Thursday, June 25, 2026
Home Blog Page 44

NATIOANL : बंगाल में नहीं थम रही हिंसा: हावड़ा में BJP-TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, एक घायल; छावनी में तब्दील हुआ इलाका

0

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। शिवपुर के चौराबस्ती इलाके में हुई इस घटना के बाद पुलिस कमिश्नर अखिलेश चतुर्वेदी ने भारी बल के साथ स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया है। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।

नतीजे आने के बाद से ही राज्य के अलग-अलग हिस्सों में खूनी खेल शुरू हो गया है। चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद शांति बहाल होने के बजाय हिंसा और राजनीतिक टकराव की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। उत्तर 24 परगना जिले का पानीहाटी इलाका उस वक्त दहल उठा जब वहां भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर बम फेंके गए। एक तरफ जहां लोग जीत का जश्न मना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हिंसा की इन घटनाओं ने आम आदमी के मन में डर पैदा कर दिया है। यह हिंसा केवल एक इलाके तक सीमित नहीं है, बल्कि बसीरहाट, बरानगर और हावड़ा जैसे क्षेत्रों से भी ऐसी ही खबरें सामने आ रही हैं।

उत्तर 24 परगना के पानीहाटी इलाके में गुरुवार की सुबह जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पानीहाटी नगरपालिका के वार्ड नंबर-2 में स्थित दत्ता रोड पर कुछ भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय लोगों के साथ खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक दो बाइकों पर सवार होकर चार हमलावर वहां पहुंचे। हमलावरों ने बिना सोचे-समझे वहां खड़े कार्यकर्ताओं पर एक के बाद एक तीन देशी बम फेंक दिए और मौके से फरार हो गए।

बम धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा इलाका गूंज उठा और अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में भाजपा के पांच कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। धमाके के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद खड़दह थाने की पुलिस और भारी संख्या में केंद्रीय बलों को वहां तैनात किया गया है ताकि स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सके। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए उन चार हमलावरों की तलाश कर रही है।

पानीहाटी की यह घटना भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के कुछ ही घंटों बाद हुई है। बुधवार रात को मध्यग्राम में चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे राज्य में पहले से ही तनाव था। भाजपा ने आरोप लगाया है कि पानीहाटी में हुआ हमला उसी सुनियोजित हिंसा का हिस्सा है जिसे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लोग अंजाम दे रहे हैं। शुभेंदु अधिकारी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य में पिछले 15 वर्षों से बदले की राजनीति चल रही है और यह ‘महा जंगलराज’ का नतीजा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि खरदह में बमबाजी, बसीरहाट में गोलीबारी और मध्यग्राम में उनके सहयोगी की हत्या, ये सभी घटनाएं एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि, टीएमसी ने इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है।

चार मई को चुनाव परिणाम आने के बाद से बंगाल के कई जिलों में आगजनी, बमबाजी और मारपीट की घटनाएं बढ़ गई हैं। केवल पानीहाटी ही नहीं, बल्कि कई और जगहों पर भी हालात बेकाबू हो रहे हैं।
बसीरहाट: यहां भाजपा के एक कार्यकर्ता पर गोली चलाने की खबर आई है, जिससे वहां के लोग काफी डरे हुए हैं।
बरानगर: यहां भाजपा के एक बूथ अध्यक्ष पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगा है।
हावड़ा: हावड़ा के शिवपुर स्थित चौराबस्ती इलाके में भी भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस कमिश्नर अखिलेश चतुर्वेदी ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।
विरोध प्रदर्शन: पूर्व मेदिनीपुर के मयना और महिषादल इलाकों में गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दी और हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। दूसरी तरफ, कुछ जगहों पर टीएमसी के दफ्तरों में तोड़फोड़ और पोस्टर फाड़े जाने की भी खबरें आई हैं।

राज्य में बढ़ती हिंसा को देखते हुए प्रशासन अब पूरी तरह से मुस्तैद होने का दावा कर रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के बाद हुई हिंसा की हर एक घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि किसी भी अपराधी को, चाहे वह किसी भी पार्टी का हो, छोड़ा नहीं जाएगा। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और केंद्रीय बलों को उन जगहों पर तैनात किया गया है जहां हिंसा की सबसे ज्यादा संभावना है। हावड़ा के पुलिस कमिश्नर अखिलेश चतुर्वेदी ने बताया कि संघर्ष की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत कार्रवाई कर रही है। आरोपियों की पहचान के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं जो छापेमारी कर रही हैं।

NATIONAL : चंद्रनाथ हत्याकांड- हमलावरों ने 7 किमी तक पीछा किया:फिर गोली मारी; सुवेंदु अधिकारी बोले- मैंने ममता को हराया, इसलिए पीए की हत्या

0

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि उनके पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की हत्या इसलिए हुई क्योंकि उन्होंने ममता को हराया है।सुवेंदु ने कहा- इस हत्या को जिस तरह से अंजाम दिया गया, उसकी जितनी भी निंदा करें वह कम है। हत्या की वजह भवानीपुर से ममता की हार हो सकती है।

उधर चंद्रनाथ की मां ने कहा कि इस हार का बदला मेरे बेटे की हत्या कर लिया गया। कुछ नेताओं ने पहले धमकी दी थी कि 4 तारीख के बाद कोई बचा नहीं पाएगपोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि रथ को चार गोलियां लगीं थीं। पुलिस जांच में पता चला है कि हमलावरों ने रथ की गाड़ी का सात किमी तक पीछा किया था।इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस ने दावा किया कि हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक मिल गई है।

चंद्रनाथ की हत्या बुधवार देर रात 10.30 बजे की गई थी। वे कोलकाता से मध्यमग्राम अपने घर लौट रहे थे। कोलकाता से करीब 20 km दूर डोलतला में एक कार रथ की स्कॉर्पियो के सामने खड़ी हो गई।

इसी बीच बाइक पर आए हमलावरों ने 6 से 10 राउंड फायरिंग की। दो गोलियां चंद्रनाथ के सीने से आर-पार हो गईं। एक गोली पेट में लगी। उनके ड्राइवर बुद्धदेब बेरा को भी गोली लगी।हत्या के बाद हमलावर कार छोड़कर बाइक से फरार हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चंद्रनाथ को मृत घोषित कर दिया। उनके ड्राइवर का इलाज जारी है।

फोरेंसिक जांच के शुरुआती इनपुट के मुताबिक, हमलावरों ने ग्लॉक 47X पिस्टल का इस्तेमाल किया था। इस मॉडर्न हथियार का इस्तेमाल आम अपराधी नहीं करते। ऐसे हमले को कोई प्रोफेशनल शूटर ही अंजाम दे सकता है।बाइक सवार हमलावर हेलमेट पहने हुए था और बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस ने मौके से वह कार जब्त की है, जिससे स्कॉर्पियो का रास्ता रोका गया था। हालांकि, उस पर लगी नंबर प्लेट फर्जी निकली।

चंद्रनाथ रथ पर फायरिंग के करीब 1 घंटे बाद रात करीब 12.30 बजे बशीरहाट जिले में रोहित रॉय नाम के भाजपा कार्यकर्ता पर फायरिंग हुई। उनकी हालत गंभीर है। राज्य में 4 मई को चुनावी नतीजों के बाद अब तक 5 लोगों की हत्या हो चुकी है। इनमें 3 भाजपा और 2 TMC से जुड़े थे।

सुवेंदु अधिकारी ने PA की हत्या को प्लान्ड मर्डर बताया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि भाजपा बंगाल में गुंडों की सफाई का काम शुरू करेगी।

NATIONAL : ‘कानून तभी सफल होगा, जब जनता सहयोग करेगी’, जनसंख्या नियंत्रण और समान नागरिक संहिता पर बोले भागवत

0

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण और यूसीसी जैसी नीतियां जनता के सहयोग और जागरूकता से ही सफल हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि जाति आधारित राजनीति तब खत्म होगी, जब समाज खुद जातिगत सोच से ऊपर उठेगा और बराबरी का व्यवहार करेगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण की नीतियों और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने के लिए जनता का सहयोग और दीर्घकालिक विचार जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि जाति आधारित राजनीति तभी खत्म होगी, जब समाज खुद जातिगत पहचान से ऊपर उठेगा।

आरएसएस प्रमुख ने मैसूरु में ‘राष्ट्रीय विकास में सामाजिक समरसता की भूमिका’ विषय पर व्याख्यान के बाद आयोजित संवाद कार्यक्रम में कहा कि समाज में धर्मों और समुदायों के बीच सौहार्द होना चाहिए। उन्होंने लोगों से नारेबाजी के बजाय बराबरी का व्यवहार करने की अपील की।

भागवत ने कहा, समाज जाति को याद रखता है, इसलिए राजनेता उसका फायदा उठाते हैं। उनका उद्देश्य वोट हासिल करना होता है। जब काम के आधार पर वोट नहीं मिलते, तो वे जाति के आधार पर वोट लेते हैं। जनसंख्या नियंत्रण विधेयक और यूसीसी पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आरएसएस सरकार नहीं, बल्कि एक सामाजिक संगठन है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी कानून तभी सफल हो सकता है, जब जनता उसका सहयोग करे।

उन्होंने कहा, पहले लोगों को जागरूक करना जरूरी है। नीति जरूरी है, लेकिन वह जनता के सहयोग से ही सफल हो सकती है। आपातकाल के दौरान अपनाए गए जनसंख्या नियंत्रण उपायों का जिक्र करते हुए भागवत ने कहा कि सख्ती से लागू की गई नीतियों के कारण लोगों में नाराजगी और राजनीतिक विरोध पैदा हुआ था।

Operation Sindoor: ‘भारत किसी को माफ नहीं करता’, वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर शेयर किया वीडियो

0

पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत ने आज से ठीक एक साल पहले ऑपरेशन सिंदूर किया था. इस दौरान पाकिस्तान के भीतरी इलाकों में आतंकी और सैन्य ढांचों को निशाना बनाया

भारत ने पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए आज से ठीक एक साल पहले इतिहास का सबसे भीषण सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर किया था. आज (7 मई) को इस ऑपरेशन की पहली वर्षगांठ पर भारतीय वायुसेना (IAF) ने एक वीडियो जारी कर दुनिया को कड़ा संदेश दिया है कि भारत अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करता.

ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाई. इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी सेना की औकात बस मलबे का ढेर, जले हुए विमान के ढांचे, छतों पर बड़े-बड़े छेद वाले कंक्रीट के हैंगर और तथाकथित वायु रक्षा रडार प्रणालियों के क्षत-विक्षत टुकड़े भर रह गई थी. ये सब भारत ने अपनी हाईटेक क्रूज मिसाइलों, ड्रोन और सटीक ग्लाइड बमों के जरिए तबाह कर दिए थे.

भारत की ब्रह्मोस क्रूज मिसाइलों ने जब पाकिस्तान के भीतरी इलाकों में आतंकी और सैन्य ढांचों को निशाना बनाया तो पूरी दुनिया ने रात के आसमान में विशाल आग के गोले देखे. कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने वाले इन भीषण विस्फोटों ने पाकिस्तान को स्पष्ट और कड़ा संदेश दिया. गुरुवार को भारतीय वायु सेना ने एक्स पर ऑपरेशन सिंदूर के कुछ क्षणों का वीडियो शेयर किया.

पिछले साल 6-7 मई की रात भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया था. भारतीय वायु सेना द्वारा आज सुबह शेयर किए गए वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत हर आतंकवादी और उसके समर्थकों की पहचान करेगा, उन पर नजर रखेगा और उन्हें दंडित करेगा. भारतीय वायु सेना ने आतंकवादियों को चेतावनी देते हुए कुछ पंक्तियां लिखी हैं कि वे जहां भी छिपें, कभी सुरक्षित नहीं रहेंगे. सिंदूर अभियान. न्याय मिल गया. सटीक कार्रवाई. अमर स्मृति- सिंदूर अभियान जारी है. भारत कुछ नहीं भूलता और किसी को माफ नहीं करता.

कहां-कहां आतंकी अड्डों को किया गया ढेर
आतंकवादी शिविरों पर किए गए हमलों में बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) का मुख्यालय, मुरीदके स्थित लश्कर-ए-तैबा का अड्डा और सियालकोट के महमूना जोया, मुजफ्फरबाद के सवाई नाला और सैयद ना बिलाल, कोटली के गुलपुर और अब्बास, भीमबर के बरनाला और सरजल में स्थित आतंकवादी ढांचे शामिल थे.

NATIONAL : Operation Sindoor की बरसी पर PM मोदी ने बदली X अकांउट की प्रोफाइल फोटो, पाकिस्तान को दिया सख्त संदेश!

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल कर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की डीपी लगाई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली बरसी पर वीर सैनिकों के पराक्रम और देशभक्ति को सलाम किया. उन्होंने कहा कि एक साल बाद भी आतंकवाद को हराने और उसे पनपने में मदद करने वाले पूरे तंत्र को नेस्तनाबूद करने के अपने संकल्प पर हम पहले की तरह ही अडिग हैं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल कर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की डीपी लगाई है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर, केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, अश्विनी वैष्णव ने भी अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल ली है.

पीएम मोदी ने लोगों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर’ऑपरेशन सिंदूर’ की डीपी लगाने की अपील की है. उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं और उनकी सफलता के प्रति सम्मान के तौर पर आइए हम सभी सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर को ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीर से बदलें.’

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली असाधारण विजय हमारे वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम और देशभक्ति की प्रेरक मिसाल है. उनके अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा पर हर देशवासी को गर्व है.’ उन्होंने एक दूसरे पोस्ट में लिखा, हमारी सशस्त्र सेनाओं ने पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हमला करने की हिम्मत करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया. पूरा देश हमारी सेनाओं के शौर्य को सलाम करता है.’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की बरसी पर भारतीय सेना के शौर्य को याद किया है. उन्होंने गुरुवार (7 मई) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वर्षगांठ पर हम अपने सशस्त्र बलों की वीरता को नमन करते हैं, जिनका साहस और समर्पण राष्ट्र की सुरक्षा पक्की करता आ रहा है.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ दिखाता है कि जब भी देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय आता है, तो हमारे आर्म्ड फोर्स निर्णायक कार्रवाई करने के लिए हमेशा रहते हैं.’

रक्षा मंत्री ने एक वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो में रक्षा मंत्री की कड़ी चेतावनी भी शामिल है, जिसमें उन्होंने कहा था, ‘भारत आतंकवाद के खिलाफ जब भी कोई कार्रवाई करेगा, तो आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए सरहद पार की जमीन भी सुरक्षित नहीं रहेगी.’

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की निर्मम हत्या के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान चलाया था. इस अभियान के तहत केवल चार दिनों के भीतर भारतीय सेना ने अपने सभी प्रमुख टारगेट हासिल कर लिए. ऑपरेशन के दौरान भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में नौ बड़े आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. ये ठिकाने लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों के लिए लॉन्चपैड के रूप में काम कर रहे थे. सियालकोट और बहावलपुर जैसे क्षेत्रों में भी कार्रवाई की गई. इस दौरान 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे, जिनमें कई शीर्ष कमांडर भी शामिल थे.

NATIONAL : सरकार बनाने के लिए विजय का नया प्लान: इस पार्टी से मांगा समर्थन, रिसॉर्ट में शिफ्ट हो रहे विधायक

0

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने अब एक और विधायक का समर्थन हासिल करने की कोशिश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक टीवीके ने टीटीवी दिनाकरन की पार्टी अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) के इकलौते विजयी विधायक कमराज एस से संपर्क किया है।

टीवीके की यह कोशिश ऐसे समय में सामने आई है जब सरकार गठन को लेकर राज्यपाल आरवी अर्लेकर और पार्टी के बीच गतिरोध बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल अभी इस बात से आश्वस्त नहीं हैं कि टीवीके पर्याप्त बहुमत के बिना स्थिर सरकार चला पाएगी। हालांकि पार्टी नेताओं का दावा है कि उन्हें जल्द जरूरी समर्थन मिल जाएगा।

इसी बीच एआईएडीएमके ने भी अपने विधायकों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। पार्टी महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी पुडुचेरी के पूरनकुप्पम स्थित एक निजी रिजॉर्ट पहुंचे, जहां मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमिलनाडु के 28 एआईएडीएमके विधायकों को ठहराया गया है। माना जा रहा है कि पार्टी अपने विधायकों को टूट-फूट और संभावित राजनीतिक दबाव से बचाने के लिए यह कदम उठा रही है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके ने बड़ा उलटफेर करते हुए डीएमके और एआईएडीएमके के 62 साल पुराने दबदबे को खत्म कर दिया। पार्टी ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीती हैं। सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत है, यानी विजय को अभी भी 10 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है।

कांग्रेस पहले ही टीवीके को समर्थन देने का एलान कर चुकी है, जिससे विजय के खाते में पांच और विधायक जुड़ गए हैं। इसके अलावा टीवीके ने डीएमके के सहयोगी दलों जैसे वीसीके और वामपंथी दलों से भी संपर्क साधा है।

वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने कहा कि उनकी पार्टी की उच्चस्तरीय समिति शुक्रवार को बैठक करेगी और उसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा। वामपंथी दल भी अपने-अपने स्तर पर बैठक कर समर्थन को लेकर निर्णय लेंगे।

इस बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने अपने छोटे सहयोगी दलों को राजनीतिक हितों के हिसाब से फैसला लेने की छूट दे दी है। डीएमके का कहना है कि राज्य में दोबारा चुनाव से बचना और स्थिर सरकार बनाना उसकी प्राथमिकता है। पार्टी ने एमके स्टालिन को आपात फैसले लेने का अधिकार भी दिया है।

डीएमके ने अपने सभी विधायकों को फिलहाल चेन्नई में ही रुकने को कहा है। वहीं एआईएडीएमके ने अपने कुछ नवनिर्वाचित विधायकों को पुडुचेरी के एक रिजॉर्ट में भेज दिया है। पार्टी को आशंका है कि कहीं उनके विधायक टीवीके के समर्थन में न चले जाएं।

विजय ने बुधवार शाम राज्यपाल आरवी अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था, लेकिन वह राज्यपाल को पर्याप्त समर्थन होने का भरोसा नहीं दिला सके। गुरुवार सुबह दोनों की फिर मुलाकात हुई।

सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल ने विजय से पूछा कि बिना स्पष्ट बहुमत के वह सरकार कैसे चलाएंगे और कौन-कौन सी पार्टियां उन्हें समर्थन देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने भविष्य में मिलने वाले संभावित समर्थन को लेकर भी स्पष्टीकरण मांगा। बताया जा रहा है कि विजय ने फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार होने की बात कही, लेकिन राज्यपाल ने शपथ लेने से पहले बहुमत साबित करने की शर्त रख दी है।

ARTICLE : इतिहास के पन्नों में 08 मई :

जब यूरोप में थमा द्वितीय विश्व युद्ध का तूफान

इतिहास के पन्नों में 08 मई का दिन विश्व स्तर पर एक निर्णायक मोड़ के रूप में दर्ज है। यह वही तारीख है जब यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध का अंत हुआ और लंबे समय से चल रही तबाही, हिंसा और अस्थिरता पर विराम लगा।

जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर की आत्महत्या के करीब एक सप्ताह बाद, 08 मई 1945 को जर्मन सेना के जनरल आल्फ्रेड योडल ने मित्र राष्ट्रों के सामने बिना शर्त आत्मसमर्पण के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। इस ऐतिहासिक घटना के साथ ही यूरोप में युद्ध का औपचारिक अंत हो गया। इस दिन को कई देशों में “विक्ट्री इन यूरोप डे” के रूप में मनाया जाता है।

हालांकि, समय के अंतर के कारण सोवियत संघ (अब रूस) में उस समय आधी रात के बाद का वक्त हो चुका था। यही वजह है कि रूस और कुछ अन्य देशों में इस जीत का जश्न 09 मई को मनाया जाता है, जिसे “विक्ट्री डे” कहा जाता है।

यूरोप में युद्ध समाप्त होने के बावजूद, विश्व युद्ध का पूरी तरह अंत उस समय नहीं हुआ था। एशिया में जापान के खिलाफ लड़ाई जारी रही। आखिरकार, सितंबर 1945 में जापान ने आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद द्वितीय विश्व युद्ध का पूर्ण समापन हुआ।

द्वितीय विश्व युद्ध मानव इतिहास के सबसे विनाशकारी संघर्षों में से एक था, जिसमें करोड़ों लोगों की जान गई और कई देशों की अर्थव्यवस्था और सामाजिक संरचना पूरी तरह से प्रभावित हुई। 08 मई का दिन न केवल युद्ध की समाप्ति का प्रतीक है, बल्कि शांति, सहयोग और वैश्विक एकता की आवश्यकता की भी याद दिलाता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1886 – अमेरिकी फार्मासिस्ट जान.एस. पैंबरटन ने कोका कोला का विकास किया और उस समय इसे एक टॉनिक बताया गया।

1933 – महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन की नीतियों के खिलाफ 21 दिन का उपवास शुरू किया।

1945 – मित्र राष्ट्रों की सेनाओं के समक्ष जर्मनी का आत्मसमर्पण।

1959 – प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने चीन को भारत के खिलाफ धमकी भरे युद्ध जैसी भाषणों से बाज आने को कहा।

1970 – ब्रिटिश रॉक बैंड द बीटल्स के सदस्यों ने औपचारिक रूप से अलग होने के एक महीने बाद अपना आखरी स्टूडियो अलबम ‘लैट इट बी’ जारी किया।

1980 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेचक उन्मूलन की घोषणा की।

1999 – दक्षिणी बांग्लादेश में मेघना नदी में एक खचाखच भरी नौका पलट जाने से 300 लोगों की मौत।1999 – बेलग्राद स्थित चीनी दूतावास पर नाटो द्वारा प्रक्षेपास्त्रों से हमला।

2000 – भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनीवर्सिटी के कुलपति नियुक्त।

2001 – अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य नियंत्रण बोर्ड से भी बाहर।

2002 – पाकिस्तान दौरा रद्द कर न्यूजीलैंड की टीम स्वदेश लौटी।

2004 – श्रीलंका के मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड बनाया।

2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका पाकिस्तान को आधुनिकतम पारम्परिक शस्त्र प्रणाली देने पर सहमत।

2009 – पाकिस्तान की सेना ने स्वात घाटी में तालिबान के खिलाफ अपने अभियान को तेज किया। तालिबान के जुल्मों से परेशान करीब दो लाख लोगों ने घाटी से पलायन किया।

2010 – छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने दंतेबाड़ा में टाड़मेटला हमले के एक माह बाद बीजापुर- भोपालपट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट कर उड़ा दिया। इस घटना में आठ जवान शहीद हो गए। विस्फोट में वहाँ से गुजर रहे दो नागरिक भी घायल हो गए।

जन्म

1828 – जीन हेनरी डयूनेन्ट – मानव सेवा के कार्यों के लिए पहला नोबेल शांति पुरस्कार व्यक्ति

1895 – गोपबन्धु चौधरी – उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गाँधीवादी कार्यकर्ता।

1916 – स्वामी चिन्मयानंद – भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान।

1926 – तपन राय चौधरी – प्रसिद्ध इतिहासकार।

1929 – गिरिजा देवी – भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका

1932 – सत्यब्रत मुखर्जी – पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय राजनीतिज्ञ और लोकसेवी थे।

निधन

1777 – मीर क़ासिम – बंगाल का नवाब।

1899 – वासुदेव चापेकर – भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध चापेकर बन्धुओं में से एक थे।

1915 – अमीर चन्द – भारत के स्वतंत्रता सेनानी थे।

1915 – भाई बालमुकुंद – भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक थे।

1927 – दामोदरम संजीवय्या – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

1982 – आत्माराम रावजी देशपांडे – प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार।

1993 – देवीप्रसाद चट्टोपाध्याय – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार थे।

2013 – ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर – भारत के मशहूर ध्रुपद गायक।

महत्वपूर्ण अवसर

-विश्व रेडक्रॉस दिवस।

-विश्व थैलेसिमिया दिवस।

RAJASTHAN : राजस्थान में मौसम ने फिर बदला रुख: पूर्वी जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पश्चिमी इलाकों में बढ़ी भीषण गर्मी

0

जयपुर, 08 मई (हि.स.)। राजस्थान में शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर दो अलग-अलग तस्वीरें पेश की हैं। पूर्वी राजस्थान के छह जिलों भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक और अलवर में मौसम विभाग ने आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी के चलते गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।

गुरुवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जयपुर, भरतपुर संभाग, दौसा, सवाई माधोपुर, अलवर, टोंक और कोटपूतली-बहरोड़ सहित कई क्षेत्रों में दोपहर बाद बादल छाए, तेज आंधी चली, हल्की बारिश हुई और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। टोंक और अलवर में कई जगहों पर ओले गिरने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

दौसा में गुरुवार शाम करीब 30 मिनट तक तेज अंधड़ चला, जिसके बाद जिले के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। दौसा में सबसे अधिक 14.2 मिमी वर्षा हुई, जबकि टोंक के वनस्थली क्षेत्र में 4 मिमी बारिश हुई।

दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी और बीकानेर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। गुरुवार को जैसलमेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया। बाड़मेर में 44.2, फलोदी में 43.6 और बीकानेर में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।

जयपुर में गुरुवार को दिनभर तेज धूप रही और अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शाम को मौसम बदला, बादल छाए और धूलभरी हवाएं चलने से लोगों को राहत मिली। वहीं उदयपुर में भी गर्मी ने असर दिखाया और तापमान बढ़कर 39.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

कोटा में दिनभर गर्मी और उमस के बाद शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि अजमेर में अगले दो दिनों तक आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है।

सीकर में दिनभर तेज गर्मी के बाद शाम को धूलभरी आंधी चली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक से दो दिन तक पूर्वी राजस्थान के जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे हीटवेव का असर तेज हो सकता है।

प्रदेश में बदलते मौसम के इस दौर ने जहां पूर्वी जिलों को गर्मी से कुछ राहत दी है, वहीं पश्चिमी राजस्थान के लोगों के लिए आने वाले दिन और अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

WORLD : शांति प्रयासों के बीच तेहरान से लेकर होर्मुज तक तनाव, अमेरिका ने किया हवाई हमला, ईरान ने भी दिया जवाब

तेहरान/वाशिंगटन, 08 मई (हि.स.)। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे शांति प्रयासों के बीच तेहरान से लेकर होर्मुज जलडमरूमध्य तक तनाव बढ़ गया है। ईरान की सेना ने कहा कि अमेरिकी सेना ने तटीय जलक्षेत्र में एक ईरानी तेल टैंकर और संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह बंदरगाह के पास दूसरे जहाज को निशाना बनाया। इसके अलावा दक्षिणी ईरान के बंदर खमीर, सिरिक और केशम द्वीप के नागरिक इलाकों में अमेरिका की वायुसेना ने हवाई हमला किया। ईरान का दावा है कि उसने दुश्मन को माकूल जवाब दिया।

अल जजीरा, इरना और सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने कहा कि उसने आत्मरक्षा के लिए यह कदम उठाया। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में उसके नौसैनिक बलों पर मिसाइलों, ड्रोन और तेज गति वाली नावों से हमला किया। इसलिए हमला करने के लिए जिम्मेदार ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी ठिकानों पर हुए हमलों को “प्यार भरा थप्पड़” बताया है। उन्होंने कहा कि ” सैन्य विराम जारी है। यह प्रभावी है।” उन्होंने पत्रकारों से कहा: ” ईरान ने हमसे पंगा लिया। हमने उन्हें उड़ा दिया।” ट्रंप ने कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत बहुत अच्छी चल रही है। रिपोर्ट में कहा गया कि ईरान युद्ध खत्म करने के अमेरिकी प्रस्ताव पर विचार करने की बात तो कह रहा है पर वह होर्मुज जलडमरूमध्य के महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर अपना नियंत्रण औपचारिक रूप से स्थापित करने की भी कोशिश कर रहा है।

शिपिंग इंटेलिजेंस फर्म ‘लॉयड्स लिस्ट’ का कहना है कि जलडमरूमध्य अब बंद हो गया है। ईरान का कहना है कि उसने हाल ही में एक नई एजेंसी बनाई है। वह यहां से गुजरने वाले जहाजों को मंजूरी देने का काम करेगी। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह युद्ध जल्द ही खत्म हो जाएगा। इन कूटनीतिक प्रयासों के बीच, अंतरराष्ट्रीय मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें गुरुवार को लगभग 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी रहीं। युद्ध शुरू होने से पहले यह कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल थी।

तेहरान के साथ ताजा तनाव के बीच फ्लोरिडा के टैम्पा स्थित सेंट्रल कमांड ने बयान जारी किया है। बयान में कहा गया कि ताजा हवाई हमला आत्मरक्षा के लिए किया गया। विदेशमंत्री मार्को रूबियो ने पहले ही कह चुके हैं कि अमेरिका आत्मरक्षा करने में पीछे नहीं हटेगा। बताया गया है कि तेहरान में रात को कई जगह धमाके सुने गए। एयर डिफेंस सिस्टम को चालू किया गया। इस दौरान ईरान की राजधानी में दो धमाके हुए। ईरान के दक्षिणी इलाके के मीनाब शहर में गवर्नर ने घर से बाहर आकर एक नौसैनिक अड्डे पर हुए हमलों की पुष्टि की। बंदर अब्बास शहर में भी ताबड़तोड़ धमाके हुए हैं।संयुक्त सैन्य मुख्यालय के अधिकारियों ने बंदर खमीर और सीरिक पर हमलों की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अमेरिकी हमलों ने दो ईरानी जहाजों को भी निशाना बनाया है।

ट्रंप ने गुरुवार को सोशल ट्रुथ पर कहा कि ईरानी गोलीबारी के बीच अमेरिका के तीन जंगी जहाज होर्मुज से सफलतापूर्वक गुजर गए। जंगी जहाजों को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचा। अमेरिकी सेना ने ईरान की हमलावर तेज रफ़्तार नावें, मिसाइलें और ड्रोन नष्ट्र कर दिए। ट्रंप ने ईरानी नेतृत्व को पागल करार देते हुए चेतावनी दी कि अगर तेहरान जल्द किसी समझौते पर राजाी नहीं हुआ, तो उसे और भी सख्त सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। इस पूरे घटनाक्रम के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा है कि इस्लामिक गणराज्य विदेशी दबाव के सामने नहीं झुकेगा। वह हर स्थिति का मुकाबला करने को तैयार है।

NATIONAL : बिहार कैबिनेट विस्‍तार में पीएम मोदी भी होंगे शामिल, पटना में रोड शो सहित जानें पूरा शेड्यूल

0

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का गुरुवार को विस्‍तार होगा. इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे.

बिहार कैबिनेट विस्तार पटना के गांधी मैदान में दोपहर 12.10 पर होगा. इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है.PM नरेंद्र मोदी समारोह में शामिल होने के लिए सुबह 10.30 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और रोड शो भी करेंगे.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई नेता पटना आएंगे.

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार गुरुवार को होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में लगभग पूरी हो चुकी हैं. बिहार कैबिनेट विस्‍तार का कार्यक्रम दोपहर 12:10 बजे आयोजित होगा और इसे लेकर राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुरुवार को सुबह पटना पहुंचेंगे. समारोह को भव्य बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं और पूरे शहर में जगह-जगह स्वागत पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें ‘विकसित भारत, विकसित बिहार’ का संदेश प्रमुखता से दिख रहा है.

पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को दोपहर 12.10 पर कैबिनेट के विस्‍तार का कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह साढ़े 10 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेगे. इसके बाद पीएम मोदी का पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक रोड शो होगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी सुबह करीब 8:30 बजे ही पटना पहुंच जाएंगे. इनके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा और कई अन्य केंद्रीय नेता भी समारोह में भाग लेंगे.

- Advertisement -

News of the Day