Monday, May 4, 2026
Home Blog Page 423

NATIONAL : 4 लाख में खरीदी थी बाइक… राइडिंग का शौक था BMW कांड में मारे गए अफसर नवजोत को

0

पिछले दिनों दिल्ली के धौला कुआं में BMW और बाइक की टक्कर में वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई. नवजोत को बाइक राइडिंग का शौक था. आरोपी ड्राइवर गगनप्रीत कौर को गिरफ्तार कर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है.

बीते रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के धौला कुआं इलाके में रिंग रोड पर हुआ सड़क हादसा चर्चा का विषय बना हुआ है. क्योंकि बीएमडब्ल्यू कार के साथ बाइक की भिडंत ने एक परिवार को तबाह कर दिया है. हादसे में भारत सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई थी. नवजोत अपनी पत्नी के साथ बंगला साहिब गुरुद्वारा से हरि नगर स्थित अपने घर वापस जा रहे थे.

दोपहर करीब 2 बजे का वक्त रहा होगा. धौला कुआं मेट्रो पिलर नंबर 67 के पास राजा गार्डन की तरह जाते वक्त उनकी बाइक को तेज रफ्तार BMW कार ने टक्कर मार दी थी.अब नवजोत की बाइक TRIUMPH की तस्वीर सामने आई है. इसी बाइक पर वे अपनी पत्नी को लेकर जा रहे थे, तभी हादसा हो गया था. नवजोत ने एक साल पहले अपनी बाइक खरीदी थी, जिसकी कीमत तीन से चार लाख रुपए हैं.

बाइक खरीदने के बाद नवजोत ने शोरुम के बाहर अपनी पत्नी के साथ तस्वीर निकलवाई थी. पिता के साथ भी बाइक के साथ फोटो है. उन्हें बाइक राइडिंग का भी शौक था. हादसे के बाद सवाल उठ रहे थे कि सरकारी दफ्तर में काम करने वाला शख्स बाइक से क्यों सफर कर रहा था. इसकी वजह यही थी कि नवजोत को बाइक राइडिंग का शौक था.

नवजोत सिंह की मौत के बाद बीएमडब्ल्यू की ड्राइवर गगनप्रीत कौर को सोमवार को अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया गया. उस पर गैर इरादतन हत्या का आरोप है. वहीं, नवजोत की पत्नी ने एफआईआर में पुलिस को बताया है कि उसने हादसे के बाद आरोपी से बार-बार उसे और उसके पति को नज़दीकी अस्पताल ले जाने की गुजारिश की लेकिन इसके बजाय उसे 19 किलोमीटर दूर आरोपी से जुड़े एक छोटे से अस्पताल में ले जाया गया.

एफआईआर के मुताबिक, बीएमडब्ल्यू चला रही महिला लापरवाही से गाड़ी चला रही थी, जिससे उसका कंट्रोल खो गया और गाड़ी पलटने से पहले वह सीधे नवजोत की बाइक से टकरा गई.

NATIONAL : ‘मेरी लाश अभिषेक के पास जलाना…’ भाई की मौत के बाद हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर बहन ने दी जान

0

बांदा बबेरू कोतवाली क्षेत्र में 19 साल की युवती ने अपने भाई की मौत के सदमे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घर के परिजन खेतों में थे जब घर लौटने पर उन्हें बेटी का शव मिला. सुसाइड नोट में उसने लिखा कि जीने की इच्छा नहीं है और अपना दाह अभिषेक के पास करने को कहा.

भाई बहन के बीच प्रेम असीम होता है. बचपन से साथ पले बढ़े होने के चलते पहले साथी और दोस्त के तौर पर वे एक दूसरे के लिए जान देने में भी संकोच नहीं करते हैं. उत्तर प्रदेश के बांदा में ऐसे ही प्रेम की एक हैरान कर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां भाई की मौत हो जाने पर उसके वियोग में बहन ने भी अपनी जान दे दी.युवती ने बाकायदा अपने हाथ में सुसाइड नोट भी लिखा और फांसी पर झूल गई.

सुसाइड नोट में उसने लिखा कि मेरे शव को अभिषेक के पास ही जलाना, मेरे मरने की वजह कुछ नहीं है, बस जीना की इच्छा नहीं है.घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र का है. जहां परास गांव की रहने वाली एक 19 साल की युवती शिखा ने अपने घर मे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा कि घटना के समय घर मे कोई नहीं था. परिजन खेतो में काम करने गए थे, जब परिजन लौटे तो देखा कि लड़की लटकी हुई थी. पुलिस को सूचना दी गयी तो मौके पर आलाधिकारी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है.

लड़की ने अपने हाथ मे सुसाइड नोट लिखा है- मेरे मरने की कोई वजह नही है, बस जीने की इच्छा नही है, मुझे अभिषेक के पास ही जलाना. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने बताया कि बीते दिनों लड़की का चचेरा भाई की मौत हो गयी थी, जिसके बाद यह परेशान रहती थी, उसी के चलते घटना को अंजाम दे दिया.

त्वरित रूप से मौके पर थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम पहुंची तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि उस युवती के भाई की कुछ दिनों पहले मृत्यु हो गई थी, जिससे सदमे में आकर उसने फांसी लगा ली. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है.

ENTERTAINMENT : ‘पीछे देखो…’ मीम वाले अहमद शाह के घर छाया मातम, नहीं रहा छोटा भाई, 2 साल पहले बहन की हुई थी मौत

0

सोशल मीडिया पर ‘पीछे देखो पीछे…’ वीडियो से वायरल अहमद शाह के छोटे भाई उमैर शाह का निधन हो गया है. अहमद ने खुद इंस्टाग्राम के जरिए ये खबर फैंस संग शेयर कर शोक जताया है.

‘पीछे देखो पीछे…’ मीम से वायरल हुआ पाकिस्तानी बच्चा अहमद शाह इन दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रहा है. उसने अपने छोटे भाई उमैर शाह को हमेशा के लिए खो दिया है. अहमद ने खुद इंस्टाग्राम पर अपने भाई के निधन की जानकारी दी. उनके भाई के अचानक चले जाने से फैंस दुखी हैं. हर कोई उमैर की मौत का कारण जानना चाहता है.

अहमद शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर भाई उमैर की फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ‘ये सूचित किया जाता है कि हमारे परिवार का छोटा चमकता सितारा उमैर शाह अल्लाह के पास लौट आया है. मैं आप सभी से विनती करता हूं कि आप उसे और हमारे पूरे परिवार को अपनी दुआओं में रखें.’

फैंस अहमद के भाई की मौत से हैरान-परेशान हैं. उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि इतनी कम उम्र में उमैर इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं. हर कोई इस खबर पर विश्वास नहीं कर पा रहा है. वो जानना चाहते हैं कि आखिर कैसे अहमद के भाई की मौत हुई. बता दें कि उमैर भी अपने भाई की तरह पाकिस्तान में काफी पॉपुलर हैं. वो टीवी पर अपने भाई के साथ ‘शान-ए-रमजान’ शो के किड्स सेगमेंट में भी आए.

उनकी मौत का गम शो के होस्ट रहे वसीम बदामी ने भी मनाया. उन्होंने वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो उमैर की मौत का असली कारण बता रहे हैं. वसीम ने कहा, ‘ये खबर बहुत बुरी है. हमारे शो में किड्स सेगमेंट की जान उमैर शाह का निधन हो चुका है.”जो डॉक्टर्स से हमारी बात हुई, उसके मुताबिक उमैर को उल्टी हुई थी, जो गलती से उसके फेफडों में चली गई. जिसके कारण उसे सांस लेने में तकलीफ हुई और उससे कार्डियोवैस्कुलर अरेस्ट हुआ, जो उनके निधन का कारण बना. आप सभी से विनती है कि आप उसे और उसके पूरे परिवार के लिए अल्लाह से दुआ करें.’

वारयल पाकिस्तानी बच्चा अहमद शाह अपनी जिंदगी में कई दर्द से गुजर चुका है. वो अपने छोटे भाई उमैर को खोने से पहले, छोटी बहन आयशा को भी खो चुका है. अहमद ने अपनी छोटी बहन को साल 2023 में खोया था. आयशा एक न्यू बॉर्न बेबी गर्ल थीं जो पैदा होने के साथ कई सारी बीमारियों से जूझ रही थी. निधन से पहले आयशा काफी बीमार भी थीं जिसके लिए अहमद और उनके परिवार ने फैंस से उनके लिए दुआ मांगने की विनती भी की थी.

अहमद ने खुद बहन आयशा की मौत की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी. उन्होंने लिखा था, ‘हम बेशक अल्लाह के हैं और हमें उन्हीं के पास वापस लौट जाना है. बहुत भारी मन से हमने आज अपनी राजकुमारी आयशा को खो दिया. आपसे विनती है कि उनकी मगफिरत के लिए सूरह फातिहा पढ़ें.’

UP : शाहजहांपुर में मानवता शर्मसार, मासूम बच्ची को जिंदा दफनाया, अस्पताल में कराया भर्ती

0

यूपी के शाहजहांपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, यहां महज 20 दिन की मासूम बच्ची को जिंदा दफना दिया गया. यह घटना जैतीपुर क्षेत्र से सामने आई है. यहां बहगुल नदी के पुल के किनारे एक फुट गहरे गड्ढे में बच्ची को जिंदा दफन किया गया. इस अमानवीय अत्याचार की हकीकत तब उजागर हुई, जब गांव के डबलू ने पुल के पास से रोने की आवाज सुनी. उसने पास जाकर देखा तो खून से सने मासूम के हाथ दिखाई दिये.

वहीं इस बात की जानकारी लगते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई, बच्ची को बाहर निकाला गया. बच्ची के कान-मुंह में मिट्टी भरी हुई थी, हाथ से खून बह रहा था और उसके छोटी-छोटी उंगलियां आपस में जुड़ी हुई थीं. डॉक्टर बताते हैं कि चींटियों के काटने के साथ-साथ कौवे के चोंच से भी उसकी नाजुक देह पर चोटें पाई गई हैं.

थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया कि उसके माथे पर तिलक का निशान भी मिला है, जिससे संकेत मिलता है कि यह मासूम किसी परिवार में पल रही थी और संभवतः छठी पूजा के दौरान इसकी देखभाल की जा रही थी. परंतु समाज की विकृति और दुर्भाग्यपूर्ण सोच ने इसे इस दरिंदगी की ओर धकेल दिया.

उप निरीक्षक इतेश तोमर और पुलिस बल ने तत्काल प्रभाव से बच्ची को सीएचसी पहुंचाकर प्राथमिक उपचार दिया, फिर उसकी हालत को देखते हुए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया. इस मानवता विरुद्ध अपराध की तहकीकात सीसीटीवी फुटेज, निजी अस्पतालों की जानकारी और गहराई से चल रही पड़ताल से की जा रही है.

सीओ तिलहर ज्योति यादव ने कहा कि यह घटना अति संवेदनशील है.बच्ची के बारे में जानकारी की जा रही है. क्षेत्र के अस्पतालों में दिखवा रहे हैं कि कहां-कहां 20-25 दिन के अंदर बच्चियों का जन्म हुआ है. आसपास लगे सीसी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं. ताकि पता लगाया जा सके कि इस घटना के पीछे किन लोगों का हाथ है.

यह दर्दनाक घटना समाज के हर व्यक्ति को यह सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर ऐसी विकृत मानसिकता कहाँ से आ रही है, जो नन्हीं मासूम की ज़िंदगी पर बेरहमी से वार करती है? आज हम सबके भीतर इंसानियत की परीक्षा ली जा रही है. इस घटना ने हमें जगाया है कि हमारे कंधों पर जिम्मेदारी है कि ऐसी निर्दयता को रोकना और हर मासूम को प्यार व सुरक्षा देना.

BUSINESS : लास्ट मिनट में तेजी से भरे जा रहे ITR, आज फाइल हो सकते हैं 1 करोड़ से ज्यादा टैक्स रिटर्न

0

आज जिस तेजी से रिटर्न फाइल किए जा रहे हैं उसे देखते हुए लगता है कि इस बार यह 7.8 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगा. अब तक असेस्मेंट ईयर 2025-26 के लिए 6.29 करोड़ रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं.

ITR Filing: इनकम टैक्स रिटर्न भरने (ITR) फाइल करने की डेडलाइन आज खत्म हो रही है. आज आखिरी तारीख होने के चलते 1 करोड़ से ज्यादा टैक्स रिटर्न फाइल किए जाने की उम्मीद है.अभी तक, असेस्मेंट ईयर 2025-26 के लिए 6.29 करोड़ रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं. पिछले साल के मुकाबले आईटीआर फाइलिंग में 7.5 परसेंट का उछाल आया है.

आज जिस तेजी से रिटर्न फाइल किए जा रहे हैं उसे देखते हुए लगता है कि इस बार यह 7.8 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगा. इससे पहले असेस्मेंट ईयर 2023-24 में 6.77 करोड़ रिटर्न, 2022-23 में 5.82 करोड़ और 2021-22 में 5.77 करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए थे.

एडवांस टैक्स की भी है आज डेडलाइन
एक्सपर्ट्स का कहना है कि एडवांस टैक्स की दूसरी किस्त के चलते 15 सितंबर की समय सीमा से चुनौतियां और बढ़ गई है, जिससे करदाताओं और पेशेवरों पर दोहरा बोझ पड़ेगा. आपको बता दें कि एडवांस टैक्स की दूसरी किस्त भरने की डेडलाइन भी 15 सितंबर है, जबकि इसकी पहली किस्त 15 जून तक भरनी होती है. एडवांस टैक्स की दूसरी किस्त में टोटल टैक्स का 45 परसेंट तक का हिस्सा देना होता है.

बता दें कि जिन लोगों की टैक्स देनदारी सालाना 10,000 रुपये या उससे अधिक होती है. यानी कि जिन्हें एक साल में 10,000 रुपये या उससे ज्यादा टैक्स भरना पड़ता है. उन्हें इनकम टैक्स डिपार्टमेंट किस्तों में टैक्स चुकाने का ऑप्शन देता है. जिन लोगों की आय से TDS नहीं कटता है उन्हें एडवांस टैक्स देना पड़ता है. इसमें शेयर बाजार या म्युचुअल फंड के जरिए कमाई करने वाले लोग, फ्रीलांसर, NRI शामिल हैं.

इस बीच, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रविवार को उस रिपोर्ट का खंडन किया, जिसमें यह दावा किया गया है कि टैक्स रिटर्न फाइल करने की समय सीमा 30 सितंबर तक बढ़ाई जा रही है. ITR फाइल करते वक्त टैक्सपेयर्स की मदद के लिए 24×7 हेल्प डेस्क का भी इंतजाम किया गया है. इसके तहत, कॉल, लाइव चैट, एक्स और WebEx सेशन के जरिए सपोर्ट मुहैया कराई जा रही है.

 

NATIONAL : वनतारा को SC की क्लीन चिट, साल्वे बोले- शिकार की मंजूरी देने वाले उठा रहे आपत्तियां

0

सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात के वनतारा में हाथियों के स्थानांतरण को लेकर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि यदि पूरी प्रक्रिया और नियमों का पालन किया गया है तो इसमें कोई गलती नहीं है. अदालत ने जांच समिति की रिपोर्ट को स्वीकार किया जिसमें सभी नियमों का पालन बताया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि अगर तय प्रक्रिया का पालन किया गया है तो हाथियों को रिलायंस फाउंडेशन के वनतारा में भेजने में कोई गलती नहीं है. अदालत गुजरात स्थित इस वाइल्डलाइफ फैसिलिटी में हाथियों के स्थानांतरण को चुनौती देने वाली जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई कर रही थी.

शीर्ष अदालत की पीठ ने नोट किया कि इस मामले की जांच के लिए बनाई गई समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है और उसमें नियामकीय अनुपालन (regulatory compliance) पर संतोष व्यक्त किया गया है. अदालत ने कहा, ‘अगर वनतारा वन विभाग से हाथियों को अपने संरक्षण में लेता है और पूरी प्रक्रिया का पालन होता है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है. हमारे द्वारा गठित एसआईटी ने बताया है कि सभी संबंधित प्राधिकरण अनुपालन और नियमों से संतुष्ट हैं.’

अनंत अंबानी के वनतारा का पक्ष रखते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने कहा कि आपत्तियां वे देश उठा रहे हैं जो शिकार की अनुमति देते हैं, सिर्फ इसलिए कि भारत कुछ अच्छा कर रहा है. उन्होंने जोर दिया कि रिलायंस फाउंडेशन का वाइल्डलाइफ सेंटर सुप्रीम कोर्ट की समिति के साथ पूरी तरह सहयोग कर रहा है और अपना स्टाफ उपलब्ध करा रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि रिपोर्ट में कुछ गोपनीय जानकारियां हैं जिन्हें सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए.

जजों ने कहा, ‘हम रिपोर्ट को देखेंगे और अगर किसी कार्रवाई की जरूरत होगी तो आदेश पारित करेंगे. हमने जानबूझकर अभी तक रिपोर्ट नहीं खोली है. समिति ने अपना काम समय पर किया है, हम इसकी सराहना करते हैं.’ अदालत ने स्पष्ट किया कि वह शुरू से दखल देने के पक्ष में नहीं थी, लेकिन आरोप सामने आने के बाद जांच का आदेश दिया गया.

बता दें कि हजारों एकड़ में फैला वनतारा रिलायंस के रिफाइनरी परिसर के भीतर स्थित है और आज यह दुनिया के सबसे बड़े निजी पशु संरक्षण केंद्रों में से एक बन चुका है, जहां हाथियों समेत कई जानवरों की देखभाल, वेटरनरी सुविधाएं और संरक्षण परियोजनाएं चलाई जा रही हैं.

Matcha Tea benefits: क्यों माचा टी के हो रहे इतने चर्चे, फायदे जान आप भी हो जाएंगे फैन

0

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर Matcha Tea (माचा टी) के खूब चर्चे हो रहे हैं. सेलिब्रिटीज से लेकर इंफ्लूएंर्स तक इनके फायदों के बारे में बात करते दिख रहे हैं. क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है और Matcha Tea असल में किस तरह से आपके लिए फायदेमंद होती है.

माचा टी का भारत में तेजी से चलन बढ़ रहा है, इसका एक कारण सोशल मीडिया भी है. लोग सेलिब्रिटीज से लेकर इंफ्लूएंर्सस को भी माचा टी के फायदों के बारे में बात करते हुए देख रहे हैं. ऐसे में यहां हम आपको बताएंगे कि माचा टी असल में क्या है और इससे शरीर को क्या फायदे होते हैं.माचा टी एक प्रकार की ग्रीन टी है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है. यह जापान में बहुत लोकप्रिय है और इसकी जड़ें चीन से भी जुड़ी हुई हैं. माचा के लिए ग्रीन टी की पत्तियों को पीसकर एक महीन पाउडर के रूप में तैयार किया जाता है लेकिन इसमें ग्रीन टी की तुलना में ज्यादा पोषक तत्व होने का दावा किया जाता है.

1-माचा टी आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करती है. इसमें एपिगैलोकैटेचिन गैलेट (EGCG) नामक एक यौगिक होता है जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है जिससे आपके शरीर को एक्स्ट्रा फैट जलाने में मदद मिलती है.

2-माचा आपके दिमाग के लिए भी अच्छी होती है क्योंकि इसमें कैफीन और एल-थीनिन नामक एमिनो एसिड होते हैं. कैफीन आपको इंस्टैंट ऊर्जा और सक्रियता देता है जबकि एल-थीनिन दिमाग को शांत करता है और आपके फोकस को बढ़ाता है.

3-माचा टी लिवर के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है क्योंकि इसमें मौजूद क्लोरोफिल शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करते हैं जिससे लिवर स्वस्थ रहता है.

4-माचा टी एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है. इसमें कैटेचिन प्रचुर मात्रा में होता है जो चाय में पाए जाने वाले प्लांट कंपाउंड्स का एक क्लास है जो शक्तिशाली नेचुरल एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है. यह शरीर में फ्री रैडिकल्स से लड़ने में मदद करती है जिससे कोशिकाओं को नुकसान नहीं होता और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है. फ्री रैडिकल्स एजिंग को भी तेज करते हैं, ऐसे में माचा टी का सेवन आपकी स्किन को लंबे समय तक यंग रखने में मदद कर सकता है.

5- कुछ शोधों से पता चला है कि एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर माचा टी पीने से हृदय रोग के रिस्क को कम करने में भी मदद मिल सकती है.

WORLD : पहले गुरुद्वारे में टेका मत्था, फिर बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, सामने आया वीडियो

0

राहुल गांधी ने अमृतसर के गुरुद्वारा श्री समाध बाबा बुधा जी साहिब में मत्था टेका और बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. पंजाब की बाढ़ में अब तक 56 लोगों की मौत हो गई है और फसलें तबाह हो गई हैं.

इसी बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार (15 सितंबर) सुबह अमृतसर पहुंचे. यहां उन्होंने सबसे पहले गुरुद्वारा श्री समाध बाबा बुधा जी साहिब, रामदास में मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली और शांति के लिए अरदास की. गुरुद्वारे में उन्होंने संगत से मुलाकात की और स्थानीय लोगों से हालचाल जाना.

राहुल गांधी आज पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का भी दौरा कर रहे. कांग्रेस की ओर से बताया गया है कि वह इस दौरान किसानों, मजदूरों और प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे. राज्य के कई जिलों में आई बाढ़ ने लोगों की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित किया है. हजारों एकड़ कृषि भूमि पानी में डूब गई है, वहीं कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है.

पंजाब इस समय कई सालों में आई सबसे बड़ी बाढ़ से जूझ रहा है. यह बाढ़ सतलुज, व्यास और रावी नदियों के उफान के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हुई भारी बारिश के कारण आई है. लगातार बारिश से मौसमी नाले भी उफान पर आ गए, जिससे हालात और बिगड़ गए.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस आपदा में अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 1.98 लाख हेक्टेयर में खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 सितंबर को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया और हालात का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने पंजाब को बाढ़ राहत के लिए 1,600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मदद देने की घोषणा की, जो पहले से जारी 12,000 करोड़ रुपये के पैकेज से अलग है.

 

NATIONAL : गर्म चिमटे से पीटा, डस्टबिन से खाना खाने को किया मजबूर, 14 साल की मेड पर इस तरह ढाए जुल्म

0

गुरुग्राम पुलिस ने मामले पर एक्शन लेते हुए 14 साल की पीड़ित बच्ची को आरोपी दंपती के कब्जे से छुड़ा लिया है. पुलिस ने बताया कि महीनों से उसके साथ मारपीट की जा रही थी.

हरियाणा के गुरुग्राम में नाबालिग पर जुल्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. यहां एक दंपती ने 14 साल की लड़की को काम पर रखा था. आरोप है कि उन्होंने इस लड़की के साथ बेइंतहा जुल्म किए. उसके शरीर पर गर्म चिमटे लगाए और डंडों से उसकी पिटाई भी की. नाबालिग की तस्वीर वायरल होने के बाद एक एनजीओ (NGO) ने गुरुग्राम पुलिस से इसकी शिकायत की.

पुलिस ने मामले पर एक्शन लेते हुए पीड़ित बच्ची को आरोपी दंपती के कब्जे से छुड़ा लिया है. साथ ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि झारखंड की रहने वाली लड़की के पूरे शरीर पर घाव पाए गए. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यौन उत्पीड़न की भी जांच की जा रही है. आरोपी जोड़े की पहचान मनीष और कमलजीत के रूप में हुई है.

पुलिस ने बताया कि उसे कई दिनों तक खाना नहीं दिया गया. लड़की डस्टबिन में फेंका गया बचा हुआ खाना निकालकर खाती थी. एक्टिविस्ट दीपिका नारायण भारद्वाज ने पीड़िता की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखकर किसी का भी दिमाग घूम जाए.

आरोपी दंपति ने उस लड़की को पिछले साल एक प्लेसमेंट एजेंसी की मदद से अपनी तीन महीने की बेटी की देखभाल के लिए रखा था. दंपती के खिलाफ किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

 

NATIONAL : पहले से एक बच्चे के पिता निकला ग्वालियर में पत्नी का हत्यारा, मर्डर के बाद किया था फेसबुक Live

0

ग्वालियर में प्रेम विवाह के बाद विवादों में चल रहे अरविंद परिहार ने पत्नी नंदिनी परिहार की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी थी. पहले भी उसने पत्नी पर कार चढ़ाने की कोशिश की थी और एआई से गंदे फोटो-वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया था. वारदात के बाद अरविंद ने फेसबुक लाइव कर पत्नी पर आरोप भी लगाए थे. लेकिन अब मामले में अब नए खुलासे हुए हैं.

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार को बीच सड़क पर एक युवती की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम देने वाला युवक और कोई नहीं बल्कि मृतिका का पति निकला. दोनों ने 2023 में आर्य मंदिर में शादी की थी, लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था. यह विवाद इस हद तक पहुंच गया कि अरविंद परिहार ने अपनी पत्नी नंदिनी परिहार की गोली मारकर हत्या कर दी. अब तक जो कहानी सामने आई है उसके हिसाब से साल 2023 में अरविंद परिहार और नंदिनी ने प्रेम विवाह किया था. आर्य समाज के मंदिर में दोनों ने शादी रचाई थी. लेकिन इसके बाद नंदिनी को पता लगा कि अरविंद परिहार की एक गर्लफ्रेंड है और वह पहले से शादीशुदा और एक बच्चे का पिता भी है.

इसके बाद नंदनी ने इस धोखेबाजी की शिकायत थाने में भी की थी. जब दोनों के बीच बात बिगड़ गई तो अरविंद परिहार ने नंदिनी पर कार चढ़ा कर उसे मारने की कोशिश की थी. जिसकी शिकायत थाने में दर्ज होने पर अरविंद परिहार को जेल हो गई थी. नंदिनी बीते मंगलवार को ही एसपी ऑफिस पहुंची थी और उसने मीडिया के सामने अपनी पीड़ा बयां करते हुए कहा था कि उसका पति अरविंद परिहार उसे परेशान कर रहा है. एआई से उसके गंदे फोटो और वीडियो बनाकर डाल रहा है. नंदिनी ने बताया था कि अरविंद परिहार उस पर राजी नामा करने के लिए दवाब बना रहा है और जो भी लोग नंदिनी का सपोर्ट कर रहे हैं, अरविंद परिहार उनके लिए भी भला बुरा कह रहा है.

नंदिनी ने आरोप लगाया था कि उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है. शुक्रवार को जब नंदिनी अपने दो साथी कल्लू और अंकुश के साथ रिक्शे पर बैठकर जा रही थी तभी अरविंद परिहार ने नंदिनी का दूसरे रिक्शा से पीछा किया और बीच रास्ते में रिक्शा को रोक कर अरविंद ने नंदिनी को सरेराह गोली मार दी. एक-एक करके अरविंद ने उसे पांच गोलियां मारी थी.

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो अरविंद ने पुलिस की तरफ भी देसी कट्टा लहराया था. पुलिस ने बड़ी मुश्किल से अरविंद को काबू किया था. घायल नंदिनी को अस्पताल ले जाया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया था. इस पूरे घटनाक्रम की वजह से पूरे शहर में दहशत फैल गई थी. इस मामले में सीएसपी हिना खान ने बताया कि पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पत्नी वर्तमान में अपने पति से अलग रह रही थी.आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और FIR भी दर्ज कर ली है.

पत्नी नंदिनी को गोली मारने के बाद पति अरविंद ने फेसबुक लाइव आकर उसपर गंभीर आरोप लगाए थे. उसने कहा था, ‘ये मेरी पत्नी है. इसके साथ बॉयफ्रेंड कल्लू और अंकुश पाठक भी थे, जो मौके से भाग गए. ये भी 6 महीने पहले भाग गई थी. दोनों युवकों के साथ मिलकर मुझे ब्लैकमेल कर रही थी. मेरी तीन एम्बुलेंस अपने नाम करवा ली और अब मकान मांग रही है. मेरी शिकायत पर सुनवाई नहीं हो रही. आरोप है कि नंदिनी ने पैसे ऐंठने के लिए अंकुश पाठक और कल्लू के नाम के शख्स की बातों में आकर अरविंद के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई.’

- Advertisement -

News of the Day