Tuesday, May 5, 2026
Home Blog Page 451

SPORTS : चिन्नास्वामी भगदड़ के बाद गहरे शोक में RCB… मृतकों के परिवारों को देगी ₹25-25 लाख

0

आरसीबी चिन्नास्वामी भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों को आर्थिक सहायता देगी. आईपीएल 2025 के बाद आरसीबी की विक्ट्री परेड के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोग मारे गए थे.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु (RCB) की खिताबी जीत के बाद 4 जून को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था. विक्ट्री परेड के दौरान ही एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी. इस भगदड़ में 11 लोग मारे गए थे. जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

अब उस घटना के लगभग तीन महीने बाद आरसीबी ने भगदड़ में मारे गए लोगों की फैमिली के लिए बड़ा ऐलान किया है. आरसीबी मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये देगी. आरसीबी की ओर से मारे गए फैन्स की याद में एक इमोशनल संदेश भी लिखा गया है. आरसीबी ने मृतक फैन्स की याद में 84 दिनों तक सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं किया था.

आरसीबी की ओर से लिखा गया, ‘4 जून 2025 को हमारे दिल टूट गए. उस दिन हमने आरसीबी परिवार के 11 अनमोल सदस्य खो दिए. वे सिर्फ हमारी टीम का हिस्सा नहीं थे. बल्कि हमारे शहर, समुदाय और टीम को खास बनाने वाले लोग थे. उनकी कमी हमेशा हमारी यादों में गूंजती रहेगी.’

आरसीबी ने आगे लिखा, ‘कोई भी मदद उस खालीपन को नहीं भर सकता, जो वे छोड़ गए हैं. लेकिन एक शुरुआत के रूप में और गहरे सम्मान के साथ, आरसीबी ने उनके परिवार को 25 लाख रुपये देने का निर्णय लिया है. यह केवल आर्थिक सहायता नहीं है. बल्कि करुणा, एकजुटता और निरंतर देखभाल का वादा है.’

आरसीबी ने अंत में लिखा, ‘यह आरसीबी केयर्स की शुरुआत भी है. एक दीर्घकालिक पहल, जो सार्थक कार्यों के लिए समर्पित है. उनकी स्मृति को सम्मान देते हुए हमारा हर कदम यह दर्शाएगा कि हमारे प्रशंसक क्या महसूस करते हैं, क्या अपेक्षा रखते हैं और क्या वास्तव में डिजर्व करते हैं.’चिन्नास्वामी भगदड़ की जांच के लिए जॉन माइकल डी’कुन्हा की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग का गठन किया गया था. आयोग की रिपोर्ट में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को बड़े आयोजनों के लिए अनसेफ करार दिया गया था. नतीजतन आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के दौरान बेंगलुरु में होने वाले मुकबलों को नवी मुंबई शिफ्ट कर दिया गया है.

UP: लखनऊ में सहेली ने किया विश्वासघात, बॉयफ्रेंड से कराया रेप और बनाया अश्लील वीडियो

0

डालीगंज निवासी एक छात्रा ने पुलिस को बताया कि जंबूरखाना मछली मोहल्ला की रहने वाली उसकी सहेली शकीबा ने मंगलवार (26 अगस्त) को उसे फोन कर कैसरबाग बुलाया. बहला-फुसलाकर बॉयफ्रेंड के घर ले गई.

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां सआदतगंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपनी ही सहेली के साथ विश्वासघात किया और उसे अपने बॉयफ्रेंड के हवाले कर दिया, जिसने उसके साथ रेप किया. यही नहीं इस घिनौने कृत्य का अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया.पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. कहीं ये आरोपी पहले भी इस तरह की वारदात तो नहीं कर चुके.

जानकरी के मुताबिक लखनऊ के डालीगंज निवासी एक छात्रा ने पुलिस को बताया कि जंबूरखाना मछली मोहल्ला की रहने वाली उसकी सहेली शकीबा ने मंगलवार (26 अगस्त) को उसे फोन कर कैसरबाग बुलाया. मुलाकात के बाद शकीबा ने बहला-फुसलाकर उसे अकबरी गेट स्थित अपने बॉयफ्रेंड अली उर्फ मेहरान के घर ले गई. कुछ देर बाद अली वहां पहुंचा और उसने छात्रा के साथ रेप किया.

पीड़िता ने बताया कि अली ने शकीबा से कहा कि वह अपनी सहेली से शारीरिक संबंध बनवाए. जब छात्रा ने इसका विरोध किया, तो शकीबा ने दबाव डालते हुए कहा कि मना मत करो, वर्ना वह जाने नहीं देगा. इसके बाद अली ने धमकी देकर रेप किया. इस दौरान शकीबा ने पूरे घटनाक्रम का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया.

घटना के बाद शकीबा ने पीड़िता को ऑटो में बैठाकर घर भेज दिया. डरी-सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को पूरी घटना बताई. परिजनों ने तुरंत सआदतगंज थाने में शिकायत दर्ज की. पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शकीबा और अली उर्फ मेहरान को गिरफ्तार कर लिया.

इंस्पेक्टर सआदतगंज ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रेप और अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग का मुकदमा दर्ज किया गया है और उन्हें जेल भेज दिया गया है.सआदतगंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज की. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया और अश्लील वीडियो की जांच शुरू कर दी है.

इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इस तरह की कोई अन्य वारदात पहले हुई है. पुलिस ने अली के मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को भी कब्जे में लिया है ताकि रिकॉर्डिंग और अन्य सबूतों की पड़ताल की जा सके.

WORLD : आसिम मुनीर को भगवा शॉल किसने और क्यों पहनाई? वायरल हुआ पाकिस्तान के फील्ड मार्शल का वीडियो

0

मुनीर ने बाढ़ की स्थिति और राहत बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सियालकोट सेक्टर, शकरगढ़, नरोवाल और करतारपुर सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया.पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने शुक्रवार (29 अगस्त 2025) को दरबार साहिब करतारपुर का दौरा किया. यह क्षेत्र इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में है. मुनीर ने यहां पाकिस्तानी सिख समुदाय के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान आसिम मुनीर का स्वागत भगवा शॉल से किया गया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.

पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मुनीर ने बाढ़ की स्थिति और राहत बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सियालकोट सेक्टर, शकरगढ़, नरोवाल और करतारपुर सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. आसिम मुनीर ने कहा कि भीषण बाढ़ से प्रभावित दरबार साहिब करतारपुर सहित सभी सिख धार्मिक स्थलों का मूल स्वरूप बहाल किया जाएगा.

आसिम मुनीर का पाकिस्तानी सिखों के साथ मिलने का वीडियो भी सामने आया है. इसमें सिख समुदाय के कुछ लोग मुनीर को भगवा पटका पहनाते नजर आ रहे हैं. पाकिस्तान ने नवंबर 2019 में करतारपुर कॉरिडोर खोला था. बाढ़ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग साढ़े 4 किलोमीटर दूर नारोवाल में स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब को भी अपनी चपेट में ले लिया है. यह गुरुद्वारा लगभग पूरी तरह से बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है.

पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत पंजाब लगभग एक हफ्ते से भीषण बाढ़ की चपेट में है. पिछले 24 घंटों में वहां कम से कम 22 लोगों की मौत हो चुकी है और सिखों के पवित्र स्थल करतारपुर सहित पूरे प्रांत में कम से कम 1,700 गांव जलमग्न हो गए हैं. बयान के अनुसार, मुनीर को मौजूदा स्थिति और बारिश के अगले दौर के मद्देनजर की गई तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.

बयान में कहा गया है कि मुनीर ने क्षेत्र के प्रभावित सिख समुदाय से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि बाढ़ से प्रभावित दरबार साहिब करतारपुर सहित सभी धार्मिक स्थलों को प्राथमिकता के आधार पर उनके मूल स्वरूप में बहाल किया जाएगा. (इनपुट एजेंसी के साथ)

 

ARTICLE : भारतीयों ने हीरा बेचने के लिये यू एस के साथ चिट किया या व्यापार ?

भारत के हीरा व्यापार का मुख्य आधार यूनाइटेड स्टेटस ऑफ़ इंडिया हैं , भारतीय हीरा बाज़ार का ६० से ८० प्रतिशत कारोबार यू एस के साथ है । यू एस की सरकार ने हीरे पर अचानक ५० प्रतिशत टैक्स इंपोर्ट पर करने के कारण भारतीय हीरा व्यापार बहुत ही मुश्किल में आ गया है । ये बात कहते हुये डायमंड एक्सपर्ट हार्दिक हुंडिया में कहा कि हालांकि कुछ बड़ी कंपनिया ने यू एस के साथ व्यापार करने का रास्ता निकाल दिया है जो कि ये यू एस व्यापार के साथ एक तरह से क्या भारतीय व्यापारी चिट तो नहीं कर रहे है ? यू एस के छोटे छोटे स्थानिक हीरे के व्यापारी भारतीय हीरा बाज़ार से जो भी टैक्स हीरे के व्यापार पर है वो यू एस का है भरके लेते है । जैसे हीरा भारत से डायरेक्ट यू एस आता है तो ५० टका टैक्स लगता है , जो वहाँ के व्यापारी ये टैक्स पूरा चुका के लेते है । वहाँ के व्यपारियो को अचानक शक हो गया की भारतीय हीरे के व्यापारी भारत से यू एस वाया मैक्सिको से सीमेंट कंपनिया द्वारा ये हीरे दो नंबर में यू एस भेजते है , जिनका खर्चा ६ से ८ टका आता है । अब आप सोचो भारतीय व्यापारी वो हीरे वाजिब रेट में बेच सकते है । यदि भारतीय हीरे के व्यापारी ८ टका में हीरा भेजते है , जब की यू एस के प्रामाणिक हीरे के व्यापारी ५० टका टैक्स भर के हीरे का माल भारत से लेते है । भारतीय हीरे के व्यापारी और यू एस के हीरे के व्यापारी बीच में टैक्स का डिफरेंस बहुत आने की वजह से सीधा हीरा भारत से यु एस लाकर हीरा बेचना बहुत तकलीफ़ हो गया है । यू एस के व्यापारी को जब मालूम पड़ा की भारत के हीरा व्यापारी चिट करके हीरा यु एस लाते है तो स्थानिक व्यापारी बहुत तकलीफ़ में आ गये । भारतीय हीरा बाज़ार में चर्चा है कि हीरा बाज़ार की बड़ी बड़ी कंपनियों के जो नाम यू एस के साथ काम करने वालो के जो आ रहे वो चाहते है की ये मामला रफ़ा दफ़ा हो जाये । स्थानीक व्यापरियों ने ये बात ट्रंप तक पहोचाई । वहाँ की सेनेट में भी चर्चा ये चर्चा हुई की चिट करके , टैक्स बचाने के चक्कर में जिन्होंने माल इस तरह से लाया होगा तो वो हीरे जप्त भी हो सकते है ? हार्दिक हुंडिया ने कहा अब यू एस के साथ व्यापार करना भारतीय हीरे के व्यापारीओ के लिये बड़ा मुश्किल हो गया है । जब की भारतीय हीरा की सब से ज़्यादा डिमांड यू एस में थी । भारत के हीरा व्यापारी को हीरे का धंधा अब यू एस के साथ करना हो तो अब यू एस जाना पड़ेगा या वहाँ हीरे बनाने के कारख़ाने खोलते है ? लेकिन ये शक्य नहीं है , देखते है की अब क्या रास्ता भारतीय हीरे के व्यापारी निकालते है ! देश के यशस्वी प्रधान मंत्री के नेतृत्व को भी सलाम है , असली चाणक्य की भूमिका तो हमारे नरेंद्र मोदी जी भारतीय हीरा व्यापार बढ़े इस लिये निभा रहे है ।एक बार ट्रंप को जिताने की अपील करने वाले अब मोदी जी ट्रंप की दोस्ती नहीं लेकिन समय की माँग देखते हिंदी चीनी भाई भाई चाहते है । हार्दिक हुंडिया ने बताया की जो भी हीरा दूसरे देश से यू एस आते है तो हीरे के बिल में एक पॉइंट लिखा होता है की ओरिजिन जिस में आप ने ये हीरे कहा से इंपोर्ट किया वो लिखना पड़ता है , इंडिया से किया तो इंडिया लिखना पड़ता है , अब हीरा वाले कोई भी देश से हीरा यू एस भेजते है तो टैक्स पूरा भरना है । यू एस सरकार ने इंपोर्ट पर पर पहले १० टका फिर , २० , ३२ और अब ५० टका कर दिया है । यू एस में जो हीरा १५० मिलता है वो हीरा भारतीय हीरा व्यपारी अंदाजित ११० के आसपास बेचे तो भारतीय व्यापारी कमायेंगा लेकिन यू एस के व्यापारी नुकशान करेगा , दुनिया के कोई भी देश यदि इस तरह चीटिंग करके यू एस में माल भेजता है तो वहाँ की सरकार को मंजूर नहीं है ।

GUJARAT : चाकू की नोक पर बहन से किया दो बार रेप, बीड़ी से जलाया, आरोपी भाई गिरफ्तार

0

भावनगर जिले के तलाजा में 29 वर्षीय भाई ने अपनी बहन को ब्लैकमेल कर छह हफ्तों के अंदर दो बार चाकू की नोक पर बलात्कार किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता की पहचान सुरक्षित रखी गई है.भावनगर जिले के तलाजा क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक भाई ने अपनी बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार किया. 29 वर्षीय शादीशुदा युवक ने अपनी 22 वर्षीय बहन के साथ छह हफ्तों के भीतर दो बार चाकू की नोक पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने बताया कि पीड़िता पिछले तीन साल से अपने गांव के एक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी, जिसकी जानकारी उसके भाई को थी. आरोपी ने इसी जानकारी का इस्तेमाल कर उसे ब्लैकमेल किया.बताया जा रहा है कि आरोपी एक बच्चे का पिता है और ड्राइवर के रूप में काम करता है. 13 जुलाई और 22 अगस्त को पीड़िता घर पर अकेली थी, तब आरोपी ने चाकू दिखाकर उसका बलात्कार किया और उसकी दाहिनी जांघ पर बीड़ी भी दाग दी.

दूसरी वारदात के बाद पीड़िता ने 181 महिला हेल्पलाइन पर कॉल की. इसके बाद पुलिस ने उसे तलाजा थाने ले जाकर FIR दर्ज की. पीड़िता अविवाहित है और अपने भाई व माता-पिता के साथ रहती थी.स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी द्वारा इस्तेमाल किया गया चाकू और वारदात के समय पहने गए कपड़े जब्त कर लिए गए हैं. पीड़िता और आरोपी दोनों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और उनके बयान दर्ज कर लिए गए हैं.

जांच में पता चला कि पहली वारदात उस समय हुई जब आरोपी की पत्नी अपने माता-पिता से मिलने गई थी और दूसरी बार तब जब वह किसी काम से बाहर गई थी. आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 64(2)(F)(M) और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है.

PUNJAB : होशियारपुर में बाढ़ से बिगड़े हालात, CM मान का ऐलान- एक महीने का वेतन राहत कोष में देंगे मंत्री और विधायक

0

पंजाब के होशियारपुर में बाढ़ के बीच AAP विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने सिख परंपरा निभाते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब का स्वरूप सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. मुख्यमंत्री भगवंत मान और विधायकों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक महीने का वेतन दान करने का फैसला किया है.

पंजाब के होशियारपुर जिले के अब्दुल्लापुर में आई बाढ़ के बाद इलाके की जनता के सामने कई तरह परेशानियां पेश आईं. ब्यास नदी के पानी ने जब पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया. इसके बाद, हल्का उड़मुर से आम आदमी पार्टी के विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने सिख परंपराओं के तहत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप को पूरे सम्मान और सत्कार के साथ सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.

घटना का यह विजुअल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. राजा गिल ने संगत के सहयोग से गुरु घर से पावन स्वरूप को बाहर निकालने से पहले अरदास की और संगत की सुख-शांति के लिए दुआ की.

इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बाढ़ से परेशान लोगों की मदद करने का भी फैसला लिया और ग्राउंड पर पहुंचकर लोगों को फूड पैकेट्स बांटे गए. पार्टी के कुछ नेताओं ने एक महीने के अपने वेतन को बाढ़ पीड़ितों को देने का फैसला लिया है. इसके साथ ही राघव चड्ढा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है.इस बात से यह समझ आता है कि प्राकृतिक आपदा जैसी कठिन परिस्थितियों में भी धार्मिक मर्यादाओं और गुरु साहिबों के सम्मान से कोई समझौता नहीं करना चाहिए. वहीं, आम आदमी पार्टी के विधायकों ने यह संदेश दिया कि धार्मिक आस्था और जनता की सुरक्षा दोनों ही उनकी जिम्मेदारी हैं.

पंजाब सरकार ने भी राहत और बचाव कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाया. कैबिनेट मंत्री और अधिकारी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और प्रशासनिक मशीनरी राहत कार्यों में लगी हुई है. मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपना एक महीने का वेतन दान करने का फैसला लिया है.

पंजाब के कई जिलों, खासकर सीमावर्ती गुरदासपुर जिले में बाढ़ के कारण सैकड़ों गांव प्रभावित हुए हैं. फंसे हुए लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के लिए पर निकासी अभियान जारी है. भारतीय सेना, बीएसएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ-साथ पंजाब पुलिस ने बाढ़ प्रभावित इलाकों से 6600 लोगों को निकाला है.

राज्य सरकार ने प्रभावित इलाकों और लोगों को हर संभव मदद सुनिश्चित की है. अमृतसर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि प्रकृति के प्रकोप से पंजाब को भारी नुकसान हुआ है. राज्य मंत्रिमंडल और सभी विधायकों ने राज्य में बाढ़ राहत कार्यों के लिए अपना एक महीने का वेतन दान करने का फैसला किया है. मौसम विभाग ने राज्य में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

NATIONAL : वैष्णो देवी भूस्खलन में आगरा के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, बच्ची का कराने गए थे मुंडन

0

कुम्हारपाड़ा निवासी अर्जुन कुमार अपने परिवार के 9 सदस्यों के साथ 24 अगस्त को वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हुए थे. परिवार अपनी 11 महीने की बच्ची सेजल का मुंडन कराने गया था.

जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी तीर्थ मार्ज पर 26 अगस्त को हुए भीषण भूस्खलन ने आगरा के एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. इस दुखद हादसे में आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र के कुम्हारपाड़ा निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. तीन दिन से लापता चल रहे परिवार के मुखिया अर्जुन कुमार का शव भी बरामद कर लिया गया है.

हादसे में घायल दीपक की पत्नी मोना की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी मृतकों का पोस्टमॉर्टम पूरा हो चुका है और शवों को आगरा लाने की तैयारी शुरू हो गई है. उम्मीद है कि आज शाम तक शव आगरा पहुंच जाएंगे.

 

बता दें कि आगरा के कुम्हारपाड़ा निवासी अर्जुन कुमार अपने परिवार के 9 सदस्यों के साथ 24 अगस्त को वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हुए थे. परिवार अपनी 11 महीने की बच्ची सेजल का मुंडन कराने गया था. पूजा-अर्चना और मुंडन समारोह के बाद 26 अगस्त को लौटते समय अर्धकुंवारी के पास इंद्रप्रस्थ भोजनालय के नजदीक अचानक लैंडस्लाइड हुआ.इस भयानक हादसे में परिवार के चार सदस्य सुनीता (50), सेजल (11 महीने), भावना (11), और अब अर्जुन कुमार (55) की मौत हो गई. परिवार के अन्य सदस्यों में दीपक, मोना, जैस्मिन, मोहित, और बच्ची एंजल घायल हैं, जिनका जम्मू के अस्पताल में इलाज चल रहा है.

हादसे की खबर मिलते ही कुम्हारपाड़ा में शोक की लहर दौड़ गई. पड़ोसियों और रिश्तेदारों के अनुसार, परिवार बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ वैष्णो देवी गया था. दीपक ने अपनी बेटी सेजल के लिए मन्नत मांगी थी, जिसे पूरा करने के लिए यह यात्रा की गई थी. लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह खुशी का सफर मातम में बदल जाएगा.परिवार के दामाद प्रमोद ने बताया कि हादसे ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है. मोहल्ले के लोग और रिश्तेदार शोक में डूबे हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं.

जम्मू प्रशासन ने सभी मृतकों का पोस्टमॉर्टम पूरा कर लिया है. शवों को एम्बुलेंस के जरिए आगरा लाया जा रहा है. परिजनों को उम्मीद है कि शव आज शाम तक आगरा पहुंच जाएंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है.साथ ही घायलों के इलाज और शवों को उनके गृह जनपद तक पहुंचाने के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं, उधर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भी मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है.

WORLD : इकोनॉमिक फोरम से बुलेट ट्रेन तक… भारत-जापान संबंधों में नई रफ्तार, साझेदारी की नई इबारत लिख गया PM मोदी का दौरा

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय जापान दौरा भारत-जापान संबंधों में नया अध्याय जोड़ गया. इस दौरान जापान ने अगले 10 वर्षों में भारत में 10 ट्रिलियन येन के प्राइवेट निवेश का वादा किया. बुलेट ट्रेन यात्रा से लेकर ऐतिहासिक समझौतों तक… इस यात्रा ने दोनों देशों की साझेदारी को अगले दशक का ठोस रोडमैप दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान दौरे ने दोनों देशों के रिश्तों में नई मजबूती और गहराई जोड़ दी है. इस दौरे में दोनों देशों के बीच ना सिर्फ आर्थिक सहयोग को लेकर ऐतिहासिक घोषणाएं हुईं, बल्कि शीर्ष नेताओं के बीच अभूतपूर्व स्तर की नजदीकी भी देखने को मिली.पीएम मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा इंडिया-जापान इकोनॉमिक फोरम में शामिल हुए, जहां दोनों ने आर्थिक सहयोग को और बढ़ाने का साझा विजन रखा. इसके बाद इशिबा ने पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया. दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई और जापानी प्रधानमंत्री ने मोदी के सम्मान में डिनर का आयोजन भी किया.

अगले दिन दोनों नेता शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से टोक्यो से सेंदाई तक की यात्रा पर साथ रहे. इस दौरान उन्होंने एक साथ भोजन किया और टोक्यो इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री का दौरा भी किया. इस तरह दो दिनों के अधिकांश समय दोनों नेता एक साथ नजर आए.

जापान ने पीएम मोदी की यात्रा के दौरान बड़ा ऐलान किया है. अगले 10 सालों में भारत में 10 ट्रिलियन येन की प्राइवेट इन्वेस्टमेंट होगी, जिसे इस दौरे की सबसे अहम उपलब्धि माना जा रहा है. इस यात्रा ने आने वाले दशक के लिए भारत-जापान संबंधों की दिशा तय कर दी है. इस रोडमैप का सबसे अहम हिस्सा है- ‘इंडिया-जापान जॉइंट विजन फॉर द नेक्स्ट डिकेड’… इसमें आर्थिक विकास से लेकर सुरक्षा, तकनीक, नवाचार, स्वास्थ्य, सतत विकास, मोबिलिटी और आपसी आदान-प्रदान तक कई अहम क्षेत्रों को शामिल किया गया है.

भारत और जापान के बीच रक्षा, मानव संसाधन आदान-प्रदान, डिजिटल नवाचार, क्रिटिकल मिनरल्स, क्लीन एनर्जी, अंतरिक्ष सहयोग और सांस्कृतिक साझेदारी जैसे क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण समझौते (MoUs) हुए.इस दौरे की एक खास बात यह रही कि भारत-जापान साझेदारी को जापान में द्वि-दलीय समर्थन प्राप्त है. प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों योशीहिदे सुगा और फूमियो किशिदा से मुलाकात की. इसके अलावा उन्होंने संसद अध्यक्ष और सांसदों के एक समूह से भी चर्चा की.

यही नहीं, एक अनोखी पहल के तहत जापान के 16 प्रीफेक्चर्स (जो भारत में मुख्यमंत्रियों के समकक्ष हैं) के गवर्नरों ने टोक्यो आकर पीएम मोदी से मुलाकात की. इस तरह का राज्य स्तरीय जुड़ाव भारत-जापान संबंधों की गहराई का अद्वितीय उदाहरण है.

NATIONAL : सीक्रेट कैमरा, कपल और 5 घंटे… आखिर गर्लफ्रेंड की सहेली ने क्यों कराई होटल की बुकिंग? रूम नंबर 203 की कहानी

0

यह कहानी ग्वालियर के एक होटल की है. यहां एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचता है. होटल का रूम नंबर 203 पहले से बुक था, जिसे लड़की की गर्लफ्रेंड की सहेली ने बुक कराया था. युवक होटल में पहुंचता है और पांच घंटे बाद गर्लफ्रेंड के साथ बाहर आता है. इसके बाद युवक के साथ जो हुआ, वो हैरान कर देने वाला है.

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया. होटल के एक कमरे में सीक्रेट कैमरा लगाकर कपल का वीडियो बनाया गया, फिर ब्लैकमेल करने की साजिश रची गई. कहानी की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली कड़ी यह है कि इस पूरे प्लान की मास्टरमाइंड पीड़ित युवक की गर्लफ्रेंड की सबसे करीबी सहेली निकली. पुलिस ने जो कहानी बताई, उसके अनुसार, इंजीनियरिंग की छात्रा ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर इस ब्लैकमेलिंग की स्क्रिप्ट तैयार की थी.

दरअसल, यह घटना ग्वालियर के सिटी सेंटर में स्थित होटल विराट इन की है. यहां 26 जुलाई को पीड़ित युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कमरा नंबर 203 में पहुंचा था. दोनों यहां करीब पांच घंटे तक रहे और किराया चुकाकर लौट गए, लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि जिस कमरे में वे रुके हैं, उसी कमरे के बल्ब होल्डर में एक सीक्रेट कैमरा है. कैमरे ने उनके हर निजी पल को रिकॉर्ड कर लिया था.

करीब एक हफ्ते बाद युवक के मोबाइल पर मैसेज आया, जिसने उसके होश उड़ा दिए. मैसेज भेजने वाले ने धमकी दी कि उसके पास होटल वाला वीडियो है, अगर वह सोशल मीडिया पर वायरल नहीं करवाना चाहता तो एक लाख रुपये की रकम देनी होगी. युवक घबरा गया और समय मांगा, लेकिन ब्लैकमेलर ने दो दिन की मोहलत देकर रकम बैंक खाते में डालने को कहा. दबाव में आकर पीड़ित ने ऑनलाइन पांच हजार रुपये भेज भी दिए, लेकिन इसके बाद आरोपी लगातार और पैसे मांगते रहे.

थक-हारकर युवक ने पुलिस से शिकायत की. जब पुलिस ने उस नंबर की जांच की तो राज खुला कि यह किसी अनजान शख्स का नहीं, बल्कि उसकी गर्लफ्रेंड की ही सहेली का है. पुलिस ने सहेली को राउंडअप किया तो कहानी का सच सामने आ गया. उसने कबूल किया कि उसी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर यह पूरा खेल रचा था. होटल का कमरा भी सहेली ने ही बुक कराया था.

जांच में सामने आया कि यह गैंग पहले होटल में ग्राहक बनकर पहुंचा था और बल्बनुमा स्पाई कैमरा लगा गया था. सहेली और उसके साथी कई दिनों से युवक और उसकी गर्लफ्रेंड पर नजर रखे थे. सहेली इंजीनियरिंग की छात्रा है. उसने पीड़ित को हमदर्द बनकर पैसे उधार देने की पेशकश भी की, ताकि वह ब्लैकमेलर्स को रकम चुका सके. फिलहाल पुलिस ने इंजीनियरिंग छात्रा, उसके प्रेमी और उसके साथी को अरेस्ट कर कार्रवाई शुरू कर दी है. उनके खिलाफ ब्लैकमेलिंग, साजिश और आईटी एक्ट समेत कई आरोप हैं.

BUSINESS : Reliance Jio के IPO ने बढ़ाई हलचल, जानें कितना होगा इसका साइज? एक्सपर्ट्स ने लगाया अनुमान

0

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने 48वीं एजीएम की बैठक के दौरान बताया कि टेलीकॉम सेक्टर की उनकी कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) साल 2026 की पहली छमाही में अपना आईपीओ लॉन्च कर सकती है, जिसकी लंबे समय से इंतजार की जा रही है. मुकेश अंबानी ने अपने शेयरहोल्डर्स को बताया कि उनकी टेलीकॉम और डिजिटल कंपनी रिलायंस जियो का आईपीओ अगले साल की छमाही में आ सकता है.

रिलायंस जियो के आईपीओ की घोषणा होने के बाद से निवेशकों में इसकी साइज को लेकर उत्साह बढ़ गया है. सभी यह जानने की कोशिश में लगे हुए हैं कि आईपीओ का साइज कितना होगा? एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिलायंस जियो का आईपीओ भारतीय शेयर बाजार के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होने वाला है, जो हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ से भी बड़ा होगा.

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, SBI सिक्योरिटीज के फंडामेंटल रिसर्च हेड सनी अग्रवाल का मानना ​​है कि रिलायंस जियो का वैल्यूएशन लगभग 113-120 अरब डॉलर (10-10.50 लाख करोड़ रुपये) के बीच हो सकता है. ऐसे में अगर इसका 5 परसेंट हिस्सा भी बेचा जाता है, तो रिलायंस जियो के आईपीओ का साइज 50,000-52,500 करोड़ रुपये तक हो सकता है. इसी के साथ यह भारतीय शेयर बाजार के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा.

उन्होंने आगे कहा कि कंपनी ने भारत में पहले ही 500 मिलियन (50 करोड़) ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया है. 2020 में गूगल और फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा इसमें लगभग 20 अरब डॉलर का मोटा निवेश किया था. फिलहाल, इसका वैल्यूएशन 58 अरब डॉलर है, लेकिन अगले छह सालों में इसमें लगभग दो गुना इजाफा होने की संभावना है. ऐसे में इसका फायदा कंपनी के निवेशकों को भी मिलेगा.

अरिहंत कैपिटल मार्केट्स के जॉइंट एमडी अर्पित जैन का भी यही कहना है कि रिलायंस जियो आईपीओ के जरिए लगभग 52,000 करोड़ रुपये जुटा सकती है. आपको बता दें कि भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ हुंडई मोटर इंडिया का रहा है. कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए 27850 करोड़ रुपये जुटाए थे. हुंडई मोटर इंडिया के बाद एलआईसी ऑफ इंडिया (21,000 करोड़ रुपये), पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशन (18,300 करोड़ रुपये) और कोल इंडिया (15,200 करोड़ रुपये) के आईपीओ का स्थान आता है.

 

- Advertisement -

News of the Day