्रेस कहती हैं कि मैं उस तरह की महिला नहीं हूं, जो इन चीजों को एंटरटेन करेगी. ना मैंने तब किया था. ना अब कर रही हूं और ना ही आगे कर सकती हूं. तो वो मसला क्लियर नहीं किया गया. उसमें भी मुझे धकेल दिया गया. क्योंकि एक होता है ना किसी ने कदम उठाया. उसे कोई गलत बोल रहा है, तो सब उसको और ज्यादा गलत बोलने लगते हैं. तो वो वाला सिस्टम हुआ. वरना मैं पूरी तरह से साइड हो गई थी.

अक्षरा कहती हैं कि फिर भी मैंने उसकी इज्जत इसलिए रखी, क्योंकि जब उसने (ज्योति सिंह) ने बताया कि वो परेशान हो रही है. क्योंकि मैं नेचर तो जान ही चुकी थी. तब मैंने उन्हें बहुत समझाया था. कोई भी लड़की रहेगी, जो भी परेशान रहेगी मैं उसे समझाऊंगी ही. अक्षरा का कहना है कि ज्योति सिंह उन्हें फोन करके रो रही थीं.

अक्षरा सिंह ने ये भी कहा कि उन्हें अकेलेपन से डर लगता है. इसलिए वो खुद को बिजी रखती हैं. कई सालों से उन्होंने खुद को वक्त नहीं दिया है. अक्षरा ने शादी करने की ख्वाहिश भी जताई और कहा कि कोई तो होगा, जो मेरे लिए बना होगा.

- Advertisement -

News of the Day