Sunday, May 3, 2026
Home Blog Page 405

BHAKTI : घर में आ सकती है आर्थिक समस्या, तुलसी के पास भूलकर भी न रखें ये चीजें

0

तुलसी का पौधा सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह घर की समृद्धि और शांति से भी जुड़ा हुआ माना जाता है. कहा जाता है कि तुलसी की सही देखभाल से घर में सौभाग्य बढ़ता है.

वास्तु शास्त्र केअनुसार, घर में तुलसी का पौधा होना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि तुलसी का पौधा हर विपत्ति से घर और उसमें रहने वाले लोगों की रक्षा करता है. हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है. तुलसी को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा आती है. लोग नियमित रूप से इसकी पूजा भी करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर तुलसी की ठीक से देखभाल कि जाए तो जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है. तो चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी चीजें हैं जिनको तुलसी के पौधे के पास नहीं रखना चाहिए.

  1. तुलसी को शिवलिंग से रखें दूर

वास्तुशास्त्र को अनुसार, जहां तुलसी रखी हो, वहां शिवलिंग नहीं रखना चाहिए. कई लोग तुलसी के गमले में शिवलिंग रख देते हैं. उसके बाद वहीं तुलसी और शिवलिंग की एक साथ पूजा करते हैं. एक पौराणिक कथा के मुताबिक, भगवान शिव ने तुलसी माता के पति का वध किया था, जिसके फलस्वरूप न तो शिव पूजन में तुलसी काम में लेते है और न ही शंख से शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं.

वास्तुशास्त्र के अनुसार, तुलसी के साथ गणेशजी का पूजन नहीं करना चाहिए. एक कथा के अनुसार, एक बार गणेशजी ने तुलसी का विवाह प्रस्ताव ये कह कर ठुकरा दिया था कि वो ब्रह्मचारी हैं. ये सुनकर तुलसी ने नाराज होकर उन्हें दो विवाह का श्राप दे दिया था. इसके बाद गणेश जी ने भी तुलसी को एक राक्षस से विवाह का श्राप दे दिया. इसलिए, गणेश पूजन में भी तुलसी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है.

  1. तुलसी के पास जूते चप्पल न रखें

वास्तु के मुताबिक, तुलसी को जूते चप्पलों के पास नहीं रखना चाहिए. इससे तुलसी अपवित्र हो जाती है. दरअसल, तुलसी में लक्ष्मी जी का वास होता है. ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है. और घर में कंगाली आने की संभावना बन जाती है.

  1. झाडू न रखें पास

शास्त्रों के मुताबिक, तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए. इसकी यह वजह है कि झाड़ू का उपयोग घर की गंदगी साफ करने के लिए किया जाता है. ऐसे में तुलसी के पास कभी भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए. ऐसा करने से घर में दरिद्रता आने लगती है और व्यक्ति कई परेशानियों से घिर जाता है. तुलसी के पास झाड़ू रखने से तुलसी जी का अपमान होता है.

  1. तुलसी के पास न लगाएं कांटेदार पौधें

वास्तु के मुताबिक, तुलसी के पास भूलकर भी कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए. इसकी वजह है कि इससे घर में गरीबी आने की संभावना होती है. साथ ही घर में लड़ाई झगड़े भी बढ़ जाते हैं. आप चाहें तो गुलाब का पौधा रख सकते हैं, लेकिन दूरी बनाकर. क्योंकि गुलाब का पौधा भी कांटेदार ही होता है.

  1. कुछ खास दिन नहीं तोड़ने चाहिए तुलसी के पत्ते

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पत्ते कुछ खास दिनों में नहीं तोड़ने चाहिए. ये दिन हैं एकादशी, रविवार और सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण. इन दिनों में और रात के समय तुलसी के पत्ते तोड़ना अशुभ माना जाता है. अगर तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल न हो, तो उन्हें कभी नहीं तोड़ना चाहिए. ऐसा करने से तुलसी का अपमान होता है.

UP : ‘सब नापेंगे, सब तोड़ेंगे, कोई नहीं बचेगा…’, चंदौली में अतिक्रमण हटाने पहुंचे SDM का ‘फुल एक्शन’ मोड….

0

चंदौली के सकलडीहा बाजार में सड़क चौड़ीकरण के दौरान अतिक्रमण की पैमाइश में बाधा डालने वाले दुकानदारों पर एसडीएम कुंदन राज कपूर भड़क गए. उन्होंने ‘फुल एक्शन मोड’ में आकर चेतावनी दी कि “सब नापेंगे, सब तोड़ेंगे, कोई नहीं बचेगा.” जब कुछ दुकानदारों ने सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश की, तो एसडीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें समझाया और कहा कि किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

उत्तर प्रदेश के चंदौली में सड़क चौड़ीकरण के काम में बाधा डालने वाले दुकानदारों पर SDM भड़क गए. वे ‘फुल एक्शन मोड’ में दिखाई दिए और अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, “सब नापेंगे, सब तोड़ेंगे, कोई नहीं बचेगा, किसी को नहीं छोड़ेंगे.” उनका यह सख्त रवैया इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

चंदौली के सकलडीहा बाजार में सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण की पैमाइश हो रही थी, तभी कुछ दुकानदारों ने सरकारी काम में बाधा डाली. जब इसकी सूचना SDM कुंदन राज कपूर को मिली, तो वह तुरंत मौके पर पहुंच गए. उन्होंने पहले लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब कुछ दुकानदार लगातार बहस करते रहे, तो SDM नाराज हो गए.

SDM कुंदन राज कपूर ने सख्त लहजे में अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, “सड़क पर अगर अवैध कब्जा है, तो मैं हटाऊंगा, मैं किसी को नहीं छोडूंगा और जो व्यवधान पैदा करेगा उसको जेल भी भेज दूंगा.” उन्होंने साफ किया कि तहसील का इकबाल बना रहेगा और कहीं भी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

SDM कुंदन राज ने बताया कि जहां-जहां अतिक्रमण होगा, वहां पैमाइश कर उसे खाली कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि व्यापारियों से बात हो चुकी है और उनकी निजी जमीन में कोई दखल नहीं दिया जाएगा. लेकिन जो जमीन सरकार की है, वह सरकार की ही रहेगी. सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजा जाएगा और उनके अवैध निर्माण को तोड़ा जाएगा. SDM के कड़े तेवर को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया.

NATIONAL : ‘मैडम आप बेहद खूबसूरत हो, क्या हम दोस्त बन सकते हैं…’ कॉन्स्टेबल ने महिला को इंस्टाग्राम पर भेजे मैसेज, हो गया सस्पेंड

0

गुरुग्राम में एक कॉन्स्टेबल ने सेक्टर 45 की रहने वाली महिला को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजे. इसमें कॉन्स्टेबल ने कहा कि आपसे दोस्ती करना चाहता हूं. इसी के साथ आपत्तिजनक मैसेज भी थे. इस मामले की शिकायत पुलिस ने पुलिस अधिकारियों से कर दी, जिसके बाद आरोपी कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर FIR दर्ज कर ली गई है.

यह शर्मनाक घटना दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सेक्टर 45 इलाके की है. यहां रहने वाली 50 वर्षीय महिला के पास एक मैसेज आता है. मैसेज करने वाला व्यक्ति महिला को उसकी गाड़ी का नंबर और मोबाइल नंबर बताता है, फिर महिला के सोशल मीडिया अकाउंट यानी इंस्टाग्राम पर मैसेज में कहता है कि आप बेहद खूबसूरत हो, क्या हम दोस्ती कर सकते हैं. इस पर महिला ने EVR पर तैनात कॉन्स्टेबल को फटकार लगा दी और मामले की शिकायत साइबर क्राइम ईस्ट पुलिस थाने में की. अब आरोपी कॉन्स्टेबल विजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे सस्पेंड कर दिया गया है.

इसके बाद जो हुआ उसने न केवल महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी, बल्कि गुरुग्राम पुलिस की सेवा सुरक्षा और सहयोग जैसे नारों की भी सच्चाई सामने ला दी है. दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक महिला आपबीती बयां कर रही है. वह बताती है कि बीती 14 सितंबर की देर रात तकरीबन 12:30 बजे अपनी गाड़ी से आरडी सिटी गेट नंबर 2 से निकली थी. जैसे ही घर पहुंची, पौने एक बजे सोशल मीडिया के जरिये सिमरन चोपड़ा नाम की इंस्टाग्राम आईडी से एक मैसेज आया. मैसेज करने वाला व्यक्ति दोस्ताना अंदाज में बात करने लगा.

मैसेज भेजने वाले ने कहा कि मैडम, आप अभी इस गेट नंबर से निकली हो न, टाटा पंच गाड़ी में… तो महिला ने हैरान होते हुए कहा कि हां मैं वही हूं, लेकिन इतनी रात को आपने मुझे कैसे पहचाना, तो दूसरी तरफ से जवाब आया कि मैडम पुलिस की नजर बहुत तेज होती है, आप बेहद खूबसूरत हैं. क्या हम दोस्त बन सकते हैं. इस मामले को लेकर सवाल यह भी है कि आखिर महिला की इंस्टाग्राम आईडी के बारे में इस व्यक्ति को कैसे पता चला?

पीड़िता इस जवाब को सुन हैरान रह गई. उसने न केवल मैसेज करने वाले को कड़ी फटकार लगाई, बल्कि आरोपी के खिलाफ साइबर क्राइम ईस्ट थाने में शिकायत की. मामले की तफ्तीश के बाद खुलासा हुआ कि आरोपी और कोई नहीं, बल्कि EVR पर तैनात कॉन्स्टेबल विजय है. महिला का कहना है कि थाने में तैनात पुलिस से लेकर अधिकारियों तक ने उपहास उड़ाया. साइबर ईस्ट पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बजाय नसीहत दी जाने लगी.

इस मामले में गुरुग्राम के सेक्टर 45 की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि जब उसने शिकायत साइबर ईस्ट थाने में की तो वहां तैनात पुलिस कर्मियों से लेकर अधिकारियों तक का रवैया चौंकाने वाला था. पीड़िता की मानें तो वे शिकायत पर मुस्कराने लगे. यहां तक कह डाला कि आपके साथ छेड़छाड़ थोड़े हुई, दोस्ती के लिए ही कहा न, आप ऐसे नंबरों को ब्लॉक करो और आगे बढ़ो.

पीड़िता ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई घटना और पुलिसकर्मियों, अधिकारियों के रवैया की पोल खोलते हुए पोस्ट किया. इसके बाद पुलिस ने EVR पर तैनात आरोपी कॉन्स्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर संस्पेंड कर दिया और मामले की जांच शुरू कर दी. जब इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नरेट में बैठे अधिकारियों से जानकारी लेने की कोशिश की तो अधिकारी पूरे मामले को लेकर चुप्पी साधते नजर आए.

National : ‘मेरे पास चमत्कारी शक्ति, मां को कर दूंगा ठीक’, झांसा देकर युवक से ठग लिए 3 करोड़

0

नवी मुंबई में एक युवक से छह लोगों ने उसकी मां की बीमारी ठीक करने का झांसा देकर 3 करोड़ रुपये ठग लिए. आरोपियों ने खुद को ‘विशेष शक्तियों’ वाला बताकर रकम ऐंठी और बाद में पीड़ित को धमकाया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और अंधविश्वास निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है.

नवी मुंबई में रहने वाले एक 22 साल के युवक से छह लोगों ने मिलकर 3 करोड़ रुपये की ठगी कर ली. यह धोखाधड़ी छह सालों तक चलती रही, जिसमें आरोपियों ने युवक को उसकी बीमार मां का इलाज करने का झांसा देकर रकम ऐंठ ली. सभी आरोपियों पर मानव बलि और अंधविश्वास निवारण अधिनियम सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक शिकायतकर्ता तेजस घोडेकर ने पुलिस को बताया कि इलाज के नाम पर पैसे 2019 से फरवरी 2025 तक लिए गए. आरोपियों ने खुद को ‘विशेष शक्तियों’ का धनी बताकर दावा किया कि वो उसकी मां की बीमारी का इलाज कर सकते हैं. इन दावों पर भरोसा करते हुए तेजस ने किस्तों में कुल 3.10 करोड़ रुपये उन्हें सौंप दिए.

शिकायत में कहा गया कि आरोपियों में मुस्तफा शेख उर्फ कांबले, आहत शेख, सफीना नानू शेख, नानू शेख, वसीम शेख और रफीक शेख शामिल हैं, जो सभी पालघर जिले के सफाले इलाके के रहने वाले हैं.पीड़ित के बार-बार दबाव बनाने पर आरोपियों ने करीब 19 लाख रुपये लौटाए, लेकिन शेष 2.91 करोड़ रुपये वापस नहीं किए. जब तेजस ने बचे पैसे मांगने पर जोर डाला, तो आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी. यही नहीं, उन्होंने उसे खाली स्टांप पेपरों पर भी जबरन हस्ताक्षर करवाए.

पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, धमकी और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया है. साथ ही आरोपियों पर महाराष्ट्र मानव बलि, अंधविश्वास निवारण अधिनियम, 2013 के तहत भी मुकदमा चलाया जाएगा. यह कानून अंधविश्वास और काले जादू जैसे अमानवीय कृत्यों के जरिए लोगों का शोषण करने को अपराध की श्रेणी में रखता है.

फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि अंधविश्वास और लालच के सहारे की गई यह ठगी समाज के लिए चेतावनी है और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी.

NATIONAL : ट्रेड फेयर में लगा बॉलीवुड का तड़का,बोनी कपूर, अर्जुन कपूर और आशीष भूटानी ने किया ग्रेटर नोएडा स्टॉल का दौरा

0

यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के स्टॉल ने विशेष आकर्षण हासिल किया. फिल्म निर्माता और अभिनेता बोनी कपूर,अर्जुन कपूर, और आशीष भूटानी सहित कई प्रमुख हस्तियां फिल्म सिटी के स्टॉल पर पहुंची.

ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपोमार्ट एक्सहिबिशन सेंटर में UP International Trade Fair 2025 के तीसरे संस्करण का भव्य शुभारंभ गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया. इस मेगा इवेंट का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में किया. प्रधानमंत्री ने हॉल नंबर 03 पर स्थित विभिन्न प्रतिष्ठित स्टॉल्स का निरीक्षण किया, जिनमें प्रमुख रूप से यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हैवेल्स ग्रुप, मिंडा स्पार्क ग्रुप, और इंटरनेशनल फिल्म सिटी शामिल थे.इस दौरान हॉल नंबर 03 के प्रभारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह, और मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया.

इस प्रदर्शनी में यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के स्टॉल ने विशेष आकर्षण हासिल किया. फिल्म निर्माता और अभिनेता बोनी कपूर, उनके बेटे अर्जुन कपूर, और फिल्म निर्माता आशीष भूटानी सहित कई प्रमुख हस्तियां फिल्म सिटी के स्टॉल पर पहुंची. वहीं, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के स्टॉल पर क्रिस्टोफ शेलमैन, सीईओ, यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, और अन्य उद्योगपतियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्राधिकरण के कार्यों की सराहना की. इस दौरान प्रमुख उद्योगपतियों में शेखर अग्रवाल, राजीव गोयल, और एम एल जायसवाल जैसे नाम शामिल थे.

यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण द्वारा आयोजित स्टॉल में विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया. यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट का मॉडल प्रदर्शित किया गया, जिसे देखने के लिए आगंतुकों की बड़ी संख्या उमड़ी. साथ ही, मेडिकल डिवाइसेज पार्क, इंटरनेशनल फिल्म सिटी, फिनटेक सिटी, और सेमीकंडक्टर पार्क जैसी प्रमुख परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई. आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए, अनुष्का रोबोट ने भी आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया. इसके अलावा, प्रियागोल्ड, मिंडा स्पार्क, हैवेल्स और पेटंजलि ग्रुप जैसे प्रमुख ब्रांड्स ने भी अपने स्टॉल लगाए.

इस वर्ष की प्रदर्शनी में यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने अपनी प्रमुख परियोजनाओं को प्रमुख रूप से प्रदर्शित किया. इसमें भारत सरकार के सहयोग से विकसित होने वाले मेडिकल डिवाइसेज पार्क की प्रगति, इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना, और प्रस्तावित हेरिटेज सिटी परियोजना शामिल थी. इसके साथ ही एजुकेशनल हब और सेमीकंडक्टर पार्क की योजनाओं को भी प्रस्तुत किया गया. इस बार प्राधिकरण ने न केवल व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा दिया, बल्कि उत्तर प्रदेश के भविष्य के विकास को भी प्रमुखता से दर्शाया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम में शैलेंद्र कुमार भाटिया, शैलेंद्र कुमार सिंह, और स्मिता सिंह जैसी प्रमुख अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने स्टॉल का निरीक्षण किया और प्रदर्शनी की सफलता पर अपनी शुभकामनाएं दीं.

NATIONAL : दुकान मालिक और स्टाफ ने महिला को सड़क पर घसीटा, लातों से की पिटाई

0

बेंगलुरु के एवेन्यू रोड पर साड़ी दुकान में चोरी के आरोप में एक महिला को बेरहमी से पीटा और सड़क पर घसीटा गया. वीडियो वायरल होने पर भी पुलिस ने महिला पर ही चोरी का केस दर्ज कर जेल भेज दिया, जबकि आरोपी दुकानदार पर कार्रवाई नहीं हुई.

कर्नाटक में बंगलुरु की साड़ी की एक दुकान में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. एवेन्यू रोड पर दुकान में साड़ी लेने गई महिला को दुकान मालिक और स्टाफ ने जमकर पीटा. दरअसल, महिला पर साड़ी चुराने का आरोप लगाया गया था. दुकान मालिक ने उसे सड़क पर घसीटा और उसके प्राइवेट पार्ट पर भी लातों से हमला किया.

दुकान मालिक बाबूलाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. इससे कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और अब वे उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पुलिस की लापरवाही और दिनदहाड़े हुए इस अमानवीय हमले को लेकर जनता का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.बता दें कि दुकानों में चोरी के कई मामले पहले भी सामने आते रहे हैं. इनमें खासकर लोगों को कपड़ों की चोरी करते देखा गया. कभी दुकानदार ने रंगे हाथो पकड़ा तो कभी दुकान के कैमरे में चोरी कैद हो गई. ऐसे मामलों में लोगों को इनरवीयर के अंदर चोरी का सामान ले जाते हुए भी पकड़ा गया जिसके बाद पुलिस के हत्थे चढ़ने पर उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ी.

NATIONAL : CJI बीआर गवई के लिए अनिरुद्धाचार्य ने ये क्या कह दिया?

0

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बीआर गवई के लिए विवादित टिप्पणी की है. अनिरुद्धाचार्य की यह टिप्पणी CJI द्वारा खजुराहो मामले में किए गए फैसले पर आई.चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बीआर गवई के लिए कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने विवादित टिप्पणी की है. अनिरुद्धाचार्य की यह टिप्पणी CJI द्वारा खजुराहो मामले में किए गए फैसले पर आई. हालांकि सीजेआई ने पहले ही साफ कर दिया था कि उनके बयान को गलत तरीके से लिया गया है. जबकि उन्होंने याचिकाकर्ता से कहा था कि हमें क्षमा कीजिए.

कथावाचक के यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो में अनिरुद्धाचार्य कह रहे हैं- अभी हमारे भारत में एक मंदिर का केस लेकर के एक जज के पास एक व्यक्ति गया. कहा भाई मुगलों ने हमारे इस मंदिर को तोड़ दिया है. यह विष्णु भगवान का मंदिर था और भगवान विष्णु की गर्दन तोड़ दी गई है. तो याचिकाकर्ता ने कहा कि जज साहब यहां हमारा मंदिर बनाना चाहिए. क्योंकि मंदिर के अवशेष हैं. केवल सिर काटा गया है. बाकी प्रमाण है कि यह मंदिर है. मंदिर भी बना है. कुछ जीर्ण है. तो आप यहां मूर्ति प्रतिष्ठा करने की इजाजत दो कि विष्णु भगवान का मंदिर है तो विष्णु भगवान ही यहां पर बैठेंगे. प्रतिष्ठित होंगे. तो एक जज ने कहा कि हम क्यों निर्णय दें?

एक कथा के दौरान अनिरुद्धाचार्य ने भारत के प्रधान न्यायाधीश के संदर्भ में बिना नाम लिए कहा- जज साहब से जरा इस सवाल करना है. कहीं मिले तो पूछना कि सब काम भगवान ही करेंगे तो काहे कुर्सी तोड़ रहे हो? अनिरुद्धाचार्य ने आगे कहा जज बनाया गया है. इसलिए ना कि न्याय करो. न्याय करना चाहिए. अब आप हिंदू सनातन संस्कृति का अपमान करते हो. बोले तुम्हारे भगवान में शक्ति है तो खुद बना ले मंदिर.

अनिरुद्धाचार्य ने सीजेआई के लिए इतने पर ही नहीं रुके. उन्होंने कहा कि वो तो सब कर सकते हैं. वो (भगवान) तो प्रकट होकर रावण को भी मार सकते हैं. हिरण्यकश्यप की छाती भी फाड़ सकते हैं. अब तुम्हें अपनी छाती फड़वानी है तो बताओ नरसिंह भगवान से क्योंकि तुम जैसे अधर्मियों को मारने के लिए भगवान आते हैं.

कथावाचक ने कहा कि भगवान को लग रहा है कि अभी भाई तुम लोग बैठे हो कुर्सी पर तुम लोग ही करो हमें ना आना पड़े इसलिए भगवान आ नहीं रहे हैं. वरना भगवान तो अपने लिए हिरण्याक्ष को मारने आ गए. हिरण्याक्ष तो कितना बड़ा पावरफुल था.

अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि अगर सब भगवान करेंगे तो छोड़ो अपनी कुर्सी. भारत में रह के किसी मुसलमान के खिलाफ क्या कोई भी जज ऐसी बयानबाजी बोल सकता था? क्या मस्जिद के खिलाफ या अल्लाह के खिलाफ बोल सकता था? केवल हिंदू सनातन संस्कृति सोची इतना बड़ा जज भगवान विष्णु पर उंगलियां खड़ी कर रहा है। क्यों? क्योंकि हिंदू लोग अपने देवताओं का अपने भगवान का अपमान सह लेते हैं। बोलते भी नहीं है। आप बहुत सहनशील हैं। इसलिए मंदिर तोड़ दिए गए।

LUCKNOW : प्रेमिका के नाबालिग बेटे से की अश्लील हरकत, फिर करा दिया प्राइवेट पार्ट का ऑपरेशन

0

लखनऊ के ठाकुरगंज से डरा देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स पर अपनी प्रेमिका के 12 साल के बेटे के खिलाफ अपराध के गंभीर आरोप लगे हैं. जानकारी से अनुसार आरो है कि उसने न सिर्फ बच्चे के साथ अश्लील हरकतें कीं, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट का जबरन ऑपरेशन भी करवा दिया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक शख्स पर अपनी प्रेमिका के 12 साल के बेटे के खिलाफ अपराध के गंभीर आरोप लगे हैं. जानकारी से अनुसार उसने न सिर्फ बच्चे के साथ अश्लील हरकतें कीं, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट का जबरन ऑपरेशन भी करवा दिया. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़ित के पिता की शिकायत के मुताबिक, उनकी पत्नी सआदतगंज में कपड़े की दुकान चलाती थी. वहां आने वाले कपड़े का व्यापारी मंजूर हसन उर्फ सैफी ने उनकी पत्नी को प्रेम जाल में फंसा लिया. मंजूर के बहकावे में आकर महिला अपने 11 साल के बेटे को लेकर उसके साथ रहने लगी. यहीं से मासूम की जिंदगी में हैवानियत का खेल शुरू हुआ.

पीड़ित के पिता का आरोप है कि मंजूर उनके बेटे से गंदे काम करवाता था. उससे अपने प्राइवेट पार्ट की मालिश करवाता था. इसी दौरान उसने मासूम के गुप्तांग का जबरन ऑपरेशन करा दिया. हैवानियत से परेशान होकर बच्चा किसी तरह अपने पिता के घर भाग आया और सारी आपबीती सुनाई.घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित पिता ने तुरंत ठाकुरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई. ठाकुरगंज थाना प्रभारी ओमवीर सिंह ने बताया कि लैंगिग अपराध बाल संरक्षण अधिनियम व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

BUSINESS : दुनिया के दूसरे सबसे दौलतमंद शख्स ने किया बड़ा ऐलान, अब 95% संपत्ति कर देंगे दान

0

ईआईटी का एक नया कैंपस 2027 में ऑक्सफोर्ड में खोला जाएगा. एलिसन लंबे समय से बड़े डोनेशन देते आ रहे हैं. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिफोर्निया को 200 मिलियन डॉलर कैंसर रिसर्च सेंटर बनाने के लिए दान किए.

ओरेकल के फाउंडर लैरी एलिसन दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं. दौलत के मामले में उनसे ऊपर सिर्फ टेस्ला के सीईओ एलन मस्क हैं. ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स रिपोर्ट के मुताबिक, लैरी एलिसन की कुल संपत्ति 373 बिलियन डॉलर है. उनकी संपत्ति में पिछले कुछ दिनों में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है, जिसकी सबसे बड़ी वजह एआई बूम और ओरैकल के शेयरों में जबरदस्त उछाल है.

लेकिन बहुत कम लोगों को यह बात पता है कि लैरी एलिसन अपनी कुल संपत्ति का 95 प्रतिशत हिस्सा दान में देने का प्लान बना चुके हैं. हालांकि, उन्होंने साफ कहा है कि यह दान उनके अपने नियम और शर्तों पर होगा.

फॉर्च्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2025 तक एलिसन की नेटवर्थ 373 बिलियन डॉलर हो चुकी है. इसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी ओरेकल में उनकी 41 प्रतिशत स्टेक से आती है. इसके अलावा उनका टेस्ला में भी बड़ा निवेश है. एलिसन अपने परोपकारी कामों को Ellison Institute of Technology (EIT) के ज़रिए अंजाम देते हैं, जो ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी स्थित एक फॉर-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन है. यह संस्थान स्वास्थ्य सेवा, खाद्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और एआई रिसर्च जैसी वैश्विक चुनौतियों पर काम करता है.

ईआईटी का एक नया कैंपस 2027 में ऑक्सफोर्ड में खोला जाएगा. एलिसन लंबे समय से बड़े डोनेशन देते आ रहे हैं. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिफोर्निया को 200 मिलियन डॉलर कैंसर रिसर्च सेंटर बनाने के लिए दान किए. इसके साथ ही, उन्होंने एलिसन मेडिकल फाउंडेशन को 1 बिलियन डॉलर दिए, जो बंद होने से पहले बुजुर्गों की बीमारियों की रोकथाम की दिशा में काम करता था.

हालांकि, अपनी संपत्ति के दान के मामले में एलिसन हमेशा अपनी शर्तों पर ही चलते हैं. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट बताती है कि ईआईटी को नेतृत्व परिवर्तन की वजह से कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा. साल 2024 में एलिसन ने जॉन बेल को रिसर्च लीड करने के लिए नियुक्त किया था, लेकिन सिर्फ दो हफ्तों में ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया और इस प्रोजेक्ट को बेहद चुनौतीपूर्ण बताया.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा को प्रपोज करेगा अरमान, ड्रग्स के नशे में साली संग ‘वन नाइट स्टैंड’ करेगा अभीर

0

स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग एसिपोड में कुछ ऐसे धमाके देखने को मिलने वाले हैं, जिसे जानकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर ऐसा भी हो सकती है.समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों काफी हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. गीतांजलि और अरमान हनीमून के लिए अभिरा के रिसॉर्ट में गए होते हैं. गीतांजली और अरमान की यहां हालत खराब हो जाएगी.

शो में अभी तक देखने को मिला कि मायरा और अभिरा मिलकर गीतांजलि और अरमान का स्वागत करते हैं. इस दौरान अभिरा से गीतांजली उसके हनीमून का कमरा सजाने के लिए कहती है.इस बात को सुन वो काफी दुखी हो जाती है. इसी बीच शो में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है.एपिसोड में तान्या और कृष अपने रिश्ते के बारे में अकेले में बात करते दिखेंगे. कृष उससे कहता है कि उसे अपनी पत्नी कहने में शर्म आती है. इतना ही नहीं वो तान्या की खूब बेइज्जती भी करता है.इस दौरान अरमान के संग गीतांजली रोमांस करने की कोशिश करेगी.

अरमान को अभिरा का ख्याल आ जाएगा.वो खुद को गीतांजलि से दूर करने लगेगा.अरमान गीतांजलि को तलाक देने का फैसला लेने वाला है.अभिरा को इसी बीच पता चलेगा कि रिसॉर्ट में चुड़ैल है. अभिरा इस बात को सुन घबरा जाएगी. शो में भूत की वजह से बड़ा बदलाव होने वाला है.

इधर, अभिरा को अरमान शादी के लिए प्रपोज करेगा. अरमान कहता है कि वो उसके बिना नहीं रह सकता है.अभिरा इन बातों को सुन इमोशनल हो जाती है, इसी बीच उसे गीतांजलि की याद आ जाती है.दूसरी तरफ अभीर के करीब जाने की कोशिश करती है कियारा.

वहीं, अभीर भी इस बार कियारा को नहीं रोकने वाला है.कियारा अपने दिमागी हालत को मोहरा बनाकर अभीर के दिल में जगह बना लेगी.मौका मिलते ही अभीरऔर कियारा वन नाइट स्टैंड करेंगे. कियारा नशे में आपा खो देगी. वहीं, अभीर भी खुद पर काबू नहीं कर पाएगा.उसके बाद जीजा साली की इस जोड़ी की लव स्टोरी शुरू होगी.

- Advertisement -

News of the Day