Monday, May 4, 2026
Home Blog Page 409

ENTERTAINMENT : अरबपति सिंगर तीसरी बार बनी मां, घर आई नन्ही राजकुमारी, दिखाई झलक

0

इंटरनेशनल पॉप सिंगर और ग्रैमी अवॉर्ड विनर रिहाना ने तीसरी बार मां बनने की खुशखबरी शेयर की है. उन्होंने और उनके पार्टनर रैपर A$AP Rocky ने बेटी रॉकी आयरिश मेयर्स का वेलकम किया.

मुबारक हो! इंटरनेशनल पॉप सिंगर और ग्रैमी अवॉर्ड विनर रिहाना तीसरी बार मां बन गई हैं. सिंगर ने नन्ही राजकुमारी को जन्म दिया है. रिहाना ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए चाहने वालों के साथ गुड न्यूज शेयर की. फैन्स और सेलेब्स उन्हें मां बनने की बधाई दे रहे हैं.

रिहाना की आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. फैन्स उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी एक्साइटेड रहते हैं. अब सिंगर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए मां बनने की गुड न्यूज शेयर की है. वो और उनके पार्टनर रैपर A$AP Rocky बेटी के पेरेंट बन गए हैं. A$AP Rocky और रिहाना की बेबी गर्ल का नाम रॉकी आयरिश मेयर्स है, जिसका जन्म 13 सितंबर को हुआ.

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में रिहाना अपनी बेटी को गोद में लिए दिख रही हैं. दूसरी तस्वीर में पिंक बॉक्सिंग ग्लव्स नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट को सिर्फ दो घंटे में पांच मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं. लाइक्स की ये गिनती बढ़ती ही जा रही है, जिससे पता चलता है कि रिहाना के कितने चाहने वाले हैं.

रॉकी का नाम उनके पिता के स्टेज नेम से प्रेरित है. कपल के पहले से दो बेटे हैं – Riot and RZA. रिहाना ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर इस साल मेट गाला में कन्फर्म की थी. मेट गाला में वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए रेड कार्पेट पर पहुंची थीं. उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी साल 2023 में सबके सामने आई थी, जब उन्होंने सुपर बाउल हाफटाइम शो में परफॉर्म किया था.

रिहाना का असली नाम रॉबिन फेंटी है. हाल ही में उनके पहले एलब्म ने 20 साल पूरे किए. 2016 के ऐंटी एल्बम के बाद से उन्होंने कोई नया स्टूडियो एल्बम रिलीज नहीं किया है. इसके बजाय उन्होंने अपने बिजनेस पर ध्यान दिया है, जिसमें फेंटी ब्यूटी कॉस्मेटिक लाइन और सैवेज एक्स फेंटी लिंजरी ब्रांड शामिल हैं. फोर्ब्स के मुताबिक, 37 साल की रिहाना की नेटवर्थ एक बिलियन डॉलर से ज्यादा है. दो बेटों की मां रिहाना को चाहत थी कि उनकी एक बेटी हो और देखिए सिंगर की ये इच्छा भी पूरी हुई.

BIHAR : दो बच्चों को लेकर पुल से नदी में कूद गई मां… ग्रामीणों ने महिला को बचा लिया, मासूमों की तलाश जारी

0

बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पिलखी पुल से एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी. महिला को तो ग्रामीणों ने बचा लिया, लेकिन दोनों बच्चे अब तक लापता हैं. यह घटना जमीनी विवाद से जुड़ी हुई है, जिसके चलते महिला मानसिक तनाव में थी.

बिहार में मुजफ्फरपुर के पियर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां पिलखी पुल से एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी. घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत नाव की मदद से महिला को बाहर निकाल लिया, लेकिन बच्चों का पता नहीं चला है. ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पियर थाना की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

महिला की पहचान सिमरा गांव निवासी नीलम देवी के रूप में हुई है. परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, वह लंबे समय से जमीन विवाद को लेकर मानसिक तनाव में थी. बताया जा रहा है कि रविवार को गांव में इस विवाद को लेकर पंचायत भी हुई थी. इस दौरान विवाद के दूसरे पक्ष ने नीलम देवी को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी. इससे आहत होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया.

नीलम देवी के परिजन रोहित कुमार ने आरोप लगाया कि पंचायत के दौरान पड़ोसियों की दबंगई और धमकियों से महिला मानसिक रूप से टूट गई थी. इसी दबाव में उसने बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा दी. घटना को लेकर एसपी राजेश कुमार प्रभाकर ने खुद स्थिति पर नजर रखी. महिला को सुरक्षित बचा लिया गया है.

महिला के दोनों बच्चों की तलाश में SDRF की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है. अधिकारी ने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जमीन विवाद से जुड़े पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है. नदी किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे हुए हैं. फिलहाल महिला गंभीर स्थिति में है और ज्यादा कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है.

BHAKTI : एंटीलिया में नवरात्र का जश्न, गरबा-डांडिया पर झूमा अंबानी परिवार

0

इस साल शारदीय नवरात्र का महापर्व 22 सितंबर से लकर 1 अक्टूबर तक चलने वाला है. इस दौरान अंबानी परिवार इस महोत्सव को बड़ी ही धूमधाम से मना रहा है. आइए जानते हैं कि नवरात्र के इस शुभ अवसर अंबानी परिवार ने एंटीलिया में कैसे जश्न मनाया.

देश के सबसे रईस परिवारों में शुमार अंबानी फैमिली हर त्योहार को खास अंदाज में सेलिब्रेट करती है. अंबानी परिवार अपनी जड़ों और परंपराओं को कभी नहीं भूलता है. दीवाली-गणेशोत्सव से लेकर नवरात्र तक, हर मौके पर एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया जाता है. इस बार भी यहां आयोजित शारदीय नवरात्र के ग्रैंड सेलिब्रेशन ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है. अंबानी परिवार ने अपने करीबी दोस्तों के साथ मिलकर धूमधाम से यह जश्न मनाया. रंग-बिरंगे कपड़े, गरबा-डांडिया की धुन और देवी मां गीतों से सजी ये शाम, सिर्फ एक उत्सव नहीं बल्कि संस्कृति और पारिवारिक एकता का त्योहार थी. आइए जानते हैं कि मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में कैसे नवरात्र का जश्न मनाया गया.

अगर सजावट की बात करें तो फूल, लाइट्स और हैंडक्राफ्टेड डेकॉर आइटम्स से घर की खूबसूरती को चार चांद लगाने का काम किया गया है. हर जगह रंग-बिरंगे ढोल-ताशे इस महोत्सव की शोभा बढ़ा रहे थे. आस-पास स्टोन, मोती और रंग-बिरंगे लिबास में लिपटे कलश और मटकियां नजर आ रही थीं. घर के एक हिस्से में मां दुर्गा का भव्य पंडाल भी सजाया गया था, जहां देवी के सामने कई तरह के भोग रखे हुए थे.

शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर नीता अंबानी ने खुद दीप जलाकर कलश स्थापना की थी. इस दौरान पूरे परिवार ने देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की. माता रानी की आरती उतारी. देवी के मंत्रों और स्तुतियों का जाप किया. अंबानी परिवार संग उनके कुछ खास और करीबी लोगों ने इस सेलिब्रेशन को रंगारंग और यादगार बनाया. शाम को पूजा के बाद लोगों ने गरबा किया और डांडिया खेला. मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने भी डांडिया किया. राधिका और श्लोका भी डांडिया पर झूमती नजर आईं. अंबानी परिवार के नन्हे सदस्यों ने भी डांडिया पर जमकर मस्ती की.

इसके बाद नीता अंबानी ने भी अपनी डांस परफॉर्मेंस से इस शाम को यादगार बनाया. उन्होंने धार्मिक संगीत पर भरतनाट्यम किया, जिसकी सभी मेहमानों ने खूब प्रशंसा की. बाद में परिवार की अन्य महिलाओं ने भी ग्रुप डांस की परफॉर्मेंस दी. यहां नीता अंबानी के साथ उनकी बेटी ईशा अंबानी, बड़ी बहू श्लोका और छोटी बहू राधिका के भी खूब कदम थिरके.

NATIONAL : शिक्षिका ने की खुदकुशी, सहयोगियों के उत्पीड़न से थी परेशान

0

हैदराबाद के एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने उत्पीड़न से तंग आकर सुसाइड कर लिया. बताया जाता है कि शिक्षिका का पति जब घर से बाहर था, तभी उसने फांसी लगा ली.

हैदराबाद के एक निजी स्कूल की 29 वर्षीय शिक्षिका ने अपने दो पुरुष सहकर्मियों द्वारा “उत्पीड़न” के बाद अपने घर पर आत्महत्या कर ली. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. यह घटना 19 सितंबर को हुई और महिला के पति ने आदिबटला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसके स्कूल के दो शिक्षक उसे “परेशान और अभद्र व्यवहार” कर रहे थे. जिसके कारण उसने फांसी लगा ली.

मृतक विज्ञान की शिक्षिका थी और असम की रहने वाली थी. महिला के पति व्यवसाय के सिलसिले में असम में थे. इसी दौरान उसने यह कदम उठाया. पत्नी की मौत की सूचना उन्हें पुलिस ने दी थी. पति ने 20 सितंबर को दर्ज कराई गई शिकायत में कहा कि वह और उनकी पत्नी, जिनका आठ साल पहले प्रेम विवाह हुआ था.

दोनों असम से हैदराबाद आ गए थे. शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि दोनों पिछले छह महीनों से उसे परेशान कर रहे थे. इसको लेकर दोनों को फोन पर फटकार भी लगाई थी. पुलिस ने बताया कि पति ने आरोप लगाया है कि 15 सितंबर को असम जाने के बाद उनका उत्पीड़न और बढ़ गया. जिसके चलते पत्नी ने आत्महत्या कर ली.
पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों शिक्षकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही दोनों को हिरासत में भी ले लिया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

UP : ‘मेरे पति और ससुराल वालों को परेशान ना करें’, हमीरपुर में नवविवाहिता की आत्महत्या से हड़कंप

0

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, मृतका ने आत्महत्या करने से पूर्व सुसाइड नोट भी लिखा है जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. महिला ने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है. पुलिस टीम ने मौके से सुसाइड नोट बरामद कर लिया है. यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मा के डेरा से सामने आई है. फिलहाल पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है.

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद कर लिया है. सुसाइड नोट में महिला ने लिखा कि, “मैं दुनिया से जा रही हूं मेरा जी भर गया है मेरे पति, ससुराल वालों को परेशान ना करें उनकी कोई गलती नहीं है.” वहीं महिला के इस खौफनाक कदम से परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है, साथ ही मामले की जांच कर रही है.

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आज बुधवार (24 सितंबर 2025) को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली नगर हमीरपुर के बृम्हा के डेरा में एक महिला जिसका नाम कौशल्या (24) पत्नी अनुराग निषाद बृम्हा का डेरा थाना कोतवाली नगर हमीरपुर निवासी ने घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

पुलिस के अनुसार, इस सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया तथा मृतका के कब्जे से एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है. सुसाइड नोट में महिला ने किसी पर कोई आरोप नही लगाया गया है. मृतका की शादी लगभग 01 वर्ष पूर्व हुई थी. पुलिस ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष को सूचना दे दी गयी है. नायब/तहसीलदार को सूचित कर दिया गया है. अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है.

ENTERTAINMENT : ‘जया बच्चन ने मुझे डंडे से पीटा, मुझे दर्द हुआ…’, भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ का खुलासा

0

जया बच्चन के गुस्से से हर कोई वाकिफ है. अक्सर उनके वीडियो वायरल होते हैं जिनमें वो पैपराजी से लेकर फैंस तक पर भड़कती नजर आती हैं. यहां तक कि जया बच्चन के गुस्से से भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ तक नहीं बच पाए है. निरहुआ ने अपने टैलेंट, अपनी एक्टिंग और आवाज के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना मुकाम बनाया. लेकिन एक बार जया बच्चन सुपरस्टार कहलाने वाले निरहुआ की भी पिटाई कर चुकी हैं.

दरअसल साल 2012 में दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म ‘गंगा देवी’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी थे. हाल ही में निरहुआ ने इस फिल्म के दौरान जया बच्चन के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने बताया कि जया ने एक बार उन्हें डंडे से मारा था जिससे उन्हें चोट भी लगी थी.

सिद्धार्थ कानन को दिए एक हालिया इंटरव्यू में निरहुआ ने कहा- ‘जब मैंने पहली बार सुना कि मैं अमिताभ बच्चन और जया जी के साथ स्क्रीन शेयर करूंगा, तो मैं बिल्कुल हैरान रह गया. वो मेरे लिए भगवान की तरह हैं. जैसे ही मैंने उन्हें अपने सामने देखा, मुझे समझ नहीं आया कि क्या रिएक्शन दूं.’ अमिताभ बच्चन के बर्ताव को लेकर निरहुआ ने कहा- ‘उन्होंने सेट पर चुटकुले सुनाने शुरू कर दिए, मेरे गानों के बारे में बात की, हंसे. उन्होंने माहौल पूरी तरह से बदल दिया. ये जादू जैसा था. वो बहुत अच्छे इंसान हैं.’

निरहुआ आगे बताते हैं कि ‘गंगा देवी’ के एक सीन में वो अपनी बीवी (पाखी हेगड़े) को थप्पड़ मारते हैं. इस पर जया बच्चन जो कि निरहुआ की मां बनी थीं, उन्हें एक्टर को डांटना था और एक डंडे से मारना था. इस सीन के दौरान जया वाकई में उन्हें जोर-जोर से मारती हैं. निरहुआ ने कहा- ‘उन्होंने मुझे सचमुच मारा और जोर से मारा. उन्होंने बहुत जल्दी गुस्सा आता है. उन्होंने मुझे एक-दो बार पीटा. मैंने उनसे कहा कि जया जी, आप सच में मुझे मार रही हैं. तो उन्होंने कहा कि तुमने मेरी बहू को क्यों पीटा? मैंने कहा कि वो तो बस नाटक था, आपने तो सच में मुझे मार दिया.’

इस सवाल पर कि क्या जया बच्चन के डंडे से वाकई में निरहुआ को चोट लगी थी, एक्टर ने कहा- ‘हो सकता है कि गलती से लगी हो, लेकिन हां, मुझे दर्द हुआ था. फिर भी, मैंने इसे प्रसाद माना. आखिर दुनिया में कितने लोगों को अमिताभ बच्चन और जया बच्चन, दोनों के साथ काम करने का मौका मिलता है?’

NATIONAL : ये कैसा शौक? लापरवाह पिता ने बेटे को गाड़ी के गेट पर लटकाकर घुमाया, फिर…

0

उज्जैन में एक पिता ने अपने मासूम बच्चे को चलती कार के गेट पर लटका लिया. यह खतरनाक स्टंट देखकर पुलिस ने कार को आईजी बंगले के पास रोका. बच्चे को सुरक्षित उतारा और पिता को जमकर डांट लगाई. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग ऐसे खतरनाक स्टंट पर नाराजगी जता रहे हैं.

उज्जैन से सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. जहां वीडियो बनाने के शौक में एक पिता ने अपने मासूम बच्चे की जान खतरे में डाल दी. मंगलवार की रात ऋषि नगर के विशाला में रहने वाला दीपक पमनानी अपने बच्चे को कार के गेट पर लटकाकर चामुंडा माता चौराहे से फ्रीगंज की तरफ जा रहा था. बच्चे को गेट पर लटकाकर कार चलाने का यह खतरनाक दृश्य देखकर लोगों की सांसें थम गईं.

घटना को मौके पर मौजूद एक आरक्षक ने देखा और तुरंत कंट्रोल रूम को वायरलेस सेट से सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई. महिला थाना टीआई लीला सोलंकी और आरक्षक सर्वेश मालवीया ने तुरंत वाहन का पीछा किया. पुलिस ने आईजी बंगले के पास कार को रोक लिया.

कार रुकते ही पुलिस ने सबसे पहले बच्चे को सुरक्षित उतारा. इसके बाद चालक पिता को जमकर फटकार लगाई. इस दौरान पिता ने पुलिस से कान पकड़कर माफी मांगी. इस घटना पर पुलिस का कहना है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी.

बुधवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोग इसे देखकर हैरान हैं कि कोई पिता अपने बच्चे की जान इस तरह खतरे में कैसे डाल सकता है. सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपील कर रहे हैं कि ऐसे खतरनाक स्टंट न करें. पहले भी कई बार स्टंटबाजी के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें कई लोग घायल भी हो चुके हैं.

NATIONAL : पिता की आंख में डाला मिर्ची पाउडर, गोद से 4 साल के मासूम को छीनकर फरार

0

तमिलनाडु के वेल्लोर में दिनदहाड़े चार साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया. बदमाशों ने पिता की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर बेटे को छीन लिया और कार में बैठकर फरार हो गए. पूरी घटना पास के CCTV में कैद हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कार के नंबर प्लेट को फर्जी पाया है.

तमिलनाडु के वेल्लोर जिले के गुडीयाथम इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े एक बच्चे के अपहरण की वारदात सामने आई. घटना उस समय हुई जब वेणु नाम के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने चार साल के बेटे योगेश को स्कूल से लेकर घर आए थे. वेणु अपने घर के गेट पर बेटे के साथ खड़े थे तभी एक सफेद सेडान कार वहां आकर रुकी.

पास के एक प्रतिष्ठान के CCTV कैमरे में घटना रिकॉर्ड हो गई. वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति हेलमेट और दस्ताने पहने कार से उतरा. उसने धीरे-धीरे वेणु के घर की ओर बढ़कर मिर्च पाउडर का पैकेट खोला और वेणु के चेहरे पर फेंक दिया. अचानक हुए हमले से वेणु की आंखों में जलन होने लगी और इसी दौरान आरोपी ने योगेश को पिता के हाथ से छीन लिया.

वीडियो में आगे दिखता है कि आरोपी बच्चे को लेकर कार में बैठा और फरार हो गया. वेणु ने आंखों में जलन के बावजूद कार का पीछा करने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया.घटना की जानकारी मिलते ही गुडीयाथम पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में पता चला है कि कार पर लगी नंबर प्लेट फर्जी थी. पुलिस अपहरणकर्ताओं की पहचान और लोकेशन पता लगाने के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है.

Navratri Special Snacks: नवरात्रि में 10 मिनट में बनाएं हेल्दी-टेस्टी मखाना चाट, व्रत में पेट रहेगा भरा और दिल खुश

0

इस आसान 10 मिनट में बनने वाली मखाना चाट रेसिपी से आप अपने नवरात्रि व्रत को स्वादिष्ट और हेल्दी बना सकते हैं. इसमें भुने हुए मखाने, फ्रेश सब्जियां और व्रत के अनुसार हरी चटनी होती है. यह नाश्ता कम कैलोरी वाला और क्रिस्पी होता है. व्रत के दौरान या शाम के हल्के नाश्ते के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.

क्या आप नवरात्रि के समय पर कम कैलोरी वाला और स्वाद से भरपूर नाश्ता ढूंढ रहे हैं? तो आज हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जो आपको अपनी उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगी. ये रेसिपी है मखाना चाट, जो आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है. चाहे आप नवरात्रि का व्रत कर रहे हों या बस हेल्दी डाइट फॉलो कर रहे हों, यह झटपट बनने वाली रेसिपी एक बढ़िया ऑप्शन है. इसमें भुने हुए मखाने, फ्रेश सब्जियां, व्रत वाली हरी चटनी और नींबू का रस डालकर मजेदार स्वाद मिलता है. ये ना केवल हेल्दी है, बल्कि आपका पेट भी लंबे समय तक भरा हुआ रखती है. तो इसकी आसान रेसिपी जानने के लिए तैयार हैं? अगर हां, तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कि आप कैसे झटपट मखाना चाट बना सकते हैं.

इंग्रेडिएंट्स:

2 कप मखाना
2 बड़े चम्मच मूंगफली (सूखी भुनी हुई)
1 बारीक कटा हुआ छोटा खीरा
1 बारीक कटा हुआ छोटा टमाटर
1 कटा हुआ उबला आलू
1-2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
2 बड़ा चम्मच ताजा कटा हरा धनिया
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार सेंधा नमक
भूनने के लिए 1 छोटा चम्मच घी
मुट्ठी भर ताजा हरा धनिया
अदरक का 1 छोटा टुकड़ा
1 हरी मिर्च
1 बड़ा चम्मच भुनी हुई मूंगफली
2 बड़े चम्मच दही
स्वादानुसार सेंधा नमक
2-3 बड़े चम्मच पानी

बनाने का तरीका:

  1. सबसे पहले मुट्ठी भर मूंगफली को क्रिस्पी होने तक सूखा भून लें. जब वो अच्छे से भुन जाएं तो उन्हें अलग रख दें. अब थोड़े से घी में मखानों को हल्का और कुरकुरा होने तक भूनें.
  2. एक ब्लेंडर में हरा धनिया, अदरक, हरी मिर्च और भुनी हुई मूंगफली मिलाएं. एक चम्मच दही, एक चुटकी सेंधा नमक और थोड़ा पानी डालें. हरी चटनी बनाने के लिए इसे स्मूद होने तक ब्लेंड करें.
  3. एक बड़े कटोरे में बारीक कटा हुआ खीरा, टमाटर (अगर व्रत में खाते हों तो), उबले आलू और हरी मिर्च डालें. ताजा नींबू का रस निचोड़ें, थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर छिड़कें और सेंधा नमक डालें. एक मुट्ठी कटा हरा धनिया डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
  4. अब भुने हुए मखाने और मूंगफली डालें. हरी चटनी छिड़कें और अच्छी तरह मिलाएं. आपकी मसालेदार, तीखी और क्रिसपी मखाना भेल परोसने के लिए तैयार है.

HIMACHAL : शादी से एक दिन पहले मिली लड़की की लाश, प्रेमी और उसके चाचा पर हत्या का आरोप

0

हिमाचल प्रदेश में पुलिस चौकी जोल के तहत कृष्णा नगर में 24 साल की युवती की हत्या कर शव घर से 500 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में फेंक दिया, जो कि चार माह से गर्भवती थी. मृतक युवती की पहचान अंशिका ठाकुर, पुत्री विपन कुमार, निवासी बलिया के रूप में हुई है. मृतका की शादी 24 सितंबर, दिन बुधवार को होनी तय हुई थी. शादी से एक दिन पहले झाड़ियों में युवती का शव मिलने की सनसनी पूरे जिले में फैल गई. युवती के चेहरे व गले पर कट के निशान भी पाए गए. सूचना मिलने के बाद जोल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया.

पुलिस ने मृतका की मां, सुरेंद्रा देवी, से आरोप लगाया कि बेटी की हत्या उसके प्रेमी प्रवेश कुमार और उसके चाचा संजीव कुमार उर्फ संजू ने मिलकर की है. जिला ऊना के गांव में 24 साल की युवती की लाश अधजली हालत में मिली है. मृतका की बुधवार को, शादी होनी थी.

मृतका की मां, सुरेंद्रा देवी, ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बेटी अंशिका ने करीब 4-5 माह पहले प्रेमी प्रवेश कुमार, निवासी भिण्डला, के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी. प्रवेश कुमार भारतीय सेना में कार्यरत है. मृतका चार माह की गर्भवती भी बताई गई है. इस बात की जानकारी उसे पति के देहांत के बाद करीब 2-3 महीने पहले लगी.

परिवार ने सामाजिक रीति-रिवाज के साथ बेटी की विदाई 24 सितंबर को करने का निर्णय लिया था. बयान के अनुसार, विदाई की तैयारियां चल रही थीं और प्रवेश भी अंशिका को अपने घर ले जाने पर सहमत था. लेकिन इसी बीच, प्रवेश का चाचा संजीव कुमार, जो रिटायर्ड फौजी है, इस विवाह से नाखुश था और लगातार धमकियां दे रहा था.

22 सितंबर की रात, अंशिका अपनी मां और रिश्तेदारों के साथ थी. रात करीब 12 बजे, वह अपने कमरे में सोने चली गई. 23 सितंबर की सुबह, जब मां उठी, तो अंशिका गायब थी. परिवार ने पहले यही सोचा कि वह प्रवेश के पास चली गई होगी, लेकिन देर शाम खोजबीन के बाद उसके शव को अधजली हालत में बलिया मंजड़ में सड़क किनारे पुली के नीचे पाया गया.

सूचना मिलने पर पुलिस चौकी जोल की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. जांच अधिकारी, सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार, ने मौके का निरीक्षण किया और मृतका की मां के बयान दर्ज किए. सुरेंद्रा देवी ने स्पष्ट आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या प्रवेश कुमार और उसके चाचा संजीव कुमार ने साजिश के तहत की है.

एसपी ऊना, अमित यादव, ने बताया कि पुलिस ने हत्या के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि संजीव कुमार और संजू को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आरोपी सैनिक को लाने के लिए टीम को जम्मू भेजा जा रहा है.

- Advertisement -

News of the Day