Tuesday, May 5, 2026
Home Blog Page 452

UP: नीट यूजी में फर्जी एडमिशन का पर्दाफाश, फेक प्रमाण पत्र लगाकर लिए एडमिशन… कई छात्रों के प्रवेश कैंसिल

0

नीट यूजी 2025 में फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए एडमिशन का मामला पकड़ाया है. जिसके बाद कई छात्रों के एडमिशन कैंसिल कर दिए गए हैं. बताया जाता है कि कई छात्रों ने फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए प्रवेश लिया था.

लखनऊ में नीट यूजी 2025 में फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए एडमिशन दिलाने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर 71 अभ्यर्थियों को एडमिशन दिलाया गया.आपको बता दें कि प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में राज्य कोटे के तहत नीट यूजी की 4442 सीट हैं. ऐसे में 2 फीसदी आरक्षण के तहत 88 सीट स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित के लिए थी. 79 सीट ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिए आवंटित की गई. जिनमें 71 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया.

प्रवेश प्रक्रिया के दौरान फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज में एक अभ्यर्थी के फर्जी प्रमाण पत्र लगाने की आशंका हुई. जिसके बाद आगरा के डीएम से जांच कराई गई. 21 अगस्त को डीएम आगरा ने प्रमाण पत्र फर्जी होने की रिपोर्ट भेज दी.मामला पकड़ में आने के बाद अन्य मेडिकल कॉलेज में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित का प्रमाण पत्र लगाने वाले अभ्यर्थियों की जांच की गई. जिसके बाद आगरा, गाजीपुर, बलिया, भदोही, मेरठ, सहारनपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गाजियाबाद और बुलंदशहर के डीएम से जारी किए गए प्रमाण पत्र की रिपोर्ट मांगी गई.

इन जिलों से आई रिपोर्ट में 64 प्रमाण पत्र फर्जी मिले. जांच में पता चला सबसे ज्यादा 15 प्रमाण पत्र मेरठ से जारी हुए. जबकि सहारनपुर और बलिया से 12/ 12 प्रमाण पत्र, भदोही गाजीपुर से 9/9, वाराणसी से तीन, गाजियाबाद से दो, आगरा और बुलंदशहर से एक-एक प्रमाण पत्र फर्जी जारी किया गया.जांच के बाद चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के काउंसलिंग बोर्ड ने फर्जी प्रमाण पत्र वाले अभ्यर्थियों का एडमिशन कैंसल कर दिया है. डीजीएमई किंजल सिंह ने फर्जी प्रमाण पत्र लगाने वाले अभ्यर्थियों पर एफआईआर दर्ज करने के भी आदेश दिए हैं. साथ ही साल 2024 में भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित का प्रमाण पत्र लगाकर एडमिशन लेने वालों की भी जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

MAHARASHTRA : मां ने नवजात को बोरी में डालकर कूड़े में फेंका, आवारा कुत्ता घसीटने लगा, तभी आई रोने की आवाज

0

छत्रपति संभाजीनगर में एक महिला ने अपने नवजात शिशु को बोरी में भरकर कचरे में फेंक दिया. बोरी को एक आवारा कुत्ता सड़क पर घसीट रहा था, तभी सतर्क नागरिकों ने बच्चे की जान बचाई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला को हिरासत में लिया है.

छत्रपति संभाजीनगर में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. एक 24 वर्षीय महिला ने अपने एक दिन के नवजात शिशु को बोरी में भरकर कचरे में फेंक दिया. बोरी को एक आवारा कुत्ता सड़क पर घसीटकर ले जा रहा था. अचानक बच्चे के रोने की आवाज सुनकर राहगीरों ने बोरी खोली और बच्चे को बाहर निकाला.

यह घटना पुंडलिकनगर रोड पर हुई. उस समय सिंचाई विभाग के निरीक्षक भागेश पुसदेकर वहां से गुजर रहे थे. उन्होंने बताया कि अगर हम उस वक्त वहां नहीं होते तो शायद मासूम की जान चली जाती. बच्चे की हालत देखकर हम घबरा गए थे, लेकिन तुरंत बाहर निकाला और पुलिस को खबर दी.बच्चे को पहले एक निजी अस्पताल और बाद में घाटी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे के सीने और पेट पर तीन घाव हैं, लेकिन हालत स्थिर है. पुलिस ने जांच में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की पहचान की.

पुलिस इंस्पेक्टर अशोक भंडारी ने बताया कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी और एक युवक के संपर्क में आने से गर्भवती हुई. प्रसव के बाद उसने नवजात को फेंकने की कोशिश की. महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.स्थानीय नागरिकों ने कहा कि सड़क पर कचरा फेंकने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. इस घटना ने इलाके में डर और आक्रोश दोनों फैला दिए हैं.

 

ENTERTAINMENT : नहीं रहीं अल्लू अर्जुन की दादी, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस, सदमे में परिवार

अल्लू अर्जुुन के घर में इस समय मातम पसरा हुआ है. एक्टर की दादी अल्लू कनकारतन्म का 94 की उम्र में निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन की दादी उम्र संबंधित समस्याओं से जूझ रही थीं. उनके जाने से पूरा परिवार और उनके करीबी लोगों को गहरा सदमा पहुंचा है.

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के घर में गम का माहौल है. एक्टर की दादी और तेलुगु इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार अल्लू रामलिंगैया की पत्नी अल्लू कनकारतन्म का निधन हो गया है. अल्लू अर्जुन की दादी ने बीती देर रात 94 की उम्र में अंतिम सांस ली. एक्टर की दादी के निधन से परिवार सदमे में है. इंडस्ट्री में भी सन्नाटा पसर गया है.

जानकारी के मुताबिक, अल्लू अर्जुन की दादी 94 साल की थीं. वो उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं. बीती रात करीब 1.45 बजे उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया.अल्लू अर्जुन की दादी के निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में हर ओर मायूसी छा गई है. फैंस को भी झटका लगा है. फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स एक्टर की दादी को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंच रहे हैं. अल्लू अर्जुन की दादी का अंतिम संस्कार आज कोकापेट में होगा.

बताया जा रहा है कि पवन कल्याण और नागाबाबू, अभी एक मीटिंग के लिए कहीं दूर हैं. वो कल अल्लू के परिवार से मिलने जाएंगे. राम चरण और अल्लू अर्जुन ने भी दुखद खबर मिलते ही अपने शूट कैंसिल कर दिए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, दादी के निधन के वक्त अल्लू अर्जुन मुंबई में डायरेक्टर एटली की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. मगर दादी के निधन की खबर मिलते ही वो तुरंत हैदराबाद के लिए निकल पड़े. वहीं, दूसरी ओर राम चरण ने भी अपनी फिल्म ‘पेड्डी’ की शूटिंग रद्द कर दी है, वो इस मुश्किल समय में अपने परिवार के साथ खड़े हैं.

अल्लू अर्जुन का पूरा परिवार काफी गमगीन है. हर किसी का दिल भारी है और आंखें नम हैं. फैंस, सेलेब्ल और करीबी लोग परिवार को इस मुश्किल वक्त में हिम्मत और हौसला देने से पीछे नहीं हट रहे हैं.

NATIONAL : कालकाजी मंदिर में सेवादार की हत्या, चुन्नी-प्रसाद न मिलने पर श्रद्धालुओं ने पीट-पीटकर ली जान

0

कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं और सेवादार में चुन्नी-प्रसाद को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद पीट-पीटकर सेवादार की हत्या कर दी गई. घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है.

दिल्ली के कालकाजी मंदिर में एक सेवादार की शुक्रवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना रात 9 से 9.30 बजे की बताई जा रही है. बताया जाता है कि दर्शन करने आए कुछ श्रद्धालु चुन्नी-प्रसाद न मिलने पर भड़क गए. जिसके बाद विवाद हो गया और पीट-पीटकर सेवादार की हत्या कर दी गई. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी अतुल पांडे को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने बताया कि थाना कालकाजी में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. कालकाजी मंदिर में झगड़े को लेकर एक पीसीआर कॉल आई थी. जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी दर्शन के लिए कालकाजी मंदिर आए थे. दर्शन के बाद उन्होंने सेवादार से चुन्नी-प्रसाद मांगा और उनके बीच बहस हो गई.

 

आरोपियों ने सेवादार पर लाठियों और घूंसों से हमला कर दिया. जिससे सेवादार घायल हो गया. जिसके बाद उसे तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान 35 वर्षीय योगेंद्र सिंह के रूप में हुई है. जो फत्तेपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था.

पूछताछ में पता चला है कि योगेंद्र पिछले 14-15 वर्षों से कालकाजी मंदिर में सेवादार थे. फिलहाल मामले में धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है. हत्या के आरोप में दक्षिणपुरी निवासी 30 वर्षीय अतुल पांडे नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

कालकाजी मंदिर के अंदर सेवादार की निर्मम हत्या करने से पहले इन बदमाशों के हाथ नहीं कांपे? ये कानून व्यवस्था की विफलता नहीं तो और क्या है? बीजेपी के चारों इंजनों ने दिल्ली का ये हाल कर दिया है कि अब मंदिरों में भी ऐसी वारदातें हो रही हैं. क्या दिल्ली में कोई सुरक्षित है भी या नहीं ?

NATIONAL : 7 दिन बाद लौटी श्रद्धा तिवारी ने थाने में दिखाए Love मैरिज के सबूत, पिता को छोड़ पति संग हुई रवाना, बोली- परिवार से जान का खतरा है

0

श्रद्धा तिवारी ने पुलिस को बताया कि सार्थक ने उसे रेलवे स्टेशन पर बुलाया था, लेकिन वह नहीं आया. वह ट्रेन में चली गई, जहां करण से मुलाकात हुई. करण के साथ उसने महेश्वर के पास शादी कर ली.इंदौर से सात दिन पहले लापता हुई 22 साल की आयुषी उर्फ श्रद्धा तिवारी शुक्रवार सुबह खुद थाने पहुंची. उसने करणदीप से शादी करने की बात कही. इसके कुछ सबूत भी जोड़े ने पुलिस को सौंपे. करणदीप गुजराती समाज कॉलेज में इलेक्ट्रिशियन है. पुलिस ने लापता होने और सात दिनों तक फरार रहने के बारे में पूछताछ की.

एमआईजी थाना पुलिस को पूछताछ में श्रद्धा ने बताया कि वह घर से निकलने के बाद बॉयफ्रेंड सार्थक के संपर्क में थी और उसके साथ भागने का प्लान बनाया था. लेकिन सार्थक रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचा, तो वह ट्रेन से रतलाम चली गई. वहां उसे करणदीप मिला. दोनों ने मंदसौर और फिर महेश्वर पहुंचकर एक मंदिर में शादी कर ली.

शादी के बाद दोनों सांवरिया सेठ जा रहे थे, तभी श्रद्धा अचानक एमआईजी थाने पहुंची. वहां उसके परिजन भी मौजूद थे. पुलिस ने बंद कमरे में पूछताछ की, जिसके बाद श्रद्धा अपने पति करणदीप के साथ चली गई. श्रद्धा के पिता अनिल तिवारी ने कहा, ”मेरी बेटी बालिग है, मैं कानूनन कुछ नहीं कर सकता. लड़के के परिवार से बात हुई, लेकिन वे भी नहीं माने.”पिता ने यह भी कहा, ”मेरी बेटी को गुमराह किया गया है. उसकी बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और इस मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए.”

NATIONAL : रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से तबाही, तालजामन और छेनागाड़ में बचाव अभियान जारी, 8 लोग लापता

0

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है. ल्वारा-गुप्तकाशी मोटरमार्ग पर ल्वारा में स्थित एक मोटर पुल के बह जाने से हजारों लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं. यह मोटरमार्ग केदारनाथ यात्रा का वैकल्पिक रास्ता है, जिसके क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था ठप हो गई है.

इसके अलावा तालजामन, बडेथ, और छेनागाड़ जैसे क्षेत्रों में भारी नुकसान की सूचना है, जहां 8 लोग लापता हैं और कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं. एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, और स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है.

ल्वारा-गुप्तकाशी मोटर पुल बहा

कैदल्वारा में मोटर पुल के बह जाने से केदारनाथ यात्रा का वैकल्पिक मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है. इस मार्ग से जुड़े हजारों ग्रामीण अपने घरों में फंस गए हैं, और यातायात व्यवस्था ठप होने से आपूर्ति सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं. जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, और लोक निर्माण विभाग को सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी और अन्य संसाधनों की तैनाती का आदेश दिया गया है.

तालजामन और छेनागाड़ में राहत कार्य

तालजामन क्षेत्र में भारी बारिश के कारण 4 से 5 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं. गनीमत रही कि इन मकानों में कोई जनहानि नहीं हुई. प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को तुरंत राजकीय प्राथमिक विद्यालय, तालजामन में शिफ्ट किया, जिसे राहत केंद्र बनाया गया है. यहां रहने, खाने, और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है. साथ ही पशुओं के लिए चारा और चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है.

8 लोगों के दबे होने की आशंका

छेनागाड़ में 8 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. एसडीआरएफ की टीमें, डीडीआरएफ, और स्थानीय प्रशासन ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया. एसडीआरएफ कमांडेंट अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व में टीमें सोनप्रयाग, अगस्त्यमुनि, और रतूड़ा से घटनास्थल पर पहुंचीं और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही हैं. तालजामन में गधेरे के दूसरी ओर फंसे 2-3 परिवारों को निकालने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं.

जखोली में एक महिला की मौत

जखोली क्षेत्र में एक महिला के हताहत होने की सूचना मिली है. प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव दल को मौके पर भेजा, और प्रभावित परिवारों की सहायता शुरू की गई. जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय पटवारियों और जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया है ताकि हरसंभव मदद सुनिश्चित हो.

राहत और बचाव कार्य

प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कई कदम उठाए हैं:

  • राहत केंद्र: तालजामन के राजकीय प्राथमिक विद्यालय को राहत केंद्र बनाया गया है, और अन्य सुरक्षित स्थानों की तलाश जारी है.
  • मेडिकल सुविधाएं: मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चार डॉक्टरों की मेडिकल टीम तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं, जो तीन दिन तक घटनास्थल पर रहेगी.
  • पशु चिकित्सा और चारा: मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए चारा और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं.
  • जेसीबी तैनाती: मलबे में फंसे पशुओं को निकालने और सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें तैनात की जा रही हैं.

BOLLYWOOD : कौन हैं जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया? बेशुमार दौलत के हैं मालिक, नेटवर्थ में कई बॉलीवुड एक्टर्स को देते हैं मात

बॉलीवुड की ‘परम सुंदरी’ यानी जाह्नवी कपूर शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं. एक्ट्रेस ने कॉफी विद करण में शिखर संग अपने रिश्ते का खुलासा किया था. दोनों कभी साथ वेकेशन मनाते तो कभी मंदिर में दर्शन करते नजर आते हैं. वहीं फैंस भी इस जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं.चलिए यहा जानते हैं जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया कौन हैं और वे कितनी दौलत के मालिक हैं?

कौन हैं जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया?
जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया एक जाने-माने राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके नाना सुशील कुमार शिंदे हैं, जो पूर्व में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. उनके पिता, संजय पहाड़िया, एक सक्सेफुल एंटरप्रेन्योर हैं. वहीं शिखर ने अपने पारिवारिक राजनीतिक संबंधों से अलग, अपना नाम बनाने में कामयाबी हासिल की है. उन्होंने बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल और मुंबई के संस्कृति स्कूल से पढ़ाई की, उसके बाद धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में दाखिला लिया था. बता दें कि शिखर और जाह्नवी कपूर स्कूल के समय से फ्रेंड्स हैं.पोलो प्लेयर और एंटरप्रेन्योर हैं शिखर पहाड़िया
शिखर पहाड़िया को पोलो का बहुत शौक है. दरअसल, वह रॉयल जयपुर पोलो स्क्वाड का हिस्सा थे और 2013 में उन्होंने भारत को रिप्रेजेंट भी किया था. घोड़ों के प्रति उनका प्रेम पोलो के मैदान से परे भी है;. वह एक ट्रेंड हॉर्स राइडर भी हैं. शिखर 13 साल की उम्र से ही व्यापार जगत से जुड़े हुए हैं. उन्होंने अपनी खुद की कंसल्टिंग फर्म शुरू की, जो नए पालतू जानवरों के मालिकों को सलाह देती थी. उन्होंने वधावन ग्लोबल कैपिटल, लंदन में एक निवेश विश्लेषक के रूप में भी काम किया।

शिखर पहाड़िया की नेटवर्थ
डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक शिखर पहाड़िया की कुल नेटवर्थ लगभग 84 करोड़ रुपये है. वे आलीशान लाइफ जीते हैं. उनकी कारों में एक लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर भी शामिल है. उन्होंने रियल एस्टेट में भी खूब इनवेस्टमेंट किया हुआ है.  331k से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ, वह सोशल मीडिया पर भी पॉपुलर हैं.

SPORTS : एशिया कप में खलेगी कोहली-रोहित की कमी, ये हैं Top-5 रन स्कोरर, लिस्ट में पाकिस्तान के रिजवान भी शामिल

0

क्रिकेट एशिया कप 2025 का आयोजन यूएई में 9 सितंबर से खेला जाएगा, जो एशिया कप का 17वां संस्करण है. 1984 में एशिया कप की शुरुआत हुई थी और पहली बार 2016 में इसे टी20 फॉर्मेट में खेला गया. तीसरी बार है जब एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है. इसमें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं, जिनकी कमी इस बार खलेगी. रोहित शर्मा और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान भी इस लिस्ट में शामिल हैं.

एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, इससे पहले 2016 और 2022 में ये टी20 फॉर्मेट में खेला गया था. इस फॉर्मेट में एशिया कप के कुल 24 मैच खेले जा चुके हैं. 2016 में 11 और 2022 में 13 मैच हुए थे. इन दोनों संस्करणों को मिलाकर देखें तो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं. रोहित लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. दोनों ही टी20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं. पाकिस्तान के टॉप रन स्कोरर इस बार एशिया कप के स्क्वाड में शामिल नहीं किए गए हैं.

एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
1. विराट कोहली (429): पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 से संन्यास ले लिया था, वह टेस्ट से भी रिटायरमेंट ले चुके हैं और अब सिर्फ ओडीआई फॉर्मेट में खेलते हैं. उन्होंने दोनों सीजन में कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें खेली 9 पारियों में 429 रन बनाए हैं. उनका सबसे बेस्ट स्कोर नाबाद 122 रन का है, जो उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था. ये कोहली का टी20 अंतर्राष्ट्रीय में एकमात्र शतक है.

2. मोहम्मद रिजवान (281): दूसरे नंबर पर मौजूद मोहम्मद रिजवान विराट कोहली से काफी पीछे हैं. रिजवान ने 6 मैचों में 281 रन बनाए हैं, इसमें 3 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रिजवान इस बार एशिया कप स्क्वाड में शामिल नहीं किए गए हैं.

3. रोहित शर्मा (271): टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. वह अब सिर्फ ओडीआई फॉर्मेट में खेलते हैं. उन्होंने एशिया कप में 9 मैच खेले हैं, इसमें उन्होंने 141.14 की स्ट्राइक रेट से 271 रन बनाए हैं. इसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं.

बाबर हयात छोड़ सकते हैं रोहित और रिजवान को पीछे
4. बाबर हयात (235): एशिया कप 2025 में हांगकांग के उपकप्तान बाबर हयात लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, वह रोहित शर्मा को पीछे छोड़ने से सिर्फ 37 और दूसरे नंबर पर पहुंचने से 47 रन दूर हैं. हालांकि उनके लिए विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर-1 पर आना नामुमकिन सा है. वह कोहली से 194 रन पीछे हैं. बाबर ने 5 पारियों में 235 रन बनाए हैं.

5. इब्राहिम जादरान (196): अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवे नंबर पर हैं. उन्होंने 5 पारियों में 196 रन बनाए हैं. वह एशिया कप 2025 में भी अफगानिस्तान स्क्वाड का हिस्सा हैं.

NATIONAL : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द पर मायावती ने राहुल और तेजस्वी को घेरा, बिना नाम लिए कहा- माहौल खराब ना करें

0

बिहार में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल की साझा रैली में राहुल गांधी एवंं तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहे जाने पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने टिप्पणी की है. हालांकि अपनी टिप्पणी में मायावती ने न तो पीएम मोदी का जिक्र किया और न ही राहुल और तेजस्वी का नाम लिया.

सोशल मीडिया साइट एक्स पर मायावती ने लिखा- देश में ख़ासकर राजनैतिक स्वार्थ के कारण राजनीति का गिरता हुआ स्तर अति-दुखद एवं चिन्तनीय. इस सम्बंध में सभी पार्टियों की राजनीति, पार्टी के संविधान के हिसाब से विचार और सिद्धान्तों के आधार पर, देश व करोड़ों ग़रीबों व आमजन के हित में होनी चाहिये, जो कि ख़ासकर पिछले कुछ वर्षों से सही से देखने को नहीं मिल रहा है, जबकि इस दौरान् देश के सामने विभिन्न प्रकार की आन्तरिक एवं बाहरी चुनौतियाँ काफी बढ़ी हैं.’देश की चिन्ता को बढ़ाने वाला…’
पूर्व सीएम ने लिखा कि इतना ही नहीं बल्कि देश के उच्च सरकारी व ग़ैर-सरकारी संस्थाओं व विशेषकर राजनीति में उच्च पदों पर बैठे लोगों के बारे में जिस प्रकार की अभद्र, अशोभनीय, अमर्यादित व असंसदीय टिप्पणी आदि सार्वजनिक तौर पर करके उनकी व देश की छवि को भी धूमिल करने के जो प्रयास किये जा रहे हैं वह अति-दुखद व चिन्तनीय. ख़ासकर चुनाव के समय यह प्रक्रिया और भी अधिक विषैली व हिंसक हो जाती है. इसी क्रम में अभी बिहार में भी जो कुछ देखने व सूनने को मिला है वह देश की चिन्ता को बढ़ाने वाला है.

उन्होंने लिखा कि जबकि हमारी पार्टी बी.एस.पी., शुरू से ही ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ के अम्बेडकरवादी सिद्धान्त और नीति पर आयरन दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ पार्टी व सरकार चलाने का साहस दिखाने वाली पार्टी होने के कारण किसी भी प्रकार की दूषित व ज़हरीली राजनीति के ख़िलाफ है और दूसरों से भी यही उम्मीद करती है कि वे देश व आमजन के हित में घिनौनी स्वार्थ की राजनीति करने से दूर रहें और एक-दूसरे को ज़बरदस्ती नीचा दिखाने की सस्ती राजनीति से देश का माहौल खराब ना करें तो बेहतर.

बसपा चीफ ने लिखा- यहां इस बारे में यह विशेष उल्लेखनीय है कि परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का आदर्श कल्याणकारी भारतीय संविधान, भारत के करोड़ों लोगों के हित, सुरक्षा व उनके आत्म-सम्मान को सर्वोपरि मानते हुये, हर संवैधानिक संस्था को अपनी-अपनी निर्धारित सीमा में रहकर कार्य करने अर्थात् उन सबके लिए चेक एण्ड बैलेन्स की गारण्टी सुनिश्चित की है, जिस पर सही से अमल करके ही हालात को बिगड़ने से ज़रूर बचाया जा सकता है.

SPORTS : ‘देश के लिए सब कुर्बान…’, मोहम्मद शमी ने एनर्जी ड्रिंक विवाद पर दी सफाई, ट्रोलर्स को भी सुनाया

0

मोहम्मद शमी ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. शमी ने उस टूर्नामेंट में 5 मैच खेलकर 9 विकेट झटके थे. तेज गेंदबाज शमी चैम्पियंस ट्रॉफी दौरान एनर्जी ड्रिंक पीने की वजह से ट्रोल भी हुए थे.

अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की निगाहें टीम इंडिया में दोबारा वापसी करने पर है. शमी पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण भारतीय टीम के हालिया इंग्लैंड दौरे का हिस्सा नहीं बन पाए थे. फिर शमी को एशिया कप 2025 के लिए भी भारतीय टीम में नहीं चुना गया. शमी अब दलीप ट्रॉफी 2025-26 में ईस्ट जोन के लिए भाग ले रहे हैं. इस टूर्नामेंट के जरिए शमी चयनकर्ताओं को प्रभावित करना चाहेंगे.

मोहम्मद शमी मैदान पर गेंद से चमक बिखेरते हैं, लेकिन वो ऑफ फील्ड भी सुर्खियों में रहते हैं. शमी अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और नफरत का शिकार होते हैं. शमी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वो अब सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट्स नहीं पढ़ते हैं. शमी ने कहा कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को अब पूरी तरह उनकी टीम संभालती है.

मोहम्मद शमी को चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान भी ट्रोल किया था. तब शमी दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के दौरान मैदान पर एनर्जी ड्रिक पीते नजर आए थे. तब रमजान का महीना चल रहा था, ऐसे में शमी के एनर्जी ड्रिंक पीने को लेकर बरेली के मौलानाओं ने नाराजगी जताई थी. ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी को ये बात ना-गवार गुजरी कि शमी ने रमजान के महीने में ऐसा किया. हालांकि शमी के सपोर्ट में कई लोग खड़े हो गए थे. शमी के पूर्व कोच बदरुद्दीन स‍िद्दीकी ने कहा था कि देश से आगे कुछ नहीं है और वो रोजा बाद में भी रख सकते हैं.

अब मोहम्मद शमी ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान हुए एनर्जी ड्रिंक विवाद अपनी चुप्पी तोड़ी है. शमी ने कहा कि खिलाड़ी काफी गर्मी में क्रिकेट खेल रहे होते हैं और वो देश के लिए अपना बेस्ट देने की कोशिश करते हैं. शमी ने बताया कि उनके धर्म में भी ऐसी परिस्थियों के लिए छूट है और उन्होंने कुछ गलत नहीं किया.

मोहम्मद शमी ने न्यूज 24 को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘हम 42 से 45 डिग्री तापमान में मैच खेल रहे होते हैं, खुद को कुर्बान कर रहे होते हैं. हमारे धर्म में भी ऐसी परिस्थितियों के लिए छूट है. अगर आप देश के लिए खेल रहे हैं या यात्रा कर रहे हैं या ऐसी स्थिति में हैं कि रोजा रखना संभव नहीं, तो आप बाद में उसकी भरपाई कर सकते हैं या जुर्माना भर सकते हैं. मैंने भी वही किया, लोगों को यह समझना चाहिए कि खिलाड़ी किस हालात में क्या कर रहा है और किसके लिए कर रहा है.’

मोहम्मद शमी ने साफ कहा कि अब वह सोशल मीडिया पर ध्यान नहीं देते. शमी कहते हैं, ‘कुछ लोग सिर्फ सुर्खियों में आने के लिए ऐसी बातें करते हैं. मैं कभी सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट्स नहीं पढ़ता, मेरी टीम ही सब मैनेज करती है.’ इंटरव्यू में शमी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपनी गैरमौजूदगी और आगे की योजनाओं पर भी खुलकर बात की. हालांकि उन्होंने साफ किया कि वह पूरी तरह फिट होने और सही समय आने पर ही कोई बड़ा फैसला लेंगे.

- Advertisement -

News of the Day