Friday, May 1, 2026
Home Blog Page 355

NATIONAL : दोस्ती, प्यार और सुसाइड… ससुराल जाकर शख्स ने क्यों खा लिया जहर?

0

सोनीपत में राजस्थान निवासी राकेश ने ससुराल में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. उसकी पत्नी पूजा से नौ साल पहले लव मैरिज हुई थी, लेकिन विवाद के बाद वह मायके आ गई थी. राकेश के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

हरियाणा में सोनीपत के गांव कालुपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं,जहां एक शख्स ने अपने सुसराल में जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. मृतक शख्स राकेश राजस्थान का रहने वाला था और सोनीपत के गांव कालुपुर की रहने वाली पूजा से 9 साल पहले उसने लव मैरिज की थी. फिलहाल सिटी थाना पुलिस ने सुसराल पक्ष पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आपको बता दें कि राजस्थान के भादरा के रहने वाले राकेश की पूजा की साथ पहले दोस्ती हुई और फिर नौ साल पहले पूजा से ही उसने लव मैरिज की थी. दोनों के बीच कुछ दिनों पहले आपसी विवाद के कारण पूजा अपने घर कालूपुर में वापस आ गई थी. राकेश के परिजनों का आरोप है कि पूजा ने राकेश से सब्जी के नाम पर पैसे लिए और सोनीपत अपने घर आ गई.

राकेश जब उसे वापस लेने के लिए आया तो तो पूजा के परिवार ने उसे प्रताड़ित किया जिसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है. राकेश ने अपने भांजे को फोन पर बातचीत में अपनी पत्नी के दोनों भाई ,मां ,एक भाई की पत्नी और उसके मामा पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे.

मामले में जानकारी देते हुए एसीपी राजपाल ने बताया कि राजस्थान के भादरा के रहने वाले राकेश ने सोनीपत के रहने वाली पूजा के साथ 9 साल पहले लव मैरिज की थी और उसने ससुराल में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया. उसे इलाज के लिए भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई. परिजनों की शिकायत के बाद ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

ENTERTAINMENT : एक्टर सतीश शाह को अंतिम विदाई देने पहुंचे सितारे, ऑनस्क्रीन बेटे ने दिया कंधा

0

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सतीश शाह का बीते दिन मुंबई में निधन हो गया. उन्होंने 74 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. आज एक्टर का अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा.

बॉलीवुड एक्टर सतीश शाह का शनिवार 26 अक्टबूर को दोपहर करीब 1:30 बजे मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में निधन हो गया. वो 74 साल के थे. उनके अचानक हुए निधन से हर कोई सदमे में है. वहीं उनका अंतिम संस्कार दोपहर आज मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा. उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारे पहुंच रहे हैं.

न्यूज एजेंसी ANI ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखने को मिल रहा है कि दिवंगत एक्टर सतीश शाह की अंतिम यात्रा निकलना शुरू हो गई है. सतीश शाह को अंतिम विदाई देते वक्त उनके दोस्त, को-स्टार्स, परिजन हर कोई इमोशनल नजर आया.सतीश शाह के पार्थिव शरीर को श्मशान घाट ले जाया जा रहा है. उनकी अर्थी को ऑनस्क्रीन बेटे राजेश कुमार ने कंधा दिया है. इस दौरान वो काफी इमोशनल नजर आए. इसके अलावा फिल्ममेकर अशोक पंडित भी कंधा देते हुए नजर आए.

सतीश शाह के अंतिम संस्कार से पहले श्मशाम घाट पर शामिल हुए परिवार और सेलेब्स ने हाथ जोड़कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

एक्टर नील नितिन मुकेश ने सतीश शाह के निधन पर बात करते हुए कहा, ‘वो मेरे पिता जैसे थे. उन्होंने मेरी पहली फिल्म ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था. वो मुझसे बहुत प्यार करते थे.

MAHARASHTRA : लेडी डॉक्टर सुसाइड केस में रेप का आरोपी PSI गिरफ्तार, थाने में किया सरेंडर

0

सातारा में सरकारी महिला डॉक्टर की आत्महत्या के मामले में पीएसआई गोपाल बादाने और सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बंकर गिरफ्तार किया गया है. डॉक्टर ने हथेली पर नोट में आरोप लगाए थे कि उन्हें बलात्कार और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा. मामले में बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है.

महाराष्ट्र के सातारा जिले में सरकारी महिला डॉक्टर की कथित आत्महत्या के मामले में पुलिस सब-इंसपेक्टर गोपाल बादाने को शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया. यह गिरफ्तारी उसी दिन हुई जब पहले से आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बंकर को पुणे से पुलिस ने हिरासत में लिया था.सातारा एसपी तुषार दोसि ने बताया कि बादाने ने खुद को फालतन ग्रामीण थाने में सरेंडर किया. बंकर पर मानसिक उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. उसे अदालत में पेश किया गया और चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया.

आत्महत्या करने वाली डॉक्टर बीड़ जिले की निवासी थीं और सातारा के सरकारी अस्पताल में तैनात थीं. उन्हें फालतन शहर के एक होटल रूम में लटका पाया गया. उनकी हथेली पर लिखे नोट में उन्होंने आरोप लगाया कि PSI बादाने ने उन्हें कई बार बलात्कार किया, जबकि बंकर ने मानसिक रूप से परेशान किया.

पुलिस ने बंकर को डॉक्टर के घर के मकान मालिक का पुत्र बताया. डॉक्टर ने आत्महत्या से पहले उसके साथ फोन पर बातचीत भी की थी. बादाने का नाम जांच में सामने आने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था. डॉक्टर का अंतिम संस्कार शुक्रवार रात उनके पैतृक गांव बीड़ के वड़वानी तहसील में किया गया.इस मामले में पुलिस ने डॉक्टर के आरोपों के आधार पर बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है. परिवार ने आरोपियों के लिए सख्त सजा की मांग की है.

इस साल की शुरुआत में, सातारा जिले में महिला डॉक्टर ने अधिकारियों को जवाब दिया था, जब उनके एक पुलिस अधिकारी ने उन पर शिकायत की थी. जवाब में उन्होंने बताया कि उन्हें अपने काम के कारण पुलिस अधिकारियों से धमकियां मिल रही थीं और उनके पैतृक जिले बीड़ में हुए अपराधों को लेकर उनका मजाक उड़ाया जा रहा था.

डॉक्टर के दो चचेरे भाई, जो स्वयं भी डॉक्टर हैं, ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने जानबूझकर उन्हें पोस्टमॉर्टम की ड्यूटी दी, जिससे उनका उत्पीड़न हो. परिवार के अनुसार, डॉक्टर एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) कोर्स करना चाहती थीं और इसके लिए तैयारी कर रही थीं.

NATIONAL : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा… डबल डेकर बस बनी आग का गोला, 39 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

0

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से गोंडा जा रही डबल डेकर बस अचानक आग का गोला बन गई. बस के टायर में अचानक लगी, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में पूरी बस चपेट में आ गई. हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते सभी 39 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर गंभीर हादसा हो गया. दिल्ली से गोंडा जा रही एक डबल डेकर वातानुकूलित बस में भीषण आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह जलकर राख हो गई. राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 39 यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए. यह घटना सुबह करीब 4:45 बजे थाना काकोरी क्षेत्र के रेवरी टोल प्लाजा के पास हुई.

जानकारी के मुताबिक, बस दिल्ली से लखनऊ होते हुए गोंडा जा रही थी. बस जब रेवरी टोल प्लाजा से लगभग 500 मीटर पहले पहुंची, तभी उसके पिछले टायर में अचानक आग लग गई. कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस धुएं व लपटों से घिर गई.बस चालक जगत सिंह ने बताया कि जब उसने धुआं उठते देखा तो तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा. चालक और परिचालक की सूझबूझ के चलते सभी यात्री समय रहते बस से बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई.

सूचना मिलते ही काकोरी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. फायर टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. आग इतनी भीषण थी कि बस की छत से लेकर सीटें तक जलकर राख हो गईं. पुलिस ने बताया कि किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं.

पुलिस के अनुसार, आग लगने की संभावित वजह शॉर्ट सर्किट या टायर के ओवरहीट होने की मानी जा रही है. फिलहाल आग के सही कारणों की जांच की जा रही है. घटना के बाद बस मालिक श्यामलाल गोले से संपर्क किया गया. उन्होंने तुरंत दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को उनके गंतव्य गोंडा भेजा. बस को फिलहाल एक्सप्रेस-वे के किनारे हटा दिया गया है और आवागमन पूरी तरह सामान्य है.

NATIONAL : रील के लिए स्टंट कर रहा था बीटेक स्टूडेंट… बाइक फिसली तो मौके पर ही हो गई दर्दनाक मौत

0

हिमाचल प्रदेश के मंडी में 22 साल का बीटेक स्टूडेंट बाइक से स्टंट कर रहा था. उसके साथी रील बना रहे थे. इस दौरान युवक का बैलेंस बिगड़ा और बाइक हादसे का शिकार हो गई. इससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में स्टंट में शामिल साथी युवकों और वीडियोग्राफर को आरोपी बनाया है.

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से दुखद घटना सामने आई है. शहर के मलोरी टनल के पास सोशल मीडिया रील्स बनाने के लिए बाइक स्टंट करते समय 22 वर्षीय अनिकेत की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक नागचला तहसील का रहने वाला था. वह बीटेक का छात्र था. वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बाइक स्टंट की रील्स शेयर करता था और इसी शौक में उसकी जान चली गई.

जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब एक बजे अनिकेत स्टंट कर रहा था. उसके साथी वीडियो बना रहे थे. स्टंट के दौरान अनिकेत का बैलेंस बिगड़ गया और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे के दौरान उसकी गर्दन में गंभीर चोट आई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही टूरिस्ट एंड ट्रैफिक पुलिस स्टेशन नागचला की टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज नेरचौक में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक मंडी सागर चंद्र ने बताया कि अनिकेत के साथ स्टंट वीडियो बनाने में शामिल अन्य साथी, राइडर्स और वीडियोग्राफर को पुलिस ने आरोपी बनाया है. पुलिस ने कहा कि यह लोग युवक को उकसा रहे थे और इस कारण उन्हें एफआईआर में नामजद किया गया है. पुलिस ने घटनास्थल से मोबाइल फोन और कैमरा फुटेज भी जब्त कर लिया है. इस पूरे मामले की जांच जारी है.

NATIONAL : मां के प्रेमी ने 8 साल की मासूम से किया रेप… नशीली गोलियां खिलाकर वारदात को देता था अंजाम

0

झांसी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. आठ साल की बच्ची के साथ उसकी मां के प्रेमी ने दुष्कर्म किया. पुलिस का कहना है कि आरोपी बच्ची को नशीली गोलियां देकर रेप करता था. बच्ची के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

उत्तर प्रदेश के झांसी में आठ साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है. इस वारदात को बच्ची की मां के प्रेमी ने अंजाम दिया. पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर नवाबाद थाने में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह घटना नवाबाद थाना क्षेत्र के राजीव नगर गुड़गांव की बताई जा रही है. बच्ची के पिता ने नवाबाद थाने में दर्ज कराए गए केस में कहा है कि पत्नी करीब 8 साल पहले बेटी को लेकर अपने प्रेमी आकाश परिहार के साथ चली गई थी. दोनों राजीव नगर गुड़गांव में रहने लगे.

21 अक्टूबर को पत्नी ने फोन पर बताया कि बेटी की तबीयत खराब है. सूचना पर पिता उसी दिन बेटी को लेने गुड़गांव पहुंचा. वहां पत्नी अपने प्रेमी और बच्चों के साथ बस स्टैंड पर मिली. प्रेमी छोड़कर चला गया, जिसके बाद बच्ची का पिता अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर झांसी लौट आया. घर आने के बाद 23 अक्टूबर को 8 साल की बच्ची ने अपनी बड़ी बहन को आपबीती सुनाई.

बच्ची ने बताया कि आकाश परिहार उसे काली रंग की नशीली गोलियां खिलाता था, जिससे उसे चक्कर आते थे. इसके बाद वह उसके साथ गलत काम करता था. यह सुनकर बच्ची की बड़ी बहन ने तुरंत अपने पिता को जानकारी दी. पिता ने जब ये बात सुनी तो पैरों तले जमीन खिसक गई. बच्ची के पिता ने इस मामले को लेकर नवाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर लक्ष्मीकांत गौतम ने कहा कि पीड़ित पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. बच्ची का मेडिकल महिला जिला अस्पताल में कराया गया है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी आकाश परिहार की तलाश शुरू कर दी गई है. स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश है.

BHAKTI : तुलसी विवाह के दिन ऐसे करें तुलसी माता का श्रृंगार, घर में आएगी खुशहाली

0

तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी का विशेष प्रकार से श्रृंगार किया जाता है. उनके श्रृंगार में कपड़ों के रंग से लेकर श्रृंगार की सामग्री का विशेष महत्व है. जानते हैं कि तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी का श्रृंगार कैसे करना चाहिए.

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को तुलसी विवाह कराया जाता है. इस तिथि को देवोत्थान एकादशी, देवउठनी एकादशी या प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. इस साल 02 नवंबर को तुलसी विवाह किया जाएगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं. इन चार महीनों को चातुर्मास कहा जाता है, जिनमें भगवान विष्णु विश्राम अवस्था में रहते हैं. जब वे इस दिन पुनः जागृत होते हैं, तो समस्त सृष्टि में शुभ कार्यों का प्रारंभ होता है. इसी दिन तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है, जो धार्मिक रूप से अत्यंत शुभ माना गया है. तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी का विशेष प्रकार से श्रृंगार किया जाता है. जानते हैं कि तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी का श्रृंगार कैसे करें ताकि उनका आशीर्वाद प्राप्त हो सके.

सबसे पहले घर या आंगन में जहां तुलसी का पौधा स्थापित है, उस स्थान की सफाई करें, उसके बाद गंगाजल या पवित्र जल का छिड़काव करें. तुलसी माता को नए वस्त्र पहनाएं, पास में एक सुंदर आसन पर शालिग्राम भगवान को स्थापित करें, उन्हें पीले वस्त्र पहनाएं, चंदन, फूल और तुलसी दल अर्पित करें. इस दौरान मंगल गीत, विवाह मंत्र, और आरती गाई जाती है. पूजा के बाद प्रसाद स्वरूप पंचामृत, मिठाई या खीर का भोग लगाया जाता है. इस दिन देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाता है. संध्या समय तुलसी जी की आरती की जाती है.

तुलसी विवाह में माता तुलसी (जिसे वृंदा देवी भी कहा जाता है) और श्री शालिग्राम भगवान (जो भगवान विष्णु का स्वरूप हैं) का विवाह होता है. मान्यता है कि इस विवाह से घर में सुख, समृद्धि, और सौभाग्य का वास होता है. जो लोग अपने घर में यह विवाह कराते हैं, उन्हें भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. मान्याता है कि इस दिन व्रत रखने से अविवाहित कन्याओं को अच्छा वर मिलता है. वहीं विवाहित दंपतियों के जीवन में इस व्रत को रखने से खुशहाली आती है.

मां तुलसी का श्रृंगार करना तुलसी विवाह का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. इस दिन विशेष रूप से माता तुलसी को दुल्हन की तरह सजाया जाता है. सबसे पहले तुलसी के गमले या स्थान को अच्छी तरह साफ करें. पवित्र जल से शुद्ध करें. इसके बाद तुलसी माता को लाल या पीले रंग की साड़ी पहनाएं, क्योंकि ये रंग शुभता और मंगल के प्रतीक माने जाते हैं.

मां तुलसी को चुनरी, चूड़ी, नथनी, मांग टीका, हार, कंगन, बिंदी, फूल, कमरबंद और अन्य हल्के आभूषणों से सजाएं. उनके चारों ओर सुंदर रंगोली बना कर दीपक जलाएं.

NATIONAL : जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट पहुंची महबूबा मुफ्ती की पार्टी PDP, कर दी ये बड़ी मांग

0

जम्मू और कश्मीर पीपल्स पार्टी ने जम्मू और कश्मीर हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें केंद्र शासित प्रदेश के उन सभी अंडरट्रायल कैदियों को तुरंत J&K वापस ट्रांसफर करने का निर्देश देने की मांग की गई है, जो फिलहाल J&K के बाहर की जेलों में बंद हैं.

यह याचिका PDP अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के द्वारा दायर की गई है और इसमें आग्रह किया गया है कि ऐसे कैदियों को स्थानीय जेलों में वापस लाया जाए, जब तक कि अधिकारी उन्हें J&K से बाहर रखने के लिए किसी विशिष्ट, लिखित कारण न बताएं, और ऐसे मामलों की हर तीन महीने में न्यायिक समीक्षा की जाए.

कैदियों के परिवार के लोगों ने किया अनुरोध

याचिकाकर्ता एक राजनीतिक कार्यकर्ता और पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते, कई अंडरट्रायल कैदियों के परिवार के सदस्यों ने याचिकाकर्ता से इस मुद्दे को सरकार के सामने उठाने का अनुरोध किया है.

याचिकाकर्ता ने सरकार से J&K के बाहर की जेलों में बंद अंडरट्रायल कैदियों को वापस लाने का आग्रह किया था, लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है, जिसके परिणामस्वरूप याचिकाकर्ता ने जनहित में यह याचिका दायर की है और इसी कारण यह याचिका सुनवाई योग्य है,” मुफ्ती ने अपनी याचिका में कहा.

अदालत से हस्तक्षेप की मांग

याचिकाकर्ता ने अनुच्छेद 226 के तहत अदालत से विनम्रतापूर्वक तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. जिसमें मैंडमस रिट के जरिए केंद्र सरकार, J&K गृह विभाग और DGP सहित प्रतिवादियों को निर्देश दिया जाए कि वे J&K के उन सभी अंडरट्रायल कैदियों को तुरंत J&K के अंदर की जेलों में ट्रांसफर करें. 

याचिका में कहा गया, जो वर्तमान में केंद्र शासित प्रदेश के बाहर की जेलों में बंद हैं, जब तक कि जेल अधिकारी इस अदालत के सामने केस-विशिष्ट, लिखित कारण न बताएं जो अपरिहार्य आवश्यकता को दर्शाते हों. याचिका में कहा गया है, ‘ऐसे खास मामलों में, हर तीन महीने में ज्यूडिशियल रिव्यू की जरूरत होती है.’

महबूबा मुफ्ती ने क्या कहा?

5 अगस्त, 2019 को आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद, मुफ्ती ने कहा कि J&K में जांच या ट्रायल का सामना कर रहे कई J&K निवासियों को UT के बाहर जेलों में रखा गया है. उन्होंने याचिका में कहा, ‘FIR J&K में दर्ज की जाती है और ट्रायल भी वहीं होते हैं, फिर भी जेल सैकड़ों किलोमीटर दूर होती है, जिससे कोर्ट तक पहुंच, परिवार से मिलना और वकील से सलाह-मशविरा करना मुश्किल हो जाता है, और गरीब परिवारों पर यात्रा का भारी खर्च पड़ता है.’

उन्होंने J&K के अंडरट्रायल कैदियों को यूनियन टेरिटरी के बाहर जेलों में रखने की लगातार चल रही प्रथा को भी चुनौती दी और कहा कि यह प्रथा अंडरट्रायल कैदियों को दोषियों से भी बदतर स्थिति में डाल देती है, निर्दोष माने जाने के अधिकार का उल्लंघन करती है, और आर्टिकल 21 के मुख्य अधिकारों को खत्म कर देती है, जो परिवार से संपर्क, वकील तक प्रभावी पहुंच और एक सार्थक, तेज ट्रायल की गारंटी देता है.

कैदियों से मिलने और सलाह लेने के लिए होती है दिक्कत

मुफ्ती ने यह भी कहा कि कई ट्रायल में बहुत सारे सबूत और गवाहों की लंबी लिस्ट होती है, जिसके लिए वकील और क्लाइंट के बीच लगातार, निजी, दस्तावेज-आधारित सलाह-मशविरे की जरूरत होती है, जो असल में तब नामुमकिन है जब अंडरट्रायल कैदी किसी दूर के राज्य की जेल में बंद हो.

एक सेवानिवृत्त हाई कोर्ट जज की अध्यक्षता वाली दो-सदस्यीय निगरानी एवं शिकायत निवारण समिति के गठन की मांग की गई है की वकालत करते हुए, महबूबा मुफ्ती ने मांग की है कि स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (SLSA) का सदस्य अंडरट्रायल कैदियों की जगहों, परिवार से संपर्क के लॉग, वकील-इंटरव्यू रजिस्टर और प्रोडक्शन ऑर्डर का ऑडिट करे, नियमों का पालन न करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश करे और हर दो महीने में कोर्ट को स्टेटस रिपोर्ट जमा करे.

याचिका में यह भी मांग की गई है कि कैदी के वापस आने तक, हर महीने परिवार के एक सदस्य को राज्य के बाहर की जेल में अंडरट्रायल कैदी से मिलने के लिए उचित यात्रा और रहने का खर्च दिया जाए, जिसकी पुष्टि जेल रिकॉर्ड और टिकटों से की जाए.

BOLLYWOOD : De De Pyaar De 2 Star Cast Fees: अजय देवगन ने वसूली सबसे मोटी फीस, जानें- रकुल और आर माधवन सहित बाकी स्टार्स को कितनी मिली रकम

0

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर ‘दे दे प्यार दे 2’ अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. वहीं निर्माताओं ने हाल ही में इस मच अवेटेड फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया था, जिसे दर्शकों से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म को लेकर चल रही चर्चा के बीच, ‘दे दे प्यार दे 2’ की स्टार कास्ट की फीस का भी खुलासा हो गया है. जानते हैं फिल्म से अजय देवगन समेत बाकी स्टार्स ने कितनी मोटी रकम वसूली है?

दे दे प्यार दे 2′ से अजय देवगन ने कितनी वसूली फीस?
एशियानेट न्यूज़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘दे दे प्यार दे 2’ में  अजय देवगन, अपनी आशीष की भूमिका कमबैक किया है. उन्होंने फिल्म से सबसे ज्यादा फीस वसूली है. रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन ने ‘दे दे प्यार दे 2’ के लिए 40 करोड़ रुपये बतौर फीस वसूले हैं. इसी के साथ वे इस फिल्म से सबसे मोटी रकम वसूलने वाले एक्टर बन गए हैं.

रकुल को ‘दे दे प्यार दे 2’ से कितनी मिली फीस?
वहीं रिपोर्ट के मुताबिक रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म में आयशा के रूप में वापसी की है.वे इसके प्रीक्वल में भी नजर आ चुकी हैं. वहीं रकुल प्रीत सिंह की फीस की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने ‘दे दे प्यार दे 2’  से 4.5 करोड़ फीस के तौर पर चार्ज किए हैं.

‘दे दे प्यार दे 2’ की बाकी स्टार कास्ट की फीस
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि जावेद जाफ़री को 2-3 करोड़ रुपये के बीच फीस ममिली है जबकि आयशा के पिता की भूमिका निभाने वाले आर. माधवन ने 9 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं वहीं, आयशा की मां का किरदार निभाने वाली गौतमी कपूर को 1 करोड़ रुपये बतौर फीस मिले हैं.

‘दे दे प्यार दे 2’ के बारे में
यह फिल्म अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और तब्बू स्टारर 2019 की हिट फिल्म का सीक्वल है. ‘दे दे प्यार दे 2’  में भी अजय और रकुल ने लीड रोल प्ले किया है वहीं सीक्वल में आर. माधवन, गौतमी कपूर, जावेद जाफ़री, मीज़ान जाफ़री और इशिता दत्ता भी हैं. अंशुल शर्मा द्वारा निर्देशित और लव रंजन व तरुण जैन द्वारा लिखित यह फिल्म 14 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. 78 करोड़ रुपये के कथित बजट पर बनी पहली फिल्म ‘दे दे प्यार दे ‘  ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 143 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की थी.

ENTERTAINMENT : अनुपमा के सहारे को छिनेगा गौतम, उतारेगा मौत के घाट, ईशानी की करतूतों से उठेगा पर्दा

0

रुपाली गांगुली के शो ‘अनुपमा’ की कहानी में इन दिनों एक के बाद एक बड़े बदलाव देखे जा रहे हैं. दिवाली के बाद एक बार फिर से शाह हाउस में बड़ा बम फूटने वाला है. शो में अब तक आपने देखा कि अनुपमा जल्द ही परिवार के संग दिवाली मनाने वाली है.

ऐसे में माही और राही भी अनुपमा के संग ही दिवाली माने वाली हैं. इसी बीच शो की कहानी में बड़ा बदलाव होने वाला है. अपकमिंग एपिसोड में गौतम के संग शादी करने के लिए माही नया प्लान बनाने वाली है. परिवार को माही ये दिखाने की कोशिश करती है कि प्रार्थना के जाने के बाद गौतम की हालत बहुत खराब हो गई है.

सौतन घर लाएगा प्रेम?

इसी बीच प्रेम भी राही से दूरी बनाने की कोशिश करेगा. राही को लगने लगेगा कि प्रेम का किसी लड़की से चक्कर चल रहा है. इस शक की वजह से प्रेम और राही के बीच खूब लड़ाई होने वाली है. राही को तो ये भी लगने लगेगा कि जल्द ही प्रेम सौतन घर लेकर आने वाला है.जल्द ही राही को समझाने के लिए प्रेम प्लान बनाएगा. रिपोर्ट के अनुसार अनुपमा को सबक सिखाने के लिए गौतम नया जाल बुन रहा है. कहा जा रहा है कि इस बार देविका उसकी अगली शिकार है. जल्द ही देविका का एक्सीडेंट गौतम की वजह से होने वाला है. एक्सीडेंट में देविका की मौत हो जाएगा, उसके बाद अनुपमा की तो जैसे पूरी दुनिया ही उजड़ जाएगी.

सामने आएगी ईशानी की सच्चाई

वहीं, पाखी को यकीन हो चुका है कि उसकी बेटी ईशानी के इरादे ठीक नहीं हैं. वो चोरीछिपे राजा से मिलती है, ये बात जान पाखी काफी गुस्सा होने वाली है. तोषु को भी जल्द ही पता चलेगा कि परी की शादी खतरे में है. ऐसे में वो कोठारी हाउस जाकर राजा से पूछेगा कि अगर परी की जिंदगी बर्बाद ही करती थी तो उससे शादी क्यों की.

- Advertisement -

News of the Day