Monday, May 4, 2026
Home Blog Page 422

NAGPUR : नाबालिग बच्चे का किडनैप और मारकर फेंक दिया झाड़ी में… पिता का सालों पुराना दोस्त ही निकला आरोपी

0

नागपुर में 6ठी के छात्र जीत युवराज सोनेकर का उसके ही पिता के तीन दोस्तों ने अपहरण कर हत्या कर दी. बच्चे को किडनैप कर पिता से पैसे वसूलने की योजना थी, पर वारदात के दौरान कार में गला दबाकर बच्चे की जान ले ली गई और शव झाड़ियों में फेंक दिया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

महाराष्ट्र के नागपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पिता को ब्लैकमेल कर पैसे एंठने के इरादे से तीन लोगों ने नाबालिक बच्चे जीत युवराज सोनेकर का पहले अपहरण किया और बाद में उसकी हत्या कर दी. हैरानी की बात तो ये है कि तीनों ही मृत बच्चे के पिता के दोस्त थे और उसके साथ ही गुमशुदा बच्चे की तलाश का नाटक कर रहे थे.

उन्होंने एक कार के अंदर मासूम बच्चे जीत की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव बोर में भरकर सावनेर तहसील के चनकापुर की झाड़ियां में फेंक दिया. मोबाइल मैसेजेज के आधार पर पुलिस ने पिता के एक दोस्त को हिरासत में लिया तो हत्या का राज खुल गया. यह घटना खापरखेड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात घटी थी, जो कल उजागर हुई.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6ठी में पढ़ने वाले मृतक का नाम जीत युवराज सोनेकर है.पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उसमें राहुल पाल ,यश वर्मा ,अरुण भारतीय है. जीत सोमवार सुबह स्कूल गया लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. बाद में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई. इस बीच बुधवार शाम को एक बकरी चराने वाले को जीत का शव नजर आया. उसके सिर और आंख पर लगी चोट के निशान और खून बहाने से स्पष्ट हुआ कि उसकी हत्या की गई है.

अजीब बात यह थी कि जीत के लापता होने के बाद से सभी आरोपी उसके पिता के साथ मिलकर उसकी तलाश के नाटक करते हुए में घूम रहे थे. जीत के पिता युवराज सोनकर और घटना का मास्टरमाइंड राहुल पाल वैकोली कॉलोनी में एक ही मोहल्ले में रहते थे. पिछले सात आठ सालों से उनके बीच अच्छे संबंध थे. कुछ समय पहले ही आरोपी राहुल को सूचना मिली थी की जीत के पिता युवराज ने करोड़ों रुपए की खेती का सौदा किया है। इन्हीं पैसों पर आंख गड़ाए राहुल ने वारदात को अंजाम दे डाला.

आरोपियों ने जीत का अपहरण कर उसके पिता से पांच लाख वसुलने की योजना बनाई और अपहरण किया लेकिन बाद में उसकी हत्या कर दी. सारा खुलासा होने के बाद तीनों आरोपियों को नागपुर की खापरखेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पता चला कि 15 सितंबर को जीत का अपहरण करने के बाद जीत को लेकर आरोपी जगह- जगह घूमते रहे, इसके बाद एक कार में ही उसकी हत्या कर दी.

NATIONAL : टूटा हाथ, सिर में धारदार हथियार का घाव…8वीं की छात्रा के रेप और हत्या से सनसनी

0

ऊधम सिंह नगर में एक ऐसी दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है. जनपद के जसपुर में एक 13 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर हत्या की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. जसपुर में एक सप्ताह के भीतर ये दूसरी घटना है.

उत्तराखंड के जनपद ऊधम सिंह नगर में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके चलते अपराधी बेखौफ होकर अपराध करने में कामयाब हो रहे हैं. यहां जसपुर में एक के बाद एक घटनायें घट रही हैं. बीते एक सप्ताह के भीतर दो हत्याएं हो गई हैं. पहला मामला जसपुर के गांव मुरली वाला का आया था जहां 58 वर्षीय महिला के साथ लूट की घटना देने के बाद हत्या कर दी गई थी जिसमें अभी तक पुलिस के हाथ खाली है और अब 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 साल की बच्ची का शव गन्ने के खेत में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताते हुए जल्द कार्यवाही करने की मांग को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा काटा. फिर उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया जिसके बाद पुलिस ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया.विधायक आदेश चौहान ने बताया कि परिजनों से पता लगा कि 13 वर्षीय छात्रा आठवीं क्लास में पढ़ती थी. उसकी बहुत ही निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है. डेड बॉडी से लग रहा है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है फिर उसकी हत्या की गई है. यह घटना हमारे उत्तराखंड के लिए बहुत ही दयनीय घटना है. इस घटना में जो भी दोषी हो उसको सजा जल्द से जल्द मिलनी चाहिए.

उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मृतका के चचेरे भाई पर भी कुछ समय पहले जानलेवा हमला हुआ था, उस घटना की भी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है. इस परिवार के साथ एक हफ्ते में यह दूसरी घटना घटी है. आदेश चौहान ने बताया कि मृतका का पिता कई वर्षो से जेल में बंद है. परिवार में मां बेटी और उसका छोटा भाई रहता है. यह घटना बहुत ही निंदनीय है

एक ग्रामीण सुखवीर ढिल्लो ने बताया कि आज गन्ने के खेत में एक डेडबॉडी मिली है. देखने से लग रहा है कि बच्ची का हाथ टूटा हुआ है, सिर में ओर पेट में धारदार हथियार लगा हुआ है.

पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर ने बताया कि एक बच्ची की खेत में डेड बॉडी मिली थी पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले परिजन अस्पताल ले आए थे. अभी हमें कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है लेकिन पुलिस के द्वारा कार्यवाही कि जा रही है इस मामले के खुलासे के लिए जितनी भी टीम हमें बनानी थी वह हम बना चुके हैं. टेक्निकल एवं मैनुअल जांच की जा रही है. अभी पंचायतनामा पोस्टमार्टम नहीं हुआ है. पोस्टमार्टम के बाद एक्चुअल मौत के कारण का पता लग पाएगा तब अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

Google Gemini का Nano Banana AI इमेज मेकर चर्चा में है. कई लोग इस टूल का यूज करके अपनी फोटो को साड़ी ट्रेंड में बना रहा हैं. Instagram पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है. महिला ने बताया कि उसका तिल कपड़े के नीचे छिपा था तो AI को सही जगह कैसे पता चली.

NATIONAL : पति ने छोड़ा, प्रेमी ने भी ठुकराया… 19 साल की लड़की को भेजा सखी सेंटर, फिर उसने उठा लिया खौफनाक कदम

0

झालावाड़ में 19 साल की शादीशुदा महिला अपने घर-परिवार से अलग होकर प्रेमी संग चली गई. महिला के पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई. पुलिस ने खोजबीन की और आखिरकार उस महिला को प्रेमी के साथ ढूंढ निकाला. लेकिन कहानी यहां और पेचीदा हो गई. न तो पति ने उसे अपनाया, न ही प्रेमी ने. दोनों ने उससे किनारा कर लिया. पुलिस ने उसे सखी सेंटर में भेज दिया, जहां उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली.

राजस्थान के झालावाड़ से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां सखी वन स्टॉप सेंटर में 19 साल की महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस का कहना है कि यह महिला तब सेंटर में लाई गई थी, जब उसके पति और जिस युवक के साथ वह भागी थी, दोनों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया था. इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं.

एजेंसी के अनुसार, झालावाड़ के सरकारी ‘सखी वन-स्टॉप सेंटर’ में 19 साल की शादीशुदा महिला को उसके पति और प्रेमी, दोनों ने साथ रखने से इनकार कर दिया था, इसी वजह से इस सेंटर में रह रही थी. रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. झालावाड़ के उप-पुलिस अधीक्षक हर्षराज सिंह ने कहा कि भालाटा इलाके की अनुसूचित जाति की महिला कुछ दिन पहले पास के गांव के एक युवक के साथ चली गई थी. इसके बाद उसके पति ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी.

गुमशुदगी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने खोजबीन की तो महिला और उसके प्रेमी को बरामद कर लिया. लेकिन इसके बाद महिला के पति और युवक दोनों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया. ऐसी स्थिति में महिला को झालावाड़ के सखी सेंटर में रखा गया. डीएसपी ने कहा कि महिला ने कथित तौर पर सखी सेंटर के एक रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

इस घटना के बाद महिला के परिवार वालों ने भालाटा थाने के पुलिस अधिकारियों, सखी सेंटर के कर्मचारियों और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. परिजनों ने कुछ पुलिस अधिकारियों, सखी सेंटर के कर्मचारियों और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज होने तक पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है. एसपी ने कहा कि परिजनों को आश्वासन दिया गया है कि मामले में मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है. जांच व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि हालांकि परिजन पोस्टमॉर्टम कराने को तैयार नहीं हुए. शव को मोर्चरी में रख दिया गया है.

महिला की मौत के बाद उसके परिजन बेहद आक्रोशित हैं. उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया है. उनका आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है और इसके पीछे कई लोग जिम्मेदार हैं. परिजनों की मांग है कि भालता थाने के पुलिसकर्मियों, सखी सेंटर के स्टाफ और उस युवक जिसके साथ महिला भागी थी, के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए. जब तक केस दर्ज नहीं होता, वे शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

Sarva Pitru Amavasya 2025: धन-समृद्धि के खुलेंगे मार्ग, सर्वपितृ अमावस्या पर अपनाएं तुलसी से जुड़े ये उपाय

0

इस साल सर्वपितृ अमावस्या तिथि का श्राद्ध 21 सितंबर को होगा. इस दिन उन पूर्वजों का श्राद्ध किया जाता है, जिनकी देहांत की तिथि ज्ञात नहीं होती है.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सर्वपितृ अमावस्या पर तुलसी से जुड़े कुछ उपाय करना बेहद शुभ माना गया है.धर्म में पितृपक्ष का समापन जिस दिन होता है, उस दिन को सर्वपितृ अमावस्या कहा जाता है. इस साल यह पावन तिथि 21 सितंबर, रविवार को पड़ रही है. विशेष बात यह है कि इसी दिन साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भी घटित होगा, जिससे यह दिन और भी ज्यादा महत्त्वपूर्ण बन गया है.

पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की अमावस्या तिथि को पितरों की विदाई का दिन माना जाता है. इस अवसर पर लोग अपने पूर्वजों का स्मरण कर श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करते हैं. यह तिथि खास तौर पर उन दिवंगत आत्माओं के लिए भी महत्वपूर्ण होती है, जिनकी मृत्यु की तिथि ज्ञात नहीं होती है. ऐसे पितरों के लिए भी श्रद्धा और भाव से कर्मकांड करने का विधान है.

पितृ तर्पण का महत्व

धार्मिक मान्यता है कि सर्वपितृ अमावस्या पर किए गए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान से पूर्वजों की आत्मा को तृप्ति और शांति प्राप्त होती है. यह कर्मकांड सीधे पितृलोक तक पहुंचता है, जिससे पितृ प्रसन्न होकर अपने वंशजों को दीर्घायु, धन-धान्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं.मान्यता है कि सर्वपितृ अमावस्या के दिन यदि तुलसी से जुड़े कुछ उपाय किए जाएं तो पितृ दोष का प्रभाव काफी हद तक कम हो सकता है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पीले रंग का धागा या लाल कलावा लेकर उसमें 108 गांठें लगाएं और फिर उसे तुलसी के गमले में बांध दें. ऐसा करने से पूरे परिवार पर सुख-समृद्धि बनी रहती है. कहा जाता है कि इस उपाय से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धीरे-धीरे आर्थिक संकट दूर होने लगते हैं.

दीपदान और परिक्रमा

अमावस्या तिथि पर तुलसी पर जल चढ़ाना या पत्ते तोड़ना अशुभ माना जाता है. लेकिन, सर्वपितृ अमावस्या शाम के समय तुलसी के समीप घी का दीपक जलाकर उसकी 7 या 11 परिक्रमा करना शुभ फल देता है. इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

लाल चुनरी अर्पित करना

सर्वपितृ अमावस्या पर तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी चढ़ाने का भी विशेष महत्व बताया गया है. यह उपाय दांपत्य जीवन में तालमेल बनाए रखने के साथ-साथ घर में शांति और प्रगति लाता है.

SPORTS : बॉयकॉट की धमकी देने वाले पाकिस्तान ने टेके घुटने, डर के मारे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी रद्द

0

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. लेकिन भारत से हारने के बाद ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी सदमे में आ गए हैं और डरकर बैठे हैं. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ मैच से पहले आज मंगलवार, 16 सितंबर को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस कैंसिल कर दी. एक तरफ जहां पाकिस्तान की टीम एशिया कप से बॉयकॉट करने की बात कर रही थी, वहीं पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा मीडिया के सवालों से डर रहे हैं.

डर गए सलमान अली आगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स के साथ हाथ नहीं मिलाया. वहीं टॉस के वक्त भी सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा के बीच हैंडशेक नहीं हुआ. मैच में इस बात को लेकर बवाल किया और रेफरी एंड्रू पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की और धमकी देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान की इस बात को नहीं माना जाएगा, तब पाकिस्तान यूएई के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा, लेकिन आईसीसी ने पाकिस्तान की इस मांग को खारिज कर दिया है.

पाकिस्तान की बात नहीं मानी गई और अब सलमान अली आगा को डर है कि अब जब वे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आएंगे, तब उन्हें सवालों के कठघरे में खड़े होना पड़ेगा. भारत-पाकिस्तान मैच के बाद भी सलमान ने अपनी जगह कोच माइक हेसन को भेजा. सलमान आते तो उनसे सूर्यकुमार यादव के हाथ न मिलाने पर सवाल किया जाते, इन सवालों से बचने के लिए पाकिस्तानी कप्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस से भाग रहे हैं.

पाकिस्तान बनाम यूएई
पाकिस्तान और यूएई (PAK vs UAE) के बीच मैच बुधवार, 17 सितंबर को खेला जाएगा. इस मैच में से ये फैसला होगा कि ग्रुप ए से भारत के साथ सुपर-4 में कौन सी टीम क्वालीफाई करेगी. जो भी टीम ये मैच जीतेगी, उसका रास्ता सुपर-4 के लिए क्लीयर हो जाएगा. वहीं अगर पाकिस्तान मैच का बॉयकॉट कर देता है, तब यूएई को बिना खेले ही सुपर-4 में एंट्री मिल जाएगी.

BOLLYWOOD : अक्षय कुमार ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- अरशद वारसी से सौरभ शुक्ला समेत बाकी स्टार्स ने कितनी ली फीस?

0

जॉली एलएलबी सीरीज़ हमेशा से ही ह्यूमर, ड्रामा और कोर्टरूम एक्शन से भरपूर रही है, और इसका तीसरा पार्ट ‘जॉली एलएलबी 3’ और भी ज्यादा एंटरटेनिंग लग रहा है. इस बार, दर्शक इस फ्रेंचाइज़ी के इतिहास का सबसे बड़ा आमना-सामना देखेंगे, जब फिल्म में दो-दो जॉली (अक्षय कुमार और अरशद वारसी) आमने-सामने होंगे. फिल्म में सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव, सीमा बिस्वास और गजराज राव ने भी अहम रोल प्ले किया है. ‘जॉली एलएलबी 3’ का  निर्देशन सुबोध कपूर ने किया है. उन्होंने ही इसके पहले दो पार्ट का भी निर्देशन किया था. इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं इस कोर्टरूम ड्रामा की स्टार कास्ट में से किसने सबसे ज्यादा फीस वसूली है?

जॉली एलएलबी 3’ से अक्षय कुमार को मिली कितनी फीस?
एशियान्यूज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार, जॉली एलएलबी 3 के कलाकारों की सैलरी का खुलासा हो गया है. अक्षय कुमार फिल्म में जगदीश्वर मिश्रा के किरदार में नजर आएंगे. खिलाड़ी कुमार ने इस फिल्म से सबसे ज्यादा फीस मिली है. उन्होंने ‘जॉली एलएलबी 3’ से अपने किरदार के लिए 70 करोड़ रुपये कमाए हैं.

अरशद वारसी ने कितने करोड़ कमाए?
इस फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट में अरशद वारसी ने वकील जगदीश त्यागी की भूमिका निभाई थी. सेकेंड पार्ट में उन्हें अक्षय कुमार ने रिप्लेस किया था. वहीं अब ‘जॉली एलएलबी 3’ में अरशद वारसी ने कमबैक किया है. रिपोर्ट के मुताबिक एक्टप ने अपने जॉली के किरदार के लिए 4 करोड़ रुपये बतौर फीस वसूले हैं.

जॉली एलएलबी 3’ की बाकी स्टार कास्ट की फीस

  • रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जॉली एलएलबी में जज की भूमिका निभा रहे सौरभ शुक्ला को फिल्म से 70 लाख रुपये फीस मिली है.
  • वहीं अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हुमा कुरैशी ने 2 करोड़ रुपये फीस वसूली है.
  • अरशद वारसी की पत्नी का किरदार निभा रही अमृता राव ने फिल्म से 1 करोड़ रुपये सैलरी ली है.

जॉली एलएलबी 3 की कहानी
पहली जॉली एलएलबी फिल्म 2013 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें अरशद वारसी ने वकील जॉली का लीड रोल प्ले किया था. दूसरी फिल्म जॉली एलएलबी 2, सिनेमाघरों में 2017 में रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार ने जॉली का रोल प्ले किया था. अब जॉली एलएलबी 3 में अरशद वारसी और अक्षय कुमार दोनों एक साथ पर्दे पर नज़र आएंगे. इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. टीज़र के अनुसार, फिल्म की कहानी एक राजनेता और एक किसान के बीच ज़मीन विवाद के इर्द-गिर्द घूमती है, और दोनों जॉली अपने-अपने तरीके से इस मामले को सुलझाते हैं.

बॉलीवुड हंगामा के सूत्रों के अनुसार, 2 सितंबर को जारी सेंसर सर्टिफिकेट में बताया गया है कि जॉली एलएलबी 3 की कुल लंबाई 2 घंटे 37 मिनट और 16 सेकंड (157.16 मिनट) है. सीबीएफसी ने कुछ छोटे बदलावों की सिफ़ारिश भी की गई है और इसे यू/ए 16+ रेटिंग मिली है.

जॉली एलएलबी 3 कब हो रही रिलीज?
जॉली एलएलबी 3 सिनेमाघरों में 19 सितंबर, 2025 को रिलीज हो रही है. फ्रेंचाइज़ी की पॉपुलैरिटी और फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के लीगल क्लैश के जॉली एलएलबी 3 का बज पीक पर है. उम्मीद की जा रही है कि ये शानदार ओपनिंग करेगी.

NATIONAL : मुंबई में फिर से बम की धमकी, होटल ‘आरिका’ की लैंडलाइन पर आया फोन

0

मुंबई के अंधेरी पूर्व चकाला इलाके में स्थित होटल ‘आरिका’ की लैंडलाइन पर बुधवार रात (17 सितंबर) को धमकी भरा फोन आया. धमकी देने वाले शख्स ने हिंदी में कहा, “होटल में बम है, मुंबई को उड़ा देंगे,” और तुरंत फोन काट दिया. इस फोन के बाद होटल में हलचल मच गई और प्रशासन ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी.

होटल के मैनेजमेंट ने बताया कि फोन के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया. होटल स्टाफ ने भी अपने सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार सभी मेहमानों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर रखा. होटल के अंदर और बाहर तलाशी अभियान चलाया गया ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या खतरनाक चीज को समय रहते पकड़ा जा सके.

पुलिस ने की होटल की जांच

पुलिस ने तुरंत घटना की गंभीरता को समझते हुए होटल की पूरी तलाशी ली. होटल के सभी हिस्सों, कमरे, लॉबी, किचन और पार्किंग एरिया की जांच की गई, लेकिन किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला. पुलिस ने बताया कि फिलहाल होटल में सभी मेहमान और स्टाफ सुरक्षित हैं और किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ.

फोन करने वाले की तलाश जारी

पुलिस ने कहा कि वह फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान और गिरफ्तारी के लिए काम कर रही है. पुलिस कंट्रोल रूम और साइबर सेल की मदद से कॉल रिकॉर्ड ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की अफवाहों या अनजाने में फैलाए गए खतरनाक संदेशों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

होटल और इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

होटल और आसपास के इलाके में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है. होटल प्रशासन ने भी अपने सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ा दी है और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और मजबूत कर दी है. होटल के मेहमानों को भी किसी तरह की घबराहट नहीं करने की सलाह दी गई है.

NATIONAL : दिल्ली: कुत्तों को खाना खिलाने वालों को सताना अब दंडनीय अपराध, डॉग लवर्स के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी

दिल्ली में स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाने वाले डॉग लवर्स के लिए बड़ी खबर है. दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं, जिसमें कुत्तों के लिए फीडिंग स्पॉट निर्धारित करना, उन्हें साफ रखना और कुत्तों को खाना खिलाने वालों के लिए नियम तय किए गए हैं. 

स्थानीय प्राधिकरण और पशु कल्याण संगठनों के लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं, जिनका पालन करना जरूरी होगा-
– संस्था के पशु चिकित्सकों, संचालकों और अर्ध-पशु चिकित्सा कर्मचारियों को AWBI द्वारा संयुक्त रूप से संचालित ABC ट्रेनिंग सेंटर से ट्रेनिंग लेनी होगी. 
– कोई भी प्राधिकरण या पशु कल्याण संगठन, AWBI से परियोजना मान्यता प्रमाणपत्र के बिना आवारा कुत्तों के लिए पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम शुरू, संचालित या आयोजित नहीं करेगा. 
– आइसोलेशन और क्वॉरंटीन केनेल को मिलाकर पर्याप्त संख्या में केनेल होने जरूरी हैं. पावर बैकअप के साथ ऑपरेशन थियेटर हों. 
– कुत्तों के ट्रांसपोर्टेशन के लिए आवश्यक अपडेट के साथ पर्याप्त संख्या में वैन हों. सेंटर में समय-समय पर मरम्मत और रखरखाव किया जाए. 
– AWO के माध्यम से पकड़ने, छोड़ने, नसबंदी, टीकाकरण, भोजन, दवाइयों आदि का विस्तृत रिकॉर्ड सुनिश्चित किया जाए.

हर वार्ड में निर्धारित होंगे फीडिंग स्पॉट
इसके अलावा, कुत्तों को खाना खिलाने वाली जगहें भी निर्धारित की जाएंगी. हर नगरपालिका वार्ड में, कुत्तों की संख्या को ध्यान में रखते हुए, RWA और निवासियों द्वारा उपयुक्त भोजन स्थलों की पहचान की जाएगी. ऐसे स्थानों का चयन करते समय यह ध्यान में रखना जरूरी है कि कुत्तों का स्वभाव अपने इलाके चुनना होता है. अगर उन्होंने एक इलाके पर कब्जा किया हुआ है तो उन्हें बाहर निकालने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है. 

फीडिंग स्पॉट साफ रखने की जिम्मेदारी लोगों की
इसके अलावा, लोग बेघर जानवरों को भोजन दे सकते हैं, लेकिन उन्हें ऐसी जगहें चुननी होगी जहां बच्चे और बुजुर्ग कम आते हों. लोगों को इन फीडिंग स्पॉट को साफ रखना होगा और बचे हुए खाने को भी साफ करना होगा. कुत्तों के टीकाकरण के लिए स्थानीय प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे एबीसी कार्यक्रम में भी स्वेच्छा से अपनी सेवाएं देनी होंगी. 

खाने खिलाने वाली जगह पर लगाने होंगे साइन बोर्ड
डॉग्स के फीडिंग स्पॉट के पर साइनबोर्ड लगाकर स्पष्ट रूप से बताना होगा कि यहां कुत्तों को खाना खिलाया जाता है. इन स्पॉट के अलावा किसी और जगह जानवरों को भोजन कराने की अनुमति नहीं होगी. नियम ना मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.

कुत्तों को खाना खिलाने से रोकना होगा अपराध
किसी भी व्यक्ति, विशेष रूप से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों या सोशल वर्कर्स अगर कुत्तों को ज़िम्मेदारी से भोजन करा रहे हैं, तो उन्हें परेशान करना, धमकाना या उनके काम में बाधा डालना गंभीर अपराध माना जाएगा. 

अगर किसी इलाके में फीडिंग स्पॉट निर्धारित करने में विवाद होता है, तो निर्धारित कमेटी उस जगह का दौरा करेगी और फैसला लेगी. अगर कोई व्यक्ति इस निर्णय से असहमत है, तो उसे नियम अनुसार दिल्ली पशु कल्याण बोर्ड में अपील करनी होगी.

NATIONAL : 4 लाख में खरीदी थी बाइक… राइडिंग का शौक था BMW कांड में मारे गए अफसर नवजोत को

0

पिछले दिनों दिल्ली के धौला कुआं में BMW और बाइक की टक्कर में वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई. नवजोत को बाइक राइडिंग का शौक था. आरोपी ड्राइवर गगनप्रीत कौर को गिरफ्तार कर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है.

बीते रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के धौला कुआं इलाके में रिंग रोड पर हुआ सड़क हादसा चर्चा का विषय बना हुआ है. क्योंकि बीएमडब्ल्यू कार के साथ बाइक की भिडंत ने एक परिवार को तबाह कर दिया है. हादसे में भारत सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई थी. नवजोत अपनी पत्नी के साथ बंगला साहिब गुरुद्वारा से हरि नगर स्थित अपने घर वापस जा रहे थे.

दोपहर करीब 2 बजे का वक्त रहा होगा. धौला कुआं मेट्रो पिलर नंबर 67 के पास राजा गार्डन की तरह जाते वक्त उनकी बाइक को तेज रफ्तार BMW कार ने टक्कर मार दी थी.अब नवजोत की बाइक TRIUMPH की तस्वीर सामने आई है. इसी बाइक पर वे अपनी पत्नी को लेकर जा रहे थे, तभी हादसा हो गया था. नवजोत ने एक साल पहले अपनी बाइक खरीदी थी, जिसकी कीमत तीन से चार लाख रुपए हैं.

बाइक खरीदने के बाद नवजोत ने शोरुम के बाहर अपनी पत्नी के साथ तस्वीर निकलवाई थी. पिता के साथ भी बाइक के साथ फोटो है. उन्हें बाइक राइडिंग का भी शौक था. हादसे के बाद सवाल उठ रहे थे कि सरकारी दफ्तर में काम करने वाला शख्स बाइक से क्यों सफर कर रहा था. इसकी वजह यही थी कि नवजोत को बाइक राइडिंग का शौक था.

नवजोत सिंह की मौत के बाद बीएमडब्ल्यू की ड्राइवर गगनप्रीत कौर को सोमवार को अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया गया. उस पर गैर इरादतन हत्या का आरोप है. वहीं, नवजोत की पत्नी ने एफआईआर में पुलिस को बताया है कि उसने हादसे के बाद आरोपी से बार-बार उसे और उसके पति को नज़दीकी अस्पताल ले जाने की गुजारिश की लेकिन इसके बजाय उसे 19 किलोमीटर दूर आरोपी से जुड़े एक छोटे से अस्पताल में ले जाया गया.

एफआईआर के मुताबिक, बीएमडब्ल्यू चला रही महिला लापरवाही से गाड़ी चला रही थी, जिससे उसका कंट्रोल खो गया और गाड़ी पलटने से पहले वह सीधे नवजोत की बाइक से टकरा गई.

NATIONAL : ‘मेरी लाश अभिषेक के पास जलाना…’ भाई की मौत के बाद हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर बहन ने दी जान

0

बांदा बबेरू कोतवाली क्षेत्र में 19 साल की युवती ने अपने भाई की मौत के सदमे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घर के परिजन खेतों में थे जब घर लौटने पर उन्हें बेटी का शव मिला. सुसाइड नोट में उसने लिखा कि जीने की इच्छा नहीं है और अपना दाह अभिषेक के पास करने को कहा.

भाई बहन के बीच प्रेम असीम होता है. बचपन से साथ पले बढ़े होने के चलते पहले साथी और दोस्त के तौर पर वे एक दूसरे के लिए जान देने में भी संकोच नहीं करते हैं. उत्तर प्रदेश के बांदा में ऐसे ही प्रेम की एक हैरान कर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां भाई की मौत हो जाने पर उसके वियोग में बहन ने भी अपनी जान दे दी.युवती ने बाकायदा अपने हाथ में सुसाइड नोट भी लिखा और फांसी पर झूल गई.

सुसाइड नोट में उसने लिखा कि मेरे शव को अभिषेक के पास ही जलाना, मेरे मरने की वजह कुछ नहीं है, बस जीना की इच्छा नहीं है.घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र का है. जहां परास गांव की रहने वाली एक 19 साल की युवती शिखा ने अपने घर मे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा कि घटना के समय घर मे कोई नहीं था. परिजन खेतो में काम करने गए थे, जब परिजन लौटे तो देखा कि लड़की लटकी हुई थी. पुलिस को सूचना दी गयी तो मौके पर आलाधिकारी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है.

लड़की ने अपने हाथ मे सुसाइड नोट लिखा है- मेरे मरने की कोई वजह नही है, बस जीने की इच्छा नही है, मुझे अभिषेक के पास ही जलाना. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने बताया कि बीते दिनों लड़की का चचेरा भाई की मौत हो गयी थी, जिसके बाद यह परेशान रहती थी, उसी के चलते घटना को अंजाम दे दिया.

त्वरित रूप से मौके पर थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम पहुंची तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि उस युवती के भाई की कुछ दिनों पहले मृत्यु हो गई थी, जिससे सदमे में आकर उसने फांसी लगा ली. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है.

- Advertisement -

News of the Day