Monday, May 4, 2026
Home Blog Page 410

ENTERTAINMENT : OTT पर व्यूअरशिप का बादशाह बना ‘बिग बॉस 19’, पीछे नहीं ‘राइज एंड फॉल’, म‍िले इतने व्यूज

0

रिएलिटी शोज की आंधी में एक बार फिर बिग बॉस सीजन 19 शाइन कर रहा है. लेकिन राइज एंड फॉल और बिग बॉस तेलुगू भी पीछे नहीं हैं. किसे दर्शकों ने ज्यादा प्यार दिया, किसकी कितनी व्यूअरशिप है, आइये आपको बताते हैं.

इन दिनों टीवी और ओटीटी पर रिएलिटी शोज की भरमार है. लेकिन इस भीड़ में से तीन शोज ऐसे हैं जिन्होंने फैंस का खूब दिल जीता है. इनकी व्यूअरशिप मिलियन्स में आई है. इस लिस्ट में कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस सीजन 19 से लेकर हाल ही में शुरू हुए राइज एंड फॉल, और बिग बॉस तेलुगू 9 शामिल हैं. इन शोज को दर्शकों का भर-भर कर प्यार मिला है. आइये आपको बताते हैं कौन है नंबर वन.

सलमान खान का शो बिग बॉस सीजन 19 इस लिस्ट में सबसे ऊपर है, जिसकी व्यूअरशिप 8.2 मिलियन है. इस शो को देखने वाले दर्शकों की कमी नहीं है. इसकी पॉपुलैरिटी सबसे ज्यादा है. ये शो सालों से लगातार चर्चा में रहता है और सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करत है. नेशनल टेलीविजन और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर साथ-साथ दिखाए जाने वाले इस रिएलिटी शो की टीआरपी हमेशा टॉप पर रहती है. शो के विवादित कंटेस्टेंट्स और ड्रामा दर्शकों को खूब पसंद आते हैं.

बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर का शो राइड एंड फॉल इस रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है, जिसकी व्यूअरशिप 5.8 मिलियन है. ये शो इसी साल लॉन्च हुआ है, इसे शुरू हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है लेकिन ये शो भी दर्शकों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है, हालांकि अभी भी ‘बिग बॉस’ से थोड़ा पीछे है. इसकी स्टोरीलाइन और डायनामिक फॉर्मेट लोगों को आकर्षित कर रहे हैं, पर नंबर वन की रेस में अभी इसे थोड़ा और लंबा सफर तय करना होगा.

पहले इस में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह लगातार सुर्खियां बटोर रहे थे, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने निजी कमिटमेंट्स का हवाला देते हुए इस रिएलिटी शो को अलविदा कह दिया. माना जा रहा था कि शो की व्यूअरशिप गिर जाएगी लेकिन पावर स्टार के जाने के बावजूद ये शो अपने यूनिक कंटेंट की बदौलत चर्चा में है. दिन-ब-दिन इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ ही रही है.

बिग बॉस एक ऐसा शो है जिसकी फैन फॉलोइंग सिर्फ नॉर्थ इंडिया तक ही सीमित नहीं है. बल्कि इसे अलग-अलग भाषाओं में देखा और पसंद किया जाता है. इसका तेलुगू वर्जन की लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस शो को सुपरस्टार चिरंजीवी होस्ट करते हैं.

‘बिग बॉस 9 तेलुगू’ व्यूअरशिप के मामले में पांचवें स्थान पर है, जिसकी रेटिंग 1.3 मिलियन दर्शकों तक सीमित है. ये आंकड़ा बाकी दो शोज (बिग बॉस हिंदी और राइज एंड फॉल) के मुकाबले कम है. लेकिन रीजनल सेक्टर के मुताबिक काफी पसंद किया जा रहा है. शो में इस बार एक लेस्बियन कपल भी शामिल है, जिनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. हाल ही में इस कपल ने शो में सगाई भी की है.

मालूम हो कि, बिग बॉस का नेटवर्क दुनियाभर में फैला है और अलग-अलग देशों के लोग इसे देखते हैं, साथ ही अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के वोट करते हैं. हालांकि मेंशन किए गए तीनों शोज एक ही प्रोडक्शन हाउस एंडेमोल शाइन इंडिया और बानीजे एशिया के बैनर तले बने हैं.

National : चौराहे पर भिड़ीं दो महिलाएं, एक दूसरे के खींचे बाल, बेबस दिखी पुलिस…

0

मेरठ के हापुड़ अड्डा चौराहे पर दो महिलाओं के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिसकर्मी बीच-बचाव करते रहे लेकिन महिलाएं काफी देर तक भिड़ती रहीं. दोनों भीड़ के बीच से फरार हो गईं. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से महिलाओं की पहचान कर रही है.


मेरठ के व्यस्त हापुड़ अड्डा चौराहे पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दो महिलाओं के बीच सड़क पर जमकर मारपीट शुरू हो गई. राहगीरों ने देखा इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींच रही हैं और धक्का-मुक्की कर दूसरे को मार रही हैं. इस घटना के कारण चौराहे पर भारी भीड़ जमा गई और लोगों ने अपने मोबाइल से पूरा वीडियो बना लिया.

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बार-बार दोनों को अलग करने की कोशिश करते रहे लेकिन महिलाएं काफी देर तक एक-दूसरे से भिड़ती रहीं. बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब दोनों को काबू में लेने की कोशिश की तो वे मौके से भाग निकलीं.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. वीडियो सामने आने के बाद मेरठ पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया है. पुलिस ने चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं.एसपी सिटी मेरठ आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि फुटेज के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान की जा रही है. पहचान होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि सड़क पर इस तरह के झगड़े से बचें और किसी विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें. शहर में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है और लोग सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लगातार शेयर कर रहे हैं.

NATIONAL : ऋषिकेश में रामलीला कलाकारों का धरना, कोई ‘श्रीराम’ तो कोई ‘हनुमान’ के गेटअप में पहुंचा कोतवाली, जानिए मामला

0

ऋषिकेश कोतवाली में उस वक्त लोग हैरान रह गए जब कोई ‘श्रीराम’ तो कोई ‘हनुमान’ के गेटअप में वहां पहुंच गया. दरअसल, इन कलाकारों की मांग है कि रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों पर दर्ज मुकदमे हटाए जाएं और उन्हें आयोजन करने की अनुमति दी जाए.

उत्तराखंड के ऋषिकेश में राम बारात निकालने की अनुमति न मिलने पर रामलीला कलाकार अपनी वेशभूषा में कोतवाली पहुंच गए. इस दौरान कोई श्रीराम और लक्ष्मण के गेटअप में था कोई हनुमान और रावण के गेटअप में. कलाकारों ने मांग की है कि रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों पर दर्ज मुकदमे हटाए जाएं और उन्हें रामलीला करने की अनुमति दी जाए. यह 70 साल पुरानी सुभाष बनखंडी श्री राम लीला कमेटी का मामला है.

दरअसल, ऋषिकेश में 70 साल पुरानी सुभाष बनखंडी श्री राम लीला कमेटी में दो गुटों के बीच विवाद चल रहा है. एक गुट रामलीला का मंचन कर रहा है, जबकि दूसरे गुट ने उन पर चोरी और रामलीला मैदान पर अवैध कब्जे का मुकदमा दर्ज करा दिया है. आज राम बारात निकालने की अनुमति न मिलने पर रामलीला के सभी कलाकार अपनी वेशभूषा में कोतवाली पहुंचे. उन्होंने मांग की कि कमेटी के पदाधिकारियों पर लगे मुकदमे वापस लिए जाएं. कमेटी के अध्यक्ष हरी राम अरोड़ा के नेतृत्व में रामलीला का मंचन जारी रखने का संकल्प लिया गया.

कमेटी के महामंत्री योगेश कालरा ने आरोप लगाया है कि कुछ राजनीतिक रसूखदार लोग कमेटी और उसकी संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि ये लोग सरकार को गुमराह करके कलाकारों, संगीतकारों और पदाधिकारियों पर लगातार मुक़दमे दर्ज करवा रहे हैं और उन्हें रामलीला करने से रोक रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इसी दबाव के चलते उन्हें राम बारात निकालने और दशहरा के दिन रावण दहन करने की अनुमति भी नहीं मिल पाई.

जितेंद्र पाल पाठी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि षड्यंत्रकारियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए और रामलीला के कलाकारों और पदाधिकारियों पर लगे झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं. पाठी ने कहा कि रामलीला को रोकने की कोशिश की जा रही है, जो कि सरासर गलत है.

कमेटी के पदाधिकारियों ने यह साफ कर दिया है कि भले ही उन पर कितने भी मुकदमे दर्ज किए जाएं, वे अध्यक्ष हरी राम अरोड़ा के नेतृत्व में रामलीला का मंचन जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि वे किसी भी दबाव में नहीं आएंगे. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है और दोनों गुटों के बीच तनाव बना हुआ है.

MAHARASHTRA : होटल के कमरे में गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर प्रेमी ने किया सुसाइड… शक के चलते दिया वारदात को अंजाम

0

महाराष्ट्र के बुलढाना में एक होटल के कमरे में प्रेमी युगल की खून से लथपथ लाशें मिलने से हड़कंप मच गया. यहां खामगांव शहर के होटल में खून से लथपथ 2 लाशें होने की जानकारी वेटर ने अपने मालिक को दी थी. इसके बाद होटल मालिक ने पुलिस को सूचना दी. रात 8 से 9 बजे यह मामला सामने आया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया.

महाराष्ट्र के बुलढाना में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां खामगांव शहर के होटल से एक कपल की खून से लथपथ लाशें बरामद हुईं हैं. होटल का वेटर जब कमरे की तरफ गया तो उसने देखा. इसके बाद उसने सूचना तुरंत होटल मालिक और फिर पुलिस को दी गई. देखते ही देखते खबर पूरे शहर में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग होटल के बाहर जुट गए.

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 21 वर्षीय रितुजा और 23 वर्षीय साहिल राजपूत के रूप में हुई है. दोनों बुलढाना जिले के साखर खेरडा गांव के रहने वाले थे. रितुजा खामगांव पॉलिटेक्निक कॉलेज में कंप्यूटर साइंस की छात्रा थी और पिछले दो साल से साहिल के साथ रिलेशन में थी. पुलिस के अनुसार दोनों अक्सर इसी होटल में मिलते थे और पिछले एक साल में करीब आठ बार यहां आ चुके थे.

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि साहिल को अपनी प्रेमिका के कैरेक्टर पर शक हो गया था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच होटल के कमरे में जमकर विवाद हुआ. पुलिस का कहना है कि साहिल पहले से ही हत्या की योजना बनाकर आया था और अपने साथ एक तेज धारदार हथियार लाया था. गुस्से में उसने पहले प्रेमिका रितुजा पर वार कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद पर भी हमला कर आत्महत्या कर ली.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक नीलेश तांबे मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. पुलिस ने होटल के कमरे को सील कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, होटल के बाहर खड़ी साहिल की बाइक जब्त कर ली गई है. इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. फोरेंसिक टीम से भी मदद ली जाएगी.

WORLD : मशहूर कॉमेडियन जिमी किमेल की वापसी, ट्रंप पर कसा तंज, कहा- वो अमेरिकियों की नौकरी खत्म हो जाने का जश्न मनाते हैं, क्योंकि…

0

अमेरिका के मशहूर कॉमेडियन जिमी किमेल ने मंगलवार रात (23 सितंबर, 2025) को अपने शो में वापसी की. उन्होंने दर्शकों से राष्ट्रपति ट्रंप की धमकियों का डटकर सामना करने की अपील की. बता दें कि किमेल के शो के प्रसारण से कुछ समय पहले ही ट्रंप ने एबीसी के खिलाफ नया बयान जारी किया है.

कॉमेडियन जिमी किमेल ने एक इमोशनल मैसेज में अमेरिका में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने के प्रयासों की कड़ी आलोचना की और संकेत दिया कि ट्रंप प्रशासन के दबाव में अपने शो के लगभग एक हफ्ते तक बंद रहने के बाद भी वो उनकी आलोचना में कोई कमी नहीं आने देंगे.बीते दिनों डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की मौत के बाद जिमी किमेल के लाइव शो को अचानक ही बंद कर दिया गया था. हालांकि, ये फैसला एबीसी नेटवर्क ने लिया था, क्योंकि जिमी किमेल ने चार्ली किर्क के संदिग्ध हत्यारे को लेकर एक विवादित बयान दिया था और किर्क की हत्या ने सभी को हैरान कर दिया है.

किमेल ने अपने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह शो महत्वपूर्ण नहीं है. महत्वपूर्ण बात ये है कि हम एक ऐसे देश में रहते हैं जो हमें इस तरह का शो करने की अनुमति देता है. किमेल ने उन देशों के हास्य कलाकारों के साथ समय बिताने के बारे में बात की, जहां लोगों को सत्ताधारियों का मज़ाक उड़ाने के लिए जेल में डाल दिया जाता है, या इससे भी बदतर हाल होता है.

सीएनन बिजनेस की रिपोर्ट के मुताबिक, किमेल ने कहा कि वे जानते हैं कि वो कितने भाग्यशाली हैं. इस देश (अमेरिका) में हमारी बोलने की आज़ादी ही सबसे अहम है. मुझे यह कहते हुए शर्म आती है कि मैंने इसे तब तक हल्के में लिया, जब तक उन्होंने मेरे दोस्त स्टीफ़न को प्रसारण से हटा नहीं दिया. सीबीएस के होस्ट स्टीफ़न कोलबर्ट का ज़िक्र करते हुए किमेल ने कहा कि हमारे शो चलाने वाले सहयोगियों पर दबाव डालने की कोशिश की गई कि मेरा शो प्रसारण से हटा दिया जाए. यह कानूनी नहीं है और ना ये अमेरिकी तौर तरीका है. ये पूरी तरह से गैर-अमेरिकी है.

अपने कार्यक्रम को रद्द करने को लेकर कॉमेडियन ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरा शो कैंसिल करके उन्होंने एक तरह से कर्मचारियों के काम का भी नुकसान किया है. उन्होंने आगे कहा कि हमारे नेता अमेरिकियों की नौकरी खत्म हो जाने का जश्न मनाते हैं, क्योंकि वो कॉमेडी नहीं सुन सकते.

UP : बंदरों के झुंड ने स्कूटी सवार महिला पर किया हमला, घर में घुसकर बचाई जान, हापुड़ का वीडियो वायरल

0

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक अजीबो-गरीब और डराने वाली घटना सामने आई है. यहां बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं. हाल ही में बंदरों के एक झुंड ने सड़क पर जा रही स्कूटी सवार महिला पर अचानक हमला कर दिया. महिला अपने बच्चों के साथ स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रही थी, तभी अचानक बंदरों का झुंड उन पर टूट पड़ा.बताया जा रहा है कि बंदरों ने पहले स्कूटी पर झपट्टा मारा, जिससे महिला और उसके बच्चे घबरा गए. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि महिला ने किसी तरह स्कूटी रोकी और बच्चों को लेकर पास के एक पड़ोसी के घर में घुस गई. घरवालों ने दरवाजा बंद कर और बच्चों की जान बचाई. गनीमत रही कि इस दौरान किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन सभी बुरी तरह डर गए.

स्थानीय लोगों का कहना है कि हापुड़ में बंदरों का आतंक लंबे समय से बढ़ता जा रहा है. आए दिन बंदरों के झुंड लोगों पर हमला कर देते हैं, जिससे राहगीर और महिलाएं खासकर ज्यादा परेशान रहती हैं. लोग छतों पर कपड़े सुखाने तक से डरते हैं और बच्चों को अकेले बाहर भेजने से परहेज करते हैं.इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. लोगों का कहना है कि नगर निगम और प्रशासन को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए, वरना किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है. बच्चों और बुजुर्गों पर हमला होने का खतरा सबसे ज्यादा बना रहता है. सोशल मीडिया पर यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

NATIONAL : मुंबई में दिल दहलाने वाली वारदात, 23 साल के लड़के ने पिता और दादाजी का किया कत्ल, सरेंडर करने खुद पहुंचा थाने….

0

मुंबई में 23 साल के बेटे ने अपने पिता और दादा को चाकू मारकर हत्या कर दी. इस दौरान चाचा गंभीर रूप से घायल हुए. गुस्से में की गई हत्या के बाद बेटे ने पुलिस में सरेंडर कर दिया.

महाराष्ट्र के मुंबई के अंधेरी पूर्व के तक्षशिला इलाके में डबल मर्डर की सनसनीखेज घटना सामने आई है. 23 साल के बेटे ने अपने पिता और दादा की चाकू मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पिता और दादा शराब पीकर लगातार गाली-गलौज और हंगामा करते थे, जिससे नाराज होकर बेटे ने आधी रात को दोनों की हत्या कर दी.

रात में पिता शराब पीकर पैसे मांग रहे थे और गाली-गलौज कर रहे थे, तभी गुस्से में बेटे ने 52 साल के पिता की हत्या कर दी. उसी दौरान झगड़ा शांत कराने आए 75 साल के दादा और 45 साल के चाचा पर भी बेटे ने चाकू से हमला कर दिया.इस हमले में चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज जोगेश्वरी के ट्रॉमा केयर अस्पताल में चल रहा है. करीब रात 2 बजे जब पिता और दादा शराब पीकर हंगामा कर रहे थे, तभी गुस्से में आकर बेटे ने धारदार चाकू से दोनों की हत्या कर दी.

हत्या करने के बाद बेटा चाकू लेकर MIDC पुलिस स्टेशन पहुंचा और सरेंडर कर दिया. MIDC पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा. फिलहाल पुलिस ने हत्या करने वाले बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें, एक अन्य मामले में मुंबई के बांद्रा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. हत्या से पहले दोनों साथ बैठकर दारू पी रहे थे. बीकेसी पुलिस स्टेशन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना के बाद आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है. स्थानीय लोगों के लिए यह घटना चौंकाने वाली रही.

UP : पहले फेंकी फाइल, फिर बेल्ट निकाल टीचर ने BSA को उसी के ऑफिस में पीटा …..

0
यूपी के सीतापुर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक टीचर ने जिला बेसिक अधिकारी (बीएसए) को उन्हीं के ऑफिस में बेल्ट से बुरी तरह पीटा. पुलिस ने हेडमास्टर को हिरासत में ले लिया है.

उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है, जिसने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है. यहां एक हेडमास्टर ने कार्यालय में घुसकर जिला बेसिक अधिकारी (बीएसए) को बेल्ट से बुरी तरह पीट दिया. यह पूरी घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि आरोपी बृजेंद्र कुमार वर्मा महमूदाबाद शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नदवा में हेडमास्टर हैं. उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह पर उनके ही ऑफिस में बेल्ट से हमला कर दिया. जानकारी के मुताबिक, हेडमास्टर बृजेंद्र कुमार वर्मा अपने खिलाफ दर्ज शिकायत के मामले में स्पष्टीकरण देने पहुंचे थे.

बीएसए ने शिकायत की पुष्टि और स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन हेडमास्टर की दी गई सफाई उन्हें पसंद नहीं आई और दोनों लोगों में बहस होने लगी, बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आगबबूला हो चुके बृजेंद्र वर्मा ने पहले फाइल टेबल पर फेंकी, फिर अपनी बेल्ट उतार कर बीएसए को पीटने लगे.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हेडमास्टर ने बीएसए को कितनी बुरी तरह बेल्ट से मारा, जिसके चलते उन्हें कई चोटें भी आई है. वहां मौजूद अन्य लोगों ने हेडमास्टर को रोकने की कोशिश की, लेकिन वो रुकने का नाम नहीं ले रहे थे. इस दौरान हेडमास्टर ने गाली-गलौज भी की और जान से मारने की धमकी भी दी. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी हेडमास्टर को हिरासत में ले लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ENTERTAINMENT : रानी मुखर्जी वर्सेस काजोल: दोनों बहनों में से कौन है ज्यादा अमीर? एक का लंदन में भी है बंगला, दूसरी नेटवर्थ में रह गई पीछे

0

रानी मुखर्जी और काजोल इंडस्ट्री की पॉपुलर अदाकार हैं. रानी मुखर्जी को हाल ही में फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है. रानी और काजोल की फिल्मों को फैंस बहुत पसंद करते हैं. दोनों साथ में कुछ कुछ होता है में साथ काम किया. काजोल और रानी की बॉन्डिंग को भी फैंस बहुत पसंद करते हैं. आइए ऐसे में जानते हैं दोनों बहनों में से कौनसी बहन ज्यादा अमीर है.

GQ की खबर के मुताबिक, रानी मुखर्जी की नेटवर्थ 200 करोड़ है. रानी मुखर्जी अपने पति आदित्य चोपड़ा के साथ कई प्रॉपर्टी की मालिक हैं. उनका मुंबई में एक मेंशन है, जिसकी कीमत 30 करोड़ बताई जाती है. वहीं एक लग्जरी अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत 7.12 करोड़ बताई जाती है. इसके अलावा नवी मुंबई में 8 करोड़ का बंगला है. उनके पास एक और बंगला है उसकी कीमत भी 8 करोड़ बताई जाती है.

रानी मुखर्जी फिल्मों के लिए 7 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. इसके अलावा वो ब्रांड एंडोर्समेंट का 6 करोड़ चार्ज करती हैं. इसके अलावा रानी के पास कई लग्जरी कार भी हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, काजोल की नेटवर्थ रानी से थोड़ी ज्यादा है. काजोल 249 करोड़ की मालकिन हैं. वो एक्टिंग के अलावा ब्रांड प्रमोशन से भी कमाई करती हैं. साथ ही सोशल मीडिया के जरिए भी कमाती हैं. काजोल और उनके पति अजय का जुहू में शिव शक्ति नाम से बंगला भी है. इस घर में वो अपने बच्चों निसा और युग के साथ रहते हैं. इस घर की कीमत 60 करोड़ रुपये बताई जाती है. उनके इसके अलावा जुहू में दो अपार्टमेंट भी हैं. लंदन में भी घर है. उनके पास BMWX7 और ऑडी Q7 जैसी कार हैं.

UP : कोचिंग जा रही लड़की का किया पीछा, फिर मारा झपट्टा, डरा देगा मनचले की करतूत

0

यूपी के लखीमपुर खीरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कोचिंग सेंटर जा रही एक छात्रा का एक युवक पीछा करने लगा और छात्रा के कोचिंग सेंटर के अंदर घुस गया और उसे पकड़कर खींचने लगा.

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि एक युवती अपने कोचिंग सेंटर की तरफ जा रही है, तभी एक मनचला युवक उसका पीछा करते हुए कोचिंग सेंटर में घुस जाता है और वह युवती को अपनी गर्लफ्रेंड बताने लगता है. यह पूरी घटना कोचिंग सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती कोचिंग सेंटर जाने के लिए नकली और अचानक से एक युवक आता है फिर युवती का पीछा करने लगता है. युवती डरकर जल्दी से कोचिंग सेंटर के अंदर चली जाती है, लेकिन युवक उसका पीछा करते हुए कोचिंग सेंटर के अंदर आ जाता है . साफ दिख रहा है कि युवक उसे पकड़ने की कोशिश करता है, लेखिन युवती चीखते हुए कोचिंग सेंटर में मौजूद स्टाफ के पास जाकर खड़ी हो जाती है. युवक कोचिंग सेंटर में घुसकर कहता है कि ये मेरी गर्लफ्रेंड है, लेकिन युवती इस बात से इनकार कर देती है.

वीडियो में युवती काफी डरी हुई नजर आ रही है. स्टाफ युवक को समझाने की कोशिश करता है और युवक को वहां से जाने के लिए कहता है. स्टाफ युवती को बचाता है और युवक को वहां से भगा देता है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि युवती ने युवक के खिलाफ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है या नहीं. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है.

- Advertisement -

News of the Day