Monday, May 4, 2026
Home Blog Page 417

GUJARAT : ‘आई लव मुहम्मद’ रील से भड़की भीड़… गोधरा थाने पर हमला, 17 गिरफ्तार, 88 पर FIR दर्ज

0

गुजरात के गोधरा में सोशल मीडिया पर ‘आई लव मुहम्मद’ रील को लेकर मचा बवाल हिंसक हो गया. शुक्रवार रात बी डिवीजन पुलिस स्टेशन पर भीड़ ने हमला कर वाहनों और चौकी पर पथराव किया. पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात काबू में किए और 17 लोगों को गिरफ्तार किया. साथ ही 88 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है.

गुजरात के गोधरा में शुक्रवार देर रात बी डिवीजन पुलिस स्टेशन पर हुई हिंसक घटना ने शहर का माहौल तनावपूर्ण कर दिया. सोशल मीडिया पर फैली एक उकसाने वाली पोस्ट के बाद भड़की भीड़ ने पुलिस थाने और वाहनों पर पथराव कर दिया. हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज किया. इस घटना में कई पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हुए और चौकी नंबर-4 पर भी हमला किया गया.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने शनिवार सुबह तक कार्रवाई करते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, 88 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर 10 अलग-अलग पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं. जिले के एसपी हरेश दुधात ने बताया कि फिलहाल गोधरा में पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है और माहौल शांतिपूर्ण है, लेकिन स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

दरअसल, पूरा विवाद सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जाकिर जभा की पोस्ट से जुड़ा है. नवरात्रि के मद्देनजर पुलिस ने उसे समझाने के लिए थाने बुलाया था और चेतावनी दी थी कि वह कोई भी ऐसी पोस्ट न करें जिससे सांप्रदायिक माहौल बिगड़े. लेकिन चेतावनी के बावजूद जाकिर ने थाने के बाहर से एक और रील पोस्ट कर दी, जिसमें उसने दावा किया कि पुलिस ने उसे ‘आई लव मुहम्मद’ लिखी रील बनाने के कारण पीटा. इस वीडियो ने माहौल और बिगाड़ दिया और देखते ही देखते सैकड़ों लोग थाने के बाहर इकट्ठा हो गए. इसके बाद भीड़ ने पुलिस थाने पर हमला कर दिया.

घटना की गंभीरता को देखते हुए गोधरा में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें. पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. इस समय गोधरा में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है.

WORLD : Gen-Z ने बहुत पीछे धकेल दिया नेपाल, संपत्तियों को भयंकर नुकसान, 21 अरब रुपए का बीमा क्लेम

0

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को 16 सितंबर तक सबसे अधिक क्लेम राशि मिली है. इस कंपनी को अकेले 40 मामलों में 5.14 अरब नेपाली रुपए के दावे मिले हैं.

नेपाल में हाल ही में हुए जेन-जी आंदोलन के दौरान संपत्ति को भारी नुकसान हुआ. इसकी वजह से नेपाल के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बीमा क्लेम दर्ज किया गया है. इन दावों की कुल राशि लगभग 21 अरब नेपाली रुपए तक पहुंच गई है. नेपाल इंश्योरेंस अथॉरिटी (जो बीमा क्षेत्र का नियामक है) की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, नॉन-लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों को 16 सितंबर तक बीमाधारक व्यक्तियों से 1,984 क्लेम प्राप्त हुए हैं, जिनकी कुल राशि 20.7 अरब नेपाली रुपए है.

बताया जाता है कि नुकसान का आकलन जारी है, इसलिए क्लेम और बढ़ने की उम्मीद है. अब तक इंश्योरेंस कंपनियों को जो क्लेम मिले हैं, वे 2015 के भूकंप के दौरान मिले क्लेम से ज्यादा हैं, जब क्लेम 16.5 बिलियन एनपीआर तक पहुंच गए थे. नियामक के अनुसार, नेपाल ने 2020 में कोविड-19 के खतरे को कवर करने के लिए एक इंश्योरेंस स्कीम भी शुरू की थी और इंश्योरेंस कंपनियों को 16 अरब एनपीआर से ज्यादा के क्लेम मिले थे.

भारतीय ओरिएंटल इंश्योरेंस की शाखा, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को 16 सितंबर तक सबसे अधिक क्लेम राशि मिली है. यह जानकारी संबंधित प्राधिकरण से जारी आंकड़ों से मिली है. इस कंपनी को अकेले 40 मामलों में 5.14 अरब नेपाली रुपए के दावे मिले हैं. बताया जाता है कि इनमें से ज्यादातर दावे होटल हिल्टन काठमांडू से आए हैं, जिसे विरोध-प्रदर्शनों के दौरान सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था.

दावों की सबसे अधिक राशि प्राप्त करने के मामले में सिद्धार्थ प्रीमियर इंश्योरेंस, शिखर इंश्योरेंस, आईजीआई प्रूडेंशियल इंश्योरेंस और सागरमाथा लुम्बिनी भी शीर्ष पांच कंपनियों में शामिल हैं. नेपाल इंडस्ट्रीज कॉन्फेडरेशन (सीएनआई) के एक अधिकारी के अनुसार, कुछ प्रमुख व्यावसायिक कंपनियों ने अकेले ही 60 अरब नेपाली रुपए से अधिक के नुकसान की सूचना दी है. सीएनआई एक व्यापार संगठन है, जो निजी क्षेत्र की संपत्तियों को हुए नुकसान की जानकारी एकत्र कर रहा है.

UP : खुद को ‘दूसरी राधा’ बताने वाले से 4 लाख की ठगी, फिर साइबर फ्रॉड का शिकार हुए पूर्व IG डीके पांडा

0

प्रयागराज में पूर्व आईजी डीके पांडा एक बार फिर साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं. ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर उनसे 4.32 लाख रुपये हड़प लिए. पहले भी वे 381 करोड़ की ठगी का शिकार हो चुके हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में खुद को कृष्ण की ‘दूसरी राधा’ बताकर चर्चित हुए पूर्व आईजी डीके पांडा एक बार फिर साइबर ठगी के शिकार हो गए है. इस बार उनके साथ 4 लाख 32 हजार रुपये की ठगी साइबर ठगों ने कर दी है. शिकायत के मुताबिक बैंक अधिकारी बताकर उनके साथ ये ठगी की गई है. उनकी शिकायत पर धूमनगंज पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल करने में जुट गई है,

दरअसल धूमनगंज के एचआईजी एडीए कॉलोनी में रहने वाले पूर्व आईजी रहे डीके पांडा ‘दूसरी राधा’ बनकर चर्चा में आए थे. उनके मुताबिक वे इंटरनेट से मुंडेरा के इंडियन बैंक शाखा का हेल्पलाइन नंबर खोज रहे थे. तभी थोड़ी देर बाद एक अनजान नंबर से उनके पास फोन आया. उसने अपने आप को बैंक का अधिकारी बताते हुए अपना नाम राहुल बताया और कुछ देर बाद व्हाट्सएप पर लिंक भेज कर क्लिक करने के लिए कहा. इस दौरान बातों में उलझाए रखने के लिए ठग उनसे फोन पर लंबी बातचीत करता गया. इस बीच बिना किसी जानकारी के उनके खाते से उसने 4 लाख 32 हजार रुपये निकाल लिए. जब कुछ देर बाद उनको समझ में आया कि अब वह ठगी के शिकार हो गए हैं तब उन्होंने धूमनगंज पुलिस में इसकी शिकायत की. शिकायत मिलने के बाद पुलिस अब जांच पड़ताल में जुट गई है.

‘राधा’ यानी पूर्व आईजी डीके पांडा अक्टूबर 2024 में भी ठगी के शिकार हो चुके हैं. उन्होंने धूमनगंज थाने में ही पहले 381 करोड़ की ठगी की एक एफआईआर दर्ज कराई थी. तब उन्होंने बताया था कि लंदन की एक कंपनी में ट्रेडिंग करके उन्होंने यह रुपए कमाए थे जिसे साइबर ठगों ने उड़ा लिया. फिलहाल धूमनगंज पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल अभी तक कर रही है. बार-बार पुलिस लोगों को हर माध्यम से जागरूक करती है कि साइबर ठगों के चक्कर में ना पड़ें. इसके बावजूद पढ़े लिखे लोग भी आसानी से साइबर ठगी के शिकार हो जा रहे हैं, फिलहाल जागरूकता ही बचाव है.

NATIONAL : नोएडा के अस्पताल में चले लात-घूंसे, मरीज की हालत बिगड़ने के बाद भारी बवाल

0

नोएडा के ESIC अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ पर मरीज और उसके परिजनों के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. परिजनों का आरोप है कि इलाज की मांग करने पर डॉक्टर और स्टाफ ने लात-घूंसे चलाए, मोबाइल तोड़ दिया और अस्पताल से बाहर निकाल दिया. फिलहाल सेक्टर-24 पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में सेक्टर-22 स्थित ईएसआईसी (ESIC) अस्पताल में मरीज के परिजनों और अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि डॉक्टर और स्टाफ ने इलाज की मांग करने पर मरीज और परिजनों के साथ लात-घूंसे चलाए और मोबाइल तोड़ दिया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-49 बरौला निवासी सतीश कुमार ने अपने बेटे को उल्टी और दस्त की शिकायत पर ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया था. परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने बच्चे को बोतल और इंजेक्शन लगाने के बाद आराम करने की सलाह दी. जब बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने दोबारा जांच करने की मांग की तो डॉक्टर फिर आराम करने की बात करने लगे और अगले दिन आने को कहा.

परिजनों का आरोप है कि लगातार बच्चे की हालत बिगड़ने पर जब उन्होंने डॉक्टर से तुरंत इलाज की मांग की, तो डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ भड़क गए, इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और अस्पताल के स्टाफ ने मरीज और परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि बच्चे को भी धक्का दिया गया.

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की तो स्टाफ ने उनका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और उन्हें अस्पताल से बाहर निकाल दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है.

RAJASTHAN: लाल जोड़े में विदेशी दुल्हन, यूक्रेनी कपल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी…..

0

विदेशी कपल ने जोधपुर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर भारतीय संस्कृति को अपनाया. लाल जोड़े में सजी दुल्हन और पारंपरिक परिधान में दूल्हे ने सभी का दिल जीता.भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं का आकर्षण अब विदेशियों को भी अपनी ओर खींच रहा है. दूर-दूर से विदेशी भारत आकर यहां की परंपराओं के अनुसार विवाह करना पसंद कर रहे हैं. राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी जोधपुर में ऐसा ही एक अनूठा विवाह समारोह देखने को मिला, जब यूक्रेन से आए दूल्हा-दुल्हन ने हिंदू वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार परिणय सूत्र में बंधकर भारतीय संस्कारों को आत्मसात किया.

दूल्हा स्टानिस्लाव ने शेरवानी और पगड़ी धारण कर भारतीय परंपरा को जीवंत कर दिया, वहीं दुल्हन एन्हेलिना ने मारवाड़ी दुल्हन का पारंपरिक परिधान पहनकर सभी का दिल जीत लिया. होटल में आयोजित इस विवाह समारोह में बारात बैंड-बाजों के साथ रवाना हुई, जिसमें विदेशी मित्रों और स्थानीय लोगों ने झूमकर भागीदारी निभाई.

सुबह हल्दी की रस्म के साथ विवाह की शुरुआत हुई. परिजनों और मित्रों ने दूल्हा-दुल्हन को हल्दी लगाकर मंगलकामनाएं दीं. इसके बाद शाम को बारात धूमधाम से निकाली गई. चवंरी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडितजी ने विवाह संस्कार पूरे कराए. परंपरानुसार पाणिग्रहण संस्कार और हथलेवा की रस्म के बाद दोनों ने अग्नि के फेरे लेकर सात जन्मों तक एक-दूसरे के साथ रहने का संकल्प लिया.

विवाह के बाद नवविवाहित दंपति ने बताया कि हिंदू परंपरा और भारतीय विवाह संस्कार उन्हें बेहद प्रभावित करते हैं. उन्होंने बताया कि भारत में विवाह सिर्फ एक सामाजिक बंधन नहीं, बल्कि आध्यात्मिक यात्रा है, जो स्थायित्व और शांति प्रदान करती है. दूल्हा-दुल्हन का कहना था कि उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह इसलिए चुना क्योंकि यह सात जन्मों तक पति-पत्नी के संबंध को अटूट बनाए रखने का प्रतीक है.

स्टानिस्लाव और एन्हेलिना ने विश्वास जताया कि सनातन परंपराओं और संस्कारों से संपन्न यह विवाह उनके जीवन को नए अध्याय में प्रवेश कराने के साथ आने वाले जन्मों तक अटूट और सफल बनाए रखेगा.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.

MP: गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर BJP विधायक बोले- अगर आना है तो अब्बा-अम्मी को भी साथ लाएं

0

राजधानी भोपाल में हिंदू संगठनों ने गरबा आयोजकों को सुझाव दिया है कि पंडाल के बाहर भगवान के वराह अवतार की तस्वीर लगाई जाए और उसकी पूजा के बाद ही प्रवेश दिया जाए, ताकि गैर-हिंदू अंदर न आ सकें.

मध्य प्रदेश में नवरात्रों से पहले अब गरबा की ‘सनातनी क्रांति’ शुरू हो गई है. गरबा उत्सव कार्यक्रमों में गैर हिंदुओं के प्रवेश को बेन करने को लेकर हिंदू संगठन से लेकर विधायक तक सामने आ गए है. हिंदू संगठनों ने गरबा संचालकों से कहा है गरबा पंडाल के बाहर वराह अवतार की फोटो लगाकर उसकी पूजन कर ही लोगों को प्रवेश दें जिससे गैर हिंदू प्रवेश न कर सके.

दरअसल, प्रदेश में ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’, ‘धर्म जिहाद’ की खबरों के बीच अब हिंदू संगठन और भाजपा के विधायक ‘गरबा जिहाद’ रोकने की बात कर रहे हैं.नवरात्रि के पहले ही गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश को लेकर एमपी में अब जमकर राजनीति शुरू हो गई है. हिंदू संगठन सख्त विरोध कर रहे हैं किसी भी कीमत पर गैर हिंदुओं को पंडालों में प्रवेश न दिया जाए

नवरात्रि और गरबा में दूसरे धर्मों के लोगों की एंट्री को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, ”गरबे में गैर हिंदुओं का प्रवेश नहीं होना चाहिए, अगर आना है तो अपनी मां को अपनी अम्मी, बहन, मौसी, अब्बा और चच्चा को लेकर आओ. देवी का प्रसाद खाओ. आशीर्वाद लो और हिंदू धर्म स्वीकार करो.”वहीं, ‘भाईजान’ की एंट्री पर पाबंदी लगाने के बयानों के बाद कांग्रेस के मुस्लिम विधायक भी सामने आए. भोपाल मध्य सीट से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा, ”मुसलमान गरबे में जाता ही क्यों है? उसे नहीं जाना चाहिए. बाकी बीजेपी को हर त्योहार से पहले विवाद खड़ा करने की आदत है.

ENTERTAINMENT : रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी की10 तस्वीरें, ग्लैमर में नोरा फतेही को भी देती हैं मात

0

स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा फेम रुपाली गांगुली अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं. कुछ महीनों पहले खुलासा हुआ था कि एक्ट्रेस की सौतेली बेटी भी है.

स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा फेम रुपाली गांगुली अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं. कुछ महीनों पहले खुलासा हुआ था कि एक्ट्रेस की सौतेली बेटी भी है.रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी का नाम ईशा वर्मा हैं. ईशा ने कुछ महीनों पहले एक्ट्रेस पर कई तरह के आरोप लगाए थे. उनका कहना था कि रुपाली ने उनके पापा को उनसे छीन लिया.

रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. इतना ही नहीं बल्कि वो आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी एक से बढ़कर एक ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.ईशा वर्मा के इंस्टाग्राम पर 17.8K फॉलोवर्स हैं जो उन्हें बेहद पसंद करते हैं. रुपाली की सौतेली बेटी ज्यादातर बिकिनी में ही तस्वीरें शेयर करती हैं.बता दें रुपाली गांगुली के पति अश्विन के वर्मा की दूसरी पत्नी सपना वर्मा की बेटी हैं ईशा जो अपनी मां के साथ रहती हैं.

अश्विन के वर्मा ने 2008 में दूसरी पत्नी से तलाक लिया था और 2013 में रुपाली के संग तीसरी शादी की थी. ईशा एक डिजिटल क्रिएटर हैं.ईशा न्यूयॉर्क में रहती हैं. वो इंस्टाग्राम पर टेक्नोलॉजी, ट्रैवल्स और फैशन से जुड़े कंटेंट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि खूबसूरती और ग्लैमर में ईशा बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही को भी मात देती हैं.

ईशा वर्मा ने अपनी सौतेली मां रुपाली गांगुली संग विवाद को लेकर खूब लाइमलाइट बटोरी थी.ईशा ने रुपाली गांगुली पर आरोप लगाते हुए पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था कि एक्ट्रेस की वजह से उनकी मां और पिता का तलाक हुआ था.

उसके बाद रुपाली गांगुली ने ईशा वर्मा पर मानहानि का केस किया था, जिसमें उन्होंने उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया था.ईशा वर्मा ने बाद में विवादित पोस्ट को डिलीट कर दिया था. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने कुछ वक्त के लिए इंस्टाग्राम को डिएक्टिवेट भी किया था.

PUNJAB : पिता ने अपने बेटे को कर लिया किडनैप…पत्नी को धमकी देकर कहा- 4 लाख दो, नहीं तो मार देंगे

0

अमृतसर के बाहुली गांव में एक पिता पर पत्नी से बदला लेने के लिए अपने ही बच्चे का अपहरण कर उसे प्रताड़ित करने और नशा देने का आरोप लगा है. आरोपी पिता बच्चे को छोड़ने के बदले 4 लाख रुपये की फिरौती मांग रहा है. मां और दादा का रो-रोकर बुरा हाल है. चार महीने बाद भी बच्चा बरामद नहीं हुआ है. पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

अमृतसर के अजनाला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक पिता पर अपनी पत्नी से बदला लेने के लिए अपने ही बच्चे का अपहरण कर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगा है. पीड़िता ज्योति का कहना है कि उसके पति ने चार महीने पहले उसके छोटे बच्चे को घर से अगवा कर लिया था और अब वह उसे न सिर्फ पीट रहा है बल्कि नशा देकर उसका वीडियो बनाकर उसे भेज रहा है.

ज्योति ने आरोप लगाया कि उसका पति बच्चे को छोड़ने के लिए उससे 4 लाख रुपये की फिरौती की मांग कर रहा है. वह धमकी देता है कि यदि पैसे नहीं दिए तो वह बच्चे को मारकर किसी रिश्तेदार या उसके दरवाजे के सामने फेंक देगा. पीड़िता और उसके पिता का कहना है कि उन्होंने चार महीने पहले ही पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

पीड़िता के परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि बच्चा अमृतधारी (अमृतधारी वह सिख होता है जिसने अमृत संचार या खालसा दीक्षा ग्रहण की होती है) था, लेकिन आरोपी पिता ने उसके उसके बाल काट दिए जिससे उनका आक्रोश और बढ़ गया है. पीड़िता ने गुहार लगाई है कि उसके बच्चे को जल्द से जल्द सुरक्षित वापस लाया जाए.

LIFESTYLE : ये सस्ता सा सप्लीमेंट रोक देगा आपका बुढ़ापा, टल जाएगी बीमारियों से आने वाली मौत

Supplement for Anti Aging: चॉकलेट का नाम सुनते ज्यादातर लोग खुश हो जाते हैं और महिलाओं को तो चॉकलेट काफी पसंद आती है. लेकिन क्या आपने सोचा है कि cocoa extract सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि आपकी दिल को भी सुरक्षित कर सकता है? हाल ही में की गई एक बड़ी स्टडी ने यह साबित किया है कि लंबे समय तक कोकोआ सप्लीमेंट लेने से शरीर में सूजन कम होती है और cardiovascular disease (CVD) का खतरा भी कम हो जाता है.

यह शोध Cocoa Supplement and Multivitamin Outcomes Study (COSMOS) के तहत किया गया है. इसमें 21,442 प्रतिभागियों को शामिल किया गया था, जिनकी उम्र 60 साल से अधिक थी. इनमें से 12,666 महिलाएं और 8,776 पुरुष शामिल थे. इन्हें 2014 से 2020 तक cocoa extract supplements और मल्टीविटामिन दिए गए. तो इन बीमारियों से मौत का खतरा कम हो गया.

कैसे काम करता है कोकोआ?

कोकोआ बीन्स में मौजूद flavanols नामक कंपाउंड्स शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं. यानी इस जरिए आप उम्र बढ़ने के साथ होने वाली सूजन को धीमा कर सकते हैं.

ब्लड लेकर किया गया चेक

COSMOS स्टडी में 598 लोगों के blood samples भी लिए गए. इसके बाद शोध में पाया गया कि जो लोग कोकोआ सप्लीमेंट ले रहे थे, उनमें हर साल मौत होने की दर घटने लग गई. ये इस बात का संकेत है कि कोकोआ सूजन को नियंत्रित कर हार्ट की सुरक्षा करता है।

डॉक्टरों की राय क्या है

डॉ. ऑथर यानबिन डोंग (का कहना है कि, “Cocoa extract किसी भी हालत में एक स्वस्थ जीवनशैली का विकल्प नहीं है. लेकिन इसके नतीजे बताते हैं कि उम्र के साथ यह सूजन को नियंत्रित करने और दिल को सुरक्षित रखने में मददगार हो सकता है. वहीं डॉ. सेसो ने कहा कि “यह स्टडी बताती है कि इससे लोगों को राहत तो मिलेगी.

चॉकलेट से नहीं मिलेगा इतना फायदा

कुछ शोधकर्ताओं ने साफ कर दिया कि chocolate products से इतना फायदा नहीं मिलेगा, क्योंकि उनमें फ्लैवेनॉल्स की मात्रा तय नहीं होती. डार्क चॉकलेट या ज्यादा कोको वाली चॉकलेट में भी जरूरी नहीं कि उतना फ्लैवेनॉल हो. इतना ही नहीं, अगर ज्यादा मात्रा में चॉकलेट खाई जाए तो शरीर में बहुत ज्यादा शुगर पहुंच सकता है.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

BUSINESS : CBI का और कसा शिकंजा, अनिल अंबानी-राना कपूर के खिलाफ फाइल चार्जशीट

0

चार्जशीट मुंबई की एक विशेष अदालत (Special Court) में स्वीकृत की गई है. अभी इस मामले में किसी आरोपी की डिस्चार्ज याचिका (discharge plea) नहीं सुनी गई है, क्योंकि चार्जशीट ही अभी परोसी गई है.

CBI का और कसा शिकंजा, करीब 2.8 हजार करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड केस में केंद्रीय जांच एजेंसियों का कानूनी शिकंजा और तेज होता जा रहा है. सीबीआई ने गुरुवार को अनिल धीरूभाई अंबानी, राणा कपूर, उनकी पत्नी बिंदू कपूर और बेटियों राधा व रोशनी सहित कई कंपनियों के खिलाफ मुंबई की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है.

सीबीआई ने ये मामला 2022 में दर्ज किया था, जिसमें मुख्य आरोप हैं कि 2017 में राणा कपूर के निर्देश पर येस बैंक ने ADA समूह की कंपनियों RCFL और RHFL में बड़े पैमाने पर निवेश किया था, जबकि क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों ने उनके वित्तीय प्रदर्शन को लेकर चेतावनी दी थी. आरोप है कि ये निवेश बाद में “बहु-परतों” (multi-layered) धन के फायदों की निकासी के लिए इस्तेमाल किए गए, जिसमें बैंक को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ.

चार्जशीट मुंबई की एक विशेष अदालत (Special Court) में स्वीकृत की गई है. अभी इस मामले में किसी आरोपी की डिस्चार्ज याचिका (discharge plea) नहीं सुनी गई है, क्योंकि चार्जशीट ही अभी परोसी गई है. कोर्ट प्रक्रिया अब शुरू-आती चरण में है, जिसमें आरोपों के सबूत, दस्तावेजों की पड़ताल और आरोपी पक्ष द्वारा प्रतिक्रिया शामिल होगा. अगली कोर्ट तारीख (hearing date) अभी सार्वजनिक रूप से घोषित नहीं हुई है, लेकिन संभावनाएँ हैं कि अदालत जल्द ही मामले की सुनवाई आगे बढ़ाएगी.

- Advertisement -