Saturday, March 21, 2026
Home Blog Page 39

World : ईरान के सर्वोच्च नेता बने मोजतबा खामेनेई, IRGC और राष्ट्रपति से लेकर तीनों सेनाओं ने ली वफादारी की शपथ, ट्रंप हुए नाखुश

0

ईरान में मोजतबा हुसैनी खामेनेई अपने पिता आयतुल्लाह अली खामेनेई की गद्दी पर बैठ गए हैं. उन्हें देश का सर्वोच्च नेता बना दिया गया है. यह फैसला ट्रंप की धमकी के बावजूद लिया गया.ईरान के इतिहास में एक अहम पल आ गया है. आयतुल्लाह अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को देश का नया सर्वोच्च नेता बना दिया गया है. उनके पिता की मौत के कुछ दिन बाद ही ईरान के एक्सपर्ट्स असेंबली ने यह फैसला लिया. ईरान की 88 सदस्यों वाली धार्मिक संस्था असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने ‘निर्णायक वोट’ से मोजतबा खामेनेई को तीसरे सर्वोच्च नेता के रूप में चुना है. अब वह अपने पिता आयतुल्लाह खामेनेई की गद्दी पर बैठ गए हैं.

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही नाम की घोषणा हुई, ईरान की सेना, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) और राजनीतिक नेताओं ने तुरंत मोजतबा खामेनेई के प्रति निष्ठा की शपथ ली. IRGC ने बयान जारी करते हुए कहा, ‘हम नए नेता आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई के हुक्म का पालन करने और खुद को कुर्बान करने के लिए तैयार हैं. सेना के शीर्ष नेतृत्व ने पूरी वफादारी का वादा किया है.’ संसद के स्पीकर ने इसे ‘धार्मिक और राष्ट्रीय कर्तव्य’ बताया है. सुरक्षा प्रमुख ने कहा कि नया नेता इस मुश्किल वक्त में देश को सही दिशा दिखाने में सक्षम हैं.असेंबली ने मदरसों और यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट्स समेत पूरे देश से अपील की है कि वे नए नेता के पीछे एकजुट हो जाएं और देश की एकता बनाए रखें. मोजतबा खामेनेई 56 साल के हैं. वे लंबे समय से अपने पिता के ऑफिस में काम कर रहे थे और IRGC से बहुत करीबी रिश्ते रखते हैं. वे सार्वजनिक रूप से ज्यादा नहीं दिखते थे, लेकिन पीछे से बहुत ताकतवर माने जाते थे. उन्हें ‘पावर ब्रोकर’ और ‘गेटकीपर’ कहा जाता था.

मोजतबा 1980-88 तक 17-18 साल की उम्र में ईरान-इराक युद्ध के आखिरी दिनों में शामिल हुए थे. IRGC की हबीब इब्न मजाहिर बटालियन में सेवा दी थी. युद्ध के कई कमांडर बाद में IRGC में ऊंचे पदों पर पहुंचे. युद्ध के बाद मोजतबा कोम चले गए, जहां उन्होंने शिया धर्म की पढ़ाई की. कई कंजर्वेटिव विद्वानों के पास तालीम ली. आज उनकी रैंक हुज्जतुल इस्लाम है.

Business : मिडिल ईस्ट तनाव से लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 2400 अंक लुढ़का, निफ्टी भी हुई कम

0

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 9 मार्च की शुरुआत बेहद खराब रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड। भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 9 मार्च की शुरुआत बेहद खराब रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 1862.15 अंक या 2.36 प्रतिशत फिसल गया. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 77,056.75 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी गिरावट देखने को मिल रही है. निफ्टी 50 582.40 अंक या 2.38 फीसदी फिसलकर 23,868.05 के लेवल पर ओपन हुआ था.सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 2301 अंक की गिरावट के साथ 76,617 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 687 अंक फिसल गई थी और 23,762 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.

भारतीय शेयर मार्केट में शुक्रवार, 6 मार्च के कारोबारी दिन जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी. सेंसेक्स 1097.00 अंक या 1.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,918.90 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 315.45 अंक या 1.27 प्रतिशत फिसलकर 24,450.45 के लेवल पर बंद हुए थे.

बीएसई बास्केट से रिलायंस, सनफॉर्मा, एनटीपीसी और एचसीएल टेक टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो एटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और बजाज फिनसर्व रहे थे.निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 के शेयरों में गिरावट थी. निफ्टी आईटी के शेयरों में तेजी दर्ज की गई थी. शुक्रवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 6 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 24 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.

Bollywood : एडवांस बुकिंग में ही ‘धुरंधर 2’ ने रच दिया हे इतिहास

रणवीर सिंह की अपकमिंग स्पाई-एक्शन सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ ने अपनी प्रीमियर एडवांस बुकिंग को मिले ज़बरदस्त रिस्पॉन्स की वजह से, थिएटर में रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी, इस बॉलीवुड फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है और इसने अब तक के सबसे बड़े बॉलीवुड प्रीमियर का नया बेंचमार्क सेट करके एडवांस बुकिंग में इतिहास रच दिया है. रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को रिलीज होने में अभी 10 दिन बचे हैं और इसने पेड प्रीव्यू शो से ही तगड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं और बंपर कमाई भी कर डाली है.

फिल्म के 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीमियर शो के लिए एडवांस बुकिंग हाल ही में शुरू हुई और लगभग तुरंत ही ज़बरदस्त डिमांड देखी गई. रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म पहले ही शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस को प्रीमियर एडवांस बुकिंग में पीछे छोड़ चुकी है और अब ये स्त्री 2 के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को भी मात दे चुकी है.

बता दे कि सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने देश भर में 2 लाख से ज़्यादा टिकट बेचे डाले हैं
जिससे सिर्फ़ प्रीव्यू से ही इसने देशभर में फिलहाल 12.29 करोड़ रुपये की सेल कर ली है.
वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इसने प्रीव्यू शो की एडवांस बुकिंग से 18.1 करोड़ कमा लिए हैं.
इसमें सभी 5 भाषाओं – हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और तमिल – की कुल प्री-सेल शामिल है.
अभी प्रीमियर प्री-सेल्स में सबसे ज़्यादा क्रेज़ महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है, दिल्ली और गुजरात दूसरे बड़े सर्किट में से हैं.

धुरंधर (2025) की सीक्वल धुरंधर 2 एक इंडियन स्पाई एजेंट हमज़ा अली के अतीत को दिखाएगी, जिसका असली नाम जसकीरत सिंह रंगी है. इसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और गौरव गेरा जैसे कलाकार हैं. यह गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद-उल-फितर के फेस्टिव सीजन में 19 मार्च, 2026 को दुनिया भर के थिएटर में रिलीज़ होंगी।

Sports : टी20 वर्ल्ड कप जित ने के बाद धोनी का पोस्ट छाया, कोच गौतम गंभीर को लेकर क्या कहा

0

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद एमएस धोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर टीम इंडिया को बधाई देते हुए गौतम गंभीर के लिए खास संदेश लिखा. उन्होंने कहा कि कोच साहब की मुस्कान उन पर बहुत अच्छी लगती है.भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक जीत के बाद जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है, वहीं इस जीत के बाद एक खास संदेश ने भी लोगों का ध्यान खींचा है. भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए हेड कोच गौतम गंभीर के लिए एक खास संदेश साझा किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया. इस शानदार जीत के बाद धोनी ने इंस्टाग्राम पर टीम को बधाई दी और खास तौर पर गौतम गंभीर के लिए एक मजेदार लेकिन दिल छू लेने वाला संदेश लिखा.धोनी ने अपने पोस्ट में टीम इंडिया, सपोर्ट स्टाफ और दुनियाभर के भारतीय क्रिकेट फैंस को बधाई दी. उन्होंने लिखा कि अहमदाबाद में इतिहास बनते देखना बहुत खास रहा और टीम का प्रदर्शन शानदार था. इसी पोस्ट में धोनी ने गौतम गंभीर को लेकर भी एक खास लाइन लिखी, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया. उन्होंने कहा कि “कोच साहब की मुस्कान उन पर बहुत अच्छी लगती है और मुस्कान के साथ उनकी तीव्रता एक खतरनाक कॉम्बिनेशन बनाती है. आप सब इस पल को सेलीब्रेट करें. (बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही बेहतर है… चैंपियन गेंदबाज).”

गौतम गंभीर को आमतौर पर मैदान पर गंभीर और शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है. ऐसे में धोनी का यह हल्का-फुल्का संदेश फैंस को काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और संजू सैमसन ने शानदार अर्धशतक लगाए. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया. जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लेकर न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को झकझोर दिया, जबकि अक्षर पटेल ने तीन विकेट झटके. न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ही सिमट गई और भारत ने मैच आसानी से जीत लिया.

जसप्रीत बुमराह को फाइनल में शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला.

LIFESTYLE : शीतला अष्टमी कब है, जानिए बासी भोजन का भोग लगने वाले बसोड़ा पर्व की परंपरा

0

चैत्र महीन के कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर शीतला अष्टमी मनाई जाती है. इस साल शीतला अष्टमी 11 मार्च को है. इस दिन शीतला माता की पूजा होती है और उन्हें बासी भोजन का भोग लगाया जाता है.होली के बाद शीतला अष्टमी का पर्व मनाया जाता है. यह होलिका दहन के आठवें दिन और चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाने वाला प्रमुख पर्व है. विशेषकर उत्तर भारत जैसे राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों में यह पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है.

इस साल शीतला अष्टमी 11 मार्च 2026 को पड़ रही है. अष्टमी तिथि की शुरुआत 11 मार्च रात 01:54 पर हो जाएगी और 12 मार्च सुबह 04:19 तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार 11 मार्च को शीतला अष्टमी का व्रत और पूजन किया जाएगा. पूजा के लिए 11 मार्च को सुबह 6 बजकर 36 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 27 मिनट तक का समय रहेगा.

आमतौर पर लगभग हरेक पूजा-पाठ मे शुद्ध और ताजा भोग लगाया जाता है. लेकिन शीतला माता को बासी भोजन का भोग लगाने की परंपरा है. बासी और ठंडा भोजन का भोग लगाने पर माता प्रसन्न होती हैं. इसलिए शीतला अष्टमी के दिन चूल्हा नहीं जलाया जाता है. सप्तमी तिथि पर ही घरों में पुरी, पकौड़ी, कढ़ी, मीठे चावल, हलवा, आदि जैसे व्यंजन तैयार किए जाते हैं और अगले दिन शीतला अष्टमी पर इन चीजों का भोग लगाया जाता है. बासी भोजन का भोग लगने के कारण इस पर्व को कई स्थानों पर ‘बसौड़ा’ या ‘बासोड़ा’ जैसे नामों से भी जाना जाता है. शीतला अष्टमी पर शीतला माता को बासी भोजन का भोग लगाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है.

धार्मिक मान्यता के अनुसार, शीतला अष्टमी के दिन शीतला माता की पूजा होती है. शीतला माता को रोग-शोक और विशेषकर चेचक व त्वचा रोगों से रक्षा करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है. ‘शीतला’ शब्द का अर्थ होता है शीतलता प्रदान करने वाली देवी. लोक मान्यता के अनुसार, शीतला माता के आशीर्वाद से ही घर-परिवार में स्वास्थ्य और सुख-शांति बनी रहती है.

NATIONAL : लग्जरी कार शोरूम पर फायरिंग, हिमांशु भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी, धमकी भरा पोस्ट वायरल

0

गुरुग्राम में पुरानी लग्जरी गाड़ियों के मशहूर शोरूम ‘बिग बॉय टॉयज’ (BBT) पर हुई फायरिंग के मामले में हिमांशु भाऊ गैंग ने जिम्मेदारी ली है. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गैंग ने शोरूम मालिक जतिन आहूजा को धमकी देते हुए कर्मचारियों और ग्राहकों को भी आगाह किया है.

गुरुग्राम में महंगी सेकेंड हैंड लग्जरी कारों के शोरूम ‘Big Boy Toyz’ (BBT) पर दिनदहाड़े फायरिंग का मामला सामने आया है. रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से किए गए इस हमले में शोरूम का एक कर्मचारी घायल हो गया है. इस घटना की जिम्मेदारी कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग ने ली है. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

फायरिंग की घटना के बाद हिमांशु भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इस घटना की जिम्मेदारी ली है. गैंग द्वारा साझा की गई पोस्ट में लिखा है कि कल जो गुरुग्राम के BBT पर गोलियां चली हैं, वो मैंने- हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुर ने चलवाई हैं.

गैंग ने सीधे तौर पर शोरूम मालिक जतिन आहूजा का नाम लेते हुए कहा कि जतिन को शायद पहले बात समझ नहीं आई थी तो अब ये समझ गया तो ठीक है, नहीं तो इसके शोरूम पर आए कोई भी कर्मचारी हो या ग्राहक अपनी तैयारी करके आए.

पोस्ट में चेतावनी दी गई है कि अगली बार गोली किसी को भी लग सकती है और गैंग इसके लिए जिम्मेदारी नहीं होगा.पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम में कल महंगी सेकेंड हैंड गाड़ियों के शोरूम BBT में फायरिंग की सूचना मिली थी. इस घटना में शोरूम का एक कर्मचारी भी घायल हुआ है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि हिमांशु भाऊ और कौशल चौधरी शोरूम मालिक को लगातार धमकियां दे रहे हैं. पिछले डेढ़ साल से शोरूम के मालिक को एक्सटॉर्शन की कॉल आ रही थी. पुलिस ने बताया कि पिछले दो साल से शोरूम पर पुलिस तैनात है और शोरूम मालिक को भी सुरक्षा मिली हुई है.वहीं, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के बावजूद शनिवार को हुई इस फायरिंग ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पुलिस ने बताया कि घायल कर्मचारी का इलाज जारी है और पुलिस अब इस सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुटी है. गुरुग्राम पुलिस ने इलाके में सुरक्षा और कड़ी कर दी है.

ENTERTAINMENT : देवोलीना भट्टाचार्जी अभी नहीं करेंगी कमबैक, बोलीं- ये फेज मेरे बेबी के लिए है

एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने शो साथ निभाना साथिया में गोपी बहू का रोल प्ले किया था. इस रोल ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया था. देवोलीना ने फिलहाल टीवी की दुनिया से दूरी बनाई हुई है. वो अपनी फैमिली पर ध्यान दे रही हैं. कुछ समय पहले देवोलीना मां बनी. वो बेटे की मां हैं. फिलहाल वो बेटे की परवरिश पर पूरा ध्यान दे रही हैं.

अब एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में कमबैक को लेकर रिएक्ट किया है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे के साथ वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में देवोलीना बेटे संग खेलती नजर रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा- ”क्या आपने काम करना छोड़ दिया है? आप काम कब शुरू करेंगी? अब आपको काम पर वापस आना चाहिए.’ मैं कुछ समय से ये सारे सवाल सुन रही हूं. मैं समझ सकती हूं कि ऐसे सवाल क्यों आ रहे हैं. काम मेरी जिंदगी का हमेशा से बड़ा हिस्सा रहा है. मैं जो भी करती हूं उसमें अपना 100 परसेंट देती हूं. लेकिन फिलहाल जिंदगी ने मुझे एक ऐसा रोल दिया है जो इससे भी ज्यादा मांगता है. वो है मदरहुड.”

आगे देवोलीना भट्टाचार्जी ने कहा, ‘ये वो मोमेंट्स हैं जिनके लिए मैंने हमेंशा से प्रार्थना की है. प्यारी सी हंसी, छोटे-छोटे माइलस्टोन, वो कम्फर्ट जो मेरे बच्चे को मेरी बाहों में मिलता है. मैं जिंदगी में हमेशा अपना बेस्ट देने की कोशिश करती हूं. लेकिन मदरहुड को 100 परसेंट नहीं 500 परसेंट चाहिए होता है. फिलहाल मेरे बेटे को मेरी जरुरत है किसी भी और चीज से. बेटे के साथ रहना मैंने प्यार और बिना किसी माफी के चुना है. मैं जानती हूं जब सही समय होगा काम भी शुरू हो जाएगा. लेकिन ये फेज मेरे बेबी के लिए है. मैं इसके साथ कॉम्प्रोमाइज नहीं करना चाहती हूं.’

NATIONAL : रामनगरी अयोध्या में टीम इंडिया की जीत के लिए यज्ञ, IND vs NZ फाइनल से पहले विशेष अनुष्ठान

0

अयोध्या के विश्व विराट विजय राघव मंदिर में टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष यज्ञ और हवन किया गया. अहमदाबाद में आज शाम को फाइनल मुकाबला खेला जाना है.

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अयोध्या में टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष यज्ञ और हवन अनुष्ठान किया जा रहा है. 8 मार्च को भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले से पहले संत-महात्माओं ने मंदिर में पूजा-पाठ कर टीम की विजय की कामना की. यह अनुष्ठान अयोध्या के विश्व विराट विजय राघव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया जा रहा है.

अयोध्या के विश्व विराट विजय राघव मंदिर में भगवान राघवेंद्र सरकार के समक्ष संतों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है. मंदिर परिसर में सुबह से ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन और अनुष्ठान शुरू किया गया. संत-महात्मा भगवान राम और बजरंगबली से टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद हैं. सभी लोग मिलकर भारतीय टीम की सफलता के लिए भगवान से आशीर्वाद मांग रहे हैं. संतों का कहना है कि खेल में मेहनत के साथ आस्था भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

संतों का कहना है कि इससे पहले भी बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से पहले इसी मंदिर में हवन और पूजा-पाठ किया गया था. उनका विश्वास है कि इन अनुष्ठानों के बाद भारतीय टीम ने कई महत्वपूर्ण मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. इसी विश्वास के साथ एक बार फिर संतों और श्रद्धालुओं ने टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष यज्ञ का आयोजन किया है. उनका कहना है कि यह अनुष्ठान केवल खेल के लिए नहीं बल्कि देश की प्रतिष्ठा और सम्मान से भी जुड़ा है.

बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भी इसी तरह पूजा-पाठ और यज्ञ का आयोजन किया गया था. उस मैच में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. इसके बाद रामनगरी में उत्साह और आस्था दोनों और बढ़ गई है.अब फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जाएगा. अयोध्या के संतों और श्रद्धालुओं की कामना है कि टीम इंडिया जीत हासिल कर एक बार फिर विश्व कप अपने नाम करे और देश का गौरव बढ़ाए.

MAHARASHTRA : मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने किया सुसाइड, NCP नेता पर केस दर्ज

0

महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक प्राइवेट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की 25 साल की स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया. जिसके बाद पुलिस ने एक लोकल NCP लीडर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक एक छात्रा जिसके माता-पिता ईंट भट्टे में मज़दूरी करते हैं, पिछले दो साल से शहर के हुडको इलाके में एक प्राइवेट हॉस्टल में रह रही थी.

सेकंड ईयर की स्टूडेंट शुक्रवार को अपने हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली. पुलिस ने बताया कि हॉस्टल NCP लीडर जीवन घोगरे पाटिल का है, जो नांदेड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में विपक्ष के पूर्व नेता थे. पुलिस को दी गई शिकायत में छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि हॉस्टल मालिक पिछले आठ से दस महीनों से उनकी बेटी पर बकाया हॉस्टल फीस के लिए बार-बार दबाव डाल रहा था.

पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि वह अक्सर बकाया फीस मांगता था और मेरी बेटी को मानसिक रूप से परेशान करता था. दबाव न सह पाने के कारण, उसने यह कदम उठाया. एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर नांदेड़ ग्रामीण पुलिस ने घोगरे पाटिल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने कहा कि हॉस्टल में 40 से ज़्यादा लड़कियां रह रही हैं. हर स्टूडेंट हर महीने लगभग 2,500 रुपये देती है. वहीं कुछ छात्राओं से इससे भी ज्यादा रेंट लिया जाता है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

NATIONAL : विदाई समारोह बना अश्लील डांस पार्टी! छात्राओं संग थिरके टीचर, Video वायरल होते ही हेडमास्टर सस्पेंड

0

गढ़वा जिले के मेराल स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहबरिया में विदाई समारोह के दौरान डीजे पर अश्लील गाने बजाने और छात्राओं के साथ डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है. जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा ने प्रभारी प्रधानाध्यापक कुंदन कुमार रंजन को निलंबित कर दिया. वहीं, दो शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है.

झारखंड के गढ़वा जिले में एक सरकारी स्कूल में अनुशासनहीनता का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. मेराल अंचल स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहबरिया में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्राओं के विदाई समारोह के दौरान स्कूल परिसर में डीजे लगाकर अश्लील गाने बजाने और उन पर डांस करने का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने इसे गंभीरता से लिया.

मामले की जानकारी मिलने के बाद गढ़वा के जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा ने जांच के आधार पर कार्रवाई शुरू की. जांच में सामने आया कि समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में अशोभनीय और अश्लील गीत बजाए गए और छात्राओं के साथ प्रभारी प्रधानाध्यापक तथा कुछ शिक्षकों ने डांस किया. इसे विद्यालय की गरिमा और शैक्षणिक वातावरण के खिलाफ माना गया.

प्रथम दृष्टया आरोपों को गंभीर मानते हुए झारखंड सरकारी सेवक नियमावली, 2016 के तहत प्रभारी प्रधानाध्यापक कुंदन कुमार रंजन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, गढ़वा निर्धारित किया गया है.इसके साथ ही राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश के अनुसार निलंबन अवधि में उन्हें मुख्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करानी होगी. विभागीय नियमों के तहत निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा.

इस मामले में सहायक शिक्षक पुरुषोत्तम पंडित और सुबेश्वर राम का आचरण भी अनुचित पाया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने झारखंड सहायक अध्यापक सेवाशर्त नियमावली, 2021 के तहत इसे शिक्षक आचरण के खिलाफ गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए दोनों शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है.

संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए दो दिनों के भीतर कृत कार्रवाई की रिपोर्ट जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना, गढ़वा को उपलब्ध कराई जाए. इसकी एक प्रति जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को भी भेजने के लिए कहा गया है.

जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रज़ा ने साफ कहा है कि विद्यालयों में अनुशासन, नैतिकता और शिक्षा के अनुकूल माहौल बनाए रखना विभाग की सबसे बड़ी प्राथमिकता है.उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्कूलों में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता या शिक्षक की मर्यादा के खिलाफ आचरण को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

- Advertisement -

News of the Day