Sunday, March 22, 2026
Home Blog Page 43

World : जन शताब्दी में महिला ने दिखाई दबंगई, टिकट लिया नहीं और TTE पर लगा दिया आरोप

0

जब ट्रेन में टीटीई ने उससे उसका वैध टिकट दिखाने को कहा. यह पूरा मामला न सिर्फ ट्रेन के नियमों की अवहेलना बल्कि अन्य यात्रियों के लिए असुविधा का कारण भी बना.जन शताब्दी एक्सप्रेस में हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है. घटना में एक महिला यात्री ने अपने लैंगिक विशेषाधिकार का दुरुपयोग करने की कोशिश की, जब ट्रेन में टीटीई ने उससे उसका वैध टिकट दिखाने को कहा. यह पूरा मामला न सिर्फ ट्रेन के नियमों की अवहेलना बल्कि अन्य यात्रियों के लिए असुविधा का कारण भी बना.

टीटीई ने महिला यात्री से कहा कि वह अपना वैध टिकट दिखाए. इस पर महिला ने खुले तौर पर स्वीकार किया कि उसके पास टिकट नहीं है. सीट खाली करने से भी उसने इनकार कर दिया. जब टीटीई ने जुर्माना भरने और टिकट खरीदने के लिए कहा, तो महिला ने बहस शुरू कर दी. महिला ने तीन यात्रियों के लिए निर्धारित 1400 रुपये के जुर्माने की जगह सिर्फ 300 रुपये की पेशकश करके मोलभाव करने की कोशिश की, बार-बार समझाने के बावजूद उसने सहयोग करने से इंकार किया और अगले स्टेशन पर उतरने से भी मना कर दिया. जब टीटीई ने नियमों के अनुसार सख्ती दिखाई और अपना कर्तव्य निभाया, तभी महिला ने अचानक उस पर अनुचित छूने का आरोप लगा दिया और FIR दर्ज कराने की धमकी दी. इस कारण ट्रेन में अनावश्यक अराजकता फैल गई. ऐसा व्यवहार न सिर्फ अनुचित है, बल्कि नियमों का पालन करने वाले यात्रियों का भी अपमान है. सोशल मीडिया पर इस घटना के बारे में काफी चर्चा हो रही है और कई लोग टीटीई की तारीफ कर रहे हैं, जिन्होंने अपने पेशेवर कर्तव्य को पूरे साहस और धैर्य के साथ निभाया.

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो नहीं मिला है, हालांकि इसके फोटोज वायरल हो रहे हैं. इसलिए कुछ लोग इसकी सच्चाई पर सवाल उठा रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि जो कुछ दिख रहा है वही सच हो सकता है, लेकिन हम निश्चित तौर पर कुछ नहीं कह सकते, कुछ अन्य यूजर्स ने इस पर व्यंग्य किया और कहा कि समानता तब तक ठीक है जब तक हमें अपने विशेषाधिकार मिलते रहें.

World : दिल्ली में गरीबों के लिए बन रहे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) और दिल्ली सरकार मिलकर ऐसी योजना पर काम कर रहे हैं जिसके तहत 6,476 से अधिक लोगों को अलग-अलग इलाकों में पक्के फ्लैट दिए जाएंगे। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए नए साल की शुरुआत बड़ी राहत लेकर आ सकती है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) और दिल्ली सरकार मिलकर ऐसी योजना पर काम कर रहे हैं जिसके तहत 6,476 से अधिक लोगों को अलग-अलग इलाकों में पक्के फ्लैट दिए जाएंगे। इन आवासों को रहने योग्य बनाने के लिए मरम्मत, नवीनीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विकास का काम तेज़ी से चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक,दिल्ली के सुल्तानपुरी, द्वारका, सावदा घेवरा, भलस्वा, बक्करवाला और कंझावला जैसे क्षेत्रों में आवासीय फ्लैटों को बेहतर बनाने का काम तेज कर दिया गया है। डीडीए इन इलाकों में बने फ्लैटों की मरम्मत, सफाई और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में जुटा है ताकि जल्द से जल्द लोगों को यहां बसाया जा सके। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले महीनों में हजारों परिवारों को इन कॉलोनियों में शिफ्ट किया जाएगा, जिससे झुग्गियों में रहने वाले लोगों को स्थायी आवास मिल सके।

दिल्ली सरकार ने सावदा घेवरा क्षेत्र में खाली पड़े करीब 2,500 फ्लैटों की मरम्मत के लिए 27.50 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. फंड जारी होने के बाद यहां मरम्मत और सुधार का काम शुरू कर दिया गया है. इसके साथ ही दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) के तहत ईडब्ल्यूएस आवासीय कॉलोनियों में भी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की योजना पर काम चल रहा है.सावदा घेवरा के अलावा सुल्तानपुरी, द्वारका और भलस्वा में बने फ्लैटों की मरम्मत और नवीनीकरण की परियोजनाओं को भी मंजूरी मिल चुकी है. इन इलाकों में भी काम पूरा होने के बाद पात्र परिवारों को फ्लैटों का आवंटन शुरू किया जाएगा.

सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है. पक्के घर मिलने से न केवल लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा बल्कि उन्हें बेहतर नागरिक सुविधाएं भी मिल सकेंगी.डीडीए के अनुसार, जिन कॉलोनियों में इन फ्लैटों का निर्माण या नवीनीकरण हो रहा है, वहां रहने वालों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. इनमें डिस्पेंसरी या अस्पताल, लोकल शॉपिंग सेंटर, सर्विस मार्केट, मिल्क बूथ और ऑटो-टैक्सी स्टैंड जैसी सुविधाएं शामिल होंगी, ताकि लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर न जाना पड़े.

Sports : हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका को गौतम गंभीर से मिलवाया

0

हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को गौतम गंभीर से मिलवाते हुए नजर आ रहे हैं.हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में टीम इंडिया के जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था. उन्होंने पहले बल्ले से कमाल करते हुए महत्वपूर्ण 27 रन बनाए. इसके बाद गेंदबाजी में 2 जरूरी विकेट चटकाए. अब हार्दिक का सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को हेड कोच गौतम गंभीर से मिलवाते हुए नजर आ रहे हैं.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल 08 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके लिए भारतीय टीम शुक्रवार (06 मार्च) को अहमदाबाद पहुंची. जहां कई खिलाड़ी टीम बस के साथ होटल निकल गए, जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल अपनी-अपनी कारों से गए. इसी बीच हार्दिक का वीडियो सामने आया. हार्दिक जाते हैं और गौतम गंभीर से अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की मुलाकात करवाते हैं. गंभीर और माहिका एक दूसरे से मिलते हैं. इस दौरान गंभीर का रिएक्शन साधारण सा ही रहता है. हेड कोच के चेहरे पर एक स्माइल देखने को मिलती हैं.

बताते चलें कि टी20 विश्व कप में माहिका भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ मौजूद हैं. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल में भी माहिका को स्टैंड्स में हार्दिक के लिए चीयर करते हुए देखा गया था. माहिका के साथ हार्दिक का बेटा अगस्त्य भी मौजूद था. हार्दिक और सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक जुलाई 2024 में एक दूसरे से अलग हो गए थे. लेकिन दोनों ने बेटे अगस्त्य की को-पेरेंटिंग का फैसला किया था.

Technology : स्मार्टफोन यूजर्स सावधान! इन आदतों से जल्दी भर जाती है स्टोरेज

ऐंड्रोइड मोबइल यूजर्स की कुछ आदतों के कारण स्मार्टफोन की स्टोरेज तेजी से भरने लगती है. इनमें पुराने स्क्रीनशॉट, अनयूज्ड ऐप्स को डिलीट न करने जैसी आदतें शामिल हैं.

आजकल एंड्रॉयड फोन में काफी स्टोरेज मिलने लगी है. इसके बावजूद कुछ समय बाद यही स्टोरेज फुल हो जाती है. इसके बाद नई फाइल या फोटो डाउनलोड करने से पहले स्टोरेज खाली करनी पड़ती है. स्टोरेज फुल होने के कारण फोन की स्पीड भी स्लो हो जाती है और कई बार ज्यादा स्टोरेज के लिए नया फोन भी खरीदना पड़ सकता है, जो आपका काफी खर्चा करवा सकता है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि यूजर की किन आदतों के कारण स्मार्टफोन की स्टोरेज जल्दी फुल होती है.

अगर आप गैलरी में जाकर देखेंगे कि मीम्स से लेकर एक समय आपके फेवरेट रहे जूतों तक के कई स्क्रीनशॉट मिल जाएंगे. एक टाइम पर ये स्क्रीनशॉट जरूरी थे, लेकिन अब किसी काम के नहीं रहे. इसके बावजूद ये आपके फोन की स्टोरेज घेरे बैठे हैं. इसी तरह डुप्लीकेट फोटो भी गैलरी में जगह घेरे रहती हैं. इन्हें डिलीट न करना आपके फोन की स्टोरेज पर भारी पड़ता है.आजकल लगभग हर स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप या टेलीग्राम समेत कई मैसेजिंग ऐप्स होती हैं. इनमें रोजाना गुड मॉर्निंग से लेकर चाय न पीने के फायदे बताने वाली कई फोटो और वीडियोज आती रहती हैं. ये धीरे-धीरे आपके फोन में स्टोर होती रहती हैं. अगर आप इन्हें डिलीट नहीं करते हैं तो कुछ ही दिनों में कई GB स्टोरेज भर देती हैं.

महीनों पहले आपने किसी काम के लिए कोई ऐप डाउनलोड की थी. अब उसकी जरूरत नहीं है, लेकिन फिर भी यह ऐप आपके फोन में इंस्टॉल्ड है. अगर आप भी ऐसे ऐप्स डाउनलोड करके भूल जाते हैं तो फोन की स्टोरेज जल्दी ही फुल हो जाएगी.स्टोरेज जल्दी फुल होने का एक और बड़ा कारण ऑफलाइन डाउनलोड भी होता है. स्पॉटिफाई से डाउनलोड की गई प्लेलिस्ट हो या यूट्यूब से डाउनलोड किए गए वीडियो, ये गैलरी में स्टोर नहीं होते हैं तो इन पर नजर नहीं जातीं. ये ऐप्स की स्टोरेज लेते हैं, जो अल्टीमेटली आपके फोन की ही स्टोरेज होती है. इन्हें डिलीट कर भी स्टोरेज फ्री की जा सकती है.

Bollywood : रश्मिका-विजय ने अपनी शादी से बनाया ग्लोबल रिकॉर्ड, मेसी-रोनाल्डो रह गए पीछे

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी सिर्फ एक सेलिब्रिटी सेलिब्रेशन नहीं रही, बल्कि यह 2026 के सबसे बड़े सांस्कृतिक पलों में से एक बन गई है. शादी की खूबसूरत झलकियों और भावुक पलों से भरे वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. दुनियाभर के फैंस इस जोड़ी की शादी का जश्न मना रहे हैं.

फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ियों लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के आइकॉनिक कैंपेन वाले पोस्ट को पीछे छोड़ दिया है और इंस्टाग्राम पर अपने तरह का सबसे ज्यादा लाइक किया जाने वाला पोस्ट बन गया है. जहां उस फुटबॉल पोस्ट को पहले 8.1 मिलियन लाइक्स मिले थे, वहीं विजय और रश्मिका के इस वीडियो ने अब 8.2 मिलियन लाइक्स पार कर लिए हैं और एक नया ग्लोबल रिकॉर्ड बना दिया है.

दिलचस्प बात यह है कि लोगों का इतना प्यार सिर्फ रिकॉर्ड बनने की वजह से नहीं है. फैंस का मानना है कि यह वीडियो उस खास पल की भावनाओं को बेहद खूबसूरती से दिखाता है, जिसमें प्यार, परंपरा और साथ होने की खुशी झलकती है. शादी का म्यूजिकल गाना और दोनों की नेचुरल केमिस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद आई है.

शानदार विजुअल्स और वायरल हो चुके गाने के साथ यह शादी हर जगह ट्रेंड कर रही है. तस्वीरें, रील्स और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इसी के साथ विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी अब इंटरनेट पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेलिब्रिटी शादियों में शामिल हो गई है.

Sports : टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी का हुआ खुलासा, विजेता से लेकर सुपर-8 तक पहुंचने वाली टीमों को मिलेंगे कितने पैसे ?

T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं बल्कि करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर है. विजेता टीम को करीब 27.48 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि रनर-अप टीम को भी करोड़ो रुपये की प्राइज मनी दी जाएगी.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये की इनामी राशि भी दांव पर लगी है. इस बार आईसीसी ने टूर्नामेंट की प्राइज मनी को रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ा दिया है, जिससे सभी टीमों को बड़ा आर्थिक फायदा होगा.आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कुल 13.5 मिलियन डॉलर (करीब 120 करोड़ रुपये से ज्यादा) की इनामी राशि तय की है. यह 2024 के मुकाबले लगभग 20 प्रतिशत ज्यादा है. भारत और श्रीलंका में आयोजित इस टूर्नामेंट को लेकर प्रसारण और स्पॉन्सरशिप से भारी कमाई हुई है, जिसकी वजह से प्राइज पूल भी बढ़ाया गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम को 3 मिलियन डॉलर यानी लगभग 27.48 करोड़ रुपये मिलेंगे. वहीं फाइनल हारने वाली टीम भी खाली हाथ नहीं जाएगी. उपविजेता टीम को 1.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 14.65 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी.

इसका मतलब है कि चाहे भारत जीते या न्यूजीलैंड, दोनों टीमों के खाते में करोड़ों रुपये की इनामी राशि तय है. हालांकि चैंपियन बनने वाली टीम के लिए यह राशि और भी खास होगी, क्योंकि इसके साथ विश्व चैंपियन बनने का गौरव भी मिलेगा.

आईसीसी ने इस बार सिर्फ फाइनलिस्ट ही नहीं बल्कि बाकी टीमों के लिए भी अच्छा इनाम तय किया है. सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 7.24 करोड़ रुपये (790,000 डॉलर) मिलेंगे. वहीं सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों को भी अच्छी खासी रकम मिलेगी. इन टीमों को लगभग 3.48 करोड़ रुपये (380,000 डॉलर) की इनामी राशि दी जाएगी.

Bollywood : अर्जुन की शादी में बहोत खूबसूरत दिखीं सारा तेंदुलकर,गुलाबी साड़ी में

सारा तेंदुलकर फिर एक बार अपने लुक के लिए चर्चा में हैं. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे उन्होंने अपने भाई की शादी में गुलाबी साड़ी से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा.

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी जिंदगी की नई पारी सानिया चांदहोक के साथ एक पारंपरिक हिंदू शादी समारोह में शुरू की. इस खास मौके पर जहां दूल्हा-दुल्हन पर सबकी नजरें थीं, वहीं अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर भी अपने खूबसूरत पारंपरिक लुक की वजह से सुर्खियों में रहीं. शादी से जुड़े कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें सारा बेहद ग्रेसफुल और आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही हैं अपने भाई की शादी के लिए सारा ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई खूबसूरत गुलाबी बंधनी साड़ी पहनी. इस साड़ी की खासियत इसका कटवर्क रोसेट बॉर्डर था, जिस पर जरी और रेशम की बारीक कढ़ाई की गई थी.

इस साड़ी के साथ सारा ने हॉट पिंक रंग का सिल्क ब्लाउज पहना, जिस पर मल्टीकलर जरदोजी एंब्रॉयडरी और ज्वेल्ड टसल्स की डिटेलिंग थी. यह पूरा लुक पारंपरिक भारतीय कारीगरी और मनीष मल्होत्रा के सिग्नेचर स्टाइल को खूबसूरती से दर्शाता था.सारा की छह गज की इस साड़ी पर बारीक डिजाइन पूरे लुक को बेहद आकर्षक बना रहे थे. उन्होंने इसे रोज-पिंक रंग के कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज के साथ स्टाइल किया, जिसके स्लीव्स और नेकलाइन पर नाजुक कढ़ाई की गई थी. ब्लाउज के बैक में कट-आउट डिजाइन और टसल डिटेलिंग ने उनके लुक में और भी ग्लैमर जोड़ दिया.

यह पहली बार नहीं है जब सारा तेंदुलकर ने अपने भाई की शादी के फंक्शन्स में सबका ध्यान खींचा हो. प्री-वेडिंग समारोह के दौरान भी उन्होंने डिजाइनर अर्पिता मेहता का कस्टम मल्टीकलर गुजराती लहंगा-चोली पहना था. इस आउटफिट पर बेहद बारीक मिरर वर्क किया गया था, जिसे ब्राइट ग्रीन दुपट्टे के साथ स्टाइल किया गया था. इस लुक को सारा ने डबल-लेयर्ड कुंदन नेकलेस, मैचिंग स्टड इयररिंग्स और मांग टीका के साथ एक्सेसराइज किया था. बालों को ब्रेडेड हेयरस्टाइल में बांधा गया था और मेकअप को सटल रखा गया था. कुल मिलाकर, अर्जुन तेंदुलकर की शादी के हर फंक्शन में सारा तेंदुलकर का ट्रेडिशनल अंदाज लोगों को काफी पसंद आया.

World : दुनिया के किन देशों में नहीं मनाया जाता विमेंस डे, आयोजन करने पर मिलती है सजा

0

8 मार्च को दुनिया के कई हिस्सों में विमेंस डे मनाया जाता है. आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जहां पर इसे मनाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है.हर साल 8 मार्च को दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में महिलाओं की कामयाबी को पहचानने और जेंडर इक्वलिटी के बारे में अवेयरनेस को बढ़ाने के लिए इंटरनेशनल विमेंस डे मनाया जाता है. कई देशों में इसे पब्लिक इवेंट, रैली, कल्चरल प्रोग्राम और महिलाओं के अधिकारों को हाईलाइट करने वाले कैंपेन के साथ मनाया जाता है. लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं जहां पर इन सेलिब्रेशंस को आजादी से करने की इजाजत नहीं है. आइए जानते हैं कौन से हैं वे देश.
अफगानिस्तान
ईरान
पाकिस्तान
चीन


अफगानिस्तान में 2021 में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से महिलाओं के लिए हालात काफी बदल गए हैं. महिलाओं के अधिकारों पर काफी ज्यादा पाबंदियां लगाई गई हैं. इसमें एजुकेशन, नौकरी और पब्लिक गैदरिंग पर लिमिटेशन शामिल हैं. तालिबान के धार्मिक कानूनों के मतलब के तहत महिलाओं को कई पब्लिक इवेंट्स ऑर्गेनाइज्ड करने या फिर उनमें हिस्सा लेने की इजाजत नहीं है. इन्हीं पाबंदियों की वजह से विमेंस डे पर होने वाले पब्लिक सेलिब्रेशन पर काफी हद तक बैन है. ऐसे इवेंट ऑर्गेनाइज करने की कोशिश करने वाले एक्टिविस्ट को कथित तौर पर अधिकारियों द्वारा लागू किए गए बुराई और अच्छाई नियमों के तहत अरेस्ट, डिटेंशन या सजा का सामना करना पड़ा है.

ईरान में 8 मार्च ऑफीशियली नेशनल हॉलिडे नहीं मनाया जाता. जबकि विमेन राइट्स एक्टिविस्ट कभी-कभी इस दिन को मनाने की कोशिश करते हैं लेकिन पब्लिक प्रदर्शनों पर अक्सर रोक होती है. अधिकारी उन जमावड़ों पर कड़ी नजर रखते हैं जो विमेंस राइट्स की वकालत करते हैं. पहले भी रैलियां ऑर्गेनाइज करने की कोशिश को सिक्योरिटी फोर्स ने तितर बितर कर दिया था.

पाकिस्तान में विमेंस डे के इवेंट होते हैं. जिनमें सबसे खास औरत मार्च होता है. हालांकि इन इवेंट्स को अक्सर कंजरवेटिव और धार्मिक ग्रुप के कड़े विरोध का सामना करना पड़ता है. ऑर्गेनाइजर को कभी-कभी अधिकारियों से ऑफिशियल परमिशन लेने में मुश्किल होती है. इतना ही नहीं बल्कि इसमें शामिल होने वालों को धमकियां मिल सकती है या फिर कानूनी शिकायतों का सामना भी करना पड़ सकता है.

चीन में विमेंस डे को ऑफिशियल मान्यता मिली हुई है लेकिन इसे मनाने का तरीका कई दूसरे देशों से अलग है. महिलाओं को आमतौर पर 8 मार्च को कम से आधे दिन की छुट्टी दी जाती है लेकिन महिलाओं के अधिकारों से जुड़े बड़े प्रदर्शन या फिर विरोध प्रदर्शनों पर अधिकारी कड़ी नजर रखते हैं. कोई भी ऐसा इवेंट जो राजनीतिक रूप से सेंसिटिव या फिर सरकार की आलोचना करने वाला हो उस पर रोक लगाई जा सकती है.

Business : 300 लोगों के हाथ से गई नौकरी,फ्लिपकार्ट ने परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद कंपनी से निकाले लोग

0

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू साइकिल के तहत करीब 300 कर्मचारियों की छंटनी की है, जो कंपनी के टोटल वर्कफोर्स का करीब 1.5-4 परसेंट हिस्सा है.वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने 300 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. 6-7 मार्च को हुई अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद कर्मचारियों की छंटनी का फैसला लिया गया है. इस क्रम में करीब 300 कर्मचारियों की छंटनी हुई है.

इस नए दौर के एग्जिट से फ्लिपकार्ट के लगभग 1.5 परसेंट वर्कफोर्स पर असर पड़ा है. कंपनी का टोटल वर्कफोर्स लगभग 20000 कर्मचारियों का है. कंपनी की तरफ से की गई यह छंटनी इंजीनियरिंग, ऑपरेशंस और मार्केटिंग सहित अलग-अलग विभागों में हुई है.

फ्लिपकार्ट की तरफ से उठाया गया यह कदम कंपनी के सालाना परफॉर्मेंस मैनेजमेंट प्रोसेस का हिस्सा है, जिसके तहत कम परफॉर्मेंस वाले कर्मचारियों को आमतौर पर कंपनी छोड़ने के लिए कहा जाता है. कंपनी ने पिछले कुछ सालों में समय-समय पर ऐसा ही किया है.

2024 की शुरुआत में फ्लिपकार्ट ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू साइकिल के एक हिस्से के तौर पर लगभग 1000 कर्मचारियों को निकाल दिया था. यह इसके टोटल वर्कफोर्स का 5 परसेंट था. कई बड़ी कंपनियों की ही तरह Flipkart ने हाल के सालों में ऑपरेशनल एफिशिएंसी और कॉस्ट डिसिप्लिन को बेहतर बनाने पर फोकस किया है.

कंपनी सिंगापुर से अपना बेस भारत में शिफ्ट कर रही है और इस क्रम में सीनियर लीडरशिप में बदलाव किया जा रहा है. इसके अलावा, कारोबारी साल 2025 में कंपनी का रेवेन्यू भले ही 14 परसेंटबढ़ा है, लेकिन घाटा अभी भी बना हुआ है. ऐसे में खर्चों को नियंत्रित करने के लिए कंपनी ने पिछले एक साल से नई हायरिंग पर रोक लगा रखी है.

World : गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमत तो अखिलेश यादव ने बीजेपी को लिया आड़े हाथ

0

देश में गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है. 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये तक पहुंच गई है. इसको लेकर अब अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसा है.देशभर में शनिवार (7 मार्च) से गैस से सिलेंडर की कीमतें बढ़ गई हैं. भारत में एलपीजी सिलेंडर अब महंगा हो गया है. ऐसे में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इस बीच विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है. फिलहाल इस बढ़ती महंगाई को देखते हुए राजनीतिक दलों की तरफ से भी प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं. ऐसे में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई. अखिलेश का यह बयान गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के ठीक बाद में आया है.

अब देशभर में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये तक पहुंच गई है. सूत्रों के अनुसार, नई दर 7 मार्च से लागू हो चुकी हैं. वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में भी 115 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1883 रुपये में मिलेगा. सिलेंडर की कीमतों में यह नया बदलाव अप्रैल 2025 की कीमतों के बाद हुआ है.

कंपनियों ने गैस आपूर्ती घटाने की बनाई योजना
पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आयात होने वाली तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की आपूर्ति प्रभावित होने के बाद सार्वजनिक क्षेत्र की गैस कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड ने कुछ ग्राहकों को गैस आपूर्ति घटाने की योजना बनाई है. गेल इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसके एलएनजी आपूर्तिकर्ता ने ‘अपरिहार्य स्थिति’ नोटिस जारी किया है.

इस नोटिस के जरिए अनुबंध में असाधारण एवं नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियों के कारण दायित्व पूरा न कर पाने की आधिकारिक सूचना दी गई है. बता दें कि भारत में गैस के दामों में बढ़ोतरी की वजह ईरान द्वारा हॉर्मूज जलडमरूमध्य बंद कर दिया गया. जिससे युद्ध के बीच अब इसका असर दुनियाभर के देशों में देखने को मिल रहा है.

- Advertisement -