Monday, May 4, 2026
Home Blog Page 406

SPORTS : एशिया कप के इतिहास में पहली बार भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल, 41 साल बाद IND vs PAK ‘महामुकाबला’

0

एशिया कप के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. बांग्लादेश की टीम नॉक आउट मैच में बाहर हो गई है और श्रीलंका की टीम पहले ही बाहर हो गई थी.

एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट के 41 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार है कि एशिया कप फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होंगी. टीम इंडिया अब तक एशिया कप का खिताब 8 बार अपने नाम कर चुकी है. वहीं पाकिस्तान ने 2 बार एशिया कप टाइटल जीता है. लेकिन फाइनल मुकाबले में कभी भी इन दोनों देशों के बीच टक्कर नहीं हुई. इस बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत और सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान फाइनल में आया है. अब दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट की खिताबी भिड़ंत रविवार, 28 सितंबर को देखने को मिलेगी.

भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप में अब तीसरी बार आमने-सामने होंगी. इन दोनों टीमों के बीच पहला मैच 14 सितंबर को लीग स्टेज में खेला गया. इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया. वहीं दूसरी बार एशिया कप सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले का नतीजा भी फिर एक बार भारत के पक्ष में आया और टीम इंडिया ने 6 विकेट से ये मैच जीत लिया. वहीं अब एशिया कप 2025 के फाइनल में इस टूर्नामेंट में तीसरी बार दोनों टीमों के बीच महामुकाबला होने जा रहा है.

भारत ने बांग्लादेश को हराकर एशिया कप फाइनल का टिकट हासिल किया. टीम इंडिया सुपर-4 के दोनों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई. वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम 2-2 अंक के साथ फाइनल में जाने के लिए नॉक आउट मैच खेलने आमने-सामने आईं. ये मैच आज गुरुवार, 25 सितंबर को खेला गया.

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बांग्लादेश के गेंदबाजों ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी और टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को जल्दी ही पवेलियन भेज दिया. फिर भी पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सामने 136 रनों का टारगेट रखा. लेकिन इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रनों से हरा दिया और फाइनल में जगह बनाई. अब भारत और पाकिस्तान के बीच 28 सितंबर को फाइनल खेला जाएगा

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

NATIONAL : हरदोई में रिश्ते शर्मसार, सगी बहन से एक साल से रेप कर रहे थे दो भाई, गिरफ्तार

0

युवती से उसके सगे भाई धमका कर दुष्कर्म कर रहे थे. पीड़िता जब भी भाइयों की करतूत बताने का प्रयास करती उसे डांटकर चुप करा दिया जाता. किसी तरह पीड़ित ने दुष्कर्म किये जाने का वीडियो बनाया.

उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद के अरवल थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने वाली एक वारदात सामने आई है. यहां पर दो सगे भाई अपनी ही बहन से एक साल से दुष्कर्म कर रहे थे. पीड़िता ने इसका वीडियो बनाया और फिर पुलिस को आपबीती सुनाई. जिसे सुन पुलिस के भी होश उड़ गए. पीडिता की तहरीर पर दोनो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के मुताबिक रिश्तों को शर्मसार करने का मामला अरवल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का है. यहां की रहने वाली एक युवती से उसके सगे भाई धमका कर दुष्कर्म कर रहे थे. पीड़िता पांच भाई और दो बहनें हैं. पीड़िता जब भी भाइयों की करतूत बताने का प्रयास करती उसे डांटकर चुप करा दिया जाता. उसकी शादी भी तय हो गयी, जब पीड़िता ने अपने मंगेतर को ये सब बताया तो उसने पुलिस में शिकायत करने को कहा. किसी तरह पीड़ित ने इस दुष्कर्म किये जाने का वीडियो बनाया और उसके बाद पीड़िता मंगलवार को अरवल कोतवाली पहुंची और तहरीर दी. पीड़िता ने आरोपी भाइयों की करतूत के कुछ वीडियो भी पेश किए जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया और गिरफ्तार कर लिया.

सीओ हरपालपुर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि उपरोक्त मुकदमें से संबंधित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण एवं कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए जाएंगे. जांच के आधार पर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी.जैसे ही यह घटना जग जाहिर हुई, इस घटना ने रिश्तो एवं सामाजिक ताने-बाने को हिला कर रख दिया हर कोई आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है.

ENTERTAINMENT : माधुरी दीक्षित के प्यार में लट्टू था ये इंडियन क्रिकेटर, करना चाहते थे शादी, मगर बीच में आ गया परिवार

0

बॉलीवुड और क्रिकेट का हमेशा से कनेक्शन रहा है. कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने क्रिकेटर्स से शादी की है और एक हैप्पी लाइफ जी रही हैं. आए दिन भी क्रिकेटर्स के नाम बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ते रहते हैं. 90 के दशक में बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ भी एक क्रिकेटर का नाम जुड़ा था. ये क्रिकेटर माधुरी के प्यार में दीवाना था और शादी भी करना चाहता था लेकिन परिवार की वजह से ये शादी नहीं हो पाई.

माधुरी के प्यार में दीवाने जिस क्रिकेटर की हम बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि अजय जडेजा हैं. अजय एक समय पर माधुरी के प्यार में दीवाने थे. दोनों ने शादी करने तक का प्लान कर लिया था, मगर ये हो नहीं पाया.

माधुरी दीक्षित और अजय जडेजा की लव स्टोरी की शुरुआत तब हुई थी जब दोनों अपने करियर के पीक पर थे. इन दोनों की मुलाकात एक शूट के दौरान हुई थी. जहां पर दोनों की दोस्ती हुई और उसके बाद ये दोस्ती प्यार में बदल गई. जडेजा उस समय बॉलीवुड में कदम रखने की कोशिश कर रहे थे. माधुरी ने उस समय अजय की बॉलीवुड की एंट्री करवाने में मदद भी की थी. मगर उसी समय अजय के करियर में मुश्किल समय आया. उनपर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था जिसके बाद उनपर 5 साल का बैन लगा दिया गया था. इसके बाद उनका रिश्ता टिक नहीं पाया.

अजय जडेजा और माधुरी दीक्षित का रिश्ता क्रिकेटर की फैमिली को पसंद नहीं था. अज. राजघराने से ताल्लुक रखते हैं और माधुरी नॉर्मल फैमिली से थीं इस वजह से उनकी फैमिली को ये रिश्ता मंजूर नहीं था. जब अजय पर मैच फिक्सिंग का विवाद हुआ तो माधुरी की फैमिली ने भी उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं किया. जिसके बाद आखिर में दोनों को अलग होना पड़ा. अजय से अलग होने के बाद माधुरी बुरी तरह टूट गई थीं. फिर उन्होंने उसी साल श्रीराम नेने से शादी कर ली थी और विदेश जाकर बस गई थीं.

NATIONAL : सब्जी खरीदने आई लड़कियों की खींचता था अश्लील फोटो, रंगे-हाथों पकड़ा गया……

0

उत्तराखंड के उत्तरकाशी के बाजार बस स्टैंड के पास एक सब्जी बेचने वाला व्यक्ति सब्जी खरीदने आई लड़कियों के चुपचाप वीडियो और फोटो बनाता था. ऐसा करते हुए दुकानदार को रंगे हाथों पकड़ा.

उत्तराखंड के उत्तरकाशी से एक शर्मनाक घटना का वीडियो सामने आया है. दावा किया जा रहा है कि उत्तरकाशी के बाजार बस स्टैंड के पास एक सब्जी की दुकान चलाने वाला एक व्यक्ति लड़कियों की फोटो और वीडियो बिना उनकी सहमति के बना रहा था. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में हंगामा मचा दिया है और साथ ही साथ स्थानीय लोगों के बीच गुस्सा भड़का.

वीडियो में दावा है कि एक सब्जी की दुकान पर एक व्यक्ति, जो लड़कियों की फोटो और वीडियो चुपचाप रिकॉर्ड कर रहा था. ये लड़कियां सब्जियां खरीदने के लिए दुकान पर आई थी, लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि उनके साथ क्या हो रहा है.वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकानदार कैसे चुपचाप लड़कियों की फोटो खींच रहा है. दुकानदार को ऐसा करते हुए किसी ने पीछे से उसकी वीडियो बना ली और उसे रंगे हाथों पकड़ा गया और फोन को चेक करने पर कई सारी लड़कियों की फोटो मिली.

इस घटना से स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़का और उन्होंने दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की.पुलिस ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाएगा. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने भी दुकानदार के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया और उसको कड़ी सजा दिलाने की मांग भी की.

PUNJAB : Youtube देख युवक ने बनाया बम, चाचा की दुकान में रखा… टाइमर में खराबी के चलते ब्लास्ट होने से बचा

0

पंजाब के लुधियाना में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां चाचा की दुकान में बम रखने वाला भतीजा और उसका दोस्त अरेस्ट हुआ है. दोनों ने यूट्यूब से बम बनाने का तरीका सीखा. ऑनलाइन मंगाए गए सामान से इम्प्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) तैयार किया. गनीमत रही कि टाइमर में खराबी के चलते ब्लास्ट नहीं हुआ, वरना दुकान और ऊपर रहने वाले परिवार के लिए बड़ी त्रासदी हो सकती थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.

पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए चाचा की दुकान में बम रखने वाले भतीजे और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है. मामला तब सामने आया, जब शहर में एक बैग की दुकान में पेट्रोल बम जैसी चीज मिली. गनीमत रही कि टाइमर की खराबी के कारण ब्लास्ट नहीं हुआ. पुलिस ने बताया कि अगर बम फट जाता तो दुकान के ऊपर रहने वाले परिवार को गंभीर नुकसान हो सकता था.

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि इस मामले को 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया गया. आरोपी मूल रूप से यूपी के हरदोई जिले के सोनू और सहारनपुर का आमिर है. दोनों का क्रिमिनल रिकॉर्ड जांचा जा रहा है. प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों ने यूट्यूब से बम बनाना सीखा और फिर ऑनलाइन और स्थानीय मार्केट से सामान मंगाकर इम्प्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) तैयार किया.

यूट्यूब से सीखा लॉक तोड़ने का तरीका, फिर शहरभर में चोरी करने लगे बाइक… नेपाल में ले जाकर बेच देते थे गाड़ियां
आरोपी सोनू और आमिर ने IED को एक बैग में रखकर बहाने से दुकान के भीतर छोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि पेट्रोल की बदबू फैलने के कारण दुकान का मालिक बैग को देख पाया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई. पुलिस ने बैग को सुरक्षित रूप से कब्जे में लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

सवाल है कि भतीजे ने ऐसा क्यों किया. इसकी जांच में सामने आया कि यह कदम व्यापार में प्रतिस्पर्धा और व्यक्तिगत विवाद के चलते उठाया गया. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यदि बम फट जाता तो दुकान और ऊपर रहने वाले परिवार के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता था. इसलिए घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की गई. अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. उनके पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है.

ENTERTAINMENT : करोड़ों का ब‍िजनेस, 24 घंटे ब‍िजी रहती हैं एकता कपूर, कैसे संभालती हैं बेटा?

0

महिला के महत्वाकांक्षी होने पर बात करते हुए एकता कपूर ने कहा कि महत्वाकांक्षी महिलाओं को गलत माना जाता है. एकता ने बताया, ‘मुझे एक बार किसी ने कहा था कि तुम अब मां बन चुकी हो, तुम्हारी प्राथमिकता तुम्हारा बच्चा होना चाहिए. अपने करियर वरियर को छोड़ दो.’

टीवी क्वीन एकता कपूर ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2025 में शिरकत की. इस इवेंट में उन्होंने अपनी फिल्म ‘कटहल: अ जैकग्रूट मिस्ट्री’ के नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बात की. साथ ही बताया कि कैसे उन्होंने एक्ट्रेस और सांसद स्मृति ईरानी के साथ मिलकर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को दोबारा शुरू किया. एकता, टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड का भी जाना माना नाम हैं. ‘कटहल’ के अलावा उन्होंने और भी कई फिल्मों को अपने प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बनाया है. वहीं पर्सनल लाइफ में एकता, 6 साल के बेटे रवि कपूर की मां भी हैं. इवेंट के दौरान प्रोड्यूसर से बताया कि वो अपने करियर और मदरहुड को कैसे बैलेंस करती हैं.

सेशन के दौरान बातचीत में एकता कपूर ने मर्दों और औरतों को लेकर समाज की अलग सोच पर विचार किया. उन्होंने कहा कि एक महिला का एग्रेसिव होना बुरा माना जाता है, जबकि मर्द के मामले में ये नॉर्मल है. इसी के साथ महिला का महत्वाकांक्षी होना भी गलत माना जाता है. एकता ने कहा, ‘मुझे एक बार किसी ने कहा था कि तुम अब मां बन चुकी हो, तुम्हारी प्राथमिकता तुम्हारा बच्चा होना चाहिए. अपने करियर वरियर को छोड़ दो.’

अपने मदरहुड पर एकता कपूर ने कहा, ‘मेरा (मदरहुड) अच्छा चल रहा है. मैं अपने हिसाब से चीजें करती हूं. मुझे लगता है कि मैं कमिटेड मां हूं. मुझे लगता है कि मैं पारंपरिक मां के स्लॉट में फिट नहीं होती हूं. जिसका मतलब है मैं मदर्स के ग्रुप में बहुत कम एक्टिव हूं, जिसमें लोग ये बात करते हैं कि उन्हें किस रंग का केला अपने बच्चे को खिलाना चाहिए. मैं हेलिकॉप्टर मां नहीं हूं. लेकिन मैंने अपना स्पेस पा लिया है. मुझे सही में गिल्ट होता है. मैं यहां हूं और मेरा बेटा घर पर है, मेरी मां उसका ख्याल रख रही हैं. मैं गिल्ट के साथ काम करती हूं. लेकिन मैं इस सच से भी नहीं भाग रही हूं कि मुझे अपनी कंपनी से प्यार है. मुझे मेरे काम से प्यार है. मैं सिर्फ गुजारे के लिए काम नहीं कर रही हूं. मैं इसलिए काम कर रही हूं क्योंकि मुझे इससे प्यार है और ये अभी भी स्वीकार्य है.’

एकता कपूर ने अपने करियर पर बात करते हुए कहा कि वो रेलेवेंट रहने की कोशिश करती हैं. उनका करियर हमेशा बढ़िया नहीं रहा, उसमें कई उतार-चढ़ाव आए हैं. फिर भी वो राइटर्स और क्रिएटर्स के साथ बैठकर कुछ नया बनाने की कोशिश करती हैं.

LUCKNOW : ‘ये शादी नहीं होगी, कार्ड तो बेवकूफ बनाने के लिए छपवाए थे…’ दुल्हन के घर वालों का गजब कारनामा

0

लखनऊ में एक युवक की शादी के लिए कार्ड तक छप गए, तिलक की तारीख तय हुई, लेकिन रस्म के दिन लड़की के परिजनों ने ऐलान कर दिया कि ये शादी नहीं होगी, कार्ड तो बेवकूफ बनाने के लिए छपवाए थे. बाद में प्रेम विवाह करने पर नवविवाहिता को बंदूक की नोक पर उठा ले गए. तीन माह की जद्दोजहद के बाद अब कोर्ट आदेश पर FIR दर्ज हुई.

सोचिए, परिवार की सहमति से रिश्ता तय हुआ, कार्ड छपवाए गए, मेहमानों को न्यौते भेजे गए और तिलक की तारीख भी तय कर दी गई. लेकिन जब रस्म शुरू हुई तो अचानक लड़की के घरवालों ने फोन पर ऐलान कर दिया ‘ये शादी नहीं होगी, तुम्हारी बेइज्जती करनी थी, कर दी.’ यही कहानी है लखनऊ के ऋषिकेश पांडे और बाराबंकी की मुस्कान तिवारी की.

ऋषिकेश और मुस्कान वैसे तो लव मैरिज कर रहे थे लेकिन दोनों का रिश्ता दोनों परिवारों की सहमति से तय हुआ. पिछले साल 25 नवंबर को तिलक और 9 दिसंबर को विवाह की तारीख निश्चित हुई. रिश्तेदारों को न्यौते बांटे गए, कार्ड छपे, तैयारियां पूरी रफ्तार पर थीं. लेकिन तिलक की रस्म के दिन ही मुस्कान के जीजा सूरज तिवारी ने फोन कर कहा कि अब ये शादी नहीं होगी, कार्ड तो तुम्हें बेवकूफ बनाने के लिए छपवाए थे.

अगले दिन ऋषिकेश जब मुस्कान से मिलने उसके घर गया, तो उसने देखा कि मुस्कान को पिता अशोक तिवारी, मां सरिता और जीजा सूरज कमरे में बंद कर पीट रहे हैं. रिश्ते को लेकर समझाने की कोशिश बेकार गई. 29 दिसंबर को मुस्कान घर से निकलकर ऋषिकेश के पास पहुंची. उसने बताया कि उसे कई दिनों से कैद में रखकर पीटा जा रहा था और जान का खतरा है. 30 दिसंबर को दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी की और उसी दिन विवाह का रजिस्ट्रेशन भी करा लिया.

लेकिन खुशी ज्यादा देर न टिक सकी. उसी शाम जब ऋषिकेश कुछ सामान लेने बाहर गया, तभी मुस्कान के पिता, जीजा और 10-12 लोग हथियारों के साथ आए और बंदूक तानकर मुस्कान को उठा ले गए. इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है. ऋषिकेश ने उसी रात चिनहट थाने में तहरीर दी. मगर पुलिस ने कार्रवाई के बजाय जांच का हवाला देते हुए तीन महीने तक मामला दबाए रखा. युवक ने अधिकारियों से लेकर पुलिस आयुक्त तक गुहार लगाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. आखिरकार उसने कोर्ट का सहारा लिया.

कोर्ट के आदेश के बाद चिनहट थाने में एफआईआर दर्ज हुई. इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और अपहरणकर्ताओं की भूमिका की पड़ताल होगी.

ENTERTAINMENT : सलमान खान के शो में भड़के ‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना, घरवालों पर चिल्लाए, बोले- मैं ऐसा ही हूं

0

बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना के बीच कैप्टन बनने के लिए मुकाबला हुआ. फरहाना के मुकाबले गौरव खन्ना को कम वोट मिले. जिसकी वजह से वो नाराज हो गए. शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें गौरव घरवालों पर चिल्लाते दिखे.बिग बॉस 19 में अभिषेक बजाज के बाद घर के अगले कैप्टन का चुनाव होना है. इस रेस में गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के बीच मुकाबला होगा. बिग बॉस फैनक्लब पर दावा है कि फरहाना घरवालों के ज्यादा वोट पाकर घर की नई कैप्टन बन गई हैं. वहीं गौरव खन्ना उनके मुकाबले हार गए हैं.

सच क्या है रियलिटी शो के अपकमिंग एपिसोड में इसका खुलासा होगा. इससे पहले सोशल मीडिया पर शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स असेंबली रूम में बैठे हैं. उन्हें फरहाना और गौरव में से किसी एक को कैप्टन चुनना है. कुनिका सदानंद ने फरहाना को रिजेक्ट किया. उन्होंने फरहाना को निहायती बदतमीज, बददिमाग और बेशर्म बताया. प्रणित ने फरहाना के रूड टोन पर सवाल उठाए. वहीं बशीर ने गौरव से कहा कि उनका गेम अभी शुरू हुआ है इसलिए वो उन्हें अगली बार कैप्टन बनने का मौका देंगे. जीशान कादरी ने भी गौरव को ना चुनकर फरहाना को अपना वोट दिया. उनके मुताबिक, गौरव खन्ना का गेम इतना स्ट्रॉन्ग नहीं है.

शो का ये प्रोमो देखकर लगता है फरहाना कैप्टन बन गई हैं. वहीं घरवालों के कम वोट पाकर गौरव का पारा चढ़ जाता है. वो पहली बार शो में एग्रेसिव नजर आए. गौरव टास्क खत्म होने के बाद सभी पर चिल्लाते हुए दिखे. उन्होंने गुस्से में कहा- थैंक्यू सो मच. आप सभी को कोई हक नहीं बनता कि आज के बाद मुझे बोले कि मैं बैकफुट पर खेलता हूं. क्योंकि मैं ऐसा ही हूं.

गौरव को यूं गुस्से में देखकर उनके फैंस हैरान हो गए हैं. कमेंट बॉक्स में यूजर्स एक्टर को सपोर्ट करते दिखे. उन्होंने कहा कि गौरव का गेम अब शुरू हो गया है. वो ही शो के विनर बनेंगे. गौरव को फ्रंटफुट पर खेलते देख उनके फैंस का दिल खुश हो गया है.

मालूम हो, एक्टर को बीते वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान से गेम में बैकफुट पर खेलने पर डांट पड़ी थी. एक्टर ने दबंग खान से वादा किया था कि वो अपने गेम में सुधार लाएंगे. बावजूद इसके इस पूरे हफ्ते गौरव ने कोई खास कमाल नहीं दिखाया है. कैप्टेंसी टास्क के दौरान ही उनका एग्रेशन दिखा है. देखना होगा उनका ये साइड आगे भी दिखता है या फिर वो फिर से गेम में फुस्स हो जाते हैं.

MP : ‘किससे बात कर रही हो…’, जवाब न मिलने पर भड़का पति, पत्नी को 1 साल के बच्चे के सामने मार डाला

0

देव और कुसुम की शादी दो साल पहले हुई थी और उनका एक साल का बच्चा भी है. कुसुम मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी. इसको लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और फिर देव ने कुसुम की बेरहमी से हत्या कर दी.

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने मामूली बात पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. मृतका मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी और जब पति ने पूछा कि वह किससे बात कर रही है, तो जवाब न मिलने पर उसने पत्नी की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

घटना सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना इलाके के धानी गांव की है, जहां बुधवार को पति ने अपनी पत्नी की पिटाई की, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मृत्यु हो गई.आरोपी देव केवट अपनी 23 वर्षीय पत्नी कुसुम केवट से नाराज था. बताया गया कि कुसुम किसी व्यक्ति से मोबाइल पर बात कर रही थी.पति ने उसे देख लिया और पूछा कि वह किससे बात कर रही हो? जब कुसुम ने बात करने वाले व्यक्ति की जानकारी देने से इनकार किया, तो दोनों के बीच विवाद हो गया.इसी दौरान देव ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी और इतना मारा कि उसकी मौत हो गई.दोनों की शादी दो साल पहले हुई थी और उनका एक साल का बच्चा भी है. कुसुम देवसर इलाके की रहने वाली थी.

UP : बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर पर क्रिकेट बॉल लगने पर विवाद, हिंदू और मुस्लिम पक्ष आमने-सामने, इलाके में फोर्स तैनात

0

बरेली के आजम नगर इलाके में जब बच्चों की क्रिकेट बॉल ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर पर लगी, तो मुस्लिम पक्ष ने आपत्ति जताई. जल्द ही यह विवाद हिंदू-मुस्लिम पक्षों के बीच कहासुनी में बदल गया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया. फिलहाल, दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है.

उत्तर प्रदेश के बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर पर क्रिकेट बॉल लगने के चलते बवाल हो गया. दरअसल, आजम नगर इलाके में बच्चे मैच खेल रहे थे, तभी पोस्टर पर बॉल लग गई. इसपर मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने आपत्ति जताई. देखते ही देखते ही हिंदू पक्ष से कहासुनी शुरू हो गई. इस बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया. सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई और समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत की गई है. फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है. मौके पर फोर्स लगाई गई है ताकि कोई उपद्रव न हो.

घटना के बारे में जानकारी देते हुए बरेली के एसपी सिटी मानुष पारिक ने बताया कि बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने के दौरान आपसी विवाद हुआ था. दोनों पक्षों की आपसी सहमति से समझौता हो चुका है. अब क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है. सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

कोतवाली थाना इंचार्ज अमित कुमार के मुताबिक, बच्चों के क्रिकेट खेलने के दौरान पोस्टर पर गेंद लगने से महिलाओं में विवाद हो गया था. स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली सी बात में दोनों पक्षों की महिलाएं सामने आ गईं. इसके बाद मामला बढ़ता गया और जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई. दोनों पक्षों को समझाया गया. लोगों के समझाने के बाद मामलों को शांत कर दिया गया. क्षेत्र में शांति-व्यवस्था कायम है. दोनों ही पक्ष कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं. आपसी सहमति से समझौता हो चुका है.

घटनास्थल क्षेत्र की रहने वाली हिंदू पक्ष की महिलाओं का आरोप है कि मुस्लिम त्यौहार के मौके पर हिंदू पक्ष के लोग हमेशा से सहयोग करते रहते हैं. लेकिन जैसे ही होली-दिवाली या नवरात्रि के दिन आते हैं तो मुस्लिम पक्ष के कुछ खुराफाती लोग क्षेत्र में माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं. पोस्टर विवाद उसी का एक रूप है. माहौल खराब करने की जानबूझकर कोशिश की गई है.

घटनास्थल पर मौजूद मुस्लिम पक्ष के लोगों का यह आरोप है कि किसी दूसरे मोहल्ले की रहने वाली महिला ने पोस्टर जिस पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखा था, उस पर आकर चप्पल मारी थी. इसके बाद स्थानीय मुस्लिम लोगों ने विरोध किया तो महिला उनको ही अपशब्द कहने लगी. जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय हिंदू पक्ष के लोगों को दी गई और साथ में पुलिस को भी दी गई.

मुस्लिम पक्ष का यह भी कहना है कि इस क्षेत्र में सबसे अधिक आबादी मुस्लिम लोगों की है, फिर भी कभी भी हिंदू पक्ष के लोगों के साथ कभी भी कोई विवाद नहीं हुआ है. हमेशा आपसी भाईचारा बना के रखा जाता है और आपस में मिल जुलकर एक दूसरे के त्योहार मनाते हैं.

क्षेत्र में किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसलिए कानून-व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों के लिए निर्देश पर इलाके में फोर्स तैनात की गई है. उधर, जिले में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर ने भी जुम्मे की नमाज के बाद प्रदर्शन का ऐलान किया है. जिसके बाद प्रशासन एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रख रहा है.

- Advertisement -

News of the Day