Tuesday, May 5, 2026
Home Blog Page 450

BUSINESAS : 1 सितंबर से बदलने जा रहे हैं ये नियम, जानें आपकी जेब और प्लानिंग पर पड़ेगा कितना असर?

0

1 September Rules Change: र महीने की तरह सितंबर के महीने में भी बैंक, सरकार और वित्तीय संस्थान कई अहम बदलाव लागू करने वाले हैं, जिनका आपकी जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है.

1 September Rules Change: सितंबर का महीना कल से शुरू हो रहा है. महीने की पहली तारीख से कुछ ऐसे बदलाव होने वाले हैं, जिनका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा. हर महीने की तरह सितंबर के महीने में भी बैंक, सरकार और वित्तीय संस्थान कई अहम बदलाव लागू करने वाले हैं. आइए इन्हीं पर एक नजर डालते हैं-

आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस साल रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख को 30 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर कर दिया. इससे टैक्सपेयर्स को अपना आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए पूरे 46 दिन एक्स्ट्रा मिल गए. यह राहत उन टैक्सपेयर्स को गई, जिनके खातों का ऑडिट कराना जरूरी नहीं होता है. जिन टैक्सपेयर्स के खातों का ऑडिट जरूरी होता है, उन्हें 31 अक्टूबर, 2025 से पहले अपना आईटीआर दाखिल करना होगा.

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए UPS डेडलाइन
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत आने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के पास यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को चुनने के लिए 30 सितंबर तक का ही समय है. NPS से UPS में स्विच करने की पहले डेडलाइन 30 जून थी, लेकिन कर्मचारियों के सुस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए इसे 90 दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया. UPS, NPS के तहत आने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए शुरू की गई एक पेंशन सिस्टम है.

पोस्ट ऑफिस से जुड़ा बदलाव
डाक विभाग (DoP) ने 1 सितंबर, 2025 से रजिस्टर्ड पोस्ट को अब स्पीड पोस्ट में मिलाने का फैसला लिया है इसलिए 1 सितंबर से अगर आप देश के भीतर भारतीय डाक के जरिए कोई भी रजिस्टर्ड पोस्ट भेजते हैं, तो उसकी डिलीवरी स्पीड पोस्ट के ही जरिए होगी. यानी कि अब अगले महीने से रजिस्टर्ड पोस्ट की अलग से सर्विस नहीं रहेगी, सभी स्पीड पोस्ट की कैटेगरी में आएंगे.

क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में 1 सितंबर से बदलाव करने का फैसला लिया है. बैंक ने अपने कुछ कार्ड्स के लिए रिवॉर्ड पॉइंट प्रोग्राम में बदलाव किया है. इस बदलाव के साथ अब ऐसे कार्ड होल्डर्स को डिजिटल गेमिंग, सरकारी वेबसाइट और मर्चेंट्स प्लेटफॉर्म पर ट्रांजैक्शन करने पर रिवॉर्ड प्वाइंट नहीं दिया जाएगा.

 

 

UP : Love Story का खौफनाक अंत! पहले युवक ने, फिर 11वीं की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

0

बांदा के अतर्रा कोतवाली क्षेत्र से लापता युवती और युवक के शव ललितपुर में रेल पटरी पर मिले. पुलिस के अनुसार पहले युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी, फिर युवती ने भी आत्महत्या कर ली. युवती स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी और फोन पर युवक से बात करती थी, जिससे परिवार नाराज था.

यूपी के बांदा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां की रहने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा और उसके रिश्ते के युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते यह घटना हुई है. मामला अतर्रा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह छात्रा अपने पिता से 20 रुपये लेकर स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी. देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. छात्रा के पिता ने आशंका जताते हुए छतरपुर (मध्य प्रदेश) निवासी रिश्ते के युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया.

इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि ललितपुर जिले में रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती के शव पड़े मिले हैं. मौके से मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने शवों की शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी. पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. घरवालों द्वारा विरोध किए जाने पर युवक-युवती घर से भाग निकले थे. बताया जाता है कि ललितपुर में पहले युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाई और उसके बाद छात्रा ने भी आत्महत्या कर ली.

अतर्रा कोतवाली के थाना प्रभारी (SHO) ऋषिदेव सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस लगातार खोजबीन कर रही थी. इसी दौरान ललितपुर में एक लड़की और युवक के शव रेलवे ट्रैक पर मिले. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पहले युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की और उसके बाद लड़की ने भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. परिजनों के मुताबिक, लड़की घर से स्कूल जाने के लिए पिता से 20 रुपये लेकर निकली थी. वह फोन पर छतरपुर निवासी अपने ही रिश्ते के एक युवक से बातचीत करती थी, जिसका परिवारजन विरोध करते थे. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

UP : मंच से जिंदगी का आखिरी संबोधन, भाषण देते-देते UP के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. शम्भू नाथ का निधन

0

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. शम्भू नाथ का शनिवार शाम लखनऊ के हिंदी संस्थान में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान निधन हो गया. मंच से संबोधन करते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे गिर पड़े.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. शम्भू नाथ का शनिवार शाम पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान निधन हो गया. हिंदी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में वह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे.मंच से संबोधन के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह मंच पर ही गिर पड़े. डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि हृदय गति रुकने से उनका निधन हुआ है.

कार्यक्रम में पहले जहां तालियों की गड़गड़ाहट गूंज रही थी, वहीं अचानक घटी इस घटना से अफरा-तफरी मच गई. दर्शक और आयोजक स्तब्ध रह गए और कार्यक्रम का माहौल शोकसभा में बदल गया.बता दें कि डॉ. शम्भू नाथ का प्रशासनिक करियर बेहद गौरवपूर्ण रहा. राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल में वे प्रमुख सचिव रहे. साहित्य के प्रति गहरी रुचि रखने वाले डॉ. शम्भूनाथ उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के अध्यक्ष भी रहे. उनकी असामयिक विदाई साहित्य और प्रशासन, दोनों क्षेत्रों के लिए अपूरणीय क्षति है.

MAHARASHTRA : बूचड़खाने के पास नाले में मिला 30 वर्षीय महिला का कटा सिर… जांच में जुटी पुलिस

0

ठाणे में एक महिला का कटा हुआ सिर बरामद हुआ है. महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है. हालांकि, अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक नाले में एक महिला का कटा हुआ सिर मिला है. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. इस बात की जानकारी अधिकारियों ने रविवार को एक न्यूज एजेंसी को दी.

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे किसी राहगीर ने भिवंडी इलाके में ईदगाह रोड पर एक बूचड़खाने के पास नाले में एक अज्ञात महिला का कटा हुआ सिर देखा. महिला की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है.

भिवंडी पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कटे हुए सिर को कब्जे में ले लिया. इसके बाद उसे एक अस्पताल में भेजवाया. फिलहाल मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) और 238 (साक्ष्य नष्ट करना) के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.मामले की जांच शुरू कर दी गई है. महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है. ऐसे में उसकी पहचान के लिए स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी को भी चेक किया जा रहा है.

NATIONAL : पहाड़ों से मैदान तक बाढ़ और बारिश का कहर, देश के हर कोने में तबाही का मंजर

0

उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है. बादल फटने और भूस्खलन से सैकड़ों लोगों की जान को खतरा है और हजारों विस्थापित हो गए हैं. सेना और एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं.

बाढ़ बारिश से देश के हर कोने में तबाही का मंजर है. उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र… हर तरफ सैलाब है. बादल फटने, भूस्खलन और नदियों में उफान के कारण आई आपदा से कई लोगों की मौत हो गई है, कई लोग लापता हैं और हजारों लोग विस्थापन को मजबूर हो गए हैं. सेना, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटे हैं, लेकिन प्रकृति का रौद्र रूप थमने का नाम नहीं ले रहा है. जिससे तरफ त्राहिमाम-त्राहिमाम मचा हुआ है.

सबसे पहले बात पंजाब की राज्य में भारी बारिश और हिमाचल व जम्मू-कश्मीर से आए पानी के कारण सतलुज, ब्यास और रावी नदियों में उफान आ गया है. पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर जैसे जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. गुरदासपुर की स्थिति सबसे गंभीर है. एनडीआरएफ, सेना, बीएसएफ और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से अब तक 11,330 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है.

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है. चंबा, कुल्लू, शिमला और भरमौर जैसे इलाकों में सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं, और यात्री फंसे हुए हैं. चंबा के तिस्सा सड़क मार्ग पर विशाल चट्टानें गिरने से यातायात ठप है. शिमला के बसंतपुर में भूस्खलन ने सड़कों को मलबे से भर दिया है, जबकि कुल्लू के बागन गांव में 35 घरों की नींव हिल गई है और 10 मकान पूरी तरह ढह गए हैं. मणिमहेश के रास्ते में उफनते नाले ने लोगों को रस्सियों के सहारे पार करने को मजबूर कर दिया है. सेब की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों की आजीविका पर संकट मंडरा रहा है.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए. चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग को बहाल करने के लिए तेजी से काम चल रहा है.जम्मू-कश्मीर में भी स्थिति भयावह है. रामबन के पास NH-44 पर भारी भूस्खलन ने बिछलारी नदी का प्रवाह रोक दिया, जिससे आसपास के गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है.

उधमपुर में अचानक आई बाढ़ ने जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को बंद कर दिया. गुरेज और रियासी में बादल फटने से मलबे का अंबार लग गया और कई पुल क्षतिग्रस्त हो गए. सेना की टाइगर डिवीजन ने तवी पुल को मात्र 12 घंटे में 110 फीट लंबे बेली ब्रिज के निर्माण से बहाल किया, जिससे यातायात फिर से शुरू हो सका. अब तक 30 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

 

Radha Ashtami Vrat 2025: राधा अष्टमी आज, जानें इस व्रत की महिमा, पूजन विधि और मुहूर्त

0

इस साल भादो शुक्ल अष्टमी 30 अगस्त की रात 10.46 बजे से 1 सितंबर को देर रात 12.57 बजे तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार, 31 अगस्त यानी आज राधा अष्टमी का व्रत रखा जाएगा. राधा रानी की पूजा का शुभ समय 31 अगस्त को सुबह 11 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर दोपहर 1 बजकर 38 मिनट तक रहेगा.

आज देशभर में राधा अष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है. यह त्योहार हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. राधा अष्टमी, श्री कृष्ण जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद मनाई जाती है. बरसाना में तो इस दिन भव्य उत्सव का आयोजन होता है. राधा-कृष्ण के भक्त इस दिन उपवास रखते हैं पूरे विधि-विधान से उनकी पूजा करते हैं. आइए जानते हैं कि राधाष्टमी पर राधरानी की पूजा कैसे की जाती है और इस बार उनकी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है.

राधाष्टमी के दिन सुबह स्नानादि के बाद व्रत का संकल्प लें. फिर राधा जी की धातु या पाषाण की प्रतिमा लाएं. प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराएं. इसके बाद एक चौकी पर सफेद या पीले रंग का वस्त्र बिछाकर उस पर राधारानी की प्रतिमा स्थापित करें. उन्हें नए वस्त्र अर्पित करें. देवी को फल, मिठाई का भोग लगाकर धूप, दीप, पुष्प आदि अर्पित करें. राधा जी की आरती और परिक्रमा करने के बाद ‘ॐ ह्रीं श्री राधिकायै नमः’ मंत्र का जप करें. इससे विशेष फल की प्राप्ति होती है. प्रेम में सफलता और दांपत्य जीवन में मधुरता के लिए आप राधा और कृष्ण की संयुक्त पूजा भी कर सकते हैं. अगले दिन पारण के बाद श्रृंगार की वस्तुओं दान करें और इसके बाद ही भोजन ग्रहण करें.

शुभ मुहूर्त
नंदबाबा गांव में कैसे मनाई जाती है कान्हा की छठी? जानें महत्व और पूजन विधि
इस साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 30 अगस्त को रात्रि 10 बजकर 46 मिनट से से लेकर 1 सितंबर को देर रात 12 बजकर 57 मिनट तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार, 31 अगस्त यानी आज राधा अष्टमी का व्रत रखा जाएगा. राधा रानी की पूजा का शुभ समय 31 अगस्त को सुबह 11 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर दोपहर 1 बजकर 38 मिनट तक रहेगा.

प्रेम में सफलता के लिए करें ये उपाय
प्रेम संबंधों में सफलता के लिए राधाष्टमी के दिन राधा-कृष्ण की संयुक्त पूजा करें. कृष्ण जी को पीला और राधा जी को गुलाबी वस्त्र अर्पित करें. इसके बाद अपनी मनोकामना कहें और “राधावल्लभाय नमः” मंत्र का का जाप करें.

कष्टों के निवारण के लिए करें ये उपाय
इस दिन दोपहर के समय राधा और श्रीकृष्ण जी संयुक्त पूजा करें. उनके समक्ष घी का एक दीपक जलाएं. तुलसी दल और मिसरी अर्पित करें. “मेरी भव बाधा हरो, राधा नागरी सोई, जा तन की झाईं परे, श्याम हरित दुति होई.” इस दोहे का 108 बार जप करें. आपके सारे कष्ट खत्म हो जाएंगे.

GUJARAT : गुजरात के कई जिलों में मूसलाधार बारिश… साबरकांठा में सोसाइटी के बाहर खड़ी कारें डूबीं

0

गुजरात के कई जिलों में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश हुई. जिसके चलते कई इलाकों में पानी लग गया. वहीं, साबरकांठा जिले की एक सोसाइटी के बाहर इतना पानी लग गया कि कई कारें डूब गईं.

गुजरात के साबरकांठा जिले के कई हिस्सों में शनिवार सुबह मूसलाधार बारिश हुई. जिससे सड़कें जलमग्न हो गईं. बारिश के चलते लोगों का सामान्य जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया. आलम यह है कि हिम्मतनगर में बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया. वहीं बारिश के चलते यहां स्थित पुष्पकुंज सोसाइटी में डेढ़ करोड़ से ज़्यादा वाहन पानी में डूब गए. हालांकि, स्थानीय लोगों की तरफ से नगरपालिका को सूचित किया गया. लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष है.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पालिका की तरफ से लंबे समय से पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है. जिसके चलते शनिवार को सुबह दो इंच बारिश के पानी से पूरा इलाका डूब गया. पानी भरने की वजह से स्थानीय लोगों को काफी नुकसान हुआ है. लोगों द्वारा बार-बार नगरपालिका सहित प्रशासन को इस बारे में सूचित किया गया. लेकिन अभी तक उनकी मदद नहीं की गई.

स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास का क्षेत्र ऊंचा होने के कारण पानी नहीं निकल पाता है. जिसके चलते स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. यदि आने वाले समय में भी ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो निश्चित है कि स्थानीय लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा.

साबरकांठा के हिम्मतनगर के गंभोई इलाके में शुक्रवार शाम को भी भारी बारिश हुई. जिससे हिम्मतनगर के हिम्मतपुर की गीता मकवाना नाम की एक महिला की मौत हो गई. वहीं, मानपुर के पास हिम्मतनगर और भिलोदा के बीच बना एक डायवर्जन बह गया. जिससे 17 यात्रियों का संपर्क टूट गया. मौके पर पहुंचे बचावकर्मियों ने सभी को सुरक्षित किनारे पहुंचाया.

 

HEALTH : रोजाना सुबह पानी में घोलकर पिएं ये एक चीज, शरीर को मिलेंगे ढेरों फायदे

0

दालचीनी एक ऐसा मसाला है जो लगभग भारत के हर घर में पाया जाता है. इसका इस्तेमाल आमतौर पर खाने का जायका बढ़ाने के लिए होता है लेकिन गुणों से भरपूर किसी औषधि से कम नहीं है.

दालचीनी एक मसाला है जिसका इस्तेमाल दुनिया भर में खाने का जायका बढ़ाने के लिए किया जाता है. इसका इस्तेमाल खाने में मसाले के तौर पर और बेकिंग में भी किया जाता है और इसे कई खाद्य पदार्थों में भी मिलाया जाता है.लेकिन क्या आप जानते हैं कि दालचीनी का इस्तेमाल हजारों सालों से भारत समेत दुनिया भर में पारंपरिक चिकित्सा में भी होता रहा है. इसका कारण है कि दालचीनी औषधीय गुणों से भरपूर होती है.

दालचीनी में सबसे महत्वपूर्ण सक्रिय तत्वों में से एक सिनामाल्डिहाइड है. इसका इस्तेमाल स्वाद और सुगंध में किया जाता है. यह दालचीनी के कुछ स्वास्थ्य लाभों का भी एक कारण है. दालचीनी में एंटीऑक्सिडेंट्स, एंटीबायोटिक और सूजन रोकने वाले गुण होते हैं. यहां हम आपको दालचीनी के फायदे बता रहे हैं. हालांकि आपको डॉक्टर की सलाह के बिना इसका इस्तेमाल मेडिकल पर्पज के लिए नहीं करना चाहिए.

ब्लड प्रेशर में मददगार

दालचीनी में पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम होता है. पोटेशियम ब्लड प्रेशर पर सोडियम के प्रभाव को कम करने में मदद करता है और हृदय गति को नियंत्रित करता है. पोटैशियम तंत्रिका तंत्र के कामकाज में भी मदद करता है.

मैग्नीशियम और कैल्शियम मिलकर आपकी हार्ट बीट को ठीक और सुचारू रूप से चलाए में मदद करते हैं. ये दोनों खनिज हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी होते हैं और हड्डियों के कमजोर होने को रोकने में अहम भूमिका निभाते हैं.

दालचीनी सूजन-रोधी होती है इसलिए ये शरीर में क्रॉनिक इंफ्लेमेशन को रोकने और हील करने में मददगार हो सकती है. हालांकि इस पर अभी और शोध की जरूरत है.

दालचीनी में पॉलीफेनॉल जैसे ढेर सारे एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो सेल डैमेज को रोक सकते हैं. दालचीनी के सेवन से शरीर में एंटीऑक्सिडेंट्स का स्तर बढ़ सकता है जो आपके शरीर में ऑक्सिडेटिव तनाव से लड़ते हैं,

DELHI : काम से घर लौट रहे सगे भाइयों पर बदमाशों ने किया हमला… एक की मौत, दूसरा घायल

दिल्ली के मालवीय नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दो सगे भाइयों पर हमला कर दिया. जिससे एक भाई की मौत हो गई. जबकि दूसरा घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों भाइयों पर हमला उस वक्त किया गया, जब वे एक मॉल से नौकरी करके घर लौट रहे थे.

दिल्ली के मालवीय नगर थाना क्षेत्र की गुप्ता कालोनी में 18 वर्षीय युवक विवेक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. इस वारदात को शुक्रवार की रात में अंजाम दिया गया. बताया जाता है कि बदमाशों ने विवेक के सगे भाई अमन पर भी चाकू से हमला किया. जिससे अमन भी घायल हो गया. अमन का एम्स दिल्ली में वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा है.

भाई का आरोप है कि 8 से 10 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने हमला कर दिया. वहीं पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट विवेक और अमन के परिवार वाले मालवीय नगर थाना पहुंच गए. जहां उन्होंने विरोध किया. घरवालों के मुताबिक रात से दिन हो गया, अभी तक पुलिस ने किसी को नहीं गिरफ्तार किया है.

परिवार को यकीन नहीं है कि आखिर किसने उनके दोनों बच्चों पर हमला किया. हालांकि, हत्याकांड को लेकर पुलिस पुरानी रंजिश की आशंका जता रही है. जबकि परिजनों ने इससे इनकार किया है.मृतक के पिता अजय ने कहा कि विवेक और अमन दोनों कई साल से सिलेक्ट सिटी मॉल साकेत में काम करते थे. दोनों भाइयों का बदमाशों ने मॉल से पीछा किया और मौका देखकर हमला कर दिया. फिलहाल पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ENTERTAINMENT : ‘पवन सिंह ने गलत तरीके से छुआ’, भोजपुरी स्टार पर भड़की एक्ट्रेस, रोते हुए छोड़ी इंडस्ट्री

0

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में पवन सिंह एक्ट्रेस को गलत तरीके से छूते दिखे. इसे लेकर एक्ट्रेस को ट्रोल किया गया. वहीं अब अंजिल ने पूरे विवाद पर अपनी आपबीती सुनाई है.

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का विवादों से गहरा नाता रहा है. एक बार फिर उन्हें लेकर कंट्रोवर्सी हो गई है. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया. वीडियो में वो लाइव इवेंट में हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर को छूते दिखे. वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने पवन सिंह को ट्रोल किया. तो वहीं कई लोगों ने अंजलि के कैरेक्टर पर सवाल उठाए. एक्ट्रेस ने पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. ये भी कहा कि वो इंडस्ट्री छोड़ रही हैं.

अंजलि राघव हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. पवन सिंह ने उन्हें भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में काम करने का ऑफर दिया था. पवन सिंह और अंजलि के गाने का नाम ‘सईयां सेवा करे’ है. गाने को प्रमोट करने के लिए लखनऊ में एक इवेंट आयोजित किया गया था. जहां पवन सिंह बीच इवेंट अंजिल की कमर में हाथ लगाते दिखे. पूरा मोमेंट कैमरे पर कैप्चर हो गया.

अंजलि ने पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. उन्होंने कहा कि इनका जब सॉन्ग के लिए कॉल आया, तो मैंने पहले ही सारी चीजें क्लियर कर ली थीं. कोई डबल मीनिंग बातें तो नहीं हैं. कपड़े रिवीलिंग तो नहीं हैं. इसमें ऐसा वैसा सीन तो नहीं है. मैं शूट पर गई. शूट पर सब कुछ नॉर्मल था. मुझे शूट पर कोई प्रॉब्लम नहीं हुई. जब इन्होंने मुझे लखनऊ इवेंट के लिए बोला, तो मैंने हां बोल दी थी. क्योंकि मुझे शूट पर कोई दिक्कत नहीं हुई थी.

‘जब स्टेज पर गई, तो पवन सिंह जी ने कहा कि इधर कुछ लगा हुआ है. मेरी ड्रेस नई थी. तो मुझे लगा शायद उसमें टैग लगा रह गया होगा. मैंने साड़ी का टैग हटा दिया था. दिमाग में आया कि शायद ब्लाउज का टैग लगा रह गया होगा. मैं कोशिश कर रही थी कि ये चीज पब्लिक के सामने ना आए. इसलिए मैं इसे दबा रही थी.’

एक्ट्रेस ने कहा कि इवेंट खत्म होने के बाद मैंने अपनी टीम से पूछा कि क्या सच में कुछ लगा हुआ है, तो उन्होंने कहा कि नहीं. मुझे बहुत गुस्सा आया. रोना भी आया. वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने मुझे ही गलत समझा. मुझ पर मीम बना रहे हैं. मेरे कैरेक्टर पर सवाल उठाए. कहा कि उस समय कुछ क्यों नहीं बोला.

‘उस समय मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं यहां क्या करूं. क्योंकि पवन सिंह वहीं के रहने वाले हैं. वहां सारे लोग उन्हीं के थे. सब लोग उन्हें भगवान बोल रहे थे. भक्त बनकर उनके पैरों में गिर रहे थे. अंजलि कहती हैं कि मुझे कहा गया कि मैं इस मुद्दे को तूल ना दूं. क्योंकि पवन सिंह की पीआर टीम बहुत मजबूत है. सारी चीजें मुझ पर ही आ जाएंगी. मैंने सोचा वो इस बारे में कुछ कहेंगे. लेकिन वो चुप हैं. इसलिए मैंने फैसला किया है कि मैं भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ रही हूं. मैं भोजपुरी सिनेमा में काम नहीं करूंगी. ‘

पूरी बात कहते हुए एक्ट्रेस की आंखों में आंसू भरे हुए दिखे. वो इमोशनल हो गईं. फैन्स उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. अंजलि का कहना है कि वो भोजपुरी सिनेमा में काम करके कुछ अलग करना चाह रही थीं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.

- Advertisement -

News of the Day