Monday, May 4, 2026
Home Blog Page 418

PUNJAB : पिता ने अपने बेटे को कर लिया किडनैप…पत्नी को धमकी देकर कहा- 4 लाख दो, नहीं तो मार देंगे

0

अमृतसर के बाहुली गांव में एक पिता पर पत्नी से बदला लेने के लिए अपने ही बच्चे का अपहरण कर उसे प्रताड़ित करने और नशा देने का आरोप लगा है. आरोपी पिता बच्चे को छोड़ने के बदले 4 लाख रुपये की फिरौती मांग रहा है. मां और दादा का रो-रोकर बुरा हाल है. चार महीने बाद भी बच्चा बरामद नहीं हुआ है. पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

अमृतसर के अजनाला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक पिता पर अपनी पत्नी से बदला लेने के लिए अपने ही बच्चे का अपहरण कर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगा है. पीड़िता ज्योति का कहना है कि उसके पति ने चार महीने पहले उसके छोटे बच्चे को घर से अगवा कर लिया था और अब वह उसे न सिर्फ पीट रहा है बल्कि नशा देकर उसका वीडियो बनाकर उसे भेज रहा है.

ज्योति ने आरोप लगाया कि उसका पति बच्चे को छोड़ने के लिए उससे 4 लाख रुपये की फिरौती की मांग कर रहा है. वह धमकी देता है कि यदि पैसे नहीं दिए तो वह बच्चे को मारकर किसी रिश्तेदार या उसके दरवाजे के सामने फेंक देगा. पीड़िता और उसके पिता का कहना है कि उन्होंने चार महीने पहले ही पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

पीड़िता के परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि बच्चा अमृतधारी (अमृतधारी वह सिख होता है जिसने अमृत संचार या खालसा दीक्षा ग्रहण की होती है) था, लेकिन आरोपी पिता ने उसके उसके बाल काट दिए जिससे उनका आक्रोश और बढ़ गया है. पीड़िता ने गुहार लगाई है कि उसके बच्चे को जल्द से जल्द सुरक्षित वापस लाया जाए.

LIFESTYLE : ये सस्ता सा सप्लीमेंट रोक देगा आपका बुढ़ापा, टल जाएगी बीमारियों से आने वाली मौत

Supplement for Anti Aging: चॉकलेट का नाम सुनते ज्यादातर लोग खुश हो जाते हैं और महिलाओं को तो चॉकलेट काफी पसंद आती है. लेकिन क्या आपने सोचा है कि cocoa extract सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि आपकी दिल को भी सुरक्षित कर सकता है? हाल ही में की गई एक बड़ी स्टडी ने यह साबित किया है कि लंबे समय तक कोकोआ सप्लीमेंट लेने से शरीर में सूजन कम होती है और cardiovascular disease (CVD) का खतरा भी कम हो जाता है.

यह शोध Cocoa Supplement and Multivitamin Outcomes Study (COSMOS) के तहत किया गया है. इसमें 21,442 प्रतिभागियों को शामिल किया गया था, जिनकी उम्र 60 साल से अधिक थी. इनमें से 12,666 महिलाएं और 8,776 पुरुष शामिल थे. इन्हें 2014 से 2020 तक cocoa extract supplements और मल्टीविटामिन दिए गए. तो इन बीमारियों से मौत का खतरा कम हो गया.

कैसे काम करता है कोकोआ?

कोकोआ बीन्स में मौजूद flavanols नामक कंपाउंड्स शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं. यानी इस जरिए आप उम्र बढ़ने के साथ होने वाली सूजन को धीमा कर सकते हैं.

ब्लड लेकर किया गया चेक

COSMOS स्टडी में 598 लोगों के blood samples भी लिए गए. इसके बाद शोध में पाया गया कि जो लोग कोकोआ सप्लीमेंट ले रहे थे, उनमें हर साल मौत होने की दर घटने लग गई. ये इस बात का संकेत है कि कोकोआ सूजन को नियंत्रित कर हार्ट की सुरक्षा करता है।

डॉक्टरों की राय क्या है

डॉ. ऑथर यानबिन डोंग (का कहना है कि, “Cocoa extract किसी भी हालत में एक स्वस्थ जीवनशैली का विकल्प नहीं है. लेकिन इसके नतीजे बताते हैं कि उम्र के साथ यह सूजन को नियंत्रित करने और दिल को सुरक्षित रखने में मददगार हो सकता है. वहीं डॉ. सेसो ने कहा कि “यह स्टडी बताती है कि इससे लोगों को राहत तो मिलेगी.

चॉकलेट से नहीं मिलेगा इतना फायदा

कुछ शोधकर्ताओं ने साफ कर दिया कि chocolate products से इतना फायदा नहीं मिलेगा, क्योंकि उनमें फ्लैवेनॉल्स की मात्रा तय नहीं होती. डार्क चॉकलेट या ज्यादा कोको वाली चॉकलेट में भी जरूरी नहीं कि उतना फ्लैवेनॉल हो. इतना ही नहीं, अगर ज्यादा मात्रा में चॉकलेट खाई जाए तो शरीर में बहुत ज्यादा शुगर पहुंच सकता है.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

BUSINESS : CBI का और कसा शिकंजा, अनिल अंबानी-राना कपूर के खिलाफ फाइल चार्जशीट

0

चार्जशीट मुंबई की एक विशेष अदालत (Special Court) में स्वीकृत की गई है. अभी इस मामले में किसी आरोपी की डिस्चार्ज याचिका (discharge plea) नहीं सुनी गई है, क्योंकि चार्जशीट ही अभी परोसी गई है.

CBI का और कसा शिकंजा, करीब 2.8 हजार करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड केस में केंद्रीय जांच एजेंसियों का कानूनी शिकंजा और तेज होता जा रहा है. सीबीआई ने गुरुवार को अनिल धीरूभाई अंबानी, राणा कपूर, उनकी पत्नी बिंदू कपूर और बेटियों राधा व रोशनी सहित कई कंपनियों के खिलाफ मुंबई की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है.

सीबीआई ने ये मामला 2022 में दर्ज किया था, जिसमें मुख्य आरोप हैं कि 2017 में राणा कपूर के निर्देश पर येस बैंक ने ADA समूह की कंपनियों RCFL और RHFL में बड़े पैमाने पर निवेश किया था, जबकि क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों ने उनके वित्तीय प्रदर्शन को लेकर चेतावनी दी थी. आरोप है कि ये निवेश बाद में “बहु-परतों” (multi-layered) धन के फायदों की निकासी के लिए इस्तेमाल किए गए, जिसमें बैंक को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ.

चार्जशीट मुंबई की एक विशेष अदालत (Special Court) में स्वीकृत की गई है. अभी इस मामले में किसी आरोपी की डिस्चार्ज याचिका (discharge plea) नहीं सुनी गई है, क्योंकि चार्जशीट ही अभी परोसी गई है. कोर्ट प्रक्रिया अब शुरू-आती चरण में है, जिसमें आरोपों के सबूत, दस्तावेजों की पड़ताल और आरोपी पक्ष द्वारा प्रतिक्रिया शामिल होगा. अगली कोर्ट तारीख (hearing date) अभी सार्वजनिक रूप से घोषित नहीं हुई है, लेकिन संभावनाएँ हैं कि अदालत जल्द ही मामले की सुनवाई आगे बढ़ाएगी.

ENTERTAINMENT : तमिल एक्टर-कॉमेडियन रोबो शंकर का 46 साल की उम्र में निधन, शोक में डूबे कमल हासन समेत तमाम सेलेब्स

0

तमिल एक्टर और कॉमेडियन रोबो शंकर का गुरुवार (18 सितंबर, 2025) को चेन्नई में निधन हो गया. वह 46 साल के थे. बताया जा रहा है कि शंकर जिस फिल्म पर काम कर रहे थे, उसके सेट पर बेहोश हो गए। उन्हें मंगलवार (16 सितंबर, 2025) को तुरंत जीईएम अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उनकी मौत हो गई.

रोबो शंकर के अचानक निधन से पूरी तमिल इंडस्ट्री सदमे में हैं. कमल हासन, विजय सेतुपति, कार्थी और राधिका सरथकुमार सहित कई सेलेब्स ने उनके निधन पर शोक जताया है.

अस्पताल द्वारा जारी स्टेटमेंट में बताया गया है कि शंकर को “गंभीर हालत में” भर्ती कराया गया था.बयान में कहा गया है, “रोबो शंकर को 16 सितंबर 2025 को चेन्नई के पेरुंगुडी स्थित जीईएम अस्पताल में सीरियल कंडीशन में भर्ती कराया गया था. उन्हें एक कॉम्पलेक्स एब्डॉमिनल की वजह से मैसिव गैस्ट्रोइंटेस्टिनल ब्लिडिंग और कई आर्गन के काम न करने की प्रॉब्लम थी. उन्हें आईसीयू में रखा गया था. उनकी तबीयत बिगड़ती गई और गुरुवार रात 9.05 बजे उनका निधन हो गया. “

कमल हासन ने शंकर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “रोबो शंकर, रोबो सिर्फ़ एक नाम है, मेरी डिक्शनरी में तुम एक ह्यूमन हो. इसलिए मेरे छोटे भाई. तो क्या तुम मुझे छोड़कर चले जाओगे? तुम चले गए, तुम्हारा काम हो गया. मेरा काम अधूरा है. तुम कल हमारे लिए छोड़ गए. इसलिए कल हमारा है.”

राधिका सरथकुमार ने अभिनेता की एक तस्वीर साझा करके रोबो को याद किया और लिखा, “अपनी कॉमेडी से हमेशा सभी को खुश रखते थे और अपना बेस्ट देने के लिए बहुत मेहनत करते थे. बहुत बड़ा नुकसान. परिवार और दोस्तों के लिए मेरी प्रार्थना है कि वे मजबूत रहें रेस्ट इन पीस.”

कार्थी ने लिखा, “यह देखकर दुख होता है कि समय के साथ विनाशकारी फैसले कैसे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं. एक महान प्रतिभा बहुत जल्दी चली गई. उनके परिवार और फैंस के लिए मेरी गहरी संवेदना। रोबो शंकर.”

सिमरन भी रोबो शंकर के निधन से बेहद दुखी हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा, “एक ऐसी प्रतिभा जिसने लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी. आपकी कमी खलेगी. इस कठिन समय में उनके परिवार के लिए प्रार्थना और शक्ति. ओम शांति.”

रोबो शंकर का पार्थिव शरीर चेन्नई के वलसरवक्कम स्थित उनके घर पर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है. धनुष, शिवकार्तिकेयन और उदयनिधि ने दिवंगत शंकर के घर जाकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की. बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर के बाद होगा. अभिनेता के परिवार में उनकी पत्नी प्रियंका शंकर, बेटी इंद्रजा और दामाद कार्तिक हैं.

BUSINESS : दिल्ली से मुंबई तक iPhone 17 के लिए कस्टमर्स की उमड़ी भीड़, लोगों की दीवानगी देखने लायक

0

Apple iPhone 17 Launch News: iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Max और पहली बार iPhone Air के लॉन्च पर दिल्ली और मुंबई में लोगों की भीड़ लगी. नया A19 Bionic चिप और डिजाइन फैंस को बेहद पसंद आ रहा हैदिल्ली और मुंबई में आज (19 सितंबर) iPhone 17 लाइनअप के लॉन्च का बड़ा क्रेज देखने को मिल रहा है. Apple ने इस बार iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Max और पहली बार iPhone Air लॉन्च किया है. जैसे ही स्टोर्स खुले, लोग घंटों इंतजार कर रहे थे, पैर थकने का नाम नहीं ले रहे थे.

फैंस की दीवानगी देखने लायक थी. कोई नया फीचर चेक करने के लिए बेताब था, तो कोई अपने स्टाइल को अपग्रेड करने में. फोन की डिजाइन और नए A19 Bionic चिप की वजह से गेमिंग का एक्सपीरियंस भी पहले से बेहतर हो गया है.एक ग्राहक अमान मेमन कहते हैं, “मैं iPhone 17 Pro Max सीरीज के लिए बहुत उत्साहित हूँ. इस बार, Apple ने नया डिज़ाइन पेश किया है. इसमें A19 Bionic चिप है, जिससे गेमिंग का अनुभव और बेहतर होगा. मैं पिछले 6 महीने से इस रंग का इंतजार कर रहा था, जब मुझे पता चला कि यह रंग लॉन्च होने वाला है.”

मुंबई में भी ऐसी ही लंबी लाइन देखने को मिली. BKC Apple स्टोर पर सुबह से ही स्टोर्स के बाहर खरीदार लाइन में खड़े थे. लाइन में लगे कुछ लोगों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. सुरक्षा के लिए स्टोर ने टोकन सिस्टम लगाया और लोगों को व्यवस्थित तरीके से लाइन में खड़ा किया.

Apple ने इस बार खास तौर पर कैमरा क्वालिटी, प्रोसेसर की स्पीड और बैटरी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाया है. टेक जानकारों का कहना है कि iPhone 17 में AI-बेस्ड फीचर्स, फास्ट चार्जिंग और पहले से स्लिम और हल्का डिजाइन शामिल है.नए iPhone में iPhone Air भी शामिल है, जो अब तक का सबसे पतला iPhone कहा जा रहा है. इसकी मोटाई सिर्फ 5.6 मिमी है. इसके अलावा, Apple ने Apple Watch सीरीज 11, Apple Watch Ultra 3, Apple Watch SE 3 और AirPods Pro 3 ईयरबड्स के साथ तीन नए iPhone 17 मॉडल लॉन्च किए हैं.

भारत में iPhone 17 की शुरुआती कीमत करीब ₹79,900 तय की गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट्स की कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा है. Apple का मानना है कि इसका नारंगी रंग का वैरिएंट सबसे पॉपुलर रहेगा और इसकी बिक्री सबसे ज्यादा होगी.पहले दिन ही सोशल मीडिया पर #iPhone17 ट्रेंड बन चुका है. उत्सुक खरीदार इस तकनीकी दिग्गज कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन और प्रोडक्ट को अपने हाथों में पाने के लिए दौड़ रहे हैं.

दिल्ली और मुंबई के अलावा, अन्य बड़े शहरों में भी लोग पहले से ही स्टोर्स के बाहर लाइन में खड़े हैं. Apple के नए iPhone 17 लाइनअप ने फिर से साबित कर दिया कि भारत में iPhone का क्रेज अभी भी उतना ही ज़ोरदार है.

MAHARASHTRA : बिलखते हुए नाले में बैठा रहा पिता…बहकर आई 3 साल के बेटे की लाश, सामने आया दर्दनाक

0

महाराष्ट्र के वाशिम जिले के गोंडेगाव में 3 साल के स्वराज की नाली में गिरने से मौत हो गई. बारिश के पानी से भरी नाली में गिरा बच्चा बहकर सीमेंट पाइप में फंस गया. JCB से करीब एक घंटे की कोशिश के बाद उसके शव निकाला गया. इसके लिए ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत को लापरवाही का दोषी ठहराया.

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है.यहां एक तीन साल के मासूम की नाली में गिर जाने से मौत हो गई. जिले के गोंडेगाव में गुरुवार सुबह 11 बजे एक 3 साल का बच्चा स्वराज अपने घर के सामने अकेला खेल रहा था और अचानक नाली में गिर गया.

दरअसल, स्वराज के घर के पास ही ग्राम पंचायत द्वारा बीते वर्ष नई नालियां बनाने का काम किया गया था. ऐसे में जब गुरुवार शाम वाशिम जिले के कई इलाकों में धुआंधार बारिश हुई तो नाली में बारिश का पानी भर गया. ऐसे में उसमें गिरने के बाद मासूम बहते- बहते एक पाइप में अटक गया जिससे उसकी जान चली गई. बच्चे के गिरते ही पूरे गांव में अफरातफरी मच गई.

नाली के अंदर बच्चा बड़े से सीमेंट पाइप में अटक गया था. ऐसे में उसको पाइप से निकालने के लिए JCB बुलाई गई. वहीं नाली के दूसरे छोर पर बच्चे की मौत के संदेह के खौफ से कांपता उसका पिता बहते पानी में बैठा था ताकि मासूम अगर बाहर आए तो उसे पकड़ सके. करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद JCB ने जैसे ही पाइप हटाया, मासूम बहते हुए बाहर आया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और बच्चे की जान चली गई थी.

गांव के नागरिकों ने जिला परिषद के मुख्यकार्यकारी अधिकारी के पास शिकायत की गई है. घटना के लिए स्थानीय ग्रामपंचायत को जिम्मेदार जिम्मेदार ठहराया गया है. ऐसे में जिला परिषद प्रशासन कल इस घटना की जांच करेगा और अगर कोई दोषी पाए जाता है तो उस पर कारवाई करेगा.

NATIONAL : बर्ड हिट की वजह से एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 103 यात्री सुरक्षित, हैदराबाद जा रहा था विमान

0

विशाखापट्टनम से हैदराबाद जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग करवाई. विमान में 103 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं और एयरलाइन ने आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है. इंजन समस्या का कारण बर्ड हिट बताया जा रहा है.

विशाखापट्टनम से हैदराबाद जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को गुरुवार को आपात स्थिति में वापस विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा. विमान के इंजन में समस्या आने के बाद पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का अनुरोध किया.

एयरपोर्ट निदेशक एस. राजा रेड्डी ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX 2658 में कुल 103 यात्री सवार थे. विमान ने दोपहर 2 बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी थी लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद इंजन में समस्या की सूचना मिली. पायलट ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उड़ान रोक दी और विमान को वापस विशाखापट्टनम ले आए.

करीब 3 बजे विमान सुरक्षित उतारा गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. एयरलाइन की ओर से यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की जा रही है ताकि उन्हें हैदराबाद भेजा जा सके. अधिकारियों का मानना है कि उड़ान के दौरान विमान के इंजन में समस्या का कारण बर्ड हिट हो सकता है.

उड़ान ने कुल मिलाकर करीब 10 नौटिकल मील की दूरी तय की थी. घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और तकनीकी टीम ने विमान की जांच शुरू कर दी है.इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी किया गया और सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया. यात्रियों ने राहत की सांस ली कि समय रहते विमान को सुरक्षित लैंड करा लिया गया.

ENTERTAINMENT : ‘रोज मारकर चंबल की नदी में फेंक देते हैं’, एग्रेसिव हुईं तान्या मित्तल, नेहल को मारी लात, दी धमकी

0

बिग बॉस 19 में कैप्टेंसी टास्क के दौरान नेहल और तान्या मित्तल के बीच तीखी बहस हुई. तान्या ने नेहल पर भद्दे कमेंट किए और उन्हें लात भी मारी, जिससे दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स में विवाद छिड़ गया है. कई लोगों ने तान्या की आलोचना की, जबकि नेहल की शांति बनाए रखने के लिए तारीफ की.

बिग बॉस 19 रोमांचक होता जा रहा है. चौथे हफ्ते में कंटेस्टेंट्स खुलने लगे हैं. सबके रियल चेहरे सामने आ रहे हैं. हाल ही में घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ. दोनों टीमें लुटेरों की भूमिका में थी. सबको ज्यादा से ज्यादा गोल्ड बिस्किट इकट्ठा करने थे. टास्क के दौरान तान्या मित्तल और नीलम गिरी को एग्रेसिव होते देखा गया. अपनी टीम को जिताने के लिए उन्होंने एग्रेसिवली टास्क खेला.

टास्क के दौरान नीलम-तान्या का फरहाना भट्ट और नेहल के साथ झगड़ा हुआ. उनके बीच छीना झपटी और धक्का मुक्की हुई. नेहल को पिछले कई वीकेंड का वार से विक्टिम और वुमन कार्ड खेलने पर ताने मिल रहे थे. इसलिए इस बार उन्होंने शांति से गेम खेला. टास्क के दौरान नेहल तान्या की टीम के गोल्ड बिस्किट चुराने की कोशिश कर रही थीं. तभी तान्या ने उन्हें रोका. इस दौरान तान्या ने नेहल पर भद्दा कमेंट किया. उन्हें लात तक मारी, लेकिन नेहल ने इसका मुद्दा नहीं बनाया.

तान्या ने नेहल को जोर से पुश किया और लात मारी. गुस्से में तान्या ने कहा- इसके जैसे मैं रोज उठाकर पटकती हूं. आए कभी ये फैक्ट्री में. हम रोज मारते हैं ऐसे लोगों को और चंबल की नदी में फेंक देते हैं.

तान्या की ये बातें सुनकर इंटरनेट यूजर्स शॉक्ड हैं. लोगों ने तान्या को ईविल का टैग दिया है. किसी ने लिखा- अब तान्या की असलियत सामने आई. नेहल को बुली करने के लिए लोगों ने तान्या की आलोचना की है. किसी ने तान्या की बातों को चीप करार दिया है. एक यूजर ने लिखा- तान्या बिग बॉस हाउस की रियल विलेन है. सलमान खान को इन्हें वीकेंड का वार में फटकार लगानी चाहिए. वहीं यूजर्स ने नेहल की शांति से सिचुएशन को हैंडल करने के लिए तारीफ की है. टास्क के दौरान अमाल ने भी तान्या को ऐसी बातें करने के लिए डांट लगाई थी.

शो की बात करें तो, आने वाले एपिसोड में टीम B के सदस्यों के बीच कैप्टन बनने के लिए टास्क होगा. उन्होंने टीम A को हराकर ये टास्क जीता था. टीम B में नीलम, तान्या, अशनूर, अभिषेक, जीशान, शहबाज, मृदुल शामिल हैं. देखना होगा कौन घर का अगला कैप्टन बनेगा.

NATIONAL : फ्रेंड रिक्वेस्ट रिजेक्ट किया तो लड़की का चढ़ गया पारा… दोस्तों संग बीटेक स्टूडेंट को अगवा कर जमकर पीटा

0

फरीदाबाद में इंस्टाग्राम पर लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करने पर बी.टेक छात्र के अपहरण और पिटाई का मामला सामने आया है. छात्र के पिता के अनुसार, तीन आरोपियों ने बेटे को कॉलेज से लौटते समय अगवा कर पीटा और धमकी दी. पहले पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की, लेकिन डीसीपी से शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है.दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इंस्टाग्राम पर लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करने पर पहले एक इंजीनियरिंग के छात्र को अगवा कर लिया गया और फिर कुछ लोगों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मामला डबुआ कॉलोनी का है जहां मनोज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनका बेटा ध्रुव कुमार (बी.टेक प्रथम वर्ष का छात्र) जुलाई में इंस्टाग्राम पर एक लड़की ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी. ध्रुव ने वह रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं की, जिसके बाद लड़की ने उसे गालियां दीं.मनोज कुमार का आरोप है कि उस लड़की से जुड़े तीन लोगों हर्ष भड़ाना, लक्की और अन्य ने उनके बेटे को 12 सितंबर को कॉलेज से लौटते समय नीलम चौक के पास से अगवा कर लिया. शिकायत के अनुसार हर्ष और लक्की ध्रुव को बाइक पर बैठाकर ले गए जबकि लड़की दूसरी बाइक से पीछे-पीछे आई. तीनों ने ध्रुव को पीटा और प्याली चौक पर छोड़ते समय उसे धमकियां दीं.

मनोज कुमार ने कहा कि जब उन्होंने पुलिस से संपर्क किया तो शुरुआत में एफआईआर दर्ज नहीं की गई. कई दिनों तक परेशान रहने के बाद उन्होंने 12 सितंबर को डीसीपी एनआईटी से मुलाकात कर पूरी घटना बताई. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया.

वहीं इस मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्रीभगवान ने बताया कि ध्रुव ने पहले निजी स्तर पर मामला सुलझाने की बात की थी. अब पीड़ित की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस इस मामले में सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है.इस घटना ने युवाओं पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल, पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने में लगी है.

NATIONAL : 22 दिनों बाद माता वैष्णो देवी यात्रा शुरू, हेलीकॉप्टर से जाने वालों को पहले…

0

भारी बारिश और भूस्खलन के चलते 22 दिनों तक बंद रहने के बाद माता वैष्णो देवी यात्रा गुरुवार सुबह फिर से शुरू हो गई. मौसम सुधरने पर रजिस्ट्रेशन और यात्रा को हरी झंडी मिली. देशभर से आए श्रद्धालु कटरा बेस कैंप में माता के दर्शन के लिए जुट रहे हैं. श्राइन बोर्ड ने मौसम पर नजर रखते हुए यात्रा को सुचारू बनाने के निर्देश दिए हैं.

जम्मू के कटरा में माता वैष्णो देवी का द्वार एक बार फिर श्रद्धालुओं के लिए खुल गया है. गुरुवार सुबह से यात्रा फिर शुरू हो गई है. माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) के अनुसार, बुधवार को मौसम में सुधार आने के बाद यात्रा को हरी झंडी दी गई है.

त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर स्थित इस मंदिर की यात्रा 22 दिनों तक भूस्खलन और भारी बारिश के कारण स्थगित रही. बुधवार सुबह श्राइन बोर्ड ने मौसम में सुधार देखते हुए यात्रा शुरू कर दी थी, लेकिन शाम को फिर खराब मौसम के चलते इसे रोकना पड़ा, गुरुवार सुबह मौसम में सुधार होते ही रजिस्ट्रेशन और यात्रा दोबारा शुरू कर दी गई.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक श्राइन बोर्ड ने हेलीकॉप्टर सेवा का उपयोग करने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वो अग्रिम बुकिंग कर लें. यात्रा में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु कटरा बेस कैंप पहुंच रहे हैं.वहीं यात्रा को लेकर असम के तीर्थयात्री त्रिभवन डेका ने कहा, ‘हम बहुत खुश हैं कि लंबे समय के बाद माता के दर्शन का अवसर मिला है, हमने कई दिनों से दर्शन की इच्छा की थी लेकिन परिस्थितियों ने हमें रोके रखा, अब जब यात्रा फिर शुरू हो गई है, हमें विश्वास है कि हम माता के दर्शन कर पाएंगे.’

इसी तरह उत्तराखंड से आई सावित्री देवी ने कहा, ‘यह माता का बुलावा था, कई वर्षों से हम दर्शन करना चाहते थे, लेकिन नहीं कर पाए. जब मौसम खराब था तब भी हम यहां आए –यह माता का आदेश है.’

श्राइन बोर्ड के अनुसार, बुधवार को दिनभर में 2,500 से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा की. यात्रा फिलहाल सुचारू रूप से चल रही है, लेकिन मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन सतर्क है. इस बार सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सहज यात्रा के लिए लगातार घोषणाएं की जा रही हैं.

- Advertisement -

News of the Day