Monday, May 4, 2026
Home Blog Page 413

SPORTS : एशिया कप फाइनल का गणित ऐसे उलझ गया कि कल भारत की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…जानें पूरा समीकरण

0

एशिया कप 2025 का गणित ऐसे उलझ गया कि कल (24 स‍ितंबर) जब भारतीय टीम बांग्लादेश के ख‍िलाफ खेलने उतरेगी तो पूरे पाक‍िस्तान में भारत की जीत की दुआ हो रही होगी. जानें ऐसा क्यों होगा, ऐसा द‍िलचस्प समीकरण क्यों बन गया है?

क्या एश‍िया कप में सुपर-4 मुकाबले में भारत से हार के बाद पाक‍िस्तान की टीम अब भी टूर्नामेंट में आगे बढ़ सकती है? क्या पड़ोसी मुल्क अब भी एश‍िया कप का फाइनल खेल सकता है. पाक‍िस्तान के ल‍िए एश‍िया कप के फाइनल में भारत से फाइनल में खेलने की क्या संभावना है?

एश‍िया कप में चल रहे सुपर-4 के दौर में ये कुछ सवाल ऐसे हैं, जो खूब सर्च हो हो रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या भारत-पाक‍िस्तान के बीच एश‍िया कप 2025 का फाइनल हो सकता है. लेकिन यहां समझना होगा कि पाक‍िस्तान के टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की तस्वीर मंगलवार (23 स‍ितंबर) को श्रीलंका के मुकाबले पर न‍िर्भर करेगी. पाकिस्तानी टीम के ल‍िए मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा है, यही स्थ‍ित‍ि श्रीलंका की टीम के साथ भी है.

पाक‍िस्तानी टीम अगर श्रीलंका के सामने अबू धाबी में हारी तो उसका बोर‍िया-ब‍िस्तर लगभग बंध जाएगा. तब उनका आख‍िरी मुकाबला बांग्लादेश से 25 स‍ितंबर को बचेगा. ऐसे में बांग्लादेश से केवल जीतकर उनका जीतना फाइनल में पहुंचना लगभग नामुमक‍िन होगा. ध्यान रहे सुपर-4 में टॉप 2 टीमें ही 28 स‍ितंबर को दुबई में एश‍िया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेलने उतरेंगी.

श्रीलंका और पाकिस्तान लंबे समय से एक-दूसरे के खिलाफ टी20 मैच नहीं खेल रहे हैं. आखिरी बार उन्होंने 2022 में टी20 में आमना-सामना किया था.
2010 के दशक में तो ये दोनों टीमें लगभग हर साल सीरीज खेलती थीं. श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने आखिरी पांच टी20 मुकाबले जीते हैं, यह सिलसिला अक्टूबर 2019 से चल रहा है. लेकिन UAE में पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ सात में से चार टी20 मैचों में जीत दर्ज की है. यानी UAE की धरती पर लंका के सामने डंका पाक‍िस्तान का बजा है.

अब सवाल यह है कि क्या एशिया कप 2025 में पाकिस्तान अभी फाइनल में कैसे पहुंच सकता है? पाकिस्तान मंगलवार यानी आज (23 स‍ितंबर) को सुपर 4 राउंड में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला खेलेगा. श्रीलंका ने ग्रुप B में अपनी तीनों मैच जीतकर टॉप पोजीशन हास‍िल की थी. जहां उन्होंने बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग को हराया. लेकिन सुपर 4 में अपने पहले मैच में उसे बांग्लादेश से हार मिली.

तो क्या पाक‍िस्तान में बांग्लादेश वाले मुकाबले के ल‍िए जीत की दुआ होगी? लेक‍िन उससे पहले पाकिस्तान के लिए यह जरूरी है कि वे पहले तो मंगलवार को श्रीलंका को हराए, वरना टूर्नामेंट से उसका बाहर होना तय हो जाएगा.

वहीं, ‘मेन इन ब्लू’ बुधवार को बांग्लादेश से भ‍िड़ेंगे और शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ खेलेंगे. ऐसे में कम से कम एक मैच जीतने पर भारतीय टीम फाइनल की दिशा में बढ़ जाएगी. लेकिन सूर्यकुमार यादव की टीम अपनी 100% जीत की रिकॉर्ड को बनाए रखने के लिए दोनों सुपर 4 मैच जीतने की कोशिश करेगी.

अगर पाकिस्तान श्रीलंका को हराता है तो पाक‍िस्तान के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रहेंगी. उनका अगला मुकाबला गुरुवार को बांग्लादेश से होगा. बांग्लादेश को हराने पर पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने की संभावना लगभग पक्की हो जाएगी, जो रविवार (28 स‍ितंबर) को खेला जाएगा. क्योंकि तब पाक‍िस्तान के खाते में दो जीत होंगी.

लेकिन अगर पाकिस्तानी टीम श्रीलंका से हारी तो वह यह दुआ करेगी कि जैसे भी हो भारतीय टीम बांग्लादेश को हराए. ऐसे में उसे आखिर में बांग्लादेश को हराना होगा. अगर भारतीय टीम बांग्लादेश से हारती है तो बांग्लादेश के फाइनल में पहुंचने की संभावना लगभग पक्की हो जाएगी.

सवाल तो यह भी अहम है… क्या पाक‍िस्तान केवल 1 मैच जीतने की स्थ‍ित‍ि में फाइनल में पहुंच सकता है? तो यहां नेट रन रेट अहम हो जाएगा. लेकिन केवल 1 मैच जीतकर फाइनल में पहुंचने के लिए पाक‍िस्तान चाहेगा कि भारतीय टीम बांग्लादेश को हराए. वहीं भारतीय टीम श्रीलंका को भी रौंदे. यानी भारतीय टीम की जीत में ही पाक‍िस्तान के फाइनल में पहुंचने का रास्ता छ‍िपा है. श्रीलंका से हारकर भी पाक‍िस्तानी टीम फाइनल में पहुंच सकती है, लेक‍िन ऐसे में बांग्लादेश और श्रीलंका को अपने दोनों ही मैच हारने होंगे.

ध्यान देने वाली बात यह है कि बांग्लादेश और श्रीलंका दोनों अभी भी फाइनल की दौड़ में हैं. बांग्लादेश के पास पहले ही एक जीत है, और श्रीलंका किसी भी टीम को हैरान कर सकता है.

सुपर 4 प्वाइंट्स टेबल
भारत: 1 मैच, 1 जीत, 0 हार, 2 अंक, नेट रन रेट +0.689
बांग्लादेश: 1 मैच, 1 जीत, 0 हार, 2 अंक, नेट रन रेट +0.121
श्रीलंका: 1 मैच, 0 जीत, 1 हार, 0 अंक, नेट रन रेट -0.121
पाकिस्तान: 1 मैच, 0 जीत, 1 हार, 0 अंक, नेट रन रेट -0.689

क्या टीम इंडिया अभी भी फाइनल से बाहर हो सकती है?
टीम इंडिया ने सुपर 4 में पाकिस्तान को हराकर शानदार शुरुआत की है, लेकिन फाइनल की यात्रा अभी तय नहीं है. इसके लिए उन्हें कम से कम एक और मैच जीतना होगा. तभी वो सुपर-4 की जगह सुन‍िश्च‍ित करेगी. 2 मैच हारने पर भारतीय टीम के लिए भी तस्वीर गड़बड़ हो जाएगी.

यानी एक बात तो साफ है क‍ि पाक‍िस्तान की क‍िस्मत अब टूर्नामेंट में भारत के हाथ में हैं. ऐसे में यह न‍िश्च‍ित है क‍ि श्रीलंका से 23 स‍ितंबर को जीत के बाद भी पाक‍िस्तान में कल (24 स‍ितंंबर) भारत की जीत के ल‍िए दुआ हो रही होगी. भारत के ख‍िलाफ सुपर-4 वाले मुकाबले में हार‍िस रऊफ, शाहीन शाह आफरीदी और साह‍िबाजादा फरहान ने खूब बवाल काटा, लेक‍िन अब पाक‍िस्तान पूरी तरह से भारत के रहमोकरम पर ही फाइनल खेल सकता है.

NATIONAL : IIT कॉलेज हॉस्टल में छात्र को निर्वस्त्र कर घुमाया…चप्पल से पीटा, 3 छात्रों पर केस दर्ज, वार्डन सस्पेंड

0

तमिलनाडु के मदुरई स्थित आईटीआई कॉलेज के हॉस्टल से रैगिंग का मामला सामने आया है. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ सीनियर छात्र अपने जूनियर साथी के जबरन निर्वस्त्र कर रहे हैं और उसे चप्पल से पीट रहे हैं. पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन छात्रों पर केस दर्ज किया गया है.

तमिलनाडु स्थित थिरुमंगलम के आईटीआई कॉलेज हॉस्टल में हुई अमानवीय रैगिंग की घटना सामने आई है, जहां कुछ सीनियर छात्रों ने अपने साथी छात्र को निर्वस्त्र कर अपमानित किया और हॉस्टल घुमाया. साथ ही आरोपियों ने छात्र को निर्वस्त्र कर चप्पल से भी पीटा. पीड़ित के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीन छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वहीं, कॉलेज प्रशासन ने इस मामले की जांच पूरी होने तक हॉस्टल के वार्डन को निलंबित कर दिया है.

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्रों का एक समूह पीड़ित छात्र के जबरन कपड़े उतर रहा है और फिर उसे ताने मारते हुए अपमानित कर रहे हैं, जबकि सीनियर छात्र पीड़ित के गुप्तांग पर चप्पल मार रहे हैं.

साथ ही वीडियो में पीड़ित छात्र की चीखें और दर्द साफ सुनाई दे रहा है जो इस घटना की क्रूरता को दिखाता है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित छात्र के माता-पिता को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत कॉलेज प्रशासन और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
तमिलनाडु के 39 दलों ने नहीं दी खर्च की रिपोर्ट, चुनाव आयोग ने लिया एक्शन

पुलिस ने बताया कि पीड़ित के माता-पिता की शिकायत पर तीन छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच पूरी होने तक हॉस्टल के वार्डन को निलंबित कर दिया है. क्योंकि वार्डन की लापरवाही के कारण ये घटना हो सकी. ने बताया कि पीड़ित छात्र पहले वर्ष का छात्र है जो हॉस्टल में रहता है. आरोपी छात्रों ने रैगिंग के नाम पर ये अमानवीय कृत्य किया जो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी पीड़ित को आहत करने वाला है.

आपको बता दें कि यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने रैगिंग के खिलाफ सख्त नियम बनाए हैं, लेकिन इनकी पालना में कमी की खबरें देश भर से लगातार सामने आती रहती हैं.

ENTERTAINMENT : 45 की उम्र में हीरोइन बनीं रिद्धिमा कपूर साहनी, भाई रणबीर नहीं कपिल शर्मा ने दिलाया मौका

0

रिद्धिमा कपूर साहनी बिजनेसवुमन से अब फुल टाइम एक्ट्रेस बनने की तैयारी कर चुकी हैं. उन्होंने मां नीतू कपूर के साथ दादी की शादी फिल्म की है, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है, अब बस इसकी रिलीज का इंतजार है. इसके बारे में रिद्धिमा ने फराह खान के व्लॉग में बात की.ऋषि-नीतू कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी जल्द ही फिल्म डेब्यू करने वाली हैं. उनकी आने वाली फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं, इस बारे में उन्होंने फराह खान के व्लॉग में बात की. रिद्धिमा ने बताया कि डेब्यू की उन्होंने कोई प्लानिंग नहीं की थी, ये सब कॉमेडियन कपिल शर्मा की वजह से हो पाया. ऐसा पहली बार हुआ कि शूटिंग की वजह से उन्हें अपनी बेटी समारा से दूर जाना पड़ा.

रिद्धिमा ने बताया कि वो 45 की उम्र में फिल्म डेब्यू कर रही हैं. ये सुनते ही फराह चौंक जाती हैं और कहती हैं- ये हैं 45 कीं लेकिन लगती 25 की हैं. इस उम्र में डेब्यू करने के लिए हिम्मत चाहिए होती हैं. तब रिद्धिमा बताती हैं- सच कहूं तो, ये हमने प्लान नहीं किया था. मैं किसी काम से रेडी हो रही थी, मेकर्स ने मुझे कॉल किया और पूछा कि क्या तुम ये किरदार करना पसंद करोगी? तब फराह तुरंत बीच में कूदते हुए कहती हैं कि- मैं बता दूं कि ये कपिल शर्मा के ऑपोजिट कास्ट हैं.

फिर रिद्धिमा आगे कहती हैं- मुझे लगता है ये सब कपिल की वजह से ही पॉसिबल हुआ है. उन्होंने मेरा नाम सजेस्ट किया था. ये बात मुझे तब पता चली जब उन्होंने कॉल करके पूछा कि आपके पास कास्टिंग की कॉल आई, तो मैंने कहा- हां कॉल तो आई लेकिन मैं अब क्या करूं. तो कपिल ने कहा कि भरत से बात करो, अपनी टीम से बात करो.

रिद्धिमा ने आगे खुशी जताते हुए बताया कि इस फिल्म में उनके साथ मां नीतू कपूर भी हैं. फिल्म का नाम दादी की शादी है, जो कि हो सकता है कि इसी साल रिलीज हो जाए. हालांकि अभी तक ऑफिशियल रिलीज डेट फाइनल नहीं की गई है. रिद्धिमा ने आगे बेटी समारा को छोड़ कर शूटिंग पर जाने की बात भी की. रिद्धिमा बोलीं- ये लाइफ में पहली बार हुआ कि मैंने समारा को इतने लंबे वक्त के लिए अकेला छोड़ा. जब वो पैदा हुई थी तो शुरू के 3 साल तो कैसे भी अकेला छोड़ा ही नहीं. इससे पहले भी जब छोड़ के जाना पड़ा था पहली बार, वो भी तब जब 2019 में पापा बीमार पड़ गए थे, क्योंकि कोविड था. वरना मैंने समारा को कभी 5-6 दिनों के लिए भी अकेला नहीं छोड़ा था.

रिद्धिमा इससे पहले बॉलीवुड वाइव्स वर्सेज फैबुलस लाइव्स से अपना स्क्रीन डेब्यू कर चुकी हैं. उन्हें इस ड्रामा रिएलिटी शो में काफी पसंद किया गया था. वो दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन भरत साहनी की पत्नी हैं. वहीं सुपरस्टार रणबीर कपूर की बड़ी बहन हैं. बता दें, रिद्धिमा ज्वेलरी डिजाइनर भी हैं. उनका खुद का ब्रांड है.

ENTERTAINMENT : आज होगा जुबिन गर्ग का अंतिम संस्कार, नम आंखों विदाई देने पहुंचे हजारों फैन्स

0

मशहूर सिंगर जुबिन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में अचानक निधन हो गया. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनके दोबारा पोस्टमार्टम कराने का ऐलान किया है, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.बॉलीवुड और असमिया सिंगर जुबिन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में निधन हो गया था. सिंगर की अचानक हुई मौत ने सभी को सन्न कर दिया है. असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ऐलान किया है कि सिंगर का दोबारा पोस्टमार्टम होगा. दूसरा पोस्टमार्टम होने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में जुबिन का दूसरा पोस्टमार्टम होने के बाद उनके पार्थिव शरीर को सरुसजई स्टेडियम लाया जाएगा. सुबह करीब 9:30 से 10 बजे के बीच अंतिम यात्रा शुरू होगी. असम सीएम हिमंत बिस्वा ने बताया कि जुबिन का पार्थिव शरीर एम्बुलेंस से ले जाया जाएगा और परिवार ने 85 लोगों की सूची दी है, जिनमें कलाकार बिरादरी के सदस्य भी शामिल हैं.

सिंगर के अंतिम संस्कार के लिए सरकार 4–5 बसों की व्यवस्था करेगी. ये प्रक्रिया ठीक उसी तरह होगी जैसे एयरपोर्ट से घर तक की यात्रा थी, जहां लोग बिना किसी रोक-टोक के उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें.

भीड़ नियंत्रण को लेकर सीएम सरमा ने कहा कि ये चिंता की बात है, पर जुबिन जैसे कलाकार के लिए मैं कुछ रोक नहीं सकता. जब उनका पार्थिव शरीर हमारे सामने होगा तो हम सिर्फ इंतजाम करने की कोशिश कर सकते हैं. ये कहना मुश्किल है कि व्यवस्था कितनी अनुशासित रहेगी, लेकिन उम्मीद है कि सब ठीक से हो.

हिमंत बिस्वा सरमा ने आगे कहा कि जुबिन की “समाधि” हमेशा रहेगी जहां लोग किसी भी दिन जा कर उन्हें श्रद्धांजलि दे सकते हैं. अंतिम यात्रा का सीधा प्रसारण डिपार्टमेंट ऑफ इन्फ़ॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशंस (DIRP) द्वारा किया जाएगा. राज्य सरकार को उम्मीद है कि स्थानीय इलाकों से ही हजारों की संख्या में फैन्स जुबिन की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें विदाई देंगे.

बता दें कि जुबिन का निधन सिंगापुर में स्कूबा डाइव करते हुए हो गया था. अचानक हुई उनकी मौत अब तक सभी के लिए रहस्य बनी हुई है. 23 सितंबर को फैन्स नम आंखों से उन्हें विदाई देने पहुंच रहे हैं. राजकीम सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

NATIONAL : मां- मां करती मासूम को जमीन पर पटका… लिव-इन पार्टनर ने गर्लफ्रेंड की बेटी को उतारा मौत के घाट

0

रेवाड़ी में एक शख्स ने ने झगड़े के बाद लिव-इन पार्टनर महिला की पांच साल की बेटी को गुस्से में जमीन पर पटककर मार डाला. घटना के बाद वह फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.आरोपी महिला और बच्ची के साथ किराए पर रह रहा था. बच्ची मां को ढूंढ रही थी, इसी दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया.

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक महिला के लिव-इन पार्टनर ने उसके साथ हुए झगड़े में गुस्सा निकालने के लिए जो किया वह डरा देने वाला था. उसने महिला की पांच साल की बेटी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

रेवाड़ी के एक पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि बिहार निवासी आरोपी रोशन पर हत्या का आरोप लगाया गया है. अधिकारी के अनुसार, रोशन विवाहित महिला और उसकी बेटी के साथ किराए के मकान में रह रहा था. बुधवार को घर से बाहर होने पर आरोपी और महिला के बीच झगड़ा हुआ. इसके बाद, महिला रेलवे स्टेशन चली गई, जबकि रोशन घर चला गया.

उस समय महिला की पांच साल की बेटी घर में थी. बच्ची अपनी मां को पुकार रही थी और रोशन से उसे उसकी मां के पास ले जाने के लिए कह रही थी. जब रोशन ने ध्यान नहीं दिया, तो बच्ची रोती रही. अधिकारी ने बताया कि गुस्से में आकर उस व्यक्ति ने बच्ची को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद आरोपी घर से भाग गया. पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसने टीमें बाद में बनाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

RAJASTHAN : ‘मेरी शादी करवाओ, दुल्हन चाहिए ताकि मैं…’ शख्स ने पंचायत ऑफिस में दिया अनोखा आवेदन

0

हनुमानगढ़ जिले के नोहर में श्रवण सुथार ने अपनी शादी करवाने के लिए पंचायत समिति के विकास अधिकारी और नायब तहसीलदार को आवेदन दिया. श्रवण ने कहा कि वह मजदूर है, माता-पिता बुजुर्ग हैं, देखभाल नहीं हो पाती. इसलिए उसे पत्नी चाहिए, जो माता-पिता की सेवा कर सके. यह अनोखा पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में शादी से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है. एनटीआर गांव के रहने वाले श्रवण सुथार नाम के युवक ने पंचायत समिति के विकास अधिकारी और नायब तहसीलदार को शादी करवाने के लिए लिखित ज्ञापन दिया है.

इस पत्र में श्रवण ने लिखा कि उसके माता-पिता बुजुर्ग हो चुके हैं, वह गरीब मजदूर है और रोज मजदूरी के लिए घर से बाहर रहता है. ऐसे में वह अपने माता-पिता की देखभाल नहीं कर पाता.श्रवण ने मांग की है कि उसकी शादी करवाई जाए, ताकि वो उसे घर में छोड़कर काम पर जाए और पत्नी उसके माता-पिता की सेवा कर सके. उसने यह भी लिखा कि वह 33 साल का है और अब तक उसकी शादी नहीं हुई है. इस पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में चर्चा का विषय बन गया है.

मामले की खास बात यह है कि यह आवेदन राजस्थान ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान पंचायत समिति के विकास अधिकारी नोहर और नायब तहसीलदार संजीव सिहाग को दिया गया. श्रवण का यह पत्र पंचायत में अब तक के सबसे अनोखे पत्रों में गिना जा रहा है.

हालांकि, प्रशासन में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि किसी व्यक्ति के आवेदन पर उसकी शादी करवाई जाए, फिर भी अधिकारियों ने इस पत्र को गंभीरता से लिया है. प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि वो श्रवण को सामाजिक योजनाओं या अन्य मदद के माध्यम से सहायता करने की कोशिश करेंगे.इस मामले ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं. लोग इस पत्र को मजाकिया नजरिए से देख रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे श्रवण की मजबूरी और उसकी जिम्मेदारी के भाव से जोड़कर गंभीर मुद्दा बता रहे हैं.

NATIONAL : काबुल से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा 13 साल का बच्चा, लैंडिंग गियर में छिपकर आया था

0

दिल्ली एयरपोर्ट पर काबुल से आई कम एयरलाइंस की फ्लाइट RQ-4401 में 13 साल का बच्चा लैंडिंग गियर में छिपकर पहुंचा. सुबह 11:10 बजे सिक्योरिटी स्टाफ ने उसे देखा. फिर पूछताछ में पता चला कि वह अफगानिस्तान के कुंदुज का रहने वाला है. एयरपोर्ट पर उसे I-to-I क्षेत्र में लेकर सभी एजेंसियों ने सवाल-जवाब किए. दोपहर को वह फ्लाइट RQ-4402 से काबुल वापस भेजा गया.दिल्ली एयरपोर्ट पर 21 सितंबर की सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. काबुल से दिल्ली आ रही कम एयरलाइंस की फ्लाइट RQ-4401 में लगभग 13 साल का एक बच्चा लैंडिंग गियर के हिस्से में छिपकर दिल्ली पहुंच गया. सुबह करीब 11:10 बजे एयरलाइन के सिक्योरिटी स्टाफ ने बच्चे को विमान के पास घूमते देखा और उसे पकड़ लिया.

जानकारी के मुताबिक, पुछताछ में पता चला कि यह बच्चा अफगानिस्तान के कुंदुज शहर का रहने वाला है. उसने बिना टिकट विमान में छिपकर यात्रा की थी. एयरक्राफ्ट की पूरी तलाशी के दौरान एयरलाइन की सुरक्षा और इंजीनियरिंग टीम को लैंडिंग गियर एरिया से एक छोटा लाल रंग का ऑडियो स्पीकर भी मिला.
इसके बाद बच्चे को I-to-I क्षेत्र में लाया गया, जहां विभिन्न संबंधित एजेंसियों ने उससे विस्तृत पूछताछ की. इस दौरान बच्चे की सुरक्षा और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा गया. सभी प्रक्रियाओं के बाद उसी दिन दोपहर को कम एयरलाइंस की फ्लाइट RQ-4402 से उसे काबुल भेज दिया गया.

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुरक्षा जांच और विमान संचालन की जिम्मेदारी के दृष्टिकोण से गंभीर है. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एयरपोर्ट और एयरलाइन दोनों सुरक्षा उपायों को और मजबूत करेंगे.

NATIONAL : बेंगलुरु में बस स्टैंड पर महिला की हत्या, बेटी के सामने पति ने चाकू से घोंपकर ले ली जान

0

बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेटी के सामने चाकू घोंपकर हत्या कर दी. इसके बाद मौके से फरार हो गया. बताया जाता है कि दोनों ने लव मैरिज की थी. फिलहाल हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार है.

बेंगलुरु में एक बस स्टैंड पर 32 वर्षीय एक महिला की उसके पति ने उसकी किशोर बेटी के सामने चाकू मारकर हत्या कर दी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी और दोनों की दूसरी शादी थी.

घटना सोमवार सुबह यहां सुनकदकट्टे बस स्टैंड पर सबके सामने हुई. पुलिस ने बताया कि राहगीरों ने लोहिताश्व (35) को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने उन पर चाकू तान दिया और कथित तौर पर रेखा के सीने और पेट में कई बार चाकू घोंपने के बाद मौके से फरार हो गया.

रेखा की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी बेटी अपराध की गवाह है. रेखा एक कॉल सेंटर में काम करती थी, जबकि लोहिताश्व कैब ड्राइवर था. उनकी मुलाकात आपसी दोस्तों के ज़रिए हुई और डेढ़ साल की प्रेम-प्रसंग के बाद उन्होंने शादी कर ली.अपराध के पीछे वैवाहिक कलह का कारण होने का संदेह है. दंपति सुंकदकट्टे के पास एक किराए के मकान में रह रहे थे और उनकी पहली शादी से हुई बड़ी बेटी उनके साथ रहती थी, जबकि उनकी छोटी बेटी रेखा के माता-पिता के साथ रहती थी.

शादी के बाद से ही दंपति के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था और घटना वाले दिन भी उनके बीच तीखी बहस हुई. जिसके बाद रेखा अपनी 13 साल की बेटी के साथ बस स्टैंड के लिए निकलीं. मौके पर पति भी पहुंचा और झगड़ा करने लगा. अधिकारी ने बताया कि जब उनकी बेटी ने बीच-बचाव किया, तो उसने चाकू निकालकर उसकी हत्या कर दी.

पुलिस ने बताया कि कामाक्षीपाल्या पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार संदिग्ध को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं. जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

BOLLYWOOD : जॉली एलएलबी 3′ को कितना कमाना होगा कि ये अक्षय कुमार की टॉप 10 कमाई वाली फिल्मों में शामिल हो जाए?

0

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. वैसे तो उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में की हैं लेकिन बीते कुछ समय से उनका रिकॉर्ड खराब हो रहा था. लगातार उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फेल हुईं.

ऐसे में ‘जॉली एलएलबी 3’ आई और बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचाकर रख दिया. अब ये फिल्म जिस तरह से कलेक्शन कर रही है. उसे देखकर लग रहा है कि बहुत जल्द ये फिल्म अक्षय कुमार की टॉप 10 कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने वाली है. आइए जानते हैं कि ‘जॉली एलएलबी 3’ इस लिस्ट में शामिल होने के लिए अभी कितनी और मशक्कत करनी होगी.

‘जॉली एलएलबी 3’ के लिए बड़ा चैलेंज हैं ये फिल्में
अक्षय कुमार लगभग 3 दशकों से फैंस का लगातार एंटरटेनमेंट कर रहे हैं. उनकी कई फिल्मों ने देश और दुनिया में अपने नाम का डंका बजाया है. आज हम आपको एक्टर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताएंगे.

इसके साथ ही ये भी जानेंगे कि ‘जॉली एलएलबी 3’ को इस लेवल तक पहुंचने के लिए क्या करना होगा. अक्षय कुमार की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट कुछ इस प्रकार है-

1. हाउसफुल 4- 210.3 करोड़
2. गुड न्यूज- 205.09 करोड़
3. मिशन मंगल – 203.08 करोड़
4. सूर्यवंशी- 195.55 करोड़
5. 2.0 – 190.48 करोड़
6. हाउसफुल 5- 183.38 करोड़
7. केसरी- 155.7 करोड़
8. ओएमजी 2- 151.16 करोड़
9. टॉयलेट एक प्रेम कथा- 134.42 करोड़
10. राऊडी राठौर- 133.25 करोड़

आपको बता दे, ये सभी आंकड़े सैक्निल्क के मुताबिक हैं. ये अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट है. अब बीते कुछ समय से अक्षय कुमार ने एक भी सोलो हिट नहीं दिया है तो ऐसे में फैंस ‘जॉली एलएलबी 3’ के जरिए हिट मशीन अक्षय कुमार के कमबैक की उम्मीद लगाकर बैठे हैं.क्या ‘जॉली एलएलबी 3’ टॉप 10 की लिस्ट में बनाएगी अपनी जगह?
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ये फिल्म 19 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई. रिलीज के बाद से ही ये फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. अब सैक्निल्क के रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अब तक 55 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और उम्मीद है ये आगे जा कर और अच्छा परफॉर्म कर पाएगी.

अगर ‘जॉली एलएलबी 3’ को अक्षय कुमार की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में जगह बनानी है तो इसे उनकी टॉप 10 कमाई वाली फिल्मों में से सबसे पहले 10वें नंबर पर मौजूद ‘राऊडी राठौड़’ (133.25 करोड़) को पीछे करना होगा.
इसके लिए इसे लगभग 80 करोड़ रुपए और कमाने होंगे. तो वहीं टॉप 5 की लिस्ट में अपनी जगह बनाने के लिए इस फिल्म को ‘2.0’ को पीछे करने के लिए के मुकाबले करीब 136 करोड़ रुपए और कमाने होंगे. अब ये देखना दिलचस्प है अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ इस टेस्ट में पास होती है या फेल.

NATIONAL : 29 को बिहार आ सकते हैं PM मोदी, चुनाव से पहले पटना मेट्रो का होना है उद्घाटन

0

बिहार में इस साल (2025) विधानसभा का चुनाव होना है. ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी का लगातार बिहार दौरा भी हो रहा है. सूत्रों की मानें तो एक बार फिर 29 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी बिहार आ सकते हैं. वे पटना मेट्रो का शुभारंभ कर सकते हैं.

फिलहाल तीन स्टेशन के बीच पटना मेट्रो दौड़ेगी. धीरे-धीरे इसका विस्तार किया जाएगा. बिहार में चुनाव है इसलिए इसकी पूरी तैयारी की जा रही है कि किसी तरह मेट्रो का उद्घाटन हो जाए. चुनावी वर्ष में प्रधानमंत्री का यह 8वां बिहार दौरा होगा.

पटना मेट्रो के संचालन से न केवल यातायात का बोझ कम होगा बल्कि शहर में प्रदूषण नियंत्रण और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा. लोगों को तेज, सुरक्षित और समयबद्ध परिवहन का विकल्प मिलेगा. निजी वाहनों, बसों और ऑटो पर दबाव घटेगा.

अभी पटना में पांच मेट्रो स्टेशन तैयार हैं जिसमें न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल स्टेशन, जीरो माइल स्टेशन, भूतनाथ स्टेशन, खेमनीचक स्टेशन और मलाही पकड़ी हैं. प्रथम चरण में इनमें से तीन स्टेशनों पर मेट्रो का परिचालन होगा. प्राथमिक कॉरिडोर के लिए तैयार तीन कोच वाली मेट्रो की फिनिशिंग पूरी हो चुकी है. फिलहाल तीन एलिवेटेड स्टेशन और एक डिपो तैयार है जहां से संचालन शुरू किया जाएगा.

एक कोच में है 300 यात्रियों की क्षमता
प्रत्येक कोच की क्षमता लगभग 300 यात्रियों की है जिससे पूरे तीन कोचों में प्रति ट्रिप लगभग 900 यात्री यात्रा कर सकेंगे. हर बोगी में 360 डिग्री कैमरे लगाए गए हैं जिससे लगातार निगरानी हो सकेगी. इसके अलावा, आपात स्थिति में यात्री रेड बटन दबाकर सीधे मेट्रो ड्राइवर से संपर्क कर सकते हैं.

मेट्रो संचालन के दौरान सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती होगी. इसको लेकर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीसैप) को जिम्मेदारी सौंपी गई है. मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को एंट्री प्वाइंट पर ही जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा. मेटल डिटेक्टर और बैगेज स्कैनिंग जैसी आधुनिक सुरक्षा तकनीक का इस्तेमाल होगा.

- Advertisement -