Wednesday, May 6, 2026
Home Blog Page 454

NATIONAL : शॉपिंग कराने के बहाने साली को साथ ले गया जीजा, कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर किया रेप

0

राजस्थान के झुंझुनू से रिश्तों को तार तार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने थाने में पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसका जीजा उसे शॉपिंग कराने के बाहने से साथ ले गया था. रास्ते में उसने एक कैफे में उसे नशा देकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक जीजा द्वारा अपनी साली के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. मालू्म हुआ कि जीजा अपनी साली को शॉपिंग करवाने के बहाने से अपने साथ लेकर गया थे. मार्केट में वह उसे एक कैफे पर ले गया. यहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर लड़की को पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता को जब होश आया, तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

पुलिस ने बताया कि 21 अगस्त को पीड़िता अपनी जेठानी के साथ चिड़ावा बाजार में कुछ सामान लेने आई थी. इसी दौरान उसका जीजा संजय चिड़ावा उसे मिल गया. संजय ने महिला से कहा कि उसकी बहन ने उसे एक सूट दिलवाने को कहा है और उसे अपने साथ चलने को कहा. जब महिला ने अपनी जेठानी को भी साथ ले चलने की बात कही, तो संजय ने मना कर दिया.

इसके बाद संजय महिला को एक कैफे में ले गया. पीड़िता का आरोप है कि यहां संजय ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद महिला अचेत हो गई. इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद संजय ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वो उसे जान से मार देगा.

पीड़िता ने घर जाकर अपने परिजनों को पूरी घटना कि जानकारी दी जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. थानाधिकारी आशाराम गुर्जर ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल कैफे का मौका मुआयना किया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है. आरोपी संजय फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने कहा कि पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है. साथ ही न्यायालय में उसके बयान दर्ज करने की प्रक्रिया भी चल रही है.

PATNA : तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

0
बिहार में पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक ही परिवार के तीन बच्चे गांव के पास तालाब में नहाने गए थे. इस दौरान तीनों गहराई में डूब गए और उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया. जब परिजनों को पता चला तो कोहराम मच गया. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
बिहार में पटना के शाहपुर इलाके के बाबूचक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां गांव के एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. इस घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है. मृतकों की पहचान सोनू राय के पुत्र कमल व रोहित और उनके चचेरे भाई आयुष के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे गांव के पास स्थित तालाब में नहाने गए थे. इसी दौरान खेलते-खेलते अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. पास में मौजूद ग्रामीणों ने शोर सुना तो मौके पर पहुंचे और बच्चों को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. तीनों की जान नहीं बचाई जा सकी.
घटना की खबर जैसे ही गांव में फैली, पूरे इलाके में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हर कोई बच्चों की मौत की इस दर्दनाक घटना से गमगीन है.
सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

ENTERTAINMENT : एक महीना सौरव गांगुली के साथ रहेंगे राजकुमार राव, सीखेंगे क्रिकेटर के तौर-तरीके

0

भारतीय क्रिकट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली पर फिल्म बन रही है. ये बायोपिक फिल्म होने वाली है. सौरव गांगुली का रोल फिल्म में राजकुमार राव अदा करते दिखने वाले हैं. इसके लिए राजकुमार बेहद एक्साइटेड हैं. तैयारी के लिए राजकुमार राव, सौरव के साथ एक महीने साथ में रहने वाले हैं.

भारतीय क्रिकट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली पर बायोपिक फिल्म बन रहा है. कुछ ही समय में इसकी घोषणा कर दी जाएगी. साथ ही थियटर्स में ये कब आ रही है, इसके बारे में भी बता दिया जाएगा. कोलकाता में फिल्म की तैयारियां चल रही हैं. डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवाने, प्रोड्यूसर अंककुर गर्ग और लव रंजन कोलकाता पहुंच चुके हैं. लोकेशन को लेकर तैयारी चल रही है. कई जगहों पर विजिट किया जा चुका है. सिर्फ इतना ही नहीं, काफी सारे स्टेडियम्स की भी रेकी की जा चुकी है.

आर्यन क्लब के अंडर में जो दुखीराम क्रिकेट अकादमी आती है, वहां भी ये लोग पहुंचे. यहां पर सौरव गांगुली ने बचपन में क्रिकेट खेलना शुरू किया था. टीम भी सौरव से मिली है. उनके घर सभी लोग मिलने गए थे. राजकुमार राव, सौरव के रोल में नजर आएंगे. अक्टूबर के महीने में राजकुमार कोलकाता पहुंचेंगे. सौरव के साथ वो एक महीना रहेंगे, जिससे वो उनके तौर-तरीकों को सीख सकें. क्रिकेटर की लाइफ के बारे में करीब से जान सकें. राजकुमार राव, राइट हैंड से खेलते हैं, जबकि सौरव, लेफ्ट हैंड से खेलते थे. तो ये एक्टर के लिए थोड़ा चैलेंजिंग होने वाला है.

बता दें कि राजकुमार राव कुछ ही समय में पिता बनने वाले हैं. बायोपिक शुरू करने से पहले वो फैमिली को प्रायॉरिटी देना चाहते हैं. बेबी के आने के बाद वो कोलकाता के लिए रवाना होंगे. साथ ही क्रिकेटर के फॉर्म में आएंगे.गौरतलब है कि राजकुमार राव की ये फिल्म काफी प्रॉमिसिंग लगती है. फैन्स भी इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. इसका इंतजार कर रहे हैं. सौरव गांगुली की पर्सनल लाइफ के बारे में फैन्स को करीब से जानने का मौका मिलेगा. आखिर बार राजकुमार राव को फिल्म ‘स्त्री 2’ में देखा गया था. जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

UP : ‘फैक्ट्री, घर-जेवर गिरवी… लाखों का कर्ज और अपनों की बेरुखी’, शाहजहांपुर के कारोबारी ने सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

शाहजहांपुर जिले में कर्ज में डूबे एक व्यापारी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर जो किया वह डरा देने वाला है. दरअसल, दंपति ने पहले अपने 3 साल के मासूम बेटे को जहर दिया और फिर दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस को मौके से 33 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है. इसमें व्यापारी ने अपना दर्द बयां किया है.

यूपी के शाहजहांपुर जिले में कर्ज के जाल में फंसा एक हंसता-खेलता परिवार खत्म हो गया. न तो भाइयों ने साथ दिया और न ही दोस्तों ने. मिला तो सिर्फ धोखा. आखिर में तंग आकर व्यापारी ने अपनी पत्नी और 3 साल के मासूम बेटे के साथ अपनी जिंदगी खत्म कर ली. इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर दिया है. हर कोई इस बात को लेकर सदमे में है कि आखिर कोई परिवार इतना मजबूर कैसे हो सकता है कि अपने बच्चे की हत्या कर दे और फिर खुद भी आत्महत्या कर ले.

आपको बता दें कि पूरी घटना शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के दुर्गा एनक्लेव कॉलोनी की है. यहां व्यापारी सचिन ग्रोवर अपनी पत्नी शिवांगी और मासूम बेटे फतेह के साथ रहते थे. जानकारी के मुताबिक, सचिन ने अपने कारोबार के लिए जिला उद्योग केंद्र से ₹50 लाख का लोन लिया था. इस लोन पर सरकार की तरफ से भारी सब्सिडी मिलने वाली थी, लेकिन यहीं से उनकी परेशानी शुरू हुई. परिजनों के अनुसार, जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी सब्सिडी दिलाने के बदले उनसे ₹25 लाख की रिश्वत मांग रहे थे.

गौरतलब है कि यह कहानी सिर्फ कर्ज या रिश्वत की नहीं है, बल्कि एक परिवार की बेबसी और निराशा की भी है. मां-बाप ने शायद यह सोचा होगा कि अगर वे दुनिया में नहीं रहेंगे, तो उनका मासूम बच्चा अनाथ हो जाएगा. ऐसे में उन्होंने अपने बेटे को पहले जहर दिया, फिर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गए.

पुलिस को मौके से 33 पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला है. इसमें सचिन ने अपनी आपबीती लिखी है. माना जा रहा है कि नोट में कर्ज और रिश्वत की मांग करने वालों का जिक्र भी है. एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि “पति-पत्नी और उनके बच्चे ने आत्महत्या की है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी.”

मृतक व्यापारी सचिन ग्रोवर की सास संध्या ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा, “सचिन ने लोन लिया था, लेकिन सब्सिडी के लिए अधिकारियों ने ₹25 लाख की रिश्वत मांगी. इसी वजह से वो बहुत परेशान थे. सुबह जब हम उनके कमरे में गए तो देखा कि सचिन और शिवांगी फंदे पर लटके हुए थे और उनका मासूम बच्चा बेड पर बेजान पड़ा था.”

सुसाइड नोट की शुरुआत ही दिल दहला देने वाली है. सचिन ने लिखा है, ‘जब यह लेटर किसी को मिलेगा, तब तक मैं सचिन ग्रोवर, मेरी पत्नी शिवांगी, मेरा बेटा फतेह मेरी जान, मेरा जहान सबकुछ खत्म हो चुका होगा.’ उन्होंने अपनी जिंदगी बर्बाद होने की वजह बरेली में कारोबार शुरू करने को बताया. लॉकडाउन के दौरान कारोबार में भारी नुकसान हुआ और उन पर कर्ज का बोझ बढ़ता गया.

सचिन ने अपने सुसाइड नोट में बताया कि कैसे कर्ज से बाहर निकलने के लिए ससुराल वालों ने उनका साथ दिया लेकिन खुद के घरवालों ने नहीं. उन्होंने लिखा, ‘मेरी फैक्ट्री, मेरी ससुराल का घर और उनका जेवर सब गिरवी था. तभी मेरे सास-ससुर, साले और मेरी वाइफ ने पैसों और मॉरली फुल सपोर्ट करके मुझे इस टेंशन से निकाला.’ वहीं, उन्होंने अपने ही परिवार पर सपोर्ट न करने का आरोप लगाया. नोट में लिखा है, ‘मेरी अपनी फैमिली ने मेरा कोई सपोर्ट नहीं किया.’

सचिन के सुसाइड नोट में कई ऐसे नाम हैं, जिन पर उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने अपने भाई, चाचा और कुछ दोस्तों को भी अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है. हालांकि, पुलिस ने अभी इन नामों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है. यह सुसाइड नोट बताता है कि व्यापारी सिर्फ आर्थिक तंगी से ही नहीं, बल्कि अपनों की बेरुखी और धोखे से भी परेशान था.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

UP : ‘हैलो, तुम्हारी सौतन बोल रही हूं…’, पति के नंबर से आया फोन, सुनकर पत्नी को लगा गहरा सदमा, रो-रोकर तोड़ा दम

0

हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय रीता की बस में ही मौत हो गई. घटना के पीछे एक अज्ञात महिला का फोन बताया जा रहा है, जिसने खुद को रीता की ‘सौतन’ बताया था. कॉल पर बात करते ही रीता सदमे में चली गई थी.

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक फोन कॉल से एक महिला को इतना गहरा सदमा लगा की कुछ ही घंटे बाद उसकी मौत हो गई. दरअसल, यह फोन कॉल उसके पति के मोबाइल से आई थी जिसमें एक अन्य महिला ने खुद को उसकी ‘सौतन’ बताया था. आइए जानते हैं पूरी कहानी…

बता दें कि हरदोई के अतरौली थाने के अंतर्गत ढिकुन्नी गांव के पास 25 वर्षीय महिला रीता की बस में ही मौत हो गई. मां की गोद में आखिरी सांस लेने वाली रीता के साथ जो हुआ, उसने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. दरअसल, मंगलवार को घर पर आराम कर रही रीता के मोबाइल पर एक अज्ञात महिला का फोन आया जिसने खुद को उसकी ‘सौतन’ बताया. यह सुनते ही रीता का कलेजा दहल उठा और वह बेसुध सी हो गई.

घटना अतरौली थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव की है. मृतका रीता जलालपुर निवासी थी और इन दिनों मां गुड्डी व भाई रोहित के साथ दिल्ली में रह रही थी. मंगलवार को घर पर आराम कर रही रीता के मोबाइल पर उसके पति के मोबाइल से एक अज्ञात महिला का फोन आया जिसने खुद को उसकी ‘सौतन’ बताया. यह सुनते ही रीता को गहरा सदमा लगा. फोन कॉल के बाद घबराई रीता तुरंत मां और भाई संग दिल्ली से मायके के लिए बस से रवाना हुई. पूरे रास्ते वह मां की गोद में सिर रखकर रोती रही, लेकिन अतरौली थाना क्षेत्र के ढिकुन्नी पहुंचते ही अचानक उसकी सांसें थम गईं और बस में ही उसने दम तोड़ दिया.

जानकारी के मुताबिक, करीब ढाई साल पहले रीता की शादी सीतापुर जिले के शैलेंद्र से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही रीता टीबी की बीमारी से जूझने लगी. बीमारी बढ़ने पर पति ने उसे मायके छोड़ दिया. इलाज के बाद जब रीता ठीक हुई तो परिवार के समझौते के बाद वह ससुराल चली गई. मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

बीते 24 मई को रीता के पिता का निधन हो गया, जिसके चलते वह मायके जलालपुर आ गई. यहां पति से कहासुनी हो गई और इसके बाद वह मां और भाई संग दिल्ली चली गई थी. मंगलवार को आराम करते समय अचानक मोबाइल की घंटी बजी. फोन उठाते ही उधर से महिला की आवाज आई– “हेलो! तुम्हारी सौतन बोल रही हूं.” इतना सुनते ही रीता का दिल बैठ गया.

मां गुड्डी के अनुसार, बेटी पूरे रास्ते बस में रोती रही और कहती रही कि उसका घर उजड़ गया, लेकिन किसे पता था कि यह दर्द उसकी जान ही ले लेगा. ढिकुन्नी गांव के पास रीता की सांसें थम गईं और मां की गोद में ही उसने दुनिया को अलविदा कह दिया. बहन की ऐसे अचानक मौत के बाद उसके भाई ने घटना की सूचना अतरौली थाने में दी. जिसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक मारकंडेय सिंह ने पुलिस को मौके पर भेजकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सारे तथ्यों के आधार पर जांच करके मामले में कार्रवाई की जाएगी.

Mahalaxmi Vrat 2025: कब से शुरू हो रहे महालक्ष्मी व्रत? जानें तिथि, पूजन विधि और मुहूर्त

0

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत 31 अगस्त से शुरू होंगे और इसका समापन 14 सितंबर को होगा. महालक्ष्मी व्रत में देवी लक्ष्मी की उपासना से धनधान्य की प्राप्ति होगी और जीवन में खुशहाली बनी रहेगी.

महालक्ष्मी व्रत हिंदू धर्म का एक बेहद पवित्र व्रत है जो धन, वैभव और सुख-समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है. यह व्रत हर

साल भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होता है और इसका समापन अश्विनी मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को होता है. आइए जानते हैं कि इस बार महालक्ष्मी व्रत कब से शुरू होने जा रहे हैं और इन पवित्र दिनों में कैसे मां लक्ष्मी की उपासना की जाती है.

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 30 अगस्त को रात 10 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी और 01 सितंबर को रात 12 बजकर 57 मिनट पर इसका समापन होगा. ऐसे में इस साल महालक्ष्मी व्रत का प्रारंभ 31 से होगा और इसका समापन 14 सितंबर को होगा.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है. जीवन की सारी कठिनाइयां दूर होती हैं और मां लक्ष्मी की कृपा से धनधान्य की प्राप्ति होती है. इससे धन-वैभव में वृद्धि होती है. मान्यता है कि जिस घर में महिलाएं यह व्रत करती है, वहां सदैव पारिवारिक शांति और खुशहाली बनी रहती है. यह व्रत 16 दिन तक चलता है. इस दौरान अनाज का सेवन नहीं किया जाता है. इस व्रत को फलाहार करना ही उत्तम माना जाता है.

महालक्ष्मी व्रत में प्रत्येक दिन प्रात:काल में उठकर स्नानादि कर व्रत का संकल्प लें. इसके बाद पूजा स्थान पर मां लक्ष्मी की मूर्ति या फोटो को स्थापित करें और माता को पंचामृत से स्नान कराएं. फिर एक कलश में जल भरें और उसके ऊपर एक नारियल रखकर लक्ष्मी माता की तस्वीर के सामने रख दें. इसके बाद माता को श्रृंगार का सामान और फल-फूल अर्पित करें. साथ ही धूप-दीप जलाकर माता को भोग लगाएं. फिर माता की स्तुति करें और चंद्रोदय होने पर अर्घ्य दें.

BOLLYWOOD : जाह्नवी के बाद अब सपना चौधरी का ‘लाल साड़ी’ लुक सोशल मीडिया पर छाया, पल्लू ने खींचा लोगों का ध्यान

इन दिनों फैशन की दुनिया में लाल साड़ी एक बार फिर ट्रेंड में आ गई है. सोशल मीडिया पर लगातार इसका क्रेज देखा जा रहा है. बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हाल ही में ‘लाल कलर की साड़ी’ गाने में नजर आई थीं, जिसने इंटरनेट पर खूब धमाल मचाया. इस गाने के बाद से ही रेड साड़ी का क्रेज और भी बढ़ गया है. अब हर कोई इस लुक को अपना रहा है. आम लड़कियों से लेकर फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियों तक, हर कोई इस ट्रेंड को फॉलो करता नजर आ रहा है. इसी कड़ी में हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी भी शामिल हो गई हैं. सपना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक  पोस्ट किया है, जिसमें वह लाल साड़ी पहनकर बेहद खास अंदाज में नजर आ रही हैं.

सपना ने सिंपल लुक को किया एलिवेट
वीडियो में सपना चौधरी की लाल साड़ी यूं तो दिखने में बेहद सिंपल है, लेकिन इसके पल्लू में सफेद रंग के हार्ट शेप के झालर लटकते हुए नजर आ रहे हैं, जो इसे खास बनाते हैं. साड़ी का ये डिजाइन सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. यही नहीं, सपना ने इसके साथ जो ब्लाउज पहना है, वह भी काफी स्टाइलिश है. रेड और वाइट कलर के इस ब्लाउज में कॉलर पूरी तरह से लाल रंग का है और पूरे ब्लाउज पर छोटे-छोटे दिल के शेप बने हुए हैं. इस लुक को पूरा करने के लिए सपना ने अपने बालों का खूबसूरत सा जूड़ा बनाया है, कानों में स्टाइलिश ईयररिंग्स पहने हैं और माथे पर एक छोटी सी बिंदी लगाई है, जो उनके पारंपरिक लुक में चार चांद लगा रही है.सपना का नया गाना ‘सुथरी’
अपनी इस वीडियो में उन्होंने अपना ही नया गाना ‘सुथरी’ का इस्तेमाल किया. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सपना ने लिखा, “लाल साड़ी में एक शान, हर कदम पर एक कहानी.”बता दें कि हरियाणवी गाना ‘सुथरी’ को सोमवीर कथूरवाल ने गाया है. इस गाने में सपना चौधरी और यश बैला की जोड़ी है, जो कि हरियाणवी म्यूजिक लवर्स के बीच काफी लोकप्रिय है. गाने के बोल नवीन विशु बाबा ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक आर.के. क्रू ने तैयार किया है. गाने का डायरेक्शन साहिल संधू ने किया है और यह गाना देसी गीत म्यूजिक लेबल के बैनर तले रिलीज हुआ है.

SPORTS : अगर इंडियंस देशभक्त हैं तो…, 2025 एशिया कप में भारत-पाक मैच पर ये क्या बोल गए वसीम अकरम?

0

14 सितंबर, इस तारीख को नोट कर लीजिये, क्योंकि इसी दिन एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK Asia Cup) मैच होना है. उससे पहले पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम का मानना है कि इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया जीत की प्रबल दावेदार होगी. पूरे भारतवर्ष में इस मांग ने जोर पकड़ा है कि टीम इंडिया को पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए. मगर अकरम कहते हैं कि वो सिर्फ भारत-पाक मैच के जरिए अच्छा मनोरंजन चाहते हैं.

अगर इंडियंस देशभक्त हैं तो…

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट के मुताबिक वसीम अकरम ने कहा, “मुझे विश्वास है कि पहले हो चुके भारत-पाक मैचों की तरह ये भी मनोरंजक रहेगा. मैं यह भी उम्मीद करता हूं कि दोनों देशों के खिलाड़ी और फैंस अपनी हद में रहें. अगर इंडियंस देशभक्त हैं और अपनी टीम को जीतना चाहते हैं तो यही बात पाकिस्तान पर भी लागू होती है. हाल के दिनों में टीम इंडिया की फॉर्म बेहतर रही है और वो जीत की दावेदार होगी, लेकिन मैच वाले दिन जो दबाव को बेहतर झेल पाएगी, जीत उसी की होगी.”

बता दें कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान कुल 3 बार आमने-सामने आ सकते हैं. 14 सितंबर को उनका ग्रुप स्टेज का मैच होगा. उसके बाद उनकी सुपर-4 स्टेज में टक्कर हो सकती है और फाइनल में भी उनका आमने-सामने आना संभव है. अकरम ने आगे यह भी इच्छा जताई कि भविष्य में भारत और पाकिस्तान के बीच दोबारा से टेस्ट सीरीज खेली जा सके. हालांकि भारत सरकार की नई नीति के चलते फिलहाल यह संभव नहीं है. नई नीति के तहत टीम इंडिया, पाकिस्तान के साथ कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगी.

एशिया कप इतिहास में भारत और पाकिस्तान की टक्कर 18 बार हुई है, जिनमें से 10 बार टीम इंडिया जीती है, 6 बार पाकिस्तान जीता और उनके दो मैच ड्रॉ पर छूटे थे.

BUSINESS : सोने का 20 साल चढ़ा 1200 प्रतिशत भाव, जानें आगे को लेकर क्या है एक्सपर्ट्स की राय

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत पर लगाए गए अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ आज बुधवार 27 अगस्त 2025 से प्रभावी हो गया है. इस बीच घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. एमसीएक्स पर सोना अक्टूबर 3 कंट्रैक्ट्स 0.44 प्रतिशत बढ़कर 1,01,070 रुपये पर बिक रहा है. जबकि, एमसीएक्स पर चांदी सितंबर 5 कंट्रैक्ट्स 0.46 प्रतिशत लुढ़ककर 1,15,774 रुपये प्रति किलो के दर पर उपलब्ध है.

सोने के दाम में पिछले 20 साल में करीब 1200 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. यानी, 2005 में सोना 7,638 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था, जो 1200 प्रतिशत उछलकर 2025 के जून में 1 लाख रुपये के पार कर गया.

सालाना आधार पर दिया 31 प्रतिशत का रिटर्न

सोने का भाव हर साल करीब 31 प्रतिशत ऊपर चढ़ा है. साल 2025 में शेयर और अन्य निवेश के मुकाबले से ज्यादा रिटर्न सोने ने दिया है. जबकि, चांदी का भाव एक लाख रुपये के पार पहुंचकर स्थिर है. यह पिछले 20 साल के दौरान यानी 2005 से लेकर 2025 तक 668.84 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.

इंडियन बुलियन के मुताबिक आज देश में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,01,270 रुपये की दर से बिक रहा है. जबकि, 22 कैरेट सोना 92,831 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है.

आपके शहरों का ताजा भाव

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना इंडियन बुलियन पर 1,00,910 रुपये तो वहीं मुंबई में 1,01,090 रुपये, कोलकाता में 1,00,950 रुपये, बेंगलुरू में 1,01,170 रुपये, हैदराबाद में 1,01,250 रुपये और चेन्नई में 1,01,380 रुपये की दर से बिक रहा है.

सोने का भाव को लेकर एक्सपर्ट्स मानना है कि अगर वैश्विक हलचल तेज रहती है तो फिर आने वाले दिनों में इसकी चमक और तेज हो सकती है. हालांकि, अगर भूराजनीतिक तनाव में कमी आती है तो फिर निवेशक सोने की जगह अन्य चीजों में निवेश को बेहतर मान सकते हैं.

कैसे तय होता रेट?

सोना और चांदी के दाम रोज़ाना आधार पर तय किए जाते हैं और इसके पीछे कई कारक जिम्मेदार होते हैं. इनमें मुख्यतः निम्नलिखित कारण शामिल हैं. चूंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें अमेरिकी डॉलर में तय होती हैं, इसलिए डॉलर-रुपया विनिमय दर में बदलाव का सीधा असर इन धातुओं की कीमत पर पड़ता है. अगर डॉलर की कीमत बढ़ती है या रुपया कमजोर होता है, तो भारत में सोने की कीमतें बढ़ जाती हैं.

भारत में सोने का अधिकांश हिस्सा आयात किया जाता है. ऐसे में सीमा शुल्क (Import Duty), GST और अन्य स्थानीय टैक्स सोने की कीमतों को प्रभावित करते हैं.

वैश्विक बाजार में उथल-पुथल (जैसे युद्ध, आर्थिक मंदी या ब्याज दरों में बदलाव) का सीधा असर सोने की कीमत पर पड़ता है. जब वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ती है, तो निवेशक शेयर या अन्य अस्थिर संपत्तियों की बजाय सोने जैसे सुरक्षित विकल्पों को चुनते हैं. भारत में सोना केवल निवेश ही नहीं, बल्कि परंपरा और सांस्कृतिक मान्यताओं से भी जुड़ा हुआ है. शादी-ब्याह, त्योहार और शुभ अवसरों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. इसलिए मांग अधिक होती है, जिससे कीमतें प्रभावित होती हैं.

सोना लंबे समय से महंगाई के मुकाबले बेहतर रिटर्न देने वाला विकल्प रहा है. जब महंगाई बढ़ती है या शेयर बाजार में जोखिम होता है, तो लोग सोने में निवेश करना पसंद करते हैं. यही कारण है कि इसकी मांग और कीमत हमेशा बनी रहती है.

BOLLYWOOD : सनी देओल-अक्षय कुमार की फिल्म से किया था डेब्यू, फिर भी क्यों नहीं चला सोनू निगम का एक्टिंग करियर?

सोनू निगम बॉलीवुड के स्टार सिंगर हैं. उन्होंने अपनी मैजिकल वॉइस में कई सुपर-डुपर हिट गाने गाए हैं. वहीं सोनू निगम मे सिंगिंग के अलावा एक्टिंग में भी हाथ आजमाया था. हालांकि कुछ फिल्मों के बाद उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया था. वहीं अब एक इंटव्यू में उन्होंने खुलासा किया है कि उन्होंने एक्टिंग क्यों छोड़ी थी?

सोनू निगम ने क्यों छोड़ी थी एक्टिंग?
दरअसल सोनू निगम फ़रीदून शहरयार के पॉडकास्ट पर पहुंचे थे. इस दौरान सिंगर ने अपने छोटे से अभिनय करियर के बारे में बात की और कहा कि जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी और काश आप हमारे होते जैसी फिल्मों ने उन्हें इतना निराश किया कि उन्होंने अभिनय से पूरी तरह किनारा कर लिया.

2002 की फैंटेसी ड्रामा फिल्म ‘जानी दुश्मन’ में सनी देओल, अक्षय कुमार, मनीषा कोइराला, अरशद वारसी सहित कई कलाकार थे. अपने बड़े नामों के बावजूद, यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्मों में से एक थी.

सोनू ने कहा, “अरमान कोहली मेरे लिए भाई जैसे हैं, वह सचमुच मेरी परवाह करते हैं. लेकिन हमने कभी नहीं सोचा था कि इतने सारे लोग गलत रास्ते पर चलेंगे. जब मैंने फिल्म साइन की, तो मैंने सोचा, सनी देओल इसमें हैं, तो यह कितना गलत हो सकता है? अक्षय कुमार हैं, तो वह कितना गलत हो सकते हैं? मनीषा कोइराला हैं, तो वह कितनी गलत हो सकती हैं? अरशद वारसी, आफताब शिवदासानी, आदित्य पंचोली… इतने सारे लोग इसमें शामिल थे. ऐसी फिल्म कितनी गलत हो सकती है, लेकिन यह हो गई.”

बिना क्लाइमेक्स के कौन शूटिंग करता है?’
सोनू ने इटरव्यू के दौरान ‘काश आप हमारे होते’ में काम करने के एक्सपीरियंस को भी याद किया, जिसमें राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर ने भी काम किया था. वह शूटिंग भी काफी उथल-पुथल भरी थी. सोनू ने कहा, “उस फिल्म का भी यही हाल हुआ. हम उसे शूट करने के लिए इतने आगे बढ़ गए, और उन्होंने क्लाइमेक्स भी नहीं लिखा था. ऐसा कौन करता है? और अब, शूटिंग के दौरान, वे सोच रहे हैं कि इसे कैसे खत्म किया जाए. मैं सोच रहा था, ये लोग कौन हैं? क्लाइमेक्स? मुझे नहीं पता कि यह किसकी गलती थी, लेकिन मुझे लगता है कि यह हमारी किस्मत में लिखा था.”

अभिनेता से गायक तक
हालांकि सोनू निगम का प्ले बैक सिंगिंग करियर लगातार ऊंचाइयों पर था, लेकिन उनका अभिनय सफर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया था. पीछे मुड़कर देखने पर, वे कहते हैं कि उन बुरे एक्सपीरियंस के चलते उन्होंने एक्टिंग से तौबा कर ली थी.

- Advertisement -

News of the Day