Tuesday, September 29, 2026
Home Blog Page 317

NATIONAL : ‘पापा, मुझे ले जाओ वरना शाहरुख मार डालेगा…’, फांसी पर झूलता मिला महिला का शव, सामने आया वीडियो

0

गोंडा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद चार महीने पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में महिला अपने पिता से उसे घर ले जाने की गुहार लगाती दिख रही है और पति पर जान का खतरा बताती है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो की सत्यता की भी पड़ताल की जा रही है.उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला अपने पिता से उसे मायके ले जाने की अपील करती दिखाई दे रही है. वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है.

जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के कटहा घाट के पास रहने वाली महिला की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई. पुलिस को सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.वायरल वीडियो में महिला कहती सुनाई दे रही है, ‘पापा आकर मुझे ले जाओ, वरना शाहरुख मुझे मार डालेगा. फोन भी तोड़ दिया है. अगर मुझे कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी शाहरुख की होगी.’ इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि ने फोन पर बताया कि वीडियो में दिख रही महिला मूल रूप से जालौन की रहने वाली थी और उसकी शादी करीब दस साल पहले गोंडा के रहने वाले शाहरुख से हुई थी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वायरल हो रहा वीडियो लगभग चार महीने पुराना बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो किन परिस्थितियों में बनाया गया था और उस समय कोई शिकायत दर्ज कराई गई थी या नहींअधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी. परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि पारिवारिक हालात और संभावित विवाद की जानकारी मिल सके.

ENTERTAINMENT : कभी मिलते थे 700 रुपये, अब करोड़ों में कॉमेडियन की कमाई, कपिल शर्मा शो से बदली जिंदगी

कीकू शारदा टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार हैं. वो कॉमेडियन होने के साथ एक्टर भी हैं. उनका तगड़ा फैंडम है. लेकिन यहां तक पहुंचना उनके लिए इतना आसान नहीं था.

कीकू शारदा इंडिया के टॉप कॉमेडियन्स में शुमार किए जाते हैं. इस समय वो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में दिखाई दे रहे हैं. उनकी कॉमिक टाइमिंग और मजाकिया अंदाज को काफी पसंद किया जाता है. उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. मगर यहां तक पहुंचने का सफर कीकू शारदा के लिए आसान नहीं रहा. उन्होंने काफी मेहनत की है. आइए एक नजर डालते हैं कीकू शारदा की जर्नी पर…

कीकू शारदा ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी. उन्हें हर एक परफॉर्मेंस के लिए केवल 700 रुपये मिलते थे. उन्होंने काफी स्ट्रगल किया मगर कभी हार नहीं मानी. वो लगातार मेहनत करते गए और धीरे-धीरे लाइफ में आगे बढ़ते गए. कीकू को कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और द कपिल शर्मा शो से तगड़ी पहचान मिली. उन्हें दर्शकों को बेशुमार प्यार मिला. इन शोज से वो घर-घर में मशहूर हो गए. अब कीकू ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में दिखाई दे रहे हैं. वो राइज एंड फॉल में भी दिखे थे.

रिपोर्ट्स की मानें तो कीकू शारदा शोज और फिल्मों से तगड़ी कमाई करते हैं. ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी तगड़ी कमाई होती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, 2025 तक उनकी नेट वर्थ 33-40 करोड़ रुपये थी. हालांकि, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं, क्योंकि कीकू ने कभी खुद से इस बारे में जानकारी नहीं दी है. शारदा ने कुछ समय पहले Mashable को दिए एक इंटरव्यू में कपिल संग अपने रिश्ते पर बात की थी. कीकू ने कपिल के बारे में कहा था- हम दोनों एक दूसरे की इज्जत करते हैं. मुझे वो बहुत पसंद है. कई कॉमिक एक्टर्स ऐसे होते हैं, जिनपर 24 घंटे फनी रहने का बोझ होता है. कपिल शर्मा किसी भी बात से जोक निकाल सकते हैं और वो हर वक्त ह्यूमरस रह सकते हैं.

NATIONAL : किराए की थार, तेज रफ्तार और एक गलती! बुजुर्ग टूरिस्ट की दर्दनाक मौत, बाल-बाल बचा नवजात

0

गोवा के असगांव स्थित हैप्पी बार जंक्शन पर सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार किराए की थार एसयूवी ने भोपाल से आए पर्यटक की कार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में 65 वर्षीय भगतराम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आईं. प्रत्यक्षदर्शियों ने दुर्घटना के बाद ड्राइवर बदलने की कोशिश का आरोप लगाया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.गोवा के असगांव इलाके में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सैलानियों और स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया. हैप्पी बार जंक्शन पर एक तेज रफ्तार किराए की थार एसयूवी ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी. इस हादसे में भोपाल निवासी 65 वर्षीय भगतराम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक शर्मा परिवार अपनी निजी हैचबैक कार से गोवा घूमने आया था. दोपहर के समय जब उनकी कार असगांव के हैप्पी बार जंक्शन से गुजर रही थी, तभी सामने से आ रही किराए की थार ने जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एसयूवी तेज रफ्तार में थी और संतुलन खो बैठी.टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और घायलों को बाहर निकाला. शर्मा को गंभीर हालत में पाया गया और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. कार में मौजूद दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि पांच महीने का एक शिशु चमत्कारिक रूप से सुरक्षित रहा.

स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि दुर्घटना के बाद थार में सवार युवतियों ने कथित तौर पर ड्राइवर की सीट बदलने की कोशिश की, ताकि असली चालक की पहचान छिपाई जा सके. हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि थार वाहन किराए पर लिया गया था. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था और क्या यातायात नियमों का उल्लंघन हुआ था. दुर्घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल रहा, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में स्थिति सामान्य कर दी गई. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

RAJASTHAN : ‘रॉयल डिलीवरी’ का VIDEO, घोड़े पर बैठकर ऑर्डर ले जाते दिखे Blinkit वाले अंकल

0

राजस्थान से सामने आए एक दिलचस्प वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति घोड़े पर सवार दिखाई दे रहा है, जिसकी पीठ पर ब्लिंकिट का पीला डिलीवरी बैग टंगा है. यह अनोखा दृश्य लोगों को खूब भा रहा है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह वास्तव में डिलीवरी कर रहे थे या नहीं, लेकिन वीडियो ने नेटिज़न्स को मुस्कुराने का मौका जरूर दे दिया.

राजस्थान की रंगीन संस्कृति और शाही अंदाज की झलक दिखाता एक अनोखा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति घोड़े पर सवार नजर आता है और उसकी पीठ पर ब्लिंकिट का चमकीला पीला डिलीवरी बैग टंगा हुआ है. पारंपरिक सवारी और आधुनिक डिलीवरी सिस्टम का यह मेल लोगों का ध्यान खींच रहा है.

वीडियो में दिख रहा है कि बुजुर्ग व्यक्ति आराम से घोड़े पर बैठकर सड़क से गुजर रहा है. उसके पीछे लटका ब्लिंकिट का बैग साफ दिखाई देता है, जो आमतौर पर कंपनी के डिलीवरी पार्टनर्स इस्तेमाल करते हैं. हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि वह सच में किसी ग्राहक का ऑर्डर पहुंचाने जा रहे थे या सिर्फ मजाकिया अंदाज में बैग लेकर निकले थे.

इस अनोखे दृश्य ने सोशल मीडिया यूजर्स को खूब मनोरंजन दिया. कई लोगों ने इसे ‘राजस्थान स्टाइल एक्सप्रेस डिलीवरी’ करार दिया तो कुछ ने इसे ‘रॉयल डिलीवरी सर्विस’का नाम दे डाला. एक यूज़र ने टिप्पणी की कि जहां देशभर में बाइक और स्कूटर से डिलीवरी होती है, वहीं राजस्थान में घोड़े से ऑर्डर पहुंचाना भी संभव है.

कुछ लोगों ने इस वीडियो को परंपरा और आधुनिकता के सुंदर संगम के रूप में देखा. उनका कहना है कि यह दृश्य दिखाता है कि तकनीक और संस्कृति साथ-साथ चल सकती हैं. वहीं कई यूजर्स ने बुजुर्ग की ऊर्जा और आत्मविश्वास की भी तारीफ की.हालांकि कंपनी की ओर से इस वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह क्लिप इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन चुकी है.

BHAKTI : होलिका दहन नहीं देखते ये 5 लोग! जानें क्यों होली से पहले ससुराल चली जाती है नई दुल्हन

0

इस साल होलिका दहन 3 मार्च की मध्यरात्रि होगा और 4 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी. क्या आप जानते हैं कि होलिका दहन की अग्नि देखना पांच लोगों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है.

होली का त्योहार आने वाला है. होली का त्योहार मुख्य रूप से दो दिन का होता है. पहले फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन होता है. फिर अगले दिन यानी चैत्र शुक्ल पूर्णिमा पर रंग वाली होली खेली जाती है. इस साल होलिका दहन 3 मार्च को किया जाएगा. होलिका दहन पर लोग चौराहे पर लकड़ियों को इकट्ठा करके उसका दहन करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि होलिका दहन की अग्नि देखना पांच लोगों के लिए अशुभ माना जाता है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

आपने देखा होगा कि हिंदू धर्म में शादी के बाद नई दुल्हन को उसके मायके भेज दिया जाता है. नई दुल्हन कभी अपने ससुराल में होलिका दहन नहीं देखती है. पौराणिक कथा के अनुसार, होलिका का विवाह इलोजी से होना था. लेकिन विवाह से पहले ही होलिका अपने भाई हिरण्यकश्यप के कहने पर उसके पुत्र प्रह्लाद को लेकर अग्नि में बैठ गई और भस्म हो गई. कहते हैं कि जब इलोजी की मां बारात लेकर पहुंची और उसने अपनी होने वाली बहु की चिता देखी तो दुख सहन न कर सकी और प्राण त्याग दिए. इसलिए नई दुल्हन होली से पहले ही अपने ससुराल से मायके चली जाती है.

ऐसी भी मान्यता है कि सास और बहू को साथ खड़े होकर होलिका दहन नहीं देखना चाहिए. कहते हैं कि ऐसा करने से रिश्तों में खटास और मतभेद बढ़ते हैं. सास-बहु के संबंध कभी अच्छे नहीं रहते हैं. गृह क्लेश घर की खुशियों को तबाह कर देता है.

लोक मान्यताओं के अनुसार, जिन लोगों की इकलौती संतान होती है, उन्हें भी होलिका दहन देखने से बचना चाहिए. पौराणिक कथा के अनुसार, भक्त प्रह्लाद अपने पिता हिरण्यकश्प की इकलौती संतान ही थे.

गर्भवती महिलाओं को भी इस अग्नि अनुष्ठान से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है. उनके लिए होलिका की परिक्रमा करना भी शुभ नहीं माना जाता है. इसका एक वैज्ञानिक कारण यह भी बताया जाता है कि अग्नि का तेज ताप और धुआं उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है.नवजात शिशुओं को भी होलिका दहन स्थल से दूर रखने की परंपरा है. कहते हैं कि जिन चौराहों पर होलिका दहन होता है, वहां नकारात्मक ऊर्जा ज्यादा सक्रिय रहती है. इसलिए बच्चों को ऐसी जगहों से दूर रखा जाता है.

NATIONAL : संकल्प से सिद्धि को समर्पित बजट : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

0

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट का स्वागत करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप, दूरदर्शी और राज्य को समृद्ध बनाने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज बताया है। श्री देव ने कहा कि यह बजट समावेशी विकास, क्षेत्रीय संतुलन, मजबूत आधारभूत संरचना, मानव संसाधन विकास, अंतिम छोर तक सेवाओं की उपलब्धता तथा राज्य को निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य बनाने पर केंद्रित है। बजट राज्य की नीति को प्रदर्शन में, निवेश को परिणामों में और आकांक्षाओं को प्रत्येक नागरिक के लिए उपलब्धियों में बदलने की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘गारंटी’ को पूरा करने और छत्तीसगढ़ को 2047 तक ‘विकसित राज्य’ बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने बजट को ‘ज्ञान’ और ‘गति का संगम’ और ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का आधारस्तम्भ बताते हुए कहा कि बजट में कृषक उन्नति योजना और सिंचाई परियोजनाओं के लिए किया गया प्रावधान यह सिद्ध करता है कि हमारी सरकार किसानों की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है। बिना किसी नए कर के राजस्व बढ़ाना और किसानों को समय पर इनपुट सब्सिडी देना प्रशंसनीय है। बजट में युवाओं के कौशल विकास, स्वरोजगार और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के उन्नयन पर जोर दिया गया है। ‘अटल निर्माण वर्ष’ के तहत बुनियादी ढांचे में निवेश से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। ‘महतारी वंदन योजना’ के सफल क्रियान्वयन के साथ-साथ महिलाओं के स्वरोजगार और लखपति दीदी योजना को नई गति देना महिला सशक्तिकरण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। बजट में सड़क, बिजली और ग्रामीण विकास (गति) के लिए आवंटित भारी भरकम राशि से राज्य के सुदूर वनांचलों तक विकास की किरण पहुँचेगी। श्री देव ने विशेष रूप से बस्तर और सरगुजा क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए किए गए विशेष प्रावधानों हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं है, बल्कि यह हर छत्तीसगढ़िया के स्वाभिमान और समृद्धि का रोडमैप है। यह अंत्योदय के संकल्प को चरितार्थ करता है।

BOLLYWOOD : विजय-रश्मिका की शादी में जापानी खाना, मेहमानों के बीच लागू हुई ‘नो फोन’ पॉलिसी

0

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, अब अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं. दोनों की शादी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है. लंबे समय से जिनकी जोड़ी को पर्दे पर पसंद किया गया, अब वही जोड़ी असल जिंदगी में भी सात फेरे लेने वाली है. 26 फरवरी को मशहूर होटल मेमेंटोज बाय आईटीसी होटल्स, एकाया उदयपुर में शादी का आयोजन शाही अंदाज में किया जा रहा है. यह जगह अपनी भव्यता के लिए जानी जाती है. 

शादी में है जापानी मेन्यू 

इस शादी की सबसे दिलचस्प बात है इसका खास मेन्यू. मेहमानों के लिए भारतीय खाने के बजाय जापानी व्यंजन परोसे जाएंगे. हाल ही में रश्मिका ने सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की एक झलक शेयर की थी. तस्वीरों में सजी हुई टेबल, हल्की रोशनी और खूबसूरत सजावट नजर आई. गुलाबी लिली और हल्के हरे रंग के हाइड्रेंजिया फूलों से सजी मेज को सेब और अंगूरों के साथ सजाया गया था, जैसे कोई लग्जरी गार्डन पार्टी हो. मेन्यू कार्ड पर जापानी डिशेज के नाम लिखे थे, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह शादी कुछ हटकर और खास होने वाला है.

शादी में रखे गए सख्त नियम 

शादी को पूरी तरह निजी रखा गया है. इसमें सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य और खास दोस्त ही शामिल होंगे. खबरों के मुताबिक, शादी में ‘नो फोन’ पॉलिसी लागू की गई है. कोई भी मेहमान अपने मोबाइल से फोटो या वीडियो नहीं ले सकेगा. इसके अलावा मेहमानों से गोपनीयता बनाए रखने के लिए एनडीए भी साइन करवाए जा रहे हैं, ताकि शादी की कोई भी तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर लीक न हो.

शादी के बाद होगा रिसेप्शन 

बता दें, दोनों की प्रेम कहानी साल 2018 में शुरु हुई थी. फिल्म गीता गोविंदम में दोनों पहली बार साथ नजर आए. फिल्म में उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसके बाद वे डियर कॉमरेड में भी साथ दिखाई दिए. ऑन-स्क्रीन जोड़ी धीरे-धीरे ऑफ-स्क्रीन भी चर्चा में रहने लगी. हालांकि दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया. अब जब शादी की खबर सामने आई है, तो फैंस बेहद खुश हैं. शादी के बाद 4 मार्च को एक शानदार रिसेप्शन भी रखा जाएगा, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं.

NATIONAL : पति ही निकला पत्नी का कातिल: डोंगरगढ़ पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई ‘अंधे कत्ल’ की गुत्थी चरित्र पर संदेह करता था आरोपी पति

0

ग्राम भैंसरा स्थित बाबा आम बगीचा में मिली अज्ञात महिला की लाश की गुत्थी को डोंगरगढ़ पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने महज 48 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। चरित्र पर संदेह के चलते पति ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की पत्थर से सिर कुचलकर नृशंस हत्या की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी पति, उसके साथी और साक्ष्य छुपाने में मदद करने वाले एक अन्य व्यक्ति सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया की


बीते 22 फरवरी 2026 को डोंगरगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भैंसरा के पास एक अज्ञात महिला (उम्र लगभग 35-40 वर्ष) का शव मिला है, जिसका सिर पत्थर से कुचला गया था। पुलिस ने तत्काल धारा 103(1), 61(2), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से मृतिका की पहचान पूर्णिमा नेताम (35 वर्ष) निवासी रविदास नगर, राजनांदगांव के रूप में की। जांच के दौरान पता चला कि मृतिका का पति सुनील वंजारी घटना के बाद से ही फरार है और उसका मोबाइल बंद है।
पुलिस ने जब आरोपी सुनील की घेराबंदी कर उसे डोंगरगांव से हिरासत में लिया, तो उसने कड़ाई से पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया।
हत्या की वजह और साजिश
आरोपी सुनील ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी कारण उसने अपने दोस्त ज्योतिष सिंह नेताम के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।
21 फरवरी की शाम सुनील अपनी पत्नी को बहला-फुल्का कर भैंसरा स्थित बगीचे में ले गया। वहां पत्थर से सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी और पहचान छिपाने की कोशिश की।
हत्या के बाद आरोपी ने खून से सने कपड़े अपने परिचित नीलकंठ साहू को नष्ट करने के लिए दे दिए। इस मामले में आरोपी सुनील वंजारी (45 वर्ष) मुख्य आरोपी (मृतिका का पति) के अलावा, ज्योतिष सिंह नेताम (40 वर्ष) सह-आरोपी (हत्या में शामिल) नीलकंठ साहू (71 वर्ष) साक्ष्य छुपाने में मददगार की गिरफ्तार किया गया।
इस अंधे कत्ल को सुलझाने में डोंगरगढ़ थाना प्रभारी संतोष जायसवाल, साइबर सेल प्रभारी विनय कुमार पम्मार और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आज 24 फरवरी 2026 को न्यायिक रिमांड पर पेश किया जा रहा है।

REPOTER : हेमंत वर्मा ,राजनांदगांव

BOLLYWOOD : फिल्म अभिनेत्री पूनम पांडे ने परम पूज्य स्वामी चक्रपाणि जी महाराज से लिया आशीर्वाद

0

नई दिल्ली स्थित अखिल भारत हिंदू महासभा के केंद्रीय कार्यालय, हिंदू महासभा भवन (मंदिर मार्ग) में बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री पूनम पांडे ने परम पूज्य स्वामी चक्रपाणि जी महाराज से विधिवत आशीर्वाद प्राप्त किया।


इस अवसर पर वैदिक रीति-विधान के अनुसार हवन एवं यज्ञ अनुष्ठान सम्पन्न हुआ, जिसके मुख्य आचार्य पंडित दीपक शास्त्री जी रहे। तत्पश्चात पूनम पांडे ने श्रद्धापूर्वक चक्रेश्वर हिन्देश्वर महादेव मंदिर में भगवान महादेव का अभिषेक एवं पूजन किया।
मंगलवार के पावन अवसर पर सर्वजन की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का सार्वजनिक सामूहिक पाठ किया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व आयोजित हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी सहभागिता की थी। साथ ही यह भी विदित हो कि हिंदू महासभा के कार्यकर्ता एवं संत महासभा देशभर में प्रत्येक मंगलवार को नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित करते हैं।
परम पूज्य स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने पूनम पांडे को रुद्राक्ष माला, जय श्रीराम का पटका एवं देवी उपहार प्रदान कर सम्मानित किया तथा अपनी लिखित पुस्तक “वैदिक चिंतन में मानव मूल्य एवं सेवा भाव” भेंट की। आशीर्वचन में महाराज जी ने कहा कि सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में समाज के प्रत्येक वर्ग की सकारात्मक भूमिका अपेक्षित है।
इस अवसर पर महंत विजय कृष्ण पांडे जी (दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष) सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान “जय श्री राम”, “हर हर महादेव” एवं “सनातन धर्म की जय” के उद्घोष गूंज उठे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
पूनम पांडे ने परम पूज्य स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर विभिन्न टीवी चैनलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का कवरेज किया।
(ज्ञातव्य): यह दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम था, जिसके अंतर्गत पूनम पांडे ने पूर्व दिवस में वृंदावन एवं मथुरा में भी दर्शन किए थे।

NATIONAL : टूरिज्म मलेशिया ने SATTE 2026 से पहले नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के साथ अपना जुड़ाव मजबूत किया

0

24 फरवरी 2026-टूरिज्म मलेशिया ने SATTE 2026 में हिस्सा लेने से पहले आज नई दिल्ली में हुई एक हाई-लेवल प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय आउटबाउंड मार्केट के लिए अपने मजबूत कमिटमेंट को फिर से दोहराया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को टूरिज्म मलेशिया के चेयरमैन YBhg. दातुक मनोहरन पेरियासामी ने संबोधित किया, साथ ही भारत में मलेशिया के हाई कमिश्नर दातो मुजफ्फर शाह मुस्तफा ने भी इस मौके पर बात की। इस मौके पर बड़े ट्रैवल ट्रेड पार्टनर, एयरलाइन के प्रतिनिधि, टूरिज्म के स्टेकहोल्डर और मीडिया मौजूद थे।

यह जुड़ाव ऐसे समय में हुआ है जब मलेशिया विजिट मलेशिया ईयर 2026 (VM2026) के तहत अपनी ग्लोबल पहुंच को तेज कर रहा है।

मज़बूत परफॉर्मेंस और मार्केट मोमेंटम

मलेशिया में 2025 में 42.2 मिलियन इंटरनेशनल विज़िटर आए, जो 2024 के मुकाबले 14.6% की बढ़ोतरी दिखाता है। भारत मलेशिया के सबसे डायनैमिक सोर्स मार्केट में से एक बना हुआ है, जिसने 2025 में 1.6 मिलियन से ज़्यादा विज़िटर का योगदान दिया, जो लगातार डिमांड और मार्केट कॉन्फिडेंस दिखाता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, टूरिज्म मलेशिया के चेयरमैन, YBhg. दातुक मनोहरन पेरियासामी ने कहा, “भारत मलेशिया की इंटरनेशनल टूरिज्म स्ट्रैटेजी में एक अहम भूमिका निभा रहा है। भारत से आने वालों में ज़बरदस्त बढ़ोतरी मज़बूत बाइलेटरल रिश्तों और मलेशिया में एक सुरक्षित, अलग-अलग तरह के और हाई-वैल्यू डेस्टिनेशन के तौर पर बढ़ते कंज्यूमर कॉन्फिडेंस को दिखाती है। जैसे-जैसे हम विजिट मलेशिया ईयर 2026 के करीब आ रहे हैं, हम सस्टेनेबल और हाई-यील्ड टूरिज्म ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए अपने इंडियन पार्टनर्स के साथ स्ट्रेटेजिक कोलेबोरेशन को तेज़ कर रहे हैं।”

ज़मीनी स्तर पर जुड़ाव और ट्रेड पार्टनरशिप पर ज़ोर देते हुए, भारत में मलेशिया के हाई कमिश्नर दातो मुज़फ़्फ़र शाह मुस्तफ़ा ने कहा, “इंडियन मार्केट ने लेज़र, MICE, शादियों और प्रीमियम ट्रैवल सेगमेंट में मलेशिया के लिए ज़बरदस्त मज़बूती और उत्साह दिखाया है। बढ़ी हुई एयर कनेक्टिविटी, भारतीय नागरिकों के लिए लगातार वीज़ा-फ़्री एंट्री और मज़बूत इंडस्ट्री पार्टनरशिप के साथ, हमें 2026 में और भी मज़बूत ग्रोथ हासिल करने का भरोसा है। हमारा फ़ोकस टियर I, II और III शहरों में ट्रेड सहयोग को मज़बूत करते हुए क्वालिटी एक्सपीरियंस देने पर है।”

बेहतर कनेक्टिविटी और एक्सेसिबिलिटी

भारत और मलेशिया के बीच हर हफ़्ते 240 से ज़्यादा फ़्लाइट्स चल रही हैं, साथ ही भारतीय नागरिकों के लिए वीज़ा-फ़्री एंट्री जारी है, जिससे ट्रैवल एक्सेसिबिलिटी मज़बूत बनी हुई है और Visit Malaysia 2026 के तहत आगे की ग्रोथ में मदद मिलेगी।

24 फरवरी 2026 को स्ट्रेटेजिक एंगेजमेंट इवेंट्स

24 फरवरी 2026 को अपने इंटेंसिव मार्केट आउटरीच के हिस्से के तौर पर, टूरिज़्म मलेशिया SATTE 2026 से पहले नई दिल्ली में तीन खास एंगेजमेंट इवेंट्स ऑर्गनाइज़ कर रहा है:

वेडिंग सेमिनार मलेशिया को ग्रैंड इंडियन शादियों के लिए एक खास डेस्टिनेशन के तौर पर पेश करना, जिसमें लग्ज़री वेन्यू, कल्चर के हिसाब से ढलने वाली सर्विस, आसान लॉजिस्टिक्स और कॉम्पिटिटिव वैल्यू ऑफ़रिंग पर ज़ोर दिया जाएगा।

MICE B2B सेशन मलेशियाई इंडस्ट्री प्लेयर्स और इंडियन कॉर्पोरेट प्लानर्स और इवेंट ऑर्गनाइज़र्स के बीच सीधे बिज़नेस एंगेजमेंट को आसान बनाना, मीटिंग्स, इंसेंटिव्स, कॉन्फ्रेंस और एग्ज़िबिशन (MICE) में मलेशिया की काबिलियत को दिखाना।

मलेशिया नेटवर्किंग डिनर 2026 एक खास शाम जिसमें बड़े ट्रैवल ट्रेड पार्टनर, एयरलाइन रिप्रेजेंटेटिव, वेडिंग प्लानर, कॉर्पोरेट स्टेकहोल्डर और मीडिया एक साथ आते हैं ताकि आपसी सहयोग को मज़बूत किया जा सके, नई पार्टनरशिप को बढ़ावा दिया जा सके और VM2026 की ओर लगातार रफ़्तार बनाई जा सके।

मलेशिया के टूरिज्म ऑफरिंग के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, http://www.malaysia.travel पर जाएं।

टूरिज्म मलेशिया के बारे में

मलेशिया टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड, जिसे टूरिज्म मलेशिया के नाम से भी जाना जाता है, मिनिस्ट्री ऑफ़ टूरिज्म, आर्ट्स एंड कल्चर मलेशिया (MOTAC) के तहत एक एजेंसी है। यह मलेशिया को एक पसंदीदा टूरिज्म डेस्टिनेशन के तौर पर प्रमोट करने पर फोकस करता है और अपनी शुरुआत से ही, ग्लोबल टूरिज्म लैंडस्केप में देश की मौजूदगी और कॉम्पिटिटिवनेस को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

विजिट मलेशिया 2026 (VM2026) यूनाइटेड नेशंस सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (UNSDGs) के मुताबिक, सस्टेनेबल टूरिज्म डेवलपमेंट के लिए मलेशिया के कमिटमेंट को दिखाता है। इस कैंपेन का मकसद देश के अलग-अलग तरह के नेचुरल अट्रैक्शन, रिच कल्चरल हेरिटेज और वाइब्रेंट टूरिज्म ऑफरिंग को दिखाना है, साथ ही लोकल कम्युनिटी और इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर के लिए इनक्लूसिव ग्रोथ और लॉन्ग-टर्म वैल्यू को बढ़ावा देना है।

तारेश सचदेवा -नई दिल्ली

- Advertisement -

News of the Day