Monday, May 4, 2026
Home Blog Page 414

WORLD : H1-B वीजा के चलते 40000 अमेरिकियों की हुई छंटनी, कहीं इसलिए तो ट्रंप ने नहीं बदला एकाएक नियम

0

पहले टैरिफ, फिर पेनाल्टी के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक और फरमान सामने आया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने H1-B वीजा के नियमों में बदलाव करने का ऐलान किया है. इसके लिए वीजा के नए आवेदन के लिए फीस सालाना रूप से 100,000 डॉलर तक बढ़ा दिया गया है. भारतीय करेंसी में यह रकम करीब 88 लाख रुपये बैठता है.

इसके चलते अमेरिका में नौकरी पाने कही ख्वाहिश रखने वाले हजारों की तादात में लोगों पर असर पड़ेगा. चूंकि ट्रंप अपने चुनाव प्रचार से ही अमेरिका फर्स्ट की पॉलिसी पर काम कर रहे हैं, जिसमें व देश व देशवासियों के हक की बात कर रहे हैं.

क्यों H-1B वीजा के लिए देनी होगी अधिक फीस?
ट्रंप का ऐसा मानना है कि H1-B वीजा के चलते विदेशी कामगार यहां के स्थानीय लोगों की नौकरी खा रहे हैं. इसे देखते हुए वह इमीग्रेशन के नियमों में सख्ती ला रहे हैं. व्हाइट हाउस ने जारी एक बयान में कहा है कि H-1B वीजा प्रोग्राम यहां के लोगों को STEM (Science Technology Engineering Mathematics) करियर अपनाने से हतोत्साहित कर रहा है.

व्हाइट हाउस ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि कई अमेरिकी कंपनियों ने अपने यहां अमेरिकी टेक्नीकल स्टाफ की छंटनी की है और उनकी जगह विदेशी कर्मचारियों को काम पर रखा. व्हाइट हाउस ने यह भी कहा कि यहां की एक कंपनी को 5,189 H-1B अप्रूवल्स मिले. कंपनी ने 16,000 अमेरिकी कर्मचारियों की छंटनी की. इसी तरह से दूसरी एक कंपनी को 1,698 अप्रूवल्स मिले. इस कंपनी ने भी ओरेगन में अपने कई अमेरिकी स्टाफ को काम से बाहर निकाला.

अमेरिका में धड़ाधड़ छंटनी
व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, “एक कंपनी को कारोबारी साल 2025 में 5,189 H-1B कर्मचारियों के लिए मंजूरी दी गई, जबकि उसने इस साल लगभग 16,000 अमेरिकी कर्मचारियों की छंटनी की. एक अन्य कंपनी को 2025 में 1,698 H-1B कर्मचारियों के लिए मंजूरी दी गई, फिर भी उसने जुलाई में ओरेगन में 2,400 अमेरिकी कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की.”

व्हाइट हाउस ने यह भी बताया कि एक तीसरी कंपनी ने 25,075 एच-1बी अप्रूवल्स मिलने के बावजूद 2022 से 27,000 अमेरिकी नौकरियों में कटौती की है, जबकि एक अन्य कंपनी ने 1,000 अमेरिकियों को नौकरी से निकाल दिया है और कुछ को काम छोड़ने के लिए मजबूर किया गया.

अमेरिका को चाहिए अधिक स्किल्ड वर्कर्स
शुक्रवार को ओवल ऑफिस में ट्रंप प्रशासन ने इस नए नियम का ऐलान किया. बताया गया कि इससे यह सुनिश्चित होगा कि H-1B वीजा अप्रूवल के बाद कंपनियों की ओर से लाए गए वर्कर्स ज्यादा स्किल्ड हो और वे अमेरिकी कर्मचारियों को रिप्लेस न करें. इस नए नियम पर साइन करते हुए ट्रंप ने कहा, ”कंपनियों को वर्कर्स की जरूरत है और हमें बेहतरीन वर्कर्स की जरूरत है. नए नियमों से यह सुनिश्चित होगा कि अब अमेरिका को अच्छे और अधिक कुशल कर्मचारी मिले.” इस तरह से ट्रंप प्रशासन H-1B वीजा प्रोग्राम का दुरुपयोग रोकने, वेतन में कटौती रोकने और अमेरिकियों की राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने के लिए H-1B प्रोग्राम के लिए इच्छुक कंपनियों पर अधिक कॉस्ट लगा रहे हैं.

SPORTS : एशिया कप सुपर-4 में भारत ने एक बार किया पाकिस्तान को जलील, वसीम अकरम का छलका दर्द

0

एशिया कप 2025 के सुपर-4 मैच में भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर धूल चटा दी. दुबई के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, और भारत ने यह मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया. यह भारत की पाकिस्तान पर लगातार दूसरी जीत थी, पहले ही लीग स्टेज में भारत पाकिस्तान को जलील कर चुका है.

वसीम अकरम ने जताई उदासी

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज और दिग्गज वसीम अकरम ने इस हार पर अपनी भावनाएं साझा की. उन्होंने कहा, “मैं अपनी भावनाएं व्यक्त करना चाहता हूं. पाकिस्तान को ऐसे खेलते देखना कठिन है. मैने भी क्रिकेट खेला है और मैं समझता हूं कि जीत और हार खेल का हिस्सा हैं, लेकिन भारत ने पिछले चार-पांच सालों में हर डिपार्टमेंट में पाकिस्तान को मात दी है. कभी-कभी हम जीत सकते हैं, लेकिन भारत की टीम का टैलेंट, गहराई और प्रदर्शन असाधारण है.”

भारत ने पलटा मैच

इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की. नई ओपनिंग जोड़ी साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने शानदार शुरुआत दी. फखर ने भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चुनौती दी. हालांकि, फखर का विकेट तीसरे अंपायर के विवादित फैसले से गिर गया. वहीं, फरहान ने अर्धशतक बनाया और पारी को आगे बढ़ाया.

लेकिन भारत की गेंदबाजी ने तेजी से खेल पर नियंत्रण पा लिया था. थोड़े समय में पाकिस्तान के विकेट गिरते रहे और पाकिस्तान की टीम केवल 171 रन ही बना सकी, जबकि पहले 10 ओवर में उनका स्कोर 91 रन था.

भारतीय बल्लेबाजों ने किया मुकाबला खत्म

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने पाकिस्तान के गेंदबाजों को तहस-नहस कर दिया. दोनों ने मिलकर केवल 59 गेंदों में 105 रन बना डाले. भारत ने कुछ 4 विकेट खोए, लेकिन कभी भी मैच पर अपनी पकड़ नहीं छोड़ी. अंततः भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की, और सुपर-4 में अपनी मजबूती दिखा दी.

टीम इंडिया का दबदबा

इस जीत के साथ भारत ने सुपर-4 में अपनी ताकत का संदेश फिर से दे दियाहै. पाकिस्तान को दूसरी बार भी हार का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी टीम और फैंस दोनों ही निराश दिखे. वसीम अकरम जैसे दिग्गजों ने भी माना कि भारत की टीम हर विभाग में पाकिस्तान से कहीं आगे है.

NATIONAL : आज से महंगी हो जाएंगी ये चीजें, कीमत जानकर पकड़ लेंगे सिर, जानें बड़ी बातें

0

नवरात्रि का पहला दिन देशभर के लिए खुशियां लेकर आया है. सोमवार (22 सितंबर) से नया गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) लागू हो रहा है. अब जरूरत के कई सामानों पर टैक्स नहीं लगेगा, वहीं कुछ वस्तुओं पर 5 प्रतिशत ही टैक्स लगेगा. अहम बात यह भी है कि जीएसटी 2.0 की वजह से कुछ चीजें महंगी भी होंगी. इनकी कीमत इतनी ज्यादा होगी कि सामान्य आदमी सिर पकड़ लेगा.

केंद्र सरकार ने सिगरेट, गुटखा और तंबाकू समेत कई सिन गुड्स पर 40 प्रतिशत टैक्स लगाया है. सोडा, कार्बोनेटेड कोल्ड-ड्रिंग, कैफिन युक्त ड्रिंक्स पर 40 प्रतिशत जीएसटी लगी है. लग्जरी गाड़ियां और बड़ी बाइक्स (350 सीसी से ज्यादा) पर 40 प्रतिशत जीएसटी लागू हो गई है. प्राइवेट एयरक्राफ्ट, स्पोर्ट्स बोट, महंगी घड़ियां, आर्टिक जूलरी, कोक और लिग्नाइट पर भी ज्यादा जीएसटी लगी है. ये सभी चीजें महंगी हो गई हैं.

सिन गुड्स पर पहले कितना लगता था टैक्स

जीएसटी काउंसिल ने हाल ही टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव किया. अब सिर्फ दो ही मुख्य स्लैब रह गए हैं. पहला 5 प्रतिशत और दूसरा 18 प्रतिशत का है. वहीं तीसरा स्लैब 40 प्रतिशत का है, जो कि सबसे ज्यादा टैक्स का है. इसका असर सामान्य लोगों पर कम पड़ेगा. अगर सिन गुड्स की बात करें तो इस पर पहले 28 प्रतिशत जीएसटी लगती थी, लेकिन अब यह बढ़ गई है. 

हैवी इंजन वाली कारें और बाइक्स

  • पेट्रोल कार (1200CC से ज्यादा)
  • डीजल कार (1500CC से ज्यादा)
  • बाइक (350CC से ज्यादा)

तंबाकू प्रोडक्ट्स

  • गुटखा
  • चबाने वाला तंबाकू
  • सिगरेट
  • छोड़े-बड़े सिगार

इन डिंक्स पर लगेगा ज्यादा टैक्स

  • कार्बोनेटेड ड्रिंक्स
  • शुगल एडेड कोल्ड ड्रिंक्स
  • कैफीन युक्त ड्रिंक्स

बता दें कि जीएसटी 2.0 की वजह से कई चीजें सस्ती हो गई हैं, जिसका सीधा लाभ ग्राहकों को मिलेगा. 22 सितंबर से साबुन, शैम्पू, बेबी डायपर, मंजन, रेजर और आफ्टर-शेव लोशन सहित कई चीजें सस्ती हो गई हैं. कंपनियों ने नई रेट लिस्ट भी जारी की है. इससे ग्राहकों को पुराने और नए रेट में फर्क आसानी से समझ आ सकेगा.

JAMMU KASHMIR : कुलगाम में आतंकियों का खात्मा करने वाले मेजर अप्रांत रौनक सिंह शहीद, मिला था सेना मेडल

0

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सेना के मेजर अप्रांत रौनक सिंह ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए. 2023 में सेना मेडल से सम्मानित मेजर सिंह ने 2021 में कुलगाम में दो आतंकियों को ढेर करने में अहम भूमिका निभाई थी. चिनार कोर और नॉर्दर्न कमांड ने मेजर सिंह की वीरता को सलाम करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया.

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को भारतीय सेना के मेजर अप्रांत रौनक सिंह ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए. सेना ने शनिवार को इस वीर सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीनगर स्थित 15 कॉर्प्स (चिनार कोर) ने एक पोस्ट में लिखा, ‘चिनार कोर कमांडर ने बहादुर मेजर अप्रांत रौनक सिंह, एसएम को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने बारामूला में ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया. ‘चिनार वॉरियर्स’ उनकी वीरता और बलिदान को सलाम करते हैं. हम शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं.’

मेजर सिंह को साल 2023 में सेना मेडल से सम्मानित किया गया था. यह सम्मान उन्हें नवंबर 2021 में कुलगाम जिले में दो कुख्यात आतंकियों को ढेर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मिला था. उनकी बहादुरी और सूझबूझ ने सेना की एक बड़ी कार्रवाई को सफल बनाया था.नॉर्दर्न कमांड के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने भी मेजर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की, उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, नॉर्दर्न कमांड के सभी रैंक मेजर अप्रांत रौनक सिंह, एसएम को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया. इस दुख की घड़ी में नॉर्दर्न कमांड परिवार के साथ दृढ़ता से खड़ा है.

मेजर सिंह के शहीद होने की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. सेना ने कहा है कि वह शहीद के परिवार के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और हर संभव सहयोग करेगी. इस घटना ने एक बार फिर भारतीय सेना के जवानों के त्याग और समर्पण को उजागर किया है.

LUCKNOW : 2 युवतियों से होती थी बात… ऑनलाइन गेम में 13 लाख रुपये हारने वाले यश आत्महत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा

0

लखनऊ में बीते दिनों कक्षा 6 में पढ़ने वाले छात्र ने आत्महत्या कर ली थी. उसने ऐसा कदम इसलिए उठाया था, क्योंकि वह 13 लाख रुपये ऑनलाइन गेम में हार गया था. इस घटना के बाद से पुलिस कई एंगल से जांच कर रही थी. इसी बीच यश आत्महत्या मामले में नए खुलासे हुए हैं.

लखनऊ में मोबाइल द्वारा गेम खेलने और लाखों रुपये गंवाने वाले कक्षा 6 के छात्र यश की आत्महत्या मामले में नए खुलासे सामने आए हैं. जांच में पता चला है कि यश की बातचीत बिहार की दो युवतियों से होती थी. यश के दोस्त ने पुलिस को एक युवती का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया है.

पुलिस इस सुराग के आधार पर बिहार में गिरोह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. जांच में दो बैंकों के खातों में कई बार रुपये ट्रांसफर होने का ब्यौरा मिला है. पुलिस अब खाताधारकों की जानकारी जुटाने में लगी है. साथ ही यश के पिता के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है.बीते दिनों लखनऊ में यश ने सुसाइड कर लिया था. पुलिस के मुताबिक यश ऑनलाइन गेम में 13 लाख रुपये हार गया था. उसके पिता के खाते में 13 लाख रुपये थे, जिसे उन्होंने जमीन बेचकर रखा था. एक दिन यश के पिता बैंक में गए और उन्होंने पासबुक अपडेट कराया.

इस दौरान उन्हें पता चला कि उनके खाते में रखे 13 लाख रुपये नहीं हैं. जिसके बाद उन्होंने यश से बात की तो पता चला कि यश गेम में पैसे हार चुका है. लेकिन उसके पिता ने इस पर भी उसे कुछ नहीं कहा. घर वाले जब काम में व्यस्त हो गए तो यश अपने कमरे में घुस गया और फांसी लगा ली. इस घटना ने नई बहस छेड़ने के अलावा कई सवाल भी खड़े कर दिए थे. पहला सवाल यह था कि आखिर कैसे इतनी बड़ी रकम यश ने गंवा दी और परिजनों को पता तक नहीं चला?

वहीं, दूसरा सवाल यह भी था कि क्या कक्षा 6 में पढ़ने वाला लड़का ऑनलाइन पैसे हारते गया और ट्रांजेक्शन का मैसेज मोबाइल में नहीं आया? अगर आया तो क्या परिजन चेक नहीं करते थे?

WORLD : ट्रंप के ‘वीजा बम’ से मची अफरा-तफरी, घबराए यात्री करने लगे फ्लाइट से उतारने की मांग, वीडियो वायरल

0

US H-1B Visa Fee hike: H-1B वीजा तीन साल के लिए दिया जाता है और इसे तीन साल और बढ़ाया जा सकता है, लेकिन नई फीस लागू होने पर भारतीयों के लिए अमेरिका में नौकरी और रहना बेहद मुश्किल हो सकता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा H-1B वीजा की फीस को सालाना 1 लाख डॉलर करने के ऐलान के बाद भारतीय समुदाय में भारी दहशत फैल गई. इसका असर हवाई अड्डों पर भी दिखा, जहां कई यात्री डर के कारण विमान से उतर गए.

सैन फ्रांसिस्को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमीरात की एक फ्लाइट में भारतीय यात्री सवार हो चुके थे. तभी H-1B वीजा फीस बढ़ने की खबर फैल गई. इसके बाद यात्रियों ने घबराकर विमान से उतरने की मांग शुरू कर दी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्जनों यात्री ग्राउंड स्टाफ से विमान से बाहर जाने की गुहार लगा रहे थे. अफरातफरी इतनी बढ़ गई कि फ्लाइट करीब तीन घंटे देर से रवाना हुई.

खबर के बाद माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और जेपी मॉर्गन जैसी बड़ी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को सलाह दी. उन्होंने कहा कि जो लोग अमेरिका के बाहर हैं, वे तुरंत लौट आएं. वहीं, जो पहले से अमेरिका में हैं उन्हें अंतरराष्ट्रीय यात्रा से बचने की चेतावनी दी गई. फिलहाल H-1B वीजा फीस 2,000 से 5,000 डॉलर के बीच होती है. लेकिन नई नीति लागू होने पर यह फीस सालाना 1 लाख डॉलर हो जाएगी. इस फैसले का सबसे ज्यादा असर भारतीय आईटी पेशेवरों पर पड़ेगा, क्योंकि H-1B वीजा धारकों में 70% से ज्यादा भारतीय हैं.

H-1B वीजा तीन साल के लिए दिया जाता है और इसे तीन साल और बढ़ाया जा सकता है, लेकिन नई फीस लागू होने पर भारतीयों के लिए अमेरिका में नौकरी और रहना बेहद मुश्किल हो सकता है.

ट्रंप ने शुक्रवार को एक अहम घटनाक्रम के तहत एक सरकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिससे अमेरिका में एच-1बी वीजा पर काम कर रहे भारतीय पेशेवरों पर प्रभाव पड़ेगा। इस आदेश के तहत ‘विशेष व्यवसाय’ में कार्यरत आप्रवासियों को एच-1बी आवेदनों के साथ 100,000 अमेरिकी डॉलर का भुगतान नहीं करने पर अमेरिका में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह आदेश 21 सितंबर 2025 रात 12:01 बजे से प्रभावी होगा।

RAJASTHAN : कोटा में प्यार का रिश्ता शर्मसार, महिला और उसके बॉयफ्रेंड को पति ने मारा चाकू, लड़के की मौत

0

कोटा के बोरखेड़ा में पति ने पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर चाकू से हमला किया. प्रेमी की अस्पताल में मौत हो गई वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल है. आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है.

राजस्थान के कोटा जिले के बोरखेड़ा थाना इलाके में शनिवार (20 सितंबर) को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. यहां एक युवक ने अपने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर चाकुओं से हमला कर दिया. इस हमले में कथित प्रेमी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि आरोपी की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बीच बचाव करने आई पत्नी की मां को भी चोट आई. पुलिस अब आरोपी पति की तलाश में जुटी है.

बोरखेड़ा थाना अधिकारी देवेश भारद्वाज ने बताया कि मंडीपाड़ा निवासी रेखा रानी कुशवाह की शादी बारां जिले के अंता थाना इलाके के नागदा में हुई थी. शादी के बाद से रेखा और उसके पति चंद्रप्रकाश कुशवाह के बीच अनबन चल रही थी.

इसी बीच रेखा अपनी मां के पास मंडीपाड़ा में रहने चली आई थी. शनिवार को चंद्रप्रकाश कोटा आया और उसने रेखा को दीपक कुशवाह के साथ देखा. नाराज होकर उसने चाकू से हमला कर दिया.हमले में रेखा की मां रुक्मणी बीच-बचाव के लिए आईं, लेकिन उन्हें भी चाकू लग गया. हमले में रेखा गंभीर रूप से घायल हो गई. आरोपी चंद्रप्रकाश चाकू लेकर वारदात के बाद वहां से भाग निकला.

स्थानीय लोगों ने तुरंत रेखा और दीपक को एमबीएस अस्पताल पहुंचाया. लेकिन गंभीर रूप से घायल दीपक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. रेखा की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा.

थानाधिकारी भारद्वाज ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पति चंद्रप्रकाश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है.पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान रेखा और दीपक की चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी और आसपास के लोग वहां पहुंचे. लोगों ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल रहा.

BHOPAL : घर में कुत्ते-बिल्ली की लड़ाई, तलाक तक की नौबत आई… इंजीरियर कपल की अजब काहनी

0

भोपाल में एक आईटी इंजीनियर दंपती के बीच पालतू जानवरों के कारण विवाद बढ़ गया है. पति के कुत्ते और पत्नी की बिल्ली के बीच तनाव ने उनके रिश्ते को प्रभावित किया है. मामला फैमिली कोर्ट तक पहुंच चुका है, जहां दोनों की काउंसलिंग जा रही है.

पालतू जानवरों के प्रति प्रेम अक्सर लोगों को करीब लाता है, लेकिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक आईटी इंजीनियर दंपती के लिए यही प्रेम उनकी शादीशुदा जिंदगी में संकट का कारण बन गया है,सिर्फ आठ महीने पहले प्रेम विवाह करने वाले इस जोड़े का रिश्ता अब तलाक की कगार पर पहुंच गया है और इसकी वजह है पति के पालतू कुत्ते और पत्नी की बिल्ली के बीच की लड़ाई. ये अनोखा मामला अब भोपाल के फैमिली कोर्ट में पहुंच चुका है.

दरअसल, कपल पैट लवर है और पालतू जानवरों के प्रति प्यार की वजह से ही दोनों के बीच दोस्ती हुई थी और ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई. और दिसंबर 2024 में उन्होंने शादी कर ली.शादी के बाद पत्नी अपनी पालतू बिल्ली को लेकर भोपाल आई, जबकि पति के पास पहले से ही एक पालतू कुत्ता, खरगोश और फिश टैंक में कई मछलियां थीं. शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन जल्द ही उनके पालतू जानवरों की वजह से विवाद होने लगा और दंपती के बीच तनाव हो गया. युवक भोपाल निवासी है, जबकि युवती यूपी की रहने वाली है.

पत्नी का आरोप है कि पति का कुत्ता उसकी बिल्ली को देखकर लगातार भौंकता है, जिसके कारण बिल्ली डरकर सहम जाती है और कई बार खाना तक नहीं खाती.दूसरी ओर, पति का कहना है कि पत्नी की बिल्ली उसके फिश टैंक के पास बैठकर मछलियों पर नजर गड़ाए रहती है और कई बार कुत्ते के प्रति हिंसक हो जाती है.इन्हीं छोटी-छोटी बातों को लेकर धीरे-धीरे पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ता गया और दोनों ने एक-दूसरे से तलाक मांग लिया, जिससे अब ये मामला भोपाल के फैमिली कोर्ट में पहुंच गया है, जहां काउंसलर शैल अवस्थी इस जोड़े की काउंसलिंग कर रही हैं.

शैल अवस्थी ने बताया कि दोनों पालतू जानवरों के प्रति बेहद संवेदनशील हैं और उनके बीच का विवाद इन्हीं जानवरों की वजह से शुरू हुआ है. काउंसलिंग का पहला दौर पूरा हो चुका है, और अगला दौर अक्टूबर 2025 में निर्धारित किया गया है. कोर्ट और काउंसलर इस बात पर जोर दे रहे हैं कि दंपती अपने मतभेद सुलझाने की कोशिश करें, ताकि उनकी शादी को बचाया जा सके.

PUNJAB : लीज पर होटल, लड़के-लड़कियां और अमेरिका-कनाडा तक कनेक्शन… फर्जीवाड़े की आखिर क्या है कहानी?

0

पंजाब में कपूरथला के एक होटल में कुछ ऐसा चल रहा था, जिसने पुलिस अफसरों को भी हैरान कर दिया. दरअसल, होटल को लीज पर लेकर यहां फर्जी कॉल सेंटर खोल दिया गया, जहां से अमेरिका और कनाडा के लोगों को सॉफ्टवेयर समाधान के नाम पर ठगा जा रहा था. मौके से 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें कई लड़के, लड़कियां शामिल हैं, जिन्हें काम पर रखा गया था.

कपूरथला के फगवाड़ा इलाके में एक होटल के बाहर अचानक भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती देख स्थानीय लोग हैरान रह गए. किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर माजरा क्या है. कुछ ही देर में जब पुलिस अंदर दाखिल हुई तो कहानी का पर्दाफाश होने लगा. दरअसल, इस होटल में किराए की जगह में फर्जी कॉल सेंटर चल रहा था. यहां बैठने वाले युवक-युवतियां विदेशी ग्राहकों को सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन देने के नाम पर ठग रहे थे.

पुलिस का यह एक्शन डीएसपी भारत भूषण और साइबर सेल कपूरथला की इंस्पेक्टर अमनदीप कौर की मौजूदगी में हुआ. फगवाड़ा सिटी पुलिस और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की थी. इस दौरान होटल से 39 लोगों को पकड़ा गया. पुलिस ने मौके से 40 लैपटॉप, 67 मोबाइल फोन और करीब 10 लाख रुपये कैश बरामद किए. यह सब देखकर पुलिस भी हैरान थी कि आखिर एक होटल में यह पूरा नेटवर्क इतनी चालाकी से कैसे खड़ा कर दिया गया.

पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड अमरिंदर सिंह उर्फ साबी टोहरी है, जो मोहल्ला गुजराती का रहने वाला है. उसने होटल को लीज पर लेकर उसे कॉल सेंटर का रूप दे दिया. इस काम की जिम्मेदारी जसप्रीत सिंह और साजन मदान नाम के दो युवकों को सौंपी गई थी. दोनों का सीधा संपर्क दिल्ली के सूरज नाम के व्यक्ति से था, जो आगे कोलकाता के शेन से जुड़ा हुआ है. यानी यह नेटवर्क महज एक जिले तक सीमित नहीं था, बल्कि दिल्ली से लेकर कोलकाता तक इसकी जड़ें फैली हुई थीं.

पुलिस की शुरुआती जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि यह गैंग अमेरिका और कनाडा के लोगों को टारगेट करता था. उन्हें कॉल करके सॉफ्टवेयर से जुड़ी समस्याओं के समाधान का लालच दिया जाता, फिर उनसे भारी-भरकम रकम वसूली जाती. लेन-देन के लिए बिटकॉइन और हवाला चैनल का इस्तेमाल किया जाता, जिससे ट्रांजेक्शन का ट्रैक पकड़ना बेहद मुश्किल हो जाता था.

पुलिस ने इस मामले में साइबर क्राइम थाना कपूरथला में केस दर्ज किया है. आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है. यह कार्रवाई फिलहाल शुरुआत मानी जा रही है. पुलिस का कहना है कि अभी और जांच बाकी है, क्योंकि इसमें बड़ा नेटवर्क जुड़ा हो सकता है. जिस तरह से होटल की आड़ में कॉल सेंटर चलाया जा रहा था और ठगी को अंजाम दिया जा रहा था, उससे साफ है कि यह केवल लोकल गिरोह का काम नहीं है. यह संगठित अपराध है, जिसकी डोर देश के अलग-अलग शहरों और शायद विदेशों तक जुड़ी हो सकती है.

NATIONAL : पति-पत्नी और गर्लफ्रेंड… गोरखपुर के होटल में ये चल क्या रहा था, 45 मिनट के बवाल की पूरी कहानी

0

गोरखपुर के होटल में पति-पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच चले हाई वोल्टेज ड्रामे की कहानी वायरल हो रही है. यहां करीब 45 मिनट तक चले संघर्ष के बीच लोगों की भीड़ लग गई. दरअसल, शादीशुदा महिला ने अपने पति को होटल में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया था. फिर क्या था, बवाल सड़क तक आ गया. पत्नी ने पति की गर्लफ्रेंड के बाल खींचे और जमकर थप्पड़ बरसाए.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये कहानी गोरखपुर के गीडा इलाके की है. यहां एक शादीशुदा महिला, उसके पति और पति की गर्लफ्रेंड के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा करीब 45 मिनट तक चला. मामला तब शुरू हुआ, जब महिला को शक हुआ कि उसका पति किसी के साथ अफेयर में है. महिला ने यहां होटल में पति को रंगेहाथ पकड़ लिया, तो जमकर हंगामा हुआ. मामला सड़क पर आ गया. उसने पति की गर्लफ्रेंड के बाल पकड़कर थप्पड़ बरसाए.

दरअसल, महिला को लंबे समय से अपने पति पर शक था. छोटे-छोटे संकेत, देर रात की बातें, फोन की गोपनीयता- सब कुछ उसका संदेह बढ़ा रहा था. इसी बीच महिला को जानकारी मिली कि उसका पति गीडा क्षेत्र के नौसड़ स्थित एक होटल में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मौजूद है. शक के साथ गुस्से से भरी महिला बिना समय गंवाए पति का पीछा करने लगी.

सुबह करीब 10 बजे महिला होटल पहुंच गई. वहां पति को एक युवती के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. पति और उसकी प्रेमिका को देखकर महिला का गुस्सा फूट पड़ा. जैसे ही पति और गर्लफ्रेंड होटल से निकले और कार में बैठने लगे, तो महिला ने युवती के बाल खींचे और जमकर थप्पड़ बरसाने लगी. यह नजारा देख सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई.

पत्नी का गुस्सा देख पति हताश हो गया, वह युवती को बचाने की कोशिश भी करता रहा, लेकिन पत्नी नहीं रुकी. सड़क पर लगभग 45 मिनट तक ये पूरी कहानी चलती रही. घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. काफी समय तक पुलिस ने महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला किसी भी हाल में रुकने को तैयार नहीं थी.

अंत में पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए पति और उसकी गर्लफ्रेंड को गाड़ी में बैठाया और थाने ले गई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
महिला की शादी तीन साल पहले हुई थी. उसकी एक डेढ़ साल की बच्ची भी है. महिला को अपने पति पर संदेह रहता था, और इसी वजह से वह उसकी हर हरकत पर नजर रखती थी. उसी संदेह ने उसे होटल तक पहुंचा दिया, जहां उसने पति को रंगे हाथ पकड़ लिया.

हालांकि महिला की ओर से अब तक तहरीर नहीं दी गई है. इस मामले में पुलिस का कहना था कि तहरीर मिलने के बाद पूरी जांच कर एक्शन होगा. युवती बालिग है और वह भी खजनी क्षेत्र की ही रहने वाली है. यह घटना गोरखपुर के गीडा और खजनी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई. 45 मिनट तक चले इस ड्रामे के बीच पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे मामले को संभाला.

- Advertisement -