Tuesday, May 5, 2026
Home Blog Page 447

NATIONAL : सिपाही संग बंद कमरे में रंगरलिया मना रही थी महिला कांस्टेबल, पति ने रंगे हाथ पकड़ा

0

कसया थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल को उसके पति ने प्रेमी सिपाही के साथ रंगे हाथों पकड़ा है. पीड़ित पति ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पुलिस से की है.कुशीनगर के कसया थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल को उसके पति ने प्रेमी सिपाही के साथ रंगे हाथों पकड़ा है, इसके बाद जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. पीड़ित पति ने कसया थाने में अपनी पत्नी और उसके प्रेमी सिपाही के खिलाफ तहरीर दे दी है. पुलिस इस मामले में कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बचती नजर आई.

दरअसल, कुशीनगर जनपद के पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी मिथिलेश यादव की शादी वर्ष 2023 में जनपद बलिया निवासी महिला कांस्टेबल सिंपी की शादी धूमधाम से हुई थी. शादी के बाद सब कुछ ठीक ही चल रहा था. सिंपी की तैनाती वर्तमान में कसया थाने में है. इसी दौरान कसया थाने में ही तैनात सिपाही विश्वनाथ राय से सिंपी से अवैध संबंध हो गए. सिंपी और विश्वनाथ दोनों घंटों फोन पर लंबी लंबी बातें करते थे. इसका शक मिथिलेश यादव को हो गया था.

आज सुबह उसे शक हुआ तो वह कसया स्थित अपनी पत्नी के कमरे पर मिलने पहुंचा. कमरे पर पहुंचा तो सिंपी और विश्वनाथ कमरे में अर्धनग्न अवस्था में थे. यह स्थिति देखकर मिथिलेश आग बबूला हो गया. पहले तो वह खुद कमरे का दरवाजा खुलवाना चाहा लेकिन अंदर से दोनों ने दरवाजा नहीं खोला और मिथिलेश को धमकी देने लगे.

मिथिलेश ने 112 नंबर डॉयल करके पुलिस बुला लिया, जब पीआरबी गाड़ी पहुंचीं उसके बाद हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हुआ. बड़ी मुश्किल से जबरदस्ती कमरे का फाटक खुलवाया गया. उसके बाद महिला सिपाही सिंपी और उसके पति सिपाही मिथिलेश यादव के बीच काफी गरमा गरम बहस भी हुई. पुलिस ने कमरे को खुलवा कर कमरे के अंदर बंद सिपाही विश्वनाथ राय को बाहर निकाला और अपनी गाड़ी में बैठकर थाने ले गई. इस दौरान पूरे मामले का वीडियो भी बना और वह वायरल हो गया.

पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि, पत्नी का अवैध संबंध आरक्षी विश्वनाथ राय से लगभग दो वर्षो से है, अब हम अपनी पत्नी के साथ नही रहना चाहता हूँ. पीड़ित ने कहा कि मुझे डर है कि अब वह मेरे साथ रहेगी तो मेरी हत्या कर या करवा सकती है. पीड़ित ने पत्नी और उसके प्रेमी पर कार्रवाई की मांग की है साथ ही सुरक्षा की गुहार लगाई है.

 

ENTERTAINMENT : ‘संस्कारी नहीं हैं..’, हिना खान की सास ने नेशनल टीवी पर खोली एक्ट्रेस की पोल, बोलीं – ‘हर चीज में नखरें हैं’

0

टीवी की स्टार एक्ट्रेस हिना खान अपने शोज से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. इन दिनों एक्ट्रेस अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ रिएलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रही हैं. शो के हालिया एपिसोड में हिना की सास ने भी शिरकत की. इस दौरान वो अपनी बहु की पोल खोलती हुई नजर आई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

दरअसल शो में पहुंची हिना खान की सास उनकी तारीफ करने की जगह एक्ट्रेस की पोल खोलती दिखी. वो कहती हैं कि, ‘मैं घर में अलग-अलग खाना बनाती हूं, इसे किसी भी मसाले की पहचान नहीं हैं, ना ही इसका किचन से कोई लेना देना है. फिर वो खाना देखते ही बोलने लगती है, इसमें ये ज्यादा ये कम है. इसे आता कुछ नहीं हैं और नखरे बहुत है..मैं सास हूं, लेकिन घर में इससे पंगा कौन लेगा..’

हिना की सास यहीं नहीं रूकती. वो आगे कहती हैं कि जब मैंने इसे ‘ये रिश्ता’ में देखा था. तो सोचा था कि हे भगवान मुझे बिल्कुल ऐसी ही बहू चाहिए, अब बहू तो मुझे वो ही मिल गई. लेकिन संस्कारी..ना ना संस्कार बिल्कुल भी वो नहीं है..ये सब सुनकर हिना खान भी काफी शॉक्ड रह जाती है. वहीं रॉकी एक कोने में खड़े अपना फेस छुपाते हुए नजर आते हैं.

बता दें कि हिना और रॉकी की मुलाकात ‘ये रिश्ता’ के सेट पर ही हुई थी. यहीं से दोनों दोस्त बने और फिर प्यार परवान चढ़ा. दोनों ने कई साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद रजिस्टर्ड मैरिज की है. अब दोनों ‘पति पत्नी और पंगा’ में एक-दूसरे की टांग खिंचते नजर आते हैं.

 

NATIONAL : उत्तराखंड में भारी बारिश से हालात खराब, चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित

0

उत्तराखंड में इन दिनों बारिश अपना लगातार कहर बरपा रही है जिसके चलते चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा पांच सितंबर तक स्थगित कर दी गई है.उत्तराखंड में लगातार जारी बारिश को देखते हुए, सरकार ने चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पांच सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी है. गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि भारी बारिश से प्रदेश में कई जगह भूस्खलन या मलबा आने से मार्ग बाधित हो रहे हैं.

जिन्हें सरकार प्राथमिकता पर खोल रही है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा ओर सुविधा को देखते हुए, फिलहाल चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा को 05 सितम्बर 2025 तक स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए फिलहाल यात्रा मार्गों पर प्रस्थान न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी परामर्श का पालन करें. मौसम सामान्य होने एवं मार्ग पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के उपरांत यात्राओं को पुनः प्रारम्भ किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा सड़क मार्गों की निगरानी, सफाई तथा यात्रियों की सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि धैर्य एवं संयम बनाए रखें तथा यात्रा संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए प्रशासनिक नियंत्रण कक्ष से सम्पर्क करते रहें.भारी बारिश के चलते उत्तराखंड के कई हिस्सों में स्थिति गंभीर बनी हुई है. चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर सड़कें मलबे से बाधित हैं, जिससे यातायात ठप हो गया है.

कई जगहों पर भूस्खलन से पुलों को नुकसान पहुंचा है, जबकि अलकनंदा और भागीरथी जैसी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब है. ऐसे में प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता.

गढ़वाल मंडल कमिश्नर ने बताया कि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. इसके मद्देनजर राहत और बचाव दलों को सतर्क कर दिया गया है. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं. सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है और संवेदनशील मार्गों पर चौकसी बढ़ा दी गई है.प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें. साथ ही किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करने की सलाह दी है.

 

NATIONAL : महिला ने सीएम योगी से की इच्छा मृत्यु की मांग, कहा- ‘पति आए दिन करता है झगड़ा’

0

झांसी में एक महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इच्छा मृत्यु की मांग की. महिला ने कहा कि पति से छुटकारा दिलाया जाए या इच्छा मृत्यु की इजाजत दी जाए.

झांसी में एक महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है. महिला ने मांग मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है या तो उसे पति के अत्याचार से मुक्ति दिलाई जाए या फिर इच्छा मृत्यु की इजाजत दी जाए. जब न्याय की उम्मीद टूट जाती है तो इंसान जीने की नहीं, मरने की इजाज़त मांगता है.

झांसी की रहने वाली श्वेता भीलवार ने मीडिया से बातचीत में रोते हुए बताया कि महज 16 साल की उम्र में 22 वर्ष पहले उसने अपने से 14 साल बड़े सीनियर ऑडिट अधिकारी से प्रेम विवाह किया था. विवाह के समय वह 19 साल की और उसका पति 33 साल का था.

श्वेता का आरोप है कि उसका पति स्वभाव से शंकालु और झगड़ालू है. शुरुआती 17 साल किसी तरह गुजरे, लेकिन पिछले 4-5 सालों में हालात असहनीय हो गए. पति ने उस पर चरित्रहीनता के झूठे आरोप लगाकर घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए, आवाजाही पर पाबंदी लगा दी और बच्चों से भी दूर कर दिया.

महिला के मुताबिक, कई बार आत्महत्या का ख्याल आने के बावजूद श्वेता ने अपने दो बेटों को देखकर हिम्मत जुटाई. मजबूरी में स्कूल में नौकरी शुरू की लेकिन इससे पति का रवैया और आक्रामक हो गया. कई बार आत्महत्या का विचार आने के बावजूद उसने अपने दो बेटों को देखकर खुद को संभाला.

श्वेता ने मजबूरी में स्कूल में नौकरी शुरू की, लेकिन इससे पति का रवैया और आक्रामक हो गया. कई शिकायतों के बावजूद न्याय न मिलने पर श्वेता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि या तो उसे पति की प्रताड़ना से आज़ाद किया जाए. अन्यथा उसे इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए.

 

RECIPE : घर पर बनाएं गणेशजी के पसंदीदा लड्डू, ये है बप्पा के लिए लड्डू बनाने की आसान रेसिपीज

0

भगवान गणेश को लड्डू बेहद पसंद हैं. कहा जाता है कि लड्डू समृद्धि, मिठास और शुभता का प्रतीक भी है. जब बप्पा के लिए लड्डू बनते हैं तो घर में भक्ति की मिठास फैल जाती है.

जैसे ही गणेश चतुर्थी का पर्व नजदीक आता है, वैसे ही हर घर में भगवान गणेश के स्वागत की तैयारियां शुरू हो जाती हैं, कहीं मूर्तियां रंगी जा रही होती हैं, तो कहीं पंडाल सज रहे होते हैं. लेकिन इस पूरे त्योहार में जो सबसे खास चीज होती है, वो बप्पा का भोग है, और खासकर उनका सबसे पसंदीदा लड्डू. भगवान गणेश को लड्डू बेहद पसंद हैं. कहा जाता है कि लड्डू न सिर्फ उनका पसंदीदा खाना है, बल्कि वो समृद्धि, मिठास और शुभता का प्रतीक भी है. जब बप्पा के लिए लड्डू बनते हैं, तो घर में भी भक्ति की मिठास फैल जाती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि घर पर गणेशजी के पसंदीदा लड्डू कैसे बनाएं. और बप्पा के लिए लड्डू बनाने की आसान रेसिपीज क्या हैं.

घर पर गणेश जी के पसंदीदा लड्डू कैसे बनाएं

1. मोतीचूर के लड्डू: बप्पा को अगर कोई लड्डू सबसे ज्यादा पसंद है तो वो मोतीचूर का लड्डू है. छोटे-छोटे बूंदी के मोती जब घी और चाशनी में मिलकर लड्डू बनते हैं, तो उनका टेस्ट सीधे दिल में उतरता है. घर पर मोतीचूर के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले बेसन का घोल बनाएं, उसे तलें और छोटी बूंदी तैयार करें. फिर इसे चाशनी में डालें, इलायची मिलाएं और हल्का ठंडा होने पर हाथों से गोल-गोल लड्डू बनाएं. साथ ही आप ऊपर से काजू-बादाम से सजा सकते हैं.

2. बूंदी के लड्डू: बूंदी के लड्डू, मोतीचूर से थोड़े बड़े होते हैं और इनका टेस्ट भी उतना ही बेहतरीन होता है. गणेश चतुर्थी पर ये एक क्लासिक ऑप्शन हैं. घर पर बूंदी के लड्डू बनाने के लिए बेसन से मीडियम गाढ़ा घोल बनाकर बूंदी तलें, फिर गाढ़ी चाशनी में मिलाएं, इलायची डालें और हल्का ठंडा होने पर लड्डू बना लें. इसे भी ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से सजाएं.

3. नारियल के लड्डू: नारियल के लड्डू गणेश चतुर्थी के सबसे आसान और टेस्टी ऑप्शन में से एक हैं. इनकी खुशबू और सॉफ्ट टेक्सचर हर किसी को पसंद आता है. नारियल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले घी में नारियल बूरा भूनें, फिर उसमें कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं. जब मिक्सचर गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद करें, इलायची डालें और गोल लड्डू बना लें. अब ऊपर से पिस्ता डालें.

4. बेसन के लड्डू: बेसन के लड्डू हर त्योहार का अहम हिस्सा होते हैं. गणपति के भोग में इनका खास महत्व है. इस गणेश चतुर्थी आप घर पर ही बेसन के लड्डू बना सकते हैं. बेसन के लड्डू बनाने के लिए बेसन को घी में मीडियम आंच पर भूनें जब तक वह खुशबू ना छोड़ने लगे. इसके बाद ठंडा होने पर पिसी चीनी, इलायची और मेवे मिलाएं. फिर हाथों से लड्डू बना लें.

5. सूखे मेवे के लड्डू: सूखे मेवे के लड्डू बप्पा के भोग के लिए टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन में से एक है. इन लड्डुओं में ना चीनी होती है, ना गुड़ फिर भी ये बेहद टेस्टी और हेल्दी होते हैं. ऐसे मे घर पर सूखे मेवे के लड्डू बनाने के लिए बादाम, काजू, अखरोट आदि को हल्का भूनकर काट लें. इसके बाद खजूर को घी में पकाएं और सारे मेवे मिलाकर मिक्सचर तैयार करें. हल्का ठंडा होने पर लड्डू बना लें.

BUSINESS : आने वाली है Flipkart Big Billion Days 2025 सेल! इन धमाकेदार डील्स से खुशी से झूम उठेंगे आप, यहां जानें पूरी जानकारी

0

फ्लिपकार्ट ने अपने सबसे बड़े शॉपिंग इवेंट Big Billion Days Sale 2025 का टीज़र जारी कर दिया है. वेबसाइट और ऐप पर लगे बैनर्स से साफ है कि यह सेल Coming Soon है.फ्लिपकार्ट ने अपने सबसे बड़े शॉपिंग इवेंट Big Billion Days Sale 2025 का टीज़र जारी कर दिया है. वेबसाइट और ऐप पर लगे बैनर्स से साफ है कि यह सेल Coming Soon है. हर साल की तरह इस बार भी यह सेल फेस्टिव सीज़न से ठीक पहले ग्राहकों को मेगा डील्स और धमाकेदार ऑफर्स देने के लिए तैयार है.

Big Billion Days हमेशा से ब्लॉकबस्टर डील्स के लिए मशहूर रही है और इस बार भी ट्रेंड जारी रहेगा. टेक्नोलॉजी लवर्स को स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्ट टीवी पर बड़े डिस्काउंट्स मिलने की उम्मीद है. मार्केट में चर्चा है कि Samsung Galaxy S25, Google Pixel 10 और कई नए फ्लैगशिप डिवाइस बेहद कम दामों में उपलब्ध होंगे. वहीं, Samsung Galaxy S24 पर भारी प्राइस कट देखने को मिल सकता है और iPhone 16 अब तक का सबसे किफायती दाम छू सकता है खासकर तब जब iPhone 17 लॉन्च के करीब हो.

हालांकि फ्लिपकार्ट ने केवल Coming Soon लिखा है लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो यह सेल आमतौर पर सितंबर के आखिरी हफ्ते या अक्टूबर की शुरुआत में होती है. यह समय भारत के फेस्टिव सीज़न और प्रतिद्वंद्वी Amazon Great Indian Festival (Diwali Sale) के साथ पूरी तरह मेल खाता है.

फ्लिपकार्ट हर साल की तरह इस बार भी टॉप बैंकों के साथ पार्टनरशिप कर रहा है. टीज़र में Axis Bank और ICICI Bank का नाम सामने आया है जिससे ग्राहकों को इंस्टेंट डिस्काउंट, कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI का फायदा मिलेगा. इसके अलावा, इस साल के स्पॉन्सर्स Samsung Galaxy AI और Intel Core हैं जिससे उम्मीद है कि सैमसंग के स्मार्टफोन्स और इंटेल-आधारित लैपटॉप्स पर बड़े ऑफर्स देखने को मिलेंगे.

इस सेल के दौरान फ्लिपकार्ट आमतौर पर डील्स को चरणबद्ध तरीके से लाता है. इसमें अर्ली बर्ड ऑफर्स, फ्लैश सेल्स और एक्सक्लूसिव लॉन्च शामिल होते हैं. स्मार्टफोन्स और लैपटॉप्स जैसे हाई-डिमांड प्रोडक्ट्स पर लिमिटेड टाइम डिस्काउंट हेडलाइन डील्स होंगी, वहीं फैशन, होम अप्लायंसेज़ और इलेक्ट्रॉनिक्स पर बंडल ऑफर्स भी ग्राहकों को लुभाएंगे.

फ्लिपकार्ट ने भले ही डेट्स सामने नहीं रखीं, लेकिन टीज़र से साफ है कि सेल ज्यादा दूर नहीं है. ऐसे में अगर आप नया iPhone लेने, लैपटॉप अपग्रेड करने, वार्डरोब बदलने या फिर पुराना वॉशिंग मशीन रिप्लेस करने की सोच रहे हैं तो यह सेल आपके लिए सुनहरा मौका हो सकती है.

 

NATIONAL : दिल्ली मेट्रो में मोबाइल चोरों की अब खैर नहीं, 45 दिन में 175 फोन बरामद, CEIR बना पुलिस का बड़ा हथियार

0

दिल्ली मेट्रो में 45 दिनों में 175 चोरी या गुम मोबाइल CEIR सिस्टम से बरामद और ब्लॉक किए गए. चोरों के लिए साफ संदेश है कि अब बचना आसान नहीं होगा. पुलिस की जांच जारी है.

दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान राहगीरों के मोबाइल फोन अब न तो चोरों की जेब में सुरक्षित रह पाएंगे और न ही अब वे चोर ही खुद को पुलिस से ज्यादा दिनों तक बचा पाएंगे. इस मामले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज डेढ़ महीने, यानी 45 दिनों में, 175 मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

इस पूरे ऑपरेशन की सफलता का आधार बना केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (CEIR), जिसकी मदद से पुलिस ने चोरी और गुमशुदा फोनों का पता लगाया. यात्रियों के लिए यह खबर राहत की सांस है, जबकि चोरों के लिए साफ संदेश है कि अब बचना आसान नहीं होगा.CEIR सिस्टम, दूरसंचार विभाग का एक केंद्रीकृत प्लेटफॉर्म, है. यह फोन के यूनिक IMEI नंबर के जरिए चोरी या गुमशुदा मोबाइल को ट्रेस और ब्लॉक करने की क्षमता रखता है. पुलिस ने इसी तकनीक की मदद से चोरी हुए मोबाइलों का पता लगाया और चोरों तक पहुंच बनाई.

बरामद किए गए सभी मोबाइल तुरंत CEIR सिस्टम से ब्लॉक कर दिए गए. इस सिस्टम की खासियत यह है कि जैसे ही किसी ब्लॉक किए गए फोन में नया सिम कार्ड डाला जाता है, पुलिस को तुरंत अलर्ट मिल जाता है. ऐसे में चोरों के पास अब बचने का कोई रास्ता नहीं बचता.पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद हुए 175 मोबाइल में से 125 फोन उन केसों से जुड़े थे, जिनमें चोरी की शिकायत दर्ज कर एफआईआर लिखी गई थी, जबकि बाकी 50 मोबाइल ऐसे थे जिन्हें लोगों ने गुम या मिसप्लेस्ड बताया था. यह पूरी रिकवरी 1 जुलाई से 15 अगस्त 2025 के बीच की गई.

जांच से पता चला कि ज्यादातर चोरी की वारदातें मेट्रो स्टेशनों पर उस वक्त हुईं, जब यात्री सफर में जल्दबाजी में थे या सामान पर ध्यान नहीं दे पाए. हैरानी की बात यह भी रही कि कई लोग अनजाने में चोरी के मोबाइल खरीद बैठे. ये फोन बाजार मूल्य से 10 से 30 प्रतिशत सस्ते दामों पर बेचे जा रहे थे.फिलहाल, पुलिस इन दावों की गहराई से जांच कर रही है. DCP (मेट्रो) कुशल पाल सिंह ने बताया कि CEIR सिस्टम के लिए चार सदस्यीय विशेष टीम बनाई गई है. इसके अलावा, दिल्ली मेट्रो के 16 पुलिस थानों पर नोडल ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं.

 

ENTERTAINMENT : ‘अच्छे-बुरे वक्त में हमेशा मेरा साथ दिया’, ‘पवित्र रिश्ता’ एक्ट्रेस प्रिया मराठे के निधन पर भावुक हुईं अंकिता लोखंडे

0

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली प्रिया मराठे ने महज 38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. अब एक्ट्रेस के निधन के बाद अंकिता लोखंडे ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.पवित्र रिश्ता’ फेम प्रिया मराठे के निधन ने टीवी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. उषा नाडकरणी से लेकर स्वाति आनंद तक ने एक्ट्रेस के निधन पर शोक जाहिर किया था. अब अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने दिल का दर्द जाहिर किया है.

पोस्ट शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा,’प्रिया ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर मेरी पहली दोस्त थी. मैं प्रार्थना और प्रिया, हमारी छोटी सी गैंग. हम जब साथ होते थे तो अलग ही मजा आता था. प्रिया, प्रार्थना और मैं एक-दूजे को प्यार से मराठी में वेडी बुलाया करते थे, बहुत ही खास बॉन्ड था. अच्छे दिनों में तो ये मेरे साथ थी ही, बुरे दिनों में भी इसने मुझे थामा है. मुझे जब भी जरूरत रही प्रिया हमेशा हाजिर होती थी. गणपति बप्पा के दौरान प्रिया कभी भी गौरी महाआरती में आना नहीं छोड़ती थी. इस साल मैं तुम्हें याद करते हुए तुम्हारी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रही हूं मेरी वेडी.’

अंकिता ने अपने पोस्ट में आगे लिखा,’ प्रिया सबसे ज्यादा ताकतवर थी, क्योंकि उसने बहुत ही साहस के साथ हर लड़ाई लड़ी. मेरा दिल टूट रहा है ये लिखते हुए. उसे खोना ये याद दिलाता है कि हमें नहीं पता कि एक मुस्कान के पीछे इंसान क्या जंग लड़ रहा है इसलिए हमेशा दयालु रहें. प्रिया तुम हमेशा मेरे दिल में, मेरी यादों में रहोगी. हर हंसी के लिए, हर आंसू और हर पल के लिए शुक्रिया. जब तक हम दोबारा मिलते हैं, ओम शांति..’

 

ENTERTAINMENT : बनने से पहले बंद हुई प्रियंका-आलिया-कटरीना की फिल्म ‘जी ले जरा’? फरहान अख्तर ने बताया सच

0

फरहान अख्तर ने अपनी मच-अवेटेड फिल्म ‘जी ले जरा’ पर एक बड़ा अपडेट दिया है. काफी समय तक इसकी मेकिंग पर सस्पेंस बने रहने के बाद एक्टर ने बताया है कि वो इसे जरूर बनाएंगे. फिलहाल फिल्म का प्री-प्रोडक्शन जारी है.

फिल्ममेकर-एक्टर फरहान अख्तर पिछले कुछ सालों में अपने एक्टिंग प्रोजेक्ट को लेकर नहीं, बल्कि डायरेक्शन प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. जबसे उन्होंने ‘डॉन 3’ और ‘जी ले जरा’ जैसी फिल्में बनाने की अनाउंसमेंट की है, तभी से फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है. हालांकि अभी तक इन प्रोजेक्ट्स पर क्या फाइनल अपडेट है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

फरहान अख्तर ने साल 2021 में अनाउंस किया था कि वो प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कटरीना कैफ संग फिल्म ‘जी ले जरा’ बनाएंगे. जो एक हद तक जोया अख्तर की ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ जैसी होगी, लेकिन इसकी कहानी फीमेल किरदारों के इर्द-गिर्द घूमेगी. मगर ये फिल्म अभी तक शुरू नहीं हो पाई है.

ऐसा कहा जा रहा था कि प्रियंका, आलिया और कटरीना की डेट्स के कारण फिल्म का शेड्यूल नहीं बन पा रहा था. मेकर्स सभी एक्टर्स को एकसाथ नहीं ला पा रहे थे जिसके कारण उन्होंने फिल्म को बंद करने का फैसला किया. लेकिन अब इस फिल्म पर फाइनल अपडेट सामने आ चुका है. खुद फरहान ने कहा है कि ‘जी ले जरा’ को बंद नहीं किया गया है. वो लगातार इसपर काम कर रहे हैं.

यूट्यूब चैनल Our Stupid Reactions को दिए इंटरव्यू में फरहान ने ‘जी ले जरा’ पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे ये कहना बिल्कुल पसंद नहीं कि फिल्म को बंद कर दिया गया है. मैं तो बस इतना कहूंगा कि इसे ठंडे बस्ते में डाला गया है. ये एक ऐसी फिल्म है जो बनेगी. मुझे नहीं पता कब बनेगी, लेकिन इसकी स्क्रिप्ट बहुत ही शानदार है.’

फरहान ने आगे बताया है कि फिल्म पर काफी सारा काम किया जा चुका है. हालांकि अभी फिल्म की फाइनल कास्टिंग क्या है, इसपर डायरेक्टर ने कोई कमेंट नहीं किया है. फरहान ने कहा, ‘फिल्म पर हमने काफी काम पहले ही कर लिया है. मैंने शूट के लिए लोकेशन भी ढूंढकर खत्म कर लिया है और इसका म्यूजिक भी पहले रिकॉर्ड कर लिया है. सबकुछ हो चुका है. अब बस सही वक्त का इंतजार है जब हम फिल्म पर दोबारा काम करना शुरू करेंगे. लेकिन सवाल ये है कि क्या हम फिल्म बनाएंगे? तो इसका जवाब है बिल्कुल बनाएंगे.’

बात करें फिल्म ‘जी ले जरा’ की, तो पिछले चार सालों में इसपर काफी सारी अपडेट्स सामने आई थीं. खबर थी कि फिल्म से कटरीना कैफ ने बाहर होने का फैसला कर लिया है. वहीं प्रियंका चोपड़ा भी अपनी डेट्स के कारण इस प्रोजेक्ट को छोड़ चुकी हैं. खुद फरहान अख्तर ने भी एक इंटरव्यू में कंफर्म किया था कि उनकी फिल्म एक्टर्स की डेट्स के कारण टल रही है. अब देखना होगा कि क्या ‘डॉन 3’ के बाद, वो ‘जी ले जरा’ पर काम करेंगे या नहीं.

MEERUT : ब्यूटी पार्लर में महिला को पीटा, फिर चेहरे पर डाल दिया स्प्रे… दो गिरफ्तार

0

मेरठ में एक ब्यूटी पार्लर के अंदर महिला से मारपीट करने और स्प्रे छिड़कने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.मेरठ के एक ब्यूटी पार्लर में एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो महिला के साथ मारपीट की जाती है. फिर उसके चेहरे से कपड़ा हटाकर स्प्रे डाल दिया गया. वीडियो मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के एक ब्यूटी पार्लर का बताया जा रहा है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, 26 अगस्त को पल्हेड़ा निवासी ज्योति पल्लवपुरम फेज 1 स्थित ब्यूटी पार्लर में फेशियल कराने गईं थीं. वहां ज्योति की ब्यूटी पार्लर संचालिका शोभा से किसी बात पर कहासुनी हो गई. ज्योति के विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई. साथ ही ज्योति का चेहरा कपड़े से ढक दिया गया.

इसके बाद चेहरे से कपड़ा हटाकर एक महिला ने बैग से स्प्रे निकाला और डाल दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रविवार को वीडियो पल्लवपुरम पुलिस को मिला तो जांच पड़ताल कराई गई. इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ब्यूटी पार्लर संचालिका शोभा के पति आलोक और चेहरे से कपड़ा हटाने के आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. वहीं घटना में शामिल अन्य की तलाश की जा रही है. मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ लोग एक महिला को पीटते हुए नजर आ रहे हैं. यह मामला थाना पल्लवपुरम क्षेत्र के एक ब्यूटी पार्लर का है.थाने में एक तहरीर प्राप्त की गई है, जिसमें बताया गया है कि महिला जब वहां पर पहुंची तो उसके साथ मारपीट की गई. फिर चेहरे पर स्प्रे डाल दिया गया. मामले का संज्ञान लेते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि अन्य को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

- Advertisement -

News of the Day