Monday, May 4, 2026
Home Blog Page 421

NATIONAL : नेशनल कंपटीशन, प्लेसमेंट और थाईलैंड ट्रिप…योग टीचर की ‘डर्टी क्लास’, थाने पहुंची लड़की

0

बेंगलुरु में एक योगा टीचर पर छात्रा से यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है. ट्रेनर निरंजना मूर्ति पर लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. पीड़िता के मुताबिक 2023 में थाईलैंड यात्रा और 2025 में सनशाइन इंस्टीट्यूट में मेडल का लालच देकर उससे छेड़छाड़ की गई. पीड़िता की शिकायत पर अब POCSO एक्ट में मामला दर्ज किया गया है जिसके बाद डर्टी क्लास चलाने वाले फरार मूर्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के राजाराजेश्वरी नगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक योगा ट्रेनर निरंजना मूर्ति पर नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि कर्नाटक योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन (KYSA) के सचिव रहे मूर्ति को POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. यह शख्स कई सालों से सनशाइन इंस्टीट्यूट नामक योगा सेंटर चला रहा था, लेकिन अब उसकी काली करतूतों का पर्दाफाश हो गया है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह 2019 से मूर्ति को जानती थी और 2021 से योगा प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने लगी थी. 2023 में, जब वह 17 साल की थी, मूर्ति के साथ थाईलैंड में एक अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में गई थी. पीड़ित युवती के मुताबिक वहां मूर्ति ने उसका यौन उत्पीड़न किया. इस घटना ने पीड़िता को इतना झकझोर दिया कि उसने योगा प्रतियोगिताएं छोड़ दीं लेकिन 2024 में, वह दोबारा सनशाइन इंस्टीट्यूट में मूर्ति के अधीन योगा प्रतियोगिताओं के लिए लौटी. यहां मूर्ति की हरकतें फिर शुरू हो गईं.

पीड़िता का आरोप है कि 2025 के अगस्त में मूर्ति ने उसे राष्ट्रीय स्तर की योगा प्रतियोगिता में मेडल और प्लेसमेंट का लालच देकर उसका यौन शोषण किया. 22 अगस्त को उसने फिर से राज्य-स्तरीय प्लेसमेंट का बहाना बनाकर छेड़छाड़ की कोशिश की.पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया. केस दर्ज होने के बाद मूर्ति फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे अब गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस सूत्रों का कहना है कि मूर्ति के खिलाफ और भी शिकायतें सामने आ सकती हैं. इस मामले ने योगा सेंटरों की आड़ में होने वाले गड़बड़ियों पर सवाल खड़े किए हैं. जांच पूरी होने पर और खुलासे होने की उम्मीद है.

NATIONAL : देहरादून के बाद अब चमोली में भी बारिश से तबाही, 6 मकान तबाह, कई लोग लापता

0

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित सहस्रधारा में सोमवार15 सितंबर 2025 की देर रात बादल फटने की घटना के बाद कारलीगाढ़ नदी में बाढ़ आ गई.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित आपातकालीन परिचालन केंद्र से चमोली और अन्य क्षेत्रों में भारी वर्षा से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. प्रभावित लोगों को आवश्यक राहत सामग्री शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. अवरुद्ध सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोलने के निर्देश दिए. बिजली और पानी जैसी आवश्यक सेवाओं को तत्काल बहाल करने के आदेश दिए. जिला प्रशासन को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर निगरानी बनाए रखने और लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए. सभी विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क और तैयार रहने पर बल दिया.

मसूरी के सर्किल ऑफिसर मनोज असवाल ने कहा कि , “सड़क (देहरादून-मसूरी राजमार्ग) कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई है. अधिकांश स्थानों पर सड़क अब बहाल कर दी गई है. मसूरी में लगभग 1500-2000 पर्यटक हैं और सभी सुरक्षित हैं. घबराने की कोई जरूरत नहीं है.”

NATIONAL : दो बेटों की हादसे में गई जान, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम… घर से तीन अर्थियां उठीं तो रो पड़ा पूरा गांव

0

राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां सड़क हादसे में दो बेटों की जान चली गई तो पिता ये सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके. बेटों की मौत की खबर सुनते ही पिता ने भी दम तोड़ दिया. इसके बाद तीनों की अर्थियां एक साथ उठीं तो पूरे गांव में मातम पसर गया. लोगों की आंखें नम हो गईं.राजस्थान के जयपुर में बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां बुधवार की दोपहर सड़क हादसे में दो बेटों की मौत की खबर सुनते ही उनके पिता ने भी दम तोड़ दिया. इस घटना से गांव में एक ही परिवार की तीन अर्थियों के साथ उठने का दृश्य हर किसी को झकझोर गया.

यह घटना जयपुर जिले के चौमूं क्षेत्र के हस्तेड़ा गांव की है. बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे 40 वर्षीय लालचंद कुमावत अपने बड़े भाई रामेश्वरलाल कुमावत के साथ बाइक पर अपने गांव से चौमूं की तरफ जा रहे थे. तभी कालाडेरा थाना क्षेत्र में चौमूं-रेनवाल रोड पर दूध डेयरी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई.

घर पर यह हादसे की खबर जैसे ही पहुंची, उनके पिता दुर्गालाल कुमावत गहरे सदमे में चले गए. बेटे खोने का गम वे बर्दाश्त नहीं कर पाए और कुछ ही समय बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया. इसके बाद दो बेटों और पिता का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया. पिता और दोनों बेटों की अर्थियां एक साथ उठीं तो पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया. ग्रामीणों के मुताबिक यह परिवार मिलनसार और सरल स्वभाव वाला था. एक ही दिन में हुई घटना ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया.

हस्तेड़ा गांव की गलियां इस हादसे के बाद सन्नाटे में डूब गईं. कोई भी व्यक्ति अपने आंसू नहीं रोक पाया. ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे गांव के लिए भारी दुख का कारण है. इस दर्दनाक घटना ने जयपुर के चौमूं क्षेत्र के हस्तेड़ा गांव को झकझोर कर रख दिया है.

NATIONAL : अफेयर के शक में प्रेमिका की हत्या, प्रेमी ने दुपट्टे से घोंटा गला

0

गुरुग्राम के मानेसर के आईएमटी इलाके में एक महिला की उसके प्रेमी ने गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी ने हत्या इसलिए की, क्योंकि उसे शक था कि उसकी प्रेमिका किसी और से भी बात करती है.

गुरुग्राम के मानेसर के आईएमटी इलाके में एक 21 वर्षीय महिला की उसके प्रेमी ने गला घोंटकर हत्या कर दी. एक एजेंसी के मुताबिक आरोपी की पहचान 27 वर्षीय विवेक के रूप में हुई है. उसने पुलिस को बताया कि उसने शालू की हत्या इसलिए की क्योंकि उसे शक था कि वह दूसरे पुरुषों से बात करती है.पुलिस के अनुसार विवेक और शालू उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के एक ही गांव के रहने वाले थे और एक-दूसरे के रिश्तेदार थे. शालू आईएमटी इलाके में एक निजी कंपनी में काम करती थी और अपने भाई की बेटी के साथ कसान की ढाणी गांव में किराए के कमरे में रहती थी.

शालू के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार विवेक और उसके गांव का ही रहने वाला सचिन रविवार रात महिला के कमरे में आए. बाद में वे सो गए और सुबह उसकी बेटी मृत पाई गई. पुलिस ने बताया कि विवेक और सचिन ने दुपट्टे से गला घोंटकर शालू की हत्या कर दी.

RAIPUR : रायपुर ‘न्यूड पार्टी’ मामले पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

0

रायपुर में एक ‘स्ट्रेंजर हाउस पार्टी’ के आयोजन से पहले ही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. यह पार्टी 21 सितंबर को आयोजित की जाने वाली थी.छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘स्ट्रेंजर हाउस पार्टी’ कराने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसे न्यूड पार्टी भी कहा जा रहा है. इस पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसका आयोजन अपरिचित क्लब द्वारा 21 सितंबर को भाठागांव स्थित एसएस फार्म हाउस में किया जाना था. इस पार्टी में युवाओं को अपनी शराब खुद लाने की अनुमति दी गई थी. पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर जांच की, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई.

पुलिस को 12 सितंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुए पोस्टर की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए अपरिचित क्लब के संचालक और आयोजकों के खिलाफ तेलीबांधा थाने में धारा 4 स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम, धारा 67 आईटी एक्ट और धारा 79 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया.

न्यूड पार्टी मामले ने पूरे छत्तीसगढ़ की सियासत में भी सरगर्मी पैदा कर दी है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस विवाद को बीजेपी सरकार की “नग्न सोच” करार देते हुए सीधे निशाने पर लिया. उन्होंने बीजेपी सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि यह पूरा मामला सरकार की “नग्न सोच” को उजागर करता है.बैज ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के संरक्षण में ही ऐसे अराजक तत्व बेलगाम हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिना सरकार की शह के इस तरह की आपत्तिजनक घटनाएं संभव ही नहीं हैं. यह छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बिगाड़ने की एक साजिश है. राज्य में गलत परंपरा शुरू करने का काम चल रहा है.वहीं, बीजेपी के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसकी निंदा की है. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन नहीं होने चाहिए.

JAIPUR : चिल्लाती रही बुजुर्ग मां, फिर भी नहीं माना बेटा… पीट-पीटकर ले ली जान

0

जयपुर में एक कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जाता है कि आरोपी का मां के साथ वाई-फाई को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद उसने मां को बुरी तरह पीट दिया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

जयपुर के करधनी थाना इलाके से आई एक वारदात ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है. यहां के अरुण विहार कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार में मामूली विवाद इतना बड़ा हो गया कि मां की जान चली गई. जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 2 बजे बेटे नवीन सिंह का अपनी मां संतोष देवी से वाई-फाई कनेक्शन को लेकर झगड़ा हो गया. इसी बीच मां ने बेटे से सिलेंडर लाने के लिए कहा, जिस पर गुस्से में तमतमाए नवीन ने मां पर हमला कर दिया. मां को बचाने के लिए पति और बेटियां आगे आईं, लेकिन नवीन का गुस्सा कम नहीं हुआ.

बुरी तरह पिटाई के बाद संतोष देवी बेहोश हो गईं. जिसके बाद परिवार ने उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि अरुण विहार निवासी मृतका संतोष अपने पति लक्ष्मण सिंह, बेटे नवीन और दो बेटियों के साथ रहती थी. सोमवार सुबह गैस सिलेंडर खत्म होने पर संतोष ने अपने बेटे नवीन से गैस सिलेंडर लाने को कहा. जिस पर घर में मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया. आक्रोशित बेटे नवीन ने अपनी मां से मारपीट शुरू कर दी. घर में मौजूद लोगों ने दोनों से बीच बचाव कर छुड़ाने का प्रयास किया. लेकिन उसने अन्य लोगों को भी पीट दिया. पिटाई के बाद तबीयत बिगड़ने पर संतोष को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया.

वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे नवीन को हिरासत में ले लिया. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मृतका के जेठ ओमपाल सिंह ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नवीन नशे का आदी है. आरोपी नवीन की शादी साल 2020 में हुई थी, लेकिन 5 महीने बाद ही उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई.

उस पर दहेज उत्पीड़न का केस बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में दर्ज है. आरोपी के नशे की लत और मारपीट से परेशान होकर उसकी पत्नी भी मायके चली गई थी. फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर में लगी गहरी चोट के चलते मौत होने की पुष्टि हुई है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

ENTERTAINMENT : बिग बॉस हाउस में हंगामा, अभिषेक बजाज ने आवेज दरबार को उठाकर फेंका, टास्क में की हाथापाई, टूटेगी दोस्ती?

0

बिग बॉस के हालिया एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान अभिषेक और आवेज के बीच झगड़ा हुआ, जिससे घर में तनाव बढ़ गया. दोनों के बीच धक्का-मुक्की और जोरदार लड़ाई देखने को मिली. टास्क के संचालक अमाल मलिक ने बीच-बचाव किया, लेकिन अभिषेक का एग्रेशन कम नहीं हुआ. देखना होगा सलमान इस पर कैसे रिएक्ट करेंगे.

बिग बॉस हाउस में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. घर में कैप्टेंसी टास्क चल रहा है. जैसा कि सब जानते हैं बीबी हाउस में कोई भी टास्क बिना एग्रेशन दिखाए नहीं होता है. बीते एपिसोड में भी ऐसा ही हुआ. कैप्टेंसी टास्क के दौरान फिर से धक्का-मुक्की और फिजिकल फाइट हुई.पहले राउंड में लड़कियों को भेजा गया. नेहल और नीलम टास्क में फिजीकल हुईं. नेहल का कहना है नीलम ने उन्हें लात मारी. सेकंड राउंड में लड़कों को भेजा गया. उन्होंने भी खूब हंगामा किया.

शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें दो दोस्तों के बीच लड़ाई होती दिख रही है. आवेज दरबार और अभिषेक बजाज दोनों अलग-अलग टीम से खेल रहे हैं. टास्क के बीच अभिषेक हमेशा की तरल बल का प्रयोग करते हैं. वो आवेज को रोकने के लिए फिजीकल हो जाते हैं. आवेज को उठाकर धक्का मारते हैं, उन्हें उठाकर फेंकते हैं. दोनों के बीच इंटेंस ड्रामा होता है. ये नजारा देख सभी घरवाले शॉक्ड हैं. टास्क के संचालक अमाल मलिक ये सब देख नाराज होते हैं.

वो आवेज और अभिषेक को एक-दूसरे से अलग करते हैं. लेकिन अभिषेक तब भी नहीं मानते. वो अमाल से भिड़ने लगते हैं. अमाल ने गुस्से में कहा- मैं कहूंगा रुक तो तू रुकेगा. तू सबको उठा-उठाकर फेंक रहा है. मेरे साथ मत भिड़ना. लेकिन अभिषेक यहां भी नहीं रुकते, उनका कहना है वो अपने हिसाब से खेलेंगे. नहीं रुकेंगे.

ये प्रोमो देखने के बाद फैंस भी शॉक्ड हैं. उनका कहना है क्यों अभिषेक हर टास्क में इतने एग्रेसिव हो जाते हैं. इस पर वीकेंड का वार में सलमान क्या एक्शन लेते हैं, इसका सबको इंतजार है. यूजर्स ने भी अभिषेक पर निशाना साधा है. बिग बॉस में अभिषेक के भोलेपन को फैंस पसंद कर रहे हैं. लेकिन उनका फिजीकल होना लोगों को पसंद नहीं आ रहा है.

बीते एपिसोड में अशनूर कौर संग भी उनका पंगा हुआ था. एक्ट्रेस ने नॉमिनेशन से उन्हें बचाया नहीं था. इसकी वजह से एक्टर खफा हो गए थे. अशनूर का रोना भी छूट गया था. फिर कुछ समय बाद दोनों का पैचपअ हो गया.

NAGPUR : नाबालिग बच्चे का किडनैप और मारकर फेंक दिया झाड़ी में… पिता का सालों पुराना दोस्त ही निकला आरोपी

0

नागपुर में 6ठी के छात्र जीत युवराज सोनेकर का उसके ही पिता के तीन दोस्तों ने अपहरण कर हत्या कर दी. बच्चे को किडनैप कर पिता से पैसे वसूलने की योजना थी, पर वारदात के दौरान कार में गला दबाकर बच्चे की जान ले ली गई और शव झाड़ियों में फेंक दिया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

महाराष्ट्र के नागपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पिता को ब्लैकमेल कर पैसे एंठने के इरादे से तीन लोगों ने नाबालिक बच्चे जीत युवराज सोनेकर का पहले अपहरण किया और बाद में उसकी हत्या कर दी. हैरानी की बात तो ये है कि तीनों ही मृत बच्चे के पिता के दोस्त थे और उसके साथ ही गुमशुदा बच्चे की तलाश का नाटक कर रहे थे.

उन्होंने एक कार के अंदर मासूम बच्चे जीत की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव बोर में भरकर सावनेर तहसील के चनकापुर की झाड़ियां में फेंक दिया. मोबाइल मैसेजेज के आधार पर पुलिस ने पिता के एक दोस्त को हिरासत में लिया तो हत्या का राज खुल गया. यह घटना खापरखेड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात घटी थी, जो कल उजागर हुई.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6ठी में पढ़ने वाले मृतक का नाम जीत युवराज सोनेकर है.पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उसमें राहुल पाल ,यश वर्मा ,अरुण भारतीय है. जीत सोमवार सुबह स्कूल गया लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. बाद में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई. इस बीच बुधवार शाम को एक बकरी चराने वाले को जीत का शव नजर आया. उसके सिर और आंख पर लगी चोट के निशान और खून बहाने से स्पष्ट हुआ कि उसकी हत्या की गई है.

अजीब बात यह थी कि जीत के लापता होने के बाद से सभी आरोपी उसके पिता के साथ मिलकर उसकी तलाश के नाटक करते हुए में घूम रहे थे. जीत के पिता युवराज सोनकर और घटना का मास्टरमाइंड राहुल पाल वैकोली कॉलोनी में एक ही मोहल्ले में रहते थे. पिछले सात आठ सालों से उनके बीच अच्छे संबंध थे. कुछ समय पहले ही आरोपी राहुल को सूचना मिली थी की जीत के पिता युवराज ने करोड़ों रुपए की खेती का सौदा किया है। इन्हीं पैसों पर आंख गड़ाए राहुल ने वारदात को अंजाम दे डाला.

आरोपियों ने जीत का अपहरण कर उसके पिता से पांच लाख वसुलने की योजना बनाई और अपहरण किया लेकिन बाद में उसकी हत्या कर दी. सारा खुलासा होने के बाद तीनों आरोपियों को नागपुर की खापरखेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पता चला कि 15 सितंबर को जीत का अपहरण करने के बाद जीत को लेकर आरोपी जगह- जगह घूमते रहे, इसके बाद एक कार में ही उसकी हत्या कर दी.

NATIONAL : टूटा हाथ, सिर में धारदार हथियार का घाव…8वीं की छात्रा के रेप और हत्या से सनसनी

0

ऊधम सिंह नगर में एक ऐसी दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है. जनपद के जसपुर में एक 13 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर हत्या की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. जसपुर में एक सप्ताह के भीतर ये दूसरी घटना है.

उत्तराखंड के जनपद ऊधम सिंह नगर में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके चलते अपराधी बेखौफ होकर अपराध करने में कामयाब हो रहे हैं. यहां जसपुर में एक के बाद एक घटनायें घट रही हैं. बीते एक सप्ताह के भीतर दो हत्याएं हो गई हैं. पहला मामला जसपुर के गांव मुरली वाला का आया था जहां 58 वर्षीय महिला के साथ लूट की घटना देने के बाद हत्या कर दी गई थी जिसमें अभी तक पुलिस के हाथ खाली है और अब 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 साल की बच्ची का शव गन्ने के खेत में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताते हुए जल्द कार्यवाही करने की मांग को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा काटा. फिर उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया जिसके बाद पुलिस ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया.विधायक आदेश चौहान ने बताया कि परिजनों से पता लगा कि 13 वर्षीय छात्रा आठवीं क्लास में पढ़ती थी. उसकी बहुत ही निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है. डेड बॉडी से लग रहा है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है फिर उसकी हत्या की गई है. यह घटना हमारे उत्तराखंड के लिए बहुत ही दयनीय घटना है. इस घटना में जो भी दोषी हो उसको सजा जल्द से जल्द मिलनी चाहिए.

उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मृतका के चचेरे भाई पर भी कुछ समय पहले जानलेवा हमला हुआ था, उस घटना की भी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है. इस परिवार के साथ एक हफ्ते में यह दूसरी घटना घटी है. आदेश चौहान ने बताया कि मृतका का पिता कई वर्षो से जेल में बंद है. परिवार में मां बेटी और उसका छोटा भाई रहता है. यह घटना बहुत ही निंदनीय है

एक ग्रामीण सुखवीर ढिल्लो ने बताया कि आज गन्ने के खेत में एक डेडबॉडी मिली है. देखने से लग रहा है कि बच्ची का हाथ टूटा हुआ है, सिर में ओर पेट में धारदार हथियार लगा हुआ है.

पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर ने बताया कि एक बच्ची की खेत में डेड बॉडी मिली थी पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले परिजन अस्पताल ले आए थे. अभी हमें कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है लेकिन पुलिस के द्वारा कार्यवाही कि जा रही है इस मामले के खुलासे के लिए जितनी भी टीम हमें बनानी थी वह हम बना चुके हैं. टेक्निकल एवं मैनुअल जांच की जा रही है. अभी पंचायतनामा पोस्टमार्टम नहीं हुआ है. पोस्टमार्टम के बाद एक्चुअल मौत के कारण का पता लग पाएगा तब अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

Google Gemini का Nano Banana AI इमेज मेकर चर्चा में है. कई लोग इस टूल का यूज करके अपनी फोटो को साड़ी ट्रेंड में बना रहा हैं. Instagram पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है. महिला ने बताया कि उसका तिल कपड़े के नीचे छिपा था तो AI को सही जगह कैसे पता चली.

NATIONAL : पति ने छोड़ा, प्रेमी ने भी ठुकराया… 19 साल की लड़की को भेजा सखी सेंटर, फिर उसने उठा लिया खौफनाक कदम

0

झालावाड़ में 19 साल की शादीशुदा महिला अपने घर-परिवार से अलग होकर प्रेमी संग चली गई. महिला के पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई. पुलिस ने खोजबीन की और आखिरकार उस महिला को प्रेमी के साथ ढूंढ निकाला. लेकिन कहानी यहां और पेचीदा हो गई. न तो पति ने उसे अपनाया, न ही प्रेमी ने. दोनों ने उससे किनारा कर लिया. पुलिस ने उसे सखी सेंटर में भेज दिया, जहां उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली.

राजस्थान के झालावाड़ से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां सखी वन स्टॉप सेंटर में 19 साल की महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस का कहना है कि यह महिला तब सेंटर में लाई गई थी, जब उसके पति और जिस युवक के साथ वह भागी थी, दोनों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया था. इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं.

एजेंसी के अनुसार, झालावाड़ के सरकारी ‘सखी वन-स्टॉप सेंटर’ में 19 साल की शादीशुदा महिला को उसके पति और प्रेमी, दोनों ने साथ रखने से इनकार कर दिया था, इसी वजह से इस सेंटर में रह रही थी. रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. झालावाड़ के उप-पुलिस अधीक्षक हर्षराज सिंह ने कहा कि भालाटा इलाके की अनुसूचित जाति की महिला कुछ दिन पहले पास के गांव के एक युवक के साथ चली गई थी. इसके बाद उसके पति ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी.

गुमशुदगी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने खोजबीन की तो महिला और उसके प्रेमी को बरामद कर लिया. लेकिन इसके बाद महिला के पति और युवक दोनों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया. ऐसी स्थिति में महिला को झालावाड़ के सखी सेंटर में रखा गया. डीएसपी ने कहा कि महिला ने कथित तौर पर सखी सेंटर के एक रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

इस घटना के बाद महिला के परिवार वालों ने भालाटा थाने के पुलिस अधिकारियों, सखी सेंटर के कर्मचारियों और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. परिजनों ने कुछ पुलिस अधिकारियों, सखी सेंटर के कर्मचारियों और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज होने तक पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है. एसपी ने कहा कि परिजनों को आश्वासन दिया गया है कि मामले में मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है. जांच व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि हालांकि परिजन पोस्टमॉर्टम कराने को तैयार नहीं हुए. शव को मोर्चरी में रख दिया गया है.

महिला की मौत के बाद उसके परिजन बेहद आक्रोशित हैं. उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया है. उनका आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है और इसके पीछे कई लोग जिम्मेदार हैं. परिजनों की मांग है कि भालता थाने के पुलिसकर्मियों, सखी सेंटर के स्टाफ और उस युवक जिसके साथ महिला भागी थी, के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए. जब तक केस दर्ज नहीं होता, वे शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

- Advertisement -

News of the Day