Tuesday, September 29, 2026
Home Blog Page 316

UP : मौसी के घर आई युवती को मौसा से ही हो गया प्यार, साथ रहने की जिद पर अड़ी……..

0

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवती को सगे मौसा से ही प्यार हो गया. जिसके बाद वह मौसा के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गई. उसके परिजन जब उसे लेने आए तो वह मौसा के घर चिल्लाने लगी. सड़क पर ही वह चिल्ला-चिल्लाकर कहती रही कि “खालू” के साथ… वहीं इसकी जानकारी लगते ही उसके परिजन भी वहां पहुंच गए और जबरन ऑटो में बैठाकर उसे घर ले गए.

फतेहपुर जिले में एक युवती अपने ही मौसा के साथ रहने की जिद पर अड़ गई. मामला इतना बढ़ा कि सड़क पर ही घंटों यह ड्रामा चलता रहा और आसपास के सैकड़ों लोग तमाशबीन बनकर जुट गए.बताया जाता है कि युवती शादीपुर स्थित अपने मौसा के घर आई थी. जहां से उसके परिजन उसे जबरन ऑटो में भरकर ले जा रहे थे. इस दौरान युवती अपने मौसा के साथ रहने की जिद करने लगी. साथ ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि वह अपने “खालू” के साथ ही रहना चाहती है.

युवती से बात करने पर वह बार-बार कह रही थी कि उसे अपने खालू के साथ रहना है और वह उन्हीं की पत्नी बनकर रहना चाहती है, जबकि मौसा पहले से विवाहित हैं. इस पर भी युवती अपने फैसले पर अड़ी रही और कहती है कि सबकी दो बीवियां होती हैं, मुझे उनके साथ ही रहना है. घटना के दौरान सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब कई घंटों तक यह ड्रामा चलता रहा और क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया.

परिवारिक मामला होने के कारण परिजनों ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है. फिलहाल यह हाईप्रोफाइल ड्रामा इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस विषय पर तरह- तरह की बातें कर रहे हैं. मौसी ने बताया कि युवती उनकी सगी बहन की बेटी है और करीब 18 महीने पहले बच्ची के जन्म के समय मेरे ऑपरेशन के दौरान मदद के लिए बुलाने पर घर आई थी. जिसके बाद से उसके और उनके पति के बीच नजदीकियां बढ़ीं. पत्नी का आरोप है कि इस विवाद को लेकर घर में कई बार तनाव हुआ और मारपीट की नौबत भी आ गई.

NATIONAL : सास- ससुर से झगड़े में बहू ने घोंट दिया 22 दिन की बेटी का गला, विदेश में रहता है पति

0

बागेश्वर के बैजनाथ थाना क्षेत्र के जैसर गांव में 22 दिन की नवजात बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने की पुष्टि होने के बाद दादा की तहरीर पर मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पारिवारिक विवाद के पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है.

उत्तराखंड के बागेश्वर में बैजनाथ थाना क्षेत्र के जैसर गांव में एक ऐसी क्रूर घटना सामने आई है, जिसने माँ की ममता को कलंकित कर दिया. एक निर्दयी मां ने अपनी महज 22 दिन की नवजात बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी. यह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैला रही है और ग्रामीण समाज में स्त्री-शिशु सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्ची की हत्या के बाद परिवार में हड़कंप मच गया.

मासूम बच्ची के दादा केशर सिंह ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया, जिसमें डॉक्टरों ने स्पष्ट पुष्टि की है कि बच्ची का गला दबाया गया था. रिपोर्ट के आधार पर केशर सिंह ने बैजनाथ थाना कोतवाली में आरोपी माँ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. परिवार के सदस्यों का कहना है कि माँ का यह कृत्य बेहद दुःखद है, जिसने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया. गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

पुलिस उपाधिक्षक अजय साह ने बताया कि केशर सिंह द्वारा थाना बैजनाथ में तहरीर देकर अवगत कराया है कि उनके बहु द्वारा अपनी 22 दिन की बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गयी है, जिसमें आज हमने थाने में मुकदमा पंजीकृत कर दिया है.उन्होंने बताया की पुलिस पुरे मामले में विधिक कार्यवाही कर रही है. केशर सिंह ने बताया की उनके दो बेटे हैं. बड़ा बेटा विदेश में नौकरी करता है, जबकि छोटा बेटा घर के कामों में माता-पिता का हाथ बंटाता है. बड़े बेटे की अप्रेल 2025 में शादी हुई थी. केशर सिंह के अनुसार, शादी के तीन महीने तक सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद बहू छोटी-छोटी बातों पर कलह करने लगी. उसके माता-पिता ने भी बेटी का पक्ष लेते हुए तांत्रिकों के कहने पर अलग-अलग आरोप लगाए, जिससे घर में हमेशा अशांति रहने लगी. कुछ समय बाद जब घर में नन्ही किलकारी गूंजी, तब भी मासूम की मां का छोटी-छोटी बातों पर अपने सास ससुर से कलह जारी रहा.

अपनी पुत्रबधु की प्रताड़ना से परेशान होकर केशर सिंह ने पुलिस अधीक्षक बागेश्वर को अपनी पुत्रबधु के विरुद्ध एक शिकायति पत्र दिया था जिस पर महिला हेल्प लाइन में काउंसलिंग चल रही थी. लेकिन बहू नहीं गयी बल्कि उल्टा वन स्टॉप सेंटर में फोन के माध्यम से सास ससुर पर ही झूठी शिकायत कर दी . घटना की दिन सुबह वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी घर आये और सास ससुर व बहू की काउंसलिंग करवाई गयी, जिसमें बहू ने अपने सास ससुर से अलग रहने खाने का लिखित में कथन किया.उसके सास ससुर द्वारा उसे अलग रहने खाने के लिए उसके मुताबिक कमरा दे दिया गया लेकिन उसी शाम ये घटना हो गयी.

दुःखद घटना के बाद शक होने पर मासूम बच्ची के दादा केशर सिंह ने शव का पोस्टमॉर्टम कराये जाने का आग्रह किया गया. पोस्टमार्टम होने के बाद डॉक्टरों ने स्पष्ट पुष्टि की कि बच्ची का गला दबाया गया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने बैजनाथ थाना कोतवाली में आरोपी पुत्रबधु के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

NATIONAL : ‘अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद को जेल जाने से कोई नहीं रोक सकता’, यौन शोषण का आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का दावा

0

प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज पॉक्सो एफआईआर के बाद अब वादी आशुतोष ब्रह्मचारी ने मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने पुलिस अधिकारी के साथ वायरल फोटो को AI जनित बताते हुए स्वामी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं कोर्ट में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफिडेविट दाखिल किए हैं.

प्रयागराज के झूंसी थाने में एडीजे पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद ब्रह्मचारी के खिलाफ यौन शोषण की एफआईआर दर्ज हुई है. वादी आशुतोष ब्रह्मचारी ने 25 फरवरी 2026 के आसपास बयान जारी कर दावा किया कि उनके पास पुख्ता सबूत हैं जो आरोपियों को जेल पहुंचाएंगे. उन्होंने पुलिस अधिकारी के साथ अपनी वायरल फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनी फर्जी तस्वीर करार दिया. यह कानूनी विवाद नाबालिग शिष्यों के शोषण के आरोपों और एक-दूसरे के आपराधिक इतिहास को लेकर शुरू हुआ है. आशुतोष ने इसे ‘धार्मिक लड़ाई’ बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आशुतोष ब्रह्मचारी को आपराधिक इतिहास वाला व्यक्ति बताया था. इसके जवाब में आशुतोष ने चुनौती दी है कि स्वामी कोई भी ऐसा अदालती सबूत पेश करें जो उन्हें अपराधी साबित करे. आशुतोष का कहना है कि उनके खिलाफ 21 मुकदमों की जो लिस्ट वायरल की गई है, वह पूरी तरह फर्जी है और पुलिस ने भी ऐसी किसी सूची की पुष्टि नहीं की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह खुद पीड़ित नहीं बल्कि केवल एक ‘सूचनाकर्ता’ हैं जो बटुकों (बच्चों) को न्याय दिलाना चाहते हैं.

बातचीत के दौरान आशुतोष ब्रह्मचारी ने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तुलना ‘कालनेमी’ से की. उन्होंने आरोप लगाया कि स्वामी एक डिप्टी सीएम के इशारे पर माघ मेले में धरने पर बैठे थे, जिसकी जांच के लिए डीजीपी को पत्र भेजा गया है. आशुतोष ने घोषणा की है कि वे जल्द ही ‘सनातन न्याय यात्रा’ निकालेंगे ताकि स्वामी की असलियत जनता के सामने ला सकें. उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ गवाहों को डराया जा रहा है और झूठी साजिशें रची जा रही हैं.

बीते शुक्रवार को एडीजे पॉक्सो कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान स्वामी मुकुंदानंद के वकील ने 104 पेज का एफिडेविट दाखिल किया. इसमें आशुतोष पर 27 मुकदमे होने का दावा करते हुए पॉक्सो एक्ट की धारा 22 और 23 के तहत कार्रवाई की मांग की गई. आरोप है कि आशुतोष ने पीड़ितों की पहचान सार्वजनिक की है. वहीं, आशुतोष ने इन दावों को झूठा बताते हुए कोर्ट से मोहलत मांगी है और ‘इन पर्सन’ यानी खुद बहस करने की इच्छा जताई है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 13 मार्च के बाद होगी.

ENTERTAINMENT : डॉल जैसी दिखती हैं राजपाल यादव की छोटी बेटी, क्यूटनेस में देती हैं राहा और तैमूर को मात

राजपाल यादव इन दिनों मुश्किलों से घिरे हुए नजर आ रहे हैं.हालांकि, अब धीरे-धीरे उनकी जिंदगी ट्रैक पर लौटती हुई दिखाई दे रही है. इसी बीच एक्टर की फैमिली भी सुर्खियों में छाई हुई है.राजपाल यादव इन दिनों मुश्किलों से घिरे हुए नजर आ रहे हैं.हालांकि, अब धीरे-धीरे उनकी जिंदगी ट्रैक पर लौटती हुई दिखाई दे रही है. इसी बीच एक्टर की फैमिली भी सुर्खियों में छाई हुई है.

राजपाल यादव की बेटी रेहांशी की क्यूटनेस और मासूमियत के तो लोग फैन हो चुके हैं. यही वजह है कि रेहांशी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.राजपाल यादव अक्सर अपनी लाडली के संग सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. साथ ही वो इस बात को जाहिर करना कभी नहीं भूलते कि उनकी बेटियां उनके लिए कितनी इंपॉर्टेंट हैं.

चिल्ड्रेन डे हो डॉटर्स डे हो या फिर बर्थडे, राजपाल यादव अपनी लाडली पर जमकर प्यार बरसाते हैं और एक से बढ़कर एक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं.राजपाल यादव और उनकी बेटियों के बीच शानदार बॉन्ड देखने को मिलता है. लेकिन, तस्वीरें देख लगता है कि छोटी बेटी उनकी सबसे ज्यादा लाडली है.राजपाल यादव की छोटे बेटी रेहांशी का जन्म 2018 में हुआ था. एक्टर अपनी बेटी को प्यार से रेहू बुलाते हैं.

रेहांशी अब 8 साल की हो चुकी हैं. लेकिन, क्यूटनेस में तो वो राहा और तैमूर को भी मात देती हुई दिखाई देती हैं.रेहांशी तस्वीरों में एक से बढ़कर एक पोज देती हुई दिखाई देती हैं. उनका ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है.वैसे तो राजपाल यादव की तीनों बेटियां ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं. लेकिन, इन दिनों उनका पूरा परिवार ही सुर्खियों में छाया हुआ है.रेहांशी की मां राजपाल यादव की दूसरी पत्नी हैं. एक्टर की पहली बेटी ज्योति की मां उनकी पहली पत्नी थी.

NATIONAL : नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों पर नस्लीय कमेंट करने वाली महिला गिरफ्तार… दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन

0

राजधानी नई दिल्ली के मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की तीन युवतियों के साथ नस्लीय और आपत्तिजनक कमेंट के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया है. पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है. जांच के दौरान मामले में एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं. अब केस की जांच एसीपी स्तर के अधिकारी की निगरानी में की जा रही है.

राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में अरुणाचल प्रदेश की तीन युवतियों के साथ नस्लीय टिप्पणी और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया था. एक मामूली विवाद, जो एयर कंडीशनर (AC) लगाने के दौरान शुरू हुआ, देखते ही देखते गंभीर आरोपों में बदल गया और सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो गया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, यह मामला 20 फरवरी का है. अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली तीन युवतियां अपने किराए के फ्लैट में AC लगवा रही थीं. इंस्टॉलेशन के दौरान ड्रिलिंग और कामकाज के चलते कुछ धूल-मिट्टी नीचे वाले फ्लैट की ओर गिर गई. यही बात नीचे रहने वाली पड़ोसी महिला को नागवार गुजरी और उसने इस पर आपत्ति जताई.

शुरुआत में यह मामला सामान्य पड़ोसी विवाद जैसा ही था, लेकिन जल्द ही यह तीखा हो गया. आरोप है कि महिला ने गुस्से में आकर युवतियों के खिलाफ नस्लीय और आपत्तिजनक टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं. इसी दौरान किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

वीडियो सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया. वीडियो में आरोपी महिला को युवतियों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते देखा और सुना जा सकता है. सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया और कई यूजर्स ने इसे नस्लीय भेदभाव का मामला बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की.

पूर्वोत्तर भारत के लोगों के साथ भेदभाव के मुद्दे पर पहले भी कई बार बहस हो चुकी है, और इस घटना ने एक बार फिर इस संवेदनशील मुद्दे को सामने ला दिया.घटना के बाद पीड़ित युवतियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. शुरुआती जांच में वीडियो और अन्य साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया.

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मामले में अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराएं भी लागू हो सकती हैं, जिसके बाद केस में इन प्रावधानों को जोड़ा गया. जांच के आगे बढ़ने के साथ पुलिस ने आरोपी महिला, जिसकी पहचान रूबी जैन के रूप में हुई है, को गिरफ्तार कर लिया. इसी के साथ उसके पति हर्ष जैन को भी अरेस्ट कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद आगे की पूछताछ जारी है और मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और वीडियो के अलावा अन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके.

इस मामले में आरोपी पक्ष की ओर से भी सफाई सामने आई है. आरोपी महिला के परिवार से जुड़े लोगों का कहना है कि विवाद को एकतरफा तरीके से पेश किया गया है. उनका दावा है कि AC इंस्टॉलेशन के दौरान सिर्फ धूल ही नहीं, बल्कि कुछ भारी कण और मलबा भी नीचे गिरा था, जिससे नुकसान की आशंका बनी.

हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि गुस्से में कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल हुआ, जो नहीं होना चाहिए था. आरोपी पक्ष ने इसके लिए माफी भी मांगी है और कहा है कि उनकी मंशा किसी का अपमान करने की नहीं थी. फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. आरोपी महिला को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच ACP स्तर के अधिकारी द्वारा की जा रही है.

SPORTS : इंग्लैंड ने रचा इतिहास, भारतीय टीम से निकली आगे; लगातार 5वीं बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

0

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला जीतकर इतिहास रचा. इंग्लैंड पहली टीम बन गई है, जिसने लगातार पांचवीं बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई. सुपर-8 के पहले मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका और दूसरे में पाकिस्तान को हराया. पाक टीम के खिलाफ कप्तान हैरी ब्रूक ने शतकीय पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.


इंग्लैंड पहली टीम बन गई है, जिसने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के लगातार पांचवें संस्करण में सेमीफाइनल में जगह बनाई. 2016 में टीम फाइनल तक पहुंची थी, जहाँ वेस्टइंडीज ने उन्हें हराकर अपना दूसरा खिताब जीता था. इसके अलगे संस्करण (2021) में भी टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी, जहां टीम फाइनल तक नहीं पहुंच सकी. 2021 में भी इंग्लैंड सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई थी.

2022 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था. पिछले संस्करण में भी टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी, जहां टीम इंडिया ने उन्हें हराया था. ये संस्करण भारत ने जीता था.टी20 वर्ल्ड कप के जारी संस्करण (2026) में भी इंग्लैंड सेमीफाइनल तक पहुंच गई है. इसी के साथ इंग्लैंड ने पाकिस्तान के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी की..

इससे पहले इंग्लैंड ने 2010 में अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था. इसके आलावा 4 संस्करण (2007, 2009, 2012 और 2014) में टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई. इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में सबसे ज्यादा बार पहुंचने के मामले में पाकिस्तान के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबर की. इंग्लैंड और पाकिस्तान 6-6 बार सेमीफाइनल तक पहुंचा है. टीम इंडिया 5 बार सेमीफाइनल तक पहुंची है.

मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए थे. लियाम डॉसन ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, जेमी ओवरटन और जोफ्रा आर्चर ने 2-2 विकेट लिए. लक्ष्य का बचाव करते हुए शाहीन शाह अफरीदी ने अच्छी शुरुआत दिलाई, और पहली ही गेंद पर फिल साल्ट को आउट किया. तीसरे ओवर में उन्होंने जोस बटलर के रूप में बड़ा विकेट लिया, उन्होंने जैकब बैथल (8) को भी सस्ते में पवेलियन भेजा. इंग्लैंड के 4 विकेट 58 के स्कोर पर गिर गए थे, लेकिन इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक के शतक ने पूरा पासा पलट दिया. ब्रूक ने 51 गेंदों में 100 रन बनाए और इंग्लैंड 2 विकेट से जीत गया.

WORLD : ब्रिटेन में पीएम मोदी की फोटो को लेकर क्यों मच गया बवाल, जानें कौन भड़का और क्या लगाए आरोप?

0

ब्रिटेन के उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड में होने वाले गॉर्टन एंड डेंटन उपचुनाव को लेकर सियासी पारा हाई हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर को लेकर भारी बवाल मच गया है. ग्रीन पार्टी द्वारा जारी किए गए उर्दू भाषा के प्रचार वीडियो को लेकर विवाद शुरू हो गया है. इस वीडियो में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को पीएम मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ दिखाया गया है, जिस पर लेबर पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है.

ग्रीन पार्टी पर समाज में फूट डालने और वोट के लिए आइडेंटिटी पॉलिटिक्स करने के आरोप लग रहे हैं. मैनचेस्टर की गॉर्टन और डेंटन सीट के लिए सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं. लेबर, कंजर्वेटिव और ग्रीन्स पार्टियां धुर दक्षिणपंथी रिफॉर्म यूके के एंटी इमिग्रेशन मैसेज का मुकाबला करने की कोशिश कर रही हैं.

वीडियो में ब्रिटिश पीएम स्टार्मर को पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू के साथ दिखाया गया है, जिसे लेकर इस्लामोफोबिया को बढ़ावा देने की बात कही गई है. इसके अलावा वीडियो में गाजा की तस्वीरें भी शामिल हैं. इसे लेकर बड़ी तादाद में ब्रिटिश पाकिस्तानी वोटरों को टारगेट करते देखा जा रहा है. उर्दू में किए वॉयसओवर में कहा गया है कि रिफॉर्म हमारे समाज को तोड़ना चाहता है. वे उन परिवारों को देश से निकालना चाहते हैं जो सालों से यहां रह रहे हैं, और वे प्रवासियों पर ज्यादा टैक्स लगाना चाहते हैं. वे इस्लामोफोबिया को बढ़ावा देते हैं और वे हमारी सुरक्षा और इज्जत को खतरे में डालते हैं. ग्रीन पार्टी ऐसा नहीं होने देगी.

लेबर पार्टी ने इस वीडियो को लेकर कड़ी आलोचना की है. स्टॉकपोर्ट से लेबर पार्टी के सांसद नवेंदु मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हमारी राजनीति में नस्लवाद की कोई जगह नहीं है, फिर भी एक बार फिर हम ऐसे निंदनीय हथकंडे देख रहे हैं जो चुनावी लाभ के लिए सामुदायिक तनाव को भड़काने का जोखिम उठाते हैं. उन्होंने आगे कहा कि ये वीडियो गंभीर सवाल खड़े करता है.

NATIONAL : जयमाल की रस्म के बीच दुल्हन को मारी गोली, शादी में मची चीख-पुकार

0

बक्सर में जयमाल के दौरान एक युवक ने दुल्हन आरती को गोली मार दी, जिससे समारोह में भगदड़ मच गई. आरती को गंभीर हालत में बनारस रेफर किया गया है.बिहार के बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा बाजार में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. शादी समारोह में जयमाल की रस्म के दौरान मंच पर खड़ी दुल्हन को एक युवक ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गया. देखते ही देखते खुशियों का माहौल चीख-पुकार में बदल गया.

बताया जा रहा है कि करीब 18 वर्षीया आरती कुमारी, पिता नंद जी चौधरी, का शादी समारोह चल रहा था. जयमाल की रस्म के दौरान अचानक एक युवक मंच के पास पहुंचा और दुल्हन आरती को गोली मार दी. वारदात इतनी तेजी से हुई कि लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया. गोली लगते ही समारोह स्थल पर भगदड़ मच गई.

घायल आरती को आनन-फानन में बक्सर सदर अस्पताल लाया गया. ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. ए. सी. मिश्रा ने बताया कि रात करीब 12 बजे गन शॉट इंजुरी के साथ युवती को लाया गया था. गोली पेट में लगी है और हालत नाजुक है. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया गया. घटना के सदमे से आरती की बहन सपना कुमारी भी बेहोश हो गई, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

घटना का एक वीडियो क्लिप सामने आया है जिसमें हथियार और हाथ दिखाई दे रहा है. वहीं दूसरे वीडियो में घायल आरती खुद दीनबंधु चौधरी का नाम ले रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है.मुफस्सिल थाना के एसआई गुड्डू चौधरी ने बताया कि परिजनों से जानकारी मिली है और मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस आरोपी दीनबंधु चौधरी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

MAHARASHTRA : बेटे ने घर से चुराए मां के लाखों रुपये के गहने, पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार

0

महाराष्ट्र के लातूर से एक महिला का लाखों का कहना चोरी हो गया. जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक 30 साल के आदमी ने घर से अपनी मां के ही गहने चुरा लिए. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. हालांकि वारदात के कुछ ही घंटों में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.शिकायतकर्ता सुनीता दगडू भामरे (50), जो लातूर तहसील के भड़गांव की रहने वाली हैं. उन्होंने बताया कि सोमवार को एक अनजान आदमी उनके घर में घुसा और उनके सोने के गहने चुरा लिए. जिसमें एक हार, छह अंगूठियां और दो झुमके शामिल थे.

पुलिस ने जांच शुरू की और मौके पर जाकर जांच करने, लोकल इंटेलिजेंस इनपुट, संदिग्धों के वेरिफिकेशन और टेक्निकल एनालिसिस के बाद, शक की सुई 30 साल के मजदूर प्रशांत भामरे की ओर गई. एक अधिकारी ने बताया कि शक के बाद प्रशांत भामरे को चोरी के महज तीन घंटे के अंदर ही पकड़ लिया गया. लगातार पूछताछ करने पर उसने चोरी करना कबूल कर लिया.

पुलिस को पता चला कि उसने गहने चुराए थे और उन्हें अपने ही घर में एक अलमारी के अंदर छिपा दिया था. उससे पूछताछ के बाद उन्होंने कीमती सामान बरामद किया और उसकी मां को लौटा दिया. पुलिस ने बताया कि जिस तरह से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, उसे देखकर बेटे पर ही शक हो गया था. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

ENTERTAINMENT : ‘सूबेदार’ एक्टर का खुलासा, घर में नहीं है कोई फैन ,बोले- ‘मेरे साथ ऐसे बर्ताव…’

सूबेदार से ओटीटी पर तहलका मचाने आ रहे अनिल कपूर ने हाल ही में खुलासा किया कि घर में कोई उनका फैन नहीं है. उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें अपनी पत्नी से पैसे लेने पड़ते हैं.अनिल कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सूबेदार’ से सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर हाल ही में इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया. दरअसल उन्होंने बताया कि कैसे उनका परिवार उन्हें ज़मीन से जोड़े रखता है. उन्होंने बताया कि उनके सुपरस्टार स्टेटस के बावजूद, घर पर कोई भी उनके साथ सेलिब्रिटी जैसा बर्ताव नहीं करता यहां तक कि कभी-कभी अपनी पत्नी से पैसे लेते हैं.

अनिल कपूर ने कहा, “मेरे घर पर कोई मेरा फैन नहीं है. आज जब मैं घर से निकल रहा था, तो मैंने अपनी पत्नी से कहा कि मैं एक ट्रेलर लॉन्च के लिए जा रहा हूं. उसने पूछा, ‘कौन सी फिल्म?’ उसे कोई आइडिया नहीं है कि मेरी प्रोफेशनल लाइफ में क्या हो रहा है और मैं ऐसे ही परिवार से आता हूं. वे मेरे साथ बिल्कुल वैसा ही बर्ताव करते हैं. कभी-कभी मैं शूट पर जाने से पहले 10,000-15,000 रुपये कैश भी मांग लेता हूं.”

अनिल कपूर अक्सर अपनी पत्नी सुनीता कपूर के बारे में बात करते हैं. उन्होंने कई बार बताया है कि उनकी सफलता में सुनीता का कितना बड़ा रोल रहा है. द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में, एक्टर ने बताया कि सुनीता के साथ उनके असल ज़िंदगी के रिश्ते ने उन्हें ‘सूबेदार’ में उनके रोल के लिए इंस्पायर किया, और इस बात पर ज़ोर दिया कि उनकी ज़िंदगी और करियर दोनों में सुनीता का बहुत बड़ा कंट्रीब्यूशन रहा है.

सूबेदार में अनिल कपूर के साथ राधिका मदान, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, मोना सिंह और फैसल मलिक अहम रोल में हैं. फिल्म को सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट किया है और विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी ने इसे प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म 5 मार्च से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी.

- Advertisement -

News of the Day