Tuesday, September 29, 2026
Home Blog Page 319

BHOPAL : 30 सेकेंड में 27 वार, स्नूकर क्लब में फिल्मी स्टाइल में 10वीं के छात्र पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक

0

भोपाल के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र में 15 फरवरी को 10वीं के एक छात्र पर 30 सेकेंड में 27 बार चाकू से हमला किया गया. घटना गणेश चौक स्थित एक स्नूकर क्लब की है, जहां दो नाबालिग आरोपी फिल्मी स्टाइल में क्लब में घुसे और ताबड़तोड़ हमला कर मौके से फरार हो गए. हमले में छात्र के हाथ पर 10 से ज्यादा गहरे कट लगे हैं और उसकी दो उंगलियां भी कट गईं, जबकि कंधे और पीठ पर भी गंभीर चोटों के निशान हैं.

घायल छात्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि हमलावर और पीड़ित एक ही कोचिंग में साथ पढ़ते हैं और पुराने विवाद में थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए इस हमले को अंजाम दिया गया. इस घटना का CCTV फुटेज 22 फरवरी को सामने आया. पुलिस ने फिलहाल साधारण धाराओं में एफआईआर दर्ज की है और कहा है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी.

पुलिस के बताया कि घायल छात्र भोपाल के गौतम नगर का रहने वाला है और उसकी उम्र 16 साल है. दोनों छात्र एक ही कोचिंग में पढ़ते थे. कुछ दिन पहले पीड़ित और हमलावार छात्र का झगड़ा हुआ था. जिसका बदला लेने के लिए आरोपी ने उस पर हमला किया.

मीडिया से बातचीत करते हुए टीआई मनीपाल सिंह भदौरिया ने कहा कि मामले पर अभी मारपीट से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज है. पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद चोटों की गंभीरता को ध्यान में रखकर अन्य धाराएं भी जोड़ी जाएंगी. वहीं पुलिस ने दोनों हमलावरों को हिरासत में लिया था, मगर उसके थोड़ी देर बाद उन्हें नोटिस देकर छोड़ दिया गया.

आरोपियों ने हमले का वीडियो खुद ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. जिससे पीड़ित के माता-पिता में आक्रोश बढ़ गया है. अब घटना को लेकर स्थानीय लोग कानूनी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं.

SPORTS : साउथ अफ्रीका से हार के बाद अश्विन का फूटा गुस्सा, भारत की दो बड़ी भूलों पर उठाए सवाल

0

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में मिली हार के बाद पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने टीम इंडिया के दो बड़े फैसलों पर सवाल उठाए हैं.उनका मानना है कि बड़े टूर्नामेंट में टीम कॉम्बिनेशन बदलना सही नहीं है.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की हार के बाद टीम चयन पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं. इस हार ने सिर्फ फैंस को ही नहीं, बल्कि पूर्व खिलाड़ियों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है. टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मैच के बाद खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की और टीम मैनेजमेंट के दो बड़े फैसलों को हार की अहम वजह बताया है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 में ऑलराउंडर अक्षर पटेल को जगह नहीं दी गई, जो टी20 फॉर्मेट में लंबे समय से टीम के भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं. उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को खिलाया गया. अश्विन का मानना है कि बड़े टूर्नामेंट में बार-बार टीम कॉम्बिनेशन बदलना सही रणनीति नहीं होती है. आईपीएल में मैच-अप की रणनीति काम कर सकती है, लेकिन आईसीसी जैसे टूर्नामेंट में स्थिरता ज्यादा जरूरी होती है.

अश्विन ने यह भी याद दिलाया कि पिछले टी20 वर्ल्ड कप में जब टीम मुश्किल हालात में थी, तब अक्षर पटेल ने विराट कोहली के साथ मिलकर अहम साझेदारी की थी और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था. उनका मानना है कि मौजूदा मुकाबले में भी अक्षर वही भूमिका निभा सकते थे और टीम को संभाल सकते थे.

पूर्व ऑफ स्पिनर ने टीम के दूसरे फैसले पर भी सवाल उठाए, जिसमें युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह को नंबर 8 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया. अश्विन का कहना है कि रिंकू जैसे खिलाड़ी को इतनी नीचे बल्लेबाजी के लिए भेजना टीम की रणनीति पर सवाल खड़े करता है. जब टीम में आठ बल्लेबाज खिलाए गए हों, तब ऐसे मैच विनर को टॉप या मिडिल ऑर्डर में मौका मिलना चाहिए.

मैच के दौरान भारत ने सुंदर को नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा, जो कि एक हैरान करने वाला फैसला माना जा रहा है. अश्विन ने साफ कहा कि यह हार टीम को एक सबक देकर गई है कि बड़े मुकाबलों में अधूरी तैयारी के साथ उतरना भारी पड़ सकता है.टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में यह हार सुपर-8 की राह को मुश्किल बना सकती है. अब देखना होगा कि अगले मुकाबलों में टीम मैनेजमेंट अपने संयोजन में बदलाव करता है या फिर उसी रणनीति के साथ आगे बढ़ता है.

NATIONAL : गहन जांच के बाद ही फ्रंटलाइन स्क्वाड्रन में शामिल होंगे तेजस विमान, हादसों के बाद एयरफोर्स का फैसला

0

भारतीय वायुसेना इस साल अप्रैल में स्वदेशी तेजस Mk1A विमान का गहन तकनीकी आकलन करेगी. वायुसेना विमानों की कोर कॉम्बैट कैपिबिलिटी पर कोई समझौता नहीं करना चाहती. आकलन के बाद एक्सेप्टेंस ट्रायल शुरू होंगे, जिसके सफल होने पर विमान को फ्रंटलाइन स्क्वाड्रन में शामिल किया जाएगा.भारतीय वायु सेना (IAF) ने एक दुर्घटना में अपना एक और तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) खो दिया है. इस बीच खबर आई है कि तेजस Mk1A का इसी साल अप्रैल में गहन आकलन करेगी.

2024 से तीन विमान खोने के बाद अब वायूसेना पूरी सावधानी के साथ इस नए और एडवांस वर्जन को अपनाना चाहती है. इस परीक्षण के बाद ही ये तय होगा कि विमान को वायुसेना के बेड़े में कब शामिल किया जाएगा.

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के इस लड़ाकू विमान की डिलीवरी में पहले ही लगभग दो साल की देरी हो चुकी है. वायुसेना अपनी घटती स्क्वाड्रन संख्या को लेकर परेशान है. HAL के मुताबिक अमेरिका से मिलने वाले इंजन की सप्लाई में आ रही बाधाओं की वजह से इसमें देरी हो रही है.वायुसेना के सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि वायुसेना विमान को जल्द ही शामिल करने के पक्ष में तो है, लेकिन वो इसकी कोर कॉम्बैट कैपिबिलिटी से कोई समझौता नहीं करना चाहती.

वायुसेना ने 3 कारक तय किए हैं, जिनपर कोई समझौता नहीं हो सकता है. पहला, मिसाइल दागने की शक्ति. दूसरा, रडार और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर का सही तालमेल और तीसरा, वीपन सिस्टम. वायुसेना के मुताबिक ये चीजें युद्ध जीतने के लिए सबसे जरूरी हैं.

यह भी पढ़ें: पांच तेजस Mk1A फाइटर जेट तैयार, जल्द मिलेंगे और… HAL ने किया ऐलान हालांकि, विमान से जुड़ी कागजी कार्रवाई या छोटे-मोटे फीचर्स में वो थोड़ी ढील दे सकती है. क्योंकि इन्हें बाद में भी पूरा किया जा सकता है.

HAL के मुताबिक, पांच तेजस Mk1A विमान पूरी तरह तैयार हैं. अप्रैल में होने वाले आकलन के दौरान वायुसेना इनके सभी तकनीकी डेटा की जांच करेगी. अगर सब कुछ सही रहा, तो इसके बाद ‘एक्सेप्टेंस ट्रायल’ शुरू होंगे, जो कुछ हफ्तों तक चलेंगे. इसके बाद ही तेजस Mk1A को फ्रंटलाइन स्क्वाड्रन का हिस्सा बनाया जाएगा.

ENTERTAINMENT : एक्टर करण सिंह ग्रोवर को धोखा देना पड़ा था भारी, पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथ, फिर सरेआम सेट पर जड़ दिया थप्पड़.

छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद बॉलीवुड की तरफ रुख करने वाले करण सिंह ग्रोवर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रह चुके हैं. अपनी जिंदगी में करण सिंह ग्रोवर ने एक या दो नहीं बल्कि तीन शादियां की हैं.

एक्टर आज यानी 23 फरवरी को अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. चलिए इस खास मौके पर जानते हैं कि एक्टर की वाइफ ने उन्हें सरेआम थप्पड़ क्यों मार दिया था. करण ने श्रद्धा निगम के संग 2008 में पहली शादी की थी. इस कपल का रिश्ता सिर्फ एक साल चला और फिर तलाक हो गया.श्रद्धा संग तलाक के बाद कऱण की लाइफ में एक कोरियोग्राफर की एंट्री हुई. हालांकि, ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया. मालूम हो करण सिंह ग्रोवर ने दिल मिल गए शो में जेनिफर विंगेट के संग काम किया था. इसी दौरान दोनों को प्यार हो गया और फिर 2012 में शादी कर ली.

कऱण और जेनिफर की शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चली. करण पर जेनिफर ने चीटिंग का आरोप लगाया था. कई रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया कि करण सिंह ग्रोवर को जेनिफर विंगेट ने धोखा देते हुए पकड़ लिया था. ऐसे में उन्होंने सरेआम सेट पर ही एक्टर को थप्पड़ मार दिया था.

इसके बाद दोनों के बीच दूरियां आ गईं. करण और जेनिफर ने 2014 में तलाक ले लिया. करण सिंह ग्रोवर यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने तीसरी शादी कर ली. करण ने बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के संग 2016 में शादी की थी. इस कपल की शादी को अब 10 साल होने वाले हैं. 2022 में ये कपल एक बेटी देवी के पेरेंट्स बने थे. बिपाशा शादी के बादा किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं. लेकिन, करण बॉलीवुड में एक्टिव हैं और किसी ना किसी फिल्म में दिख ही जाते हैं.

ENTERTAINMENT : प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद अरिजीत का सरप्राइज, आमिर खान के लिए गाया गाना, बॉलीवुड में लौटेंगे?

आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद की नई फिल्म ‘एक दिन’ का टाइटल ट्रैक रिलीज किया, जिसे अरिजीत ने अपनी आवाज दी. इस खास वीडियो में हम आमिर और अरिजीत की वो मुलाकात देख सकते हैं, जो सिंगर की रिटायरमेंट घोषणा के बाद हुई थी.बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने पिछले महीने ऐलान किया था कि वो अभी से प्लेबैक सिंगिंग का कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लेंगे. लेकिन उन्हें म्यूजिक से बेहद लगाव है, इसलिए वो इसे पूरी तरह नहीं छोड़ेंगे. अरिजीत की इस खबर ने सभी को परेशान किया था. सिंगर की रिटायरमेंट घोषणा के बाद, सुपरस्टार आमिर खान उनके घर भी पहुंचे थे.

आमिर खान का अरिजीत के घर जाना कई सवाल खड़े कर गया था. लोगों को लगने लगा कि वो सिंगर को रिटायरमेंट वापस लेने की रिक्वेस्ट करने गए थे. चूंकि आमिर अरिजीत के साथ उनके घर मुर्शिदाबाद में काफी वक्त तक ठहरे, इसलिए ये सभी कयास लगाए गए. अब इस मुलाकात की असली सच्चाई सामने आई है. आमिर दरअसल अरिजीत के पास अपने बेटे जुनैद की नई फिल्म ‘एक दिन’ का टाइटल ट्रैक गंवाने के लिए गए थे.

यूट्यूब पर आज 23 फरवरी के दिन इस मुलाकात का वीडियो भी सामने आया, जिसमें हम अरिजीत द्वारा गाए टाइटल ट्रैक को भी सुन सकते हैं. वीडियो की शुरुआत में आमिर, सिंगर से उनके रिटायरमेंट का कारण पूछते हैं. वो उनसे पूछते हैं कि क्या वो अभी से बॉलीवुड के गाने नहीं गाएंगे? तो अरिजीत इसपर कोई जवाब नहीं देते. लेकिन आमिर जब उनसे कहते हैं कि अगर सिंगर ने गाना बंद किया, तो उन सभी का भारी नुकसान हो जाएगा. इस बात के बाद सभी हंस पड़ते हैं.

आगे वीडियो में आमिर, अपनी टीम और फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर के साथ अरिजीत के घर पहुंचते हैं जहां वो उनके परिवार से मिलते हैं. वो उनके घर पर बने स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड करते हैं. इसी दौरान आमिर सिंगर के घर का खाना भी खाते हैं और उनके साथ चेस भी खेलते हैं. आमिर और अरिजीत को मुर्शिदाबाद की गलियों में भी घूमते देखा गया. फैंस को अरिजीत सिंह का ये गाना भी उनके बाकी गानों की तरह पसंद आया है.

प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा के बाद अरिजीत को गाते हुए सुनना फैंस के लिए एक इमोशनल मोमेंट साबित हुआ. उन्होंने सिंगर से रिक्वेस्ट की कि वो प्लेबैक सिंगिंग में वापस आ जाएं. हालांकि क्या अरिजीत अपना फैसला बदलेंगे या नहीं, ये आने वाला वक्त बताएगा. बात करें आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘एक दिन’ की, तो इसमें जुनैद खान के साथ साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी भी हैं. ये फिल्म 1 मई को थिएटर्स में रिलीज होगी.

MAHARASHTRA : प्रेमी संग भागी युवती, गुस्से में लड़के के पिता पर ही चला दी गोली ……

0

महाराष्ट्र स्थित पालघर जिले के बोईसर के पूर्व महागांव इलाके के वलवे फाटा में रविवार 22 फरवरी देर रात रिवॉल्वर से फायरिंग की घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, चिकन ईटिंग सेंटर से जुड़ा विवाद इस घटना की वजह बताया जा रहा है, वहीं फायरिंग में सुरेश वरखंडे नामक शख्स गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.शुरुआती जानकारी के मुताबिक, चिकन ईटिंग सेंटर पर काम करने वाली युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी. इस बात से नाराज होकर सेंटर के ड्राइवर ने युवती के साथ भागे लड़के के पिता को निशाना बनाया. इसी दौरान रिवॉल्वर से फायरिंग की गई.गोली सुरेश वरखंडे के सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत बोईसर के अधिकारी लाइफ लाइन्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.


फायरिंग के बाद आरोपी उमेश घरात मौके से तुरंत फरार हो गया. वहीं पुलिस ने घटनास्थल से इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर बरामद कर ली है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है. बोईसर पुलिस स्टेशन में BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 109, 301(6), 115(2), 352, 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा एट्रोसिटीज एक्ट की धारा 3, 2(v) और आर्म्स एक्ट की धारा 3, 25, 27 के तहत भी केस दर्ज किया गया है.

बोईसर MIDC पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है. पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की पहचान स्पष्ट है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल घायल का इलाज जारी है और पूरे घटनाक्रम की हर एंगल से जांच की जा रही है.

WORLD : नेपाल के धादिंग जिले में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस त्रिशूली नदी में गिरी, अब तक 18 की मौत

0

नेपाल के धादिंग जिले में सोमवार (23 फरवरी) को बड़ा हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक बस नदी में गिर गई, जिसकी वजह से 18 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए. यह बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी. मृतकों में दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जिसमें एक पुरुष और एक महिला है. हालांकि वे किस देश से हैं, इसको लेकर अभी तक जानकारी नहीं मिली है.

‘द काठमांडू पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल पुलिस ने 17 शव बरामद कर लिए थे, लेकिन इसके बाद एक गंभीर रूप से घायल शख्स की भी जान चली गई. इस तरह मृतकों का आंकड़ा 18 तक पहुंच गया. घायल हुए बाकी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है.

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बस पोखरा से काठमांडू के लिए जा रही थी, लेकिन रास्ते में किसी वजह से ड्राइवर ने बस से कंट्रोल खो दिया और इसी वजह से बस त्रिशूली नदी में जा गिरी. हादसा रात करीब 1.15 बजे हुआ. बस धादिंग जिले के बेनिघाट रोरांक इलाके से गुजर रही थी. हादसे के कारण को लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.

डिस्ट्रिक्ट ट्रैफिक पुलिस ऑफिस, धादिंग के चीफ शिशिर थापा ने कहा कि मरने वालों की संख्या 18 हो गई है. हाईवे रेस्क्यू मैनेजमेंट कमिटी के चेयरमैन राजकुमार ठाकुरी ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, 25 घायल यात्रियों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है. बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे. रात होने की वजह से रेस्क्यू में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा. हालांकि नेपाली आर्मी, आर्म्ड पुलिस फोर्स, नेपाल पुलिस और लोकल लोगों की वजह से सभी को निकाल लिया गया. बता दें कि नेपाल में इससे पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं.

NATIONAL : कोटद्वार वाले मोहम्मद दीपक से मिले राहुल गांधी, गले लगाकर बोले- ऐसी ही लौ हर युवा में जलनी चाहिए

0

उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनसे मुलाकात की. दीपक उस घटना के बाद से चर्चा में है जिसमें एक मुस्लिम बुजुर्ग की दुकान के नाम से बाबा शब्द हटाने को लेकर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया था. इसका जब दीपक ने विरोध किया तो उनसे नाम पूछा गया जिस में दीपक ने खुद का नाम मोहम्मद दीपक बताया था.

उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुलाकात की. हाल में वायरल हुए एक वीडियो के बाद विवादों में आए दीपक के समर्थन में राहुल गांधी पहले भी पोस्ट करते रहे हैं. राहुल गांधी ने दीपक से मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि उत्तराखंड के भाई ‘मोहम्मद दीपक’ से मुलाकात. एकता और साहस की ऐसी ही लौ हर भारतीय युवा में जलनी चाहिए. हर इंसान, एक समान. यही है भारतीयता, यही है मोहब्बत की दुकान.

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद मोहम्मद दीपक ने कहा कि हिम्मत तो पहले भी थी, अब चार गुना और बढ़ गई है. जब राहुल गांधी ने फोन करके बुलाया है, तो दिल को कहीं न कहीं खुशी भी है कि कोई इंसान हमें समझ रहा है कि हमने आवाज गलत के लिए नहीं, बल्कि सही के लिए उठाई है.

26 जनवरी को कोटद्वार के एक बाजार क्षेत्र में हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार पर दुकान के नाम से ‘बाबा’ शब्द हटाने का दबाव बनाया जा रहा था. इसी दौरान दीपक ने कथित तौर पर विरोध दर्ज कराया. बहस के बीच जब उनसे नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरा नाम मोहम्मद दीपक है. वीडियो सामने आने के बाद यह बयान तेजी से फैल गया. कुछ लोगों ने इसे सामाजिक सौहार्द का संदेश बताया, जबकि कुछ संगठनों ने आपत्ति जताई. देखते ही देखते दीपक स्थानीय स्तर से राष्ट्रीय चर्चा का हिस्सा बन गए.

दीपक का कहना है कि 31 जनवरी को कुछ संगठनों के सदस्य उनके जिम के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे. पुलिस ने स्थिति संभाल ली, लेकिन उसके बाद माहौल बदल गया. उनके मुताबिक, पहले रोज करीब 150 सदस्य जिम आते थे, लेकिन उस घटना के बाद संख्या घटकर 12 से 15 रह गई है. लोगों में डर बैठ गया है. कई सदस्य फोन कर कहते हैं कि हालात सामान्य होने पर लौटेंगे.

जिम किराए की इमारत की दूसरी मंजिल पर चलता है, जिसका मासिक किराया 40 हजार रुपये है. इसके अलावा छह महीने पहले बनाए गए घर की 16 हजार रुपये की मासिक लोन किश्त भी चुकानी है. दीपक बताते हैं कि जिम ही परिवार की एकमात्र आय का स्रोत है. सदस्य घटने से आमदनी पर सीधा असर पड़ा है. उन्होंने कहा था कि मशीनें चलती हैं तो घर चलता है. विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के करीब 12 वरिष्ठ वकीलों ने दीपक के जिम की एक साल की सदस्यता लेकर समर्थन जताया. इसे प्रतीकात्मक कदम माना जा रहा है. दीपक कहते हैं कि इससे उन्हें मानसिक हौसला मिला.

विवाद के बाद तनाव का असर उनके परिवार पर भी पड़ा. दीपक के अनुसार, घटना के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. उनकी बेटी ने कुछ दिनों तक स्कूल जाना बंद कर दिया. अब वह दोबारा स्कूल जाने लगी है. दीपक का कहना है कि वह किसी विवाद का हिस्सा नहीं बनना चाहते. “मैं सिर्फ अपना काम करना चाहता हूं. जिम चलाना ही मेरा पेशा है.

BHAKTI : 3 मार्च को ही जलेगी ‘HOLI’ होलिका दहन की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और भद्रा का साया….

0

होलिका दहन पर पूर्णिमा, भद्रा और चंद्र ग्रहण का योग रहगा, जिस कारण होलिका दहन के समय को लेकर भ्रम है. जानिए होलिका दहन का समय क्या है, कैसे करें पूजा और पौराणिक महत्व.

रंगों के उत्सव होली से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है, जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. वर्ष 2026 में होलिका दहन की तिथि को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि इस बार फाल्गुन पूर्णिमा पर भद्रा और चंद्र ग्रहण दोनों का प्रभाव रहेगा.

शास्त्रों के अनुसार, भद्रा मुख और ग्रहण काल के दौरान पूजा-पाठ जैसे मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं. यदि आप भी सही मुहूर्त और तिथि को लेकर भ्रमित हैं, तो यहाँ पंचांग और ज्योतिषीय गणना के आधार पर सटीक जानकारी दी गई है.

होलिका दहन 2026: तिथि और समय (Panchang Details)
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि का विवरण इस प्रकार है:

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 2 मार्च 2026, शाम 05:55 बजे से.
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 3 मार्च 2026, शाम 05:07 बजे तक.
भद्रा काल: 2 मार्च शाम 05:56 बजे से शुरू होकर 3 मार्च की सुबह 05:28 बजे तक रहेगा.
होलिका दहन का सबसे शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)
शास्त्रों के अनुसार, होलिका दहन पूर्णिमा तिथि के दौरान प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद का समय) में किया जाना चाहिए. गणना के आधार पर दो मुख्य मुहूर्त निकलकर आ रहे हैं:

2 मार्च 2026 (शास्त्रों के अनुसार श्रेष्ठ शुभ मुहूर्त)
चूंकि पूर्णिमा 2 मार्च को प्रदोष काल में विद्यमान है, इसलिए कई विद्वान इसे ही श्रेष्ठ मान रहे हैं:

मुख्य मुहूर्त: शाम 06:24 से शाम 06:36 तक (अवधि 12 मिनट).
भद्रा पुच्छ मुहूर्त: मध्यरात्रि 01:23 से 02:34 (2 मार्च की रात).
3 मार्च 2026 (पंचांग विशेष के अनुसार)
कुछ स्थानीय पंचांगों के अनुसार उदय व्यापिनी पूर्णिमा न होने के बावजूद प्रदोष काल को प्राथमिकता दी गई है:

होलिका दहन मुहूर्त: शाम 06:22 से रात 08:50 तक (अवधि 02 घंटे 28 मिनट).
रंगवाली होली (धुलेंडी): बुधवार, 4 मार्च 2026.
विशेष सावधानी: 2 मार्च को भद्रा ‘भूमिलोक’ की है जो सर्वथा त्याज्य है. 3 मार्च को भद्रा मुख का समय सुबह 02:35 से 04:30 तक रहेगा, जिसमें दहन वर्जित है.

होलिका दहन पूजा विधि (Step-by-Step Puja Vidhi)
होलिका दहन के दिन भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की पूजा की जाती है.
शुद्धिकरण: सुबह स्नान कर साफ वस्त्र पहनें और दहन स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें.
सामग्री: रोली, अक्षत, गुलाल, फूल-माला, कच्चा सूत (कलावा), हल्दी, गेहूं की बालियां, जौ, चना, और गोबर के उपले एकत्रित करें.
पूजा: होलिका के चारों ओर 3 या 7 बार कच्चा सूत बांधते हुए परिक्रमा करें
अर्पण: अक्षत, पुष्प और गुलाल अर्पित करें और अंत में नई फसल (गेहूं-जौ) को अग्नि में सेकें。
पौराणिक महत्व: क्यों मनाई जाती है होली? (Holi Katha)
होलिका दहन की कथा भक्त प्रह्लाद और उनके असुर पिता हिरण्यकश्यप से जुड़ी है. हिरण्यकश्यप ने प्रह्लाद को मारने के लिए अपनी बहन होलिका (जिसे आग में न जलने का वरदान था) की गोद में बिठाकर अग्नि में डाल दिया.

लेकिन, भगवान की कृपा से भक्त प्रह्लाद सुरक्षित बच गए और होलिका जलकर भस्म हो गई. यह पर्व संदेश देता है कि अहंकार और अधर्म का अंत निश्चित है, जबकि सत्य की सदैव जीत होती है.

होली, ध्यान रखने योग्य बातें (Quick Tips For Holi 2026)
भद्रा का ध्यान रखें: भद्रा काल में होलिका दहन करने से हानि की आशंका रहती है.
चंद्र ग्रहण का प्रभाव: ग्रहण काल के दौरान सूतक नियमों का पालन करें और पूजा केवल शुभ मुहूर्त में ही करें.
स्थानीय पंचांग: तिथियों में भिन्नता के कारण अपने क्षेत्र के ज्योतिषाचार्य से परामर्श लेना उचित रहता है.
ये भी पढ़ें: Holi 2026 Date: होली 2026 में कब है, नोट कर लीजिए डेट और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

NATIONAL : शंकराचार्य विवाद में प्रेमानंद महाराज की एंट्री? FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर नया खुलासा

0

शंकराचार्य के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर दिनेश फलाहारी महाराज ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि वो प्रेमानंद महाराज पर भी आरोप लगा चुका है.शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद ये विवाद और बढ़ गया है. मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-मामले के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने एफआईआर दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि ये खुद हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और प्रेमानंद महाराज पर भी आरोप लगा चुका है.

फलाहारी महाराज ने शंकराचार्य यौन उत्पीड़न मामले की सीबीआई द्वारा जांच कराने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा और सीबीआई जांच नहीं कराने पर इच्छा मृत्यु की मांग की है. उन्होंने कहा कि गौकशी कराने वाला हिस्ट्रीशीटर आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य को फंसाने का षड्यंत्र रचा है.

फलाहारी बाबा ने प्रधानंमत्री मोदी को सनातनी हिंदुओं का गौरव बताया और कहा कि आशुतोष ब्रह्मचारी सनातन धर्म की छवि खराब कर रहा है. वो खुद शामली थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश रहा है. उसका भाई भी गैंगस्टर है. यही नहीं वो पहले वृंदावन के कथावाचक प्रेमानंद महाराज से भी धन ऐंठने के उद्देश्य से इल्जाम लगा चुका है.

फलाहारी बाबा ने दावा किया कि ये व्यक्ति अपने लिए जेड सुरक्षा पाने के लिए स्वयं अपने ऊपर जानलेवा हमला होने का नाटक कर चुका है. ये अपराधी फर्जी तरीके से अपने ऊपर पाकिस्तान से धमकी भरे काल करा लेता है. उन्होंने कहा कि शंकराचार्य जी निर्दोष है इसलिए इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराना जरूरी है.

उन्होंने कहा कि दर्जनों आपराधिक केसों में अपराधी आशुतोष ब्रह्मचारी की भी सीबीआई जांच कराना जरूरी है. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर हिस्ट्रीशीटर आशुतोष पांडेय ने फेमस होने या कोई मोटी रकम ऐंठने के लिए नाबालिग बच्चों को प्रलोभन देकर पोस्को एक्ट में फंसाने का षड्यंत्र किया है. इसकी जाँच होना आवश्यक है. बता दें कि आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य के खिलाफ प्रयागराज में यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है. जिसके बाद इस मुद्दे को लेकर सियासत भी तेज हो गई है.

- Advertisement -

News of the Day