Sunday, May 3, 2026
Home Blog Page 384

MAHARASHTRA : भतीजी के साथ सड़क पर अश्लीलता… बच्ची के माता-पिता से पुरानी दुश्मनी निकाल रहा था चाचा

0

महाराष्ट्र के खार में 42 वर्षीय व्यक्ति को 15 साल की भतीजी से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने परिवारिक दुश्मनी के चलते लड़की से भद्दे कमेंट और दुर्व्यवहार किया. पुलिस ने POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

महाराष्ट्र के खार में एक व्यस्त सड़क पर 15 साल की भतीजी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में 42 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को ये जानकारी दी. मालूम हुआ कि शख्स ने लड़की के माता-पिता से पुरानी दुश्मनी के चलते ये हरकत की थी.यह घटना रविवार रात को हुई जब किशोरी और उसकी सहेली सड़क किनारे एक रेस्टोरेंट में गए थे. पुलिस ने बताया कि वहां से गुज़र रहे आरोपी ने कथित तौर पर लड़की पर भद्दे कमेंट किए. जब लड़की ने उसका विरोध किया, तो उसने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया.

पुलिस ने बताया कि जांच में आरोपी और पीड़ित लड़की के परिवार के बीच विवाद का पता चला है. पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.बता दें कि परिवारों को बीच विवाद में किसी के घर की बहू बेटियों के साथ गलत व्यावहार या छेड़छाड़ का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं.

UP : ‘ डॉक्टर साहब कब आएंगे…’ मरीज ने पूछा…डॉक्टर ने आते ही कर दी पिटाई

0

बलिया के सूरज ईएनटी हॉस्पिटल में डॉक्टर और उसके बाउंसरों ने मरीज को पीट दिया. मरीज ने देर से आए डॉक्टर के आने का समय पूछा था, जिस पर उसे बेसमेंट में ले जाकर मारपीट की गई. घटना का वीडियो वायरल हुआ. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर डॉक्टर और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है.

उत्तर प्रदेश के बलिया में डॉक्टर और उसके बाउंसरो की गुंडागर्दी की लाइव तस्वीर सामने आई है. यहां के सूरज ई एन टी हॉस्पिटल में इलाज कराने आये मरीजों को घंटो इंतजार के बाद डॉक्टर के आने का समय पूछना भारी पड़ गया. नतीजा ये हुआ कि देरी से पहुंचे डॉक्टर और उसके बाउंसरों ने एक मरीज को जमकर पीटा. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीड़ित मरीज की पत्नी चीख चीखकर मदद मांगती रही लेकिन वे उसे पीटते रहे .

घटना के बाद पुलिस ने डॉक्टर और उसके कर्मचारियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. इसकी FIR की कॉपी मौजूद है. डॉक्टर और उसके बाउंसरों की गुंडागर्दी की यह लाइव तस्वीर सहर कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर स्थित सूरज ई इन टी हॉस्पिटल की है. जहां का नजारा किसी फिल्म से कम नहीं था. पीड़ित मरीजों की मानें तो वे कई घंटों से 400 रुपये फीस देकर डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे.

काफी देर बाद जब मरीज ने रिसेप्शन पर डॉक्टर के आने का समय पूछा तो कहा गया चुपचाप बैठो. मगर डॉक्टर साहब जब आये तो उन्हें चैम्बर में बुलाया और मरीज को बेसमेंट में ले जाकर डॉक्टर और उनके बाउंसर ने जमकर पीटा. पीड़ित की पत्नी चिल्लाती रही तब अन्य मरीजों ने उन्हें बचाया. फिलहाल पुलिस ने पीड़ित मरीज के तहरीर पर डॉक्टर और उनके कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

‘ डॉक्टर साहब कब आएंगे…’ मरीज ने पूछा…डॉक्टर ने आते ही कर दी पिटाई

बलिया के सूरज ईएनटी हॉस्पिटल में डॉक्टर और उसके बाउंसरों ने मरीज को पीट दिया. मरीज ने देर से आए डॉक्टर के आने का समय पूछा था, जिस पर उसे बेसमेंट में ले जाकर मारपीट की गई. घटना का वीडियो वायरल हुआ. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर डॉक्टर और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है.

उत्तर प्रदेश के बलिया में डॉक्टर और उसके बाउंसरो की गुंडागर्दी की लाइव तस्वीर सामने आई है. यहां के सूरज ई एन टी हॉस्पिटल में इलाज कराने आये मरीजों को घंटो इंतजार के बाद डॉक्टर के आने का समय पूछना भारी पड़ गया. नतीजा ये हुआ कि देरी से पहुंचे डॉक्टर और उसके बाउंसरों ने एक मरीज को जमकर पीटा. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीड़ित मरीज की पत्नी चीख चीखकर मदद मांगती रही लेकिन वे उसे पीटते रहे .

घटना के बाद पुलिस ने डॉक्टर और उसके कर्मचारियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. इसकी FIR की कॉपी मौजूद है. डॉक्टर और उसके बाउंसरों की गुंडागर्दी की यह लाइव तस्वीर सहर कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर स्थित सूरज ई इन टी हॉस्पिटल की है. जहां का नजारा किसी फिल्म से कम नहीं था. पीड़ित मरीजों की मानें तो वे कई घंटों से 400 रुपये फीस देकर डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे.

काफी देर बाद जब मरीज ने रिसेप्शन पर डॉक्टर के आने का समय पूछा तो कहा गया चुपचाप बैठो. मगर डॉक्टर साहब जब आये तो उन्हें चैम्बर में बुलाया और मरीज को बेसमेंट में ले जाकर डॉक्टर और उनके बाउंसर ने जमकर पीटा. पीड़ित की पत्नी चिल्लाती रही तब अन्य मरीजों ने उन्हें बचाया. फिलहाल पुलिस ने पीड़ित मरीज के तहरीर पर डॉक्टर और उनके कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

BUSINESS : फ्लाइट से ट्रैवल, होटल में स्टे और फ्री खाना! IRCTC लाया राजस्थान हेरिटेज टूर पैकेज, जानें बुकिंग डिटेल

0

IRCTC ने लखनऊ से ‘उदयपुर टू जैसलमेर-राजस्थान हेरिटेज रूट’ नामक नया हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है. जिसमें उदयपुर, माउंट आबू, जोधपुर और जैसलमेर के प्रमुख पर्यटन स्थल घूम सकेंगे. पैकेज में थ्री स्टार होटल में ठहरने और भोजन की सुविधा शामिल है. आइए जानते हैं किराया-बुकिंग समेत टूर पैकेज से जुड़ी सभी जानकारी.

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) एक तरफ जहां ट्रेनों के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों के लिए टूर पैकेज संचालित करता है. वही, दूसरी तरफ हवाई टूर पैकेज का भी संचालन करता है. इसी कड़ी में आईआरसीटीसी के उत्तरी क्षेत्र लखनऊ द्वारा ” उदयपुर टू जैसलमेर- राजस्थान हेरिटेज रुट” नाम से एक हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है. यह पैकेज 06 रात एवं 07 दिन की अवधि का होगा.

जिसकी प्रस्थान तिथि 24 नवंबर 2025 निर्धारित है. इस यात्रा के अंतर्गत पर्यटक उदयपुर, माउंट आबू, जोधपुर एवं जैसलमेर (कैंप अनुभव सहित) जैसे प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया जा सकेगा,

इस टूर में पर्यटकों के लिए लखनऊ से फ्लाइट की सुविधा एवं वापसी की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही पर्यटकों के लिए भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था थ्री स्टार होटल में की जाएगी. टूर के दौरान पर्यटकों को उदयपुर की झीलें व महल, माउंट आबू का दिलवाड़ा मंदिर, जोधपुर का मेहरानगढ़ किला एवं जैसलमेर का थार डेजर्ट कैंप का भ्रमण कराया जाएगा.इस टूर पैकेज के लिए एक व्यक्ति के ठहरने पर प्रति व्यक्ति ₹70,500/-,दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति ₹55,400/-,तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति ₹52,300/-,माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य ₹48,700/- (बेड सहित) एवं ₹45,000/- (बिना बेड) के होगा.

आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस टूर की बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. पर्यटक आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय, पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ से भी बुकिंग कर सकते हैं.साथ ही ऑनलाइन www.irctctourism.com पर भी बुकिंग की जा सकती है. अधिक जानकारी के लिए 9236391909, 9236367954, 9236391911 पर संपर्क किया जा सकता है.

BOLLYWOOD : एकता कपूर ने एक्टर्स से पब्लिकली मांगी माफी, यह है वजह

टीवी इंडस्ट्री की क्वीन एकता कपूर ने एक वीडियो जारी करते हुए उन सभी एक्टर्स से पब्लिकली माफी मांगी है, जिनकी उन्होंने सालों से आलोचना की है.इसकी वजह भी सामने आ गई है.

एकता कपूर ने एड विवाद के बाद एक्टर्स से मांगी माफी
टेलीविजन और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन पर एक वीडियो अपलोड किया. इसमें एकता कहती हैं, एडवरटाइजमेंट में अपने हालिया विवाद के बाद मैं उन सभी एक्टर्स से पब्लिकली  रूप से माफी मांगना चाहती हूं, जिनसे मैंने कहा था, ‘आपकी एक्टिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं था.’ मुझे सच में पछतावा है. दरअसल, हाल ही में एकता कपूर कई तरह के प्रोडक्ट्स की एडवर्टाइजमेंट में नजर आई थीं. इनमें एक एडवरटाइजमेंट  में उन्होंने दावा किया था, ‘मैंने दुनिया को के-ड्रामा दिया‘, जो उनके मशहूर टीवी सीरियल्स ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कहानी घर घर की’, ‘कुसुम’ और ‘पवित्र रिश्ता’ की तरफ इशारा था.

मुझे अपने शब्दों पर पछतावा है-एकता कपूर
इनमें से कुछ में वह कहती दिखी थीं, कुछ एक्टर तो ऐसे थे, जो एक्टिंग तक नहीं करना जानते थे. इसके चलते एकता कपूर की खूब क्रिटिसिजम हुई थी.  हालांकि, यह एडवरटाइजमेंट अब सोशल मीडिया से हटा लिया गया है, लेकिन खुद की किरकिरी होते देख एकता कपूर ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली.दूसरी तरफ एकता कपूर की फिल्म ‘कटहल’ को हाल ही में 71वें राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड  के दौरान ‘सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म’ के रूप में सम्मानित किया गया था.

‘कटहल’ की जीत पर एकता कपूर का इमोशनल रिएक्शन
इस फिल्म को गुनीत मोंगा और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, अनंत जोशी, विजय राज और राजपाल यादव जैसे स्टार्स हैं. इस फिल्म को यशोवर्धन मिश्रा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी अशोक मिश्रा ने लिखी है. राष्ट्रीय अवार्ड  हासिल करने के बाद एकता कपूर ने एक पोस्ट में लिखा था, राष्ट्रीय अवार्ड  और कटहल की जीत का जश्न मनाना बालाजी की पूरी टीम के लिए एक मैजिकल मोमेंट्स है. यह कहानी प्रामाणिक, अनोखे इंडियन नॉरेटिव पर प्रकाश डालने के लिए रची गई थी और आज की मान्यता इस सफर को मेमोरेबल बनाती है.

BUSINESS : सोना का नया रिकॉर्ड! कीमते 1,22,000 के पार, जानिए 07 अक्टूबर को आपके शहर का रेट

0

अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक में ब्याज दरों की कटौती की उम्मीद के बीच मंगलवार, 7 अक्टूबर की सुबह एमसीएक्स पर सोने की कीमत नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई. एमसीएक्स पर सोना 1,20,879 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ट्रेड कर रही है. वहीं चांदी की कीमतों में 0.10 प्रतिशत की उछाल देखी गई और यह 1,47,666 रुपए (प्रति किलोग्राम ) की दर पर पहुंच गया.

अमेरिका में जारी आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितताओं से सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. निवेशक एक सेफ निवेश विकल्प के तौर पर सोने की खरीदी कर रहे है. जिससे इसकी कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है.

भारतीय बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में फिर एक बार इजाफा देखने को मिला. सोने की कीमतों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया. मंगलवार को देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में लगभग 1 हजार रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली.

क्या है आपके शहर में सोने का भाव?

दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,22,070 रुपए
22 कैरेट – 1,12,000 रुपए
18 कैरेट – 91,670 रुपए

मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,22,020 रुपए
22 कैरेट – 1,11,850 रुपए
18 कैरेट – 91,520 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,22,180 रुपए
22 कैरेट – 1,12,000 रुपए
18 कैरेट – 92,750 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,22,020 रुपए
22 कैरेट – 1,11,850 रुपए
18 कैरेट – 91,520 रुपए

चांदी की कीमतों में भी उछाल

देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार के कारोबारी दिन चांदी 1,57,000 रुपए (प्रति किलोग्राम) की दर से बिक रहा है. चांदी में पिछले दिन की तुलना में 1 हजार रुपए की उछाल देखी गई. 6 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी का रेट 1,56,000 रुपए था. अक्टूबर महीने में, चांदी में भी जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. भारतीय निवेशक एक सेफ निवेश विकल्प के तौर पर इन दोनों धातुओं में निवेश कर रहे हैं. साथ ही सोने और चांदी का भारतीय सांस्कृतिक महत्व होने से लोग इसकी खरीदारी करते हैं.

SPORTS : रोहित शर्मा के लिए आने वाली है एक और बुरी खबर! सुनील गावस्‍कर ने किया बड़ा खुलासा

0

भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों बड़े बदलावों का दौर चल रहा है. पहले रोहित शर्मा से वनडे की कप्तानी छीनी गई, और अब क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्‍कर ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने फैंस की चिंता और बढ़ा दी है. गावस्‍कर का कहना है कि आने वाले दिनों में रोहित शर्मा से जुड़ी “एक और बुरी खबर” सुनने को मिल सकती है.

“अब और बुरी खबर के लिए तैयार रहिए” 

स्पोर्ट्स तक से बातचीत में सुनील गावस्‍कर ने कहा कि रोहित शर्मा का भविष्य अब टीम मैनेजमेंट की सोच और उनके खुद के फैसले पर निर्भर करेगा. गावस्‍कर ने कहा, “अगर रोहित कोई स्पष्ट वादा नहीं कर रहे कि वे अगले दो साल तक वनडे खेलना जारी रखेंगे या नही, तो फैंस को आगे जाकर और बुरी खबर के लिए तैयार रहना चाहिए.”

उनके इस बयान से क्रिकेट जगत में चर्चा तेज हो गई है कि क्या रोहित शर्मा जल्द वनडे से संन्यास लेने वाले हैं या टीम मैनेजमेंट उन्हें अब धीरे-धीरे बाहर करने की योजना बना रहा है.

“रोहित को अब विजय हजारे ट्रॉफी खेलनी होगी”

गावस्‍कर ने यह भी कहा कि अगर रोहित शर्मा वनडे करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो उन्हें घरेलू क्रिकेट में सक्रिय रहना होगा. उन्होंने कहा, “रोहित जानते हैं कि अगर वे केवल वनडे क्रिकेट खेलते हैं, तो उन्हें बहुत कम मौके मिलेंगे. अब उन्हें खुद को साबित करने के लिए विजय हजारे ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट खेलने होंगे. शायद यही कारण है कि टीम मैनेजमेंट ने यह रुख अपनाया है.”

हाल ही में BCCI ने भी यह स्पष्ट किया था कि अब कोई भी खिलाड़ी, चाहे वह सीनियर ही क्यों न हो, घरेलू क्रिकेट खेले बिना भारतीय टीम में चयन का हकदार नहीं होगा.

कैलेंडर में नहीं बचा वनडे का ज्यादा स्थान

गावस्‍कर ने आगे कहा कि आने वाले दो सालों में भारत बहुत कम वनडे मैच खेलेगा, जिससे रोहित के लिए फॉर्म और फिटनेस बनाए रखना मुश्किल हो सकता है. उन्होंने आगे कहा, “टीम इंडिया का शेड्यूल अब टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल पर केंद्रित है. अगर रोहित साल में सिर्फ 5–7 वनडे ही खेलते हैं, तो इतने कम मैचों में वर्ल्ड कप जैसी बड़ी तैयारी नहीं की जा सकती.” उन्होंने कहा कि शायद इसी वजह से चयनकर्ताओं ने शुभमन गिल को भविष्य के कप्तान के रूप में तैयार करने का फैसला लिया है.

फैंस को लगा बड़ा झटका

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप और हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि वह वनडे में भी टीम की अगुवाई करते रहेंगे, लेकिन गावस्‍कर का यह बयान साफ इशारा करता है कि “हिटमैन” के करियर का वनडे अध्याय अब ढलान पर है.

NATIONAL : हर ओर बर्फ ही बर्फ! कुपवाड़ा में अचानक मौसम पलटा, सीजन की पहली बर्फबारी के साथ जान लें आगे की चेतावनी

0

जम्मू-कश्मीर में इन दिनों मौसम का अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है. कुपवाड़ा जिले के ऊपरी इलाकों में आज (7 अक्टूबर) मौसम ने ठंडे स्वरूप में दस्तक दे दी है, जहां लगातार बारिश के बाद सर्दियों का आगमन ताजा बर्फबारी के रूप में देखने को मिला.

साधना टॉप, ज़ेड-गली, फ़रकियान टॉप और जुमागुंड में बर्फ की सफेद चादर के प्राकृतिक देखने लायक हैं. मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और चेतावनी दी कि अगले 36 घंटों तक बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है.घाटी में शीतलहर और बर्फबारी का असर

कश्मीर घाटी के पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी से कई क्षेत्र पूरी तरह से ढक गए हैं, जिससे घाटी शीतलहर की चपेट में आ गई है. श्रीनगर समेत मैदानी इलाकों में भी तेज बारिश का सिलसिला शुरू है, जबकि मध्य कश्मीर के जोजिला और सोनमर्ग के ऊपरी हिस्सों में भी बर्फबारी देखी गई. मौसम विभाग के अनुसार अब तक 2-6 इंच तक बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है, जो और बढ़ने की संभावना है.

यातायात और सुरक्षा पर निगरानी

बर्फबारी और बारिश के कारण सड़कें बंद हो सकती हैं, और अगर बर्फबारी जारी रहती है तो श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर यातायात रोकने का निर्णय लिया जाएगा. यातायात अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि ऊपरी इलाकों में सफर करते समय सतर्क रहें और बर्फबारी के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें. जिला प्रशासन ने सभी विभागों को सतर्क रहने और खराब मौसम में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए हैं.

जनता के लिए सावधानियों का अलर्ट

कुपवाड़ा के उपायुक्त श्रीकांत बालासाहेब सुसे ने बताया कि लोगों को पहाड़ी हिमस्खलन और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की ओर न जाने की सलाह दी गई है. नदियों, नालों, सिंचाई नहरों और अन्य जल निकायों के पास जाने से परहेज करना जरूरी है. प्रशासन ने यह भी कहा कि मौसम में सुधार होते ही सड़क मार्ग खोले जाएंगे, लेकिन तब तक जनता को सतर्क रहना अनिवार्य है.

NATIONAL : बिहार चुनाव की तारीखों पर लालू प्रसाद यादव का तंज- ‘6 और 11… NDA नौ दो ग्यारह’

0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनाव आयोग ने सोमवार (6 अक्टूबर) को मतदान कार्यक्रम की घोषणा कर दी. इस बार विधानसभा की 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा. पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. चुनाव तिथियों की घोषणा होते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है.

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इस अवसर का फायदा उठाते हुए एनडीए पर तंज कसा. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लालू ने लिखा, ‘छह और ग्यारह NDA नौ दो ग्यारह’. लालू के इस बयान को राजनीतिक हलकों में ध्यान देने योग्य और व्यंग्यपूर्ण करार दिया जा रहा है. उनका तंज साफ तौर पर यह दिखाता है कि वे एनडीए गठबंधन की संभावनाओं और चुनावी रणनीतियों को लेकर निराशा व्यक्त कर रहे हैं.तीसरे मोर्चे के विकल्प में खुद को पेश कर रही राजद- लालू प्रसाद यादव

लालू प्रसाद यादव ने अपने पोस्ट में बिहार की राजनीतिक स्थिति को लेकर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार और उसके नेताओं ने बिहार के लोगों के सामने कोई नई दिशा नहीं दी है. उनका तंज इस तरफ इशारा कर रहा है कि राजद इस चुनाव में तीसरे मोर्चे के विकल्प के रूप में खुद को पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

एनडीए का सत्ता में बने रहना आसान नहीं- लालू

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लालू का यह बयान सिर्फ मजाक या तंज नहीं है, बल्कि इसके पीछे उनका चुनावी संदेश भी छिपा है. उन्होंने संकेत दिया है कि एनडीए का सत्ता में बने रहना आसान नहीं होगा और विपक्षी दलों को गठबंधन कर जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करनी होगी.

अपनी-अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे दल

राजद सुप्रीमो की इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक पार्टियों में हलचल बढ़ गई है. विपक्षी दल इसे चुनावी रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं, जबकि एनडीए समर्थक इसे मजाक या बयानबाजी के तौर पर देख रहे हैं. चुनाव तिथियों की घोषणा के साथ ही अब सभी दल अपनी-अपनी रणनीति अंतिम रूप देने में जुट गए हैं

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कुल 243 सीटें हैं, और जनता इस बार जाति और धर्म से ऊपर उठकर अपने वोट का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है. ऐसे में लालू प्रसाद यादव का तंज और उनका संदेश विपक्षी ताकतों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है.

इस बीच, चुनाव आयोग ने सुरक्षा और मतदान के निष्पक्ष संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. मतदाता जागरूकता और सुरक्षित मतदान सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर अभियान चलाए जा रहे हैं. लालू प्रसाद यादव के बयान ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है, और अब हर राजनीतिक दल की नजर बिहार के मतदाताओं की तरफ है.

BUSINESS : SpiceJet का दिवाली गिफ्ट! इन 4 शहरों से अयोध्या के लिए शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट

0

स्पाइसजेट जल्द ही अयोध्या के लिए दिवाली स्पेशल फ्लाइट्स शुरू करने जा रहा है. इसकी मदद से त्योहारों के खास मौके पर आप अयोध्या जा सकते हैं और श्री राम मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं कब से शुरू होंगी ये दिवाली स्पेशल फ्लाइट्स?

दिवाली का त्योहार आने वाला है, लोग इस खास पर्व को मनाने के लिए हमेशा से उत्सुक रहते हैं. दिवाली में चारों ओर रोशनी, खुशियां और उत्सव का माहौल बना हुआ होता है, ऐसे में अगर आप इस बार अपनी दिवाली अयोध्या में मनाने का विचार बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए एक खुशखबरी बन सकती है. स्पाइसजेट ने दिवाली के खास मौके पर अयोध्या के लिए स्पेशल फ्लाइट्स शुरू करने की घोषणा की है.

स्पाइसजेट ने अयोध्या को दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद से जोड़ने वाली रोजाना स्पेशल दिवाली फ्लाइट्स शुरू करने का ऐलान किया है, जो 8 अक्टूबर 2025 से शुरू होने जा रही हैं. ये नई फ्लाइट्स फेज़ वाइज़ शुरू होंगी और श्रद्धालुओं व टूरिस्ट्स को अयोध्या तक पहुंचने का मौका देंगी, जिससे वे दिवाली के मौके पर श्रीराम मंदिर के दर्शन कर सकें.

मुंबई से भी फ्लाइट्स शुरू करने पर विचार चल रहा है ताकि फेस्टिव और विंटर सीजन में कनेक्टिविटी और बेहतर हो सके. इन नए रूट्स के साथ, स्पाइसजेट अपना डोमेस्टिक नेटवर्क और मजबूत कर रहा है और त्योहारों के दौरान ट्रैवल को आसान, बजट-फ्रेंडली और सबके लिए एक्सेसिबल बनाने की कोशिश कर रहा है.

स्पाइसजेट के चीफ बिजनेस ऑफिसर डेबोजो महारशी ने कहा कि… दिवाली से बेहतर अवसर अयोध्या, भगवान राम की जन्मभूमि, जाने के लिए और कोई नहीं हो सकता. हम श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए इस पवित्र शहर की यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए उत्साहित हैं. प्रमुख मेट्रो शहरों से हमारी नई दैनिक उड़ानें दिवाली के दौरान अयोध्या तक स्मूद और अफोर्डेबल पहुंच सुनिश्चित करेंगी, जिससे यात्री इस पर्व को सबसे दिव्य वातावरण में मना सकें.

अगर आप त्योहारों के मौके पर विदेश भ्रमण करना चाहते हैं तो आप फिलीपींस की राजधानी घुमने का प्लान भी बना सकते हैं. हाल ही में एअर इंडिया ने दिल्ली एयरपोर्ट से मनीला (फिलीपींस की राजधानी) के अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू की है. एअर इंडिया की दिल्ली और मनीला के बीच की उड़ानें एयरलाइन के Airbus A321LR एयरक्राफ्ट से चलाई जा रही हैं. इस फ्लाइट में तीन तरह की सीटें बिजनेस क्लास, प्रीमियम इकॉनमी, और इकॉनमी क्लास मिलती हैं.

NATIONAL : जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, 2 दिन के लिए बंद किए गए स्कूल

0

ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बीच, मौसम विभाग ने सोमवार (6 अक्टूबर) को जम्मू-कश्मीर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया और पूरे क्षेत्र में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया.रविवार रात और सोमवार सुबह जम्मू संभाग के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जिसके कारण अधिकारियों को 6 और 7 अक्टूबर को दो दिनों के लिए 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद करने की घोषणा करनी पड़ी.

मौसम विभाग ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज और तेज़ हवाओं (ऊंचे इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी) के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है. जम्मू संभाग के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कश्मीर के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार हल्की से मध्यम बारिश (ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी) दोपहर या दोपहर तक होने की संभावना है और उसके बाद स्थिति में सुधार होगा. 8 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. 9 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक मौसम सामान्य शुष्क रहने की संभावना है. मौसम कार्यालय ने किसानों को 6 और 7 अक्टूबर के बीच सभी गतिविधियां स्थगित करने की भी सलाह दी है.

मौसम विभाग ने कहा कि भूस्खलन और संवेदनशील स्थानों पर पत्थर गिरने की संभावना है, साथ ही कश्मीर, चिनाब घाटी और पीर पंजाल पर्वतमाला के ऊंचे इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी और दक्षिण कश्मीर तथा चिनाब घाटी के कुछ ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी की संभावना है. इस बीच, गुलमर्ग, सिंथन टॉप, साधना दर्रा, राजदान टॉप जैसे ऊँचे इलाकों में आज सुबह मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जबकि श्रीनगर सहित मैदानी इलाकों में कल देर रात से बारिश हो रही है.

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में अफ़रवात, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सिंथन टॉप, बांदीपोरा जिले में राजदान टॉप और गंदेरबल जिले में जोजिला बर्फबारी वाले इलाकों में शामिल थे. बांदीपोरा-गुरेज़ और अनंतनाग-किश्तवाड़ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई. यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर राजदान टॉप और सिमथान टॉप पर ताजा बर्फबारी के बाद यातायात सामान्य रूप से जारी रहा. हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर, मुगल रोड और श्रीनगर-लेह मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से जारी रहा.

- Advertisement -

News of the Day