UP : यूपी के फतेहपुर में गैस सिंलेंडर ब्लास्ट से घर गिरा, आधा दर्जन लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

0
12

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में गैस सिलेंडर फटने से एक बड़ा हादसा हो गया। मलवां थाना क्षेत्र के कस्बे में सोमवार शाम करीब 5:30 बजे हुए भीषण हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। गैस सिलेंडर में हुए जोरदार विस्फोट से दो मंजिला पक्का मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया। धमाका इतना भयानक था कि 2 किलोमीटर तक आवाज गूंजी और आस-पास के आधा दर्जन से अधिक मकानों की छतें, दीवारें और लेंटर क्षतिग्रस्त हो गए। मलबे में दबने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जबकि 2 लोग खतरे से बाहर हैं।

मलवा थाना क्षेत्र की घटना
जानकारी के मुताबिक मलवा थाना क्षेत्र के एक घर में खाना बनाते समय यह हादसा हुआ। अचानक गैस सिलेंडर फटने से तेज आवाज हुई और इलाके में हड़कंप मच गया। चारों और चीख पुकार मच गई। सिलेंडर ब्लास्ट इतना जबर्दस्त था कि जिस घर में ब्लास्ट हुआ वह पूरी तरह से जमींदोज हो गया था। पूरी बिल्डिंग के परखच्चे उड़ गए और घर के अंदर रह रहे लोग मलबे में दब गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में दो मंजिला बिल्डिंग गैस सिलेंडर फटने से उड़ी है। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के 4 से 5 घर भी क्षतिग्रस्त हो गए ।

मृतकों और घायलों के नाम
ग्रामीणों के अनुसार मृतकों में 9 वर्षीय वेद गुप्ता, 15 वर्षीय अर्पित गुप्ता, 7 वर्षीय टुक्कू और 11 वर्षीय कुणाल गुप्ता शामिल हैं। वहीं, 26 वर्षीय आलोक गुप्ता, सोनेलाल गुप्ता और एक महिला गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से एक 90 प्रतिशत झुलसने के कारण वेंटिलेटर पर है और हालत नाजुक बनी हुई है।

जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त घर में 10 लोग थे। पांच लोग तो किसी तरह घर से निकलने में सफल रहे लेकिन परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए। इन लोगों को फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

2 किमी दूर तक ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी
ब्लास्ट इतना भयानक था कि करीब 2 किमी दूर तक इसकी आवाज सुनी गई। आसपास के करीब आधा दर्जन मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। जिस मकान में ब्लास्ट हुआ वह सुरेश गुप्ता का मकान बताया जा रहा है। सुरेश गुप्ता और उनके भाई का परिवार इस मकान में रहता था। परिवार में 5 छोटे बच्चे भी थे। सुरेश गुप्ता फल की दुकान लगाने का काम करते थे।

पूरे कस्बे में शोक की लहर
घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक और जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स मौके पर पहुंचीं और निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि फॉरेंसिक और फायर टीम जांच कर रही है कि ब्लास्ट का वास्तविक कारण सिलेंडर ही है या कुछ और। एहतियात के तौर पर एसडीआरएफ को भी बुलाया गया है। रात में मलबा हटाने के लिए बिजली विभाग से बड़ी लाइटों की व्यवस्था कराई गई है। गांव के 9 युवकों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद पूरे कस्बे में शोक की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here