Monday, May 4, 2026
Home Blog Page 408

ENTERTAINMENT : ‘डर लगता है कहीं चेहरा खराब न हो जाए’, तारक मेहता की अंजलि बोलीं-इंडस्ट्री में सर्जरी का प्रेशर

0

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सुनैना फौजदार अंजलि का रोल प्ले कर रही हैं. इस रोल में उन्हें पसंद किया जा रहा है. हाल ही में उन्होंने कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर बात की.एक्ट्रेस सुनैना फौजदार को इन दिनों शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में देखा जा रहा है. इस शो ने उन्हें घर-घर में नेम-फेम दिलाया. सुनैना लंबे समय से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद किया जाता है. हाल ही में सुनैना ने कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर बात की.

सुनैना ने कहा, ‘हमारी इंडस्ट्री में लुक्स को लेकर अलग-अलग धारणाएं हैं. इसी कारण से लोग कॉस्मेटिक सर्जरी करवाकर खुद को बदलते हैं. लोग खुद को परफेक्ट बनाना चाहते हैं और इसी सनक में वो कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लेते हैं.’

आगे उन्होंने कहा, ‘मुझे पत है कि मेरी आंख, नाक और होंठ कैसे हैं. लेकिन मुझे पर्क नहीं पड़ता है. जो लोग कॉस्मेटिक सर्जरी करवा रहे हैं, मैं उन्हें जज नहीं करती हूं. उनके पास गट्स हैं. लेकिन मुझे डर लगता है कि कहीं जैसा चेहरा अभी है, उससे ज्यादा खराब न हो जाए. लोगों को इसे लेकर ऑब्सेशन कम होना चाहिए. अगर इसे कंट्रोल नहीं किया तो ये कभी खत्म नहीं होगा. हम जानते हैं कि बहुत चीजें मेडिकली गलत हो सकती हैं. लेकिन प्रेशर में लोग आते हैं. लड़कियों पर इसका असर पड़ता है. लेकिन ऐसे में आपकी फैमिली काम आती है.’

बता दें कि सुनैना को सबसे पहले पहचान म्यूजिक वीडियो गोरी है कलाइयां से मिली थी. इस गाने को बप्पी लहरी ने गाया था. उन्होंने बैकग्राउंड आर्टिस्ट के तौर पर शुरुआत की थी. लेकिन वो लगातार काम करती रहीं. उन्होंने किसी परफेक्ट रोल के लिए इंतजार नहीं किया और फिर धीरे-धीरे वो इंडस्ट्री की पॉपुलर स्टार बन गईं.उन्होंने संतान, हमसे है लाइफ, अदालत,राजा की आएगी बारात,एक रिश्ता साझेदारी का जैसे शोज किए हैं.

NATIONAL : मेरठ में एकतरफा प्यार में महिला पर एसिड अटैक, आरोपी पकड़ा गया तो रो-रो कर मांगने लगा माफी

0

पुलिस के मुताबिक आरोपी महेंद्र पीड़ित नर्स के पीछे कई दिनों से पड़ा था लेकिन वो उससे बात नहीं करना चाहती थी, जिसके बाद उसने नाबालिग को पैसे देकर इस घटना का अंजाम दिया.मेरठ में महिला पर ज्वलनशील पदार्थ फ़िकवाने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है. आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है. पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी शख्स अब रो-रोकर माफी मांग रहा है.

ये मामला थाना लोहियानगर इलाके का है, ख़बर के मुताबिक 23 सितंबर को रुखसाना नाम की महिला कहीं जा रही थी, तभी उसके ऊपर तेजाबनुमा ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया. जांच में पता चला कि आरोपी महेन्द्र कुमार ने एक नाबालिग लड़के को दो हजार रुपये का लालच देकर महिला पर तेजाब फेंकवाया था.

घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था. जिसके बाद पुलिस उसकी घेराबंदी में जुटी थी. पुलिस ने सीसीटीवी में दिखाई दे रहे नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया है. इस बीच पुलिस को मुखबिर से आरोपी महेन्द्र के चिन्दौड़ी की पुलिया के पास आने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर ली.

आरोपी महेंद्र ने जब ख़ुद को पुलिस से घिरता हुआ देखा तो पुलिस पर फायर कर दिया जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया. उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है.

पुलिस की गिरफ्त में आने क बाद आरोपी की सारी हेकड़ी निकल गई और वो रो-रोक पुलिस से माफी मांगता हुआ दिखाई दिया. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महेंद्र पीड़ित नर्स के पीछे कई दिनों से पड़ा था लेकिन नर्स महेंद्र से बात नहीं करना चाहती थी.

रुखसाना की बेरुखी के चलते महेंद्र ने एक 16 वर्षीय नाबालिग को 2000 रुपये का लालच दिया और उस पर तेज़ाब फेंकने को कहा. नाबालिग लड़का पैसों के लिए ये करने को तैयार हो गया. मंगलवार की रात जब रुखसाना लौट रही थी, तभी लड़के ने उस पर एसिड फेंक दिया. आरोपी पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई हैं.

GUJARAT : गांधीनगर में गरबा पंडाल के पास पथराव, दुकानों में भी तोड़फोड़, अब तक 60 गिरफ्तार

0

गांधीनगर के बहियल गांव में “I Love Mohammed” और “I Love Mahadev” स्टेटस पर विवाद के बाद हिंसा भड़क उठी. गरबा पंडाल के पास पत्थरबाजी और दुकानों में आगजनी हुई.

गुजरात की राजधानी गांधीनगर के बहियल गांव में बीते बुधवार (24 सितंबर) की रात को I love Mohammed और I Love Mahadev स्टेटस को लेकर बवाल खड़ा हो गया है. बुधवार की रात को एक विशेष समुदाय ने गरबा पंडाल के पास हिंदू इलाके में पत्थरबाजी की. दुकानों को आग लगा दी गई और हिंसा भड़क गई. इस मामले में अब तक 60 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

DELHI : साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में नवरात्रि के दौरान नॉनवेज फूड पर प्रतिबंध, छात्रों ने जताया विरोध

0

साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में नवरात्रि के दौरान नॉनवेज भोजन पर प्रतिबंध के बाद छात्रों ने विरोध किया. उन्हें लगा कि यह धार्मिक प्रथाएं थोपने की कोशिश हैं.साउथ एशियन यूनिवर्सिटी (SAU) के हॉस्टल मैस के बाहर इस सप्ताह एक नोटिस लगाया गया. जिसमें बताया गया कि नवरात्रि के शुरू होने से लेकर 2 अक्टूबर तक नॉनवेज खाना नहीं परोसा जाएगा. इस आदेश के बाद छात्रों में विरोध शुरू हो गया है.

छात्रों का कहना है कि यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय कैंपस पर धार्मिक प्रथाओं को थोपने का प्रयास है. छात्रों के अनुसार, नोटिस यह दर्शाता है कि प्रशासन ने टकराव से बचने के लिए नवरात्रि के नौ दिन पहले ही नॉनवेज भोजन पर प्रतिबंध लगा दिया.

छात्रों का आरोप है कि यह कदम उनकी खाने की पसंद को कमतर करता है और उन लोगों को अलग करता है जो हॉस्टल मैस में नॉनवेज भोजन पर निर्भर हैं. एक पहले वर्ष के मास्टर्स छात्र ने कहा कि यह केवल भोजन का सवाल नहीं है.

यह एक विशेष सांस्कृतिक और धार्मिक मानदंड को लागू करने की कोशिश है, जबकि यह यूनिवर्सिटी भारत की विविधता का प्रतिनिधित्व करती है और सभी संस्कृतियों के छात्रों को स्वीकार करती है. छात्रों के अनुसार, नोटिस यह दर्शाता है कि प्रशासन ने टकराव से बचने के लिए नवरात्रि के नौ दिन पहले ही नॉनवेज भोजन पर प्रतिबंध लगा दिया.

यह विवाद पिछले कुछ महीनों में हुई हिंसक घटनाओं की याद दिलाता है. फरवरी में महा शिवरात्रि पर मैस में मछली करी परोसने को लेकर छात्र समूहों के बीच भिड़ंत हुई थी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्यों ने महा शिवरात्रि के दिन नॉनवेज खाना परोसे जाने का विरोध किया और डायनिंग हॉल में प्रवेश कर इसे रोकने की कोशिश की.

इसके बाद मैस समिति के सदस्यों के साथ उनकी झड़प हुई, जिसमें एक महिला छात्रा ने आरोप लगाया कि उसे गलत तरीके से छेड़ा गया. इस घटना के बाद SAU ने आंतरिक जांच कराने का आदेश दिया.

मार्च में विश्वविद्यालय ने बांग्लादेशी डॉक्टोरल शोधकर्ता सुदीप्तो दास को अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित कर दिया और मैस सेक्रेटरी यशादा सावंत को 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया. प्रशासन ने उस समय कहा था कि यह कदम व्यवस्था बहाल करने के लिए उठाया गया.

साउथ एशियन यूनिवर्सिटी के छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय को उनके खान-पान और विविधता के अधिकार का सम्मान करना चाहिए. छात्र प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि नॉनवेज भोजन पर लगाए गए इस अस्थायी प्रतिबंध को वापस लिया जाए और भविष्य में ऐसे किसी भी कदम से पहले छात्रों से परामर्श किया जाए.

यह विवाद अंतरराष्ट्रीय कैंपस में सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता की संवेदनशीलता को लेकर नई बहस का केंद्र बन गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

NATIONAL : राज्यपाल का ब्लड प्रेशर नहीं नाप पाई मशीन, दिखा दिया Error, अब मुश्किल में फंसे ड्यूटी डॉक्टर और अफसर

0

VVIP ड्यूटी में ग्वालियर के डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. राज्यपाल मंगूभाई पटेल का ब्लड प्रेशर चेक करने वाली मशीन की बैटरी खराब निकली, जिसकी वजह से मशीन Error दिखाने लगी. इससे हड़कंप मच गया. अब स्वास्थ्य विभाग में जवाबदेही तय करने का सिलसिला शुरू हो गया है.

मध्य प्रदेश में राज्यपाल मंगूभाई पटेल का ब्लड प्रेशर चेक करने में लापरवाही का मामला सामने आया है. इसको लेकर डॉक्टर और चिकित्सा अधिकारी मुश्किल में पड़ गए हैं. इस चूक को लेकर स्वास्थ्य विभाग में नोटिस जारी करने का काम शुरू हो चुका है.

दरअसल, बीते 22 सितंबर को ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह का आयोजित किया गया था. इसमें शाामिल होने भोपाल से आए मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल मुरार गेस्ट हाउस में ठहरे थे. सुबह उनके नियमित चेकअप के लिए डॉक्टरों की एक टीम पहुंची और जब बीपी चेक किया गया तो मशीन Error बताने लगी. बार-बार कोशिश करने पर भी राज्यपाल का बीपी मशीन नहीं बता सकी.

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि बीपी मशीन की बैटरी खराब हो गई थी. हालांकि, डॉक्टरों ने तुरंत मशीन की बैटरी बदली गई और राज्यपाल का रक्तचाप मापा गया. हालांकि, इस मामले में सिविल सर्जन को नोटिस जारी किया गया है.

CMHO डॉ. श्रीवास्तव ने अपने नोटिस में लिखा है, ”राज्य शासन द्वारा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक के रूप में आपको यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि आप अपने पदीय दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन करें. लेकिन 22 सितंबर को राज्यपाल के ग्वालियर आगमन के दौरान ड्यूटी पर तैनात डाक्टर द्वारा बीपी चेक करते समय मशीन में Error आया, जिससे बीपी जांच नहीं हो सकी. नोटिस में यह भी कहा गया है कि यह घटना घोर लापरवाही की स्वयं दें स्पष्टीकरण, नहीं तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.”

सीएमएचओ ने निर्देश दिए हैं कि सिविल सर्जन इस मामले में पहले तो संबंधित ड्यूटी डॉक्टर से स्पष्टीकरण लें, साथ ही स्वयं भी इस चूक को लेकर अपना मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें. अन्यथा, तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं सिविल सर्जन की होगी.

उधर, सिविल सर्जन डॉ. आरके शर्मा ने भी इसी मामले में लापरवाही को लेकर ड्यूटी डॉक्टर राहुल श्रीवास्तव को नोटिस जारी किया है. फिलहाल जिम्मेदरों को नोटिस के जवाब का इंतजार है. इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ENTERTAINMENT : ‘असिस्टेंट की तरह ट्रीट करते थे सलमान’, बोले आमिर खान, फिर कैसे हुई दोस्ती? एक्टर्स ने किया रिवील

0

सलमान-आमिर ने भले ही साथ में काम करियर की शुरुआत में किया था लेकिन दोस्ती की शुरुआत काफी बाद में हुई. काजोल-ट्विंकल के शो पर एक्टर्स ने इस बात का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि क्यों वो शुरू-शुरू में एक दूसरे से नाराज रहते थे.बॉलीवुड के सुपर खान्स- सलमान और आमिर की दोस्ती बहुत ही गहरी और पुरानी है. अक्सर कहा जाता है कि शोबिज वर्ल्ड में सुपरस्टार्स की फ्रेंडशिप नहीं टिकती है, लेकिन सलमान खान और आमिर खान इसका जीता-जागता एग्जाम्पल हैं. लेकिन ये दोस्ती हुई कैसे, और कब हुई इसकी शुरुआत, इसका खुलासा खुद सलमान ने काजोल-ट्विंकल के शो पर किया.

काजोल-ट्विंकल खन्ना के शो टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल के फर्स्ट एपिसोड की शुरुआत सलमान और आमिर से हुई. जहां काजोल ने उनसे पूछा कि आपकी दोस्ती की शुरुआत कैसे हुई? वो भी तब जब दोनों का अप्रोच लाइफ और फिल्मों को लेकर अलग ही रहा है.आमिर ने कहा कि, ‘हमारी दोस्ती की शुरुआत तब हुई जब मैं अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक के दौर से गुजर रहा था. तब सलमान मेरे घर डिनर पर आए थे, उस वक्त पहली बार हम एक दूसरे से ठीक से कनेक्ट कर पाए थे. वरना उससे पहले मैं ये सोचता था कि यार ये सेट पर टाइम से नहीं आता, मुझे बहुत प्रॉब्लम होती थी. हमने साथ मे अंदाज अपना-अपना की थी.’

‘लेकिन तब मैं बहुत जजमेंटल हुआ करता था, मैं लोगों पर बहुत हार्ड होता था. सोचता था कि ये आदमी ठीक नहीं है, इसने ये सही नहीं किया. मैं दूसरों पर नहीं बल्कि खुद पर भी बहुत हार्ड था. लेकिन धीरे-धीरे रियलाइज किया कि ऐसा नहीं करना चाहिए और सलमान से भी दोस्ती हुई. हम सब इंसान ही हैं, सबसे गलती होती है.’

फिर सलमान बताते हैं कि, ‘दरअसल, बात ये है कि जब हम अंदाज अपना अपना में काम कर रहे थे आमिर सुबह 7 बजे सेट पर आ जाते थे, 9 बजे की शिफ्ट में. क्योंकि इनके पास एक फिल्म थी, और मेरे पास तब 15 फिल्में थीं. मुझे तीन शिफ्ट्स करनी पड़ती थी. तो जब तक मैं आता था सब आ चुके होते थे. और ये बहुत बार रिहर्सल्स कर रहा होता था. एक-एक सीन के इतने रिहर्सल करता था, बाप-रे-बाप. तो मैं कहता था कि भाई जब इसका हो जाए तो मुझे बुला लेना.’

‘तो तब इसको लगता था कि मैं अपने काम में इंटरेस्टेड नहीं हूं. ऐसा कैसे हो सकता है, कोई अपने काम में इंटरेस्टेड ना हो, वो भी तब जब एक बंदा तीन शिफ्ट्स में काम कर रहा हो.’

हालांकि इसके बाद आमिर और सलमान ने कभी साथ में काम नहीं किया. इसकी वजह बताते हुए आमिर बोले कि, ‘जब ये सेट पर आता था तो हम इसे रिहर्सल दिखाते थे, और ये हमें ऐसे ट्रीट करता था जैसे हम इसके असिस्टेंट हों.’ हालांकि फिर आमिर ने बात काटते हुए कहा कि- अब करेंगे साथ में काम.

तो सलमान ने जवाब दिया कि, ‘फिल्म खत्म होने के बाद आमिर के इंटरव्यू आने लगे थे कि अब मैं सलमान के साथ काम नहीं करूंगा. वो सेट पर लेट आता है. एटीट्यूड अच्छा नहीं है.’ तो आमिर ने बताया कि, ‘मुझे चीजें पता नहीं थी, हमारे बहुत ग्रेट मोमेंट्स थे, लेकिन तब जैसा मैंने बताया कि समझ नहीं थी उतनी.’

NATIONAL : चुपके- चुपके आधी रात… शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा, ससुरालियों ने पकड़कर कूटा, फिर दोनों के भेजा साथ

0

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ससुराल वालों ने पकड़कर बांध दिया और पिटाई की. मामला पंचायत तक पहुंचा,जहां चौंकाने वाला फैसला लेते हुए महिला को प्रेमी के सुपुर्द कर दिया गया. घटना का वीडियो वायरल है.पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई. पंचायत के फैसले पर सोशल मीडिया में बहस जारी है.

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई. जहां देर रात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए चोरी-छुपे पहुंचे उसके प्रेमी कोससुराल वालों ने रंगे हाथों पकड़ा. मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के पुहपुटरा गांव का है. सूरजपुर जिले के तेलाई कछार निवासी युवक का प्रेम संबंध लखनपुर क्षेत्र की एक युवती से था. दोनों के बीच यह रिश्ता शादी से पहले से चला आ रहा था. युवती के शादी के बावजूद दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा.

वहीं बीते सोमवार 22 सितंबर की चुपके से आधी रात युवक मौका पाकर अपनी शादीशुदा प्रेमिका के घर पहुंच गया, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया. घरवालों ने युवक को देख लिया और तुरंत पकड़कर उसके हाथ-पैर बांध दिए. इसके बाद जमकर उसकी पिटाई की गई. घरवालों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

घटना की सूचना गांव में फैलते ही अगले दिन मंगलवार को पंचायत बुलाई गई. ग्रामीणों की मौजूदगी में मामले पर चर्चा हुई और सामाजिक दबाव में एक चौंकाने वाला निर्णय लिया गया. पंचायत ने शादीशुदा महिला को प्रेमी के सुपुर्द कर दिया. इस नतीजे के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन दोनों पक्षों की ओर से थाने में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई. फिलहाल, पुलिस ने घटना पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

गांव वाले और सोशल मीडिया यूजर्स इस घटना को लेकर लोग अलग-अलग राय दे रहे हैं. कुछ इसे सामाजिक मर्यादाओं पर सवाल बता रहे हैं, तो कुछ पंचायत के फैसले को लेकर हैरानी जता रहे हैं. बताया जा रहा है कि युवक-युवती दोनों ही शादीशुदा हैं, बावजूद इसके उनका पुराना प्रेम संबंध उन्हें फिर से एक साथ खींच लाया. अब यह देखना होगा कि इस पूरे मामले में क्या पुलिस कोई कार्रवाई करती है या नहीं.

DELHI : नवरात्रि पर पहले ज्योत ले जाने की छिड़ी जंग, 2 गुटों में हुई चाकूबाजी, दो घायल

0

दिल्ली के कालकाजी मंदिर से नवरात्रि के मौके पर ज्योत लेकर जा रहे दो गुटों में डीजे की आवाज और आगे निकलने की होड़ को लेकर झगड़ा हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि एक गुट ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में दो युवक घायल हुए. पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और चाकू भी बरामद कर लिया है.

नवरात्रि के मौके पर दिल्ली के कालकाजी मंदिर से ज्योत लेकर जा रहे श्रद्धालुओं के दो गुटों में झगड़ा हो गया जो बाद में खूनखराबे तक पहुंच गया. दोनों समूह एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में थे. इस बीच डीजे की तेज आवाज पर विवाद बढ़ा और बात हाथापाई तक पहुंच गयी. इसके बाद एक गुट ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया.

इस वारदात में 26 साल के विनोद कुमार और 29 साल के मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को मौके से ही एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. सूचना मिलते ही आईपी एस्टेट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक दूसरा गुट ज्योत लेकर वहां से जा चुका था.

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया. जांच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान कन्हैया उर्फ विवेक (21) और 17 साल के नाबालिग के रूप में हुई है. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है.

पुलिस अब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके. नवरात्रि जैसे धार्मिक अवसर पर इस तरह की हिंसा ने स्थानीय लोगों को चौंका दिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे.

NATIONAL : नशे में घर लौटा बेटा, झगड़ा करने लगा… गुस्से में आकर पिता ने कुल्हाड़ी से खत्म कर दी जिंदगी

0

ओडिशा के जाजपुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां घरेलू विवाद इतना बढ़ा कि एक पिता ने गुस्से में अपने बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. शराब के नशे में घर लौटे बेटे और पिता के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खून-खराबे में बदल गई.

ओडिशा के जाजपुर की इस घटना ने पूरे गांव को सन्न कर दिया. यहां घरेलू विवाद के बीच पिता ने गुस्से में आकर अपने बेटे की जान ले ली. जब लोगों को पता चला तो सनसनी फैल गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया. पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

एजेंसी के अनुसार, यह घटना जाजपुर के जेनापुर थाना क्षेत्र के बिछखंडी सबरसाही गांव की है. यहां रहने वाला 30 साल का संभु नायक रोज की तरह काम से लौटा. वह नशे में था. संभु दिहाड़ी मजदूर था, अक्सर शराब पीकर घर लौटता था. घर पहुंचते ही पिता-पुत्र के बीच झगड़ा शुरू हो गया. मामूली घरेलू विवाद गाली-गलौज में बदल गया और देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई.

संभु का पिता 55 वर्षीय कंठिया नायक गुस्से से तमतमा उठा. पहले दोनों में धक्का-मुक्की हुई, लेकिन अचानक कंठिया ने घर के कोने में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और बेटे पर कंठिया ने वार कर दिया. संभु जमीन पर गिर पड़ा और वहीं उसकी सांसें थम गईं. घर के आंगन में चीखें गूंज उठीं.

परिवारजन और पड़ोसी दौड़े तो देखा कि संभु खून से लथपथ पड़ा है. घटना के बाद कंठिया भागने की कोशिश करने लगा. लेकिन गांववाले गुस्से में थे. उन्होंने उसे पकड़ लिया और घर के एक कमरे में बंद कर दिया, ताकि पुलिस आकर उसे ले जा सके. इस बीच किसी ने जेनापुर थाने को सूचना दी.कुछ देर बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली गई. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कंठिया नायक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच जारी है.

MP : कब्र में भी महफूज नहीं महिलाएं… कब्रिस्तान के कैमरे ने पकड़ा हैवान, शवों के साथ करता था घिनौने काम

0

महिलाएं, चाहे किसी भी उम्र की हों या कहीं भी हों, कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं. छोटी बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक, अपने घर से लेकर कार्यस्थल, थानों और अस्पतालों तक में भी नहीं. लेकिन अब तो हद हो गई कि वे कब्र में भी सुरक्षित नहीं हैं.

मध्य प्रदेश के खंडवा में महिलाओं की कब्रों को खोदकर उनके शवों के साथ छेड़छाड़ का अत्यंत घिनौना मामला सामने आया है, जिसने पूरी मानवता को शर्मसार कर दिया है. दरअसल, खंडवा के बड़े कब्रिस्तान में दो दिन पहले दफनाई गई महिलाओं के परिजन कुछ धार्मिक रस्में, जैसे दुआ-फातिहा, करने आए थे, तो कब्रों की दुर्दशा देखकर स्तब्ध रह गए. आसपास देखने पर एक और ताजा कब्र के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ पाया गया.

परिजनों ने शहर काजी, कब्रिस्तान प्रबंधन कमेटी और पुलिस को सूचित किया. सभी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना को गंभीरता से लिया. सवाल उठे कि ऐसा किसने किया होगा? क्यों किया होगा? इसके पीछे क्या मंशा थी? साथ ही चिंता गहराई कि क्या कोई महिला कब्र में भी सुरक्षित नहीं है?

एक मृतका के भतीजे ने बताया कि हम अपनी बुआ की कब्र पर दुआ-फातिहा करने आए थे, तो कब्र खुली मिली. आगे बढ़कर देखा, तो एक और कब्र भी खुली थी. हमने थाने पहुंचकर टीआई साहब को जानकारी दी. मामला गर्माने पर कब्रिस्तान के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. दरअसल, तीन महीने पहले भी ऐसी ही घटना हुई थी, जिसके बाद वहां सीसीटीवी लगाए गए थे. फुटेज में हैरान करने वाला दृश्य सामने आया. अमावस की गहरी अंधेरी रात में एक युवक पूरी तरह निर्वस्त्र होकर कब्र की ओर जाता दिखा. उसका ध्यान एक सीसीटीवी कैमरे पर गया, तो उसने कब्र से कपड़ा उठाकर कैमरे को ढंक दिया. हालांकि, यह दृश्य दूसरे कैमरे में कैद हो गया, जिसका उसे अंदाजा नहीं था. दिन के फुटेज में भी एक संदिग्ध युवक कब्र के पास रेकी करता दिखा. ये फुटेज काफी स्पष्ट थे, जिससे लोगों को उम्मीद जगी कि यह हैवान जल्द पकड़ा जाएगा.

शहर काजी सैयद निसार अली ने बताया, इससे पहले भी खंडवा के बड़े कब्रिस्तान में चार से छह कब्रों को नुकसान पहुंचाया गया था. आज सुबह फिर सूचना मिली कि दो कब्रें खुली पाई गई हैं. पहले की घटना के बाद कमेटी ने कैमरे लगाए थे, जिसका फायदा अब दिख रहा है.

मुस्लिम समाज इस घटना से बहुत आक्रोशित और उद्वेलित था. पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई शुरू की. सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंचने में मदद मिली. जब पुलिस ने उस हुलिए के व्यक्ति के फोटो और फुटेज संबंधितों को भेजे, तो थाना जावर से महत्वपूर्ण जानकारी मिली.

इसके अनुसार, मुंदवाड़ा गांव का अय्यूब पिता ईस्माइल खान, उम्र 50 वर्ष, इस कद-काठी का है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड है. वह न केवल चोरी, बल्कि हत्या जैसे गंभीर अपराधों में सजा काट चुका है. वह थाने में निगरानीशुदा बदमाश के रूप में दर्ज है. पुलिस ने अय्यूब को हरसूद के पास से देर रात गिरफ्तार किया. कड़ाई से पूछताछ में उसने वारदात कबूल की. उसने बताया कि मई में खंडवा और सिहाड़ा के कब्रिस्तानों में भी उसने दो ताजा कब्रें खोदी थीं, जो महिलाओं की थीं.

एसपी मनोज कुमार राय ने बताया, इस मामले में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस कोतवाली में दर्ज किया गया. सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति का मूवमेंट दिखा. जांच में पता चला कि थाना जावर के ग्राम मुंदवाड़ा का अय्यूब, जो निगरानीशुदा बदमाश है, संभवतः इसका जिम्मेदार हो सकता है. उसे हरसूद के पास से देर रात पकड़ा गया. पूछताछ में उसने कबूल किया कि 19 मई को भी खंडवा और सिहाड़ा के कब्रिस्तानों में उसने ऐसी ही वारदात की थी.

तीसरी घटना 21 सितंबर की रात को उसने की. उसने बताया कि जेल में एक व्यक्ति ने उसे तांत्रिक क्रिया के लिए उकसाया था, जिसके चलते उसने ये तीनों घटनाएं कीं. उसके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी की जा रही है.

आरोपी अय्यूब की इन वहशियाना हरकतों से न केवल उसका परिवार, बल्कि गांव वाले भी उससे दूरी बनाए रखते हैं. पुलिस में उसके खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. उसने पहले अपनी दो पत्नियों की हत्या की थी.

पत्नी की हत्या के मामले में वह 15 मई 2025 को आजीवन कारावास की सजा काटकर इंदौर की केंद्रीय जेल से रिहा हुआ था. हैरानी की बात है कि रिहाई के चार दिन बाद ही, 19 मई को, उसने खंडवा और सिहाड़ा के कब्रिस्तानों में महिलाओं की ताजा कब्रें खोलकर छेड़छाड़ की. इसके बाद 21 सितंबर को उसने फिर वही पाशविक कृत्य दोहराया.

- Advertisement -

News of the Day