Thursday, April 30, 2026
Home Blog Page 344

NATIONAL : राजस्थान उपचुनाव: रोहित गोदारा गैंग के नाम से नरेश मीणा को मिली धमकी, मांगी 10 लाख की फिरौती

0

राजस्थान के बारां में 20 साल पुराने जमीनी विवाद के चलते दो भाइयों को फंसाने के लिए कोटा के सेवानिवृत्त सहायक लेखाधिकारी (Assistant Accounts Officer) ने अंता विधानसभा के उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा और परिजनों को रोहित गोदारा गैंग के नाम से धमकी भरा पत्र भेजा था. यह पत्र बूंदी से स्पीड पोस्ट किया गया था. अंता पुलिस ने इस मामले में तहकीकात करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि नरेश मीणा के चुनाव अभिकर्ता राकेश गुर्जर ने शिकायत की थी कि अंता स्थित प्रधान चुनाव कार्यालय पर रजिस्टर्ड डाक के जरिए एक पत्र मिला. पत्र में रोहित गोदारा गैंग के नाम से दस लाख रुपए की फिरौती मांगी गई.

फिरौती नहीं देने पर 2 नवंबर के बाद नरेश मीणा को जान से मारने की धमकी दी गई. पत्र में सीसवाली के अमित थानेवाल और एक चूड़ी विक्रेता का भी जिक्र किया गया था. इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

सहायक लेखाधिकारी पद से सेवानिवृत्त है आरोपी

अंता थानाधिकारी दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 31 अक्टूबर को चार घंटे के भीतर कोटा के आर.के. पुरम निवासी नरेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया. नरेन्द्र यादव जलदाय विभाग में सहायक लेखाधिकारी पद से सेवानिवृत्त हैं. पूछताछ में पता चला कि नरेन्द्र यादव का सीसवाली निवासी विजय थानेवाल और अमित थानेवाल से करीब बीस साल से जमीन का विवाद चल रहा है.

आरोपी ने बताया कि उन्हें झूठा फंसाने के लिए रोहित गोदारा गैंग के नाम से पत्र लिखा और बूंदी जाकर पोस्ट ऑफिस से दो पत्र नरेश मीणा और उनके पिता कल्याण सिंह मीणा के नाम से स्पीड पोस्ट कर दिए. यह पत्र उसने अपने उल्टे हाथ से लिखे थे, ताकि हैंडराइटिंग पकड़ में नहीं आ सके. लेकिन पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है.

ENTERTAINMENT : ईशानी के ब्लैकमेलर को सबक सिखाएगी अनुपमा, शो की कहानी में होगी एक और धमाकेदार एंट्री

0

रुपाली गांगुली के शो ‘अनुपमा’ में इन दिनों खूब हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में मेकर्स ने इतने ट्विस्ट एंड टर्न डाल दिए हैं कि दर्शकों के अंदर अनुपमा को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है. यही, वजह है कि पिछले कई हफ्तों से ये शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर है.

शो में अभी तक आपने देखा कि ईशानी ने नींद की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की है. दरअसल, एक वरुण नाम का लड़का उसके बदनाम करने की कोशिश कर रहा होता है और उसकी प्राइवेट फोटोज लीक कर देता है. इधर, अनुपमा को पाखी सारी बातें बताती है, उसके बाद वो ब्लैकमेलर की तलाश में निकल पड़ती है.

पुलिस का सहारा लेगी अनुपमा

हालांकि, अनुपमा के हाथ कोई भी सबूत नहीं लग पाता है. इस बीच अनुपमा से मिलने वरुण पहुंच जाता है, जिसे देख उसका दिमाग खराब हो जाता है.ऐसे में वरुण को सबक सिखाने के लिए अनुपमा पुलिस का सहारा लेने वाली है. इधर, भाई दूज के दिन माही और अंश के बीच लड़ाई होने वाली है.अंश कहता है कि माही उसका बिजनेस बर्बाद कर देना चाहती है. रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही अनुपमा परी और राजा का पैचअप करवा देगी. ईशानी की तस्वीरों का सच सामने आने के बाद अनुपमा कोठारी हाउस में पहुंचने वाली है. वहां, जाकर वो वसुंधरा को सारी बातें बताएगी.

अनुपमा शुरू करेगी बिजनेस

अनुपमा जल्द ही अनु की रसोई पर भी काम शुरू कर देगी. इस दौरान वो एक अजनबी आदमी से टकराने वाली है. ईशानी को भी जल्द ही अपनी गलती का एहसास होने वाला है. वो परी और राजा से हाथ जोड़कर माफी मांगने वाली है.

BOLLYWOOD : बाहुबली: द एपिक’ ने फर्स्ट डे काटा बवाल, ‘बाहुबली 1’ के ओपनिंग डे की कमाई को दी मात, जानें- कलेक्शन

0

‘बाहुबली: द एपिक’ 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसने उम्मीद के मुताबिक सिनेमाघरों में आते ही बवाल काट दिया है, जिससे साबित होता है कि कुछ कहानियों का चार्म कभी कम नहीं होता. एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित और प्रभास स्टारर इस फिल्म माहिष्मती की भव्य दुनिया को एक बार फिर दर्शकों से खूब प्यार मिला है. इसी के साथ जानते हैं कि ‘बाहुबली: द एपिक’ ने कितने करोड़ से ओपनिंग की है.

‘बाहुबली: द एपिक’ ने पहले दिन कितनी की कमाई?
सालों बाद भी, ‘बाहुबली’ का क्रेज कम नहीं हुआ है. इसकी री रिलीज़ ने सिनेमाघरों को खचाखच भर दिया और देश भर के फैंस ने सोशल मीडिया पर बाहुबली 1 और बाहुबली 1 के कंबाइंड एडिट वर्जन की काफी तारीफ की है. पहली बार देखने वालों सहित कई फिल्म प्रेमी बड़े पर्दे पर इस रीमास्टर्ड फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटे थे. इसी के साथ इसने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बाहुबली: द एपिक’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये कमाए.
फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग ने 1.15 करोड़ रुपये जोड़े थे.
इसी के साथ ‘बाहुबली: द एपिक’ ने पहले दिन कुल कमाई 10.4 करोड़ रुपये की है. ये आंकड़े बताते हैं कि ‘बाहुबली’ का जादू अभी भी बरकरार है।
‘बाहुबली: द एपिक’ ने तोड़ा ‘बाहुबली 1’ का ओपनिंग डे रिकॉर्ड
‘बाहुबली: द एपिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही कमाल कर दिया है. 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ शानदार ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने ‘बाहुबली द बिगिनिंग’ की पहले दिन की कमाई 5.15 करोड़ रुपये (सैकनिल्क के मुताबिक) के रिकॉर्ड को मात दे दी है. अब उम्मीद है कि वीकेंड पर ये फिल्म जबरदस्त कमाई करेगी और कई और फिल्मों को मात देगी.

एसएस राजामौली और प्रभास ने नए एपिक के साथ की वापसी
ये री रिलीज़ एक स्पेशल सिनेमैटिक इवेंट है, क्योंकि एसएस राजामौली और प्रभास की दो ब्लॉकबस्टर हिट फ़िल्में, ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ (2015) और ‘बाहुबली: द कन्क्लूज़न’ (2017), को फिर से एडिट करके ‘बाहुबली: द एपिक’ टाइटल से एक ग्रैंड रिलीज में प्रेजेंट किया गया है. यह फ़िल्म 31 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है, जिससे दर्शकों को बड़े पर्दे पर इस शानदार गाथा को फिर से जीने का एक और मौका मिला है.

HEALTH TIPS : पानी पीते ही लगने लगती है पेशाब, शरीर में हो सकती है ये दिक्कत

0

अगर आपको भी हर बार पानी पीते ही तुरंत पेशाब जाने की समस्या होती है तो इसे हल्के में लेना गलती हो सकता है. यह केवल हाइड्रेशन का मामला नहीं, बल्कि किसी गंभीर बीमारी का शुरुआती संकेत भी हो सकता है. कई बार यह परेशानी कुछ समय के लिए होती है, लेकिन अगर यह आदत रोज की बन जाए तो यह शरीर में किसी असंतुलन की ओर इशारा करती है. डॉक्टरों का कहना है कि पानी पीते ही बार-बार टॉयलेट जाने की समस्या बनी रहे तो जांच करना जरूरी होता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पानी पीते ही पेशाब लग जाता है तो शरीर में कौन-कौन से दिक्कत हो सकती है.

ज्यादा पानी पीना भी बन सकता है वजह  

दिनभर में जरूरत से ज्यादा पानी पीने पर शरीर एक्स्ट्रा तरल को बाहर निकालने की कोशिश करता है. ऐसे में अगर आप दिन भर में 3 लीटर से ज्यादा पानी पीते हैं तो पेशाब बार-बार आना सामान्य है. लेकिन अगर थोड़ी मात्रा में पानी पीते ही पेशाब लगने लगे तो यह चिंता की बात हो सकती है. कई बार चाय, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजों में मौजूद कैफीन डाइयूरेटिक की तरह काम करती है जो शरीर में पेशाब बनने की प्रक्रिया को तेज कर देती है. इसके कारण भी कुछ लोगों को बार-बार पेशाब जाने की इच्छा होती है.

बार-बार पेशाब से होती है ओवरएक्टिव ब्लैडर की शुरुआत

ओवरएक्टिव ब्लैडर की शुरुआत वह कंडीशन होती है जब ब्लैडर की मांसपेशियां जरूरत से ज्यादा संवेदनशील हो जाती है. इस वजह से थोड़ी सी मात्रा में भी पेशाब बनने पर टॉयलेट जाने की इच्छा होती है. अगर आपको भी कई दिनों से ऐसा महसूस हो रहा है तो डॉक्टर से जांच जरूर करानी चाहिए.

डायबिटीज का भी हो सकता है संकेत

बार-बार पेशाब आना डायबिटीज का एक आम लक्षण है. हाई ब्लड शुगर की कंडीशन में शरीर एक्स्ट्रा ग्लूकोज को पेशाब के जरिए बाहर निकलता है, जिससे पेशाब की मात्रा बढ़ जाती है. इसके साथ अगर प्यास ज्यादा लग रही है या थकान महसूस हो रही है तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है.

यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन महिलाओं में ज्यादा देखा जाता है, इस कंडीशन में ब्लैडर संक्रमण के कारण संवेदनशील हो जाता है और हल्के दबाव में भी पेशाब की इच्छा होती है. पेशाब में जलन, दर्द और बदबू आने जैसे लक्षण हो तो दो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं.

किडनी स्टोन की भी हो सकती है दिक्कत

कई बार किडनी की पथरी भी बार-बार पेशाब आने की वजह बनती है. खासकर अगर पेशाब करते समय जलन या निचले पेट में दर्द महसूस हो तो यह पथरी का लक्षण हो सकता है. पेशाब का रंग गहरा होना या पेशाब के बाद भी राहत न मिलना भी इसका संकेत होता है कि आपको इसकी जांच करानी चाहिए.

बार-बार पेशाब की समस्या से कैसे पाएं रहता?

-पानी पीने का तरीका सुधारे- अगर आपको बार-बार परेशान आता है तो कोशिश करें कि दिन में 1.5 से 2 लीटर पानी पिएं. लेकिन धीरे-धीरे और थोड़ा-थोड़ा करके पिएं.
-कैफीन और तीखे खाने से दूरी बनाएं- कॉफी, चाय, शराब और खट्टे फलों का सेवन सीमित मात्रा में करें.
-कीगल एक्सरसाइज करें- कीगल एक्सरसाइज करने से पेल्विक फ्लोर मसल्स मजबूत होती है और पेशाब पर कंट्रोल बढ़ता है.
-ब्लैडर ट्रेनिंग अपनाएं ‌- पेशाब आने पर तुरंत न जाए. थोड़ा रुकने की कोशिश करें ताकि ब्लैडर की क्षमता बढ़ेगी.
-वजन और स्ट्रेस कंट्रोल करें- मोटापा और स्ट्रेस भी बार-बार पेशाब की समस्या को बढ़ा सकते हैं. ऐसे में कोशिश करें कि आप वजन और स्ट्रेस को कंट्रोल में रखें.

SPORTS : श्रेयस अय्यर को अस्पताल से मिली छुट्टी, BCCI ने दिया तीसरा मेडिकल अपडेट

0

श्रेयस अय्यर को लेकर अच्छी खबर आई है. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे में कैच के दौरान लगी चोट के बाद उन्हें सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इंटरनल ब्लीडिंग को रोकने के लिए उनका ऑपरेशन करना पड़ा था, वह तब से अस्पताल में थे. बीसीसीआई ने शनिवार को उनकी तीसरी मेडिकल अपडेट जारी करते हुए बताया कि अय्यर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.

बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, “श्रेयस अय्यर को 25 अक्टूबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते समय पेट में गंभीर चोट लगी थी, जिससे उनकी तिल्ली में चोट लग गई और इंटरनल ब्लीडिंग हुई. चोट की तुरंत पहचान कर ली गई और एक मामूली ऑपरेशन के बाद इंटरनल ब्लीडिंग तुरंत बंद कर दी गई. इसके लिए उनका उचित चिकित्सा उपचार किया गया है.”

श्रेयस अय्यर को अस्पताल से मिली छुट्टी
बीसीसीआई ने आगे बताया, “अब उनकी हालत स्थिर है और वे अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं. सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के साथ-साथ बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य लाभ से खुश है और उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.”

बीसीसीआई ने आगे लिखा, “हम सिडनी में डॉ. कौरौश हाघीगी और उनकी टीम के साथ-साथ भारत में डॉ. दिनशॉ पारदीवाला का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने श्रेयस को उनकी चोट का सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित किया. श्रेयस आगे की जांच के लिए सिडनी में ही रहेंगे. जब डॉक्टर उन्हें फिट करार देंगे कि वह हवाई जहाज में बैठ सकते हैं तब वह भारत आएंगे.”

NATIONAL : अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जय श्रीराम के नारों से गूंजी रामनगरी

0

उत्तर प्रदेश की तीर्थ राम नगरी अयोध्या में शनिवार को देव ठान एकादशी के मौके पर पंचकोसी परिक्रमा सुबह चार बजकर दो मिनट पर शुरू हो गयी. यह यात्रा रात दो बजकर 57 मिनट तक चलेगी. परिक्रमा 15 किलोमीटर लंबी है. इस यात्रा में देशभर से श्रद्धालु पहुंचे हैं और जय श्री राम के नारों के साथ पोरी अयोध्या गुंजायमान हो चुकी है. माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो चुका है.

उधर स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं. जगह-जगह भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण और राम नाम संकीर्तन का आयोजन भी किया गया है.

पंचकोसी परिक्रम का धार्मिक महत्व
बता दें कि अयोध्या पंचकोसी परिक्रमा कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी तिथि पर शुरू होती है, जो हिंदू धर्म में बेहद पवित्र मानी जाती है. इस बार शनिवार 1 नवंबर को तड़के 4 बजे से प्रारंभ हुई यह परिक्रमा 2 नवंबर रात 2:57 बजे तक चलेगी. परिक्रमा मार्ग में प्रमुख मंदिरों जैसे कनक भवन, हनुमान गढ़ी और राम जन्मभूमि मंदिर का दर्शन शामिल हैं.

पंचकोसी परिक्रमा को मोक्षदायिनी माना जाता है. कहते हैं हर कदम जन्म-जन्मांतर के पापों का नाश करता है और जीवन को पवित्र बनाता है. विद्वानों के अनुसार यह परिक्रमा भगवान राम की कृपा प्राप्ति का सरल मार्ग है.

भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण
इस यात्रा में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड समेत 10 राज्यों से राम भक्त अयोध्या पहुंचे हैं. परिक्रमा में शामिल होने वाले भक्तों ने जगह-जगह भजन-कीर्तन, राम नाम संकीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया है. पूरी अयोध्या ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज रही है,जो एक अलग ही माहौल बना रही है. इस बार यात्रा में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है.

सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, ड्रोन से निगरानी
अयोध्या में परिक्रमा के लिए जुटे श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के साथ-साथ. स्वास्थ्य शिविर, पानी की व्यवस्था, शौचालय और लाइट का भी समुचित इंतजाम किया है. सुरक्षा के मद्दे नजर इतनी बड़ी संख्या में निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल हो रहा है. इसके अलावा स्थानीय पुलिस के साथ ही एटीएस कमांडो भी लगाए हैं.

National : ‘6 फीट के हट्ठे-कट्ठे थे, तैरना भी जानते थे भैया…’, भोपाल के अंकित की थाईलैंड में मौत, बहन को ‘साजिश’ का शक, CM से जांच की मांग

0

Bhopal youth drowned in Thailand: थाईलैंड में हादसे से पहले अंकित के दोस्त संतोष ने परिजनों को फोन कर अंकित के मोबाइल का पासवर्ड मांगा था. पासवर्ड देने के थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत की खबर दी गई. अंकित टूर के दौरान बहुत खुश था और उसने परिवार को सुखद तस्वीरें भी भेजी थीं.

MP News: भोपाल से थाईलैंड गए अंकित साहू की समुद्र में डूबने से हुई मौत पर उसके परिवार ने गंभीर सवाल उठाए हैं और साजिश की आशंका जताई है. अंकित अपनी कंपनी BL साइंस दिल्ली के टूर पर बॉस और दो दोस्तों के साथ 23 अक्टूबर तारीख को थाईलैंड गया था, जहां 28 तारीख को यह दुखद हादसा हुआ. परिजनों ने मध्य प्रदेश सरकार से थाईलैंड दूतावास के माध्यम से इस संदिग्ध मौत की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है.

मृतक अंकित साहू के परिजनों ने उसकी मौत को सामान्य हादसा मानने से इनकार कर दिया है और साजिश का आरोप लगाया है. अंकित के चाचा जगदीश साहू और बहन आयुषी साहू ने बताया कि अंकित बहुत होनहार था और उसे तैरना आता था. अंकित की 6 फीट हाइट थी, ऐसे में अचानक डूब जाने पर संदेह पैदा होता है.

BL साइंस कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव अंकित साहू 23 अक्टूबर को अपने बॉस और दो दोस्तों के साथ थाईलैंड टूर पर गया था. 28 तारीख को शाम 5 बजे अंकित को दिल्ली के लिए लौटना था. करीब 1 बजे अंकित अपने दोस्त निकेश के साथ समुद्र में गया. दोस्त संतोष ने पहले परिजनों को फोन कर अंकित के मोबाइल का पासवर्ड मांगा.

पासवर्ड देने के तुरंत बाद संतोष ने फिर फोन किया और बताया कि अंकित समुद्र में डूब गया है, उसके फेफड़ों में पानी भर गया है और अस्पताल में उसकी मौत हो गई है. अंकित के पिता देवेंद्र साहू भोपाल के शाहजहानाबाद में आटा चक्की चलाते हैं. अंकित की ढाई साल की बेटी है. पिता देवेंद्र साहू और चाचा जगदीश साहू समेत बहन आयुषी साहू ने एक स्वर में मध्य प्रदेश सरकार से मदद मांगी है. चाचा ने कहा, “हमारा बेटा काफी होनहार था…उसकी डूबने से मौत क्यों हुई इसकी जांच होनी चाहिए, उसके साथ कोई साजिश की गई है.”

बहन आयुषी साहू ने बताया, “भैया को तैरना आता था, उनकी 6 फीट हाइट थी, मैं नहीं मान सकती…मैं मध्य प्रदेश सरकार से मांग करती हूं कि इसकी पूरी जांच की जाए.”

NATIONAL : बॉस्टन आइवी हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड में 68 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज, EOW ने जांच शुरु की

0

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बॉस्टन आइवी हेल्थकेयर में 68 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. कंपनी के निदेशकों पर शेयर आवंटन व फंड ट्रांसफर में अनियमितताओं के आरोप हैं.

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बॉस्टन आइवी हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड में बड़े पैमाने पर वित्तीय घोटाले का मामला दर्ज किया है. यह मामला पहले अंधेरी MIDC पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था, जिसे अब EOW को आगे की जांच के लिए ट्रांसफर कर दिया गया है. यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(5), 344, 351, 61(2) और 3(5) के तहत दर्ज किया गया है.

सूत्रों ने बताया कि यह घटनाक्रम 1 अप्रैल 2024 से 30 अगस्त 2025 के बीच हुआ. शिकायत विवेक तिवारी (47 साल) नामक व्यक्ति ने की है, जो पहले कंपनी में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद पर कार्यरत थे.

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंपनी के निदेशकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने विवेक तिवारी को मनमाने ढंग से CEO पद से हटा दिया और इसके बाद कंपनी के शेयरों को ESOP ट्रस्ट के नाम पर अत्यंत कम दर पर आवंटित कर दिया. इतना ही नहीं, इसी अवधि में कंपनी के खातों से 264 करोड़ रुपये की बड़ी राशि विभिन्न असंबंधित तृतीय पक्षों को ट्रांसफर की गई.

विवेक तिवारी के अनुसार, इन अवैध और अनधिकृत वित्तीय लेनदेन के चलते उन्हें, जो कंपनी में 13% हिस्सेदारी रखते हैं, 34 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. इसी प्रकार कंपनी के सह-प्रमोटर केतन मल्कन, जिनकी भी 13% हिस्सेदारी है, उन्हें भी 34 करोड़ रुपये की क्षति हुई. इस प्रकार दोनों शेयरधारकों को कुल 68 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचा.

शिकायत में जिन लोगों को आरोपी बताया गया है उनमें नितीश बांदी, पिनक श्रीखंडे, चार्ल्स जैनसन, रविशंकर गोपालकृष्णन, जेंस नीयूवेनबॉर्ग, CEO दिनेश लोधा और CFO रमन चावला सहित अन्य निदेशक और अधिकारी शामिल हैं.यह अपराध कंपनी M/s Boston Ivy Healthcare Pvt. Ltd. के पंजीकृत कार्यालय- विरावली गांव, सीप्ज के पास, MIDC सेंट्रल रोड, महाकाली केव्स रोड, अंधेरी (पूर्व), मुंबई में घटित हुआ बताया गया है.

आर्थिक अपराध शाखा ने मामले की जांच अपने हाथ में लेकर कंपनी के वित्तीय लेनदेन, शेयर आवंटन प्रक्रिया और ESOP ट्रस्ट के दुरुपयोग से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है. EOW अधिकारी अब बैंक खातों, शेयर ट्रांसफर और आंतरिक ईमेल संवादों की जांच कर रहे हैं ताकि फंड ट्रांसफर की सटीक श्रृंखला और जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान की जा सके.

UP : मुरादाबाद में 5 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी, FIR दर्ज

0

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक वारदात सामने आई है. जहां कटघर थाना क्षेत्र के पीतल नगरी इलाके में दिनदहाड़े पांच साल की मासूम बच्ची के साथ 12 साल के नाबालिग आरोपी ने दुष्कर्म किया. पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाशी तब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ सका, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. मासूमियत पर दरिंदगी की यह घटना इतनी भयावह है कि सुनने वालों के रौंगटे खड़े हो जा रहे हैं मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी एक हैवान वहां आया जिसने मिठाई और खिलौनों के बहाने उसे अपने जाल में फंसा लिया. फिर वह बच्ची को बहला-फुसलाकर पास की एक सुनसान जगह में ले गया कुछ ही देर बाद इलाके में गूंजती मासूम की चीखों ने पूरे मोहल्ले को हिला दिया. आसपास खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो लोग मौके की ओर दौड़े.

जब परिजन पहुंचे तो बच्ची बदहवास हालत में पड़ी मिली उस दृश्य को देखकर वहां मौजूद हर आंख नम हो गई और हर दिल में आग जल उठी. इस घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई पूरे मोहल्ले में चीख-पुकार और गुस्से का माहौल फैल गया. लोग सड़कों पर उतर आए और आरोपी को तुरंत पकड़ने की मांग करने लगे.

पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद सीओ कटघर और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं. बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है.

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी की तलाश में पांच विशेष टीमों का गठन किया है और पूरे क्षेत्र में दबिश दी जा रही थी. सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गयी जिस के बाद उस दरिंदे की पहचान हो गयी है और उसे हिरासत में ले लिया गया है.

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि थाना कटघर प्रभारी को कल शाम एक सूचना प्राप्त हुई थी एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली थी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची और जांच पड़ताल की गई. बच्ची से पूछताछ की गई है, एक नाबालिग युवक को हिरासत में लिया गया है उस से पूछताछ की जा रही है जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा. इस घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा.

NATIONAL : जादू- टोने के शक में बुजुर्ग महिला की पीट- पीटकर हत्या, जंगल में ऐसे हाल में मिला शव

0

त्रिपुरा के अगरतला जिले के अभिचरण गांव में जादू-टोना के संदेह में 63 वर्षीय आदिवासी महिला नंदरानी देबबर्मा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. आरोपियों ने शव को जंगल में दफना दिया. पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक जांच में पता चला कि ग्रामीणों ने बीमारी को महिला के ‘काले जादू’ से जोड़कर हत्या की.

त्रिपुरा के अगरतला जिले के एक गांव में जादू-टोना करने के संदेह में 63 वर्षीय आदिवासी महिला की कथित तौर पर हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिधाई पुलिस थाना क्षेत्र के अभिचरण गांव में जादू-टोना करने की आरोपी नंदरानी देबबर्मा के लापता होने की सूचना मिलने के बाद, एक टीम ने इलाके में एक विशेष अभियान चलाया था.

सिधाई पुलिस थाने के प्रभारी अजीत कुमार चकमा ने शुक्रवार को बताया, ‘खोजते खोजते 26 अक्टूबर को अभिचरण के एक जंगल से बुजुर्ग महिला का शव निकाला गया था. शव मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी. गुरुवार को हमने महिला की हत्या में कथित संलिप्तता के आरोप में इलाके के तीन लोगों को गिरफ्तार किया.’

प्रारंभिक जांच के अनुसार, कुछ स्थानीय लोगों को लगा कि ‘गांव के दो परिवार नंदरानी के काले जादू के कारण बीमार थे’. अधिकारी ने बताया, ‘इसी धारणा के प्रभाव में आकर, 26 अक्टूबर को कुछ लोगों ने नंदरानी के घर में घुसकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. उसकी मौत सुनिश्चित करने के लिए, ग्रामीणों ने उसके शव को खिड़की से बांध दिया. बाद में, सबूतों को दबाने के लिए उसके शव को जंगल में दफना दिया गया.’

- Advertisement -

News of the Day