Sunday, May 3, 2026
Home Blog Page 395

NATIONAL : मां-बाप ने नवजात को जंगल में छोड़ा, ऊपर रख दिए पत्थर… दहला देगी शिक्षक पति-पत्नी की करतूत……

0

छिंदवाड़ा के नांदनवाड़ी गांव में शिक्षक दंपति ने चौथे बच्चे के जन्म पर नौकरी जाने के डर से 3 दिन के नवजात को जंगल में पत्थर से दबाकर छोड़ दिया. राहगीर की सूचना पर पुलिस ने बच्चे को बचाकर अस्पताल भेजा. जांच में माता-पिता बबलू और राजकुमारी डांडोलिया दोषी पाए गए. दोनों को गिरफ्तार कर धारा 307 सहित जेल भेज दिया गया.

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक निर्दयी माता पिता अपने 3 दिन के नवजात बच्चे को जंगल में पत्थर से दबाकर लावारिस हालत छोड़कर चले गए. आरोपी पिता शिक्षक है और चौथे बच्चे को जन्म देने पर उसे नौकरी जाने का डर सता रहा था जिस वजह से उसने इतना भयानक कदम उठा लिया.

दरअसल, पूरा मामला धनोरा चौकी के अंतर्गत ग्राम नांदनवाड़ी का है . रविवार रात्रि को पुलिस को एक राहगीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि रोड घाट के जंगल में पत्थरों के पास 2- 3 दिन का नवजात मिला है . चौकी प्रभारी और उनकी टीम तस्दीक करने पहुंची तो नवजात शिशु को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया था जिसके बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया. इधर पुलिस ने नवजात के माता पिता को खोज निकाला और माता पिता पर 93 बीएनएस की कायमी कर न्यायालय से जेल भेज दिया गया है.

बता दें की आरोपी माता पिता बबलू डांडोलिया एवं राजकुमारी डांडोलिया ग्राम सिधौली थाना तामिया निवासी हैं. वे अमरवाड़ा में रहकर ग्राम नांदनवाड़ी में प्राथमिक शाला में वर्ग 3 में शिक्षक हैं. अपनी चौथी संतान होने से नौकरी से सस्पेंड (सेवा समाप्त) होने के डर से पति पत्नी अपने ने नवजात शिशु को नांदनवाड़ी के जंगल में छोड़ दिया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय से जेल भेज दिया है.

अमरवाड़ा एसडीओपी कल्याणी बरकडे का कहना है कि हमें सूचना मिली थी कि एक नवजात शिशु रोड घाट के पास जंगल में पत्थर के नीचे मिला है उसकी तस्दीक के लिए चौकी प्रभारी को भेजा गया था. हमें जैसे ही नवजात शिशु मिला हमने प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. उसके बाद शिशु को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया.

बटकाखापा टीआई अनिल राठौर ने बताया कि पकड़े गए मास्टर बबलू ने पूछताछ में बताया कि मेरे 3 बच्चे थे, चौथा और हो गया तो मेरी नौकरी चली जाएगी, इस डर के कारण बच्चे को पत्थर में दबा दिया था. शिक्षक ने अपना अपराध स्वीकार किया है. उसके बच्चों में एक आठ साल का, दूसरा 6 साल का और तीसरा 4 साल के हैं. अब हमने इनको गिरफ्तार करके न्यायालय भेज दिया है. उसमें धारा 307बढ़ा दी गई है. आरोपी नंदनवाड़ी में शिक्षक था और 2009 में उसने नौकरी ज्वाइन की है .

BHAKTI : दशहरा के दिन क्यों किया जाता है शमी के पेड़ का पूजन? जानें क्या है महत्व

0

हिंदू धर्म के अनुसार, विजयादशमी के दिन प्रदोषकाल में शमी वृक्ष का पूजन अवश्य किया जाना चाहिए. साथ ही विजयादशमी के दिन प्रदोषकाल में शमी वृक्ष के समीप जाकर उसे प्रणाम करें. उसके बाद शमी वृक्ष की जड़ में गंगा जल अर्पित करें और दीप जलाएं.

आज पूरे देश में दशहरा मनाया जा रहा है. नवरात्र की पूर्णता के साथ ही विजयादशमी का पर्व पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. यह त्योहार हमें यह संदेश देता है कि चाहे अंधकार कितना भी गहरा क्यों न हो, अंत में प्रकाश की ही जीत होती है. रामायण की कथा से जुड़ा यह दिन श्रीराम द्वारा लंकापति रावण के वध की याद दिलाता है. इसलिए इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व भी कहा जाता है. इस दिन पूरे देश में रावण दहन होता है और लोग यह संकल्प लेते हैं कि वे अपने भीतर की नकारात्मकताओं को खत्म करके सच्चाई और सदाचार के मार्ग पर चलेंगे.

विजयादशमी पर केवल रावण दहन ही नहीं, बल्कि कई विशेष धार्मिक परंपराएं भी निभाई जाती हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों में शस्त्र पूजन, शमी वृक्ष की पूजा और कुछ जगहों पर अश्व पूजन भी किया जाता है. खासकर शमी वृक्ष की पूजा का महत्व शास्त्रों में विस्तार से बताया गया है. ऐसा माना जाता है कि विजयादशमी पर शमी पूजा करने से शत्रु बाधा समाप्त होती है, जीवन में सुख-समृद्धि आती है और विजय प्राप्ति का मार्ग खुलता है.

  • सबसे पहले शमी वृक्ष के पास जाकर प्रणाम करें.
  • वृक्ष की जड़ में गंगाजल, नर्मदा जल या शुद्ध जल अर्पित करें.
  • इसके बाद शमी वृक्ष के सामने दीपक जलाएं.
  • फिर, वृक्ष के नीचे कोई प्रतीकात्मक शस्त्र रखें और धूप, दीप, नैवेद्य, आरती से पंचोपचार या षोडशोपचार विधि से पूजा करें. पूजा के बाद हाथ जोड़कर यह प्रार्थना करें.

दशहरा पर करें शमी के वृक्ष से जुड़े उपाय

ग्रह दोष- शमी के पेड़ की पूजा करने से ग्रह दोष दूर होते हैं. इसकी पूजा से भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं और भक्तों को उनकी उपासना का फल देते हैं.

तिजोरी में रखें शमी के पत्ते- दशहरे के पर्व पर शमी के पेड़ को पूजना बहुत ही लाभकारी माना जाता है. माना जाता है कि इस दिन शमी को पूजने के बाद उसकी पत्तियां तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रख देना चाहिए.

प्रदोष काल में शमी पूजन का महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार, विजयादशमी पर शमी पूजन का श्रेष्ठ समय प्रदोष काल माना गया है. प्रदोष काल वह अवधि होती है जब सूर्यास्त से लगभग एक घंटा पहले से लेकर सूर्यास्त के बाद एक घंटे तक का समय होता है. कहा जाता है कि इस विशेष समय में शमी वृक्ष की पूजा करने से पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है और साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

शमी की पत्तियां क्यों मानी जाती हैं शुभ?

पूजा संपन्न होने के बाद यदि शमी वृक्ष के नीचे खुद से गिरी हुई पत्तियां दिखें तो उन्हें आशीर्वाद स्वरूप ग्रहण करना चाहिए. ध्यान रहे कि वृक्ष से पत्तियां तोड़नी नहीं हैं, केवल गिरी हुई पत्तियां ही उठानी हैं. इन पत्तियों को लाल वस्त्र में बांधकर हमेशा अपने पास रखने की परंपरा है. मान्यता है कि ऐसा करने से शत्रु पर विजय मिलती है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं.

ENTERTAINMENT : ‘वो कंटेंट के लिए कुछ भी करेगी’ धनश्री को मनीषा रानी से हुई जलन? पीठ-पीछे करने लगीं बुराई

0

राइज एंड फॉल में मनीषा रानी की एंट्री ने शो का माहौल बदल दिया है. मनीषा ने धनश्री के गेम प्लान को सबके सामने ला दिया है. शो में धनश्री और मनीषा के बीच अलग ही टशन देखने को मिल रहा है.

मनीषा रानी अपने चाहने वालों को कभी निराश नहीं करती हैं. मनीषा जिस भी शो में जाती हैं अपने देसी अंदाज से सबको दीवाना बना लेती हैं. उनके आगे कई बड़े-बड़े चेहरे भी फीके लगते हैं. अब वो राइज एंड फॉल में कई लोगों की लाइमलाइट छीनती दिख रही हैं. यही वजह है कि धनश्री वर्मा पीठ-पीछे मनीषा की बुराई करने में लगी हुई हैं.

राइज एंड फॉल शुरू हुए दो हफ्ते हो चुके हैं, लेकिन अब तक धनश्री ने अकेले गेम खेलना शुरू नहीं किया है. वो अरबाज पटेल के सहारे गेम में आगे बढ़ रही हैं. लेकिन मनीषा रानी के आने के बाद उनके गेम पर असर पड़ता दिखता है. मनीषा ने आते ही उनका गेम बिगाड़ना शुरू कर दिया है. शो के कंटेस्टेंट और ऑडियंस की अटेंशन धनश्री से मनीषा पर शिफ्ट हो रही है.

शो में लगे कैमरे मनीषा रानी को कैप्चर कर रहे हैं. सभी लोगों का फोकस अचानक मनीषा पर शिफ्ट होना धनश्री को रास नहीं आया. वो मुंह पर मनीषा से हंस कर बात करती हैं, लेकिन पीठ-पीछे उनकी बुराई करती दिख रही हैं. धनश्री मनीषा का जिक्र करते हुए आदित्य से कहती हैं कि ‘वो कंटेंट के लिए कुछ भी करेगी. पिछले शो (झलक दिखला जा) में भी उसने यही किया था.’

आदित्य के बाद धनश्री, अरबाज, अर्जुन और आकृति को भी मनीषा के बारे में भड़काती नजर आईं. वो कहती हैं कि ‘शो में आने से पहले आखिरी बात मेरी मनीषा रानी से हुई थी. उसका मुझे लंबा-चौड़ा वॉइस नोट आया था कि आप ये शो कर रही हो. मैं चाहती हूं कि आप जीत कर आओ. इस साल मैं आपके गणपति पर नहीं आ पाई.’

धनश्री का कहना है कि मनीषा उनकी पॉपुलैरिटी से डरती हैं. वहीं मनीषा शो में धनश्री को अच्छा दोस्त मानती हैं. वो बात अलग है कि शो में आकर उन्होंने धनश्री के गेम प्लान सबके सामने ला दिया है. मनीषा के प्रति धनश्री की सोच देखकर जनता भी हैरान है. धनश्री की बातों से साफ झलकता है कि कहीं ना कहीं उन्हें मनीषा के आने से अपने गेम को लेकर डर लग रहा है.

Dusshera Special Recipes: यूपी से लेकर बंगाल और गुजरात तक, जानें दशहरा पर बनने वाली पारंपरिक रेसिपीज

दशहरा पर अलग-अलग राज्यों की पारंपरिक रेसिपीज का मजा लें. यूपी की दाल पराठा-खीर, कर्नाटक का मीठा डोसा, बंगाल का रसगुल्ला और गुजरात की जलेबी-फाफड़ा जैसे खास व्यंजन त्योहार को और भी यादगार बनाते हैं.

भारत में सभी त्योहारों पर अलग-अलग चीजें होती हैं, जो उन्हें खास बनाती हैं. हालांकि, जो एक चीज हर त्योहार में एक जैसी होती है, वो स्वादिष्ट पकवान हैं. कोई भी भारतीय त्योहार खाने के बिना अधूरा लगता है. हर त्योहार पर कुछ खास व्यंजन बनाए जाते हैं, जो परिवार को एक साथ बैठकर खाने का मौका देते हैं और दिन को यादगार बना देते हैं. ऐसा ही एक त्योहार दशहरा है, जिसे विजयादशमी भी कहते हैं. इस साल यह दशहरा 02 अक्टूबर को मनाया जाएगा. हर राज्य में इस दिन अलग-अलग पारंपरिक डिशेज बनती हैं और हर डिश का एक अलग महत्व होता है. आज हम आपको दशहरा पर अलग-अलग प्रदेशों में बनने वाली खास रेसिपीज के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप घर पर ट्राई कर सकते हैं. चलिए जानते हैं.

दाल पराठा और खीर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश में दशहरा पर दाल पराठा और खीर बनाई जाती है. पराठा जहां चना दाल और मसालों को मिलाकर बनाया जाता है. दूध और चावल से बनने वाली खीर त्योहार का स्वाद दोगुना कर देती है. माना जाता है कि इस दिन इन्हें खाने से घर में सौभाग्य, सेहत और खुशहाली आती है.

मोतीचूर के लड्डू: भगवान हनुमान को मोतीचूर के लड्डू बहुत ज्यादा पसंद है. दशहरे पर लोग छोटे-छोटे बूंदी के दानों और देसी घी से बने ये लड्डू उन्हें चढ़ाते हैं. माना जाता है कि इस दिन लड्डू खाने से जीवन में मिठास और खुशियां बढ़ती हैं.

मीठा डोसा (कर्नाटक): कर्नाटक में दशहरे के खास अवसर पर मीठा डोसा बनाया जाता है. इसे चावल का आटा, गेहूं का आटा, गुड़ और नारियल मिलाकर तैयार किया जाता है. ये कर्नाटक में प्रसाद के रूप में भी चढ़ाया जाता है और हेल्दी-स्वादिष्ट भी होता है.

पान: उत्तर प्रदेश और बिहार में दशहरे पर पान खाने की परंपरा है. इतना ही नहीं भगवान हनुमान को पान चढ़ाना शुभ माना जाता है. ये प्रेम और सम्मान का प्रतीक भी है और अच्छाई की जीत का संदेश देता है.

दही: भारत के कई हिस्सों में नया काम शुरू करने से पहले दही-चीनी खाने की परंपरा है. दशहरे पर भी ऐसा ही किया जाता है. ओडिशा में महिलाएं रावण दहन से पहले देवी दुर्गा को भिगोए हुए चावल और दही का भोग लगाती हैं.

रसगुल्ला (बंगाल): पश्चिम बंगाल में दशहरा रसगुल्लों के बिना अधूरा है. छेना और चीनी की चाशनी से बने ये नरम-नरम रसगुले सौभाग्य का प्रतीक माने जाते हैं. त्योहार पर इन्हें अलग-अलग फ्लेवर में खाया जाता है.

जलेबी और फाफड़ा (गुजरात): गुजरात में दशहरे की असली रौनक जलेबी और फाफड़ा के बिना नहीं आती. कहते हैं भगवान राम को भी जलेबी (जिसे पहले शशकुली कहते थे) बहुत पसंद थी और उन्होंने विजय के दिन इसका आनंद लिया था. माना जाता है बेसन से बने फाफड़े को जलेबी के साथ खाने से समृद्धि आती है.

NATIONAL : शातिर चोरनी… ज्वेलरी शोरूम में ग्राहक बनकर आई, देखते-देखते 6 लाख का हार ले उड़ी

0

बुलंदशहर में ग्राहक बनकर आए एक महिला और पुरुष ने एक ज्वेलरी शोरूम से 6 लाख रुपये का सोने का हार चुरा लिया. शाम को स्टॉक चेक करने पर 6 तोले सोना कम मिला. सीसीटीवी फुटेज में खुलासा हुआ कि महिला ने हार को अपनी साड़ी के नीचे छिपाकर चोरी को अंजाम दिया था. इस घटना के बाद शोरूम मालिक ने पुलिस में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक ज्वेलरी शोरूम में चोरी की हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. ग्राहक बनकर आए एक महिला और पुरुष ने बड़ी सफाई से 6 लाख रुपये का सोने का हार चुरा लिया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

आपको बता दें कि यह घटना बुलंदशहर के एक ज्वेलरी शोरूम में हुई. एक महिला और एक पुरुष ग्राहक बनकर आए और सोने का हार चुरा लिया. घटना को उन्होंने बड़ी चालाकी से अंजाम दिया. शोरूम मालिक ने शाम को स्टॉक चेक किया तो 6 तोले सोना कम मिला. सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि एक महिला ने सोने के हार को साड़ी के नीचे छिपाकर चोरी की है. इस घटना से शोरूम मालिक को करीब 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

ज्वेलरी शोरूम के मालिक गौरव पंडित ने बताया कि जब उन्होंने सोने का वजन चेक किया तो 6 तोले सोना कम मिला, जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये है. इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी, जिसमें एक महिला और एक पुरुष हार खरीदने के बहाने शोरूम में आए थे. फुटेज में साफ दिख रहा है कि महिला ने बड़ी चालाकी से हार को अपनी साड़ी के नीचे दबा लिया और वहां से निकल गई. पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है.

सहायक पुलिस अधीक्षक नगर ऋजुल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही महिला और पुरुष चोरों को पकड़ लेगी. इस तरह की घटनाएं अक्सर बड़े शहरों में होती हैं, लेकिन बुलंदशहर जैसे शहर में यह एक चिंताजनक विषय है. पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं.

PUNJAB : ‘मम्मी दादी को मत मारो’, बहू ने सास को मारे थप्पड़, पोते ने बना लिया वीडियो

0

पंजाब के गुरदासपुर जिले के कोठे गांव में बहू द्वारा बुजुर्ग सास की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में बहू बाल पकड़कर सास को खींचती और थप्पड़ मारती दिख रही है. पोता इस घटना का वीडियो बना रहा है. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है और महिला आयोग ने स्वत संज्ञान लेकर रिपोर्ट मांगी है.

पंजाब के गुरदासपुर जिले के कोठे गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बहू ने अपनी बुजुर्ग सास की बेरहमी से पिटाई की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद पुलिस और महिला आयोग हरकत में आया.वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बुजुर्ग महिला जमीन पर बैठी हुई है और बहू उसके बाल पकड़कर जोर से खींच रही है. इसके बाद वह स्टील का गिलास फेंकती है और बार-बार थप्पड़ मारती है. बुजुर्ग महिला पूरी तरह से बेबस नजर आती है और अपने बेटे से बचाने की गुहार लगाती है.

इस दौरान उसका पोता वहीं खड़ा होकर पूरी घटना का वीडियो बनाता रहा. वीडियो में पोता मां से कहता है कि दादी को मत मारो, लेकिन उसने बीच में आकर रोकने की कोशिश नहीं की. मारपीट के बाद बुजुर्ग महिला की सांसें तेज हो गईं और वह बुरी तरह घबरा गई.मामला तिब्बड़ पुलिस स्टेशन तक पहुंचा है और शिकायत दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है और आरोपों की पुष्टि के लिए गवाहों से पूछताछ की जा रही है. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पंजाब राज्य महिला आयोग ने स्वत संज्ञान लिया है.

आयोग ने एसएसपी गुरदासपुर को पत्र लिखकर इस मामले की जांच किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से कराने को कहा है. साथ ही 2 अक्टूबर तक एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी गई है. यह घटना न सिर्फ गांव में बल्कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग बुजुर्ग महिला के साथ हुई मारपीट की निंदा कर रहे हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

ENTERTAINMENT : राखी सावंत का कैसा हो गया हाल, पहचान नहीं पाए फैंस, बालिका वधू फेम अविका गोर की शादी में लगाए ठुमके

0

राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो ब्लैक साड़ी में नजर आ रही हैं. राखी का लुक काफी बदला बदला दिखा. फैंस उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं.ड्रामा क्वीन राखी सावंत काफी समय से दुबई में थीं, लेकिन अब वो इंडिया वापस आ गई हैं. इंडिया आते ही राखी चर्चा में आ गई हैं. दरअसल, मंगलवार को राखी को रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा के सेट पर देखा गया. वो बालिका वधू फेम अविका गोर और मिलिंद चंदवानी की शादी के जश्न का हिस्सा बनने आई थीं.

इस बार राखी का लुक काफी बदला बदला सा था. उन्हें लोग पहचान ही नहीं पा रहे थे. राखी ने ब्लैक कलर की शिमरी साड़ी पहन रखी थी. साथ ही नेकलेस और हैवी ईयररिंग्स और मांग टीका भी पहना. उन्होंने हैवी कर्ली हेयर लुक कैरी किया. इस नए लुक में वो छा गईं.

राखी सावंत काफी पतली भी लग रही थीं. उनका ट्रांसफॉर्मेशन चर्चा में हैं. उन्होंने पैपराजी को कई कैंडिड पोज दिए. साथ ही ठुमके भी लगाए हैं. उनका डांस वायरल है. इस दौरान राखी का फनी अंदाज भी देखने को मिला. राखी ने पैपराजी से बात करते हुए कहा, ‘मेरी मां अब इस दुनिया में नहीं रही. मेरी मां ने मेरे लिए एक चिट्ठी छोड़ी थी कि तुम्हारे असली पापा तो डोनाल्ड ट्रंप हैं.’

इसके अलावा राखी ने कहा, ‘शादी का माहौल है तो मैं खुश हूं. ये चैनल ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है और आज राखी सावंत जो कुछ भी है उसमें चैनल का बहुत बड़ा हाथ है. बिग बॉस वगैरह में आपने मुझे देखा है. मैं काफी समय के बाद इंडिया आई हूं और मुझे काफी अच्छा लग रहा है. और हम मैच भी जीत गए. मुझे इंडिया से प्यार है. जो प्यार और इज्जत मुझे इंडिया में मिलता है वो कहीं नहीं मिलता. लेकिन मैं खुश हूं कि मैं अब दुबई में रहती हूं. क्योंकि अब मैं वहां की नागरिक बन गई हूं. गोल्डन वीजा मुझे मिल गया है.’

NATIONAL : प्रिंसिपल साहब की ब्लंडर स्पेलिंग मिस्टेक, चेक बाउंस होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल

0

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के सरकारी स्कूल प्रिंसिपल का 7,616 रुपये का चेक शब्दों में गलत लिखने के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और बैंक ने इसे रिजेक्ट कर दिया. लोगों ने मजाक उड़ाया और शिक्षा विभाग की स्थिति पर सवाल उठाए. यह घटना शिक्षा में बेसिक गलतीयों पर ध्यान देने की चेतावनी बन गई.

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रोनहट के प्रिंसिपल का 7,616 रुपये का चेक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. चेक में रकम सही लिखी गई थी, लेकिन शब्दों में बड़ी गलती हुई. ‘Saven Thursday six Harendra sixty rupees only.’ बैंक ने इसे रिजेक्ट कर दिया.

चेक की यह गलती सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. लोगों ने प्रिंसिपल की इस गलती पर मजाक उड़ाया. एक यूजर ने लिखा कि शेक्सपीयर भी इतनी ‘क्रिएटिविटी’ देखकर चुप हो जाते. लोग सवाल कर रहे हैं कि अगर स्कूल के प्रधान ही हजार और सौ जैसी बेसिक चीजें गलत लिख सकते हैं, तो छात्रों की पढ़ाई की क्या स्थिति होगी?

सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और प्रिंसिपल्स के विदेश भ्रमण पर खर्च की चर्चा के बीच यह घटना शिक्षा विभाग के लिए शर्मिंदगी का कारण बनी. लोगों ने पूछा कि शिक्षा के मामले में अगर ऐसे गलतियां होती हैं, तो छात्रों का भविष्य कैसा होगा.

गलत वर्तनी के कारण बैंक ने चेक को स्वीकार नहीं किया. स्कूल को फिर से सही चेक जारी करना पड़ा. लेकिन तब तक चेक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी, और यह मामूली लेन-देन एक बड़े ग्रैमर लेसन में बदल गया.सार्वजनिक प्रतिक्रिया में लोग हंसते-हंसते इस घटना को देख रहे थे, वहीं प्रशासनिक स्तर पर यह शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करने वाली घटना बन गई. प्रिंसिपल को भी अब सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है.

यह घटना इस बात का उदाहरण है कि छोटी सी गलती भी कैसे बड़े पैमाने पर चर्चा का विषय बन सकती है. स्कूल प्रिंसिपल और शिक्षा विभाग के लिए यह चेतावनी है कि बेसिक शैक्षणिक चीजों में भी ध्यान देना कितना जरूरी है.

NATIONAL : अंबिकापुर में डॉक्टर से 48 लाख की ठगी, किया था सस्ते में मर्सीडीज कार दिलाने का वादा

0

अंबिकापुर में डॉक्टर अभिजीत जैन से 1 साल पुरानी मर्सीडीज कार दिलाने के नाम पर 48 लाख रुपये की ठगी हुई. आरोपी जैद जाफर खान व उसके साथियों ने किस्तों और नकद में रकम लेकर कार नहीं दी और फरार हो गए. पुलिस ने फरार चल रहे जैद को मुंबई से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक डॉक्टर के साथ बड़ी ठगी का मामला सामने आया है. 1 वर्ष पुरानी मर्सीडीज कार सस्ते में दिलाने के नाम पर शहर के डॉक्टर से 48 लाख रुपये की ठगी की गई. मामले में कोतवाली पुलिस ने मुंबई के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. वहीं, मामले में अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है.

मामला डॉ. अभिजीत जैन से जुड़ा है, जिन्होंने बीते साल कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी जैद जाफर खान एवं उसके सहयोगियों ने मर्सीडीज कार दिलाने के नाम पर किस्तों और नकदी के रूप में उनसे करीब 48 लाख रुपये वसूल लिए थे. शुरुआती किस्त देने के बाद आरोपी ने दस्तावेजी कार्य का बहाना बनाकर अस्थायी रूप से दूसरी कार भेज दी और शेष रकम की मांग की. पीड़ित ने कई किस्तों में भुगतान कर दिया, लेकिन वादा किया गया वाहन आज तक नहीं मिला. बाद में आरोपियों ने पीड़ित से संपर्क करना भी बंद कर दिया.

मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 513/24, धारा 420, 34 भा.दं.वि. के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने मुंबई के हिल पार्क, जोगेश्वरी वेस्ट निवासी 28 वर्षीय जैद जाफर खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है.

NATIONAL : हैदराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ रुपये का गांजा जब्त

0

हैदराबाद पुलिस ने ओडिशा के मलकानगिरी जिले से हैदराबाद के रास्ते राजस्थान गांजा ले जाने वाले एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. एक एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि 6.25 करोड़ रुपये मूल्य का 1210 किलोग्राम प्रतिबंधित माल जब्त किया गया और इस संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.

रचकोंडा के पुलिस आयुक्त जी सुधीर बाबू ने बताया कि विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने अब्दुल्लापुरमेट के कोठागुडा एक्स रोड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 65 पर एक ट्रक को रोका और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया. राजस्थान के जोधपुर जिले का निवासी आरोपी, मलकानगिरी में अज्ञात स्रोतों से लगभग 1210 किलोग्राम गांजा एकत्र कर चुका था.

पुलिस ने बताया कि मलकानगिरी के सुदूर वन क्षेत्रों से प्राप्त ज़ब्त किया गया गांजा राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर वितरित किया जाना था. जिससे मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क की व्यापक पहुंच का पता चलता है. फिलहाल आरोपी हिरासत में है और गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है.

- Advertisement -

News of the Day