Monday, May 4, 2026
Home Blog Page 415

ENTERTAINMENT : Jolly LLB 3 BO Day 2: जॉली एलएल बी 3 का दूसरे दिन तूफान, अक्षय कुमार की हुई चांदी, अरशद वारसी की फिल्म ने तोड़ डाले ये रिकॉर्ड

0

जॉली एलएल बी 3 बॉक्स ऑफिस पर गर्दे उड़ा रही है. फिल्म ने दूसरे दिन जबरदस्त कमाई की है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी हिट हो गई है.
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. फिल्म ने दो दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं. आइए जानते हैं अभी तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहा.

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 20 करोड़ की कमाई की है. दूसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियल नहीं आए हैं. पर अगर दूसरे दिन फिल्म 20 करोड़ कमाती है तो फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 32 करोड़ हो गया है. फिल्म ने पहले दिन 12.75 करोड़ कमाए थे. दूसरे दिन ये कलेक्शन काफी ज्यादा रहा. फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन जॉली एलएल बी 2 के कलेक्शन से भी ज्यादा है, जो कि 17.31 करोड़ था. अगर फिल्म इसी तरह से कमाई करती रही तो फिल्म रिलीज के तीसरे दिन में 50 करोड़ का कलेक्शन कर लेगा।

बता दें कि फिल्म ने दो दिन के कलेक्शन के साथ ही अरशद वारसी की कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. जॉली एलएल बी 3 अरशद के करियर की सातवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. फिल्म ने जॉली एलएलबी (32.43 करोड़), इश्किया (28.32 करोड़) और डेढ़ इश्किया (27.24 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है.अब फिल्म के धमाल (33.06 करोड़), पागलपंती (41.2 करोड़), डबल धमाल (44.1 करोड़), गोलमाल 3 (106.64 करोड़) जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने के इंतजार है.

जॉली एलएलबी 3 की बात करें तो फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हुई. फिल्म को सुभाष कपूर ने डायरेक्ट किया. वहीं स्टार स्टूडियोज और Kangra Talkies ने प्रोड्यूस किया. फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा हुमा कुरेशी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला और गजराज राव जैसे स्टार्स भी नजर आए हैं. फिल्म के ट्रेलर को भी फैंस ने बहुत पसंद किया था. अक्षय और अरशद को साथ में स्क्रीन पर देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

NATIONAL : कबड्डी मैच के दौरान तूफान, बिजली और मौत का तांडव! ऐसा क्या हुआ कि खेल बन गया हादसा?

0

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के रावसवाही गांव में 20 सितंबर रात कबड्डी मैच (Kabaddi Match) के दौरान के बड़ा हादसा हो गया. मैच के दौरान एक दर्शक टेंट हाई वोल्टेज पावर लाइन से छू गया, जिससे 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य झुलस गए. यह घटना बड़राजपुर विकास खंड के अंतर्गत हुई है जिसकी जानकारी पुलिस के माध्यम से हुई है. ऐसे हादसे लोकल खेल आयोजनों और उनकी सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करते हैं.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अचानक आए तूफान के कारण 11-केवी की बिजली लाइन टेंट के लोहे के पोल से संपर्क में आ गई. टेंट में मौजूद दर्शकों और खिलाड़ियों को बिजली का झटका लगा. इस दौरान 6 लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए. पीटीआई के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें विष्रामपुरी अस्पताल पहुंचाया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया। दो अन्य गंभीर रूप से घायल थे और उन्हें उन्नत चिकित्सा सुविधा वाले केंद्र में स्थानांतरित किया गया.

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सतीश नेताम, श्यामलाल नेताम और सुनील शोड़ी के रूप में हुई है. सतीश नेताम खेल के दौरान दर्शकों में भी शामिल थे. आसपास के गांवों में रहने वाले ये लोग स्थानीय खेल आयोजनों में भाग लेने आए थे. घटना के बाद ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन में भारी आक्रोश और चिंता देखी गई. लोग सुरक्षा मानकों के पालन और आयोजकों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

पुलिस ने बताया कि घटना की और जांच जारी है. बिजली हादसों और भीड़भाड़ वाले आयोजनों में सुरक्षा प्रोटोकॉल की कड़ाई से समीक्षा की जा रही है. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसे आयोजनों के दौरान सुरक्षा उपकरणों और आपातकालीन उपायों को अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा.

BUSINESS : दूध, पनीर, तेल, साबुन से लेकर टीवी, फ्रिज तक… नवरात्र के पहले ही दिन से सस्ता मिलेगा ये सामान, देखें लिस्ट

0

बालों में लगाने वाले तेल, साबुन, शैम्पू, टूथब्रश, टूथपेस्ट जैसे रोजमर्रा के सामान भी सस्ते हो सकते हैं, क्योंकि इन पर टैक्स 12/18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है.जीएसटी में कटौती के बाद अब किचन के सामान से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयां, उपकरणों और वाहन तक लगभग 375 सामान सोमवार यानी 22 सितंबर से सस्ते हो जाएंगे. जीएसटी काउंसिल ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 22 सितंबर (नवरात्र के पहले दिन) से जीएसटी दरें कम करने का फैसला किया है.

घी, पनीर, मक्खन, नमकीन, केचप, जैम, सूखे मेवे, कॉफी और आइसक्रीम जैसे आम इस्तेमाल की चीजें और टीवी, एयर कंडीशनर (एसी), वॉशिंग मशीन जैसे महंगे उत्पाद भी सस्ते हो जाएंगे. जीएसटी में बदलाव को देखते हुए रोजरर्मा के उपभोग का सामान बनाने वाली (एफएमसीजी) कंपनियों ने पहले ही कीमतों में कटौती की घोषणा कर दी है.

अधिकांश दवाओं, फॉर्मूलेशन, ग्लूकोमीटर और डायग्नॉस्टिक किट जैसे मेडिकल उपकरणों पर जीएसटी दर को घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे आम आदमी को दवाएं सस्ती मिलेंगी. सीमेंट पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे घर बनाने वालों को भी फायदा होगा.

सरकार ने पहले ही दवा दुकानों को जीएसटी में कटौती के लाभ को ध्यान में रखते हुए अपने अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में बदलाव करने या कम कीमत पर दवाएं बेचने का निर्देश दिया है. जीएसटी दर में कटौती से सबसे बड़ा फायदा वाहन खरीदारों को होगा, क्योंकि छोटी और बड़ी कारों पर टैक्स दरें क्रमशः 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत कर दी गई हैं. कईं कार कंपनियां पहले ही कीमतों में कटौती की घोषणा कर चुकी हैं.

बालों में लगाने वाले तेल, साबुन, शैम्पू, टूथब्रश, टूथपेस्ट जैसे रोजमर्रा के सामान भी सस्ते हो सकते हैं, क्योंकि इन पर टैक्स 12/18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है. टेलकम पाउडर, फेस पाउडर, शेविंग क्रीम, ऑफ्टरशैव लोशन जैसी अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें भी कम हो सकती हैं, क्योंकि इन पर जीएसटी 18 प्रतिशत से घटकर पांच प्रतिशत हो गया है.

22 सितंबर से जीएसटी में दो स्लैब होंगे. अधिकांश वस्तुओं और सेवाओं पर 5 और 18 प्रतिशत टैक्स लगेगा. विलासिता की वस्तुओं पर 40 प्रतिशत टैक्स देना होगा. वहीं तंबाकू और उससे जुड़े उत्पादों पर 28 प्रतिशत टैक्स के साथ ही उपकर भी लगेगा. अभी जीएसटी के चार 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत के स्लैब हैं.

LIFESTYLE : स्कूलों में पढ़ने वाले 47% बच्चे गर्दन, कमर और जोड़ों के दर्द से परेशान, एम्स की स्टडी में बड़ा खुलासा

0

एम्स की ओर से की गई रिसर्च के अनुसार भारत में स्कूलों में पढ़ने वाले 47 प्रत‍िशत बच्चे गर्दन, कमर और जोड़ों के दर्द से परेशान है. इस रिसर्च में 9 से 12वीं तक के 380 छात्रों की स्क्रीनिंग की थी.

देश के स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग आधे बच्चे गर्दन, कमर और जोड़ों के दर्द से परेशान है. इसका खुलासा एम्स के डॉक्टर और फिजियोथेरेपी एक्सपर्ट्स की ओर से की गई रिसर्च में सामने आया है. एम्स के डॉक्टर और फिजियोथेरेपी एक्सपर्ट्स की ओर से की गई रिसर्च के अनुसार भारत में स्कूलों में पढ़ने वाले 47 प्रतिशत बच्चे गर्दन, कमर और जोड़ों के दर्द से परेशान है. एम्स के डॉक्टर और फिजियोथेरेपी एक्सपर्ट्स ने इस रिसर्च में 9 से 12वीं तक के 380 छात्रों की स्क्रीनिंग की थी. वहीं इस रिसर्च के अनुसार लंबे समय तक गलत पोजीशन में बैठने, लैपटॉप और मोबाइल का लगातार इस्तेमाल और खेल के दौरान फिजिकल परेशानियां बच्चों में दर्द का मुख्य कारण है. इसके अलावा स्कूलों में फिजियोथेरेपी एक्सपर्ट्स की कमी भी इस समस्या को और बढ़ा देती है.

बच्चों को लेकर यह रिसर्च एम्स के डॉक्टर समर्थ मित्तल के नेतृत्व में की गई थी. इस रिसर्च में बच्चों को 12 सप्ताह तक फिजियोथेरेपी और एक्सरसाइज कराई गई थी. इन एक्सरसाइज में पुस अप्‍स और हर्डल क्रॉसिंग जैसी एक्टिविटी शामिल की गई थी. वहीं 12 सप्‍ताह बाद फॉलो अप जांच में पाया गया कि फिजियोथेरेपी के बाद बच्चों में गर्दन, कमर और जोड़ों के दर्द में सुधार हुआ है. इसके अलावा इन बच्‍चों की 4वें सप्ताह में दोबारा जांच की जाएगी.

यह रिसर्च सामने आने के बाद इस रिसर्च में शामिल एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि स्कूलों में फिजियोथेरेपी एक्सपर्ट्स की नियुक्ति आवश्यक है. रिसर्चर्स के अनुसार एक्सपर्ट्स न केवल बच्चों की फिटनेस ट्रेनिंग कर सकते हैं, बल्कि मांसपेशियों की जांच, गति का आकलन और स्पोर्ट्स प्रैक्टिस में भी शुरुआती मदद कर सकते हैं. इससे बच्चे समय रहते ही फिजिकल प्रॉब्लम से बच सकते हैं और खेल में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. वही एम्स के डॉक्टरों की तरफ से की गई इस रिसर्च को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने फंड किया है और यह रिसर्च पहली बार स्कूल बच्चों में फिजियोथेरेपी की जरूरत पर ध्यान केंद्रित कर रही है. इस रिसर्च के लिए चार स्कूलों के बच्चों पर यह एक्सपेरिमेंट किया गया है.

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है.
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए.

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

UP : टोपी पहनाकर चला गया टोपीबाज! टेस्ट ड्राइव के बहाने ले उड़ा बाइक, मेरठ का वीडियो वायरल

0

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक अजीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां टेस्ट ड्राइव के बहाने एक शख्स बाइक लेकर फरार हो गया. घटना थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जहां एक युवक बाइक खरीदने के बहाने आया था. आरोपी ने सिर पर टोपी पहन रखी थी और खुद को ग्राहक बताते हुए बाइक मालिक से बातचीत की.

जानकारी के अनुसार, युवक ने बाइक मालिक से कहा कि वह गाड़ी खरीदने की सोच रहा है और पहले टेस्ट ड्राइव करना चाहता है. मालिक ने उस पर भरोसा कर बाइक उसे टेस्ट ड्राइव के लिए दे दी. युवक बाइक लेकर निकल गया, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा. पहले तो मालिक को लगा कि शायद थोड़ा दूर जाकर टेस्ट कर रहा होगा, लेकिन जब लंबा समय बीत गया और वह वापस नहीं आया, तो मालिक को शक हुआ.

मालिक ने तुरंत आसपास तलाश शुरू की, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला. इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की तस्वीर कैद हुई है. फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी टोपी पहने हुए बाइक लेकर फरार हो रहा है. पुलिस अब उसी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान और तलाश कर रही है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं अब तेजी से बढ़ रही हैं. धोखेबाज लोग खरीदारी के नाम पर आते हैं और मौके का फायदा उठाकर गाड़ी लेकर भाग जाते हैं. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को बिना पुख्ता पहचान और कागजात देखे बाइक या गाड़ी टेस्ट ड्राइव के लिए न दें. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश तेज कर दी है. बाइक मालिक भी लगातार थाने के संपर्क में है.

IND vs PAK: कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान सुपर 4 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग? जानें मोबाइल और टीवी की डिटेल

0

एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया था. भारत-पाकिस्तान महामुकाबला एक बार फिर क्रिकेट जगत पर छाने को तैयार है. ये सुपर-4 चरण में दोनों टीमों का पहला मैच होगा. उनकी पिछली भिड़ंत में टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव 3 विकेट लेकर चमके थे, वहीं अभिषेक शर्मा ने भी धुआंधार अंदाज में बैटिंग करके पाक गेंदबाजों को दबाव में ला दिया था. अब सबकी नजरें सुपर-4 मैच पर होंगी. यहां जानिए भारत-पाकिस्तान सुपर-4 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (India vs Pakistan Live Streaming) कहां देख सकते हैं.

भारत और पाकिस्तान का सुपर-4 मैच रविवार, 21 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार ये मैच रात 8 बजे से शुरू होगा. टीवी पर मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स 1, सोनी स्पोर्ट्स 3 और सोनी स्पोर्ट्स 4 पर उपलब्ध होगा. वहीं फैंस ‘Sony Liv’ एप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं.

भारत और पाकिस्तान की एशिया कप में 20 बार टक्कर हुई है, जिनमें 11 बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है. पाकिस्तान टीम ने 6 मौकों पर जीत दर्ज की है और 3 मुकाबलों का कोई परिणाम नहीं निकल सका. वहीं टी20 इंटरनेशनल में भारत और पाकिस्तान का 14 बार आमना-सामना हुआ है, जिनमें टीम इंडिया ने 11 बार जीत दर्ज की है और पाकिस्तान ने 3 बार भारत को हराया है.

भारतीय टीम का सुपर-4 में पहला मैच कल पाकिस्तान के खिलाफ होगा. 24 सितंबर को उसे बांग्लादेश से भिड़ना है और सुपर-4 में टीम इंडिया का आखिरी मैच 26 सितंबर को श्रीलंका के साथ होगा. टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: साहिबजादा फरहान, सैम अय्यूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.

JODHPUR : बाइक से आए दो बदमाश, चोरी कर ले गए गोल्डन रिट्रीवर डॉग, मालिक ने दर्ज कराई FIR

0

जोधपुर एयरपोर्ट इलाके में गोल्डन रिट्रीवर डॉग चोरी हो गया. दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और कुछ ही पलों में डॉग को पकड़कर बाइक पर बैठा लिया.

जोधपुर में चोरी की घटनाओं ने आम लोगों की नींद उड़ा दी है. पुलिस के सख्त होने और गश्त के दावों के बावजूद चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अब हालात यहां तक पहुँच गए हैं कि चोर बेजुबान पालतू जानवरों तक को निशाना बनाने लगे हैं. गुरुवार सुबह (18 सितंबर) एयरपोर्ट रोड स्थित पाबूपुरा इलाके से एक गोल्डन रिट्रीवर नस्ल का डॉग चोरी हो गया.

मालिक के अनुसार, डॉग सुबह-सुबह घर के बाहर खेल रहा था. तभी दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और कुछ ही पलों में डॉग को पकड़कर बाइक पर बैठा लिया. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, चोर मौके से फरार हो गए.

पूरी घटना एयरफोर्स ऑफिसर मैस तिराहे के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों युवक पहले आसपास का हाल देख रहे हैं और फिर डॉग को उठाकर बाइक पर बैठा लेते हैं.यह क्षेत्र वीआईपी मूवमेंट वाला माना जाता है, लेकिन इतनी सख्त सुरक्षा के बावजूद चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना साबित करती है कि पुलिस गश्त सिर्फ कागजों में ही दिख रही है.

डॉग मालिक ने एयरपोर्ट पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है. थाना अधिकारी रामाकिशन तांडा का कहना है कि चोर जल्द ही गिरफ्त में होंगे.घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस तरह की वारदात पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. स्थानीय निवासी बता रहे हैं कि चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और अब हालत यह है कि इंसानों की संपत्ति ही नहीं, बल्कि पालतू जानवर भी सुरक्षित नहीं हैं.

ENTERTAINMENT : दो साल की हुई राहुल वैद्य-दिशा परमार की बेटी, रोते-रोते काटा केक, देखें 10 क्यूट फोटोज

सिंगर राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार ने हाल ही में अपनी लाडली बेटी दूसरा जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर पूरे परिवार ने मिलकर छोटी परी का जन्मदिन मनाया. केक कटिंग के दौरान नन्हीं राजकुमारी रोने लगीं, लेकिन उसी मासूमियत ने सबका दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं उनकी क्यूट अदाएं और फैमिली सेलिब्रेशन.

हाल ही में दिशा और राहुल ने अपनी बेटी का दूसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया.जिसकी तस्वीरें दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.दिशा और राहुल की बेटी का नाम नव्या वैद्य है.नव्या हाल ही में 20 सितंबर को 2 साल की हुई है.

दिशा और राहुल ने बेटी का बर्थडे फैमिली के साथ बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट किया.नव्या ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी और दो चोटी बनाए थी. वो बहुत क्यूट लग रही थीं.केक कटिंग के दौरान नव्या रोती नजर आई. लेकिन वो काफी क्यूट लग रही थी.नव्या का बर्थडे केक भी देखने में काफी सुंदर लग रहा था.दिशा और राहुल ने बेटी के साथ अलग-अलग पोज में फोटोज क्लिक करवाईं.दिशा और राहुल की बेटी की बर्थडे की ये तस्वीरें सोशल मीडीया पर तेजी से वायरल हो रही हैं

UP : वाह चाची गर्दा उड़ा दिया! सगे भतीजे संग रचा ली शादी, थाने में डाली वरमाला, 3 साल से था अफेयर

0

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक महिला ने थाने के भीतर ही अपने सगे भतीजे संग शादी कर ली. पुलिस की मौजूदगी में वरमाला और सिंदूर की रस्म हुई. पति का आरोप है कि दोनों का तीन साल से अफेयर था.

उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है. खबर है कि यहां एक महिला ने अपने ही सगे भतीजे से थाने के भीतर ही शादी रचाई. यह पूरा मामला पुलिस की मौजूदगी में हुआ, जहां महिला ने अपने भतीजे के गले में वरमाला डाली और उसी के हाथों से अपनी मांग में सिंदूर भरवाया. यह घटना देखते ही देखते सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई.

मामले की शुरुआत तब हुई जब महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उनका आरोप है कि उनकी पत्नी और उनके ही भतीजे के बीच पिछले तीन साल से प्रेम संबंध चल रहे थे. पति का कहना है कि उन्हें इस रिश्ते की भनक तक नहीं लगी, लेकिन अचानक जब सच्चाई सामने आई तो वे पूरी तरह से टूट गए. पति ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और भतीजे ने आपसी साजिश के तहत यह कदम उठाया है और परिवार की इज्जत को मिट्टी में मिला दिया है.

दूसरी ओर, महिला और भतीजे का कहना है कि वे दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से प्यार करते थे और समाज तथा परिवार के डर से खुलकर सामने नहीं आ पा रहे थे. थाने में शादी करने के पीछे उनकी मंशा यही थी कि उन्हें पुलिस की मौजूदगी में सुरक्षा मिले और बाद में किसी तरह की बाधा न आए. पुलिस भी इस मामले से सकते में है क्योंकि यह घटना थाने के भीतर हुई है, जहां आमतौर पर लोग सुरक्षा और न्याय की उम्मीद लेकर आते हैं.

स्थानीय लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे अनैतिक और परिवार को तोड़ने वाला कदम बता रहे हैं, तो वहीं कुछ का कहना है कि अगर दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी कर रहे हैं तो इसमें किसी को दखल देने का अधिकार नहीं है. फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और पति की शिकायत पर कानूनी पहलुओं को भी देखा जा रहा है.

NATIONAL : पन्ना की धरती ने बदल दी महिला मजदूर की किस्मत… खदान का किराया 200 रुपये, आठ हीरे लगे हाथ, लाखों में कीमत

0

पन्ना की खदानें अक्सर ऐसे अनोखे किस्सों का गवाह रही हैं, जहां आम लोगों को अचानक खजाना मिल जाता है. यहां रहने वाली रचना के लिए भी यहां की जमीन खुशियां देने वाली साबित हुई है. मेहनत और भाग्य ने मिलकर रचना के जीवन की दिशा बदल दी है. पन्ना की धरती ने फिर साबित किया है कि यह सिर्फ हीरों की जमीन नहीं, बल्कि सपनों और उम्मीदों का भी आसमान है. हर फावड़ा, हर खुदाई और हर खोज याद दिलाती है कि किस्मत कभी-कभी सबसे अप्रत्याशित जगहों से चमकती है.

मध्य प्रदेश का पन्ना जिला हीरों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है. लेकिन जब यह खजाना सीधे किसी आम इंसान के हाथ लगे, तो यह कहानी और भी खास बन जाती है. इसी जिले की रहने वाली रचना गोल्डर मजदूरी करती हैं. उनकी उम्र 50 साल हो चुकी है. घर चलाने के लिए रोजमर्रा की मेहनत करते हुए काम करती हैं. रचना ने एक खदान लेकर किस्मत आजमाई थी और उनकी यह आजमाइश उस वक्त कामयाब गई, जब खदान से उन्हें आठ हीरे मिले.

एजेंसी के अनुसार, रचना ने हजारा मुड्डा इलाके में खनन पट्टी लेकर हीरे की तलाश में खुदाई शुरू की थी. यहां खनन के बीच उन्हें ऐसा खजाना मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया- आठ हीरे, जिनमें से छह हाई क्वालिटी वाले हैं. इनका कुल वजन 2.53 कैरेट है.हीरों के विशेषज्ञ अनुपम सिंह ने बताया कि सबसे बड़ा हीरा 0.79 कैरेट का है. वहीं, दो हीरों का रंग थोड़े ऑफ-कलर हैं, लेकिन बाकी रत्न कई लाख रुपये की बोली में बिक सकते हैं. रचना ने यह हीरे डायमंड ऑफिस में जमा करा दिए हैं, जहां से ये जल्द नीलामी के लिए भेजे जाएंगे.

पन्ना में खनन पट्टियां बेहद सस्ती हैं- एक आठ मीटर का प्लॉट सिर्फ 200 रुपये सालाना पर लिया जा सकता है. नीलामी हर तीन महीने में होती है. देशभर के व्यापारी इसमें शामिल लेते हैं. नियम के अनुसार, नीलामी की कुल राशि में से सरकार 12 प्रतिशत कटौती करती है, जिसमें 11 प्रतिशत रॉयल्टी और 1 प्रतिशत टीडीएस शामिल है. शेष राशि सीधे हीरे खोजने वाले के खाते में जाती है.

रचना गोल्डर तीन बच्चों की मां हैं और लंबे समय से छोटे-छोटे काम करके परिवार चला रही थीं. उनका कहना है कि इस बार हीरे मिलने से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा. यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बड़ी खुशखबरी है. मैं चाहती हूं कि इससे हमारी जिंदगी बेहतर हो और हम आर्थिक रूप से मजबूत बनें.

- Advertisement -