Sunday, March 22, 2026
Home Blog Page 40

WORLD : ‘बड़े सरप्राइज मिलेंगे…’, वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा

0

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो मैसेज के जरिए अपने नागरिकों की हिम्मत की तारीफ की. उन्होंने गाजा, लेबनान, सीरिया और ईरान के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र किया.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार (7 मार्च 2026) को जेरूसलम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इजरायल के लोगों की हिम्मत और एकजुटता की सराहना की. उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते में देश के अंदर कई तरह की मुश्किलें आईं, जिनमें नागरिक अशांति और सेना की कार्रवाई शामिल रही, लेकिन इसके बावजूद लोगों ने मजबूत रहकर देश का साथ दिया.नेतन्याहू ने अपने संबोधन में कहा कि इजरायल इस समय कई मोर्चों पर चुनौतियों का सामना कर रहा है. उन्होंने गाजा, लेबनान, सीरिया और ईरान का जिक्र करते हुए कहा कि इन जगहों पर इजरायल ने अपने दुश्मनों के खिलाफ कार्रवाई की है. उनके मुताबिक इन अभियानों में इजरायल को महत्वपूर्ण सफलता मिली है.

बेंजामिन नेतन्याहू ने यह भी कहा कि देश को आगे भी तैयार रहना होगा, क्योंकि संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है. नेतन्याहू ने संकेत दिया कि आने वाले समय में सैन्य कार्रवाई का अगला चरण शुरू हो सकता है और इसमें कई और बड़े सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा हालात में सबसे जरूरी चीज राष्ट्रीय एकता है. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे एकजुट रहें और सुरक्षा बलों का समर्थन करें, क्योंकि देश की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

हाल के दिनों में इजरायल और ईरान के बीच जंग छिड़ चुका है. इजरायल की ओर से तेहरान से जुड़े ठिकानों पर हमलों की खबरों के बाद पूरे मध्य पूर्व में स्थिति और ज्यादा संवेदनशील हो गई है. इस कारण क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं और कई देशों की नजर इस टकराव पर बनी हुई है. हालांकि, मध्य पूर्व में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं और आने वाले दिनों में स्थिति किस दिशा में जाएगी, इस पर दुनिया की नजर टिकी हुई है.

PUNJAB BUDGET : एजुकेशन पर खर्च होंगे 19,279 करोड़, हर परिवार को 10 लाख तक मुफ्त इलाज

0

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य का बजट पेश करते हुए कई अहम घोषणाएं कीं. सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण और शहरी विकास पर खास जोर दिया है. बजट में शिक्षा के लिए 19,279 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जबकि मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा देने का ऐलान हुआ है.

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र से पहले वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बजट दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए. इसी के साथ 2026 के लिए राज्य का बजट पेश किया. इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, उद्योग और शहरी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है. सरकार ने कई नई योजनाओं की घोषणा के साथ पहले से चल रही योजनाओं को भी विस्तार देने का ऐलान किया है.

पंजाब सरकार ने शिक्षा क्षेत्र के लिए कुल 19,279 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है. इसके तहत सिखिया क्रांति 2.0 योजना शुरू की जाएगी, जिसमें अगले छह वर्षों में करीब 3500 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट होगा. सरकार का दावा है कि राज्य के लगभग 20,000 सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार किया जा चुका है.

इसके अलावा छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के लिए 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस विकसित किए गए हैं. स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 38,649 कंप्यूटर और 8,268 इंटरएक्टिव पैनल लगाए जा रहे हैं. छात्रों को भविष्य की दिशा तय करने में मदद देने के लिए जल्द ही करियर काउंसलिंग पोर्टल भी शुरू होगा.

स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 6,879 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा देने की घोषणा की है.राज्य में पहले से 881 आम आदमी क्लिनिक संचालित हो रहे हैं और अब 143 नए क्लिनिक खोले जाएंगे. इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में बेहतर मेडिकल फैसिलिटी के लिए 300 करोड़ रुपये के मेडिकल उपकरण लगाए जाएंगे.

पंजाब की अर्थव्यवस्था में कृषि की अहम भूमिका को देखते हुए सरकार ने 15,377 करोड़ रुपये का बजट कृषि क्षेत्र के लिए रखा है. किसानों को मुफ्त बिजली देने के लिए 7,715 करोड़ रुपये का प्रावधान है.पराली प्रबंधन के लिए किसानों को मशीनों पर 600 करोड़ रुपये की सब्सिडी देने का प्रस्ताव है. वहीं धान की सीधी बुवाई (DSR) को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 1500 रुपये प्रति एकड़ की सहायता दी जाएगी. सरकार फसल विविधीकरण को भी बढ़ावा देने की योजना बना रही है, ताकि किसान पारंपरिक फसलों के अलावा अन्य फसलों की खेती भी कर सकें.

राज्य सरकार ने बागवानी क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए 1300 करोड़ रुपये की योजना का ऐलान किया है, जिसमें JICA का सहयोग भी मिलेगा. सरकार का लक्ष्य फल और सब्जियों के क्षेत्रफल को मौजूदा 4.59 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 17.34 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाना है.डेयरी और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में 2000 से अधिक नई डेयरी यूनिट स्थापित की गई हैं. डेयरी किसानों की मदद के लिए 100 करोड़ रुपये की सहायता देने की योजना है. इसके साथ ही मछली पालन और जलीय कृषि को भी बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं.

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने सड़कों और रोजगार पर विशेष ध्यान दिया है. राज्य में 68,000 किलोमीटर ग्रामीण सड़क नेटवर्क है, जिसमें से 40,103 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत और अपग्रेड का काम किया जाएगा. मनरेगा के तहत 223 लाख मजदूरी दिवस का रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 1 लाख नए घर बनाने की योजना है.

सरकार ने रंगला पंजाब विकास योजना के तहत सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए निधि बढ़ाने की घोषणा की है. इस योजना का बजट 585 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1170 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति मिलेगी.

शहरों के विकास के लिए नगर विकास फंड को 225 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1000 करोड़ रुपये कर दिया गया है. जल आपूर्ति और सीवरेज परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इसके अलावा AMRUT 2.0 योजना के तहत राज्य में 214 परियोजनाएं शुरू की जाएंगी, जिससे शहरों में आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा.

पंजाब सरकार ने राज्य में उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने के लिए भी कई कदम उठाए हैं. सरकार के अनुसार, 2022 से अब तक करीब 1.45 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं. इन निवेशों से राज्य में 5.21 लाख रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है.

कुल मिलाकर पंजाब सरकार का यह बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे के विकास पर केंद्रित दिखता है. सरकार का दावा है कि इन योजनाओं से राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

SPORTS : गौतम गंभीर आज धोनी को पछाड़ेंगे, T20 वर्ल्ड कप में छ‍िपा है गजब का ‘ICC ट्रॉफी कनेक्शन’

0

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रव‍िवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल होना है. ऐसे में इस मैच में भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर भी इत‍िहास रचने के करीब हैं.आपको मालूम है कि भारतीय टीम में ऐसा कौन सा धुरंधर है, जिसने सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीती है? आज (8 मार्च) को भी भारतीय टीम ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल) की ट्रॉफी जीतने के इरादे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतर रही है.

वहीं भारतीय टीम अगर आज टी20 वर्ल्ड कप जीतती है तो वो भी एक इत‍िहास होगा. क्योंकि कोई भी देश 3 बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है. वहीं गौतम गंभीर भी इसके साथ इत‍िहास रचेंगे और महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ देंगे.

वहीं गौतम गंभीर खिलाड़ी के रूप में 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीत चुके हैं. वहीं उन्होंने प‍िछले साल आईसीसी चैम्प‍ियंस ट्रॉफी बतौर कोच जीती थी, वहीं अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने का मौका है. यानी गंभीर के पास आज महेंद्र सिंह धोनी को अहमदाबाद में पछाड़ने का मौका है. कोच रहते यह खिताब मिला तो उनकी कुल ट्रॉफियां 4 हो जाएंगी.

वहीं पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी 4 ICC ट्रॉफी जीत चुके हैं. रोहित 2007 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे और बाद में उनकी कप्तानी में भारत ने ICC टी20 वर्ल्ड कप 2024 और ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया. ऐसे में अगर भारत मौजूदा T20 वर्ल्ड कप जीत जाता है तो यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक हो सकती है. एक तरफ टीम इंडिया ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचेगी, वहीं दूसरी तरफ गंभीर भी ICC खिताबों के मामले में भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े नामों के बराबर पहुंचने की ओर एक बड़ा कदम बढ़ा देंगे.

सहवाग, युवराज, हरभजन के पास कितनी ट्रॉफी
वैसे गंभीर इसके साथ ही वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, रवींद्र जडेजा और युवराज सिंह से भी आगे निकल जाएंगे.

Advertisement
वीरेंद्र सहवाग – 3 ICC ट्रॉफी
ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011
ICC चैम्पि‍यंस ट्रॉफी 2002 (भारत-श्रीलंका संयुक्त विजेता)
ICC T20 वर्ल्ड कप 2007 (फाइनल नहीं खेले थे)

युवराज सिंह – 3 ICC ट्रॉफी
ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2007
ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 (प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट)
ICC चैम्पि‍यंस ट्रॉफी 2002 (भारत-श्रीलंका संयुक्त विजेता)

हरभजन सिंह – 3 ICC ट्रॉफी
ICC चैम्पि‍यंस ट्रॉफी 2002 (भारत-श्रीलंका संयुक्त विजेता)
ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2007
ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011

रवींद्र जडेजा – 3 ICC ट्रॉफी
ICC चैम्पि‍यंस ट्रॉफी 2013
ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2024
ICC चैम्पि‍यंस ट्रॉफी 2025

NATIONAL : पर्यटक युवती से दुष्कर्म की कोशिश… टैक्सी चालक की दरिंदगी से बचने जंगल में भागी, पूरी रात कलमठ में छुपकर बिताई

0

उत्तराखंड के नैनीताल जाते समय दिल्ली की 31 वर्षीय युवती से टैक्सी चालक ने दुष्कर्म का प्रयास किया. बल्दियाखान के पास चालक की हरकत से बचने के लिए युवती जंगल में भाग गई और पूरी रात सड़क के नीचे छिपकर बिताई. सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी टैक्सी चालक दीपक सिंह बोरा को गिरफ्तार कर लिया और उसका मोबाइल बरामद कर लिया.

दिल्ली से नैनीताल घूमने जा रही एक युवती के साथ रास्ते में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. रात के समय काठगोदाम से टैक्सी में नैनीताल जा रही करीब 31 वर्षीय युवती के साथ रास्ते में टैक्सी चालक ने दुष्कर्म का प्रयास किया. घटना नैनीताल से लगभग दस किलोमीटर पहले बल्दियाखान के पास हुई. युवती ने विरोध किया तो आरोपी चालक ने उससे मारपीट की और उसका सामान तथा मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गया.

घटना के बाद डरी सहमी युवती किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर जंगल की ओर भाग गई और अपनी जान बचाई. भयभीत युवती पूरी रात सड़क के नीचे बने एक कलमठ में छुपकर बैठी रही. सुबह होने पर वह आड़ूखान से बल्दियाखान तक पैदल पहुंची. इस दौरान स्थानीय ग्राम प्रधान बेलुवाखान डॉ. बबिता मनराल को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अपने संरक्षण में लिया. इसके बाद उससे पूरी घटना की जानकारी जुटाई गई. दोपहर में युवती को बी.डी. पांडे अस्पताल ले जाकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया. साथ ही युवती के परिजनों को दिल्ली में सूचना दे दी गई है.

पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर टैक्सी चालक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. युवती ने बताया कि वह काठगोदाम से सफेद रंग की मारुति वैगनआर टैक्सी में बैठकर नैनीताल जा रही थी, लेकिन रास्ते में बल्दियाखान के पास चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया.

युवती ने जब विरोध किया तो आरोपी चालक ने उसके साथ मारपीट की और उसका सामान लेकर फरार हो गया. युवती किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर जंगल की ओर भागी और वहीं छुपकर अपनी जान बचाई. जिस स्थान पर युवती ने रात बिताई, वहां जंगली जानवरों और गुलदार की आवाजाही लंबे समय से बताई जाती है.

घटना की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी टैक्सी चालक युवती की चप्पल तक लेकर चला गया था, जिससे युवती को नंगे पैर ही जंगल और सड़क के आसपास रात गुजारनी पड़ी. पूरी रात वह सड़क के नीचे बने कलमठ में छुपकर बैठी रही और सुबह होने पर बाहर निकली.

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए. थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज सिंह नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई.पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों, वाहन संख्या UK04TB 5500 वैगनआर और वाहन में लगे जीपीएस सिस्टम की मदद से जांच की. जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी 39 वर्षीय टैक्सी चालक दीपक सिंह बोरा को पाइन्स-भवाली रोड से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी हल्द्वानी के फतेहपुर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है.

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पीड़िता का लूटा हुआ मोबाइल फोन (Vivo Y100) भी बरामद कर लिया है. घटना में इस्तेमाल की गई टैक्सी को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने कहा कि महिलाओं और पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. ऐसे अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

NATIONAL : ‘शादी तभी करूंगा, जब आईएएस बन जाऊंगा…’ पूरा हुआ सोनीपत के अमनदीप का सपना, ताऊ बोले- अब बात आगे बढ़ेगी

0

‘शादी तभी करूंगा, जब आईएएस बन जाऊंगा…’ यह जिद सोनीपत के अमनदीप की थी. कई बार कोशिश की. हार नहीं मानी और चौथे प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास कर 731वां रैंक हासिल कर लिया. घर पर ढोल बजाकर मिठाइयां बांटी जा रही हैं. उनके ताऊ का कहना है कि अब जब अमनदीप का सपना पूरा हो गया है, तो शादी की बात भी आगे बढ़ेगी.

हर साल लाखों युवा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली UPSC सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाने का सपना देखते हैं. लेकिन यह सपना बहुत कम लोगों का ही पूरा हो पाता है. हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले अमनदीप ने भी ऐसा ही एक सपना देखा था… और उस सपने के साथ एक जिद भी जोड़ ली थी. वह अक्सर अपने परिवार से कहा करते थे कि शादी तभी करूंगा, जब आईएएस बन जाऊंगा.

अब उनकी यह जिद और सपना दोनों सच हो गए हैं. सोनीपत के अमनदीप ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 731वां रैंक हासिल किया है. खास बात यह है कि उन्होंने यह उपलब्धि चौथे प्रयास में हासिल की है. उनकी इस सफलता के बाद परिवार में खुशी का माहौल है.अमनदीप की इस सफलता के पीछे सिर्फ उनकी मेहनत ही नहीं, बल्कि उनके स्वर्गीय दादा सुल्तान सिंह का सपना भी जुड़ा हुआ था. अमनदीप ने कहा कि दादा हमेशा चाहते थे कि उनका पोता एक दिन बड़ा अफसर बने और देश की सेवा करे. अमनदीप ने कहा कि आज दादा होते तो बहुत खुश होते.

अमनदीप ने भी इस सपने को अपने दिल में बसाए रखा और लगातार मेहनत करते रहे. आखिरकार चौथे प्रयास में उन्होंने यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा पास कर अपने दादा का सपना भी पूरा कर दिया.जैसे ही यूपीएससी का परिणाम घोषित हुआ और अमनदीप के चयन की खबर परिवार को मिली, पूरे घर में खुशी की लहर दौड़ गई. सोनीपत स्थित उनके घर पर ढोल बजाकर जश्न मनाया गया, रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने मिठाइयां बांटी और परिवार के लोगों ने नाचकर अपनी खुशी जाहिर की.

परिवार के लोग अमनदीप को माला पहनाकर बधाई दे रहे थे. आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं.अमनदीप बताते हैं कि यूपीएससी के लिए लंबे समय तक लगातार मेहनत करनी पड़ती है. उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान वह रोज करीब 13 से 14 घंटे पढ़ाई करते थे. उन्होंने कई बार असफलता भी देखी, लेकिन हर बार असफलता से सीख लेकर अपनी रणनीति में सुधार किया और तैयारी जारी रखी.

अमनदीप कहते हैं कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सफलता देर-सबेर जरूर मिलती है. उनका कहना है कि असफलता से डरना नहीं चाहिए. असफलता हमें आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती है और मजबूत बनाती है.अमनदीप की सफलता की एक और खास बात यह है कि उन्होंने नौकरी करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है. फिलहाल वह अरुणाचल प्रदेश में बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) में वर्कशॉप ऑफिसर के पद पर तैनात हैं.

काफी व्यस्त नौकरी के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई और तैयारी जारी रखी. समय का बेहतर प्रबंधन करते हुए उन्होंने नौकरी और पढ़ाई दोनों को बैलेंस किया. उनकी यही लगन और अनुशासन आखिरकार उन्हें सफलता की मंजिल तक ले आया.अपनी सफलता के बाद अमनदीप ने युवाओं को भी खास संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि यूपीएससी जैसी परीक्षा में सफलता पाने के लिए धैर्य, अनुशासन और लगातार मेहनत बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि कई बार असफलता मिलने के बाद लोग निराश हो जाते हैं और कोशिश करना छोड़ देते हैं, लेकिन यही समय होता है, जब सबसे ज्यादा मजबूत रहने की जरूरत होती है.

अमनदीप की सफलता से उनके परिवार के लोग बेहद खुश हैं. उनके ताऊ सतीश कुमार, जो सिंचाई विभाग में एसडीओ के पद पर कार्यरत हैं, बताते हैं कि अमनदीप शुरू से ही पढ़ाई को लेकर बहुत गंभीर रहा है.सतीश कुमार के अनुसार, जब भी अमनदीप घर आता था तो परिवार के साथ मुश्किल से आधा घंटा ही बैठता था. इसके बाद वह अपने कमरे में जाकर पढ़ाई में जुट जाता था. उन्होंने बताया कि परिवार को हमेशा भरोसा था कि अमनदीप एक दिन जरूर यूपीएससी पास करेगा.

ताऊ कहते हैं कि अमनदीप अक्सर कहा करता था- जब आईएएस बन जाऊंगा, तभी शादी करूंगा. अब जब उसने अपना सपना पूरा कर लिया है, तो परिवार में भी शादी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. सतीश कुमार ने कहा कि अब बात आगे बढ़ेगी और जल्द ही शादी की तैयारी भी शुरू की जा सकती है.अमनदीप की सफलता ने सोनीपत के युवाओं को भी नई प्रेरणा दी है. इलाके के कई युवा अब उन्हें अपना रोल मॉडल मान रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अमनदीप ने यह साबित कर दिया है कि अगर कोई व्यक्ति मेहनत और लगन से तैयारी करे तो छोटे शहर से निकलकर भी देश की सबसे बड़ी परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है.

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल

0

टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत आज यानी 8 मार्च को खिताब जीतने के इरादे से न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी. साल 2023 में इसी मैदान पर भारतीय टीम को वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में हार मिली थी. यहीं कुछ हफ्ते पहले इस टूर्नामेंट के सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से भी करारी हार के बाद टीम इंडिया लगभग टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर थी. इस मुकाबले के दौरान मौसम को लेकर फैन्स को चिंता है. उनके मन में सवाल है कि कहीं फाइनल मैच में बारिश तो नहीं होगी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया जीत दर्ज कर पुराने रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेगी. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में कीवी टीम के खिलाफ भारत अब तक नहीं जीता है. इस टूर्नामेंट में कीवी टीम भी भारत की तरह लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है. न्यूजीलैंड को ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका और सुपर 8 में इंग्लैंड से हार मिली थी, लेकिन सेमीफाइनल में फिन एलन की 33 गेंद में शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका को आसानी से हराकर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है. यहां की पिच में लाल मिट्टी की मात्रा ज्यादा है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होगी. लाल मिट्टी की सतह पर स्ट्रोक खेलना आसान होता है क्योंकि गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है. इस वजह से यहां हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है.

Accuweather ऐप के अनुसार, रविवार यानी 8 मार्च को सुबह का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा और मौसम गर्म व धुंधला रहेगा. दोपहर में तापमान बढ़कर 41 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि शाम को ये घटकर 29 डिग्री हो जाएगा. फाइनल मैच के समय मौसम साफ और गर्म रहने की संभावना है, जबकि बारिश की कोई संभावना नहीं है.

NATIONAL : 6 वर्षीय मासूम से रेप, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

0

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां 2 युवकों ने 6 साल की मासूम को अपने हवस का शिकार बना डाला और उसे अचेत अवस्था में अंधेरी रात में खेत में फेंककर फरार हो गए. पुलिस और ग्रामीणों की सतर्कता से बच्ची को रात में ही बरामद कर लिया गया है, जिसका इलाज कांकेर के मेडिकल कालेज में जारी है.वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों अमित जैन 20 वर्ष और रोहन जैन 19 वर्ष को हिरासत में लिया है. जिन्होंने अपना अपराध पुलिस के सामने कबूल कर लिया है. जानकारी के अनुसार 6 मार्च की रात शहर से महज 7 किलोमीटर दूर एक गांव में 6 साल की मासूम अपने माता-पिता के साथ घर में सोई हुई थी. तभी दो युवक नशे की हालत में घर में चोरी करने घुसे और मासूम को देखकर हैवानों को नीयत बिगड़ गई.

दोनों ने मासूम को घर से अपहरण कर गांव के ही तालाब के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे वहीं छोड़कर भाग निकले. देर रात करीब साढ़े 12 बजे जब माता-पिता की आंख खुली तो बच्ची को ना पाकर उन्होंने खोजबीन की लेकिन घर में बच्ची के नहीं मिलने पर उन्होंने तत्काल गांव के कोटवार के माध्यम से पुलिस में सूचना दी.कोतवाली पुलिस ने भी त्वरित एक्शन लेते हुए रात में ही बच्ची की खोजबीन शुरू की और देर रात बच्ची को तालाब के निकट खेत से अचेत अवस्था में बरामद किया. जिसके बाद बच्ची को कांकेर मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया था. मेडिकल जांच में बच्ची से रेप की पुष्टि होने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच शुरू की और 4 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.

4 में से दो आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल लिया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. एएसपी योगेश साहू ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. दोनों के खिलाफ कई धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है. वहीं घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश है.

BUSINESS : Meesho को तगड़ा झटका, मिला 1500 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस; अब आगे क्या?

Meesho: जाना-माना ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो को तगड़ा झटका लगा है. कंपनी को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए करीब 1500 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस भेजा गया है. कंपनी ने 7 मार्च को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी और इस फैसले को चुनौती देने की भी बात कही. कंपनी ने अपने डिस्क्लोजर में कहा कि यह डिमांड इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 143(3) के तहत जारी एक असेसमेंट ऑर्डर और सेक्शन 156 के तहत एक डिमांड नोटिस के जरिए की गई है.

फाइलिंग के मुताबिक, टैक्स डिपार्टमेंट ने लागू ब्याज समेत 1,499,73,82,840 रुपये की डिमांड की है. जबकि कंपनी की योजना इस डिमांड नोटिस को चुनौती देना है. कंपनी ने कहा कि वह असेसमेंट ऑर्डर में की गई बातों और एडजस्टमेंट से सहमत नहीं है. कंपनी का मानना ​​है कि उसके पास इसे चैलेंज करने के लिए कई कानूनी और असल वजहें हैं और वह अपने फायदे के खातिर जरूरी कदम उठा रही है. इस बीच कंपनी ने यह भी कहा कि इस ऑर्डर का उसकी फाइनेंशियल हालत, ऑपरेशन या दूसरी एक्टिविटी पर कोई बड़ा बुरा असर नहीं पड़ेगा.

असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए भेजे गए इस नोटिस में आयकर विभाग ने कंपनी पर आय को कम दिखाने (Under-reporting of income) का आरोप लगाया है. इसमें टोटल टैक्स अमाउंट 1499.7 करोड़ है, जिसमें ब्याज भी शामिल है. कंपनी ने कहा कि उसे पिछले असेसमेंट ईयर (2022–23) के लिए भी ऐसा ही डिमांड ऑर्डर पहले जारी किया गया था. फाइलिंग के मुताबिक, यह मामला अभी कर्नाटक हाई कोर्ट में लंबित है, जिसने 17 अप्रैल, 2025 को डिमांड नोटिस पर अंतरिम रोक लगा दी थी.

2015 में IIT ग्रैजएट्स विदित आत्रे और संजीव बरनवाल ने Meesho की शुरुआत की थी. बेंगलुरु बेस्ट यह कंपनी वैल्यू कॉमर्स और छोटे सेलर्स पर फोकस करने वाला एक मार्केटप्लेस चलाती है, जो ज्यादातर टियर-II और छोटे शहरों के कंज्यूमर्स पर फोकस करती है. कंपनी ने कहा कि वह अपना ऑपरेशन जारी रखते हुए टैक्स डिमांड के खिलाफ कानूनी उपाय करेगी.

ENTERTAINMENT : छोटी फैन ने पूछा शादी में क्यों नहीं बुलाया, विजय देवरकोंडा का मजेदार जवाब हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं. इसी बीच एक्टर से एक छोटी फैन ने पूछा कि उन्हें अपनी शादी में क्यों नहीं बुलाया. इस पर विजय ने मजेदार रिएक्शन दिया.विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं. इसी बीच विजय से एक छोटी फैन ने पूछा कि आखिर उन्हें शादी में क्यों नहीं बुलाया. इस पर जो एक्टर ने रिएक्शन दिया है वो काफी मजेदार है. इतना ही नहीं विजय देवरकोंडा का जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

विजय देवरकोंडा से फैन ने पूछा,’क्या मैं आपकी फैन नहीं हूं? फिर हमारा क्या?.’ ये सवाल विजय और रश्मिका की शादी को लेकर था, जिसमें उनके सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे. इस पर विजय देवरकोंडा ने रिप्लाई करते हुए छोटी फैन से कहा कि वो उन्हें अपने घर लंच पर बुलाएंगे.

इतना ही नहीं एक्टर ने ये भी कहा कि आप अपना पसंदीदा खाना और मिठाई बताओ ताकि उसे घर पर बनाया जा सके. विजय देवरकोंडा ने ये जवाब तेलुगु में दिया था. उन्होंने बड़े रही प्यार से अपनी छोटी फैन को खाने के लिए इंवाइट किया.

विजय ने कमेंट में लिखा,’प्यारी बच्ची, मैं तुम्हें लंच के लिए अपने घर बुलाऊंगा. अपना पसंदीदा खाना और मिठाई मुझे बताओ. हम इसे घर पर तैयार करेंगे और खुशी-खुशी खाएंगे.’ एक्टर का ये जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर यूजर्स विजय के इस बातचीत के स्क्रीनशॉट्स को शेयर कर रहे हैं.मालूम हो विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना के संग 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लिए. इस शादी में कपल के परिवार के लोग और दोस्त शामिल हुए थे.

बता दें रश्मिका और विजय ने पिछले साल अक्तूबर में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी. रश्मिका और विजय ने 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन का आयोजन किया था.इस दौरान रश्मिका ने रेड साड़ी और पारंपरिक गहने पहने थे और सिंदूर लगा रखा था. वहीं, विजय देवरकोंडा क्रीम कलर की कुर्ता और धोती में नजर आए.

MAHARASHTRA : बीच मीटिंग में उठकर भागा चपरासी, चौथी मंजिल पर जाकर लगाई छलांग… जीवनलीला समाप्त

0

महाराष्ट्र के डोंबिवली पूर्व स्थित एक कॉलेज में दुखद घटना सामने आई है. जहां जानकारी के मुताबिक, कॉलेज में कार्यरत एक चपरासी मीटिंग के दौरान अचानक भागकर चौथी मंजिल पर जा पहुंचा, और वहां से छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.महाराष्ट्र के डोंबिवली पूर्व के दत्तनगर इलाके स्थित प्रगति कॉलेज में गुरुवार दोपहर एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां कॉलेज में कार्यरत लाइब्रेरी के एक चपरासी ने कॉलेज की इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली.

मृतक चपरासी का नाम प्रवीण चौधरी (42) है, जो ठाकुर्ली के खंबालपाड़ा इलाके के निवासी थे. वे पिछले कई वर्षों से डोंबिवली पूर्व के दत्तनगर स्थित प्रगति कॉलेज में लाइब्रेरी चपरासी के रूप में कार्यरत थे.मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे प्रवीण चौधरी अपने माता-पिता के साथ किसी कारणवश कॉलेज में प्राचार्य से चर्चा करने पहुंचे थे.

प्राचार्य के कार्यालय में बातचीत चल रही थी, तभी अचानक वे वहां से उठकर कॉलेज की चौथी मंजिल की बालकनी की ओर दौड़े और देखते ही देखते नीचे कूद गए. घटना इतनी अचानक हुई कि मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

घटना की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर जांच शुरू कर दी. रामनगर पुलिस के अनुसार, प्रवीण चौधरी का स्वभाव कुछ गर्म मिजाज का बताया जा रहा है और उनके कामकाज के व्यवहार को लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से पहले भी कई बार उन्हें समझाया गया था. इसी संबंध में चर्चा के लिए उनके परिवार को कॉलेज बुलाया गया था. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बातचीत के दौरान उन्हें अचानक गुस्सा आया और गुस्से में उन्होंने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी.

- Advertisement -

News of the Day