Tuesday, May 5, 2026
Home Blog Page 448

MEERUT : ब्यूटी पार्लर में महिला को पीटा, फिर चेहरे पर डाल दिया स्प्रे… दो गिरफ्तार

0

मेरठ में एक ब्यूटी पार्लर के अंदर महिला से मारपीट करने और स्प्रे छिड़कने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.मेरठ के एक ब्यूटी पार्लर में एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो महिला के साथ मारपीट की जाती है. फिर उसके चेहरे से कपड़ा हटाकर स्प्रे डाल दिया गया. वीडियो मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के एक ब्यूटी पार्लर का बताया जा रहा है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, 26 अगस्त को पल्हेड़ा निवासी ज्योति पल्लवपुरम फेज 1 स्थित ब्यूटी पार्लर में फेशियल कराने गईं थीं. वहां ज्योति की ब्यूटी पार्लर संचालिका शोभा से किसी बात पर कहासुनी हो गई. ज्योति के विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई. साथ ही ज्योति का चेहरा कपड़े से ढक दिया गया.

इसके बाद चेहरे से कपड़ा हटाकर एक महिला ने बैग से स्प्रे निकाला और डाल दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रविवार को वीडियो पल्लवपुरम पुलिस को मिला तो जांच पड़ताल कराई गई. इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ब्यूटी पार्लर संचालिका शोभा के पति आलोक और चेहरे से कपड़ा हटाने के आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. वहीं घटना में शामिल अन्य की तलाश की जा रही है. मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ लोग एक महिला को पीटते हुए नजर आ रहे हैं. यह मामला थाना पल्लवपुरम क्षेत्र के एक ब्यूटी पार्लर का है.थाने में एक तहरीर प्राप्त की गई है, जिसमें बताया गया है कि महिला जब वहां पर पहुंची तो उसके साथ मारपीट की गई. फिर चेहरे पर स्प्रे डाल दिया गया. मामले का संज्ञान लेते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि अन्य को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

BUSINESS : ITR फाइल करने की डेडलाइन आ रही नजदीक, आने लगा है SMS रिमाइंडर; किन्हें 15 सितंबर तक भरना होगा रिटर्न?

0

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने की समयसीमा धीरे-धीरे नजदीक आ रही है. ऐसे में टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से SMS रिमाइंडर भेजना शुरू कर दिया गया है.

जिन व्यक्तियों और संस्थाओं को अपने खातों का ऑडिट नहीं करवाना होता, उनके लिए आईटीआर दाखिल करने की डेडलाइन 15 सितंबर है. यानी कि रिटर्न फाइल करने के लिए अब सिर्फ तीन ही हफ्ते बचे हैं इसलिए टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से SMS रिमाइंडर भेजना शुरू कर दिया गया है. इस SMS में लिखा है- अब तक 3 करोड़ से ज्यादा आईटीआर दाखिल किए जा चुके हैं. कृपया 15.09.25 से पहले ई-फाइलिंग पोर्टल पर AY.2025-26 के लिए अपना आईटीआर दाखिल और ई-वेरिफाई करें.

अब अगला सवाल यह आता है कि 15 सितंबर तक आखिर किन्हें आईटीआर रिटर्न जमा कराना है. क्या उन्हें भी रिटर्न भरना होगा जिनकी सालाना आमदनी 3 लाख रुपये तक है? इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नांगिया एंड कंपनी एलएलपी की एग्जीक्यटिव डायरेक्टर संजोली माहेश्वरी ने इसका जवाब देते हुए कहा, ”कारोबारी साल 2024-25 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की आय सीमा टैक्सपेयर के टोटल इनकम औन चुनी गई टैक्स रिजीम- पुरानी या नई पर आधारित है.”

वह आगे कहती हैं, ”अगर टोटल इनकम मूल छूट सीमा से अधिक है, तो टैक्सपेयर को अनिवार्य रूप से आईटीआर दाखिल करना चाहिए. न्यू टैक्स रिजीम में मूल छूट सीमा 3 लाख रुपये और पुरानी कर व्यवस्था के लिए 2.5 लाख रुपये है.”

आमतौर पर लोग यही सोचते हैं कि आईटीआर केवल नौकरी करने वालों या बिजनेस संभालने वालों को ही भरना पड़ता है, जबकि ऐसा नहीं है. आज के समय में स्टूडेंट्स और बेरोजगार युवाओं को भी अपना आईटीआर दाखिल करने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित किया जा रहा है, भले ही उनकी आय मूल छूट सीमा से कम हो. हालांकि, यह अनिवार्य नहीं है. ऐसा इसलिए ताकि उनकी एक आदत बनी रहे क्योंकि आईटीआर फाइल करने के कई फायदे हैं जैसे कि इससे फाइनेंशियल क्रेडिबिलिटी बनती है, रिफंड क्लेम करने में आसानी रहती है, बड़े अमाउंट में ट्रांजैक्शन करना आसान हो जाता है वगैरह.

GUJARAT ; बॉयफ्रेंड ने BCA छात्रा साक्षी भानुशाली का गला रेतकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

0

गुजरात के भुज में बीसीए छात्रा साक्षी भानुशाली की उसके बॉयफ्रेंड मोहित सिद्धपुरा ने चाकू से गला काटकर हत्या कर दी. युवती ने सोशल मीडिया पर आरोपी को ब्लॉक किया था और संबंध तोड़ दिए थे. आरोपी ने बहस के दौरान हमला कर साक्षी और उसके दोस्त जयेश को घायल किया. इलाज के दौरान साक्षी की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

भुज के एयरपोर्ट रोड स्थित संस्कार कॉलेज में बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा साक्षी भानुशाली की चाकू से हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है. मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा हुआ है. पुलिस के अनुसार साक्षी का अपने पड़ोस में रहने वाले मोहित मूलजीभाई सिद्धपुरा से प्रेम संबंध था, लेकिन हाल ही में उसने यह रिश्ता तोड़कर पढ़ाई जारी रखने का फैसला किया और भुज में रहने लगी.

डिप्टी एसपी रविराज सिंह जडेजा ने बताया कि मोहित गांधीधाम में साक्षी के पड़ोस में रहता था. वह लगातार साक्षी पर दबाव बना रहा था कि वह पढ़ाई छोड़कर गांधीधाम लौट आए. जब साक्षी ने अपनी मां को पूरी बात बताई तो उन्होंने बेटी को उससे संबंध तोड़ने और संपर्क ब्लॉक करने की सलाह दी. इसके बाद साक्षी ने मोहित से दूरी बना ली.

इससे आहत होकर मोहित अपने दोस्त जयेश ठाकोर के साथ बाइक से भुज पहुंचा. कॉलेज के पास दोनों के बीच तीखी बहस हुई. गुस्से में मोहित ने चाकू से साक्षी और जयेश पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल दोनों को तुरंत जी.के. जनरल हॉस्पिटल भुज ले जाया गया. इलाज के दौरान देर रात साक्षी की मौत हो गई, जिससे यह मामला हत्या में बदल गया.

पश्चिम कच्छ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया और उसकी रिमांड प्राप्त कर ली है. पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है. इस जघन्य वारदात के बाद छात्र संगठनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. ABVP और NSUI ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे कच्छ जिले के शैक्षणिक परिसरों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. साथ ही, आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की अपील की है.

GUJARAT : गुजरात में गणेश उत्सव की खुशियां मातम में बदलीं, मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन लोगों की दर्दनाक मौत

0

जामनगर में गणेश विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ. 36 साल के प्रितेश रावल अपने दो बेटों संजय (16) और अंश (4) के साथ तालाब में डूब गए. नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम ने तीनों शव बरामद कर लिए. निगम ने गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए विशेष कुंड बनाया था और लोगों से उसका उपयोग करने की अपील की थी लेकिन लोग तालाब में विसर्जन के लिए चले गए थे.

गुजरात के जामनगर में गणेश चतुर्थी के मौके पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया. गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति और उसके दो बेटे तालाब में डूब गए. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रितेश रावल (36) और उसके बेटों संजय (16) और अंश (4) के रूप में हुई है. ये सभी जामनगर के रामेश्वर नगर इलाके के निवासी थे.

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर प्रितेश अपने बेटों के साथ तालाब पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गया था. विसर्जन के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और बाहर नहीं निकल सके. घटना की सूचना मिलते ही जामनगर नगर निगम (JMC) की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद तीनों के शव बरामद किए गए. स्थानीय पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जामनगर नगर निगम ने गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए शहर में विशेष कुंड की व्यवस्था की थी और लोगों से अपील की थी कि खुले जल स्रोतों के बजाय इसी सुविधा का उपयोग करें. इसके बावजूद कई लोग अब भी परंपरा निभाने के लिए तालाबों और नदियों में विसर्जन करते हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है.पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है और अपील की है कि लोग निगम द्वारा बनाए गए सुरक्षित कुंड का ही इस्तेमाल करें. प्रशासन ने कहा है कि आने वाले दिनों में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे.

ENTERTAINMENT : ‘परम सुंदरी’ ने वीकेंड में की सॉलिड कमाई, सुधरा सिद्धार्थ-जाह्नवी का खाता, क्या हिट हो पाएगी फिल्म?

0

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ थिएटर्स में उम्मीद से बढ़कर दर्शक जुटाने में कामयाब हो रही है. एडवांस बुकिंग शुरू होने से पहले तक इस फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं लगाई जा रही थीं. फिल्म के लिए कोई खास माहौल बनता हुआ नजर नहीं आ रहा था. मगर यहां बॉलीवुड का एक सिद्ध प्राचीन नियम काम कर रहा है- ‘गाना हिट तो पिक्चर हिट’. ‘परम सुंदरी’ के टीजर के साथ ही सोनू निगम का गाया ‘परदेसिया’ लोगों की प्लेलिस्ट में जगह बना चुका था.

फिल्म का कोई भी दूसरा प्रमोशनल मैटेरियल शायद जनता को इतना इम्प्रेस नहीं कर पाया, जितना इस अकेले गाने ने किया है. ‘परम सुंदरी’ ने अब थिएटर्स में अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है. इस वीकेंड में फिल्म ने जैसी कमाई की है उससे जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा, दोनों के रिकॉर्ड सुधरे हैं. लेकिन बड़ा सवाल अभी भी बरकरार है- क्या ‘परम सुंदरी’ कामयाब हो पाएगी?

‘परम सुंदरी’ से पहले दिन 5 करोड़ के आसपास कमाई की उम्मीद की जा रही थी. मगर आंकड़े बताते हैं कि पहले ही दिन से इस फिल्म ने एक छोटा सा सरप्राइज पेश क्या. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 7.25 करोड़ कमाकर सरप्राइज किया. शनिवार, बॉक्स ऑफिस पर ‘परम सुंदरी’ के लिए 27% से ज्यादा जंप लेकर आया और कलेक्शन 9.25 करोड़ रुपये रहा.

UP : बेकाबू होकर दुकान में जा घुसा तेज रफ्तार डंपर……

0

सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान में घुस गया. गनीमत रही कि दुकान बंद थी, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी.हादसे में बाहर खड़ा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जब थाना गंगोह क्षेत्र के महंगी गांव में बड़ा हादसा होते-होते टल गया. सुबह के समय एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसा. यह पूरा हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. गनीमत रही कि उस वक्त दुकान बंद थी और अंदर कोई भी ग्राहक या दुकानदार मौजूद नहीं था, वरना एक बड़ी जनहानि हो सकती थी.

घटना के समय दुकान के बाहर बस का इंतजार कर रहा एक व्यक्ति खड़ा था, जिसको डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे सीएससी गंगोह में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि डंपर काफी तेज रफ्तार से आ रहा था और अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वह सीधे दुकान की ओर घुस गया. इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया.हादसा देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने चालक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह हादसे के बाद वहां से फरार हो गया.

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और डंपर को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है. लोगों का कहना है कि अगर हादसा दिन में होता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग सड़क पर मौत को दावत देती है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके.

 

 

NATIONAL : जेल से रिहा होते ही भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ निकाला गया जुलूस

0

दीपक चौधरी को मुजफ्फरनगर जेल से शनिवार की देर रात जमानत पर रिहा किया गया था. रविवार को ढिंढाली गांव के शिव मंदिर से ऊन तहसील तक करीब 2 किलोमीटर लंबा जुलूस निकाला गया.उत्तर प्रदेश के शामली जनपद की ऊन तहसील में पिछले दो महीनों से धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे नगर पंचायत सभासद दीपक चौधरी के जेल से रिहा होने पर उनके समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के काफिले के साथ भव्य स्वागत किया.

दीपक चौधरी को मुजफ्फरनगर जेल से शनिवार की देर रात जमानत पर रिहा किया गया था. रविवार को ढिंढाली गांव के शिव मंदिर से ऊन तहसील तक करीब 2 किलोमीटर लंबा जुलूस निकाला गया, जिसमें खुली गाड़ी में दीपक चौधरी को ले जाया गया. इस दौरान जगह-जगह लोगों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया.

दरअसल दो महीने पहले ऊन कस्बे के झिंझाना थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग की टीम ने छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी थी. इस दौरान ग्रामीणों और विद्युत विभाग कर्मियों के बीच हाथापाई हो गई थी. विद्युत विभाग ने कई नागरिकों पर मुकदमे दर्ज कराए, जिसके विरोध में दीपक चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ऊन तहसील परिसर में धरना शुरू किया था. दीपक चौधरी शहीद भगत सिंह युवा समिति के अध्यक्ष हैं उन्होंने विद्युत विभाग पर नागरिकों का शोषण करने का आरोप लगाया और मुकदमे रद्द करने की मांग की.धरना-प्रदर्शन के दौरान 8 अगस्त को दीपक चौधरी और 15-20 अन्य लोगों पर एक स्थानीय पत्रकार द्वारा दैनिक जागरण की प्रतियां जलाने के आरोप में झिंझाना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था. इस मामले में 26 अगस्त को दीपक चौधरी को गिरफ्तार कर मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया गया था. शनिवार देर रात उन्हें जमानत पर रिहा किया गया.

जेल से रिहा होने के बाद रविवार को दीपक चौधरी का स्वागत ढिंढाली गांव के शिव मंदिर से शुरू हुआ. सैकड़ों समर्थकों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, कारों और ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला, जो ऊन तहसील तक पहुंचा. खुली गाड़ी में सवार दीपक चौधरी का जगह-जगह माल्यार्पण कर स्वागत किया गया. जुलूस के बाद वे फिर से धरना-प्रदर्शन में शामिल हो गए.

धरना संरक्षक सत्यवान चौधरी ने कहा कि दीपक चौधरी जनता की आवाज उठा रहे हैं. विद्युत विभाग के उत्पीड़न के खिलाफ हमारा धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं. उनका जेल से लौटना हमारे आंदोलन को और मजबूत करेगा.

ENTERTAINMENT : आरती सिंह ने भावुक होकर दी गणपति बप्पा को विदाई, पति संग घर पर धूमधाम से किया विसर्जन

0

आरती सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें वो गणपति बप्पा को भावुक विदाई देती हुई नजर आई. इस दौरान उनकी फैमिली भी साथ नजर आई.

पूरे देश में इस वक्त गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. सिर्फ आम आदमी ही नहीं सेलेब्स भी बप्पा की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. वहीं एक्ट्रेस आरती सिंह ने भी गणेश चतुर्थी के दिन अपने घर बप्पा का वेलकम किया था. जिनको अब उन्होंने विदाई दे दी है. इसका एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है.

आरती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में आरती ने बप्पा के घर आने से लेकर विदाई तक की झलक फैंस को दिखाई है. वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति के साथ धूमधाम से बप्पा का स्वागत करती दिखी और फिर बेहद भावुक मन से उनका विसर्जन करती हुई भी नजर आई.

इस वीडियो में आरती और दीपक दोनों ही ट्रेडिशनल लुक में दिखे. उनके घर का फूलों और लाइटों से बहुत ही सुंदर सजाया हुआ है. वीडियो में कपल घर में ही फूलों से सजे एक टब में बप्पा का विसर्जन करते दिखे. इस दौरान आरती की आंखों में आंसू भी नजर आए. वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि, ‘अगले बरस बप्पा जल्दी आना..’ इसके साथ एक्ट्रेस ने रोने वाली और हाथ जोड़ने वाली इमोजी बनाई.

बता दें कि आरती सिंह ने साल 2024 में बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी की थी. दोनों की शादी को एक साल से ज्यादा हो गया है. दोनों के बीच बेशुमार प्यार है. जो अक्सर उनकी तस्वीरों और वीडियोज में भी नजर आता है. बता दें कि आरती कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की छोटी बहन हैं और हीरो नंबर वन गोविंदा की भांजी हैं. आरती खुद भी एक एक्ट्रेस हैं. जो कई हिट शोज में काम कर चुकी हैं.

 

NATIONAL : प्रेमी के साथ मिलकर रील बनाती थी पत्नी, बेवफाई से परेशान पति ने दे दी जान

0

सुनील को जब अपनी पत्नी घर पर नहीं मिली तो पत्नी की बेवफाई से क्षुब्ध होकर सुनील ने भी फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला को हमेशा के लिए समाप्त कर लिया.यूपी के बदायूं में पत्नी अपने प्रेमी के साथ रील बनाती थी ये बात उसके पति को लगातार नागवार गुजर रही थी. पति के लाख समझाने पर भी जब पत्नी नहीं मानी तो पति ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

पूरा मामला बदायूं के थाना इस्लामनगर के मोहल्ला काजी टोला नयी बस्ती का है. यहां रहने वाले सुनील की शादी लगभग दस ग्यारह साल पहले लक्ष्मी से हुई थी. सुनील बच्चों का पेट पालने के लिए गुड़गांव में मेहनत-मजदूरी करता था.सुनील को लगता था कि पत्नी लक्ष्मी उसके बच्चों की परवरिश अच्छे से कर रही होगी. मगर लक्ष्मी को तो लग चुका था सोशल मीडिया पर अपने प्रेमी के साथ रील बनाने का चस्का. सुनील ने कई बार लक्ष्मी को समझाया-बुझाया और रील बनाने को मना किया.मगर लक्ष्मी नहीं मानी.

पत्नी को एक बार फिर समझाने जब सुनील मंगलवार को गुड़गांव से अपने घर आया तो पत्नी से इसी बात को लेकर आपस में काफी झगड़ा हुआ. अगली सुबह मौका मिलते ही पत्नी चुपचाप बिना बताए घर से फरार हो गयी.

सुनील को जब अपनी पत्नी घर पर नहीं मिली तो पत्नी की बेवफाई से क्षुब्ध होकर सुनील ने भी फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला को हमेशा के लिए समाप्त कर लिया. पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि हमें दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है.जिसमे लड़के के भाई का कहना है कि लक्ष्मी के रील बनाने को विवाद में ये घटना घटित हुई है.

वहीं लक्ष्मी ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि मकान और ज़मीन हड़पने के लिए उसके पति की हत्या उसीके ससुराल वालों ने की है. पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच गहनता से की जा रही है.जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी. अंत मे यही कहा जा सकता है कि सोशल मीडिया की रंगीनियों ने हंसते खेलते एक परिवार की खुशियों को उजाड़ कर रख दिया.

ENTERTAINMENT : बर्थडे पर महादेव की भक्ति में लीन हुईं अक्षरा सिंह, फैंस को कहा शुक्रिया, बोलीं – ‘आप नहीं तो मैं कुछ नहीं’

0

अक्षरा सिंह ने अपने बर्थडे की शुरुआत महादेव का आशीर्वाद लेकर की. साथ ही एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस का भी शुक्रिया अदा किया.भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा अक्षरा सिंह ने 30 अगस्त को अपना 32वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर हर आमो खास ने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दी. सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाली स्टार ने भी सबका आभार जताने में देरी नहीं की. रविवार को उन्होंने सबको शुक्रिया अदा किया.

रविवार को अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उनका पारंपरिक अंदाज और उनके चेहरे की सादगी लोगों को खूब पसंद आ रही है. तस्वीरों में एक्ट्रेस मंदिर परिसर में खड़ी नजर आ रही हैं. उन्होंने सफेद रंग की साड़ी पहन रखी है, जिसका पल्लू झालरदार है और उस पर रंग-बिरंगे फूलों की खूबसूरत कढ़ाई की गई है. इस पारंपरिक लुक में उन्होंने एक लाल रंग का चोला भी ओढ़ा हुआ है. उन्होंने बाल खुले रखे हैं और बिना ज्यादा मेकअप के वह बेहद सुंदर दिखाई दे रही हैं.

इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”जन्मदिन सफल रहा महादेव के स्पर्श से… बहुत-बहुत आभार आप सबका जिन्होंने अपना समय निकाल के मुझे याद किया और अपना प्यार दिया. आप नहीं तो मैं कुछ नहीं.” उनके पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई फैंस ने उन्हें कमेंट्स में “शिव की भक्तिनी” का टैग दिया, तो कई ने उन्हें “देवी का रूप” बताया.

एक फैन ने लिखा, “आपकी सादगी और भक्ति दोनों लाजवाब हैं, अक्षरा जी. सच में आजकल ऐसे कलाकार कम ही होते हैं.” दूसरे फैन ने लिखा, “आप तो बिल्कुल देवी लग रही हैं इस रूप में… महादेव की कृपा सदा आप पर बनी रहे.” कुछ ने लिखा, “लाल चोला और सफेद साड़ी में आप एकदम भक्तिन जैसी लग रही हैं, मन को सुकून मिला देखकर.”

- Advertisement -

News of the Day