Sunday, May 3, 2026
Home Blog Page 385

ENTERTAINMENT : अंशुला कपूर की सगाई में किसने निभाई मां की रस्में? बोनी कपूर रोए, इनसाइड तस्वीरें देख इमोशनल हो जाएंगे

0

फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने हाल ही में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से सगाई की थी. शनिवार को अंशुला ने सगाई के फंक्शन की इनसाइड तस्वीरें शेयर की थी. इस इंटीमेट फंक्शन में उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. अंशुला ने अपने खास दिन प दिवंगत मां मोना की तस्वीर भी अपने पास एक कुर्सी पर रखी हुई थी. वहीं अंशुला की सगाई के फंक्शन में मां के सारे फर्ज महीप कपूर निभाती नजर आई थीं.

बोनी कपूर के सबसे छोटे भाई संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने अंशुला की सगाई से अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं. उनमें से एक ने सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान खींचा है. वीडियो में महीप अंशुला और रोहन के साथ तेल मढ़ा की रस्म निभाती नज़र आ रही हैं. यह रस्म आमतौर पर दूल्हा-दुल्हन के परिवारों की बड़ी उम्र की महिलाओं द्वारा निभाई जाती है, जिनमें मां, दादी, मौसी और ननदें शामिल हैं. यह क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की गई, जिसमें कई लोगों ने महीप की तारीफ़ की कि उन्होंने अंशुला की मां, निर्माता मोना शौरी कपूर( जिनका 2012 में निधन हो गया था) की जगह उनके लिए ‘माँ का फर्ज’ निभाया.

वहीं बेटी अंशुला की सगाई में बोनी कपूर काफी इमोशनल भी नजर आए. इस दौरान उनकी आंखें भर आई. अंशुला ने पिता संग भी अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की है. एक वीडियो में बोनी कपूर अपनी बेटी अंशुला को देखते हुए भावुक दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद वे बेटी के हाथ चूमते हैं. फिर वे अंशुला संग डांस करते भी नजर आ रहे हैं. इसके बाद वे अंशुला को गले से लगा लेते हैं. इस प्यारी वीडियो को शेयर करते हुए अंशुला ने दिल छू देने वाला कैप्शन भी लिखा. अंशुला ने लिखा, “ पापा बोनी कपूर के साथ मेरा पहला डांस

अंशुला और रोहन की सगाई में परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हुए, जिनमें अनिल कपूर, सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर के साथ-साथ दोस्त शामिल हैं. कहा जा रहा है कि अंशुला और रोहन इस साल के एंड तक यानी दिसंबर तक सगाई के बंधन में बंधन सकते हैं. हालांकि इस लेकर कपूर फैमिली ने कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है.

ENTERTAINMENT : राजामौली के फैन हैं करण जौहर, बताया क्यों ‘बाहुबली’ प्रेजेंट करने के ल‍िए हुए थे तैयार

0

फिल्ममेकर करण जौहर ने एस.एस.राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली’ से जुड़े कुछ खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि वो राजामौली के बड़े फैन थे, इसलिए वो खुद उनके पास ‘बाहुबली’ को हिंदी में प्रेजेंट करने का ऑफर लेकर पहुंचे.

एस.एस.राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली’ इंडियन सिनेमा में सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक मानी जाती है. इस फिल्म ने थिएटर्स में ऐसा कमाल किया था, जो किसी ने नहीं सोचा था. ये पहला मौका था जब साउथ की किसी फिल्म ने पैन इंडिया सबसे बड़ा बिजनेस किया था. ‘बाहुबली’ को इंडिया के हर कोने में लेकर जाने के पीछे फिल्ममेकर करण जौहर का भी योगदान था.

हाल ही में यूट्यूब चैनल गेम चेंजर्स पर करण ने बताया कि वो ‘बाहुबली’ के पहले से ही एस.एस.राजामौली के फैन रहे हैं. वो उन्हें उनकी डेब्यू फिल्म से फॉलो कर रहे हैं. करण का कहना है कि राजामौली ने उन्हें उनकी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के लिए भी अनजाने तरीके से मदद की थी.

करण ने कहा, ‘मैंने खुद सामने से बाहुबली के मेकर्स को अप्रोच किया था कि मैं उनकी फिल्म को हिंदी में प्रेजेंट करूंगा. मैं राजामौली का दीवाना हूं. लोग उन्हें बाहुबली से पहले नहीं जानते थे. मैं उन्हें शुरुआत से जानता हूं. उनकी पहली फिल्म स्टूडेंट नंबर 1 थी, और मेरी एक फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर आई थी. मुझे उस फिल्म का टाइटल आइडिया राजामौली सर की फिल्म से आया था. मैंने उनकी सारी फिल्म देखी हैं.’

करण ने आगे बताया कि वो एस.एस.राजामौली के इतने दीवाने थे, कि वो उनकी फिल्म ‘बाहुबली’ से जुड़ने के लिए बेताब थे. वो एक्टर राणा दग्गुबाती के अच्छे दोस्त हैं. उसी वक्त राणा ‘बाहुबली’ में काम कर रहे थे. करण बताते हैं कि उन्होंने राणा ने बात की थी कि वो उनकी मुलाकात राजामौली से कराएं.

करण ने कहा, ‘राजामौली सर की एक फिल्म मक्खी, जिसका ओरिजिनल नाम ईगा था वो नहीं चल पाई थी. मक्खी इसलिए हिंदी में नहीं चली थी क्योंकि उसे ढंग से मार्केट नहीं किया गया था. लेकिन मेरे मुताबिक वो बेस्ट फिल्म थी. तो इसलिए बाहुबली के मेकर्स भी चाहते थे कि कोई इसे ढंग से हिंदी में प्रेजेंट करे. मैंने उनसे कहा कि मेरे मुताबिक ये इंडिया की बेस्ट मोशन पिक्चर है और मैं इसे खुशी-खुशी प्रेजेंट करना चाहूंगा.’

बता दें कि एस.एस.राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली’ दो पार्ट्स में आई थी, जिसका पहला पार्ट साल 2015 और दूसरा 2017 में आया था. इस फिल्म की पॉपुलैरिटी रिलीज के दौरान इतनी ज्यादा थी कि इसके दूसरे पार्ट ने वर्ल्ड वाइड 1800 करोड़ रुपये कमा डाले थे. अब मेकर्स इसके दोनों पार्ट्स को मिलाकर, एक फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ दोबारा थिएटर्स में ला रहे हैं जो 31 अक्टूबर को रिलीज होगी.

MP : ‘ऑटो बेचकर कराया इलाज, फिर भी नहीं बचा बेटा’; छिंदवाड़ा में कफ सिरप से मरे उसैद के पिता का छलका दर्द

0

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जहरीली Coldrif कफ सिरप से 9 मासूम बच्चों की मौत के मामले ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. 10 अक्टूबर को मृतक उसैद का जन्मदिन आने वाला था, लेकिन घर में सन्नाटा पसरा है. पिता ने ऑटो बेचकर इलाज कराया, लोगों से कर्ज लिया, लेकिन बेटा न बचा.

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीली Coldrif कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद पीड़ितों के घरों में मातम छाया है. जिन परिवारों ने अपने मासूमों को बचाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया, वे अब टूट चुके हैं और आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

3 साल 11 महीने के उसैद के ऑटो चालक पिता यासीन ने रोते हुए बताया कि बेटे के इलाज में करीब साढ़े 3 लाख रुपये खर्च हुए. उनके पास डायलिसिस करवाने के पैसे नहीं थे, इसलिए उन्हें अपना ऑटो बेचना पड़ा. इसके बावजूद वह अपने बेटे को नहीं बचा पाए.उसैद के पिता ने कहा कि सदमे के कारण उस समय उन्हें पोस्टमार्टम (PM) कराने की सलाह किसी ने नहीं दी. हालांकि, अब वे PM नहीं चाहते. उसैद का इलाज पहले डॉ. अमन सिद्दीकी से होता था, जिन्होंने Coldrif सिरप लिखी थी.

मृतक उसैद की मां और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने बताया कि 4 दिन बाद (10 अक्टूबर को) ही उसैद का जन्मदिन आने वाला था. पूरा परिवार उत्साहित था, क्योंकि वे छोटे बेटे के साथ दोनों का केक काटते थे.

मृतक अदनान (5 साल) के पिता अमीन भी गहरे सदमे में हैं. परासिया ब्लॉक में ग्राहक सेवा केंद्र चलाने वाले अमीन ने बताया कि वे आर्थिक रूप से बेहद कमज़ोर हैं. उन्होंने लोगों से पैसे उधार मांगकर बेटे का इलाज करवाया. करीब 1 महीने तक उनकी दुकान बंद रही, क्योंकि वे नागपुर में बच्चे के इलाज के लिए थे.

अमीन ने रोते हुए बताया कि बेटे ने आखिरी बार अपनी मां से कहा था कि “मुझे बचा लो घर ले चलो”. अदनान के पिता अमीन और दादा मजीब ने आरोपियों को माफिया बताते हुए उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है. अमीन ने भी उस समय पोस्टमार्टम नहीं करवाया था.

इस बीच, जहरीली दवा लिखने के आरोप में गिरफ्तार हुए डॉक्टर प्रवीण सोनी को स्थानीय समुदाय का समर्थन मिल रहा है. परासिया के अन्य मेडिकल स्टोर संचालक डॉ. सोनी का समर्थन कर रहे हैं. वे कह रहे हैं कि 40 साल से डॉक्टर सोनी प्रैक्टिस कर रहे हैं, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ. उनका मानना है कि दवाई का कोई बैच अमानक हो गया होगा, जिससे मौतें हुई हैं. डॉक्टर सोनी को दिखाने के लिए लोग दूर-दूर से अपने बच्चों को लाते थे.

डॉ. प्रवीण सोनी के निजी क्लिनिक के पास ही उनकी पत्नी ज्योति का मेडिकल स्टोर है, जहां से Coldrif सिरप दी जाती थी. फ़िलहाल, क्लिनिक और मेडिकल स्टोर दोनों सील हैं.

MP : पालकी में विदा हुईं IAS संस्कृति जैन… सिर्फ 15 महीने के भीतर छोड़ गईं अपनी छाप, भावुक हो गए लोग

0

मध्य प्रदेश के सिवनी में जिले की नई कलेक्टर शीतला पटले के स्वागत और संस्कृति जैन की विदाई के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस दौरान IAS संस्कृति जैन को पालकी में बैठाकर विदा किया गया.

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में कलेक्टर संस्कृति जैन को सरकारी कर्मचारियों ने पारंपरिक पालकी में बैठाकर भावपूर्ण विदाई दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.शनिवार को जिले की नई कलेक्टर शीतला पटले के स्वागत और संस्कृति जैन की विदाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में जिले भर के सरकारी अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए.

कार्यक्रम के बाद संस्कृति जैन और उनकी दोनों बेटियों को पालकी में बैठाकर कर्मचारियों ने विदाई दी. इस अनोखी विदाई का वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर छा गया. बता दें कि आईएएस अफसर संस्कृति जैन को भोपाल नगर निगम आयुक्त के पद पर तबादला किया गया है. अपने 15 महीने के कार्यकाल में उन्होंने ‘लाडली बहन योजना’ को अटल पेंशन से जोड़ने और प्राथमिक स्कूलों में ‘डेस्क बेंच गिफ्ट’ करने की योजनाएं शुरू की थीं.महिला आईएएस अफसर की इस अनोखी विदाई ने सिवनी में उनके प्रभावी और लोकप्रिय कार्यकाल की यादें छोड़ दी हैं.

MAHARASHTRA : युवक की दोस्तों ने ही पीट-पीटकर ली जान, 3 गिरफ्तार… दो की तलाश जारी

0

महाराष्ट्र के ठाणे में एक युवक की उसके ही दोस्तों ने पिटाई कर दी. जिससे युवक की मौत हो गई. मामले में पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि 2 अन्य की तलाश जारी है.महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक विवाद के बाद कुछ लोगों ने अपने 25 वर्षीय दोस्त की हत्या कर दी. एक एजेंसी के मुताबिक भिवंडी शहर के न्यू आज़ाद नगर इलाके में शनिवार रात हुई इस घटना के सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, तीनों आरोपी भाई हैं.

शांति नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित और आरोपी घर लौट रहे थे. तभी किसी पुराने मामले को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया. जिसके बाद उन्होंने कथित तौर पर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी.सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के परिवार के एक सदस्य की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. साथ ही पुलिस ने तीन को गिरफ्तार भी कर लिया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपियों ने युवक को घेर लिया था. जिसके बाद आरोपियों ने युवक की पिटाई कर दी और उसकी मौत हो गई. आरोपियों के पास लाठी और डंडे भी थे, जिसके चलते युवक को किसी ने बचाने की जहमत नहीं जुटा पाई.

LIFESTYLE : ऑनलाइन गेम्स का खतरनाक जाल! बच्चों को शिकार बना रहा साइबर क्राइम का नया हथकंडा

देश में बढ़ते साइबर अपराध का शिकार आम से लेकर खास हर कोई हो रहा है. लेकिन साइबर अपराधियों का सबसे आसान शिकार छोटे बच्चे बन रहे हैं. हाल ही में एक्टर अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि कैसे उनकी 13 साल की बेटी साइबर क्राइम का शिकार होते-होते बची. ऐसे में अगर आप अभिभावक हैं और अपने बच्चों की सुरक्षा चाहते हैं तो आपको अपने बच्चों को साइबर अपराध का शिकार होने से बचाने के लिए जागरूक माता-पिता की भूमिका निभानी होगी.

आजकल के डिजिटल युग में बच्चे मोबाइल और इंटरनेट के बहुत ज्यादा करीब हैं. छोटी उम्र में ही उनके हाथ में मोबाइल और इंटरनेट का एक्सेस आ जाता है. लेकिन बच्चे नासमझ और मासूम होते हैं जिसकी वजह से वो साइबर अपराध का आसान शिकार भी बन रहे हैं. बच्चों के साथ साइबर अपराधी कई प्रकार से छल करते हैं जिनमें उनकी पहचान की चोरी, मोबाइल का एक्ससेस लेकर पैसों का गबन और कई बार वो शारीरिक और मानसिक शोषण का भी शिकार हो जाते हैं.

हाल ही में एक्टर अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि उनकी 13 साल की बेटी नितारा कुमार से ऑनलाइन वीडियो गेम खेलते समय एक अनजान शख्स ने अश्लील तस्वीरें मांगी थीं. नितारा ने तुरंत ये बात जाकर अपनी मां को बता दी. उनकी बेटी तो बच गई लेकिन आए दिन ऐसी तमाम घटनाएं होती हैं जिनमें मासूम बच्चे साइबर अपराधियों के हत्थे चढ़ जाते हैं.

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की हालिया रिपोर्ट बताती है कि देश में साइबर क्राइम के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं और बच्चों के खिलाफ क्राइम भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. रिपोर्ट में बताया गया कि 2023 में बच्चों के खिलाफ अपराध के करीब 1,77,335 मामले दर्ज किए गए जो पिछले साल की तुलना में 9.2 प्रतिशत अधिक थे. NCRB के अनुसार, 2021 से 2022 तक बच्चों के खिलाफ साइबर अपराध में करीब 32% की भारी वृद्धि हुई है.

साइबर अपराधी सोशल मीडिया, कई तरह के ऐप्स और ऑनलाइन गेम्स जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए बच्चों को निशाना बनाते हैं. वो उन्हें कई तरह के लालच देकर, विश्वास जीतकर और उनकी कमजोरियां जानकर धीरे-धीरे बच्चों और उनके माता-पिता की निजी जानकारी इकट्ठा करते हैं. इसके बाद उन जानकारियों का इस्तेमाल पैसों की वसूली, ब्लैकमेल या बैंक अकाउंड्स में सेंध लगाने के लिए करते हैं.

कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक छठी क्लास के छात्र ने ऑनलाइन फ्रॉड के बाद आत्महत्या कर ली थी. जांच में पता चला कि बच्चे ने ऑनलाइन गेम खेलते वक्त अपने पिता के बैंक अकाउंट से 14 लाख रुपये साइबर अपराधियों के खाते में ट्रांसफर कर दिए. जब परिवार को इसकी भनक लगी तो तनाव और सदमे में आकर छात्र ने इतना खौफनाक कदम उठा लिया.

भारत में ऑनलाइन गेमिंग का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और बच्चों के बीच भी गेमिंग की लत बढ़ रही है. कई ऑनलाइन गेम्स को खेलने के लिए फीस लगती है जबकि कई गेम्स फ्री होते हैं जिनकी तरफ बच्चे जल्दी आकर्षित हो जाते हैं. हालांकि सबसे ज्यादा रिस्क मल्टीप्लेयर गेमिंग में होता है. यहां एक से ज्यादा लोग मिलकर ऑनलाइन गेम्स खेलते हैं. इस दौरान वो आपस में बातचीत भी कर सकते हैं और कई जानकारियां भी शेयर कर सकते हैं.

डराने वाली बात है कि कई बार साइबर अपराधी खुद को बच्चा बताते हैं और दूसरे बच्चों के साथ गेम्स में शामिल हो जाते हैं. वो बातों-बातों में उन्हें कोई लिंक या फाइल भेजकर उनके फोन का एक्सेस ले लेते हैं. कई बार वो बच्चों से पर्सनल डिटेल्स, बैंक अकाउंट डिटेल्स, पासवर्ड्स और फोटो-वीडियो भी मांग लेते हैं.

साइबर अपराध की दुनिया में बच्चों को कई अलग-अलग प्रकार के ऑनलाइन खतरे होते हैं जो उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में माता-पिता का फर्ज है कि वो अपने बच्चे को साइबर अपराध से बचाने के लिए सावधानी बरतें. यहां हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं जिनसे माता-पिता अपने बच्चों को साइबर अपराध का शिकार होने से बचा सकते हैं.

अपने बच्चे को साइबर अपराध से बचाने का पहला कदम उन्हें शिक्षित करना है. कई बार जब मां-बाप बिजी होते हैं और उन्हें बच्चों को खुद से दूर करना होता है तो वो उन्हें मोबाइल मोबाइल या फिर ऑनलाइन गेम में बिजी कर देते हैं. मोबाइल के साथ खेलते-खेलते बच्चे कई बार गलती से कोई भी नंबर डायल कर देते हैं. जबकि इंटरनेट के यूज और ऑनलाइन गेम्स के दौरान बरती गई लापरवाही बच्चों और उनके मां-बाप को भी मुसीबत में डाल सकती है. अभिभावकों को चाहिए कि वो अपने बच्चों को इंटरनेट और ऑनलाइन गेम्स की अच्छी-बुरी चीजें बताएं. अगर आप उन्हें ऑनलाइन गेम्स के नुकसान बताएंगे तो बच्चे खुद ही उनसे दूर हो जाएंगे.

माता-पिता को अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए जागरुक और साइबर क्राइम के प्रति भली-भांति शिक्षित होना भी बेहद जरूरी है, तभी वो अपने बच्चों को सही तरीके से गाइड कर सकते हैं. अगर आप अभिभावक हैं तो आप नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर जाकर भी इससे जुड़ी जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं.

दिल्ली पुलिस साइबर क्राइम यूनिट की वेबसाइट में भी माता-पिता के लिए साइबर सुरक्षा से जुड़े कुछ सुझाव दिए गए हैं. वेबसाइट के अनुसार, सोशल मीडिया सिक्योरिटी के बारे में भी खुद को शिक्षित करें और अपने छोटे बच्चों और किशोरों को भी आगाह करें. उन्हें ऑनलाइन तस्वीरें या वीडियो पोस्ट करने के खतरों के बारे में बताएं. कंप्यूटर को बच्चों के कमरे की जगह खुली जगह पर रखें.

माता-पिता को इस बात पर नजर रखनी चाहिए कि उनके बच्चे किन लोगों से बात कर रहे हैं और कौन-कौन सी साइट पर जा रहे हैं. यह उनकी निजता का उल्लंघन नहीं है बल्कि यह डिजिटल स्पेस में उनके पालन-पोषण का ही एक हिस्सा है.

13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए Facebook, Instagram, SnapChat जैसे कई अन्य ऐप्स को लेकर सख्त नियम हैं. ऐसे में आप अपने बच्चे को ये नियम तोड़ने में मदद न करें.अगर आपको अपने बच्चे के व्यवहार में अचानक बदलाव नजर आता है तो फेसबुक और व्हाट्सएप पर उसकी ऑनलाइन एक्टिविटीज के अलावा उसकी फिजिकल एक्टिविटीज की भी जांच करें.

दुनिया भर में बच्चों के अधिकारों और देखभाल के लिए काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था Unicef (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष) ने भी अपनी गाइडलाइंस में बताया कि साइबरबुलिंग में कोई व्यक्ति सोशल मीडिया, मैसेजिंग और गेम्स जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किसी और बार-बार अपमानित करने, गुस्सा दिलाने या शर्मिंदा करने के लिए करता है.

ऑनलाइन बुलिंग आपके बच्चे के आत्मविश्वास, मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है. भले ही छोटे बच्चों के अपने सोशल मीडिया अकाउंट न हों, फिर भी वे गेमिंग एप्स या चैट रूम पर दूसरे लोगों से चैट कर सकते हैं और इस दौरान वो साइबर बुलिंग का शिकार हो सकते हैं.

बच्चों के लिए इंटरनेट यूज करने पर लिमिट लगाना बेहद जरूरी है. आप चाहें तो यह तय कर सकते हैं कि आपका बच्चा कब और कहां इंटरनेट का उपयोग कर सकता है और वो किन वेबसाइटों या ऐप्स तक पहुंच सकता है. इंटरनेट के इस्तेमाल के दौरान अपने बच्चे पर नजर रखें. अपने बच्चे के साथ अपने और उनके ऑनलाइन एक्सपीरिएंस के बारे में बात करें, चाहें वो अच्छे अनुभव हों या बुरे. अपने बच्चों के साथ यह शेयर करें कि आपको उनकी कितनी फिक्र है. इससे उनके कोमल मन में आपके प्रति विश्वास बढ़ता है और वो आपके साथ ज्यादा कम्फर्टेबल महसूस करते हैं. उन्हें इंटरनेट पर हुए किसी भी नकारात्मक अनुभव से निपटने के तरीके बताएं.

पैरेंटल कंट्रोल ऐसी सेटिंग्स या सॉफ्टवेयर होते हैं जिनका इस्तेमाल अभिभावक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बच्चे की एक्टिविटीज को कंट्रोल करने और मॉनिटर करने के लिए करते हैं. ये सेटिंग्स माता-पिता को गलत कॉन्टेंट तक बच्चों की पहुंच को रोकने, डिवाइस के उपयोग की समय-सीमा तय करने, ऐप डाउनलोड और ऑनलाइन शॉपिंग को कंट्रोल करने की सुविधा देते हैं.

अपने बच्चे को अपनी निजी जानकारी की सुरक्षा करना सिखाएं. उन्हें बताएं कि उन्हें किसी भी अनजान शख्स को अपना नाम, पता और फोन नंबर नहीं देना है. उन्हें मजबूत पासवर्ड बनाने में मदद करें और एक से ज्यादा अकाउंट के लिए एक ही पासवर्ड इस्तेमाल करने से बचें.अगर आपका बच्चा साइबर अपराध का शिकार हो जाए तो आपको इसे छिपाना नहीं है बल्कि बच्चे को भरोसे में लेकर इस घटना की तुरंत शिकायत करनी चाहिए. आपको घटना से जुड़ी जानकारी जैसे स्क्रीनशॉट, मैसेज या लिंक को पुलिस या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल को देना चाहिए.

ऐसा करने से न केवल पुलिस को अपराधी को पकड़ने में मदद मिलेगी बल्कि इससे यह भी सुनिश्चित होता है कि भविष्य में आपका बच्चा किसी भी तरह के ऑनलाइन खतरे से सुरक्षित रह सके. अगर बच्चा बहुत घबराया हुआ है तो आप किसी काउंसलर की मदद भी ले सकते हैं. याद रखें कि ओपन कम्युनिकेशन और तुरंत एक्शन ही आपके बच्चे की सुरक्षा की गारंटी है.

LIFESTYLE : शरद पूर्णिमा पर क्या सच में आसमान से अमृत बरसता है

शरद पूर्णिमा सोमवार 6 अक्टूबर को है. मान्यता है कि, इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं से पूर्ण होता है और आकाश से अमृत की वर्षा होती है. इसलिए इस दिन चंद्रमा के प्रकाश के नीचे खीर रखते हैं.

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को बहुत ही पवित्र, शुभ और रहस्यमयी रात माना जाता है. आश्विन महीने की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा या कोजागरी पूर्णिमा (Kojagiri) कहा जाता है जोकि इस साल सोमवार 6 अक्टूबर 2025 को है. ऐसी मान्यता है कि इस पूर्णिमा को चंद्रमा जब अपनी 16 कलाओं से पूर्ण होता है तब चंद्रमा की किरणों से अमृत की वर्षा होती है. आइए जानते हैं क्या सच में शरद पूर्णिमा पर आसमान से अमृत बरसता है? इससे क्या रहस्य और मान्यताएं जुड़ी हैं?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा जब अपनी 16 कलाओं से पूर्ण होता है, तब वह अपनी उच्च स्थिति में होता है. ऐसी स्थिति में चंद्रमा शुभ फल प्रदान करता है. इसलिए इस समय चंद्रमा की किरणों में विशेष औषधीय गुण आ जाते हैं. इसलिए शरद पूर्णिमा को अमृत बरसने वाली रात भी कहा जाता है.

शरद पूर्णिमा की रात खीर बनाकर आसमान के नीचे रखने की भी परंपरा है. लोग रात में चंद्रमा के प्रकाश के नीचे खीर रखते हैं और फिर अगली सुबह इसी खीर को खाते हैं. इसके पीछे ऐसी मान्यता है कि, चंद्रमा से निकलने वाला औषधीय या अमृत गुण खीर में आ जाता है, जिससे यह खीर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है.

विज्ञान की मानें तो, शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होता है, इसलिए चंद्रमा का प्रकाश पृथ्वी तक सबसे अधिक पहुंचता है. ऐसी स्थिति पूरे साल में केवल शरद पूर्णिमा पर ही बनती है.

एक कारण यह भी है कि शरद की रात का वातावरण शुद्ध और ठंडा भी होता है. इस समय चंद्रमा के किरणों की पराबैंगनी ऊर्जा (UV rays) का स्तर बहुत नियंत्रित होता है.इसलिए जब दूध या खीर को चंद्रमा की रोशनी में खा जाता है, तो उसकी रासायनिक संरचना में हल्का परिवर्तन होता है, जिससे वह पचने में आसान और स्वास्थ्यवर्धक बनता है. पारंपरिक और धार्मिक रूप से यही ‘अमृत बरसना’ एक प्रतीकात्मक रूप है.

BUSINESS : D-Mart ने कर दिखाया कमाल, Q2 में नेट प्रॉफिट 16000 करोड़ के पार; सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयर

0

एवेन्यू सुपरमार्ट ने Q2 के नतीजे का ऐलान कर दिया है. यह डीमार्ट ब्रांड से सुपरमार्केट चेन का संचालन करती है. इस दौरान कंपनी ने 16,218.79 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया.राधाकिशन दमानी की कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट ने Q2 के नतीजे का ऐलान कर दिया है. यह डीमार्ट ब्रांड से सुपरमार्केट चेन का संचालन करती है. कंपनी ने बताया कि 30 सितंबर 2025 को समाप्त दूसरी तिमाही में कंपनी ने 16,218.79 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन रेवेन्यू हासिल किया, जो पिछले साल के 14,050.32 करोड़ रुपये से 15.43 परसेंट ज्यादा है.

वहीं, कारोबारी साल 2025 की पहली तिमाही के 15,932.12 करोड़ से यह 1.8 परसेंट ज्यादा है. शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने दूसरी तिमाही के नतीजे की घोषणा की. ऐसे में सोमवार को इसके शेयर फोकस में रह सकते हैं.कंपनी ने बताया कि सितंबर 2025 तक देश भर में डी-मार्ट के 432 स्टोर थे, जिसमें नवी मुंबई के सानपाड़ा में उसका आउटलेट भी शामिल है, जो अभी अस्थायी रूप ये बंद है क्योंकि रीकंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है.

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 11 अक्टूबर 2025 को होनी है, जिसमें 30 सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही और बीते छह महीनों में कंपनी के हासिल किए गए परिणामों पर विचार किया जाएगा. 30 जून 2025 को समाप्त पहली तिमाही में कंपनी ने पिछले साल के 13,711.87 करोड़ 15,932.12 करोड़ का स्टैंडअलोन रेवेन्यू हासिल किया, जो 16.2 परसेंट अधिक थी.


कुल मिलाकर कारोबारी साल 2025 की पहली छमाही में एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने देश भर में 14 स्टोर खोले हैं, जिनमें आगरा में एक प्रमुख स्टोर भी शामिल है, जो भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में कंपनी का पहला बड़ा विस्तार है. कंपनी को अपने रिटेल बिजनेस के लिए यहां अधिक संभावनाएं दिख रही हैं.

कंपनी ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स के बीच बढ़ते मुकाबले का सामना करने के लिए उत्तर भारत पर ज्यादा फोकस करेगी. मुंबई हेडक्वॉर्टर वाली यह कंपनी इस कारोबारी साल और 50 स्टोर खोलने का प्लान लेकर चल रही है. सीईओ और एमडी नेविल नोरोन्हा ने इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने आगे कहा कि कंपनी को उत्तर प्रदेश में अधिक संभावनाएं दिखाई दे रही हैं क्योंकि वह भारत के पश्चिम और दक्षिण हिस्से में अपने ट्रेडिशनल मार्केट से आगे बढ़ना चाहती है. नोरोन्हा जनवरी 2026 में अपने पद से हट जाएंगे. उनके बाद सीईओ-नामित अंशुल असावा पदभार संभालेंगे.

NATIONAL : हिंदू देवी-देवताओं को गाली देने वाला मोहम्मद शमशाद आलम गिरफ्तार, Video हुआ था वायरल

0

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में वह हिंदू देवी-देवताओं और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भद्दी व अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करता नजर आ रहा था.

पुलिस के मुताबिक, वसंत कुंज साउथ थाने में आज PCR कॉल मिली कि एक मुस्लिम शख्स हिंदू देवताओं को गाली दे रहा है. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. यह स्थान रूबी नर्सरी, छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास था, जहां वीएचपी के रवि कांत और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. उन्होंने पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो दिखाया. इस मामले में वसंत कुंज साउथ थाने में FIR नंबर 416/25, धारा 196(1.a)/299 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है.

वायरल हुए वीडियो में साफ तौर पर दिखाई देता है कि युवक अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहता है, जाओ, वीडियो बना लो, एफआईआर करवा लो. इसके बाद वह आगे धमकी भरे लहजे में कहता है, जल्द ही सब खत्म हो जाएगा, बहुत जल्दी कटेंगे. इस दौरान मौजूद एक शख्स उससे पूछता है, काटोगे? जिस पर आरोपी जवाब देता है हां, काटेंगे. फिर हाथ से इशारा करते हुए वह बार-बार यही हरकत दोहराता है.

वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग शुरू कर दी. प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी और कठोर कदम उठाने की अपील की.

ENTERTAINMENT : पापा बने अरबाज खान, पत्नी शूरा ने बेटी को दिया जन्म, जश्न में डूबा खान परिवार

0

खान परिवार के लिए 5 अक्टूबर का दिन यादगार बन गया है, क्योंकि इसी दिन घर में नन्ही परी की किलकारी गूंजी है. अरबाज खान की पत्नी शूरा ने बेटी को जन्म दिया है. पूरे परिवार में जश्न का माहौल है. फैंस और सेलेब्स अरबाज और शूरा को पेरेंट बनने पर खूब बधाइयां दे रहे हैं.

बधाई हो…खान परिवार में नन्ही राजकुमारी की किलकारी गूंजी है. जी हां, अरबाज खान पापा बन गए हैं. अरबाज की पत्नी शूरा ने आज (5 अक्टूबर) को बेटी को जन्म दिया है. घर में नन्ही परी के आने से पूरे परिवार में जश्न का माहौल है. हर कोई खुशी से झूम रहा है. अरबाज और शूरा को पापा-मम्मी बनने पर खूब बधाइयां मिल रही हैं.अरबाज खान की पत्नी शूरा को 4 अक्टूबर को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज शूरा ने लिटिल प्रिंसेस को जन्म दिया है. अरबाज पहले से एक बेटे अरहान के पिता हैं और अब बेटी के पापा बनकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है.बता दें कि शूरा से मिलने अरबाज के भाई सोहेल खान और बेटे अरहान भी अस्पताल पहुंचे हैं. अस्पताल के बाहर सोहेल और अरहान को स्पॉट किया गया. सभी काफी खुश नजर आ रहे हैं. घर में नन्ही परी के आने से पूरा खान खानदान जश्न मना रहा है.

सलमान खान अभी अपनी नन्ही भतीजी से मिल नहीं पाए हैं, क्योंकि वो अपने फार्महाउस पर थे. मगर चाचा बनने की खबर मिलते ही सलमान पनवेल फार्महाउस से निकल पड़े हैं. वो जल्द ही अपनी प्रिंसेस से मिलेंगे और परिवार संग जश्न में शामिल होंगे.

बता दें कि हाल ही में शूरा खान की गोदभराई की रस्म हुई थी. शूरा के लैविश बेबी शावर में पूरा खान खानदान एक साथ एक छत के नीचे जश्न मनाता नजर आया था. बेबी शावर सेरेमनी में अरबाज पत्नी संग ट्विनिंग करते दिखे थे. दोनों येलो आउटफिट में मेड फॉर ईच अदर लगे थे. सलमान खान भी अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर परिवार संग खुशियों में शामिल हुए थे. टीवी और बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शूरा के बेबी शावर में पहुंची थीं. जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं.

अरबाज और शूरा के रिश्ते की बात करें तो दोनों ने कुछ वक्त की डेटिंग के बाद साल 2023 में इंटीमेट वेडिंग की थी. अरबाज और शूरा की शादी में सिर्फ दोनों के परिवारवाले और करीबी दोस्त-रिश्तेदारा ही शामिल हुए थे. शादी के 2 साल बाद अरबाज दूसरी बार पिता बन गए हैं. वो पहले से एक बेटे के पापा हैं और अब उनकी लाइफ में एक प्रिंसेस भी आ गई है. अरबाज का परिवार कंप्लीट हो गया है.

बता दें कि शूरा संग अरबाज की ये दूसरी शादी है. एक्टर की पहली शादी मलाइका अरोड़ा संग साल 1998 में हुई थी. इस शादी से कपल का एक बेटा है अरहान. मगर शादी के कुछ सालों बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थीं और फिर मलाइका और अरबाज ने तलाक लेकर हमेशा के लिए अपने रास्ते अलग कर लिए.

अरबाज और मलाइका के तलाक से फैंस को तगड़ा झटका लगा था. मगर पहली शादी टूटने के बाद शूरा, अरबाज की जिंदगी में प्यार की बहार लेकर आईं. दोनों एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करते हैं. अरबाज और शूरा को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है. दोनों शादीशुदा जिंदगी को एक दूजे संग खुलकर एन्जॉय कर रहे हैं और अब फाइनली उनकी जिंदगी में लिटिल प्रिंसेस की एंट्री हो गई है.

- Advertisement -

News of the Day