Monday, May 4, 2026
Home Blog Page 420

Cervical Pain Treatment : लैपटॉप और मोबाइल के कारण गर्दन में दर्द? सर्वाइकल पेन से बचने के 5 तरीके

0

Cervical Pain Treatment : बदलती लाइफ स्टाइल में सर्वाइकल पेन की समस्याएं भी बढ़ रही हैं। इसमें गर्दन या कंधे के आसपास के हिस्से में दर्द होता है। कई बार समस्या इतनी गंभीर हो जाती है कि गर्दन मोड़ने, सिर उठाने या अन्य शारीरिक क्रियाओं में भी परेशानी होती है। समय पर ध्यान न देने से समस्या काफी गंभीर रूप ले लेती है। आइए जानते हैं न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन, डॉ. सुरेश कुमावत से सर्वाइकल पेन क्या है और कैसे इससे राहत पा सकते हैं…

सर्वाइकल पेन के कारण (Causes of Cervical Pain)

  • मांसपेशियों में खिंचाव, डिस्क प्रॉब्लम, स्क्रीन टाइम
  • गलत सोने का तरीका
  • अचानक झटका लगना या वजन उठाना
  • हड्डियों में घिसावट, डिस्क का पतला होना
  • खराब पॉश्चर जैसे झुककर पढ़ना/बैठना, कुर्सी -तकिया सही न होना आदि

ये हैं बचाव एवं उपचार (Cervical Pain Treatment)

  1. पॉश्चर सुधारें: मोबाइल -लैपटॉप आंखों के लेवल पर रखें, ज्यादा झुके नहीं।
  2. सोने की आदत: बहुत ऊंचा या नीचा तकिया न लगाएं। पीठ या करवट लेकर सोना ठीक है।
  3. फिजिकल एक्टिविटी जरूरी: गर्दन एवं कंधों के हल्के स्ट्रेच एवं मजबूती बढ़ाने वाली एक्सरसाइज रोज करें। लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने से बचें। हर ३०-४० मिनट बाद हल्का मूवमेंट करें।
  4. मांसपेशियों का तनाव: योग, प्राणायाम, ध्यान से मसल्स का तनाव दूर करें। भारी वजन न उठाएं।

FAQ on Cervical Pain (सर्वाइकल पेन)

Q1. सर्वाइकल पेन क्या है?
सर्वाइकल पेन गर्दन और कंधे के आसपास होने वाला दर्द है, जो गलत बैठने की आदत, लगातार मोबाइल/कंप्यूटर इस्तेमाल और स्पाइनल डिस्क की समस्या के कारण होता है।

Q2. सर्वाइकल पेन के मुख्य लक्षण क्या हैं?

  • गर्दन में जकड़न और दर्द
  • कंधे व हाथ तक झनझनाहट
  • सिरदर्द और चक्कर आना
  • गर्दन घुमाने में कठिनाई

Q3. सर्वाइकल पेन से बचाव कैसे करें?

  • लंबे समय तक एक ही पोज़िशन में न बैठें
  • कंप्यूटर/मोबाइल का सही उपयोग करें
  • हल्की स्ट्रेचिंग और योगासन करें
  • सही तकिया और गद्दे का इस्तेमाल करें

Q4. क्या सर्वाइकल पेन का इलाज संभव है?
हाँ, शुरुआती अवस्था में दवाई, फिजियोथेरेपी और व्यायाम से आराम मिलता है। गंभीर मामलों में डॉक्टर द्वारा बताए गए उपचार ज़रूरी होते हैं।

Q5. सर्वाइकल पेन में कौन-से योगासन फायदेमंद हैं?

  • भुजंगासन
  • ताड़ासन
  • मरजारासन (कैट-काउ पोज़)
  • मकरासन

यदि दवा और फिजियोथैरेपी से भी आराम न मिले, हाथ-पैर में कमजोरी, चलने-फिरने में परेशानी है तो गंभीर स्थिति में सर्जरी की जाती है।

ENTERTAINMENT : Kalki 2898 AD Sequel से दीपिका पादुकोण को प्रोड्यूसर्स ने किया बाहर, बताया बड़ा कारण

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सुपरहिट फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल से दीपिका को बाहर कर दिया गया है और इसका असली कारण भी बताया है।

प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ साल 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। इसके पहले पार्ट के बाद से ही फैंस दूसरे पार्ट का इंतजार करने लगे थे। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी अहम भूमिका निभाई थी लोगों को उनकी एक्टिंग भी शानदार लगी थी, दर्शक उन्हें फिल्म के सीक्वल में भी देखना चाहते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। फिल्म से प्रोड्यूसर्स ने दीपिका को बाहर कर दिया है। साथ ही इसका कारण भी बताया है।

फिल्म के मेकर्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “ये ऑफिशियल तौर पर अनाउंसमेंट की जाती है कि दीपिका पादुकोण Kalki 2898 AD के अपकमिंग सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। काफी विचार-विमर्श के बाद, हमने अलग होने का फैसला किया है। पहली फिल्म बनाने के लंबे सफर के बावजूद, हम साझेदारी नहीं कर पाए और Kalki 2898 AD जैसी फिल्म ज्यादा कमिटमेंट की हकदार है। हम उनके भविष्य के काम के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

दीपिका पादुकोण के हाथ से लगातार दो फिल्में निकल गई हैं। पहले स्पिरिट में भी वो प्रभास के साथ नजर आने वाली थी और अब कल्कि 2898 एडी के सीक्वल से भी उन्हें बाहर कर दिया दिया है। वहीं, पिछले कुछ समय पहले संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पर अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट लीक करने के आरोप लगाया था।

बता दें, मेकर्स के पोस्ट पर लोग कमेंट कर रहे हैं। वह दीपिका को बैक टू बैक दो तेलुगू फिल्मों से निकाले जाने पर परेशान हैं और जवाब मांग रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “स्पिरिट के बाद, दीपिका पादुकोण को तेलुगु इंडस्ट्री की एक और बड़े बजट की फिल्म से हटाया गया। इन रिमूवल के पीछे की असली कहानी क्या है?” दूसरे ने लिखा, “अब कौन करेगा उन्हें रिप्लेस?” एक अन्य ने लिखा, “क्या इतना ही रोल था दीपिका का फिल्म में?”

MP : वेज या नॉनवेज खाना? अब रेस्टोरेंट के बाहर ही पहचान पाएंगे लोग, एमपी सरकार ला रही नया नियम

0

मध्य प्रदेश सरकार ने होटल और रेस्टोरेंट के बाहर शाकाहारी और मांसाहारी निशान लगाने और मालिक का नाम लिखना अनिवार्य किया है, ताकि लोगों को खाने की जानकारी पहले से मिल सके.मध्य प्रदेश में खाने-पीने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव होने वाला है. सरकार चाहती है कि लोग पहले से ही जान सकें कि होटल या रेस्टोरेंट में किस तरह का खाना मिलेगा. इसके लिए जल्द ही होटल और रेस्टोरेंट के बाहर साफ-साफ दिखाना अनिवार्य होगा कि वहां शाकाहारी (वेज) या मांसाहारी (नॉनवेज) खाना परोसा जाता है.

नए नियम के मुताबिक, सिर्फ शाकाहारी भोजन परोसने वाले होटलों के बाहर हरा गोल निशान लगाना अनिवार्य होगा. वहीं, मांसाहारी भोजन देने वाले होटलों पर लाल गोल निशान रखना जरूरी होगा.अगर किसी होटल में वेज और नॉनवेज दोनों ही तरह का खाना परोसा जाता है, तो उसे आधा हरा और आधा लाल गोला बाहर लगाना होगा. इस तरह लोग बाहर से ही पहचान पाएंगे कि होटल किस तरह का भोजन देता है.सरकार सिर्फ खाने की पहचान तक सीमित नहीं रहना चाहती. होटल का लाइसेंस लेने वाले मालिक का नाम भी बाहर लिखा होना जरूरी होगा. यह कदम लोगों को भरोसा दिलाने के लिए है कि वे जिस जगह खाना खाने जा रहे हैं, वह रेस्टोरेंट या होटल पूरी तरह से कानूनी और भरोसेमंद है.

मध्य प्रदेश सरकार फूड डिलीवरी पर भी ध्यान दे रही है. राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बताया कि कोशिश यही होगी कि शाकाहारी खाना केवल शाकाहारी डिलीवरी बॉय ही लेकर जाए. इसका मकसद है कि खाने के दौरान किसी तरह की गलती या मिलावट न हो.इस बदलाव के लिए सरकार एफएसएसएआई एक्ट में संशोधन करने की तैयारी कर रही है. पैकेटबंद खाने पर जैसे लाल और हरे गोले का निशान होता है, उसी तरह अब होटल और रेस्टोरेंट में बाहर से ही यह पहचान संभव होगी.

राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि लोग पहले से ही तय कर सकें कि वे किस होटल में खाना खाने जा रहे हैं. इससे समय की बचत भी होगी और लोगों को सही विकल्प चुनने में आसानी होगी.उनका कहना है कि अगर यह नियम मध्य प्रदेश में सफल होता है, तो इसे पूरे देश में कानून का रूप दिया जा सकता है. यानी आने वाले समय में सिर्फ MP ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में होटल और रेस्टोरेंट के बाहर हरे-लाल निशान लगाना अनिवार्य हो सकता है.

NATIONAL : दिल्ली में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी ने सोते हुए व्यक्ति कुचला, शख्स की मौके पर मौत, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

दिल्ली में पुलिस की पीसीआर वैन ने सड़क किनारे सो रहे व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर और एक अन्य पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है, साथ ही धारा 304A के तहत मामला दर्ज हुआ है।

दिल्ली के रामकृष्ण आश्रम मेट्रो स्टेशन के पास एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस की एक पीसीआर वैन ने सड़क किनारे सो रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वैन के ड्राइवर और एक अन्य पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार रात को रामकृष्ण आश्रम मेट्रो स्टेशन के आसपास हुई। पीड़ित व्यक्ति, जिसकी पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, सड़क के किनारे फुटपाथ पर सो रहा था। पीसीआर वैन के ड्राइवर ने कथित तौर पर गलती से एक्सीलरेटर दबा दिया, जिसके कारण वैन अनियंत्रित होकर व्यक्ति पर चढ़ गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “यह एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना है। ड्राइवर ने गलती से गाड़ी का एक्सीलरेटर दबा दिया था, जिससे यह हादसा हुआ। जांच के लिए क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।” पुलिस ने आईपीसी की धारा 304A (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह घटना दिल्ली में हाल ही में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं की कड़ी का हिस्सा लगती है, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही ने कई जिंदगियां छीन ली हैं। स्थानीय लोगों ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और पुलिस से सख्ती की मांग की है। फिलहाल, जांच जारी है और मृतक के परिजनों को सूचित करने का प्रयास किया जा रहा है।

ENTERTAINMENT : बैड्स ऑफ बॉलीवुड ग्रैंड प्रीमियर: भावुक फराह ने आर्यन खान को लगाया गले, कहां गायब सलमान-आमिर?

0

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के ग्रैंड प्रीमियर पर बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की और आर्यन खान को अपनी ब्लेसिंग दी. लेकिन इस इवेंट में सलमान खान-आमिर खान नजर नहीं आए, इसकी क्या वजह थी, आइये बताते हैं.शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का ग्रैंड डेब्यू हो रहा है. उन्होंने एक्टर बनने का फैसला ना लेते हुए डायरेक्शन में कदम रखा है. उनके मच-अवेटेड प्रोजेक्ट ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का ग्रैंड प्रीमियर हुआ, जहां बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों ने उनका उत्साह बढ़ाया. वहीं किंग खान का पूरा परिवार एकसाथ बेटे को चियर करता नजर आया.

अब शाहरुख के बेटे का लॉन्च हो फराह खान शामिल न हो ऐसा तो हो नहीं सकता. इस इवेंट में शाहरुख खान की जिगरी दोस्त फराह खान भी शिमरी आउटफिट में पहुंचीं. फराह आर्यन से मिलकर बेहद भावुक नजर आईं. उन्होंने बेटे जैसे आर्यन को गले लगाया और एक स्पेशल पोस्ट डेडिकेट कर अपना अफेक्शन शो किया. आर्यन के लिए फराह ने लिखा- मेरे प्यारे बच्चे! सबसे दयालु, सबसे अच्छे, टैलेंटेड और मेहनती डायरेक्टर, जिनके लिए मुझे कोरियोग्राफ करने का सौभाग्य मिला. आर्यन तुम्हें फिल्मों में भगवान… प्यार और सफलता दें. तुमसे बहुत प्यार है. आर्यन के ग्रैंड डेब्यू का हिस्सा फराह के साथ-साथ करण जौहर, अजय देवगन, काजोल, माधुरी दीक्षित, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, और विक्की कौशल जैसे कई बड़े स्टार्स बने. आर्यन की एलिगेंट पर्सनैलिटी ने हर किसी का दिल जीता. वो पापा शाहरुख के लिए पर्सनल फोटोग्राफर भी बने नजर आए. लेकिन इस प्रीमियर में खान्स की तिकड़ी के दो हिस्से, यानी सलमान खान और आमिर खान नजर नहीं आए.

ये बात फैंस को निराश कर गई. यूजर्स कई जगह अपनी बात कहते दिखे कि सब मौजूद हैं तो सलमान और आमिर क्यों नहीं? शाहरुख के परिवार लिए ये बड़ी बात है और दो जिगरी दोस्त ही इससे गायब हैं. दरअसल बता दें, आमिर के इस इवेंट में ना पहुंच पाने की वजह अभी सामने नहीं आई है, लेकिन सलमान खान फिलहाल लद्दाख में बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग कर रहे हैं.

वो इस वजह से अपने रिएलिटी शो बिग बॉस 19 को भी होस्ट नहीं कर पाए. पिछले वीकेंड का वार में फराह खान के साथ अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने उनकी जगह ली थी. हाल ही में शूटिंग सेट की एक तस्वीर शेयर कर सलमान ने इस न्यूज को अपने फैंस के साथ शेयर किया था.हालांकि आमिर खान इस प्रीमियर से नदारद रहे लेकिन उनकी ओर से गर्लफ्रेंड गौरी उनके सीए के साथ इस स्क्रीनिंग का हिस्सा बनीं.

बात करें, बैड्स ऑफ बॉलीवुड की तो ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर से स्ट्रीम होगी. सीरीज में बॉबी देओल, लक्ष्य लालवानी, राघव जुयाल, सहर बाम्बा, आन्या सिंह, गौतमी कपूर, मोना सिंह और मनोज पाहवा समेत कई बॉलीवुड स्टार्स का कैमियो होगा.

ENTERTAINMENT : अनुपमा के आगे आएगी अब तक की सबसे बड़ी सच्चाई, पराग की जिंदगी बर्बाद करेगा गौतम

0

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में खूब हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. एक बार फिर से अनुपमा और राही का आमना-सामना होने वाला है. इस बीच राही अपनी मां से माफी भी मांगेगी.स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में आए दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं. अब मेकर्स ने ठान लिया है कि वो अनुपमा का रौद्र रूप दिखाकर रहेंगे. शो में देखने को मिला कि अनुपमा डांस रानीज के संग मिलकर जीत का जश्न मनाती है. अनुपमा लोगों से मिल रहे प्यार को देख इमोशनल हो जाती है.

इसी बीच तोषू के पीछे गुंडे पड़ जाते हैं. ऐसे में शो तबातोड़ धमाका होने वाला है. अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा को भनक लग जाएगी कि गौतम हाथ धोकर उसके पीछे पड़ गया है. गौतम की सच्चाई जान अनुपमा गुस्से से भर जाएगी. वो फैसला करेगी कि गौतम को हर हाल में सबक सिखाकर रहेगी.ऐसे में सुबह-सुबह अनुपमा कोठारी हाउस पहुंच जाएगी. उसे कोठार हाउस में देख पराग हैरान रह जाएगा. गौतम भी अनुपमा के सामने आएगा. गौतम को लेकर अनुपमा पूरे परिवार के सामने खुलासा करेगी कि वो सभी को धोखा दे रहा है. इस बात को जानने के बाद अनुपमा के हाथ में पराग डंडा दे देगी.

ऐसे में मौका मिलते ही गौतम की अनुपमा खूब पिटाई करेगी. परिवार के लोगों को पता चल जाएगा कि सालों से गौतम ने प्रार्थना को खूब परेशान किया है. इस दौरान अनुपमा के आगे गौतम हाथ जोड़कर माफी मांगे. प्रेम का भी गुस्सा गौतम पर फूटेगा. वहीं, पराग भी एक्स दामाद की खूब धज्जियां उड़ाएगा.बेइज्जती होने के बाद गौतम ठान लेगा कि वो पराग को बर्बाद करके रहेगा. इतना सब होने के बाद राही भी अनुपमा से बात करेगी. हालांकि, इस बार राही को अनुपमा तेवर दिखाएगी. इधर, राही को अपनी पोल खुलने का डर सताने लगेगा. पोल खुलने के डर से ख्याति भी अनुपमा से माफी मांगेगी. हालांकि, अनुपमा नहीं समझ पाएगी कि खुद को बचाने के लिए ख्याति सारा ड्रामा रच रही है.

RAJASTHAN : पहले 3 साल की बेटी के गोद में सुलाया, फिर फेंक दिया झील में, प्रेमी के लिए महिला का शर्मनाक कांड

अजमेर में क्रिश्चनगंज पुलिस ने अंजलि उर्फ प्रिया सिंह नामक महिला को गिरफ्तार किया, जिसने अपने प्रेमी अकलेश गुप्ता के साथ रहते हुए तीन साल की बेटी को आनासागर झील में फेंक कर मार डाला. सीसीटीवी फुटेज में वारदात उजागर हुई. पूछताछ में महिला ने जुर्म कबूल कर लिया जिसके बाद बच्ची का शव झील से बरामद हुआ है.राजस्थान में अजमेर के क्रिश्चनगंज पुलिस ने ऐसी कलयुगी मां को गिरफ्तार किया है जिसने अपनी तीन साल की बेटी को आनासागर झील में फेंक कर उसकी हत्या कर दी. महिला अपने प्रेमी के साथ लिव इन में रहती थी.

जानकारी देते हुए सीओ रूद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार की देर रात करीब चार बजे बाद बजरंग गढ चौराहे के निकट एक महिला पुरूष को देखकर संदेह हुआ तो उन्हें पूछताछ के लिए रोका गया. महिला ने पुलिस को गुमराह करते हुए बताया कि उसकी तीन साल की बेटी गुम हो चुकी है और वे उसकी तलाश कर रहे हैं.

पुलिस ने दोनों को साथ लेकर अभय कमांड सेन्टर से सीसीटीवी फुटेज देखना शुरू किया तो पता लगा कि मंगलवार की रात दस बजे से डेढ़ बजे तक महिला के साथ उसकी बच्ची थी. प्रकरण में संदेह होने पर फिर से सीसीटीवी फुटेज देखे गए तो सामने आया कि महिला पुरानी आनासागर चौपाटी पर गई थी. यहां उसने अपनी बच्ची को रात डेढ़ बजे बाद झील में धक्का दे दिया.

इससे पहले उसने बच्ची को चौपाटी पर ही गोद में लेकर सुलाया था और उसके सोने के बाद उसे धक्का दे दिया. गहनता से पूछताछ करने पर यूपी बनारस जिले के सकुलपुरा की रहने वाली अंजलि उर्फ प्रिया सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसके साथ अकलेश गुप्ता भी था जिसे अंजलि ने वारदात को अंजाम देकर रात दो बजे फोन करके बुलाया था. दोनों यूपी के ही रहने वाले हैं. अंजलि ने अपने पति को छोड़ रखा है और अब वह बेटी से पीछा छुड़ाना चाहती थी.

वह अपने लिविंग पार्टनर अकलेश गुप्ता के साथ यहां दातानगर में रहा करती थी. बच्ची का शव खुद तैरते हुए आनासागर झील के ऊपर आया तो पुलिस ने उसे बरामद कर लिया. पुलिस के अनुसार बनारस में अंजलि के पति ने पत्नी और बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करा रखी है.

NATIONAL : ‘झूठे और निराधार हैं आरोप…’, इलेक्शन कमीशन ने वोट चोरी के मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दिया जवाब

0

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त वोट चोरों को बचा रहे हैं. इलेक्शन कमीशन ने राहुल के आरोपों पर जवाब दिया है.इलेक्शन कमीशन ने वोट चोरी के मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दिया जवाब

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार (18 सितंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव आयोग पर वोट चोरी को लेकर गंभीर आरोप लगाया. इस मामले पर इलेक्शन कमीशन का जवाब आ गया है. चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया के जरिए राहुल के सभी आरोपों को गलत ठहराया है. राहुल ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार वोट चोरों को बचा रहे हैं.

इलेक्शन कमीशन ने राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के कुछ ही मिनटों बाद जवाब दे दिया. आयोग ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”राहुल गांधी के आरोप आरोप गलत और निराधार हैं.” आयोग ने पोस्ट के जरिए कई बातें स्पष्ट की हैं.

कोई भी आम नागरिक ऑनलाइन वोट डिलीट नहीं कर सकता. राहुल गांधी ने इसको लेकर गलत जानकारी दी है.
वोट डिलीट करने से पहले प्रभावित व्यक्ति को सुनवाई का अवसर दिया जाता है.
2023 में अलंद विधानसभा क्षेत्र में वोटर डिलीट करने की असफल कोशिश हुई थी, जिस पर ECI ने खुद FIR दर्ज करवाई.
चुनाव परिणाम: अलंद विधानसभा से 2018 में बीजेपी के सुबध गुट्टेदार जीते थे, जबकि 2023 में कांग्रेस के बी.आर. पाटिल जीते.

राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ”कर्नाटक के आलंद में वोट चोरी हुई. हमने चोरी पकड़ ली. BLO ने देखा कि उनके रिश्तेदार का वोट डिलीट कर लिया गया था. उन्होंने पता लगाया तो पता चला पड़ोसी ने डिलीट किया. पड़ोसी ने मना कर दिया कि मैंने नहीं किया है.”

NATIONAL : नेशनल कंपटीशन, प्लेसमेंट और थाईलैंड ट्रिप…योग टीचर की ‘डर्टी क्लास’, थाने पहुंची लड़की

0

बेंगलुरु में एक योगा टीचर पर छात्रा से यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है. ट्रेनर निरंजना मूर्ति पर लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. पीड़िता के मुताबिक 2023 में थाईलैंड यात्रा और 2025 में सनशाइन इंस्टीट्यूट में मेडल का लालच देकर उससे छेड़छाड़ की गई. पीड़िता की शिकायत पर अब POCSO एक्ट में मामला दर्ज किया गया है जिसके बाद डर्टी क्लास चलाने वाले फरार मूर्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के राजाराजेश्वरी नगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक योगा ट्रेनर निरंजना मूर्ति पर नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि कर्नाटक योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन (KYSA) के सचिव रहे मूर्ति को POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. यह शख्स कई सालों से सनशाइन इंस्टीट्यूट नामक योगा सेंटर चला रहा था, लेकिन अब उसकी काली करतूतों का पर्दाफाश हो गया है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह 2019 से मूर्ति को जानती थी और 2021 से योगा प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने लगी थी. 2023 में, जब वह 17 साल की थी, मूर्ति के साथ थाईलैंड में एक अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में गई थी. पीड़ित युवती के मुताबिक वहां मूर्ति ने उसका यौन उत्पीड़न किया. इस घटना ने पीड़िता को इतना झकझोर दिया कि उसने योगा प्रतियोगिताएं छोड़ दीं लेकिन 2024 में, वह दोबारा सनशाइन इंस्टीट्यूट में मूर्ति के अधीन योगा प्रतियोगिताओं के लिए लौटी. यहां मूर्ति की हरकतें फिर शुरू हो गईं.

पीड़िता का आरोप है कि 2025 के अगस्त में मूर्ति ने उसे राष्ट्रीय स्तर की योगा प्रतियोगिता में मेडल और प्लेसमेंट का लालच देकर उसका यौन शोषण किया. 22 अगस्त को उसने फिर से राज्य-स्तरीय प्लेसमेंट का बहाना बनाकर छेड़छाड़ की कोशिश की.पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया. केस दर्ज होने के बाद मूर्ति फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे अब गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस सूत्रों का कहना है कि मूर्ति के खिलाफ और भी शिकायतें सामने आ सकती हैं. इस मामले ने योगा सेंटरों की आड़ में होने वाले गड़बड़ियों पर सवाल खड़े किए हैं. जांच पूरी होने पर और खुलासे होने की उम्मीद है.

NATIONAL : देहरादून के बाद अब चमोली में भी बारिश से तबाही, 6 मकान तबाह, कई लोग लापता

0

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित सहस्रधारा में सोमवार15 सितंबर 2025 की देर रात बादल फटने की घटना के बाद कारलीगाढ़ नदी में बाढ़ आ गई.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित आपातकालीन परिचालन केंद्र से चमोली और अन्य क्षेत्रों में भारी वर्षा से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. प्रभावित लोगों को आवश्यक राहत सामग्री शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. अवरुद्ध सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोलने के निर्देश दिए. बिजली और पानी जैसी आवश्यक सेवाओं को तत्काल बहाल करने के आदेश दिए. जिला प्रशासन को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर निगरानी बनाए रखने और लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए. सभी विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क और तैयार रहने पर बल दिया.

मसूरी के सर्किल ऑफिसर मनोज असवाल ने कहा कि , “सड़क (देहरादून-मसूरी राजमार्ग) कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई है. अधिकांश स्थानों पर सड़क अब बहाल कर दी गई है. मसूरी में लगभग 1500-2000 पर्यटक हैं और सभी सुरक्षित हैं. घबराने की कोई जरूरत नहीं है.”

- Advertisement -

News of the Day