Sunday, May 3, 2026
Home Blog Page 386

NATIONAL : सरकारी गेस्ट हाउस में तब्दील होगा पूर्व CM केजरीवाल का बंगला, दिल्ली सरकार ने तैयार किया प्लान

0

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, सिविल लाइंस स्थित फ्लैगस्टाफ रोड नंबर-6 वाला यह बंगला अब आम लोगों के लिए खुला हो सकता है. इस बंगले में जल्द ही एक कैफेटेरिया या कैंटीन खोली जाएगी, जहां पारंपरिक भारतीय व्यंजन परोसे जाएंगे, ठीक वैसे ही जैसे अन्य राज्यों के भवनों (Bhawans) में होता है. यह कैफेटेरिया आम जनता के लिए भी खुला रहेगा.

दिल्ली सरकार उस बंगले को स्टेट गेस्ट हाउस (राज्य अतिथि गृह) में बदलने की योजना बना रही है, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए तैयार किया गया था और जो कथित भ्रष्टाचार व खर्चे के आरोपों के कारण लंबे समय तक विवादों में रहा. सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, सिविल लाइंस स्थित फ्लैगस्टाफ रोड नंबर-6 वाला यह बंगला अब आम लोगों के लिए खुला हो सकता है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि इस बंगले में जल्द ही एक कैफेटेरिया या कैंटीन खोली जाएगी, जहां पारंपरिक भारतीय व्यंजन परोसे जाएंगे, ठीक वैसे ही जैसे अन्य राज्यों के भवनों (Bhawans) में होता है. यह कैफेटेरिया आम जनता के लिए भी खुला रहेगा.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “सरकार इस बंगले को स्टेट गेस्ट हाउस के रूप में विकसित करने की योजना के अंतिम चरण में है. फिलहाल यह बंगला पूर्व मुख्यमंत्री के निवास के रूप में खाली पड़ा है. योजना के तहत यहां पार्किंग स्पेस, वेटिंग हॉल और अन्य सुविधाएं भी बनाई जाएंगी.”अधिकारी ने कहा कि जैसे अन्य राज्य अतिथि गृहों में अधिकारी और मंत्री ठहरते हैं और तय शुल्क का भुगतान करते हैं, वैसे ही इस बंगले में भी होगा. हालांकि, इस प्रस्ताव को लागू करने से पहले उच्च स्तर पर अंतिम स्वीकृति दी जानी बाकी है.

फिलहाल इस बंगले की देखरेख के लिए लगभग 10 कर्मचारियों का स्टाफ तैनात है, जो रोजाना सफाई, रखरखाव और बिजली उपकरणों (जैसे फ्रिज और एसी) को चालू रखता है.बता दें कि यह वही बंगला है जो केजरीवाल सरकार के कार्यकाल में महंगे नवीनीकरण (रेनोवेशन) को लेकर विवादों में आया था. विपक्ष, विशेष रूप से भाजपा, ने इसे ‘शीश महल’ कहकर निशाना बनाया था और कहा था कि उनकी पार्टी का मुख्यमंत्री कभी इस घर में नहीं रहेगा.

2022 में उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना के निर्देश पर दिल्ली सरकार के विजिलेंस विभाग ने इस बंगले के नवीनीकरण में कथित अनियमितताओं और खर्च में वृद्धि की जांच शुरू की थी.

वर्तमान में यह मामला सीबीआई (CBI) की जांच के अधीन है. यह जांच दिल्ली विधानसभा में उस समय के विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता की शिकायत पर शुरू हुई थी, जो दिसंबर 2024 में एलजी सक्सेना को सौंपी गई थी.

सरकारी सूत्रों का कहना है कि बंगले को सार्वजनिक उपयोग में लाने का यह निर्णय विवाद से संपत्ति को उपयोगी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है.

WORLD : आसिम मुनीर ने फिर चली नई चाल… अब अमेरिका को दिया अरब सागर में पोर्ट बनाने का ऑफर!

0

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी अधिकारियों के साथ प्रारंभिक बातचीत के दौरान पाकिस्तान की ओर से निवेशकों को आकर्षित करने और दीर्घकालिक साझेदारी की बात की गई. इस प्रस्ताव को पाकिस्तान की आर्थिक कूटनीति की नई दिशा के रूप में देखा जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब चीन की बेल्ट एंड रोड परियोजना के तहत ग्वादर पोर्ट पर दबदबा बना हुआ है.

पाकिस्तान ने अमेरिका के सामने अरब सागर पर एक नया बंदरगाह (पोर्ट) बनाने और चलाने की पेशकश की है. ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्स (FT) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के सलाहकारों ने यह प्रस्ताव अमेरिकी अधिकारियों को दिया है. के तहत अमेरिकी निवेशक बलूचिस्तान प्रांत के पासनी शहर में एक पोर्ट टर्मिनल बनाएंगे और उसे संचालित करेंगे, ताकि पाकिस्तान के क्रिटिकल मिनरल्स (महत्वपूर्ण खनिजों) तक पहुंच आसान हो सके.

रिपोर्ट के अनुसार, यह योजना मुनीर को सितंबर के अंत में वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात से पहले दिखाई गई थी. इस बैठक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी शामिल थे. उन्होंने अमेरिका से कृषि, प्रौद्योगिकी, खनन और ऊर्जा क्षेत्रों में निवेश की मांग की थी.

अखबार ने अपने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि इस प्रस्ताव का उद्देश्य किसी भी सैन्य गतिविधि के लिए बंदरगाह का उपयोग नहीं करना है, बल्कि यह एक आर्थिक विकास परियोजना के रूप में पेश किया गया है, जिसमें बंदरगाह से पाकिस्तान के पश्चिमी खनिज-समृद्ध इलाकों तक रेल नेटवर्क विकसित करने की योजना शामिल है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी अधिकारियों के साथ प्रारंभिक बातचीत के दौरान पाकिस्तान की ओर से निवेशकों को आकर्षित करने और दीर्घकालिक साझेदारी की बात की गई. इस प्रस्ताव को पाकिस्तान की आर्थिक कूटनीति की नई दिशा के रूप में देखा जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब चीन की बेल्ट एंड रोड परियोजना के तहत ग्वादर पोर्ट पर दबदबा बना हुआ है.

हालांकि अभी तक इस रिपोर्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. रॉयटर्स ने कहा है कि वह स्वतंत्र रूप से इस दावे की पुष्टि नहीं कर सका. वहीं अमेरिकी विदेश मंत्रालय, व्हाइट हाउस और पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. पाकिस्तानी सेना से भी तत्काल संपर्क नहीं हो सका.यह प्रस्ताव पाकिस्तान की उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है जिसके तहत वह अमेरिका के साथ आर्थिक और निवेश संबंधों को पुनर्जीवित करना चाहता है. विश्लेषकों का मानना है कि बलूचिस्तान में अमेरिकी निवेश की संभावना, चीन के प्रभाव को संतुलित करने और वाशिंगटन के साथ संबंध सुधारने की दिशा में पाकिस्तान की एक बड़ी पहल साबित हो सकती है.

बता दें कि चीन पाकिस्तानी के बलूचिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित ग्वादर बंदरगाह को विकसित कर रहा है. इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है और वे इसे अपने संसाधनों पर कब्जा मानते हैं, जिसके कारण विरोध प्रदर्शन भी होते रहे हैं. यह ओमान के सामने अरब सागर के तट पर स्थित एक बंदरगाह है. यह चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है.

KANPUR : ‘चट से गोली मार दूंगा, कोई बचा नहीं पाएगा’, कानपुर में BJP नेता ने डांसरों पर लुटाए नोट, मना करने वाले पर तानी पिस्टल

0

Kanpur News: कानपुर में भाजयुमो से जुड़े नेता अमितेश शुक्ला की दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि शुक्ला ने स्टेज पर डांस कर रही डांसरों पर सरेआम नोट बरसाए और जब आयोजकों ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी.

UP News: कानपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के एक नेता की दबंगई का मामला सामने आया है. यहां चल रही रामलीला के दौरान डांसरों पर रुपये लुटाने और विरोध करने पर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने आरोपी नेता अमितेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरी घटना का 52 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की.

सचेंडी थाना इलाके का यह मामला है. यहां भौंती गांव में रामलीला कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था. इसमें बीजेपी युवा मोर्चा से जुड़े अमितेश शुक्ला कार्यक्रम में पहुंचे थे. आरोप है कि मंचन के दौरान अमितेश शुक्ला ने कलाकारों और नृत्य कर रही डांसर पर सरेआम रुपये लुटाना शुरू कर दिया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है.

जब रामलीला कमेटी के सदस्यों और आयोजकों ने अमितेश शुक्ला के इस व्यवहार पर आपत्ति जताई, तो वह आगबबूला हो गया. बात बढ़ने पर नेता ने अपनी कमर से पिस्टल निकाली और कमेटी के एक सदस्य के पेट पर अड़ा दी. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया. पुलिस ने तत्काल घटना का संज्ञान लिया. एडीसीपी कपिल देव ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था.

पुलिस ने दबिश देकर आरोपी अमितेश शुक्ला को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है. अमितेश शुक्ला की भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी के साथ तस्वीरें भी सामने आई हैं.

NATIONAL : कोविड प्रतिबंध हटने के बाद नकद दान में 100 गुना बढ़ोतरी, इस साल आए 9.75 करोड़ रुपये

0

अमरनाथ गुफा मंदिर में कोविड प्रतिबंध हटने के बाद तीर्थयात्रियों की ओर से किए जाने वाले दान में 100 गुना वृद्धि हुई है. 2025-26 में दान 9.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि पंजीकरण शुल्क भी 7.71 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. इस साल यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की संख्या 4.1 लाख रही.

दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंचे अमरनाथ गुफा मंदिर में तीर्थयात्रियों की ओर से किए जाने वाले दान में महामारी के कारण लगे प्रतिबंधों के हटने के बाद 100 गुना बढ़ोतरी हुई है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2020-21 में 9.23 लाख रुपये के दान 2025-26 में बढ़कर 9.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गए.

श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (SASB) से यह जानकारी जम्मू के एक्टिविस्ट रमण कुमार शर्मा की ओर से सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई थी. आंकड़ों के मुताबिक, नकद दान 2022-23 में 9.14 करोड़, 2023-24 में 11.16 करोड़ और 2024-25 में 11.59 करोड़ रुपये दर्ज किए गए.

कोविड प्रतिबंध हटने के बाद यात्रियों की संख्या भी बढ़ी. 2022 में यात्रा में 3 लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए, जबकि 2023 में यह संख्या 4.5 लाख, 2024 में 5.1 लाख और 2025 में 4.1 लाख रही. 2025 की यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई थी, लेकिन बारिश से रास्ते खराब होने के कारण निर्धारित समापन से एक हफ्ता पहले बंद कर दी गई.

तीर्थयात्रियों से पंजीकरण शुल्क भी बढ़ा. 2020-21 और 2021-22 में यह केवल 0.12 लाख रुपये था, जबकि 2022-23 में 4 करोड़, 2023-24 में 5.56 करोड़, 2024-25 में 5.35 करोड़ और 2025-26 में 7.71 करोड़ रुपये रहा. अमरनाथ यात्रा पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और 14 किलोमीटर छोटे लेकिन अधिक कठिन बाल्टल मार्ग से होती है.

NATIONAL : गुरुग्राम में 29 वर्षीय महिला टीचर से गैंगरेप, जिम ट्रेनर और डांसर समेत 4 गिरफ्तार

0

गुरुग्राम में एक महिला टीचर से उसके ही पुरुष दोस्त ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया. महिला टीचर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

गुरुग्राम के नामी स्कूल की 29 वर्षीय महिला टीचर के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि एक अक्टूबर की रात साउथ सिटी इलाके में 4 युवकों ने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया. आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद महिला टीचर किसी तरह घर पहुंची और फिर 2 अक्टूबर को सेक्टर-51 महिला थाने में शिकायत दी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया. जिसके बाद मामला दर्ज कर गैंगरेप में शामिल 4 युवकों गौरव, नीरज, अभिषेक और योगी को गिरफ़्तार कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गिरफ्तार आरोपियों में कोई जिम ट्रेनर है तो डांस सिखाता है. जबकि पीड़िता गुरुग्राम के नामी निजी स्कूल में टीचर है. जानकारी यह भी सामने आई है कि महिला टीचर को उसके पुरुष दोस्त ने ही धोखा दिया. प्रारंभिक तफ़्तीश में खुलासा हुआ कि पीड़िता की गौरव नाम के युवक से पहले से जान पहचान थी. दोनों किसी पार्टी के दौरान मिले फिर दोनों में बातचीत होनी शुरू हो गई.

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया की बीती 1 अक्टूबर को पीड़िता दिल्ली के किसी पार्टी में गयी थी और जब वह वापस घर लौट रही थी. तभी देर रात गौरव ने उसे साउथ सिटी इलाके में बुलाया. इसके बाद उसने उसके साथ रेप किया. फिर अपने दोस्तों नीरज, अभिषेक और योगी को भी बुला लिया. जिसके बाद तीनों ने भी महिला के साथ बारी-बारी से घिनौना कृत्य किया.

पुलिस ने बताया कि एक 29 वर्षीय महिला टीचर से गैंगरेप का मामला सामने आया है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मामले में चार युवकों को गिरफ्तार भी किया गया है.

NATIONAL : ‘अगर किसी ने गलत किया तो उसे सजा मिले…’, सिंगर जुबिन गर्ग की पत्नी ने की न्याय की मांग

0

असम के दिवंगत गायक जुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने कहा कि अगर कोई दोषी साबित होता है तो उसे सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि जुबिन को न्याय मिल सके. उन्होंने सरकार और न्यायिक प्रणाली पर भरोसा जताते हुए कहा कि जुबिन का मामला विशेष है और न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए.

असम के दिवंगत गायक जुबिन गर्ग के निधन के बाद उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा कि अगर किसी ने कोई गलती की है और वह दोषी साबित होता है तो उसे अंतिम और कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. गरिमा ने कहा, ‘ज़ुबिन गर्ग को न्याय मिलना ही चाहिए.

गरिमा सैकिया गर्ग ने आगे कहा कि सरकार और न्यायिक प्रणाली जो भी कदम उठा रही है, वह सही दिशा में है. उन्होंने कहा, ‘यह सिर्फ एक आम व्यक्ति का मामला नहीं है, यह जुबिन का मामला है. मुझे कानूनी व्यवस्था पर पूरा भरोसा है कि वे सही फैसला लेंगे. न्याय दिलाने के लिए जो भी आवश्यक कदम हैं, वे उठाए जाएंगे.’

उन्होंने दोहराया कि अगर किसी व्यक्ति ने सचमुच कुछ गलत किया है और जांच में वह दोषी पाया जाता है, तो उसे सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि ज़ुबिन गर्ग को न्याय मिल सके. इस बयान के बाद ज़ुबिन गर्ग के प्रशंसकों और पूरे असम में एक बार फिर न्याय की मांग तेज हो गई है.

असम पुलिस ने शनिवार को दिवंगत गायक जुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग को दूसरा पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपा. इससे पहले गुरुवार को उन्हें सिंगापुर में हुआ पहला पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिया गया था. अधिकारियों के मुताबिक, यह रिपोर्ट CID की विशेष जांच टीम (SIT) के अधिकारी ने सीधे उनके घर पर जाकर सौंपी.
CID की नौ सदस्यीय विशेष जांच टीम वर्तमान में जुबिन गर्ग की मौत की जांच कर रही है. CID की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोरमी दास, जो SIT की सदस्य भी हैं, ने गरिमा को उनके घर काहिलीपाड़ा, गुवाहाटी में यह रिपोर्ट दी. दास ने रिपोर्ट सौंपने के बाद बताया कि उन्होंने गरिमा और जुबिन की बहन पाल्मे बोर्थाकुर के बयान भी दर्ज किए हैं.
19 सितंबर को जुबिन गर्ग की मौत सिंगापुर में समुद्र में तैराकी करते समय रहस्यमय परिस्थितियों में हुई थी. वह वहां चौथे नॉर्थईस्ट इंडिया फेस्टिवल में हिस्सा लेने गए थे, जिसका आयोजन श्यामकानु महांता और उनकी कंपनी ने किया था.इस मामले में फेस्टिवल आयोजक, जुबिन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और बैंड के दो सदस्य शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृत प्रभा महांता को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल सभी को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है.

जुबिन का दूसरा पोस्टमार्टम 23 सितंबर को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) में किया गया था, जो उनके अंतिम संस्कार से कुछ घंटे पहले हुआ. इसके बाद विसरा के नमूने दिल्ली स्थित केंद्रीय फोरेंसिक लैबोरेटरी (CFL) भेजे गए हैं, जहां विस्तृत जांच की जाएगी.

MAHARASHTRA : पिकनिक मनाने के दौरान समुद्र में डूबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, 4 लापता

0

महाराष्ट्र में पिकनिक मनाने के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई. जबकि चार अन्य लापता हैं. जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है.महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में पिकनिक के दौरान एक परिवार के कम से कम तीन सदस्य समुद्र में डूब गए. जबकि चार अन्य लापता हैं. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. एक अधिकारी ने बताया कि समूह में शामिल एक 16 वर्षीय लड़की को बचा लिया गया है.

यह घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मुंबई से 490 किलोमीटर से भी अधिक दूर स्थित शिरोडा-वेलाघर समुद्र तट पर हुई. एक परिवार के आठ सदस्य पिकनिक पर थे. उनमें से दो कुडाल (सिंधुदुर्ग) के थे और छह अन्य कर्नाटक के बेलगावी से आए थे.सभी आठ लोग तैरने के लिए समुद्र में उतरे थे, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा न लगा पाने के कारण वे डूबने लगे. अधिकारी ने बताया कि पुलिस और स्थानीय आपदा प्रबंधन टीमों ने बचाव अभियान शुरू किया और तीन लोगों के शव बरामद करने में सफल रहे, जबकि चार अन्य अभी भी लापता हैं.

शुक्रवार देर शाम तक सभी की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया. मृतकों की पहचान फ़रीन इरफ़ान कित्तूर (34), इबाद इरफ़ान कित्तूर (13) और नामीरा आफ़ताब अख्तर (16) के रूप में हुई है. जबकि लापता लोगों की पहचान इफ़रन मोहम्मद कित्तूर (36), इकवान इमरान कित्तूर (15), फ़रहान मनियार (25) और ज़ाकिर निसार मनियार (13) के रूप में हुई है.

ENTERTAINMENT : बोनी कपूर की लाडली रचाएगी शादी, सगाई में छाईं बहनें-चाची, सामने आईं सेलिब्रेशन की फोटोज

0

बोनी कपूर की लाडली बेटी अंशुला शादी करने जा रही हैं. 2 अक्टूबर को परिवार की मौजदूगी में अंशुला की सगाई की रस्म पूरी की गई. सगाई की तस्वीरें कपूर परिवार में आई खुशियों की गवाही दे रही हैं.कपूर खानदान में जश्न का माहौल है. बोनी कपूर की लाडली बेटी अंशुला कपूर दुल्हन बनने जा रही हैं. 2 अक्टूबर को परिवार की मौजदूगी में अंशुला ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से सगाई की. अंशुला की सगाई की इनसाइड फोटोज सामने आई हैं, जो दिल खुश कर देने वाली हैं.

अंशुला और रोहन ऑफिशियली एक-दूजे के होने वाले हैं. 2 अक्टूबर को दोनों ने सगाई करके एक-दूसरे संग आगे बढ़ने का वादा किया. अंशुला की इंगेजमेंट पिक्चर्स इंटरनेट पर छाई हुई हैं. इस बीच शनाया कपूर ने इंगेजमेंट की इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं.

तस्वीरों में संजय कपूर की वाइफ महीप बेटी शनाया को टाइटली होल्ड करे हुए दिख रही हैं. शनाया और महीप के चेहरे की खुशी बता रही है कि वो अंशुला की सगाई को लेकर काफी एक्साइटेड थीं. वहीं दूसरी फोटो में महीप और शनाया घर में हुए फंक्शन के खाने को एंजॉय करती दिखीं. वहीं तीसरी फोटो में शनाया के संग खुशी कपूर मस्ती करती नजर आईं.

अंशुला की रोका फोटोज ने इंटरनेट पर फेस्टिवल जैसा माहौल बना दिया है. कपूर खानदान को खुश देख इनके चाहने वालों का दिल खुशी से गदगद हो गया है. अंशुला की इंगेजमेंट पिक्चर्स कपूर खानदान की खुशियों की गवाही दे रही हैं. शनाया के अलावा जाह्नवी कपूर और सोनम कपूर भी बहन की सगाई पर छाई रहीं. सोनम और जाह्नवी दोनों ने अपने रॉयल लुक से फैन्स का ध्यान खींचा.

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की मुलाकात एक ऐप के जरिए हुई थी. रोहन पेशे से राइटर हैं और उन्होंने अंशुला पर अपने शब्दों को ऐसा जादू चलाया कि बात शादी तक पहुंच गई. इस साल उन्होंने अपनी लेडी लव को न्यूयॉर्क में रिंग पहनाकर शादी के लिए प्रपोज किया था.

कपूर फैमिली पहले से ही अंशुला की शादी को लेकर एक्साइटमेंट बयां कर चुकी है. रिपोर्ट्स हैं कि अंशुला और रोहन दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. फिलहाल आप इनकी इंगेजमेंट सेरेमनी एंजॉय करिए,

PUNJAB : मैंने समझाया था फिर भी…’, हाथ बांधकर बेटी को नहर में फेंककर मारने वाले पिता को नहीं है मलाल

0

अफेयर के शक में हाथ बांधकर बेटी को नहर में फेंकने वाले पिता को अपने किए पर मलाल भी नहीं है. पुलिस पूछताछ में उसने कहा कि मैंने उसे बहुत समझाया था. लेकिन वह नहीं मानी. जिसके चलते मुझे यह सब करना पड़ा.

पंजाब के फिरोजपुर में एक पिता ने अपनी बेटी का हाथ बांधकर नहर में फेंक दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. जिसका वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि मां, बेटी को नहीं फेंकने के लिए पिता के आगे हाथ जोड़ रही है. बावजूद इसके वह नहीं माना. साथ ही बेटी की जान लेने का पिता को कोई मलाल भी नहीं है.

बताया जाता है कि पिता को बेटी के अफेयर का शक था. जिसको लेकर उसने पहले बेटी की पिटाई की. इसके बाद गुरुवार की देर रात उसे लेकर नहर के पास पहुंचा. फिर उसके दोनों हाथों को बांध दिया और धक्का देकर नहर में फेंक दिया. इस दौरान का पिता ने खुद ही वीडियो भी फोन से बनाया. इस घटना से आहत मां रोने लगी और कहने लगी कि मेरी बेटी कहां चली गई.

इस पूरे मामले की जानकारी जब पुलिस को लगी तो पुलिस ने मामले की जांच कर पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया. सुरजीत सिंह ने आरोप कबूलते हुए कहा कि मैंने अपनी बेटी प्रीत कौर को समझाया था. लेकिन वह नहीं मानी. जिसके बाद मुझे यह कदम उठाना पड़ा.

पुलिस को आरोपी के रिश्तेदार ने ही शिकायत दी थी. जिसके बाद यह खुलासा हुआ. एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि आरोपी पिता सुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. इस मामले में वीडियो भी सामने आई थी और आगे की जांच की जा रही है. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने बेटी को इसके लिए समझाया भी था. लेकिन वह नहीं मानी. ऐसे में उसे अपने किए पर मलाल नहीं है.

MP : ब्लेड से काट लिया अपना प्राइवेट पार्ट, युवक ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बनाई झूठी कहानी, बोला- बदमाशों ने हमला किया है

0

MP के नरसिंहपुर जिले में एक युवक ने ब्लेड से अपने प्राइवेट पार्ट और जांघ पर वार कर खुद को घायल किया. इसके बाद उसने अपने भाई को फोन कर हमले की झूठी कहानी बनाई और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. नरसिंहपुर जिले में एक युवक पर हुए कथित हमले के मामले में पुलिस की जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. युवक ने नकाबपोश बदमाशों के हमले की झूठी कहानी गढ़ी थी, जबकि असलियत यह है कि उसने मानसिक तनाव और अवसाद में आकर खुद को घायल किया था.

दरअसल, गांगई निवासी युवक के भाई ने कुछ दिन पहले पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात 10 बजे एनटीपीसी रोड पर कुछ अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने बसंत पर हमला किया है.गाडरवारा अस्पताल पहुंचने पर घायल युवक ने बताया था कि मोटरसाइकिल और कार सवार 4-5 लोगों ने उसे रोका, मुंह पर कपड़ा बांधा, घसीटा और जान से मारने की नीयत से उसके प्राइवेट पार्ट और जांघ पर चाकू से हमला किया. इसी बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था.

हालांकि, पुलिस ने जब मामले की गहनता से जांच की तो सच्चाई सामने आई. पुलिस ने बताया कि युवक लंबे समय से शारीरिक कमजोरी और बीमारी से जूझ रहा था और इसी वजह से वह मानसिक तनाव और अवसाद (Depression) में था.घटना वाले दिन वह खुद ब्लेड लेकर एनटीपीसी रोड पहुंचा और अपने प्राइवेट पार्ट एवं जांघ पर वार कर खुद को घायल कर लिया. इसके बाद उसने अपने भाई को फोन किया और झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की.पुलिस जांच में साफ हुआ कि कथित हत्या का प्रयास सिर्फ एक मनगढ़ंत कहानी थी. असलियत यह कि युवक मानसिक तनाव और शारीरिक कमजोरी से परेशान होकर खुद को घायल कर बैठा.

- Advertisement -

News of the Day