Sunday, May 3, 2026
Home Blog Page 394

ENTERTAINMENT : पंडाल में ‘राम-सीता’ के बेटियां ने किया झगड़ा, तो रानी मुखर्जी ने यूं लडाया लाड, यूजर्स बोले- ‘दुर्गा आ गई है’

0

मुंबई में शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा का त्योहार जोरशोर से मनाया जा रहा है. इस मौके पर मुखर्जी फैमिली ने भी भव्या पंडाल लगाया. जिसमें कई बॉलीवुड और टीवी सितारों ने पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया. अब इस पंडाल से एक वीडियो खासा वायरल हो रहा है. जिसमें गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी की लाडली बेटियों एक-दूजे संग लड़ाई करती हुई दिखाई दी.

दरअसल बीते दिन गुरमीत चौधरी अपनी वाइफ देबिना बनर्जी के साथ काजोल और रानी मुखर्जी द्वारा लगाए गए दुर्गा पंडाल में दर्शन के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उनकी लाडली बेटियां भी कपल के साथ नजर आई. अब इस फैमिली एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. जिसमें गुरमीत की बेटियां एक-दूसरे के साथ लड़ाई करती दिखी. दोनों बहनों के बीच हाथापाई भी हुई.

वहीं पंडाल में मौजूद रानी मुखर्जी ने गुरमीत की बेटियों के बीच हो रहे झगड़े को सुलझाया. जिसके बाद कपल की छोटी बेटी अपनी मां देबिना के पास जाकर रोने लगती है. रानी ने पहले बड़ी बेटी को झगड़ा ना करने के लिए समझाया और फिर एक्ट्रेस उनकी छोटी बेटी को लाड लड़ाती हुई नजर आई. वीडियो में आलिया भट्ट की भी झलक दिखाई दी. जो ये क्यूट सी फाइट देखकर हंसती हुई नजर आ रही थी.

‘राम’ और ‘सीता’ की बेटियों का ये क्यूट सा वीडियो देखकर अब यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘घर घर के बच्चों की यही कहानी है..’, दूसरे ने लिखा, ‘रानी कह रही हैं कि मां दुर्गा आ गई हैं..’, तीसरे ने लिखा, ‘एकदम पापा गुरमीत की तरह किक की है..’ वीडियो को अभी तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं.

ENTERTAINMENT : कांतारा चैप्टर 1′ कहर बनकर टूटी बॉक्स ऑफिस पर, बनते जा रहे रिकॉर्ड्स के पहाड़

0

ऋशभ शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ आज गांधी जयंती और दशहरा के मौके पर सिनेमाहॉल में आ चुकी है. फिल्म का सामना वरुण धवन की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ से हुआ. हालांकि, इस फिल्म की कमाई में वरुण धवन की फिल्म कोई खास असर नहीं डाल पाई.

फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स के चीथड़े उड़ाने शुरू कर दिया. फिल्म को रिलीज हुए अभी कुछ घंटें ही हुए हैं और ये साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्मों में से एक बनने वाली है. तो चलिए जान लेते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है.

फिल्मों की कमाई से जुड़ा हिसाब-किताब रखने वाली बेबसाइट सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने 12:05 बजे तक 15.17 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. ये आंकड़े अभी शुरुआती हैं और इनमें बदलाव हो सकता है. जिसे हम थोड़ी-थोड़ी देर में अपडेट करते रहेंगे. इस साल रिलीज हुई कन्नड़ फिल्मों में से सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म का रिकॉर्ड ‘एक्का’ के नाम है जिसने ओपनिंग डे पर 1.45 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म ने इसे रिलीज के कुछ ही घंटों में पीछे छोड़ते हुए नंबर वन ओपनिंग लेने वाली कन्नड़ फिल्म का रिकॉर्ड बना दिया है.

इतना ही नहीं फिल्म ने कुछ ही देर में ‘एक्का’ की लाइफटाइम कमाई (9.76 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है.

‘कांतारा चैप्टर 1’ बनेगी 2025 की हाईएस्ट ओपनिंग वाली फिल्मों में से एक

कोईमोई के मुताबिक, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ओपनिंग डे पर 40-45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो फिल्म आसानी से टॉप 10 हाईएस्ट ओपनिंग लेने वाली इंडियन फिल्मों की लिस्ट में आ जाएगी.

अगर फिल्म की कमाई में पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा जुड़ा तो हो सकता है कि ये टॉप 5 फिल्मों में भी शामिल हो जाए. आप नीचे इस साल की हाईएस्ट ओपनिंग वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट देख सकते हैं.

दे कॉल हिम ओजी – 87.45 करोड़ (पेड़ प्रीव्यू मिलाकर)
कुली – 65 करोड़
गेम चेंजरा – 54 करोड़
वॉर 2 – 52.5 करोड़
हरिहर वीरमल्लु – 47.5 करोड़
छावा – 33.10 करोड़
सिकंदर – 30.06 करोड़
गुड बैड अग्ली – 29.25 करोड़
विदामुयार्ची – 27 करोड़
हाउसफुल 5- 24.5 करोड़

‘कांतारा चैप्टर 1’ 2022 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म का अगला पार्ट है. इस फिल्म को भी पिछली ही फिल्म की तरह ऋषभ शेट्टी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया भी अहम रोल में हैं.

NATIONAL : हनीट्रैप में फंसा मुंबई का व्यापारी, होटल में बुलाकर निकलवाए हजारों रुपये, 3 महिलाएं गिरफ्तार

0

मुंबई के दक्षिण इलाके में सक्रिय हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. वीपी रोड पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जबकि चौथी महिला आरोपी अब भी फरार है. पुलिस का कहना है कि ये गिरोह संगठित तरीके से व्यापारियों और अन्य लोगों को जाल में फँसाकर उनसे जबरन वसूली करती है.

हाल की घटना में 46 वर्षीय व्यवसायी को शिकार बनाया गया. पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता जलगांव का रहने वाला है और काम के सिलसिले में अक्सर मुंबई आता-जाता है. हाल ही में वह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पहुंचा, जहां स्टेशन के बाहर एक महिला उससे बातचीत करने लगी और 500 रुपये में सेक्सुअल सेवाएं देने की पेशकश की.महिला उसे टैक्सी से गिरगांव ले गई और भारत भवन होटल के पास एक इमारत में ले जाकर कमरे में बुलाया. वहां पहले से एक अन्य महिला मौजूद थी. जैसे ही व्यापारी कमरे में पहुंचा, महिलाओं ने अचानक उस पर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया. उसी दौरान तीन और महिलाएं अंदर आ गईं.

इसके बाद पीड़ित से जबरन उसका फोन अनलॉक कराया गया और एक मोबाइल ऐप के जरिए 22,000 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए. इतना ही नहीं, आरोपी महिलाओं ने उसे सार्वजनिक रूप से बदनाम करने की धमकी देकर उसके बटुए से 13,000 रुपये नकद भी ले लिया.पहले तो व्यापारी डर के कारण चुप रहा, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर 30 सितंबर को वीपी रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. जांच में पुलिस ने ऑनलाइन ट्रांसफर की पुष्टि की और सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किया. पुलिस ने बताया कि आरोपी महिलाओं का नाम माजिदा नूर सरदार गाझी, रूपा विश्वनाथ दास और नसिम्मा जमान शेख है. तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया.

एक महिला अब भी फरार है और उसकी तलाश जारी है. पुलिस का मानना है कि गिरोह ने इसी तरीके से अन्य लोगों को भी निशाना बनाया होगा, लेकिन सामाजिक कलंक के डर से कई पीड़ित सामने नहीं आ रहे हैं. जांच यह भी की जा रही है कि क्या यह महिलाएं किसी बड़े जबरन वसूली सिंडिकेट से जुड़ी हैं.

NATIONAL : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई पत्रकार राजीव प्रताप की मौत की वजह, SP बोलीं- रात 11.39 बजे…

0

उत्तरकाशी पुलिस ने पत्रकार राजीव प्रताप की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दावा किया है कि उन्हें जिस तरह की चोट लगी है ऐसी चोटें अक्सर दुर्घटना के दौरान लगती है. एसपी सरिता डोभाल ने कहा है कि राजीव प्रताप 18 सितंबर की रात 11:39 बजे अकेले गाड़ी चलाते हुए दिखे थे.

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्वतंत्र पत्रकार राजीव प्रताप की मौत ने पत्रकार बिरादरी को हैरान कर दिया है. अब राजीव प्रताप की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पत्रकार राजीव प्रताप की मौत सीने और पेट में अंदरूनी चोटों के कारण हुई थी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. डॉक्टरों ने बताया कि ऐसी चोटें दुर्घटनाओं के दौरान लगती हैं.

राजीव प्रताप का शव उत्तरकाशी जिले की एक झील से बरामद हुआ था. उत्तरकाशी की पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पत्रकार के शरीर पर किसी भी तरह के हमले के निशान नहीं मिले हैं. राजीव प्रताप 18 सितंबर की रात से लापता थे और उनका शव 10 दिन बाद रविवार को जोशियाड़ा बैराज से बरामद हुआ.

पत्रकार के परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी कुछ खबरों के बाद उन्हें धमकियां मिल रही थीं. कुछ पत्रकार संगठनों ने भी उनकी मौत की परिस्थितियों की गहन जांच की मांग की है. उत्तरकाशी की एसपी सरिता डोभाल ने कहा, “पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी मौत सीने और पेट में अंदरूनी चोटों के कारण हुई. डॉक्टरों के अनुसार ऐसी चोटें दुर्घटनाओं के दौरान लगती हैं.

एसपी ने बताया कि 18 सितंबर की रात उत्तरकाशी बस अड्डे पर स्थित चौहान होटल में अपने दोस्त के साथ खाना खाने के बाद राजीव प्रताप अपने दोस्त की कार से उत्तरकाशी से गंगोरी के लिए निकले थे. एसपी डोभाल ने बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की जांच में राजीव प्रताप 18 सितंबर की रात 11:39 बजे अकेले गाड़ी चलाते हुए दिखाई दिए और अगले दिन उनकी कार घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर मिली. उन्होंने कहा कि तलाशी के बाद उनकी कार से उनकी चप्पलें बरामद की गईं.

एसपी ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और प्रताप के परिवार ने भी कुछ जानकारी सामने लाई है. एसपी सरिता डोभाल ने कहा कि तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.वहीं पत्रकार राजीव प्रताप के भाई आलोक प्रताप सिंह ने दावा किया है कि उनके भाई ने जिला अस्पताल की खराब स्थिति को उजागर किया था. इस वीडियो को रिलीज करने के बाद से राजीव को जान से मारने की धमकी मिल रही थी.

NATIONAL : देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला बना बलोद, दो साल से नहीं हुई बच्चों की शादी, मिला सर्ट‍िफिकेट

0

छत्तीसगढ़ का बालोद जिला अब देश का पहला बाल विवाह-मुक्त जिला बन गया है. राज्य सरकार ने 436 ग्राम पंचायतों और 9 शहरी निकायों को औपचारिक प्रमाणपत्र देकर इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बना दिया. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य को 2028-29 तक बाल विवाह-मुक्त बनाने का लक्ष्य है जबकि महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि ये सफलता समाज और सरकार के मिलकर काम करने का नतीजा है.

छत्तीसगढ़ सरकार ने दावा किया है कि राज्य का बालोद जिला देश का पहला बाल विवाह-मुक्त जिला बन गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बाल विवाह-मुक्त भारत’ अभियान के तहत जिसे 27 अगस्त 2024 को शुरू किया गया था. छत्तीसगढ़ ने ये ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. राज्य सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि बालोद जिले के सभी 436 ग्राम पंचायतों और 9 शहरी निकायों को औपचारिक रूप से बाल विवाह-मुक्त प्रमाणपत्र दिए गए हैं.

पिछले दो वर्षों में बालोद जिले से बाल विवाह की कोई भी घटना सामने नहीं आई. दस्तावेज सत्यापन और कानूनी प्रक्रियाओं के बाद पूरे जिले को बाल विवाह-मुक्त घोषित कर दिया गया है, जिससे ये पूरे देश के लिए एक मॉडल बन गया है. बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने यह उपलब्धि प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कर्मचारियों और समुदाय की संयुक्त मेहनत का परिणाम बताया.

इसी तरह, सुरजपुर जिले की 75 ग्राम पंचायतों को भी पिछले दो वर्षों में बाल विवाह के कोई मामले नहीं आने के बाद बाल विवाह-मुक्त घोषित किया गया. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार ने बाल विवाह को समाप्त करना अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता बना रखा है. उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि पूरे राज्य को 2028-29 तक बाल विवाह-मुक्त घोषित किया जाए. ये केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की प्रतिबद्धता है.

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि बालोद की सफलता यह साबित करती है कि जब समाज और सरकार मिलकर काम करते हैं, तो बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को जड़ से खत्म किया जा सकता है. उन्होंने यूनिसेफ (UNICEF) के योगदान को भी सराहा जो तकनीकी मदद, जागरूकता कार्यक्रम और निगरानी तंत्र के माध्यम से इस मुहिम को सफल बनाने में मदद कर रहा है.

ENTERTAINMENT : ऑनस्क्रीन ‘रावण’ बनकर छाए ये स्टार्स, मगर इस एक्टर जैसा नहीं कर सका कोई काम

0

इंडस्ट्री के कई एक्टर्स ने स्क्रीन पर रावण का दमदार किरदार प्ले किया है. इनमें अरविंद त्रिवेदी, अखिलेंद्र मिश्रा, तरुण खन्ना, सैफ अली खान, पारस छाबड़ा और निकितन धीर जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं. इनमें से कुछ को रावण बनकर लोकप्रियता मिली, तो कईयों ने आलोचना झेली. जानें उनके बारे में.

दशहरे का त्योहार बस कुछ दिन दूर है. बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता ये फेस्टिवल पूरे जोश के साथ मनाया जाता है. इस बीच रावण बने किरदारों की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. कई कलाकार ऐसे निकले जिन्हें रावण का रोल कर फेम मिला, लेकिन कुछ को ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी है. जानते हैं इंडस्ट्री के वो फेमस एक्टर्स जो रावण बनकर छाए.

अभी तक का आइकॉनिक रावण अगर किसी एक्टर को कहेंगे तो वो होंगे अरविंद त्रिवेदी. रामानंद सागर के शो रामायण में अरविंद ने रावण का रोल इस तरह प्ले किया कि आज भी उनकी मिसाल दी जाती है. इस रोल ने उनका करियर बनाया. वो घर-घर में पहचाने जाने लगे थे. उन्होंने हिंदी और गुजराती सिनेमा में भी काम किया था. लेकिन फैंस ने हमेशा उन्हें रावण के किरदार के लिए प्यार किया. दुख की बात ये है कि ये महान कलाकार आज हमारे बीच नहीं है. अरविंद ने अक्टूबर 2021 में अंतिम सांस ली थी.

अखिलेंद्र मिश्रा
अखिलेंद्र मिश्रा 2008 में आए रामायण शो में रावण बने थे. शो में विलेन बनने के बावजूद अखिलेंद्र को लोगों ने बेशुमार प्यार दिया. उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग, एक्सप्रेशंस और बुलंद आवाज के दम पर रावण के किरदार में जान फूंक दी.

तरुण खन्ना
टीवी पर कई माइथोलॉजिल शोज में महादेव शिव का किरदार निभाकर फेमस हुए तरुण खन्ना ने रावण का भी रोल किया था. वो अपनी वर्सलैटिली के लिए जाने जाते हैं. टीवी शो में जब भी वो किसी माइथोलॉजिकल किरदार में दिखे, फैंस से उन्हें वाहवाही ही मिली है.

सैफ अली खान
बॉलीवुड के हैंडसम हंक सैफ अली खान अपने करियर के उस फेज में हैं जहां वो खुद के साथ एक्सपेरिमेंट करने से नहीं चूक रहे हैं. मूवी आदिपुरुष में उन्होंने राणव का रोल किया. लेकिन इसने कंट्रोवर्सी क्रिएट कर दी थी. रावण के लुक, उसकी फिजीक, हेयरकट, दाढ़ी पर लोगों ने सवाल उठाए. फिल्म में रावण के सीन्स पर भी बवाल मचा था. कुल मिलाकर कहें तो फैंस को आदिपुरुष का ये मॉर्डन रावण बिल्कुल पंसद नहीं आया था.

पारस छाबड़ा
बिग बॉस 13 में दिखे पारस छाबड़ा ने टीवी शो विघ्नहर्ता गणेश में राणव का रोल किया था. उनके ड्रामेटिक लुक पर लोगों ने सवाल उठाए थे. पारस की एक्टिंग का भी तब मजाक उड़ा था. लेकिन तमाम आलोचनाओं के बाद वो इस रोल से लोगों के बीच लाइमलाइट पाने में कामयाब रहे थे.

निकितन धीर
निकितन धीर ने 2024 में सीरीज श्रीमद रामायण में रावण का रोल ऐसा निभाया कि सब उनके फैन हो गए. इस किरदार की सभी बारीकियों को निकितन ने गौर से समझा. सिक्स पैक एब्स न बनाकर खुद को स्क्रीन पर बल्की दिखाया. उनकी दमदार एक्टिंग ने सबको इंप्रेस किया.

इन सभी एक्टर्स के अलावा भी कई नाम हैं जो पर्दे पर रावण बने हैं, इनमें आर्य बब्बर, शालीन भनोट, डॉक्टर राजकुमार, कार्तिक जयराम, शालीन भनोट, एनटीरामा राव, पुनीत इस्सर के नाम शामिल हैं.

NATIONAL : पति को पत्नी की फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा महंगा, लड़की के पिता और चाचा ने मारकर हाथ-पैर तोड़े

0

सोनीपत के गन्नौर में लव मैरिज करने वाले कुणाल पर युवती के परिजनों ने हमला किया. सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों को लेकर नाराज होकर 4-5 लोगों ने उन्हें डंडों से पीटा और हाथ-पैर तोड़ दिए. गंभीर हालत में कुणाल को खानपुर पीजीआई में भर्ती कराया गया. पुलिस ने युवती के पिता, चाचा और अन्य पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

सोनीपत के गन्नौर थाना क्षेत्र में लव मैरिज करने वाले युवक पर युवती के परिजनों ने जानलेवा हमला कर दिया. पानीपत के गांव पट्टी कल्याणा निवासी कुणाल ने पिछले साल दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में दिल्ली की रहने वाली कोमल से शादी की थी. शादी के बाद दोनों कुछ समय साथ रहे, लेकिन कोमल अचानक घर छोड़कर चली गई और बाद में उसके परिजनों ने उसकी दूसरी शादी उत्तर प्रदेश के शामली में कर दी. इसी बीच कोर्ट में यह मामला विचाराधीन है, जिसकी अगली सुनवाई 25 अक्टूबर को होगी.

कुणाल ने बताया कि हाल ही में उसने कोमल के साथ अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं. इसी बात से नाराज होकर युवती के परिजनों ने उस पर हमला कर दिया. 24 सितंबर को जब कुणाल के पिता बाइक से गांव लौट रहे थे, तभी बादशाही रोड पर दो बाइकों पर आए 4-5 युवकों ने उन्हें घेर लिया और डंडों से बुरी तरह पीट दिया. आरोप है कि इस हमले में युवती के पिता सतीश और चाचा राकेश भी शामिल थे. हमलावरों ने कुणाल के हाथ-पैर तोड़ दिए, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में खानपुर पीजीआई में भर्ती कराया गया.

कुणाल का कहना है कि युवती के परिजन उससे सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरें और वीडियो हटवाना चाहते थे, क्योंकि दूसरी शादी के बाद कोमल को लेकर वहां सवाल उठाए जा रहे थे.गन्नौर थाना पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर युवती के पिता, चाचा और अन्य लोगों के खिलाफ धारा 110, 115(2), 126(2), 191(3), 190, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. सोनीपत पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.इस घटना के बाद लोगों ने पत्नी के अमानवीय चेहरे की निंदा की. इलाके में ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. फिलहाल लड़के का इलाज चल रहा है.

ENTERTAINMENT : करियर के लिए छोड़ा बॉयफ्रेंड, नहीं रचाई शादी, सालों बाद एक्ट्रेस को हुआ पछतावा

0

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने हाल ही में अपने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर कई अहम बातें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि उन्होंने करियर के कारण शादी नहीं की और अपने पास्ट रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की.आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम हैं. आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी. जितनी चर्चा उनकी प्रोफेशनल लाइफ की होती है, उतनी ही बातें पर्सनल लाइफ पर भी बनती हैं. आम्रपाली उन हीरोइनों में से हैं, जिन्होंने अब तक शादी नहीं की है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी लव लाइफ का जिक्र किया.

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में आम्रपाली ने अपने पास्ट रिलेशनशिप पर बात करते हुए कहा कि मैं 5 साल पहले रिश्ते में थी. वो लड़का टीवी इंडस्ट्री का था. आज उसकी शादी हो चुकी है. हमारी इंगेजमेंट हो गई थी. उस समय मैं करियर के पीछे भाग रही थी. वो शादी करना चाहता था. वो इंसान अच्छा था. आज पछतावा होता है कि मैंने उस समय शादी क्यों नहीं की.आम्रपाली कहती हैं कि उसकी तरह दूसरा मेरी जिंदगी में नहीं आया. एक्ट्रेस ने ये भी साफ किया कि वो कोई एक्टर नहीं, बल्कि टेक्निशियन था. उन्होंने कहा कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड आज अपनी मैरिड लाइफ में खुश है. वो अपने पार्टनर के साथ हंसी-खुशी जिंदगी बिता रहा है.

आम्रपाली ने आगे बात करते हुए कहा कि मुझे शादी करके दूसरे के घर जाने वाला कॉन्सेप्ट समझ नहीं आता है. मैं अपने पेरेंट्स को छोड़कर नहीं जाना चाहती. मुझे लगता है कि अगर मैं शादी करके चली गई, तो उनकी देखरेख कौन करेगा. आम्रपाली ने निरहुआ संग रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि हम बहुत अच्छे दोस्त हैं. निरहुआ शादीशुदा और दो बेटों के पिता हैं. वो अपनी फैमिली से बहुत प्यार करते हैं. मैं अगर शादी करूंगी, तो पूरी दुनिया को दिखा कर करूंगी.

वहीं निरहुआ भी इंटरव्यू में ये साफ कह चुके हैं कि उन्होंने गुपचुप आम्रपाली से शादी नहीं की है. आम्रपाली उनकी लकी चार्म हैं, क्योंकि दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. यही वजह है कि वो दोनों हर जगह साथ घूमते-फिरते हैं, लेकिन अफवाहों के चलते उन्होंने सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें पोस्ट करना कम कर दिया है.

DELHI : गोल्डी बराड़ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, टारगेट पर थे कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी

0

दिल्ली के जैतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर स्पेशल सेल की टीम ने मुनव्वर फारूकी की हत्या की साजिश रचने वाले दो शूटरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी राहुल और साहिल हरियाणा के पानीपत और भिवानी के रहने वाले हैं. राहुल दिसंबर 2024 में यमुनानगर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में शामिल था और फरार था.दिल्ली के जैतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर आज सुबह स्पेशल सेल की टीम ने एक मुठभेड़ के बाद रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़-वीरेंदर चारण संगठित गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया. जानकारी के मुताबिक, कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी इन शूटरों के निशाने पर थे.गिरफ्तार अपराधियों के नाम राहुल (पानीपत, हरियाणा) और साहिल (भिवानी, हरियाणा) हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार, घायल अपराधी राहुल दिसंबर 2024 में यमुनानगर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में शामिल था और पहचान न होने के कारण फरार चल रहा था.

जानकारी के अनुसार, ये दोनों अपराधी पिछले कुछ दिनों से, विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़-वीरेंदर चारण के इशारों पर, एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की हत्या की कोशिश में लगे हुए थे. ये मुंबई और बैंगलोर में अपने टारगेट की रेकी भी कर चुके थे.दोनों घायल अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. घटनास्थल पर उनके पास से हथियार और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मुनव्वर फारूकी इस हत्या की साजिश में टारगेट पर थे, लेकिन समय रहते कार्रवाई के चलते शूटरों की साजिश नाकाम हो गई.

DELHI : युवक ने ऑनलाइन ऑर्डर किया खाना, कैंसिल करने पर बढ़ा विवाद, पुलिस ने जमकर पीटा

0

घटना का पूरा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मारपीट कैद हुई है. पुलिस के अनुसार, मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी ने खुद भी पुलिस के साथ बदसलूकी की, जिसके चलते उसे थाने ले जाया गया. शख्स की मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई.

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर पुलिस की कार्रवाई और उपभोक्ता विवाद चर्चा का विषय बन गया है. मामला उस समय सामने आया जब एक शख्स ने जोमैटो से खाना ऑर्डर किया, लेकिन कुछ कारणों से उसे ऑर्डर कैंसिल करना पड़ा. हालांकि, ऑर्डर कैंसिल होने के बावजूद डिलीवरी बॉय ने पेमेंट करने को कहा, जिससे विवाद की शुरुआत हुई.

जानकारी के अनुसार, शख्स ने पेमेंट करने से इनकार किया. इस पर जोमैटो डिलीवरी बॉय ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घर के अंदर घुसकर शख्स को जबरन बाहर निकाला और मारपीट शुरू कर दी. इस घटना के दौरान शख्स को गंभीर रूप से चोटें आईं और बाद में उसे थाने ले जाया गया.

घटना का पूरा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मारपीट कैद हुई है. पुलिस ने बताया कि ऑर्डर करने वाला शख्स शराब के नशे में था और उसने डिलीवरी बॉय को पैसे नहीं दिए. पुलिस के अनुसार, मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी ने खुद भी पुलिस के साथ बदसलूकी की, जिसके चलते उसे थाने ले जाया गया. शख्स की मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई.

हालांकि, बाद में डिलीवरी बॉय ने अपनी शिकायत वापस ले ली. इस वजह से आरोपी को थाने से छोड़ दिया गया. बावजूद इसके यह घटना दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और उपभोक्ता सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है.

- Advertisement -

News of the Day