Wednesday, May 6, 2026
Home Blog Page 456

NATIONAL : लुधियाना गुरुद्वारा में बेअदबी, महिला ने उतारे कपड़े, घटना CCTV में कैद, पुलिस ने दर्ज किया केस

0

लुधियाना के साहनेवाल में गुरुद्वारा साहिब में एक महिला ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने अपने कपड़े उतार दिए. यह घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस ने अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के सदस्य की शिकायत पर धारा 298 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया.

पंजाब के लुधियाना जिले के साहनेवाल में श्री गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी का मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अपने कपड़े उतार दिए, जिससे संगत में हंगामा मचना शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि मामले की शुरुआत तब हुई जब महिला ने बताया कि उसकी चाबियां खो गई थीं और इसी कारण वह गुरुद्वारा साहिब में आई थी. लेकिन अचानक उसने कपड़े उतारने शुरू कर दिए. वहां मौजूद संगत ने उसे रोकने की कोशिश की, मगर वह नहीं मानी और हंगामा करती रही.

NATIONAL : सिंहगढ़ किले से लापता तेलंगाना का युवक चौथे दिन जिंदा मिला, 60 लोगों ने चलाया था सर्च ऑपरेशन

0

पुलिस का कहना है कि युवक की हालत अब स्थिर है और उसका इलाज चल रहा है. हालांकि, चार दिन तक वह कहां छिपा रहा या किस हाल में था. इस पर अभी साफ जवाब नहीं मिला है. लोगों के मन में यह भी सवाल उठ रहे हैं कि अगर 60 लोगों ने चार दिन तक खंगाला, तो आखिर वह युवक अचानक चौथे दिन उसी इलाके में कैसे मिल गया?

पुणे के सिंहगढ़ किले से लापता हुआ तेलंगाना का 24 साल का युवक गौतम अजिनाथ गायकवाड़ आखिरकार चार दिन बाद जिंदा मिल गया. उसकी तलाश में पुलिस, एनडीआरएफ, फॉरेस्ट और गांववालों की करीब 60 लोगों की टीम लगातार जुटी थी. तीन दिन तक कोई सुराग नहीं मिला, लेकिन चौथे दिन स्थानीय लोगों ने उसे किले के ही अंदर तानाजी मालुसरे स्मारक के पास देखा.

20 अगस्त को गौतम अपने दोस्तों के साथ सिंहगढ़ घूमने आया था. शाम करीब 4 बजे उसने दोस्तों से कहा कि वह ‘नेचर कॉल’ के लिए जा रहा है, लेकिन वापस नहीं लौटा. उसके दोस्तों को किले की खाई के पास उसकी एक चप्पल मिली. घबराकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही हवेली पुलिस, आपदा प्रबंधन, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ. घाटियों, पानी के सोर्स और किले के आसपास के पूरे इलाके को खंगाला गया. यहां तक कि कोंधनपुर फाटा के सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध शख्स दिखने के बाद उस दिशा में भी तलाशी बढ़ाई गई, लेकिन तीन दिन तक कुछ हाथ नहीं लगा.

24 अगस्त को जब प्रशासन ऑपरेशन बंद करने की तैयारी कर रहा था, तभी गांववालों ने किले के अंदर बने तानाजी मालुसरे स्मारक के पास गौतम को देखा. वह कमजोर हालत में था और बार-बार ‘मम्मी, मम्मी’ पुकार रहा था. तुरंत पुलिस को खबर दी गई और टीम ने उसे अस्पताल पहुंचाया.

पुलिस का कहना है कि गौतम की हालत अब स्थिर है और उसका इलाज चल रहा है. हालांकि, चार दिन तक वह कहां छिपा रहा या किस हाल में था. इस पर अभी साफ जवाब नहीं मिला है. लोगों के मन में यह भी सवाल उठ रहे हैं कि अगर 60 लोगों ने चार दिन तक खंगाला, तो आखिर वह युवक अचानक चौथे दिन उसी इलाके में कैसे मिल गया?

 

NATIONAL : राजस्थान में अभी जारी रहेगा भारी बारिश का दौर, मौसम विभाग का अलर्ट, 19 जिलों में स्कूल बंद

0

राजस्थान में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है. एहतियातन 19 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं, जबकि मौसम विभाग ने 16 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है.देश भर के अधिकतर हिस्से भारी बारिश के कारण प्रभावित हैं. राजस्थान में भी लगातार हो रही भारी बारिश के चलते इसका असर देखने को मिला. प्रशासन के निर्देश के बाद सोमवार (25 अगस्त) को 19 जिलों में स्कूल बंद रहे.

राज्य में पिछले दो दिनों से बारिश लगातार जारी है, जिसके कारण जनजीवन पर काफी असर पड़ा है, जबकि मौसम विभाग ने 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए सरकारी और निजी स्कूलों के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों को भी बंद करने के आदेश दिए थे.आधिकारिक आदेश के अनुसार, सीकर, करौली, कोटा, खैरथल-तिजारा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, अजमेर, कोटपूतली-बहरोड़, सिरोही, बूंदी, भीलवाड़ा, उदयपुर और सवाई माधोपुर में सोमवार को सभी स्कूल बंद रहे.

इसके अलावा, टोंक में सोमवार से बुधवार (25 से 27 अगस्त) तक 3 दिन की छुट्टी घोषित की गई है. वहीं, अलवर, जयपुर, दौसा, नागौर और डीडवाना-कुचामन में सोमवार और मंगलवार (25 और 26 अगस्त) को स्कूल बंद रहेंगे.मौसम विभाग ने उदयपुर, राजसमंद और सिरोही के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. साथ ही अलवर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झुंझुनू, प्रतापगढ़, चूरू, हनुमानगढ़, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली और श्री गंगानगर में येलो अलर्ट घोषित किया गया है.

लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव का खतरा बढ़ गया है और ग्रामीण संपर्क बाधित हो सकता है. सरकार ने निवासियों से सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने और स्थानीय प्रशासन के साथ सहयोग करने की सलाह दी है.

 

LUCKNOW : लखनऊ के लाल शुभांशु शुक्ला का भव्य स्वागत, स्कूली बच्चों का उत्साह चरम पर, जमकर हुई फूलों की बारिश

0

अतरिक्ष में छाने के बाद शुभांशु शुक्ला, 25 अगस्त 2025 को अपने घर लखनऊ लौटे. इस दौरान हवाई अड्डे से लेकर उनके स्कूल तक उनका जमकर स्वागत हुआ.अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के सफल मिशन के बाद, भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला सोमवार सुबह लगभग नौ बजे अपने गृह नगर इसके पहले हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भारतीय जनता पार्टी के नेताओं सहित अनेक प्रमुख लोगों ने शुक्ला का स्वागत किया. लखनऊ के त्रिवेणी नगर के निवासी शुभांशु के परिवार के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे.

उनके माता-पिता शंभू शुक्ला और आशा शुक्ला, पत्नी कामना और बेटे कियाश सहित परिवार के सदस्यों के साथ-साथ तिरंगा लहराते और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाते हुए उत्साही भीड़ भी मौजूद थी.शुभांशु ने जिस सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस), लखनऊ से स्कूली शिक्षा प्राप्त की थी, उसने उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में एक ‘भव्य विजय परेड’ का आयोजन किया. सीएमएस के बच्चे सुबह से ही हवाई अड्डे पर पहुंचकर अपनी खुशी व्यक्त कर रहे थे. छात्रों ने बैंड की धुनों के साथ उनका स्वागत किया और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए.

शुक्ला के स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर शासन-प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे. पाठक ने गुलदस्ता और अंग वस्त्र देकर शुभांशु का स्वागत किया. शुक्ला उप मुख्यमंत्री पाठक के साथ हवाई अड्डे से बाहर निकले जिसके बाद उनका काफिला हवाई अड्डे से सीएमएस स्कूल के लिए रवाना हुआ.जिस वाहन में शुक्ला सवार हुए उस पर लोगों ने जमकर पुष्पवर्षा की. अपनी एक आस्तीन पर भारतीय ध्वज और दूसरी आस्तीन पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का प्रतीक चिह्न वाली वायुसेना की जैकेट पहने शुक्ला ने हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन किया और मुस्कुराए.

स्‍वागत में पहुंची भीड़ ने गगनभेदी नारों और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिवादन किया. अर्द्धसैनिक बलों और पुलिसकर्मियों की कड़ी सुरक्षा के बीच उनका काफिला आगे बढ़ा और इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति नारे भी लगाए गए.

हवाई अड्डे से शुक्ला एक खुली छत वाली गाड़ी में अपने परिवार के साथ रोड शो के लिए निकले और हल्की बूंदाबांदी के बावजूद समर्थक उनकी झलक पाने और उनके स्वागत के लिए सड़कों पर कतार में खड़े थे. रोड शो के दौरान, हवाई अड्डे से लेकर गोमती नगर विस्तार तक स्कूली बच्चों, परिवारों और अधिकारियों की भीड़ फुटपाथों पर उमड़ पड़ी. भारत के नवीनतम अंतरिक्ष नायक के सम्मान में लोग अपने हाथों में झंडे और बैनर लेकर खुशी जाहिर कर रहे थे. विभिन्न स्थानों पर लगाई गईं डिजिटल स्क्रीन पर शुक्ला और उनके अंतरिक्ष मिशन के वीडियो भी दिखाए गए.

शुक्ला गोमती नगर विस्तार स्थित सीएमएस पहुंचे, जहां उनके सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया गया है. उन्होंने मंच पर पहुंचते ही एक बच्चे को ऑटोग्राफ दिया. सीएमएस के मंच पर शुभांशु की मां और परिजनों को बुलाया गया जहां वह अपने बेटे से लिपटकर भावुक हो गई. अंतरिक्ष में 18 दिन तक रहे लखनऊ के लाल का ऐतिहासिक स्वागत हुआ.

इसके पहले, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों से कहा, ‘आदरणीय शुभांशु शुक्ला का हम सबने हृदय की गहराइयों से स्वागत किया है. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में पूरी दुनिया में अंतरिक्ष विज्ञान में जिस तरह भारत की चर्चा हो रही है, वह अद्भुत है.’ पाठक ने कहा, ‘शुभांशु जी ने हमें बताया कि अंतरिक्ष से भारत और लखनऊ कैसा दिखता है. उन्होंने जो अद्भुत नजारे का वर्णन किया, वह मेरे लिए शब्दों में बयां करना कठिन है.’ उप मुख्‍यमंत्री ने कहा, ‘हम सबके लिए यह गौरव का क्षण है कि लखनऊ का बेटा अंतरिक्ष में भारत का झंडा लहराकर लौटा है. लोकभवन में उनके अभिनंदन का सरकार की ओर से बड़ा कार्यक्रम रखा गया है.’ भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भी शुक्ला का स्वागत किया और कहा कि यह गौरवपूर्ण क्षण है.


इसके पहले, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों से कहा, ‘आदरणीय शुभांशु शुक्ला का हम सबने हृदय की गहराइयों से स्वागत किया है. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में पूरी दुनिया में अंतरिक्ष विज्ञान में जिस तरह भारत की चर्चा हो रही है, वह अद्भुत है.’ पाठक ने कहा, ‘शुभांशु जी ने हमें बताया कि अंतरिक्ष सेएक अधिकारी ने बताया कि दोपहर में शुभांशु शुक्ला का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित है.

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 25 जून को फ्लोरिडा से प्रक्षेपित हुए ‘एक्सिओम-4’ मिशन का हिस्सा थे. वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री और राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बने. अपने 18 दिवसीय मिशन के दौरान उन्होंने 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग किए और 20 ‘आउटरीच’ सत्रों में भाग लिया. शुक्‍ला 15 जुलाई को अपना मिशन पूरा कर अंतरिक्ष से धरती पर लौटे थे.

BUSINESS : गिर गए सोने के दाम, जानें आज 25 अगस्त 2025 को आपके शहर का ताजा भाव

0

एमसीएक्स पर सोना आज सुबह करीब साढ़े दस बजे प्रति 10 ग्राम 1,00,327 रुपये के भाव से बिक रहा था. एक दिन पहले यह 1,00,384 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव के कारोबार करते हुए बंद हुआ था.

अमेरिकी केन्द्रीय बैंक यूएस फेड की तरफ से रेट कटौती में संकेत के बीच जहां एशियाई से लेकर घरेलू बाजार में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है तो वहीं सोने की चमक फीकी पड़ गई है. निवेशकों की तरफ से सोने में कम दिलचस्पी के चलते इसके दाम में यह गिरावट आयी है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार 25 अगस्त 2025 को 10 ग्राम सोने के भाव में 57 रुपये में कमी आयी है.

एमसीएक्स पर सोना आज सुबह करीब साढ़े दस बजे प्रति 10 ग्राम 1,00,327 रुपये के भाव से बिक रहा था. एक दिन पहले यह 1,00,384 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव के कारोबार करते हुए बंद हुआ था.

इंडियन बुलियन एसोसिएशन के मुताबिक, पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 22 अगस्त को 24 कैरेट सोने का भाव 99,360 रुपये प्रति 10 ग्राम था. जबकि, अगर चांदी की बात करें तो यह एमसीएक्स पर यह सुबह करीब साढ़े दस बजे एमसीएक्स पर 1,16,002 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है.

चांदी की कीमत में प्रति किलो 234 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. इससे पहले शुक्रवार 22 अगस्त का इंडियन बुलियन के मुताबिक, चांदी प्रति किलो 1,12,690 रुपये बिक रही थी.

सोने और चांदी की कीमतें रोजाना कई कारणों से बदलती रहती हैं. इनकी कीमतें मुख्य रूप से डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क और टैक्स, वैश्विक बाजार की स्थिति, भारत में मांग और परंपरा तथा मुद्रास्फीति जैसे कारकों पर निर्भर करती हैं. चूंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना-चांदी की कीमतें अमेरिकी डॉलर में तय होती हैं, इसलिए जब रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होता है तो भारत में सोना महंगा हो जाता है.

इसके अलावा, भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक है, इसलिए उस पर लगने वाला इंपोर्ट ड्यूटी, जीएसटी और अन्य टैक्स इसकी कीमत बढ़ा देते हैं. वैश्विक स्तर पर युद्ध, आर्थिक मंदी या ब्याज दरों में बदलाव जैसी अनिश्चित परिस्थितियों में निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने को चुनते हैं, जिससे इसकी मांग और कीमत बढ़ जाती है.

भारत में सोने का सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व भी है, क्योंकि शादी, त्योहार और शुभ अवसरों पर इसकी मांग तेजी से बढ़ती है. वहीं, सोना महंगाई से बचाव का साधन माना जाता है और शेयर बाजार या अन्य निवेश विकल्पों में अस्थिरता आने पर लोग इसे निवेश का सुरक्षित साधन समझते हैं. यही सभी वजहें मिलकर सोने और चांदी की कीमत तय करती हैं.

 

WORLD : ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार शहबाज शरीफ और PM मोदी का होगा आमना-सामना, नजरें झुकाए खड़ा होगा पाकिस्तान!

0

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था. भारतीय ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया था. इस ऑपरेशन में जैश और लश्कर के 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच भारी तनाव देखा गया है. इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ संयुक्त राष्ट्र के मंच पर एक ही दिन दिखाई देंगे. ऑपरेशन सिंदूर के बाद ऐसा पहली बार होगा, जब पीएम नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ किसी एक मंच पर होंगे.

पाकिस्तान के अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के प्रधानमंत्री अगले महीने होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में मौजूद रहेंगे. संयुक्त राष्ट्र की ओर से दिए गए अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के नेता एक ही दिन भाषण देंगे. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले बोलेंगे और पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ बाद में बोलेंगे. हालांकि इससे पाकिस्तान को रणनीतिक लाभ भी मिल सकता है क्योंकि शहबाज शरीफ को पीएम मोदी की ओर से उठाए गए मुद्दों का जवाब देने का भी मौका मिल जाएगा.

पाक मीडिया के मुताबिक, शहबाज शरीफ एक हाई लेवल डेलीगेशन के साथ UNGA की बैठक में भाग लेने जाएंगे. उनके साथ विदेश मंत्री इशाक डार, पीएम के विदेश मामलों के सलाहकार तारिक फातमी भी शामिल होंगे, भारत की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो दोनों देशों के प्रधानमंत्री एक ही दिन बोलेंगे.

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की आधिकारिक शुरुआत 9 सितंबर को शुरू होगी. इसमें उच्च-स्तरीय आम बहस 23 से 29 सितंबर तक चलेगी. UNGA का इस वर्ष का विषय ‘एक साथ बेहतर: शांति, विकास और मानवाधिकारों के लिए 80 वर्ष’ है. कार्यक्रम के मुताबिक, UNGA में सबसे पहले ब्राजील बोलेगा. उसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे.

UN कार्यक्रम के मुताबिक, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सत्र में सुबह बोलेंगे, जबकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इसी दिन शाम को भाषण देंगे. इस दौरान पाकिस्तान एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय मंच से उठा सकता है. वहीं भारत आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साध सकता है.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था. भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया था. इस ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे. भारत की ऐसी कार्रवाई से पाकिस्तान कंपकंपा गया था और फिर उसने जवाबी कार्रवाई शुरू की. जिसमें भारत ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया. बाद में पाकिस्तान ने सीजफायर के लिए भारतीय डीजीएमओ से संपर्क किया और फिर दोनों देशों के बीच शांति स्थापित हुई.

NATIONAL : एक घंटे में 5 हादसे, नई सड़क पर कई बाइक सवार फिसले, गिरने से 10-12 लोग घायल

0

पालघर के बोईसर सिडको बायपास रोड पर महज़ दो घंटे में पांच बाइक हादसों से हड़कंप मच गया. नए बने कॉन्क्रीट रोड पर जमा कीचड़ हादसों की वजह बना. सीसीटीवी फुटेज में बाइक स्लिप होती नजर आईं. 12 से 13 लोग मामूली घायल हुए. स्थानीयों ने घटिया सड़क निर्माण पर नाराजगी जताई और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

पालघर के बोईसर सिडको बायपास रोड पर शनिवार को महज़ दो घंटे में पांच बाइक हादसे हो गए. बताया जा रहा है कि हाल ही में बने कॉन्क्रीट रोड पर कीचड़ जमा हो जाने से बाइक लगातार स्लिप हो रही हैं. सभी हादसे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं, जिनमें 12 से 13 बाइक सवार मामूली रूप से घायल हुए.गनीमत रही कि कोई बड़ी जानहानि नहीं हुई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटिया सड़क निर्माण के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं.
हादसों की बढ़ती घटनाओं को लेकर बोईसरवासियों में आक्रोश है और लोगों ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सड़क की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया और जमा कीचड़ को समय पर नहीं हटाया गया, तो भविष्य में गंभीर हादसे हो सकते हैं. (इनपुट- हुसैन खान)

 

ENTERAINMENT : ‘परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बनने वाले हैं पेरेंट्स, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर प्रेग्नेंसी की अनाउंस

0

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल हैं. इस जोड़े ने साल 2023 में शादी की थी. हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो पर पहुंचे थे.इस दौरान राघव ने परिणीति की प्रेग्नेंसी का हिंट दिया था और कहा था कि हम जल्द ही गुड न्यूज शेयर करेंगे. फाइनली इस जोड़ ने अपने फैन्स को खुशखबरी दे दी है. जी हां परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक कोलैबोरेशन पोस्ट शेयर कर आज प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है.

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है. दरअसल कपल पेरेंट्स बनने वाले हैं. कपल ने इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी अनाउंस की है. पोस्ट में एक खूबसूरत केक शेयर किया है जिस पर 1+1=3 लिखा है और उसके नीचे छोटे-छोटे पैर छपे हैं. इसके साथ ही, उन्होंने एक दूसरे का हाथ थामे हुए चलते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हमारा छोटा सा यूनिवर्स.. अपने रास्ते पर है असीम आशीर्वाद.”

वहीं जैसे ही इस परिणीति और राघव ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की वैसे ही उनके प्रशंसकों और तमाम सेलेब्स ने उनकी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में बधाई देनी शुरू कर दी है. कपल को इस गुड न्यूज के लिए मुबारकबाद देते हुए सोनम कपूर ने लिखा, “बधाई हो डार्लिंग,” वहीं अनन्या पांडे ने लिखा, “ओह बधाई परी.”इनके अलावा भी कई और सेलेब्स ने जोड़े को बधाई दी है.

परिणीति और राघव की लव स्टोरी 13 मई, 2023 को नई दिल्ली में हुई उनकी सगाई के बाद से ही सुर्खियों में है, जिसमें अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान सहित पारिवारिक और राजनीतिक हस्तियाँ शामिल हुई थीं. इस जोड़े ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के आलीशान लीला पैलेस में ग्रैंड वेडिंग की थी.

 

ENTERTAINMENT : कमाई के लिए मजाक बर्दाश्त नहीं, बिना शर्त माफी मांगें…’, स्टैंड-अप कॉमेडियन्स को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

0

सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स पर दिव्यांगों का मजाक उड़ाने को लेकर सख्ती दिखाई है. कोर्ट ने कहा कि यह फ्री स्पीच नहीं, बल्कि कमर्शियल स्पीच है. इन्फ्लुएंसर्स को माफी मांगनी होगी और अफिडेविट देना होगा. I&B मंत्रालय को गाइडलाइंस बनाने का आदेश दिया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया और YouTube इन्फ्लुएंसर्स पर सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर कमाई करने वाले इन्फ्लुएंसर्स का कंटेंट फ्री स्पीच की कैटेगरी में नहीं आता. इसे कॉमर्शियल स्पीच माना जाएगा. कोर्ट ने साथ ही स्टैंड-अप कॉमेडियन्स को बिना शर्त माफी मांगने को कहा है. समय रैना के शो में रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी के बाद विवाद शुरू हुआ था.

यह मामला तब सामने आया जब स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना, विपुल गोयल, बलराज परमारजीत सिंह घई, निशांत जगदीश तंवर और सोनाली ठक्कर उर्फ सोनाली आदित्य देसाई पर दिव्यांगजनों को लेकर असंवेदनशील टिप्पणियां करने के आरोप लगे. सुप्रीम कोर्ट ने इन सभी कॉमेडियन्स को अपने YouTube चैनल और पॉडकास्ट पर दिव्यांगजनों से बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने साथ ही रणवीर इलाहाबादिया को भी बिना शर्त माफी मांगने को कहा है. उन्होंने समय रैना के ही शो में माता-पिता पर कथित रूप से भद्दी टिप्पणियां की थी. इसको लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छिड़ गई थी और उन्हें चौतरफा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. बाद में समय रैना को अपना शो “India’s Got Latent” बंद करना पड़ा था.

कोर्ट ने कहा कि स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे बच्चों के परिवारों ने जो कदम उठाया है, वह बेहद साहसिक है. उन्होंने कॉमेडियन समय रैना की टिप्पणी पर आपत्ति जताई थी और इसे बच्चों का अपमान बताया था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इन्फ्लुएंसर्स और कॉमेडियन्स को न सिर्फ़ सार्वजनिक माफी मांगनी होगी बल्कि एक शपथपत्र भी देना होगा जिसमें यह स्पष्ट किया जाए कि वे अपने सोशल मीडिया प्रभाव का इस्तेमाल दिव्यांगजनों के अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाने में कैसे करेंगे.

कोर्ट ने यह भी चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसे मामलों में इन इन्फ्लुएंसर्स पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है. साथ ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (I&B Ministry) को निर्देश दिया गया है कि वह सोशल मीडिया पर इस्तेमाल होने वाली भाषा को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन्स तैयार करे. कोर्ट ने कहा कि यह गाइडलाइन्स किसी एक घटना पर जल्दबाज़ी में न बने, बल्कि तकनीक और सोशल मीडिया से जुड़े व्यापक मुद्दों को ध्यान में रखकर बनाई जाएं.

इसके लिए मंत्रालय को NBDSA और अन्य स्टेकहोल्डर्स से सलाह-मशविरा करने को कहा गया है. सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अब कॉमेडियन्स को हर सुनवाई में व्यक्तिगत तौर पर पेश होने की जरूरत नहीं होगी. वहीं, इन इन्फ्लुएंसर्स पर उपयुक्त पेनल्टी लगाने का निर्णय बाद में लिया जाएगा.

 

NATIONAL : शुभांशु शुक्ला से डेढ़ साल बाद मिली मां की आंखों में आंसू, भाई ने कहा- गर्दा उड़ा दिया तुमने

0

अंतरिक्ष से लौटने के बाद ग्रुप शुभांशु शुक्ला एक हफ्ते दिल्ली में रहने के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ वापस आए हैं. 25 अगस्त 2025 को लखनऊ में एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद उनका भव्य स्वागत हुआ. प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने एयरपोर्ट पहुंचकर शुभांशु शुक्ला का स्वागत किया .वहीं उसके बाद जब शुभांशु परिवारजनों से मिले तो 15 सेकंड मां के गले ही लगे रहे और दोनों कुछ बोल नहीं पाए. मां की आंखों में आंसू थे क्योंकि मां ने अपने बेटे को डेढ़ साल बाद देखा था.

शुभांशु के भाई आशीष आज के स्वागत को लेकर कहते हैं कि एयरपोर्ट पर आज का नज़ारा वाकई भावुक कर देने वाला था.उन्होंने कहा एयरपोर्ट पर करीब 10-15 सेकंड का वो क्षण बेहद खास था, जब शुभांशु अपनी मां को गले लगकर रो पड़े. डेढ़ साल बाद हुई इस मुलाकात में मां-बेटे दोनों की आंखों से आंसू रुक ही नहीं रहे थे. बेटे ने मां से कहा, आप दिल्ली नहीं आई तो मां ने कहा कि तबीयत खराब होने की वजह से वो दिल्ली नहीं आ पाईं. माँ ने इस दौरान शुभांशु को प्यार से सीने से लगाये रखा.

शुभांशु के भाई ने कहा कि उसने जो किया उससे सचमुच पूरे देश और प्रदेश का सर गर्व से ऊंचा हुआ है. उनकी उपलब्धि पर हर कोई अभिमान कर रहा है. भाई ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के दौरान भी उन्होंने अपनी यात्रा की अनोखी अनुभूतियों को साझा किया है .शाम को शुभांशु यूपी के सीएम से भी मुलाकात करेंगे और अपनी यात्रा की अनुभूति को साझा करेंगे.

आशीष ने कहा शुभांशु मेरे लिए सिर्फ भाई नहीं, बल्कि दोस्त भी हैं. आज एयरपोर्ट पर मुलाकात के दैरान आशीष ने शुभांशु को गले लगाकर सिर्फ इतना कहा- ‘भाई, तुमने तो गर्दा उड़ा दिया.’

 

- Advertisement -

News of the Day